जशपुर। जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। तपकरा थाना क्षेत्र में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में कुल 27 मवेशियों की मौत हो गई। घटना के बाद प्रभावित गांवों में शोक और चिंता का माहौल है, जबकि पशुपालकों ने प्रशासन से उचित मुआवजे की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, तपकरा थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 12 मवेशियों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना पुराईनबंध गांव में हुई, जहां वज्रपात की चपेट में आने से 12 बकरियों और 3 अन्य मवेशियों की जान चली गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के दौरान पशु खुले क्षेत्र में मौजूद थे, तभी अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी और बड़ी संख्या में पशु उसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन को सूचना दी। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों द्वारा मृत पशुओं का पंचनामा तैयार कर नुकसान का आकलन किया जा रहा है। रिपोर्ट तैयार होने के बाद शासन के नियमानुसार सहायता राशि देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। घटना से प्रभावित पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि पशुपालन ही उनकी आजीविका का प्रमुख साधन है, ऐसे में अचानक इतनी बड़ी संख्या में पशुओं की मौत से उन्हें गंभीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने प्रशासन से शीघ्र मुआवजा देने की मांग की है। गौरतलब है कि इन दिनों छत्तीसगढ़ के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। मौसम विभाग ने भी कई जिलों में वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सतर्क रहने की सलाह जारी की है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास खड़े होने से बचने तथा सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत लोदाम पुलिस ने एक घर से भारी मात्रा में गांजा और गांजे के पौधे जब्त किए है। मामले में आरोपी विजय सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
लोदाम थाना क्षेत्र के खिखिर टोली गांव में पुलिस को गांजे की फसल लेने और सूखा गांजा रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने आरोपी के घर छापा मारा, जहां से 40 नग गांजा के पौधे बरामद किए गए। इसके अलावा करीब 3 किलो 646 ग्राम गांजा भी जब्त किया गया। पुलिस के अनुसार बरामद गांजा और पौधों की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 82 हजार 300 रुपये बताई जा रही है।
जशपुर SSP डॉ. लाल उमेंद सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया, जिले में अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।
Plane Crashes: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक प्राइवेट विमान के टकराने का दावा किया गया है। हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है।
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्लेन क्रैश होने की खबर अफवाह निकली है। सोमवार दोपहर यह खबर आई थी कि नारायणपुर-चारभाठी इलाके में एक एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया था। घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने प्रशासन को जानकारी दी थी। मौके पर प्रशासन की टीम पहुंची लेकिन उसे प्लेन क्रैश का कोई भी सबूत नहीं मिली।
कलेक्टर ने कहा नहीं मिले सबूत
मामले की जानकारी देते हुए कलेक्टर रोहित व्यास कहा कि ओडिशा, झारखंड या प्रदेश से किसी एयरक्राफ्ट के गायब होने की खबर नहीं है। प्रारंभिक जांच में हादसे की पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन अन्य सूचनाएं भी एकत्र कर रहा है। प्रशासन के अनुसार जंगल में कुछ लोगों द्वारा लगाई गई आग से उठे धुएं को देखकर ही यह अफवाह फैली कि कोई विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।जशपुर। जशपुर जिले के कोतबा क्षेत्र से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद में छोटे साले और भाभी ने मिलकर अपने जीजा की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार ग्राम फरसाटोली निवासी मुरली राम यादव (40) ने गांव की सोनिया यादव से प्रेम विवाह किया था। 30 मार्च को बेटे के जन्मदिन पर घर में कार्यक्रम रखा गया था।

इसी दौरान रात करीब 11 बजे मुरली राम शराब के नशे में पत्नी के मायके पहुंचा, जहां उसका छोटे साले शिवकुमार यादव (35) और बड़े साले की पत्नी मिथिला यादव (37) से पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला हिंसक हो गया और दोनों ने मुरली राम को जमीन पर पटककर लात-घूंसों से पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि मिथिला यादव ने डंडे से भी हमला किया।
गंभीर हालत में मुरली राम किसी तरह घर पहुंचा, लेकिन अगले दिन तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी कोतबा ले गए, जहां से डॉक्टरों ने सुंदरगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां 4 अप्रैल को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सीने में गंभीर चोट को मौत का कारण बताया गया है।
