नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
प्रधानमंत्री मोदी ने की महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात, कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील

प्रधानमंत्री मोदी ने की महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से बात, कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर ने देश में तबाही मचा दी है। बेकाबू हो रहे संक्रमण के चलते प्रतिदिन 2 लाख से ज्यादा नए संक्रमित सामने आ रहे है। कोरोना के प्रकोप बढ़ने के साथ ही देश में अस्पतालों की हालत बेहद खराब हो गई। देश में वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत के बीच अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुंभ मेला को लेकर चुप्पी तोड़ी। प्रधानमंत्री मोदी ने आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से फोन पर बात कर कुंभ मेला को समाप्त करने की अपील की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार सुबह ट्वीट किया, `आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि से आज फोन पर बात की। सभी संतों के स्वास्थ्य का हाल जाना। सभी संतगण प्रशासन को हर प्रकार का सहयोग कर रहे हैं। मैंने इसके लिए संत जगत का आभार व्यक्त किया।``
प्रधानमंत्री मोदी ने संतों से कुंभ मेला समाप्त करने की अपील की। पीएम ने ट्वीट में लिखा, `मैंने प्रार्थना की है कि दो शाही स्नान हो चुके हैं और अब कुंभ को कोरोना के संकट के चलते प्रतीकात्मक ही रखा जाए। इससे इस संकट से लड़ाई को एक ताकत मिलेगी।`
 

यहाँ बनाया जाता था RTPCR टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट, पुलिस ने किया बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो लोग हुए गिरफ्तार

यहाँ बनाया जाता था RTPCR टेस्ट की फर्जी रिपोर्ट, पुलिस ने किया बनाने वाले गैंग का पर्दाफाश, दो लोग हुए गिरफ्तार

मुंबई में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो मरीजों को कोरोना की फर्जी आरटीपीसीआर नेगिटिव रिपोर्ट बनाकर देती थी. मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह लोगों से फर्जी नेगिटिव रिपोर्ट के बदले मोटी रकम लेता था.
दरअसल, शहर से सटे नवी मुंबई की राबाले पुलिस ने इस गैंग के सदस्यों को अरेस्ट किया है. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने राबाले एमआईडीसी के एक ही कंपनी के 113 कमर्चारियों को नेगेटिव रिपोर्ट बनाकर दी थी.


नवी मुंबई में फेक आरटीपीसीआर बनाने वाले गैंग सक्रिय

बता दें, कंपनियों में काम करने वाले कमर्चारियों की कोरोना रिपोर्ट होनी बहुत जरूरी है ऐसी जानकारी राज्य सरकार ने दी थी जिसके बाद हर कंपनी के कामगारों की कोविड रिपोर्ट कंपनी मालिको ने बनवानी शुरू की. इसी बात का फायदा उठाकर नवी मुंबई में फेक आरटीपीसीआर बनाने वाले गैंग सक्रिय हो गए और इन्होंने नोट छापने की मशीन समझकर फर्जी आरटीपीसीआर रिपोर्ट तैयार करना शुरू कर दिया.
नवी मुंबई के राबाले के एमआईडीसी की प्रवीण इंडस्ट्रीज के सभी कर्मचारियों की 8 अप्रैल को कोविड टेस्ट करवाया गया. इसके लिए ठाणे के मिड टाउन डाइग्नोस लेब के मालिक देवीदास घुले और परफेक्ट हेल्थ केयर के मालिक मोहम्मद वाशिम असलम शेख ने प्रवीण इंडस्ट्रिलिस्ट कंपनी में एक कोविड टेस्ट केम्प लगाया.

पुलिस जांच में हुआ मामले का खुलासा
2 दिन बाद कंपनी को सभी कर्मचारियों की रिपोर्ट सौंपी गई. कंपनी के मालिक को शक हुआ क्योंकि ज्यादातर रिपोर्ट नेगेटिव थी. कंपनी ने थायरोकेयर लैब से संपर्क किया जो केम्प लगाने वाली लैब की रिपोर्ट निकाल रही थी. थायरोकेयर लैब ने पुलिस में शिकायत की जिसके बाद जांच में पता चला कि मोहम्मद शेख और देवीदास घुले ने खुद ही फेक रिपोर्ट तैयार की और थायरोकेयर लैब के फर्जी दस्तावेज बनाकर रिपोर्ट कंपनी को दे दी.

