ब्रिटेन की सरकार ने बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों का पता लगाने के लिए सोमवार को नयी रणनीति की घोषणा की. सरकार के मुताबिक इंग्लैंड में रहने वाले सभी लोग शुक्रवार से सप्ताह में दो बार मुफ्त, नियमित और त्वरित कोविड-19 जांच करा सकेंगे. कारोबार, दुकानों और रेस्तरां पर से पाबंदियों को हटाने की शुरुआत करते हुए ब्रिटिश सरकार ने कहा कि कोई भी शुक्रवार से सप्ताह में दो बार स्वयं और परिवार के सदस्यों की कोविड-19 जांच करा सकता है. उम्मीद की जा रही है कि इस पहल से वैज्ञानिकों को भी कारगर तरीके से कोरोना वायरस के नए प्रकार का पता लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि अधिक लोगों की जांच करने से नए वायरस के प्रकार का पता लगाने एवं उस पर नियंत्रण करने की संभावना बढ़ेगी. ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, ‘‘ब्रिटिश जनता को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए बड़ी पहल करनी होगी. चूंकि हम टीकाकरण कार्यक्रम में अच्छी प्रगति कर रहे हैं और सतर्कतापूर्वक पाबंदियों को हटाने की कार्ययोजना पर काम चल रहा है, ऐसे में नियमित जांच और अहम है व इससे सुनिश्चित होगा कि हमारी कोशिशें बेकार नहीं जाएं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए हम पूरे इंग्लैंड में सभी के लिए अब मुफ्त रैपिड जांच की शुरुआत करने जा रहे हैं जो महामारी को रोकने और उस पर नजर रखने में हमारी मदद करेगी जिससे हम अपने प्रियजनों को देख सकेंगे और उन कार्यों का आनंद ले सकेंगे जो हम करना चाहते हैं.’’ उल्लेखनीय है कि ब्रिटेन में अब तक मुफ्त रैपिड कोविड-19 जांच की सुविधा केवल उन लोगों को उपलब्ध थी जिन्हें सबसे अधिक खतरा है या जो काम के लिए घर से निकलते हैं, जिनमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा के कर्मी, नर्स आदि शामिल हैं.
इस राज्य में बढ़ते कोरोना मरीजों के बीच, जारी की सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में बेड्स की कुल संख्या
नई दिल्लीः दिल्ली में कोरोना के तेज़ी बढ़ते आंकड़ों के साथ अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीज़ों की संख्या भी तेज़ी से बढ़ रही है. खासकर वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स पर भर्ती मरीज़ों की संख्या बढ़ी है. दिल्ली सरकार के सबसे बड़े कोरोना अस्पताल लोकनायक अस्पताल में कोविड मरीज़ों के लिये सिर्फ 1 वेंटिलेटर युक्त ICU बेड खाली है. लोकनायक अस्पताल में कुल 50 वेंटिलेटर बेड हैं जिनमें से 49 पर मरीज़ भर्ती हैं. दिल्ली सरकार के कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक दिल्ली के अस्पतालों में 58.71% वेंटिलेटर युक्त ICU बेड फुल हो गये हैं, जबकि 30 मार्च सुबह 11 बजे तक 32% वेंटिलेटर वाले ICU बेड पर मरीज़ भर्ती थे. साथ ही, 48% सामान्य कोविड बेड पर मरीज़ भर्ती हैं.
दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक दिल्ली सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में अभी वेंटीलेटर वाले ICU बेड्स की कुल संख्या 794 है. इनमें से 465 बेड्स पर मरीज़ भर्ती हैं और 329 बेड खाली हैं. जबकि बिना वेंटीलेटर वाले ICU बेड्स की कुल संख्या 1,320 है. इनमें से 645 बेड पर मरीज़ भर्ती हैं और 675 बेड खाली हैं. वहीं, सरकारी और प्राइवेट अस्पतालों में कुल मिलाकर 6,203 कोरोना बेड उपलब्ध हैं. इनमें से 3,027 बेड पर मरीज़ भर्ती हैं जबकि 3,176 बेड खाली हैं.
दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक ऐसे अस्पताल जिनमे 'वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स' की संख्या शून्य है-
• सर गंगाराम हॉस्पिटल (प्राइवेट) - कुल बेड 42, उपलब्ध 0
• श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 15, उपलब्ध 9
• मनीपाल हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 10, उपलब्ध 0
• होली फैमिली अस्पताल, ओखला (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0
• बीएलके हॉस्पिटल, पूसा रोड (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0
• जयपुर गोल्डन हॉस्पिटल (प्राइवेट)- कुल बेड 6, उपलब्ध 0
• फोर्टिस, ओखला(प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0
• फोर्टिस अस्पताल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0
• मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0
• वेंकेटेश्वर अस्पताल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0
• स्पाइनल इंजरी सेंटर, वसंतकुंज (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0
• महाराजा अग्रसेन, पंजाबी बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0
• सरोज सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0
• श्री बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, पश्चिम विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0
• फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंत कुंज (प्राइवेट)- कुल बेड 3, उपलब्ध 0
• आयुष्मान हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
• कालरा हॉस्पिटल, कीर्ति नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
• महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
• मेट्रो हॉस्पिटल, प्रीत विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
• नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट, ईस्ट ऑफ कैलाश (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
• प्राइमस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, चाणक्यपुरी (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
• महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, नरेला (प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0