इसके बाद पुलिस ने अपराध क्रमांक 38/2026 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। घटना में इस्तेमाल डंडा भी पुलिस ने बरामद कर लिया है।
जशपुर। जिले में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई 9 साल की बच्ची के साथ 16 साल के नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक ये घटना तपकरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। इसी पार्टी में 16 वर्षीय आरोपी नाबालिग भी पहुंचा हुआ था। रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद नाबालिग पेशाब करने के लिए घर से बाहर चली गई। बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर नाबालिग लड़का मौके पर पहुंचा और बच्ची को जबरन अपने साथ खींचकर खेत की तरफ ले गया।
जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची जब वापस रिश्तेदार के घर लौटी, तो वह रो रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती बतायी। जिसे सुनकर घर में मौजूद सभी लोग दंग रह गये। मामला गांव और रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण माता-पिता ने पहले गांव के लोगों से सलाह किया गया।
सामाजिक स्तर पर चर्चा के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने करडेगा पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस घटना पर तत्काल अपराध दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मायके पक्ष के कुछ परिवार की नाराजगी ने इतना गहरा असर किया कि दुल्हन ने फांसी लगा ली।
पूरा मामला सरगुजा संभाग के पत्थलगांव के ग्राम सुखरापारा के कठरापारा का है। इसके बाद आसपास के गांव में भी मातम पसर गया है। पुलिस और ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार सुखरापारा निवासी पंकज सिदार का विगत लगभग दो वर्षों से रायगढ़ जिले के पोतरा गांव निवासी मोनिका सिदार से प्रेम संबंध था। चूंकि लंबे समय से परिचित थे, इस कारण सहमति से दोनों साथ भी रहने लग गए थे। युवक और युवती के परिवारों के बीच भी बातचीत चलती रही। इस बीच परिजनों ने दोनों की शादी के लिए भी हामी भर दी थी।
इसके बाद 13 से 15 अप्रैल के बीच विवाह की रस्म होने का कार्यक्रम भी तय कर लिया गया। युवती के घर में भी शादी की तैयारी कर ली गई। फिर घर में शादी के लिए मंडप बनाने के साथ विवाह के रस्म शुरू होने वाले थे। युवती के रिश्तेदारों को भी न्यौता जा चुका था, तभी इस बात की चर्चा हुई कि युवती के मायके पक्ष के कुछ परिवार विवाह में नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि यह बात सामने आने के बाद मोनिका काफी तनाव में थी।
संभवत: विवाह में मायके पक्ष के लोगों के नहीं आने की बात से गहरी ठेस लग गई थी। परिजनों ने जानकारी दी है कि घटना जिस रात हुई, उस रात वह काफी ज्यादा तनाव में दिखी और उसने रात में भोजन भी नहीं किया। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई थी। अगली सुबह भी घर में शादी की तैयारी की बात चलती रही, मगर युवती के कमरे का दरवाजा देर तक नहीं खुला। परिजनों ने पहले सोचा कि सो रही होगी।
इसके बाद काफी इंतजार के बाद और आवाज देने पर भी दरवाजा नहीं खुला, तो कमरे में झांक कर देखने पर युवती अपने दुपट्टे के साथ फांसी पर झूलती हुई मिली। ग्रामीणों के जरिए पुलिस को खबर मिली और पत्थलगांव पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पंचनामा की प्रक्रिया पूरी की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ में जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गितारी पानी में अंधविश्वास के चलते एक बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या का मामला सामने आया है। 71 वर्षीय फूलमइत बाई, जो अपने प्रधानमंत्री आवास में अकेली रहती थीं और लकवा ग्रस्त थीं, 4 अप्रैल की सुबह अपने घर में मृत पाई गईं। पुलिस ने आराेपित काे गिरफ्तार कर आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
परिजनों के अनुसार जब उन्हें खाना देने पहुंचा गया तो उनका शव घर के भीतर पड़ा मिला, जिसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। पास ही एक लकड़ी का डंडा भी मिला, जिससे हत्या किए जाने की आशंका जताई गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत का कारण हत्यात्मक बताया गया।
जांच के दौरान गांव के ही निवासी 30 वर्षीय छदनू राम पर शक गहराया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपित ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसके परिवार के सदस्य अक्सर बीमार रहते थे, जिसके लिए वह मृतिका पर जादू-टोना करने का संदेह करता था। इसी शक में उसने 3 अप्रैल की रात करीब 9 बजे महिला के घर जाकर लकड़ी के डंडे से सिर और चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपित के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर रविवार काे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। साथ ही हत्या में प्रयुक्त डंडा भी जब्त कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई में थाना बगीचा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
