जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सूची को जिले के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी की है।
देखें लिस्ट…

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में थाना प्रभारी, सब इंस्पेक्टर, एएसआई समेत 11 पुलिस अधिकारियों के तबादले हुए हैं। सूची को जिले के एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जारी की है।
देखें लिस्ट…

जांजगीर। करही गोलीकांड के मास्टर माइंड व मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑपरेशन हंट के तहत पूर्व में 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
आरोपियों द्वारा योजनाबद्व तरिके से उधारी के पैसों को लेकर लगातार हो रहे विवाद, मृतक आयुष कश्यप के बढ़ते प्रभाव, आर्थिक प्रगति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से जलन और द्वेष की भावना के चलते हत्या की साजिश रची थी। गोलीकांड और हत्याकांड के मास्टर माइंड गनपत बघेल पिता स्व. रामप्रसाद बघेल उम्र 38 निवासी ग्राम करही थाना बिर्रा जिला जांजगीर-चांपा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल व मैगजीन बरामद किया है।
23-24 अप्रैल 2026 की दरम्यानी रात ग्राम करही में 03 नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर आयुष कश्यप की गोली मारकर हत्या कर दी थी, जबकि उसके छोटे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम, डॉग स्क्वॉड एवं फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।
जांच के दौरान पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तकनीकी साक्ष्य जुटाए गए संदिग्धों से लगातार पूछताछ की गई साइबर टीम लगातार सक्रिय रही। इस दौरान प्राप्त techint and humint ने मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूछताछ में आरोपी भूषण बघेल ने खुलासा करते हुए बताया था, उसके भाई द्वारा लिए गए उधार के पैसों को लेकर मृतक के परिवार से लगातार विवाद चल रहा था । आरोपियों को मृतक आयुष कश्यप की बढ़ती आर्थिक स्थिति और प्रभाव से जलन थी व्यवसाय में प्रतिस्पर्धा के कारण आरोपी स्वयं को नुकसान में महसूस कर रहे थे इसी द्वेष और प्रतिशोध की भावना से हत्या की साजिश रची गई।
घटना की रात आरोपियों ने मृतक के घर के आसपास पहले से मौजूद थे। अन्य सहयोगियों द्वारा सीसीटीवी कैमरा तोड़ने के बाद आरोपी घर में घुसे। आरोपियों ने पहले मृतक के पिता के कमरे को बाहर से बंद किया और फिर आयुष कश्यप के कमरे में घुसकर उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। बीच-बचाव करने आए उसके छोटे भाई को भी गोली मारी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। विवेचना दौरान आरोपी 1. हेमंत कुमार बघेल 2. भूषण बघेल 3. अमित टंडन करही सभी निवासी करही थाना बिर्रा को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा चुका है।
मामले में मुख्य साजिशकर्ता गनपत बघेल, निवासी करही जो फरार चल रहा था जिसको मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बताया, उसने हाइवा एवं जेसीबी मशीन लोन पर खरीदी थी तथा दोनों वाहनों की भारी मासिक किस्त चुकाने के लिए अवैध रेत परिवहन का कार्य करता था। मृतक आयुष कश्यप भी अवैध रेत परिवहन एवं रेत बिक्री का कार्य करता था, जो कम कीमत में रेत बेचकर आरोपी के ग्राहकों को अपनी ओर कर रहा था। इस कारण आरोपी को आर्थिक नुकसान होने लगा तथा वाहनों की किस्त पटाने में परेशानी आने लगी।
आरोपी ने बताया, आयुष कश्यप रेत घाट में जबरन रेत लोडिंग करता था, विवाद एवं दादागिरी करता था तथा आरोपी के ग्राहकों के यहां कम कीमत में रेत सप्लाई कर उसकी ग्राहकी खराब कर रहा था। इसके अलावा आयुष द्वारा राजस्व विभाग की टीम बुलाकर वाहनों को पकड़वाने की बात से आरोपी मानसिक रूप से परेशान एवं आक्रोशित हो गया था। आयुष की लगातार बढ़ती आर्थिक उन्नति एवं व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा से आरोपी के मन में दुश्मनी एवं आत्मग्लानि उत्पन्न हो गई, जिसके चलते उसने अपने साथी अमित टण्डन, भूषण बघेल एवं हेमंत बघेल को साथ मिलाकर योजना बनाकर मुख्य साजिषकर्ता गनपत बघेल ने सुनियोजित तरीके से आयुष कश्यप की हत्या के घटना को अंजाम दिया।
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है, एसपी विजय पांडेय ने तबादला आदेश जारी किया है। आदेश के मुताबिक, निरीक्षक कमलेश कुमार शेण्डे थाना प्रभारी नवागढ़ को रक्षित केन्द्र जांजगीर भेजा गया है। निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय यातायात शाखा को थाना प्रभारी नवागढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सउनि सियाराम यादव को थाना नवागढ़ से थाना बम्हनीडीह भेजा गया है।