• मूलचंद हॉस्पिटल, लाजपत नगर(प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0
• नवजीवन हॉस्पिटल, पीतमपुरा (प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0
• सेंटम हॉस्पिटल, प्रशांत विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 1, उपलब्ध 0
दिल्ली कोरोना एप के मुताबिक 5 अप्रैल दोपहर 3 बजे तक ऐसे अस्पताल जिनमे 'बिना वेंटिलेटर वाले ICU बेड्स' की संख्या शून्य है-
• बाबा अंबेडकर अस्पताल (दिल्ली सरकार)- कुल बेड 9, उपलब्ध 0
• बालाजी एक्शन मेडिकल इंस्टिट्यूट, पश्चिम विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 35, उपलब्ध 0
• अपोलो, सरिता विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 24, उपलब्ध 0
• अग्रसेन हॉस्पिटल, पंजाबी बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 31, उपलब्ध 0
• मैक्स अस्पताल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 23, उपलब्ध 0
• जयपुर गोल्डन अस्पताल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 26, उपलब्ध 0
• वेंकटेश्वर हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 23, उपलब्ध 0
• फोर्टिस हॉस्पिटल, ओखला (प्राइवेट)- कुल बेड 23, उपलब्ध 0
• नेशनल हार्ट इंस्टिट्यूट, ईस्ट ऑफ कैलाश (प्राइवेट)- कुल बेड 21, उपलब्ध 0
• होली फैमिली हॉस्पिटल, ओखला (प्राइवेट)- कुल बेड 16, उपलब्ध 0
• श्री अग्रसेन इंटरनेशनल हॉस्पिटल, रोहिणी (प्राइवेट)- कुल बेड 16, उपलब्ध 0
• फोर्टिस हॉस्पिटल, शालीमार बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 15, उपलब्ध 0
• गोयल हॉस्पिटल, कृष्णा नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 15, उपलब्ध 0
• कालरा हॉस्पिटल, कीर्ति नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 13, उपलब्ध 0
• मनीपाल हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 12, उपलब्ध 0
• आकाश हेल्थकेयर, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 11, उपलब्ध 0
• एमजीएस हॉस्पिटल, पंजाबी बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 10, उपलब्ध 0
• मेट्रो हॉस्पिटल, प्रीत विहार (प्राइवेट)- कुल बेड 9, उपलब्ध 0
• सर गंगाराम हॉस्पिटल, राजेन्द्र नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 9, उपलब्ध 0
• आयुष्मान हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0
• बत्रा हॉस्पिटल (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0
• फोर्टिस हॉस्पिटल, वसंतकुंज (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0
• मलिक रेडिक्स हॉस्पिटल (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0
• मेट्रो हॉस्पिटल, लाजपतनगर (प्राइवेट)- कुल बेड 8, उपलब्ध 0
• धर्मशिला नारायण हॉस्पिटल, वसुंधरा एन्क्लेव (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0
• प्राइमस सुपर स्पेशलिटी, चाणक्यपुरी (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0
• संत परमानंद हॉस्पिटल, सिविल लाइंस (प्राइवेट)- कुल बेड 7, उपलब्ध 0
• पार्क हॉस्पिटल, मीरा बाग (प्राइवेट)- कुल बेड 6, उपलब्ध 0
• माता चानन देवी, जनकपुरी (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध 0
• मूलचंद हॉस्पिटल, लाजपत नगर (प्राइवेट)- कुल बेड 5, उपलब्ध
• तीरथ राम हॉस्पिटल, सिविल लाइंस (प्राइवेट)- कुल बेड 4, उपलब्ध 0
• महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, नरेला (प्राइवेट)- कुल बेड 3, उपलब्ध 0
• विकास हॉस्पिटल, नजफगढ़ (प्राइवेट)- कुल बेड 3, उपलब्ध 0
• महाराजा अग्रसेन हॉस्पिटल, द्वारका (प्राइवेट)- कुल बेड 2, उपलब्ध 0
पूरे देश में फिर से बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच पीएम मोदी ने एक बार फिर से सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी की ये बैठक 8 अप्रैल को हो सकती है.
सूत्रों के मुताबिक देश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 अप्रैल को मुख्यमंत्रियों की वर्चुअल बैठक बुलाई है. मीटिंग दिन में 11 बजे से होगी. इस दौरान मुख्यमंत्रियों से कोरोना के प्रभावी प्रबंधन और वैक्सीनेशन पर भी चर्चा होगी.
बता दें कि ये पहला मौका नहीं है जब पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई है. इससे पहले उन्होंने 17 मार्च को भी एक बैठक की थी. प्रधानमंत्री मोदी इससे पूर्व भी कोरोना काल में कई बार मुख्यमंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग से चर्चा कर वैश्विक महामारी की रोकथाम की रणनीति बना चुके हैं.
रिपोर्ट्स के मुताबिक 8 अप्रैल को होने वाली बैठक में सभी राज्यों से वहां के हालात के बारे में जानकारी लेने के साथ सुझाव भी लिए जाएंगे.
क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?
गौरतलब है कि कई राज्य पहले से ही लॉकडाउन जैसे प्रतिबंध लगा चुके हैं. कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र ने सोमवार से कई पाबंदियां लागू की हैं जिनमें नाइट कर्फ्यू से लेकर वीकेंड लॉकडाउन तक शामिल है. इसे देखते हुए मीटिंग में राज्यों से आए सुझाव के आधार पर कोरोना को फिर बढ़ने से रोकने की रणनीति बनेगी.
बता दें कि देश में पिछले एक हफ्ते से कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. देश में पिछले 24 घंटे में सामने आए कोविड-19 के 1,03,558 नए मामलों में से 81.90 प्रतिशत महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब से हैं, जहां संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि केवल महाराष्ट्र में ही एक दिन में सर्वाधिक 57,074 नए मामले यानी कुल 55.11 प्रतिशत मामले सामने आए. इसके बाद छत्तीसगढ़ में 5,250 और कर्नाटक में 4,553 नए मामले सामने आए.