जशपुर। छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे थम नहीं रहे है, यहां आए दिन सड़क दुर्घटना में कई लोग अपनी जान गवां रहे हैं। इसी बीच जशपुर में तमता-डूमरबहार मुख्य मार्ग स्थित पंडरीपानी के पास एक तेज रफ्तार बाइक खड़ी पानी टैंकर से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। छात्रा का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों ने जब छात्रा के शव को देखा तो उन्होंने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना के चारभट्टी गांव का है। यहां कॉलेज छात्रा का शव संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिला। गांव के लोगों ने जैसे ही छात्रा के शव को देखा तो उनमे हड़कंप मच गया और पूरे इलाके में सनसनी फ़ैल गई। ग्रामीणों ने आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में प्रेम विवाह का खौफनाक अंत देखने को मिला है। जहां पत्नी ने मायके वालों को बुलाकर पति की पिटाई कर दी। घटना में घायल पति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक और आरोपी महिला का छह माह पहले ही प्रेम विवाह हुआ था। पुलिस ने हत्या के आरोप में आरोपी पत्नी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानिए पूरी घटना
दरअसल, प्रार्थिया पार्वती बाई 55 वर्ष, निवासी ग्राम प्रेमनगर केराडीह थाना नारायणपुर ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके तीन बेटे है। सभी की शादी हो चुकी है। उसका सबसे छोटा बेटा मृतक सुनील राम ने 6 माह पूर्व थाना कांसाबेल के ग्राम ढेंगुर जोर की रहने वाली मीरा बाई 22 वर्ष से प्रेम विवाह किया था।
प्रार्थिया भी अपने छोटे बेटे के साथ ही रहती थी। इसी दौरान 1 मार्च दिन रविवार को उसका बेटा मृतक सुनील राम घर में आया और बताया कि उसके साथ उसकी पत्नी व पत्नी के रिश्तेदारों के द्वारा मारपीट की और पत्नी अपने रिश्तेदारों के साथ वापस चली गई है।
घटना के दो दिन बाद सुनील कुमार ने दम तोड़ दिया गया। रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में अपराध दर्ज कर शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के शॉर्ट पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण शरीर में आई चोट की बजह से होने की पुष्टि हुई। धारा 103(1),190 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया संदिग्ध आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
पांच आरोपी गिरफ्तार
मीरा बाई उम्र 20 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।
मुनिया बाई उम्र 38 वर्ष, निवासी ढेंगुर जोर, थाना कांसाबेल, जिला जशपुर छ ग।
मीना बाई उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम सराई टोली, थाना बगीचा जिला जशपुर छ ग।
पुष्पा बाई उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग।
शंकर राम उम्र 32 वर्ष, निवासी ग्राम टांगर बहरी, थाना कुनकुरी जिला जशपुर छ ग। को हिरासत में लिया गया।
पूछताछ के द्वारा आरोपियों ने अपराध करना स्वीकार किया। मृतक की पत्नी मीरा बाई के द्वारा ही अपने बहनों व जीजा को घर बुलाया गया था। इस दौरान उनका मृतक सुनील राम से वाद विवाद होने पर उनके द्वारा मिलकर, सुनील राम से मारपीट की गई थी। आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश उसके ही घर में खून से लथपथ हालत में पड़ी मिली। मृतका का भतीजा जब उसे शादी में जाने के लिए बुलाने आया तब इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है। यह पूरा मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है।
जाने है पूरा मामला
पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक में उस वक्त सनसनी फैल गई जब 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की लाश उसके ही घर में खून से लथपथ पड़ी मिली। अज्ञात आरोपी ने उसकी धारदार हथियार से मारकर हत्या की है। हत्या का खुलासा तब हुआ जब मृतका का भतीजा उसे शादी में जाने के लिए बुलाने आया। महिला के गर्दन और चेहरे पर धारदार हथियार से मारने के गंभीर चोट के निशान मिले हैं। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरु कर दी है।
बताया जा रहा है कि शांती बाई यादव (70) फूलेता चौक में अकेली रहती थी और चना-मुर्रा बेचने का काम किया करती थी। शांती बाई का भतीजा उसे शादी में जाने के लिए बुलाने पहुंचा, तो उसकी लाश घर में खून से लथपथ मिली। इसके बाद उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरु की।
घटना के संबंध में पत्थलगांव SDOP डॉ ध्रुवेश जयसवाल का कहना है कि उन्हें फूलेता चौक में महिला की हत्या की सूचना मिली थी। शुरुआती जांच में सामने आया कि महिला पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है और मामले की हर पहलु से जांच पड़ताल की जा रही है।