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अरेस्ट किया और कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 19 अप्रैल तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया. पुलिस इस वक्त ये पता लगा रही हैं कि इन दोनों आरोपियों ने और कितनी कंपनियों में कोरोना केम्प लगाया और कितने पॉजिटिव लोगों की नेगेटिव रिपोर्ट बनाई.

 

सेक्स रैकेट : विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 युवती समेंत युवक गिरफ्तार

सेक्स रैकेट : विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने किराये के मकान में चल रहे सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, 5 युवती समेंत युवक गिरफ्तार

ग्वालियर | ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है | खबर मिली है कि ग्वालियर के विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने न्यू कलेक्टोरेट के पीछे एक मकान में चल रहे देह व्‍यापार के गिरोह को शुक्रवार को पकड़ा है। पुलिस ने मौके से पांच युवतियाें व एक युवक को हिरासत में लिया है। हालांकि देह व्‍यापार गिरोह का संचालक अनुज शिवहरे फरार हो गया है। पुलिस आरोपित को दबोचने का प्रयास कर रही है।

 

 

विश्वविद्यालय थाना पुलिस को सूचना मिली कि न्यू कलेक्टोरेट के पीछे मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास एक मकान में बाहर से कुछ लड़कियां लाई गई हैं और देह व्‍यापार संचालित हो रहा है। पुलिस ने सूचना पर से मकान पर छापा मारा और 5 युवतियाें व एक युवक को दबोच लिया। इनमें 4 लड़कियां दिल्ली के लाजपत नगर इलाके की हैं और 1 पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की है। एक युवक भी पुलिस ने दबोचा। लेकिन अभी उसके नाम का खुलासा नहीं किया है।

मामा के बाजार का युवक अनुज शिवहरे कर रहा था संचालित: पुलिस सूत्रों के मुताबिक देह व्‍यापार का संचालन मामा का बाजार निवासी अनुज शिवहरे कर रहा था। उसने मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास एक मकान को किराए पर लिया है और उसे गेस्ट हाउस में बदल दिया है। इसमें बाहर से लड़कियां बुलाकर सेक्स रेकेट का संचालन कर रहा था। हालांकि अनुज शिवहरे पुलिस को मौके पर नहीं मिला। लेेकिन पुलिस अब अनुज शिवहरे को मामा का बाजार सहित उसके संभावित होने के ठिकानों पर दबिश दे रही है।

कांट्रेक्ट पर बुलाया जाता था लड़कियों को: छापे में पकड़ी गई लड़कियों ने बताया कि उन्हें अनुज शिवहरे कांट्रेक्ट पर बुलाता था। यानि उनसे दिन के हिसाब से स्र्पयों का तय होता था। इसके बाद वह उनसे कितना भी काम ले। यानि किसी से 10 दिन के 15 हजार तो किसी से 15 दिन के 20 हजार स्र्पए में कांट्रेक्ट किया गया था।

 

 

विश्वविद्यालय थाना प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि मुखर्जी पेट्रोल पंप के पास मकान में सेक्स रैकेट को पकड़ा है। कार्रवाई में 5 युवतियों व एक युवक को पकड़ा है। रेकेट को चलाने वाले अनुज शिवहरे की तलाश की जा रही है। अभ मामला जांच में हैं। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए ये मुख्यमंत्री, अस्पताल में भर्ती

दूसरी बार कोरोना संक्रमित हुए ये मुख्यमंत्री, अस्पताल में भर्ती

बेंगलुरू । कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा एक बार फिर से कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ``हल्का बुखार आने के बाद मैंने कोरोना जांच करवाई और मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।`
उन्होंने आगे कहा कि मैं ठीक हूं, डॉक्टरों की सलाह पर अस्पताल में भर्ती हो रहा हूं।मैं उन सभी से अनुरोध करता हूं जो हाल के दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे सतर्क रहें और क्वॉरंटीन में रहें।
बता दें कि इससे पहले 77 वर्षीय येदियुरप्पा की पिछले साल दो अगस्त को कोरोना संक्रमित हुए थे। तब भी उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने तेज बुखार और थकान के बाद बृहस्पतिवार को बेलगावी में उपचुनाव प्रचार के लिए निर्धारित अपना दौरा छोटा कर दिया था। इससे पहले आज उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर और शीर्ष अधिकारियों के साथ करीब डेढ़ घंटे तक राज्य में कोविड-19 के हालात पर आपातकालीन बैठक की अध्यक्षता की थी और मीडिया को भी संबोधित किया था।
 