ढाका, बांग्लादेश ने कोराना वायरस संक्रमण के मामले तेजी से बढऩे के मद्देनजर आज से सात दिन का राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगा दिया। बंद के खिलाफ छोटे कारोबारियों के प्रदर्शन के बीच सार्वजनिक परिवहन पर रोक और बाजारों को नहीं खोलने का फैसला लिया गया है। ये निर्देश पांच अप्रैल को सुबह छह बजे से 11 अप्रैल की मध्यरात्रि तक प्रभावी रहेंगे। इसमें बताया गया कि लोगों को शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक अपने घरों से नहीं निकलने को कहा गया है। यह फैसला देश के मौजूदा हालात को देखते हुए लिया गया है जहां हाल के कुछ हफ्तों में संक्रमण के मामले और कोविड-19 से होने वाली मौत का आंकड़ा बढ़ा है। इसके अनुसार, सरकार ने कहा है कि वह मरीजों की बढ़ती संख्या से निपटने के लिए कोविड-19 के इलाज के लिए निर्धारित अस्पतालों और आईसीयू में बिस्तरों की संख्या बढ़ा रही है।
नईदिल्ली। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में एक उल्लेखनीय घटनाक्रम में, देश में लगाए गए कोविड-19 टीके की खुराकों की कुल संख्या आज 7.9 करोड़ से अधिक हो गई। आज सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार 12,31,148 सत्रों के जरिए कुल 7,91,05,163 टीके लगाए जा चुके हैं। इनमें 90,09,353 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 53,43,493 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 97,37,850 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 41,33,961 एफएलडब्लयू (दूसरी खुराक) तथा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को 4,99,31,635 (पहली खुराक) तथा 9,48,871 (दूसरी खुराक) शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 79वें दिन (4 अप्रैल 2021) 16,38,464 टीके लगाए गए। इनमें से पहली खुराक के लिए 21,508 सत्रों में 15,40,676 लाभार्थियों को टीके लगाए गए और 97,788 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक प्राप्त हुई। भारत के दैनिक नए मामलों में लगातार बढोतरी हो रही है। पिछले 24 घंटों में एक लाख से अधिक (1,03,558) नए मामले दर्ज किए गए। आठ राज्य- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, तमिलनाडु, मध्य प्रदेश और पंजाब में कोविड के दैनिक नए मामलों में तेज बढोतरी प्रदर्शित की गई है। नए मामलों के 81.90 प्रतिशत इन्हीं आठ राज्यों से दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र ने 57,074 (55.11 प्रतिशत) की संख्या के साथ सर्वाधिक दैनिक मामले दर्ज कराए हैं। 5,250 के साथ छत्तीसगढ़ दूसरे स्थान पर है जबकि कर्नाटक ने 4,553 नए मामले दर्ज कराए हैं। भारत के कुल सक्रिय मामले 7,41,830 तक पहुंच चुके हैं। यह देश के कुल पॉजिटिव मामलों के 5.89 प्रतिशत हैं। पिछले 24 घंटों में कुल सक्रिय मामलों में 50,233 मामलों की शुद्ध बढोतरी हुई है। पांच राज्यों अर्थात महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में कुल मिलाकर देश के कुल सक्रिय मामलों का 75.88 प्रतिशत है। अकेले महाराष्ट्र में देश के कुल मामलों का लगभग 58.23 प्रतिशत है।
नईदिल्ली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्द्र के अनुसार:- मध्य समुद्र स्थल से 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक गर्त के रूप में 32 ° एन उत्तर देशांतर से 62 ° ई अक्षांश के साथ आगे बढ़ेगा और एक ताजा पश्चिम विक्षोभ 6 अप्रैल के बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। उपरोक्त प्रणालियों के प्रभाव के तहत- :
i) 05 से 09 अप्रैल के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में और 06 से 09 अप्रैल के दौरान उत्तराखंड में छिट-पुट से लेकर दूर-दूर तक बारिश होने/बर्फबारी होने की संभावना है। 05 से 07 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा और पश्चिम उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं पर बारिश होने की संभावना है।
ii) 05-07 अप्रैल के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र तथा 06 से 07 अप्रैल के दौरान आस-पास के मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं बादल गरजने/बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
iii) 6 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद और 05 और 06 अप्रैल को हिमाचल प्रदेश तथा 06 और 07 अप्रैल को उत्तराखंड में कहीं-कहीं पर भारी बारिश होने/बर्फबारी होने की संभावना है।
iv) 6 अप्रैल को जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में तथा 07 अप्रैल को उत्तराखंड में कहीं-कहीं पर भारी बारिश/ बर्फबारी की संभावना है।
v) 05 अप्रैल से 07 अप्रैल के दौरान पश्चिमी राजस्थान में कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी/बादल गरजने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है।
अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पश्चिमी राजस्थान अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी राजस्थान, अगले 3 दिनों के दौरान विदर्भ में और 7 से 9 अप्रैल के दौरान मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में गर्मी की लहर चलने की संभावना है।
♦ मौसम के मुख्य आकलन
कल 08.30 बजे आईएसटी से 17.30 बजे आईएसटी तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर तथा असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में छिट-पुट स्थानों पर बारिश होने/बादल गरजने के साथ बारिश होने का पता चला है।
आज 08.30 बजे आईएसटी से 17.30 बजे तक 1 सेंटीमीटर या अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई। पोर्ट ब्लेयर में 2 सेंटीमीटर बारिश हुई।
कल 08.30 बजे आईएसटी से आज 05:30 बजे आईएसटी तक : असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर बादल गरजे।
कल दक्षिण पश्चिम राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हीट वेव की स्थिति देखी गई।
04-04-2021के अनुसार अधिकतम तापमान प्रस्थान - पश्चिम राजस्थान और अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) अधिकतम तापमान पाया गया; हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में और असम, मेघालय, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम के कुछ स्थानों पर तथा गंगीय पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में कहीं कहीं सामान्य से ऊपर (3.1° सी से 5.0 ° सी तक); मध्य प्रदेश, झारखंड और विदर्भ के अधिकांश हिस्सों में,; जम्मू, कश्मीर- लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, गुजरात राज्य, उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा, मराठवाड़ा तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तथा तटीय आंध्र प्रदेश और यानम के कुछ स्थानों पर तथा तेलंगाना, रायलसीमा, कोंकण और गोवा और उत्तर आंतरिक कर्नाटक के अलग-अलग स्थानों पर सामान्य से अधिक (1.6 ° सी से -3.0 ° सी) तापमान पाया गया। तापमान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के कुछ स्थानों पर तथा मध्य महाराष्ट्र में कहीं-कहीं सामान्य से कम (-1.6 ° सी से -3.0 ° सी) तापमान पाया गया, जबकि मध्य महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर तथा देश के शेष भागों में तापमान लगभग सामान्य रहा। कल, सबसे अधिक तापमान 43.3 डिग्री सेल्सियस बाड़मेर (पश्चिम राजस्थान) में रिकॉर्ड किया गया।