भारत में हत्या पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 302 और नए भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत मामला दर्ज किया जाता है। इसके तहत आरोपी को मृत्यूदंड या आजीवन कारावास की सजा हो सकती है। साथ ही जुर्माना भी लगाया जा सकता है।
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। यहाँ करडेगा से कुनकुरी आ रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस भीषण सड़क हादसे में एक मासूम बच्चे समेत 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं, 9 अन्य से घायल हैं।
जानकारी के मुताबिक, दुर्घटनाग्रस्त बस अनमोल बस एजेंसी की है। बस में दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। हादसा करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुआ, जब बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।
राहत और बचाव कार्य जारी
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने राहत कार्य शुरू किया। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तत्काल एम्बुलेंस के जरिए कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है, जहाँ डॉक्टरों की टीम घायलों के उपचार में जुटी है। 9 घायलों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जशपुर। जिले से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्रवाई की खबर सामने आई है। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई में पदस्थ एक व्याख्याता को छात्रों को बाइबल की पुस्तकें बांटने और लगातार अनुशासनहीनता के आरोपों के चलते निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई कलेक्टर के जांच प्रतिवेदन के आधार पर की गई है।
जांच प्रतिवेदन के बाद कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, जिले के कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में व्याख्याता के खिलाफ कई गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया था। प्रतिवेदन में पाया गया कि व्याख्याता नियमित रूप से विद्यालयीन समय में अनुपस्थित रहते थे और बिना पूर्व सूचना या अवकाश आवेदन के स्कूल से गैरहाजिर रहते थे।
जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित व्याख्याता कई बार विद्यालयीन समय में अध्यापन कार्य छोड़कर अन्यत्र चले जाते थे। इसके अतिरिक्त, शिक्षक दैनंदिनी (टीचर डायरी) तैयार नहीं करना, विषय से संबंधित पाठ्यक्रम को समय पर पूर्ण नहीं करना और शिक्षक उपस्थिति पंजी में अनुपस्थित रहने के बाद हस्ताक्षर करना जैसी गंभीर लापरवाहियां भी दर्ज की गईं।

कारण बताओ नोटिस का भी नहीं दिया जवाब
प्राचार्य द्वारा जारी किए गए कारण बताओ सूचना पत्रों के संबंध में भी व्याख्याता का रवैया असहयोगात्मक पाया गया। रिपोर्ट में उल्लेख किया गया कि संबंधित शिक्षक ने नोटिस की प्राप्ति अभिस्वीकृति देने से भी इंकार किया। इसे प्रशासन ने अनुशासनहीनता और स्वेच्छाचारिता का स्पष्ट उदाहरण माना।
छात्रों को बाइबल बांटने का मामला
जांच का सबसे संवेदनशील पहलू छात्रों को बाइबल की छोटी-छोटी पुस्तकें बांटने का रहा। रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि व्याख्याता द्वारा विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को धार्मिक पुस्तकें वितरित की गईं। प्रशासन ने इसे पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही और आचरण नियमों का उल्लंघन माना।
आचरण नियमों का उल्लंघन
प्रशासनिक आदेश में कहा गया कि व्याख्याता का यह कृत्य सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 एवं नियम-7 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। अधिकारियों के अनुसार, एक शिक्षक का प्राथमिक दायित्व निष्पक्ष रूप से शिक्षण कार्य करना और शैक्षणिक वातावरण बनाए रखना है।
डीपीआई ने जारी किया निलंबन आदेश
कलेक्टर की रिपोर्ट के आधार पर ऋतुराज रघुवंशी, लोक शिक्षण संचालनालय (DPI) द्वारा निलंबन आदेश जारी किया गया। आदेश में व्याख्याता दीपक तिग्गा, व्याख्याता (एल.बी.), शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केरसई, विकासखंड फरसाबहार, जिला जशपुर को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।निलंबन आदेश के तहत व्याख्याता का मुख्यालय कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, जशपुर नियत किया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता (Subsistence Allowance) की पात्रता होगी।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस और परिजन जिसे मृत समझ रहे थे, वह व्यक्ति अचानक घटना के कुछ माह बाद ही अपने घर लौट आया। दरअसल, घर आये व्यक्ति की हत्या करने की बात उसके साथियों ने कबूल की थी। आरोपियों ने स्वीकार किया था कि रुपये के विवाद के चलते चार लोगों ने मिलकर सीमित खाका की हत्या कर दी थी, फिर उसके शव को जला दिया था। पुलिस को घटना की जानकारी मिली तो वह मौके पर पहुंची और परिजनों को बुलाकर शव की पहचान की गई। परिजनों ने भी शव की पहचान सीमित खाका के रूप में की थी।