Full Lockdown News: क्या सच में 30 अप्रैल तक पूरे देश में लगने जा रहा लॉकडाउन? जानिए सच्चाई

Full Lockdown News: क्या सच में 30 अप्रैल तक पूरे देश में लगने जा रहा लॉकडाउन? जानिए सच्चाई

Full Lockdown News: देश में कोरोना की स्थिति हर दिन भयावह होती जा रही है और प्रतिदिन कोरोना एक नया रिकॉर्ड ब नाता जा रहा है. पिछले कुछ दिनों से अब हर दिन 2 लाख से अधिक केस सामने आ रहे हैं. इसके साथ ही देश के कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियां लगा दी हैं, जो नाकाफी साबित हो रही है. कोरोना वायरस तेजी से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है.
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच, लोगों को एक बार फिर आशंका हो रही है कि क्या पूरे देश में एक बार फिर सम्पूर्ण लॉकडाउन लगने जा रहा है. लोगों की इस चिंता को बढ़ावा मिल रहा है वायरल मैसेजेज से. फुल लॉकडाउन को लेकर इंटरनेट मीडिया पर तरह-तरह के मैसेज वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही एक मैसेज में दावा दिया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अप्रैल से 30 अप्रैल तक देश में सम्पूर्ण लॉकडाउन का ऐलान किया है.


पीआईबी ने इस दावे को #फर्जी करार दिया है है और कहा है कि भारत सरकार द्वारा #लॉकडाउन के संबंध में ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है. लोगों ने अपील की है कि कृपया ऐसी भ्रामक तस्वीरों या संदेशों को साझा न करें.
 

BIG BREAKING : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित,ट्विट कर दी जानकारी

BIG BREAKING : मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना संक्रमित,ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के बड़े नेता दिग्ग्विजय सिंह कोरोना संक्रमित हो गये है उन्होंने इस बात की जानकारी ट्विट कर दी, उन्होंने कहा मेरी कोविड जाँच रिपोर्ट पॉज़िटिव आयी है। फ़िलहाल अपने दिल्ली निवास पर क्वारंटीन में हूँ। कृपया इस दौरान मेरे संपर्क में आए सभी लोग खुद को आइसोलेशन में रखकर अपनी सेहत से संबंधित सभी सतर्कता बरतें। 

कांग्रेस के ये दिग्गज नेता हुए कोरोना संक्रमित ,ट्विट कर दी जानकारी

कांग्रेस के ये दिग्गज नेता हुए कोरोना संक्रमित ,ट्विट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जनरल सेक्रेट्री रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वो कोरोना से संक्रमित हैं।

उन्होंने कहा मैं आज सुबह # COVID19 + ve हो गया हु। जो भी पिछले 5 दिनों में मेरे संपर्क में आया है, कृपया स्वयं को अलग कर लें और आवश्यक सावधानी बरतें।
 

इस तारीख तक नहीं हो पायेंगे लाल किला, ताज महल जैसे जगहों के दीदार, जाने क्यों

इस तारीख तक नहीं हो पायेंगे लाल किला, ताज महल जैसे जगहों के दीदार, जाने क्यों

देश में बेकाबू कोरोना संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन विभाग की तरफ से उन सभी केन्द्रीय संरक्षित ऐतिहासिक धरोहरों और स्थलों को बंद करने का आदेश दिया गया है, जिनका देखरेख आर्किलॉजिटल सर्वे ऑफ इंडिया की तरफ से किया जाता है. केन्द्रीय पर्यटन एवं सांस्कृति मंत्रालय का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा जो अगले 15 मई तक जारी रहेगा.


केन्द्रीय सांस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने इस बारे में गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा- कोरोना महामारी के वर्तमान प्रकोप को देखते हुए सांस्कृतिक मंत्रालय, भारत सरकार ने आर्कियोलॉजिक सर्वे ऑफ इंडिया के द्वारा संरक्षित सभी स्मारकों को अगले 15 मई तक बंद रखने का फैसला किया है. 