04-04-2021 के अनुसार न्यूनतम तापमान प्रस्थान : पश्चिम राजस्थान, सौराष्ट्र और कच्छ, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। गंगीय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात क्षेत्र और तटीय आंध्र प्रदेश तथा यानम के अधिकांश स्थानों पर, ऊपर; उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, मराठवाड़ा और रायलसीमा पर कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक रहा सामान्य (1.6 ° सी से 3.0 ° सी तक) रहा। हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर, पश्चिम उत्तर प्रदेश और झारखंड में अलग-थलग स्थानों पर सामान्य से कम (-3.1 °सी से -5.0 ° सी तक) रहा। हिमाचल प्रदेश, पंजाब, बिहार, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के अधिकांश स्थानों पर; उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान और पश्चिम मध्य प्रदेश के कुछ स्थानों पर तापमान सामान्य से कम (-1.6 ° सी से -3.0 ° सी तक) रहा; जबकि विदर्भ तथा विदर्भ के कुछ स्थानों तथा देश के शेष भागों में तापमान लगभग सामान्य रहा। कल देश के मैदानी इलाकों की तुलना में पंतनगर (उत्तराखंड) न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी अंडमान सागर और उससे सटे दक्षिण म्यांमार तट पर चक्रवाती सर्कुलेशन मुख्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ और उसके आसपास चक्रवाती सर्कुलेशन मध्य समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।
झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आसपास चक्रवाती सर्कुलेशन समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है।
समुद्र तल के ऊपर 5.8 किलोमीटर और 7.6 किलोमीटर के बीच बनी गर्त 86 ° ई देशांतर से 22 ° ई अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊपर एक गर्त के रूप में स्थित है जो अब 62 ° ई देशांतर से 32 ° एन अक्षांश के साथ आगे बढ़ रहा है।
उत्तर दक्षिणी गर्त समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो उत्तर आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हुई है।
06 अप्रैल, 2021 से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है।
मौसम संबंधी विश्लेषण (0530 आईएसटी पर आधारित)
उत्तरी अंडमान सागर और उसके आसपास के दक्षिण म्यांमार तट के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
दक्षिण छत्तीसगढ़ और आसपास के क्षेत्र के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन विस्तार करते हुए समुद्र तल से 2.1 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
झारखंड और उससे सटे गंगीय पश्चिम बंगाल के ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में चक्रवाती सर्कुलेशन 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है।
समुद्र तल के ऊपर 5.8 किलोमीटर और 7.6 किलोमीटर के बीच बनी गर्त 86 ° ई देशांतर से 22 ° ई अक्षांश के उत्तर में स्थित है।
पश्चिमी विक्षोभ समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर से 7.6 किलोमीटर ऊपर एक गर्त के रूप में स्थित है जो अब 62 ° ई देशांतर से 32 ° एन अक्षांश के साथ आगे बढ़ रहा है।
उत्तर दक्षिणी गर्त समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर स्थित है जो उत्तर आंतरिक कर्नाटक से आंतरिक तमिलनाडु तक बनी हुई है।
06 अप्रैल, 2021 से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र के प्रभावित होने की संभावना है।
अगले पांच दिनों के लिए मौसम का पूर्वानुमान 10 अप्रैल, 2021 को 0830 आईएसटी तक
मौसम विज्ञान उप-खंड वार 5 दिनों का विस्तृत तापमान अनुमान को तालिका -1 में दिया गया है।
अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 3-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने का अनुमान है।
अगले 4-5 दिनों के दौरान मध्य भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम मापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
पश्चिम पूर्वी भारत के अधिकांश हिस्सों और पश्चिम भाग के कुछ भागों में अगले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभवना नहीं है। इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है।
अगले 2-3 दिनों के दौरान दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस कमी आने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं कहीं पर हल्की बारिश होने / बर्फबारी की संभावना है।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल, माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और द्वीप समूह में कहीं-कहीं पर छिटपुट बारिश होने, बादल गरजने और बिजली चमकने की संभावना है।
देश के बाकी हिस्सों में शुष्क मौसम की संभावना है।
बाद के दो दिनों यानी 10 अप्रैल, 2021 से 12 अप्रैल, 2021 तक मौसम का रुझान
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की वर्षा / बर्फबारी होने की संभावना।
अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, केरल और माहे, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और द्वीप समूह में गर्जना/बिजली चमकने के साथ छिटपुट वर्षा होने की संभावना है।
देश के बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
अगले 5 दिनों के दौरान मौसम की चेतावनी *
05 अप्रैल (दिन 1): हिमाचल प्रदेश के कुछ स्थानों पर अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, उत्तराखंड और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं (30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार) चलने, पंजाब, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल के कुछ स्थानों पर बिजली चमकने की संभावना है।
पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बादल गर्जने, तेज हवाओं (तेज हवाओं के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभावना है।
दक्षिण राजस्थान और विदर्भ के कुछ स्थानों पर गर्मी की लहर चलने की संभावना है।
06 अप्रैल (दिन 2): जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर बादल गर्जने, बिजली, चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की गति) चलने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और केरल और माहे के अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है।
पश्चिम राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बदल गर्जने/ तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चलने की संभवना है।
पूर्वोत्तर राजस्थान और विदर्भ के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर गर्म लहर चलने की संभावना है।
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना है।
07 अप्रैल (दिन 3): उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गर्जने, ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चकमने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।
पश्चिम राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर बादल गर्जने 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली) तेज हवाएं चलने की संभावना है।
मध्य प्रदेश और विदर्भ के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर गर्मी की लहर चलने की संभावना है।
उत्तराखंड के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश/ बर्फबारी होने की संभावना है।
8 अप्रैल (दिन 4): झारखंड, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बादल गर्जने, बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और लक्षद्वीप में बिजली चमकने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी की लहर चलने की संभावना है।
09 अप्रैल (दिन 5): झारखंड और केरल में अलग-अलग स्थानों पर बादल गरजने, बिजली चमकने और तेज हवाएं (30-40 किमी प्रति घंटे गति) चलने तथा अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम और त्रिपुरा और लक्षद्वीप में बिजली चमकने की संभावना है।
मध्य प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर गर्मी की लहर चलने की संभावना है।
ग्राफिक विवरण के लिए यहां क्लिक करें।