जशपुर पुलिस ने मामला दर्ज किया और मृतक के चार दोस्तों को गिरफ्तार किया था। इस दौरान पकड़े गए चारों आरोपियों ने कबूल किया था कि उन्होंने ही अपने दोस्त सीमित खाखा की हत्या कर दी थी, फिर उसके शव को जला दिये थे। चारों आरोपियों के कबूलनामा के बाद कोर्ट ने आरोपियों को जेल भेज दिया। आरोपी वर्तमान में जेल में ही हैं।
इधर, घटना के कुछ माह बाद जिसे मरा हुआ समझ रहे थे वह व्यक्ति अपने घर लौट आया। मृत व्यक्ति को जिंदा देखकर परिजनों के भी होश उड़ गये। परिजनों ने तत्काल इसकी जानकारी जशपुर पुलिस को दी।
जानिए क्या था मामला
मालूम हो कि बीते 18 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्राम पुरनानगर के तुरीटोंगरी में किसी व्यक्ति की अधजली लाश मिली है, जिसके शरीर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था। सिटी कोतवाली पुलिस के द्वारा तत्काल घटना स्थल जाकर देखने पर पता चला कि एक गड्ढे में एक युवक के शव को जलाया गया, जिसके शरीर के चेहरे सहित अधिकांश हिस्सा जल चुका था।
घटना स्थल के निरीक्षण व शव के पंचनामा के पश्चात पुलिस के द्वारा थाने में मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा शव का डाॅक्टर से पीएम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हत्या पाया गया। थाना सिटी कोतवाली जशपुर में बीएनएस की धारा 103(1) व 238(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।
चार आरोपी गिरफ्तार
चूंकि शव अज्ञात था, शरीर का आधे से अधिक हिस्सा जल चुका था। आरोपियों की पतासाजी करना पुलिस के लिए चुनौती बन चुकी थी। पुलिस के द्वारा शव की पहचान के लिए फोटो को आस-पास के थानों/चौकियों में सर्कुलेट किया गया। क्षेत्र में गुम इंसानों की जानकारी भी ली जा रही थी। साथ ही पुलिस के मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए टेक्निकल टीम की भी मदद ली जा रही थी। इसी बीच पुलिस व टेक्निकल सेल की संयुक्त टीम को पता चला कि थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम सीटोंगा का एक युवक सीमित खाखा कुछ दिनों पूर्व अपने गांव के ही साथियों के साथ झारखंड के हजारीबाग में मजदूरी करने गया था और उसके साथी सीमित खाखा को हजारीबाग में ही छोड़कर वापस आ गये थे।
आरोपियों ने कबूल किया था, सीमित खाका की हत्या की बात
पुलिस ने संदेह के आधार पर चारों व्यक्तियों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि उन्होंने ही सीमित खाका की हत्या कर दी थी। आरोपियों ने यह भी बताया कि रूपये के विवाद के बाद उन्होंने मिलकर सीमित खाका की हत्या की, फिर उसके शव को जला दिया था। मामले में चारों आरोपियों को कोर्ट ने जेल भेज दिया था।
इसी बीच घटना के कुछ दिनों बाद सीमित खाखा अपने घर आ गया। परिजन और पुलिस जिसे मारा हुआ समझ रहे थे उसे अचानक ज़िंदा देखकर चौंक गए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी हुई हैं कि आरोपियों ने जिस व्यक्ति को मारा वह कौन था और आरोपियों ने सीमित खाका का नाम क्यों लिया। पुलिस भी इस पूरे मामले में हैरान हैं और घटना की जांच एक बार फिर से शुरू कर दी है।
मामले में एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि ”इस प्रकरण के वास्तविक मृतक का पता लगाने हेतु राजपत्रित अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई है। परिस्थितिजन्य साक्ष्य के अनुसार पुलिस द्वारा कार्यवाही की गई है प्रकरण की जाॅंच जारी है इनकी रिहाई हेतु वैधानिक प्रक्रिया की जा रही है।“
जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। यहां एक आरोपी ने युवती से उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म (Farji Ayurvedic Doctor Ne Kiya Rape) की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जंगल में ले जाकर किया दुष्कर्म
यह पूरा मामला कांसाबेल थाना क्षेत्र का है। यहां एक आरोपी ने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते उस युवती को अपने झांसे में लिया। इसके बाद जशपुर में उसके पैर का इलाज बड़े डॉक्टर से कराने का झांसा देकर जंगल में ले जाकर उसे अपने हवस का शिकार बनाया। पीड़िता ने इसकी जानकारी किसी तरह होटल संचालक को दी और फिर सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आयुर्वेदिक डॉक्टर की मीटिंग में हुई थी जान पहचान
जानकारी के मुताबिक, पीड़िता अंबिकापुर में रहती है। 15 दिसंबर को उसने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि एक साल पहले मंगल भवन में आयोजित आयुर्वेदिक डॉक्टर की मीटिंग में वो पैर में दर्द की शिकायत लेकर गई थी। तभी उसकी मुलाकात राम प्रताप सिंह से हुई थी, जिसने खुद को आयुर्वेदिक डॉक्टर बताया था। तभी से दोनों के बीच दवाई को लेकर बातचीत हो रही थी।
बड़े डॉक्टर से इलाज का दिया झांसा
14 दिसंबर को आरोपी ने उसे फोन कर कहा कि जशपुर में सीनियर डॉक्टर आ रहे हैं और वो उसका इलाज बड़े डॉक्टर से करा देगा। पीड़िता भी उसकी बातों में आ गई और उसकी बाइक में उसके साथ जशपुर जाने के लिए निकली, तभी आरोपी ने बीच जंगल में उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