8 पाकिस्तानी गिरफ्तार 150 करोड़ की हेरोइन के साथ हुए गिरफ्तार , इस रस्ते से आ रहे थे भारत में

8 पाकिस्तानी गिरफ्तार 150 करोड़ की हेरोइन के साथ हुए गिरफ्तार , इस रस्ते से आ रहे थे भारत में

Kutch: अरब सागर (Arabian Sea) में गुजरात (Gujarat) तट पर नौका से आ रहे आठ पाकिस्तानी (Pakistan) नागरिकों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से लगभग 150 करोड़ रुपये तक की हेरोइन (Heroin) बरामद हुई है. गुजरात ATS के अनुसार एक खुफिया सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया और इन आठ पाकिस्तानी को पकड़ा गया है. इस अभियान को गुजरात के एंटी करप्शन ब्यूरो (Anti Corruption Bureau) और भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) की संयुक्त टीम ने कच्छ जिले (Kutch) के जखाऊ बंदरगाह (Jakhau Port) के समीप चलाया.
एटीएस ने बताया कि यह स्थान समुद्र में भारत (India) और पाकिस्तान को अलग करने वाली अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (IMBL) के समीप स्थित है. ATS ने एक सूचना जारी की जिसमंआ उन्होंने बताया है कि देवभूमि-द्वारका जिला पुलिस के विशेष अभियान समूह और एक वरिष्ठ एटीएस अधिकारी ने एजेंसियों से पाकिस्तानी नौका में मादक पदार्थ रखे होने की खुफिया सूचना साझा की थी.
एटीएस और तटरक्षक बल की संयुक्त टीम ने नौका से आठ पाकिस्तानी लोगों को पकड़ा और उनके पास से 30 किलोग्राम हेराइन बरामद की है. एटीएस ने एक बयान में बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 150 करोड़ रुपये है.

 

 इन राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

इन राज्यों के कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्‍ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केन्‍द्र के अनुसार : अखिल भारतीय प्रभाव आधारित मौसम चेतावनी बुलेटिन 15 अप्रैल (दिन 1) : तेलंगाना के कुछ स्‍थानों पर आंधी, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है; मध्‍य महाराष्‍ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम, ओडिशा और छत्‍तीसगढ़ के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने तथा ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है : रॉयलसीमा, मराठवाड़ा के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटे के रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना; जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित-बालटिस्‍तान तथा मुजफ्फराबाद, राजस्‍थान, पंजाब, हरियाणा, चं‍डीगढ़ और दिल्‍ली, पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, विदर्भ, असम तथा मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश तथा यनम, तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराईकल और केरल तथा माहे के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़केगी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी; हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, मध्‍यप्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कोंकण और गोवा, कर्नाटक और लक्षद्वीप के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

· ओडिशा, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल तथा माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी तथा कराई कल के कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।

• हरियाणा तथा सौराष्‍ट्र और कच्‍छ के कुछ स्‍थानों पर गर्मी की लहर चल सकती है।

16 अप्रैल (दिन 2) : जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्‍तान और मुजफ्फराबाद के कुछ स्‍थानों पर आंधी चलने, बिजली कड़कने, ओलावृष्टि के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना; असम तथा मेघालय के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना; हिमाचल प्रदेश, पंजाब, राजस्‍थान, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, नगालैड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और केरल तथा माहे के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने तथा 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना; पूर्वी मध्‍य प्रदेश, विदर्भ, उप-हिमालय पश्चिम बंगाल, तथा सिक्किम, मध्‍य महाराष्‍ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, तटीय आंध्रप्रदेश तथा यनम, रॉयलसीमा, अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक तथा लक्षद्वीप के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, केरल तथा माहे तथा तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराई कल के कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
पश्चिम राजस्‍थान के कुछ स्‍थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूलभरी आंधी चलने की संभावना।
17 अप्रैल (दिन 3) : उप-हिमालय पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम के कुछ स्‍थानों पर आंधी चलने, बिजली कड़कने और ओलावृष्टि के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी;जम्‍मू, कश्‍मीर, लद्दाख,गिलगिट-बालटिस्तान तथा मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्‍तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ तथा दिल्‍ली और पंजाब के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि होने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। राजस्‍थान, असम तथा मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरमतथा त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर बिजली चमकने तथा 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना; पश्चिम उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और केरल तथा माहे के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है; विदर्भ, बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, तटीय तथा दक्षिण कर्नाटक के भीतरी भागों, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और लक्षद्वीप के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, केरल तथा माहे और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल के कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा हो सकती है।
राजस्‍थान के कुछ स्‍थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलेगी।
18 अप्रैल (दिन 4) : उत्‍तराखंड के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने, ओलावृष्टि और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ आंधी चलेगी; उप-हिमालयपश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा तथा असम के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावनाएं; जम्‍मू और कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगिट-बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्‍ली, पंजाब, पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और केरल तथा माहे के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़केगी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेगी; बिहार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल तथा लक्षद्वीप के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने की संभावना।