स्थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप डाउनलोड करें, कृषि मौसम सलाह के लिए मेघदूत एप डाउनलोड करें, बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप डाउनलोड करें और जिलेवार चेतावनी के लिए राज्य की एमसी/आरएमसी वेबसाइट लाउनलोड करें।
प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने हथिगंवा क्षेत्र में गोशाला की आड़ में शराब बनाने की कथित अवैध फैक्ट्री का भाड़ाफोड़ किया है और करोड़ों रुपये की शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। प्रयागराज परिक्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक प्रेम प्रकाश ने बताया कि शुक्रवार की शाम पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा पर्सीपुर झाझामऊ में की गई संयुक्त कार्यवाही में गौशाला की आड़ में चल रही शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा गया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान गौशाला में भूसे और पुआल में छुपा कर रखी गई अवैध रूप से बनाई सैकड़ो पेटी शराब बरामद की गई। प्रकाश ने बताया कि गौशाला में खुदाई के दौरान भी भारी मात्रा में शराब तथा मदिरा बनाने के उपकरण बरामद किए गए। बरामद शराब की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जाती है। प्रकाश ने बताया कि गौशाला तथा अन्य संभावित ठिकानों पर व्यापक पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से खोदाई का काम जारी है।
उन्होंने बताया कि गौशाला की आड़ में संचालित की जा रही यह फैक्ट्री शराब माफिया गुड्डू सिंह की है जिसकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले में अनेक लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने बताया कि अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 45 लोगों को चिन्हित किया जा चुका है और उनकी तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि सभी आरोपियों की संपत्ति कुर्क की जाएगी।
तोमर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से बनाई गई शराब की बरामदगी के अभियान के तहत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात कुंडा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने शराब बनाने की अवैध फैक्ट्री और एक दुकान पर छापा मारकर लगभग 50 लाख रुपये की शराब बरामद की है।
पेरिस | फ्रांस में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (कोविड-19) के बढ़ते मामलों के मद्देनजर तीसरी बार राष्ट्रव्यपारी लॉकडाउन प्रभावी हो गया है।
अयोध्या | अयोध्या के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक ग्राम में चार साल के बच्ची के साथ गांव के ही युवक ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के परिजनों की तलाश के बाद गंभीर अवस्था में घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्राधिकारी रुदौली ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक युवक ने अपने घर के पास खेल रही चार साल की अबोध बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया। गांव से आधा किमी दूर नहर के किनारे निर्जन स्थान पर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और बालिका को छोड़कर भाग निकला। बच्ची को ले जाते बालिका के चचेरे भाई ने देखा था। काफी समय तक बालिका के न मिलने पर चचेरे भाई ने यह बात घर वालो को बताई।
बालिका के मिलने के बाद परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कोतवाल रूदौली पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सिंगापुर/नई दिल्ली । सिंगापुर इंटरपोल के नेतृत्व वाले एक वैश्विक वित्तीय अपराध कार्यबल में शामिल हो गया, जो कोविड-19 से संबंधित घोटालों समेत विभिन्न मामलों की जांच करेगा। इस कार्य बल में अमेरिका और ब्रिटेन भी शामिल हैं। सूत्रों के अनुसार, गृह मंत्रालय ने बताया कि सिंगापुर दुनिया में साइबर धोखाधड़ी के बढ़ते खतरे के खिलाफ वृहद अंतरराष्ट्रीय सहयोग की जरूरत के कारण कार्य बल में शामिल हो रहा है। मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा, ``कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान हालात और खराब हो गए हैं, क्योंकि अधिक से अधिक लोग घर से काम कर रहे हैं और ऑनलाइन लेन देन कर रहे हैं। साइबर अपराधियों ने इस अवसर का फायदा उठाया है।`` इंटरपोल के साइबर अपराध के निदेशक क्रैग जोन्स ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय अपराधों में अवैध धन की जांच और टीकों की ऑनलाइन बिक्री पर नजर रखना कार्यबल के प्रमुख कार्यों में शामिल हैं। जोन्स ने कहा, ``ये टीके इस समय ऑनलाइन नहीं बिक रहे हैं। लोगों को यह समझना होगा।
नईदिल्ली । कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की रफ्तार बेहद तेज है, इससे देश में स्थिति भयावह होती जा रही है। देश एक बार फिर लॉकडाउन के मुहाने पर खड़ा है। बीते 24 घंटों में रविवार को रिकॉर्ड 93 हजार से ज्यादा नए कोरोना के मरीज मिले हैं। वहीं कोरोना संक्रमण के चलते 500 से ज्यादा की जान चली गई है। एक दिन में मिलने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की बात करें, तो इससे पहले पिछले साल, 19 सितंबर को 92,574 नए केस मिले थे।
स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी किए गए ताजा आंकड़ों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के साथ कोरोना संक्रमण के 93,249 नए मामले दर्ज किए गए हैं और 513 मरीज कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए। इसी के साथ देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,24,85,509 पहुंच गए हैं और कोविड से मरने वालों की संख्या 1,64,623 हो गई। बता दें कि इससे एक दिन पहले 89,129 से अधिक कोरोना के नए मरीज मिले थे और 714 की मौत हुई थी। शनिवार की तुलना में दैनिक मामलों में वृद्धि हुई है, जबकि मौतों की संख्या में गिरावट आई है।
पहली लहर की पीक के करीब नए केस
देश में कोरोना की पहली लहर का पीक पिछले साल 15-16 सितंबर को था, जब 97 हजार से अधिक नए केस सामने आए थे। इसके बाद यह आंकड़ा लगातार कम होता गया था। इस साल 15 फरवरी के बाद एक बार फिर संक्रमण ने रफ्तार पकड़ ली, जोकि पीक आंकड़ों को छूने के बेहद करीब है। शुक्रवार से लगातार कोरोना के नए मामले 80 हजार के पार आ रहे थे, जो आज 93 हजार से अधिक पहुंच गए हैं।विशेषज्ञों ने आशंका जताईहै कि रोजाना के आंकड़ों में अभी बड़ा इजाफा होगा।
देश में अब तक करीब 1.24 करोड़ लोग इस महामारी की चपेट में आ चुके हैं। करीब 1.16 करोड़ ठीक हो चुके हैं। वहीं 1.64 लाख ने कोरोना के चलते जान गंवाई है। 6.87 लाख लोगों का इलाज चल रहा है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में सक्रिय मामलों का ग्राफ बहुत तेजी से ऊपर जा रहा है। पिछले 24 घंटों में 60,048 कोरोना मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए हैं, इसी के साथ देश में अब तक 1,16,29,289 मरीज कोरोना वायरस को मात देने में कामयाब हुए हैं। रोजाना के आधार पर दर्ज होने वाले नए कोरोना केसों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बेहद कम है। फिलहाल, देश में सक्रिय मामले बढ़कर 6,91,597 पहुंच गए हैं।
7.59 करोड़ लोगों को लगा कोविड टीका
देश में दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान जारी है। देश में टीकाकरण का तीसरा चरण चल रहा है, जिसके तहत 45 साल से ऊपर वालों को भी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही है। देश में अब तक 7,59,79,651 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।
सिद्धार्थनगर: सिद्धार्थनगर जिले की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है. पंचायत चुनाव के लिये एक तरफ जहां बिगुल बज चुका वहीं, पंचायत चुनाव से पहले जिले के बांसी कोतवाली पुलिस टीम व एसओजी टीम, सर्विसलांस टीम व डिडई चौकी पुलिस टीम ने अवैध असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ करने में सफलता हासिल की है.