वहीं जिले में अवैध रेत उत्खन्न एवं परिवहन पर प्रभावी कार्यवाही एवं अंकुश लगाने की दृष्टि से “Illegal Mining Task Force” का गठन किया गया है, जिसके पर्यवेक्षण अधिकारी उमेश कुमार कश्यप अति. पुलिस अधीक्षक जिला जांजगीर-चांपा को बनाए गए हैं। टास्क फोर्स का मुख्यालय जांजगीर रहेगा, जिसमें रिस्पॉस टीम में कई अधिकारी-कर्मचारी हैं। इसका भी आदेश एसपी ने जारी किया है।


जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई ड्राइवर से मोबाइल में अमर्यादित भाषा का उपयोग करने पर की गई है।
शशांक सिंह के ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप का ऑडियो वायरल हुआ था, जिसमें ड्राइवर को प्रताड़ित करने और अधिकारियों पर अशोभनीय टिप्पणी की गई थी। वाइरल ऑडियो को लेकर जिला प्रशासन ने शशांक सिंह के साथ ड्राइवर शशिकांत से जवाब मांगा था।
संतोषजनक जवाब नहीं पाए जाने पर शशांक सिंह को विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए नवा रायपुर स्थित प्रमुख अभियंता कार्यालय में अटैच किया है।
देखें आदेश…

जांजगीर-चांपा। वेदांता पावर प्लांट हादसे ने एक बार फिर सुरक्षा मानकों और सिस्टम की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस दर्दनाक घटना में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 24 हो गई है, जिससे कई परिवारों की दुनिया उजड़ गई है। ताजा जानकारी के अनुसार, झारखंड के रहने वाले मनीष कुमार, जो गंभीर रूप से घायल थे, ने रायगढ़ के लखीराम मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं 9 अन्य घायल श्रमिकों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। इस हादसे के बाद लगातार बढ़ता मौत का आंकड़ा प्रशासन और कंपनी दोनों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। मृतकों में ज्यादातर मजदूर दूसरे राज्यों से आए थे, जो रोजी-रोटी की तलाश में यहां काम कर रहे थे।
जांजगीर-चांपा। जिले के पामगढ ब्लॉक के ग्राम बार से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां नहर में नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया।
मामला पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम बार का है, जहां नहर में पानी के साथ बहते हुए एक नवजात का शव देखा गया। स्थानीय लोगों की नजर पड़ते ही मौके पर भीड़ जुट गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच कर रही है। फिलहाल शिशु की पहचान नहीं हो पाई है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पिता ने 5 साल के बेटे की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने घरवालों को गुमराह किया कि साइकिल के साथ नहर में डूबकर उसकी मौत हो गई, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। यह पूरा मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।
जानिए पूरा मामला
पामगढ़ थाना क्षेत्र के भिलौनी गांव से मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपने ही 5 साल के बेटे को मौत के घाट उतार दिया। फिर घर वालों को गुमराह किया कि साइकिल के साथ नहर में गिरकर उसकी मौत हो गई, लेकिन बच्चे की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया।
दरअसल, मृत बच्चे की मां ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि शुक्रवार रात को उसका पति 5 साल के बच्चे के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था, लेकिन बच्चे की लाश को लेकर वापस लौटा। इस दौरान उसने कहा कि उसका बच्चा साइकिल के साथ नहर में गिर गया और उसकी डूबकर मौत हो गई, लेकिन उल्टा महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगा दिए।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसी ने ही बच्चे की हत्या की है क्योंकि वह अक्सर शराब के नशे में उनके साथ मारपीट करता था और बच्चे को खत्म कर देने की धमकी देता था। महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की तो इस पूरे मामले का खुलासा हो गया। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
जांजगीर चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक युवती ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। बताया गया कि, मृतका 12वीं कक्षा में पड़ती थी।
जानकारी के अनुसार, पूरा मामला जांजगीर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के लछनपुर गांव का है। मृतका का नाम रजनी प्रधान उम्र 18 वर्ष है। जो की 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी। घटना वाले दिन छात्रा प्रेमी से वीडियो कॉल में बात कर रही थी और बात करते-करते ही फांसी के फंदे पर झूल गई।
वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची जांजगीर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और छात्रा के प्रेमी को इसकी सूचना दी। घटना के वक्त माता पिता घर से मजदूरी के लिए बाहर गए थे। फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। शुरूआत में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है। वहीं छात्रा की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के नगर पंचायत नवागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे में दो नवयुवकों की मौत हो गई है। घटना राछा भाठा नाला के पास हुई, जहां सड़क पर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली से मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर हो गई।
जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर खराब होने के कारण नाला के पास सड़क पर खड़ा था। इसी दौरान नवागढ़ से राछा भाठा की ओर जा रहे बाइक सवार दो युवक सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान नवागढ़ निवासी करण कश्यप, उम्र 17 वर्ष, पिता धरम कश्यप और कार्तिक कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
जांजगीर चांम्पा। जिले के जांजगीर-चांपा के धरदेई से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां एक पति-पत्नी ने साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है।
मृतकों की पहचान रमाबाई पटेल उम्र 47 वर्ष और उनके पति कृष्णा पटेल उम्र 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों अपने घर में फांसी के फंदे पर लटके मिले, जिसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और पुलिस को सूचना दी गई।
सूत्रों के मुताबिक, कुछ दिन पहले ही दंपति के इकलौते बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। बेटे की असमय मौत से पति-पत्नी गहरे सदमे में थे और बताया जा रहा है कि इसी मानसिक आघात के चलते उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।
घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है, परिजन और ग्रामीण स्तब्ध हैं। वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।
जांजगीर चांम्पा। जिले के कुटरा गांव में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। एक ओर गांव में मेडिकल कॉलेज और अस्पताल जैसे बड़े संस्थानों का निर्माण हो रहा है, वहीं दूसरी ओर पूर्व माध्यमिक शाला के बच्चे 70 साल पुराने जर्जर भवन में पढ़ाई करने को मजबूर हैं। दीवारों में दरारें, झड़ता प्लास्टर और कमजोर छत किसी भी समय हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल नए भवन निर्माण की मांग की है।
जांजगीर चांपा। यहां के बलौदा बस स्टैंड के पास स्थित राजू इलेट्रॉनिक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। इस दौरान दुकान के अन्दर दुकान मालिक का बेटा राज कुमार फंस गया और जलने से उसकी मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची और आग पर काबू पाने के बाद शव को बाहर निकाला गया
लोगों ने बताया कि बलौदा बस स्टैंड के पास राजू इलेट्रॉनिक दुकान से अचानक धुआं निकलता हुआ दिखा, जिसके बाद दुकान में काम करने वाले लोग और मालिक मौके से निकल गए। दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और पूरी दुकान को कुछ ही मिनटों में आग ने अपनी लपेट में लिया, जिससे दुकान के अंदर रखा पूरा सामान जल गया है. दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है.
बताया जा रहा है कि दो मंजिला दुकान और तीसरे मंजिल मे निवास होने के कारण दुकान मालिक का बेटा सामान को बचाने के लिए ऊपर ही रुक गया और आग की लपटे देखकर घर के अंदर का शटर बंद कर घुस गया, मगर जब आग पर काबू पाते हुए रेस्क्यू टीम शटर तोड़कर अंदर घुसी तो युवक जला हुआ मिला। इसके बाद शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए बलौदा अस्पताल भेज दिया गया।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। पामगढ़ तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव को 35 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे तहसील कार्यालय में अफरा-तफरी और हड़कंप का माहौल बन गया।
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारियों पर चोरभट्टी धान उपार्जन केंद्र के प्रभारी से रिश्वत मांगने का गंभीर आरोप है। बताया जा रहा है कि किसी शासकीय कार्य और प्रक्रिया को आगे बढ़ाने या अनुकूल कार्रवाई के बदले रिश्वत की मांग की गई थी। पीड़ित उपार्जन केंद्र प्रभारी ने इस पूरे मामले की शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी।
शिकायत की सत्यता की प्राथमिक जांच के बाद ACB ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए पूर्व नियोजित जाल बिछाया। तय योजना के तहत आज पामगढ़ तहसील कार्यालय में कार्रवाई की गई। जैसे ही अतिरिक्त तहसीलदार करुणा आहेर और पटवारी आयुष ध्रुव ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, ACB की टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।ACB की इस कार्रवाई से तहसील कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों और आम लोगों में हड़कंप मच गया। कई देर तक कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