जम्‍मू और कश्‍मीर, लद्दाख,गिलगिट-बालटिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश तथा केरल और माहे के कुछ स्‍थानों पर भारी वर्षा की संभावना।
पूर्वी राजस्‍थान के कुछ स्‍थानों पर 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चल सकती है।
.19 अप्रैल (दिन 5):उप-हिमालय,पश्चिम बंगाल तथा सिक्किम, असम और मेघालय तथा नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने और 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना; गांगेय पश्चिम बंगाल तथा झारखंड के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़कने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तेज हवाएं चलने की संभावना; अरुणाचल प्रदेश, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह,तमिलनाडु,पुडुचेरी तथा कराईकल और केरल तथा माहे के कुछ स्‍थानों पर बिजली कड़क सकती है।
(ग्राफिक विवरण के लिए यहां क्लिक करें)

कृपया स्‍थान विशेष पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए मौसम ऐप, कृषि मौसम सलाह के लिए मेघदूत ऐप, बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाउनलोड करे और जिलेवार चेतावनी के लिए एमसी/आरएमसी वेबसाइट देखें। 

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सहित प्रदेश के 3 प्रशासनिक व 1 पुलिस अधिकारी संक्रमित

बड़ी खबर : कैबिनेट मंत्री सहित प्रदेश के 3 प्रशासनिक व 1 पुलिस अधिकारी संक्रमित

पटना। देश में कोरोना संक्रमण ने कोहराम मचा रखा है। इस संक्रमण से अब कोई भी अछूता नहीं रहा। आम नागरिकों से लेकर नेता-मंत्री, आला अधिकारी भी इस संक्रमण की जद में है। इसी बीच बिहार से खबर आई है कि मुख्यमंत्री नितीश कुमार के मंत्रिमंडल के एक मंत्री समेत 3 प्रशासनिक व 1 पुलिस अधिकारी इस संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।
राज्य के कैबिनेट मंत्री मदन सहनी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। वहीं गृह विभाग के प्रधान सचिव चैतन्य प्रसाद, वित्त विभाग के प्रधान सचिव सिद्धार्थ तथा मुख्यमंत्री आवास से जुड़े एक अधिकारी भी संक्रमित हो गए हैं। इसके अलावा होमगार्ड के कमांडेंट को भी कोरोना संक्रमण के बाद एम्स में भर्ती कराया गया है।
राज्य के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी कोरोना संक्रमित होने के बाद पिछले कुछ दिनों से अपने घर में आइसोलेट हैं। मंत्री सहनी ने पिछले दिनों अपनी तबीयत बिगड़ने के बाद कोरोना जांच कराई थी। जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो मंत्री आइसोलेशन में चले गए। फिलहाल वह अपने सरकारी आवास पर ही रह रहे हैं और डॉक्टरों की निगरानी में हैं। मंत्री मदन साहनी के एक सुरक्षाकर्मी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव बताई जा रही है।
बिहार में कोरोना के तेजी से बढ़ते आंकड़े ने नीतीश सरकार की चिंताएं बढ़ा दी हैं। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत तमाम मंत्री लगातार बिहारवासियों से अपील कर रहे हैं कि बहुत जरूरी हो, तभी घर से निकलें। आम लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की जा रही है। जिलों में प्रशासन जागरूकता अभियान चला रहा है, ताकि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। मगर ये सारी कवायद कोरोना को रोकने में नाकाम साबित हो रही हैं।
 