चार तमंचे व बाइक बरामद
जिले के पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अवैध असलहा फैक्ट्री के भंडाफोड़ करने की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि, इस टीम ने अमरजीत सिह को बांसी कोतवाली क्षेत्र से गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया अभियुक्त जिले के खेसरहा थाना क्षेत्र का निवासी है. इसके पास से तीन तमंचा 315 बोर (निर्मित), एक तमंचा 12बोर 17 सौ रुपया नगद,एक मोटरसाइकिल, व असलहा बनाने का कई उपकरण बरामद हुये हैं.
35 मुकदमे दर्ज हैं
पकड़े गये अभियुक्त अपने नाम बदलकर कई जिलो में आपराधिक मामलों में लिप्त हैं. इसके खिलाफ लखनऊ के विभिन्न थानों में 35 मुकदमे व जिले के खेसरहा थाने में एक मुकदमा दर्ज है. अब तक कुल 36 मुकदमे अभियुक्त के खिलाफ दर्ज होने की बात सामने आयी है. इस अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का नगद पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया है. पुलिस अधीक्षक पंचायत चुनाव से पहले अवैध असलहा फैक्टरी के भंडाफोड़ को बड़ी कामयाबी मान रहे है.
तेलंगाना के रामागुंडम (Ramagundam) में 100 मेगावाट की क्षमता वाला भारत का सबसे बड़ा तैरता हुआ सौर ऊर्जा संयंत्र (India’s biggest floating solar power plant) स्थापित किया जाएगा। इसके मई में शुरू होने की उम्मीद है, रामागुंडम थर्मल पावर प्लांट जलाशय में स्थापित किया जा रहा है। यह सौर परियोजना राष्ट्रीय थर्मल पावर कॉरपोरेशन (NTPC) द्वारा कमीशन की जाएगी। लगभग 423 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना में 4.5 लाख फोटोवोल्टिक पैनल होंगे। यह सौर पैनल जलाशय के 450 एकड़ क्षेत्र को कवर करेंगे और भविष्य में इसका विस्तार किया जा सकता है। एनटीपीसी की फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजनाओं को स्थापित करने का उद्देश्य कार्बन फुटप्रिंट्स को कम करना है और इसकी क्षमता के 30 प्रतिशत तक हरित ऊर्जा उत्पादन में तेजी लाना है। 600 मेगावाट क्षमता वाला दुनिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र (World’s Largest Solar Power Plant) मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी पर ओंकारेश्वर बांध (Omkareshwar Dam) पर स्थापित किया जा रहा है। 3,000 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना के 2022-23 तक बिजली उत्पादन शुरू करने की उम्मीद है।
इस वर्ष अमरनाथ यात्रा 28 जून को शुरू होगी। इस बार, इस यात्रा में लगभग 6 लाख तीर्थयात्रियों के आने की संभावना है। अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीकरण इस महीने की 1 तारीख से शुरू हो गया है। यह यात्रा 56 दिनों तक चलेगी। राज्य सरकारों या संघ शासित प्रदेशों के प्रशासकों द्वारा अधिकृत किए गए डॉक्टर और चिकित्सा संस्थानों द्वारा जारी किये स्वास्थ्य प्रमाणपत्र यात्रा के लिए अनिवार्य हैं। 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक आयु वाली महिलाएं यात्रा के लिए पंजीकरण नहीं कर सकतीं। इस साल यह तीर्थ यात्रा 28 जून को पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों से शुरू होगी। यह खुलासा श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (Shri Amarnathji Shrine Board) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नीतीश्वर कुमार ने किया। उन्होंने कहा, पूरे देश में पंजाब नेशनल बैंक, जम्मू और कश्मीर बैंक और यस बैंक की 446 नामित बैंक शाखाओं के माध्यम से पंजीकरण किया जाएगा। पंजीकरण के लिए प्रक्रिया के बारे में विवरण, आवेदन पत्र और बैंक की शाखाओं की राज्यवार सूची पूरे पते के साथ बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। यात्रियों के लिए स्वास्थ्य प्रमाण पत्र अनिवार्य हैं क्योंकि यह मंदिर बहुत ऊंचाई पर है और यात्रा कठिन है। इस यात्रा के लिए केवल 15 मार्च के बाद जारी किए गए स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मान्य होंगे। यात्रा के लिए पंजीकरण करने के लिए यात्रियों को जिन चरणों का पालन करना होगा, उन्हें बोर्ड की वेबसाइट www.shriamarnathjishrine.com पर डाल दिया गया है। 13 वर्ष से कम या 75 वर्ष से अधिक आयु के लोग और छह सप्ताह से अधिक गर्भवती महिलाओं को इस वर्ष की यात्रा के लिए COVID-19 मानदंडों के अनुसार पंजीकृत नहीं किया जाएगा।
अमरनाथ मंदिर
अमरनाथ गुफा मंदिर एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है, यह जम्मू-कश्मीर में अनंतनाग जिले में स्थित है। यह मंदिर भगवान् शिव को समर्पित है। यह मंदिर 3,888 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अमरनाथ मंदिर को 51 शक्ति पीठों में से एक माना जाता है।
श्रीनगर: कोरोना संक्रमण के बढ़ते आंकड़ों के बीच जहां सरकार स्कूल और कॉलेज बंद कर रही है, वहीं जम्मू कश्मीर पर्यटन विभाग ने कश्मीर में पर्यटन को बढ़ाने के लिए ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन करने की घोषणा कर दी है. 