कार्रवाई के बाद ACB की टीम दोनों आरोपियों को लेकर तहसील कार्यालय में ही प्रारंभिक पूछताछ करती रही। रिश्वत की राशि जब्त कर ली गई है और आवश्यक दस्तावेजों व साक्ष्यों को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि ACB इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं इस मामले में और अधिकारी या कर्मचारी तो शामिल नहीं हैं।ACB अधिकारियों के अनुसार, पूछताछ और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया जाएगा। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया जाएगा और रिमांड की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में सायबर थाना में निरीक्षक, सउनि, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों की पोस्टिंग लिस्ट जारी की गई है। सूची में 20 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नाम शामिल है। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने यह सूची जारी की है।
देखें पूरी लिस्ट

जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण किया।
इसके बाद उन्होंने परेड की सलामी ली और उत्कृष्ट परेड का निरीक्षण किया।
समारोह के दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मुख्यमंत्री का संदेश उपस्थित जनसमूह के बीच वाचन कर सुनाया।
इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं और बड़ी संख्या में आम नागरिक मौजूद रहे।
पूरा हाई स्कूल मैदान देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
जांजगीर-चाम्पा। जांजगीर-चाम्पा से बड़ी खबर सामने आई है, जहां थाना चाम्पा क्षेत्र में 20 लाख रुपए से ज्यादा की लूट और अपहरण के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है; सायबर टीम और चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इस वारदात के मास्टरमाइंड समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
इस मामले में आरोपियों ने कारोबारी के सुपरवाइजर की आंखों में मिर्च पाउडर डालकर पहले अपहरण किया, फिर जबरन कार में बैठाकर मैनपाट ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर रकम लेकर फरार हो गए।
प्रार्थी हरीश देवांगन, जो अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा में सुपरवाइजर हैं, 09 जनवरी 2026 को सक्ती से करीब 20 लाख 18 हजार 700 रुपये कैश कलेक्शन कर मोटरसाइकिल से चाम्पा लौट रहे थे, इसी दौरान दोपहर करीब 3:30 बजे ग्राम कोसमंदा तालाब के पास काली रंग की कार में सवार आरोपियों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर फेंका, बैग छीनने की कोशिश की और विरोध करने पर उन्हें जबरन कार में बैठाकर अपहरण कर लिया।
इसके बाद रात करीब 9 बजे मैनपाट सेल्फी पॉइंट के पास हरीश देवांगन को गहरी खाई में धक्का दे दिया गया, जहां वे पूरी रात फंसे रहे और अगली सुबह किसी तरह बाहर निकलकर पुलिस को सूचना दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सायबर टीम द्वारा करीब 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की जांच की गई, तकनीकी विश्लेषण के जरिए घटना में प्रयुक्त कार की पहचान हुई, जो अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत पाई गई।
पूछताछ में खुलासा हुआ कि योगेश रात्रे, जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अन्य साथियों ने दो महीने पहले ही लूट की पूरी योजना बनाई थी; पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 लाख 75 हजार रुपये नकद, एक वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टिक और 5 मोबाइल फोन जब्त किए हैं, वहीं फरार आरोपी की तलाश लगातार जारी है।
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है, जैजैपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक बालेश्वर साहू को धोखाधड़ी और गबन के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर गिरफ्तार कर जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने विधायक को आज जिला न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 22 जनवरी 2026 तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
क्या है पूरा मामला
यह मामला थाना चाम्पा क्षेत्र का है। प्रार्थी राम कुमार शर्मा, पिता धीरेंद्र प्रसाद शर्मा, उम्र 46 वर्ष, निवासी परसापाली, थाना सारागांव की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जांच कराई गई थी। जांच में यह पाया गया कि आरोपी विधायक बालेश्वर साहू और गौतम राठौर ने मिलकर प्रार्थी से 42 लाख 78 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है।
इन धाराओं में अपराध दर्ज
पुलिस ने जांच के बाद थाना चाम्पा में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत धारा 420, 467, 468, 471 और 34 भादवि में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आरोप प्रमाणित पाए गए।
कोर्ट में चालान पेश