घटना के बाद आरोपी जब उसे जशपुर लेकर जा रहा था,तभी उसने पानी पीने का बहाना किया और फिर एक होटल संचालक को इसकी जानकारी दी। होटल संचालक ने भी इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को इसके कब्जे से छुड़ाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में भीषण सड़क सादे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली में एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा भिड़ी। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया
मिली जानकारी के अनुसार, ये हादसा दुलदुला थाना इलाके में नेशनल हाइवे-43 के पतराटोली के पास हुई है, जहां एक तेज रफ़्तार कार ट्रेलर से जा टकराई। हादसा इतनी भीषण थी कि, कार में सवार पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचन मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों को कार से बाहर निकाला और सभी लाशों को पोस्टमार्डम के लिए अस्पताल भेजवाया। फ़िलहाल अभी मृतकों की पहचान नहीं हुई है।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गोवा से धर-दबोचा है। 17 वर्षीय बालिका से रेप कर आरोपी फरार हो गया था। पीड़िता जब गर्भवती हुई तब इसका खुलासा हुआ। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गोवा से जशपुर पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी का नाम मिलराम तिर्की 52 वर्ष है।
जशपुर पुलिस ऑपरेशन अंकुश नाम से विशेष अभियान चला कर, जिसमें फरार आरोपियों की धर पकड़ की जा रही है। इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है।
दरअसल, 6.10.25 को थाना बागबहार क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिक बालिका के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि चार-पांच दिन पूर्व पीड़ित नाबालिक बालिका की चाची ने बताया था कि उसकी नाबालिक बेटी के साथ गांव का ही आरोपी मिलराम तिर्की 52 वर्ष के द्वारा जंगल में बकरी चराने के दौरान जबरन दुष्कर्म किया था, जिसे कि उसकी बेटी लोक लाज के भय से किसी को नहीं बता रही थी। नाबालिग के गर्भवती होने पर उन्हें यह बात पता चली।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया। नाबालिक पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।
इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फ़तोड़ा क्षेत्र में है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की गई, जिनके द्वारा थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की रेस्टोरेंट में वेटर का काम कर रहा था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी मिलराम तिर्की ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
मामले की कार्रवाई व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बागबहार निरीक्षक अशोक कुमार शर्मा, सहायक उप निरीक्षक नारायण साहू, आरक्षक पवन पैंकरा, अभय खेस व घनश्याम प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने कहा कि थाना बागबहार क्षेत्रांतर्गत नाबालिक से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है, यह मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। सुचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच में शुरू कर दी है
मिली जानकारी के अनुसार, ये पूरा मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मृतका छात्रा छात्रावास में रहकर 9वीं की पढाई कर रही थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंचे पुलिस ने घटनास्थल से छात्रा का सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें छात्रा ने अपनी आपबीती और प्रिंसिपल द्वारा की गई छेड़छाड़ का जिक्र लिखा है।इस मामले में पुलिस ने प्रिंसिपल कुलदीप टोपनो को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जशपुर। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत बगिया में 20 में से 16 पंचों ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे की वजह सरपंच की मनमानी बतायी जा रही है।
जानकारी के मुताबिक ये पूरा मामला जशपुर के ग्राम पंचायत बगिया का है। बताया जा रहा है कि यहां पंचायत की सरपंच राजकुमारी पर पंचों ने मनमानी पूर्वक काम करवाने का आरोप लगाया है। जहां पंचायत के 20 पंचों में से 16 ने सरपंच के नाम पत्र लिखकर अपना सामूहिक इस्तीफा सौंप दिया गया।
वायरल पत्र में पंचों ने क्या लगाया है आरोप
वायरल इस्तीफा पत्र में पंचों ने आरोप लगाया है कि पंचायत की सरपंच राजकुमारी मनमाने ढंग से काम करवा रही हैं। न तो पंचों को पूछा जा रहा है और न ही बताया जा रहा है। ऐसे में पंचो ने खुद के पंच होने या न होने से कोई फर्क नहीं पड़ने की बात कहते हुए सामूहिक इस्तीफे का पत्र सरपंच के नाम लिखा है। वायरल इस्तीफा पत्र में पंचायत के 20 वार्ड पंचों में से 16 के हस्ताक्षर हैं।