3-8 अप्रैल तक होने वाले इस "ट्यूलिप फेस्टिवल" में एक लाख लोगों के आने का अनुमान लगाया जा रहा है. लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञ इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं. इस ट्यूलिप फेस्टिवल का उद्धघाटन जम्मू-कश्मीर के उपराजयपाल मनोज सिन्हा करेंगे. इसमें पर्यटक और स्थानीय लोग को बड़ी संख्या में शामिल हों, इसके लिए फेस्टिवल में कई इंतेज़ाम भी किए गए हैं. ट्यूलिप गार्डन के अंदर विभिन विभागों और निजी कारोबारियों के 25 स्टॉल होंगे, जहां कश्मीर की संस्कृति, हस्तकला, परंपरा, खान पान और शिल्प कला को दर्शाया जाएगा. लेकिन कश्मीर घाटी में हर दिन कोरोना के आंकड़े बढ़ने लगे हैं और मार्च महीने में संक्रमण में 300 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. सबसे बड़ी चिंता इस बात से है कि कश्मीर घूमने आए पर्यटकों में भी कोरोना पाया गया है. इसीलिए ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन को कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों का उल्लंघन माना जाएगा. ट्यूलिप गार्डन में पहले 5 दिन में 48 हज़ार लोगों के आने से इस बात का अंदाज़ा लग गया है कि यह बाग लोगों को आकर्षित कर रहा है. इसीलिए बड़ी संख्या में लोग ट्यूलिप फेस्टिवल में आएंगे. इसी को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने बड़ी संख्या में लोगों के आने की सभावन के चलते आने-जाने के लिए 'ट्रैफिक प्लान' भी बनाया है. कोरोना से लड़ने वाले कश्मीर के एक प्रमुख डॉक्टर डॉ नवीद शाह के अनुसार यह फैसला कश्मीर घाटी के लिए घातक बन सकता है और इसी से संक्रमण कई गुना तेज़ी से फैलने की पूरी सम्भावना है. श्रीनगर निवासी मुदस्सिर अहमद का कहना है कि एक तरफ हम लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की बात करते हैं और दूसरी तरफ बड़ी संख्या में लोगों को एक जगह बुलाकर संक्रमण को एक तरह से बढ़ावा दे रहे हैं. यह बहुत खतरनाक हो सकता है , जहां बाकी राज्य लॉकडाउन की बात कर रहे हैं, हम अपने लोगों को कोरोना की तरफ ढकेल रहे हैं. पिछले हफ्ते महाराष्ट्र से आए एक बुज़ुर्ग की अस्पताल में कोरोना से मृत्यु हुई और उसके परिवार के कई सदस्य अस्पताल में भर्ती हुए. जिसके बाद श्रीनगर में टेस्टिंग को लेकर सवाल उठे. परिवार का तीन दिन पहले हवाई अड्डे पर टेस्ट हुआ था, जो निगेटिव आया था. चिंता इस बात से है कि हवाई जहाज़ से आने वाले लोगों में 900 संक्रमित केस सिर्फ मार्च महीने में मिले. उपराज्यपाल के सलाहकार बसीर खान ने गुरुवार को श्रीनगर में बैठक कर ट्यूलिप फेस्टिवल के आयोजन को लेकर हो रही तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्देश जारी किए. इन निर्देशों में आने वाले सभी लोगों और पर्यटकों पर कोरोना प्रोटोकॉल के पालन करने पर ज़ोर दिया गया है. लेकिन लोगों के मास्क ना पहनने और कोरोना नियमों की अनदेखी के चलते बड़ी संख्या में लोगों के ट्यूलिप फेस्टिवल में आने से संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ सकता है. पर्यटन उद्योग से जुड़े लोग लद्दाख की तरह कश्मीर आने वाले लोगों का हवाई सफर से पहले RT-PCR टेस्ट करवाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव रखा, लेकिन जम्मू-कश्मीर प्रशासन इस मामले पर ख़ामोश है. वहीं, कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते कश्मीर घाटी में एक दर्जन स्कूल बंद कर दिए गए हैं, जहां पर शिक्षक और छात्र कोरोना सक्रमित पाए गए. जबकि बाकी स्कूलों ने भी अगले तीन दिनों तक स्कूल बंद करने का खुद ही फैसला लिया है. इसके साथ-साथ कश्मीर यूनिवर्सिटी के नॉर्थ कैंपस, नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (NIT SRINAGAR) और सेंट्रल यूनिवर्सिटी को भी बंद करके छात्रों को हॉस्टल खाली करने या फिर हॉस्टल के अंदर ही रहने का आदेश जारी किया गया. ऐसे में जहां हर दिन 400-500 मामले रोज़ सामने आने लगे हैं. ट्यूलिप फेस्टिवल का आयोजन मुसीबत को दावत देने जैसा है. क्योंकि ट्यूलिप के फूलों के साथ फोटो लेते समय सभी पर्यटक मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे और पर्यटकों की नाराज़गी से डरते हुए अधिकारी भी इनको मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग पर ज़ोर नहीं दे रहे.
नईदिल्ली। भारत का पहला 14 लेन वाला दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे (Delhi-Meerut Expressway) आम जनता के लिए खुल गया है। इस एक्सप्रेसवे से दिल्ली और मेरठ के बीच का सफ़र लगभग 45 मिनट में पूरा हो जायेगा। अब तक दिल्ली से मेरठ पहुँचने में ढाई घंटे लगते हैं। दिल्ली-एक्सप्रेसवे 96 किलोमीटर लम्बा है, इसमें कुल 14 लेन हैं। इस एक्सप्रेसवे से मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, हरिद्वार और देहरादून से दिल्ली आने वाले लोगों को सफ़र में आसानी होगी। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे में कुल 4 चरण हैं। पहला चरण अक्षरधाम से यूपी गेट तक है। जबकि दूसरा चरण यूपी गेट से डासना तक है। तीसरा चरण डासना से हापुड़ तक है। जबकि चौथा चरण दिल्ली से मेरठ तक है। इस परियोजना का निर्माण 8,346 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। गौरतलब है कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे के पहले चरण का उद्घाटन मई 2018 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया था। इस एक्सप्रेसवे के पहले चरण के लिए अधिकतम गति सीमा 70 किलोमीटर प्रति घंटा है। जबकि बाकी के तीन चरणों के लिए गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटा है।