मामले की विवेचना पूर्ण होने के बाद पुलिस ने 9 जनवरी 2026 को माननीय CJM न्यायालय में अभियोग पत्र पेश किया। न्यायालय द्वारा चालान स्वीकार करने के बाद जेल वारंट जारी किया गया।
जमानत याचिका खारिज
अभियोग पत्र पेश होने के बाद विधायक बालेश्वर साहू की ओर से उसी न्यायालय में रेगुलर बेल के लिए आवेदन किया गया, जिसे माननीय न्यायालय ने खारिज कर दिया। इसके बाद पुलिस ने विधायक को जिला जेल भेज दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। वहीं इस गिरफ्तारी के बाद जिले की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है।

जांजगीर–चांपा- जिले से इस वक्त की बड़ी खबर—ग्राम सुकली में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जांजगीर–चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात ट्रक और स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर से अफरा-तफरी मच गई। स्कॉर्पियो में सवार सभी लोग बारात से नवागढ़ लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
1. विश्वनाथ देवागन (43 वर्ष)
2. राजेंद्र कश्यप (27 वर्ष)
3. पोमेश्वर जलतारे (33 वर्ष)
4. भूपेंद्र साहू (40 वर्ष)
5. कमलनयन साहू (22 वर्ष)
सभी मृतक सड़क पारा शांति नगर, नवागढ़ के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जांजगीर चांम्पा। अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर जिले में आयोजित नवाचार कार्यक्रम के तहत कक्षा 12वीं की छात्रा संतोषी धीवर ने एक दिन के एसपी का कार्यभार संभाला और कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लिए।सबसे पहले, उन्होंने स्कूल और कॉलेज परिसरों के आसपास स्थित पान ठेला व गुमटियों को 200 मीटर से अधिक दूरी पर संचालित करने के निर्देश दिए, ताकि छात्र-छात्राओं के लिए सुरक्षित व शिक्षा अनुकूल वातावरण बनाया जा सके।
इसके अलावा, पुलिस लाइन का अवलोकन करते हुए टू व्हीलर वाहन नीलामी प्रकरण को वरिष्ठ कार्यालय के लिए अग्रेषित किया गया।
इस अवसर पर डीएसपी कविता ठाकुर एवं सीएसपी योगिताबाली खापर्डे ने जिले में साइबर सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ट्रैफिक शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी छात्रा-स्पेशल एसपी को प्रदान की।
जांजगीर चांपा। जिले से हादसे की दुखद खबर सामने आ रही है, यहां ग्राम चोरभट्टी में तेज रफ्तार में जा रही ट्रैक्टर ट्राली पलट गई, इस हादसे में ट्राली में बैठे युवक की नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई है। घटना मुलमुला थाना क्षेत्र की है।
मृतक की पहचान सुमित बरेट ग्राम तीलाई के रूप में हुई है। हादसा तब हुआ जब ट्रैक्टर ट्राली में ईंट भरकर ले जाय जा रहा था, तभी ग्राम चोरभट्टी में तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई, ट्राली में बैठा युवक नीचे गिर पड़ा और उसके ऊपर ट्राली गिर गई, वहीं दबने से मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचन पर मुलमुला थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल पहुंचाया है। तेज रफ्तार की वजह से हुए इस हादसे पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
जांजगीर चांपा. सड़क दुर्घटनाओं को रोकने जांजगीर चांपा पुलिस ने जागरूकता कार्यक्रम की शुरुआत की है. वहीं एक नवंबर से एसपी ने पुलिसकर्मियों के लिए हेलमेट अनिवार्य कर दिया है. नियम का पालन नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी. 10 नवंबर के बाद नियम तोड़ने वाले आम जनता पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी. एसपी ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करें और जिम्मेदार नागरिक बनें.
पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जिले के सभी थाना चौकी क्षेत्राें में यातायात नियमों से संबंधित विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले में सड़क दुर्घटना के पांच प्रमुख कारणों बिना हेलमेट, तीन सवारी, तेज गति, मोबाइल फोन पर बात और शराब सेवन कर वाहन चलाने पर फोकस करते हुए जागरूक किया जाएगा.

जागरुकता कार्यक्रम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार करेंगे. अभियान के दौरान प्रत्येक थाना क्षेत्र के गांव, स्कूल, कॉलेज में जाकर लोगों को दुर्घटना के कारणों और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी दी जाएगी. जांजगीर-चांपा पुलिस 10 नवंबर तक यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाएगी.
यातायात जागरूकता का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना, लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना और सड़कों पर सुरक्षित व्यवहार को बढ़ावा देना है. इसका लक्ष्य दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना है. यह जागरूकता यातायात नियमों के पालन, लापरवाही से ड्राइविंग के खतरों और सड़क सुरक्षा के महत्व पर प्रकाश डालती है.
जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन एवं खनि अधिकारी अनिल कुमार साहू के मार्गदर्शन में खनिज उडनदस्ता दल प्रभारी खनि निरीक्षक आर एल राजपूत द्वारा जिला जॉजगीर चांपा के बम्हनीडीह, खपरीडीह, केराकछार-पंतोरा तथा शिवरीनारायण क्षेत्र में खनिजो के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण के रोकथाम हेतु वाहनो एवं स्थानो का औचक जॉच किया गया।
खनि अधिकारी अनिल साहू ने बताया कि जॉच के दौरान जिला जांजगीर चांपा के बम्हनीडीह एवं खपरीडीह क्षेत्र से खनिज रेत के अवैध परिवहन करते 06 ट्रेक्टर एवं ग्राम केराकछार-पंतोरा क्षेत्र से 06 ट्रेक्टर इस प्रकार कुल 12 प्रकरण दर्ज किया गया है। जिसमें से जप्त 06 वाहनों को कलेक्टर परिसर जॉजगीर तथा 06 वाहनो को पंतोरा थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है। इसी प्रकार शिवरीनारायण क्षेत्र में पुलिस थाना शिवरीनारायण अमला के सहयोग से खनि अमला जांजगीर-चांपा द्वारा रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन कार्य में संलिप्त 04 वाहन जिसमें 01 जेसीबी तथा 03 ट्रेक्टर को खनिज नियम के तहत् जप्ति किया जाकर पुलिस थाना शिवरीनारायण के सुरक्षार्थ रखा गया है।
उपरोक्त दर्ज प्रकरणो में खनिजो के अवैध उत्खननकर्ताओं / परिवहनकर्ताओं/भण्डारणकर्ताओ के विरूद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के अधीन दण्डात्मक कार्यवाही की जावेगी तथा कलेक्टर के निर्देशानुसार जिला परिवहन अधिकारी. जांजगीर-चांपा को परिवहन नियम के तहत् उपरोक्त वहानों के लाईसेंस निरस्त करने संबंधी कड़ी कार्यवाही की जावेगी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन,परिवहन एवं भण्डारण से संबंधित प्राप्त सूचना एवं शिकायतों की खनिज अमला तथा जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा निरंतर जॉच करते हुए कार्यवाही की जा रही है।
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ग्राम खोखरा में एक घर से बदबू आने पर पड़ोसियों ने जब पुलिस को सूचना दी, तो जो नज़ारा सामने आया उसने सबको चौंका दिया। घर के आंगन में एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली है। पुलिस मौके पर जांच में जुट गई है। ..
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक घर से तेज़ बदबू आने लगी। पड़ोसियों ने जब इसकी सूचना पुलिस को दी, तो कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने जब घर के आंगन की तलाशी ली, तो वहां एक व्यक्ति की सड़ी-गली लाश मिली। मृतक की पहचान पंचराम देवांगन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक घर में अकेले रहता था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक मनोज देवांगन पिछले कुछ दिनों से दिखाई नहीं दे रहा था। जब बदबू तेज़ हुई, तब लोगों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर लिया है। शुरुआती अनुमान है कि शव लगभग चार दिन पुराना है। हालांकि मौत की वजह का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगा!
फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हर एंगल से पड़ताल की जा रही है।
ग्राम खोखरा में हुई इस रहस्यमयी मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ये स्वाभाविक मौत थी या इसके पीछे कोई साज़िश है, यह जांच के बाद ही सामने आएगा।
जांजगीर-चांपा। जिले के पुटपुरा गांव में एक तालाब से महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतका की पहचान सरस्वती राठौर के रूप में हुई है, जो दो दिन पहले से लापता थी।
आज सुबह ग्रामीणों ने तालाब में शव को तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला, लेकिन जो नज़ारा सामने आया उसने सभी को चौंका दिया। महिला के गले में ईंट बंधी हुई थी — जिससे यह आशंका गहराई है कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है।
सूचना मिलते ही डीएसपी और टीआई मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है। FSL टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
गौरतलब है कि सरस्वती राठौर के पति ने कल ही सिटी कोतवाली में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
फिलहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के असल कारण का खुलासा हो सकेगा। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
जांजगीर-चांपा। जिले में पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादला किया गया है, एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने जिले में 108 पुलिसकर्मियों को इधर से उधर किया है। जारी आदेश में थाना प्रभारी, एसआई, एएसआई, हेड कांस्टेबल, कांस्टेबल शामिल हैं।
देखें आदेश