जेल से 3468 कैदी लापता, कोरोना की शुरुआत में मिला था इमरजेंसी पैरोल

जेल से 3468 कैदी लापता, कोरोना की शुरुआत में मिला था इमरजेंसी पैरोल

नई दिल्ली, कोरोना के कारण कई कैदियों की चांदी हो गई है. पिछले साल कोरोना से बचाव के लिए देशभर में कैदियों की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए गए थे. इसी क्रम में दिल्ली की तिहाड़ जेल से बहुत सारे कैदियों को इमरजेंसी पैरोल पर रिहा किया गया था. इन कैदियों में से कुछ ने तो अब सरेंडर कर दिया है लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में कैदी फरारा चल रहे हैं. तिहाड़ जेल के मुताबिक कोरोना की शुरुआत में छह हजार 740 कैदियों को रिहा किया गया था जिसमें से तीन हजार 468 कैदियों का कोई अता-पता नहीं है. इन कैदियों की खोज खबर न मिलने के कारण तिहाड़ प्रशासन ने दिल्ली पुलिस से इन कैदियों को पकड़ने के लिए मदद की गुहार लगाई है.
जेल प्रशासन ने बताया कि कुछ कैदियों ने तो सरेंडर कर दिया है, कुछ कैदी सरेंडर कर रहे हैं. हालांकि जेल प्रशासन का मानना है कि कुछ विचाराधीन कैदियों ने इस लिए भी समर्पण नहीं किया होगा क्योंकि उन्हें अदालतों से रेगुलर बेल मिल गई हो. जेल प्रशासन सभी कैदियों की जानकारी जुटा रहा है.
गौरतलब है कि कैदियों को कोरोना से बचाने के लिए पिछले साल जेल प्रशासन ने कई कैदियों को जेल से इमरजेंसी पैरोल पर रिहा कर दिया था. प्रशासन का मानना था कि अगर ज्यादा संख्या में कैदी रहेंगे तो संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है.
बता दें कि इस बार दिल्ली में मंडराता कोरोना का खतरा जेल भी पहुंच गया है. जेल के 68 से अधिक कैदी और 10 से ज्यादा जेलकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं. इनमें मंडोली जेल की जेल अधीक्षक समेत तिहाड़ जेल के 2 डॉक्टर भी शामिल हैं.

 

अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज की

अस्पताल से कोरोना वैक्सीन की 320 डोज चोरी, पुलिस ने FIR दर्ज की

जयपुर, राजस्थान के जयपुर के सरकारी कांवटिया अस्पताल से कोरोना टीके की 32 वायल चोरी होने का मामला सामने आया है. थाना अधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक डा हर्षवर्धन की ओर से अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज डिपो से कोरोना की 32 वायल चोरी का मामला बुधवार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में दर्ज कराया गया है.


एक वायल में 10 खुराक होती है और 32 वायल में कुल 320 डोज थी. उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.


इस बीच बीजेपी ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है. पार्टी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में टीका चोरी होना राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता है और यह सरकार की बड़ी लापरवाही है. 

हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली का धंधा चलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

हनी ट्रैप में फंसाकर जबरन वसूली का धंधा चलाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने तीन ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है, जो बेकसूर लोगों के खिलाफ छेड़खानी या यौन उत्पीड़न का झूठा मामला दर्ज करवाकर उनसे मोटी रकम वसूलती थीं. आरोपियों में से दो सगी बहने हैं और दोनों ही तलाकशुदा है. दोनों मिलकर इस पूरे रैकेट को चला रही थी. ये तीनों महिलाएं किसी ऐसे व्यक्ति को चुनते, जो मोटी रकम देने में सक्षम हो और फिर उसके खिलाफ यौनाचार का झूठा मामला दर्ज करवा देते थे. बाद में मामला वापस लेने के नाम पर उस व्यक्ति से लाखों रुपये वसूल करत थे.


क्या है मामला?

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट की डीसीपी उर्विजा गोयल ने बताया कि 7 अप्रैल को 25 साल की एक युवती किरण ने राजौरी गार्डन थाने में एक बुजुर्ग के खिलाफ छेड़खानी का मामला दर्ज करवाया था. युवती का आरोप था कि टैगोर गार्डन में रहने वाले 61 साल के एक वृद्ध ने उसके साथ छेड़खानी की है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

हालांकि शिकायतकर्ता युवती के बयानों में विरोधाभास के चलते पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने खुलासा किया कि उसने बुजुर्ग के खिलाफ झूठा मामला दर्ज करवाया है. उसके साथ किसी तरह की कोई छेड़खानी नहीं हुई है. उसने यह सब पूनम और सोनिया नामक दो महिलाओं के कहने पर किया है, जो इस बुजुर्ग से केस वापस लेने के नाम पर 10 लाख रुपये की रकम वसूलने की तैयारी में थी. युवती ने दिल्ली महिला आयोग की काउंसेलर के सामने भी यही बयान दिया. पूनम और सोनिया बहने हैं और दोनों ही तलाकशुदा हैं.