वित्त मंत्रालय के व्यय विभाग ने बुधवार को स्थानीय निकायों को अनुदान-सहायता प्रदान करने के लिए राज्यों को 4,608 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की। यह अनुदान ग्रामीण स्थानीय निकाय (आरएलबी) और शहरी स्थानीय निकाय (यूएलबी) दोनों के लिए हैं। इसमें से आरएलबी को 2,660 करोड़ रुपए और यूएलबी को 1,948 करोड़ रुपए प्राप्त होंगे। इस अनुदान को 15वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार जारी किया गया है। वित्त वर्ष 2020-21 में, वित्त मंत्रालय ने स्थानीय निकाय अनुदान के रूप में 28 राज्यों को कुल 87,460 करोड़ रुपए जारी किए हैं। इसमें से आरएलबी के लिए 60,750 करोड़ रुपये और यूएलबी के लिए 26,710 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। आरएलबी अनुदान को पंचायत के सभी स्तरों- गांव, ब्लॉक और जिले के साथ-साथ राज्यों में 5वीं और 6वीं अनुसूची के क्षेत्रों के लिए जारी किया जाता हैं। आरएलबी अनुदान आंशिक रूप से बेसिक/संयुक्त और आंशिक रूप में होता हैं। मूल अनुदानों का उपयोग आरएलबी के द्वारा स्थान-विशेष की जरूरतों को पूरा करने के लिए किया जा सकता है। दूसरी ओर, निर्धारित अनुदान का उपयोग केवल की बुनियादी सेवाओं के लिए किया जा सकता है (ए) खुले में शौच मुक्त (ओडीएफ) की स्वच्छती और रखरखाव की स्थिति और (बी) पेयजल की आपूर्ति, वर्षा जल संचयन और जल पुनर्चक्रण के रखरखाव के लिए। वर्ष 2020-21 में, मंत्रालय द्वारा बुनियादी आरएलबी अनुदान के तौर पर 32,742.50 करोड़ रुपये और निर्धारित आरएलबी अनुदान के तौर पर 28,007.50 करोड़ जारी किए गए हैं। यूएलबी अनुदान को दो श्रेणियों (ए) मिलियन प्लस शहरों के लिए और (बी) गैर-मिलियन प्लस शहरों के लिए प्रदान किया गया है। 2020-21 में मंत्रालय से मिलियन प्लस शहरों को 8,357 करोड़ रूपए का अनुदान और नॉन-मिलियन प्लस शहरों को 18,354 करोड़ रूपए का अनुदान प्रदान किया गया है । मिलियन-प्लस शहरों के मामले में, बुधवार को 1,824 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। मिलियन प्लस शहरों के लिए दिया गया समस्त अनुदान विशिष्ठ स्थितियों के अनुसार निर्धारित है। इन अनुदानों को प्राप्त करने के लिए, मिलियन प्लस शहरों को पीएम 10 और पीएम 2.5 की वार्षिक औसत सांद्रता के आधार पर परिवेशी वायु गुणवत्ता पर शहर-वार और क्षेत्रवार लक्ष्य विकसित करने की आवश्यकता होती है। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय इन सुधारों की निगरानी और मूल्यांकन करेगा और ऐसे शहरों को अनुदानों के वितरण की सिफारिश करेगा। पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क की स्थापना, स्रोत मूल्यांकन अध्ययन और इन शहरों के वायु-गुणवत्ता के आंकड़ों को अद्यतन करने के कार्य भी करेगा। परिवेशी वायु गुणवत्ता में सुधार के अलाना, मिलियन प्लस शहरों को मिलने वाला अनुदान संरक्षण, आपूर्ति, पानी के प्रबंधन और कुशल ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार के साथ भी जोड़ा गया है, जो नियोजित शहरीकरण के मामले में महत्वपूर्ण हैं। इस घटक के लिए, आवास और शहरी मामले मंत्रालय एक नोडल मंत्रालय है और शहर-वार और वर्ष-वार लक्ष्यों के विकास की स्थिति के अनुरूप मंत्रालय इन शहरों के लिए अनुदानों के वितरण की सिफारिश करता है। जल आपूर्ति और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन अनुदान को विशेष रूप से पानी और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सुधार और यूएलबी द्वारा स्टार रेटिंग प्राप्त करने के लिए व्यय किया जाता है। राज्यों को क्षमता विकास के लिए एक विस्तृत परियोजना रिपोर्ट तैयार करने और सेवा स्तर के मानक को पूरा करने के लिए अवसंरचनात्मक मुद्दों के समाधान करने की आवश्यकता होती है। नॉन-मिलियन-प्लस शहरों के मामले में, वर्ष 2020-21 में अनुदान के रूप में 18,354 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इसका 50 प्रतिशत मूल अनुदान है, जबकि शेष 50 प्रतिशत (ए) पेयजल (वर्षा जल संचयन और पुनर्चक्रण सहित) और (बी) ठोस अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ा है। यह राशि विभिन्न केंद्र प्रायोजित योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, कायाकल्प और शहरी परिवर्तन के लिए अटल मिशन (एएमआरयूटी) आदि के तहत प्रदान की गई धनराशि के अतिरिक्त है। राज्यों को 10 कार्य दिवसों के भीतर स्थानीय निकायों को अनुदान हस्तांतरित करने की आवश्यकता होती है। इस अवधि से के बाद होने वाले विलंब की स्थिति में राज्य सरकार स्थानीय निकायों को ब्याज के साथ अनुदान जारी करने के लिए उत्तरदायी होती है।
शिवपुरी | स्कूल शिक्षा विभाग कक्षा पहली से आठवीं के विद्यार्थियों के लिए एक अप्रैल से पूर्वानुसार ही दूरदर्शन और रेडियो पर शैक्षणिक कार्यक्रम का प्रसारण करेंगा। यह शैक्षणिक गतिविधियाँ रेडियो पर प्रात: 10 से 11 और सांय 5 बजे से 5.30 बजे तक एवं दूरदर्शन पर दोपहर 12 बजे से 01.30 बजे तक संचालित की जाएंगी।
नई दिल्ली: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते अगले आदेश तक सभी स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है. इस दौरान ऑनलाइन क्लास शुरू की जा सकती हैं. शिक्षा निदेशालय ने कहा कि दिल्ली में स्कूलों के किसी भी क्लास के छात्रों को अगले आदेश तक नए एकेडमिक सेशन में नहीं बुलाया जाएगा. हालांकि 9वी से 12वीं कक्षा के छात्रों ( शैक्षणिक सत्र 2020-21) को उनके पेरेंट्स की अनुमति के बाद मिड टर्म/ प्री बोर्ड/एनुअल एग्जाम/ बोर्ड एग्जाम/ प्रैक्टिकल एग्जाम/ प्रोजेक्ट वर्क/ इंटरनल एसेसमेंट के लिए स्कूल बुलाया जा सकेगा. बता दें कि आज ही दिल्ली के स्कूलों में औपचारिक रूप से नए सत्र की शुरुआत हुई थी. पिछले साल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू लॉकडाउन से महज कुछ दिन पहले स्कूलों को बंद किया गया था. पिछले साल अप्रैल में नए सत्र की पढ़ाई ऑनलाइन शुरू हुई थी और इस साल अप्रैल में भी वैसी ही स्थिति है. बता दें कि दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में नए सिरे से तेजी देखी गई है. बुधवार को 1,819 लोग कोरोना से संक्रमित हुए थे और 11 लोगों की मौत हुई थी. दिल्ली में अब तक 6,62,430 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं और 11,027 मरीजों की मौत हुई है.