जशपुर। जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता के गर्भवती होने के बाद से आरोपी फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने पकड़ा था। कोर्ट से जमानत मिलने के बाद से आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी की तलाश कर उसे पकड़ा और जेल भेज दिया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तुमला में है, भा द वि की धारा 366,376(2)(N) व एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्रकरण दर्ज है।
दरअसल, वर्ष 2022 में थाना तुमला क्षेत्र की एक 27 वर्षीय युवती ने थाना तुमला में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के द्वारा शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था, प्रार्थिया के गर्भवती होने पर शादी से इंकार कर फरार हो गया था।
मामले में पुलिस के द्वारा थाना तुमला में भादवि की धारा 366,376(2)(N) व एस सी/एस टी एक्ट की धारा 3(2)(v) के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, वर्ष 2022 में ही आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।
उक्त आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह न्यायालय से जमानत मिलने के बाद से फरार था। न्यायालय के द्वारा बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी वह न्यायलय में उपस्थित नहीं हो रहा था, जिस पर न्यायालय के द्वारा आरोपी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था।
मामले में पुलिस लगातार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह की लगातार पतासाजी कर रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर व टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि फरार आरोपी तपकरा क्षेत्र में है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल घेरा बंदी कर फरार स्थाई वारंटी रामेश्वर उर्फ रमेश सिंह उम्र 28 वर्ष को हिरासत में लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
जशपुर। जिले से हत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां आपसी विवाद के बाद पत्नी ने पति की हत्या कर दी और लाश को सूटकेस में भर दिया। वारदात के बाद आरोपी मां ने बेटी को कॉल कर हत्या की जानकारी दी और फिर मौके से भाग निकली। आशंका जताई जा रही है कि वह मुंबई गई है। मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, संतोष भगत (43) ग्राम भिंजपुर में रहता था। जबकि पत्नी मुंबई में रहकर घरों में झाड़ू-पोछा का काम करती है। कुछ दिन पहले ही वह घर लौटी थी। पति से विवाद के बाद उसने पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने शव को कंबल से ढंककर सूटकेस में भर दिया। पुलिस को शक है कि आरोपी पत्नी बस या ट्रेन से मुंबई निकल गई होगी। ऐसे में पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम महाराष्ट्र रवाना हो गई है।
दरअसल, 7 नवंबर को दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान पत्नी ने अपनी मंझली बेटी को कॉल किया, जो कोरबा में रहती है। बेटी को कॉल पर माता-पिता के झगड़े की आवाज सुनाई दे रही थी। अगले दिन यानी 8 नवंबर को मां ने बेटी को कॉल कर बताया कि उसने उसके पिता की हत्या कर दी है और शव को सूटकेस में भर दिया है। 9 नवंबर को वह गांव पहुंची और अपने बड़े पिता विनोद मिंज को सारी बात बताई।
सूटकेस में मिली लाश
इसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली। इस दौरान पुलिस को एक बड़ा लाल रंग का ट्रॉली सूटकेस मिला, जिसे खोलने पर उसमें संतोष भगत का शव कंबल से ढंका हुआ पाया गया।
पुलिस महाराष्ट्र के लिए रवाना
इस मामले में एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी महिला की तलाश जारी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम महाराष्ट्र के लिए रवाना कर दी गई है। गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।
जशपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय ने आज छठ महापर्व के अवसर पर दुलदुला छठ घाट में पहुँचकर सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की।
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सौभाग्य का अवसर है कि मुझे छठ पर्व में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि जनता के विश्वास और स्नेह से ही उन्हें जनसेवा का अवसर मिला है, और वे क्षेत्र के विकास एवं जनता की अपेक्षाओं की पूर्ति के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
मुख्यमंत्री साय ने दुलदुला क्षेत्रवासियों की माँग पर छठ घाट के सौन्दर्यीकरण की घोषणा की। उन्होंने कहा कि आगामी छठ पर्व तक दुलदुला छठ घाट का सौन्दर्यीकरण कार्य पूर्ण कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुनकुरी छठ घाट का सौन्दर्यीकरण लगभग ₹5 करोड़ 17 लाख की लागत से किया गया है, जहाँ इस वर्ष व्रती महिलाएँ पूर्ण श्रद्धा-भाव से पूजा-अर्चना कर रही हैं।
इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत दुलदुला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह सहित छठ व्रत करने वाली महिलाएँ, जनप्रतिनिधिगण एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
CG : बीच जंगल में रास्ता रोककर विधवा महिला के साथ क्रूर दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार…..
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर में विधवा महिला के साथ अनाचार करने वाले आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। आरोपी ने मायके जा रही महिला का रास्ता रोका, फिर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
जानिए घटना
दरअसल, 10.10.25 को थाना नारायणपुर क्षेत्र की 36 वर्षीय पीड़ित प्रार्थिया ने चौकी सोनक्यारी में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। उसके पति की मृत्यु हो गई है और उसके दो बच्चे भी हैं। 9 अक्टूबर को अपने कुछ काम से पैदल जंगल के रास्ते होते हुए अपने ससुराल से चौकी सोन क्यारी अपने मायके आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में आरोपी निलेश राम भगत , अचानक पीछे से प्रार्थिया के बाल को खींचकर, उसे पटक दिया तथा घसीटकर झाड़ी में ले गया।
जबरन पीड़ित प्रार्थिया के कपड़े को खींचकर फेंक दिया व प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के चिल्लाने पर आरोपी के द्वारा पास में पड़े पत्थर को उठाकर मारने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान पीड़ित प्रार्थिया के आवाज को सुनकर गांव की एक लड़की आई, जिसे देखकर आरोपी निलेश राम भगत भाग गया।
पीड़ित प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल चौकी सोनक्यारी में आरोपी निलेश राम भगत उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध दुष्कर्म के लिए बीएनएस की धारा 64 (1) व 115(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया व पीड़ित प्रार्थिया का स्वास्थ्य परीक्षण भी कराया गया।
पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी निलेश राम भगत को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी निलेश राम भगत के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं से संबंधित अपराध को लेकर अत्यंत संवेदनशील है, चौकी सोन क्यारी क्षेत्रांतर्गत एक दुष्कर्म के मामले में, पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है। महिलाओं से संबंधित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।
जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की दूरदर्शी सोच और नेतृत्व में जशपुर जिले को लगातार विकास की सौगातें मिल रही हैं। खेल प्रतिभाओं को पहचान और बेहतर अवसर दिलाने की दिशा में प्रदेश सरकार ने ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिले के कुनकुरी में अत्याधुनिक इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए शासन द्वारा 63 करोड़ 84 लाख 89 हजार रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। यह खेल कॉम्प्लेक्स न केवल जशपुर बल्कि पूरे सरगुजा संभाग के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधा इस कॉम्प्लेक्स के निर्माण से मिलेगा l ग्रामीण और आदिवासी अंचल के खेल में रुचि रखने वाले युवाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की खेल सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अब खिलाड़ियों को बड़े शहरों की ओर रुख करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। यहीं पर उन्हें प्रशिक्षण, प्रतियोगिताएं और खेल आयोजन की बेहतर सुविधाएं मिलेगी। ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की छुपी हुई खेल प्रतिभाएं निखरकर सामने आएंगी। युवाओं के लिए खेलों में कैरियर और रोजगार की नई संभावनाएं भी खुलेंगी। स्थानीय खेल प्रेमियों और युवाओं ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताते हुए कहा कि इस कॉम्प्लेक्स के बनने से जशपुर जिले की पहचान खेलों के क्षेत्र में और भी मजबूत होगी।
इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को अत्याधुनिक खेल ढांचे और सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा। इसमें शामिल होंगे—
एथलेटिक्स ट्रैक एवं पवेलियन, बास्केटबॉल कोर्ट, कबड्डी और खो-खो के मैदान,आधुनिक स्विमिंग पूल एवं ड्रेस चेंजिंग रूम, वॉलीबॉल ग्राउंड , जंपिंग गेम और खेल उपकरण इन सभी व्यवस्थाओं से खिलाड़ियों को बड़े स्तर पर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा।
जशपुर जिला पहले से ही अपनी खेल प्रतिभाओं के लिए प्रसिद्ध रहा है। यहां से कई खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचे हैं। अब इस इंटीग्रेटेड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण से यह परंपरा और मजबूत होगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का यह कदम न केवल खेल प्रतिभाओं के उज्ज्वल भविष्य की गारंटी है, बल्कि यह जशपुर को खेलों की भूमि के रूप में नई पहचान भी दिलाएगा।
CG – मां तुझे सलाम : महिला कांस्टेबल अपने बच्चे को गोद में लेकर निभा रही है देश के प्रति अपनी ड्यूटी
जशपुर। खाकी वर्दी वाला हर इंसान इस देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहता है। देश की रखवाली के लिए यह अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं। चाहे आंधी चले, बरसात हो और तूफान यह देश के प्रति के सदैव तत्पर रहते हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा देखने को मिला है।

दरअसल गणेश विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिए चौक-चौराहे पर पुलिस जवान तैनात हैं। गणेश विसर्जन में यातायात को सुचारू करने में एक महिला कांस्टेबल अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी निभाती रही। उन्होंने एक ओर अपने कर्तव्यों के साथ ईमानदारी से काम करते की जिम्मेदारी निभाई, वहीं एक मां का फर्ज भी निभाया, जिसकी चर्चा शहर में हो रही है।
महिला कांस्टेबल अनुपमा कपूर पत्थलगांव थाने में पदस्थ हैं। उन्होंने अपने एक साल के बेटे काे गोद में लेकर ड्यूटी निभाई। अनुपमा के इस काम को लोग सैल्यूट कर रहे हैं।





