दोनों बहनें जयपुर फरार
पुलिस के अनुसार इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश होने के बाद जब पूनम और सोनिया की तलाश के लिए पुलिस अलर्ट हुई तो मालूम चला कि दोनों बहनें जयपुर फरार हो गई है. उन्होंने अपने मोबाइल नंबर भी बदल दिए हैं. इस बीच पुलिस को अपने खुफिया नेटवर्क से दोनों की जानकारी मिली और पुलिस ने तुरंत एक टीम जयपुर के लिए रवाना कर दी.

पुलिस ने रघुवीर नगर के आसपास के 150 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों को खंगाला ताकि दोनों आरोपी महिलाओं का सुराग लग सके. इसके अलावा आईएसबीटी के नजदीक बस स्टैंड की भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई. जयपुर बस स्टैंड की भी सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई. इतना ही नहीं, 100 से ज्यादा बस और कैब ड्राइवरों से भी दोनों बहनों के हुलिए की जानकारी के आधार पर सुराग तलाशने का प्रयास किया गया. हालांकि पुलिस को इस पूरी एक्सरसाइज से कोई सुराग हाथ नहीं लगा.

इस बीच पुलिस को एक व्यक्ति मिला जो दोनों महिलाओं का ही जानकार था. उससे पूछताछ करने पर पुलिस को दोनों महिलाओं का सुराग हाथ लग गया और उन्हें दिल्ली लाया जा सका. दोनों बहनों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस का कहना है कि पूनम और सोनिया मिलकर शिकार की तलाश करते हैं और अपनी तीसरी साथी किरण से झूठा आरोप लगवाकर बेकसूर व्यक्ति को फंसवाते हैं.

 

पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

पूर्व मुख्यमंत्री हुए कोरोना से संक्रमित, ट्वीट कर दी जानकारी

लखनऊ, देश के कई राज्यों में कोरोना का कहर तेजी से फैल रहा है। आए दिन कोरोना बेकाबू होते जा रहा है। इसी बीच खबर आ रही है। कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव कोरोना से संक्रमित हो गए है। इसकी जानकारी अखिलेश यादव ने खुद ट्वीट कर दी है।


अखिलेश यादव ने ट्वीट में लिखा है कि अभी-अभी मेरी कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉज़िटिव आई है। मैंने अपने आपको सबसे अलग कर लिया है व घर पर ही उपचार शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग मेरे संपर्क में आये हैं, उन सबसे विनम्र आग्रह है कि वो भी जांच करा लें। उन सभी से कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहने की विनती भी है।
 

BIG BREAKING : CM ऑफिस के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

BIG BREAKING : CM ऑफिस के अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, मुख्यमंत्री ने खुद को किया आइसोलेट

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। दरअसल मुख्यमंत्री कार्यालय में प्रमुख सचिव एसपी गोयल, सचिव अमित सिंह और ओएसडी अभिषेक कौशिक कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एहतियातन खुद को आइसोलेट किया है।
योगी ने इस बात की जानकारी ट्वीट कर जानकारी दी। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करके कहा कि मेरे कार्यालय के कुछ अधिकारी कोरोना से संक्रमित हुए हैं। यह अधिकारी मेरे संपर्क में रहे हैं, अतः मैंने एहतियातन अपने को आइसोलेट कर लिया है एवं सभी कार्य वर्चुअली शुरू कर रहा हूं।
 

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता, 3 घंटे में बनाई 2 पेंटिंग...

चुनाव आयोग के खिलाफ धरने पर बैठीं ममता, 3 घंटे में बनाई 2 पेंटिंग...

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के खिलाफ कोलकाता में दिया धरना तीन घंटे में ही खत्म कर दिया। कोलकाता के मेयो रोड स्थित महात्मा गांधी मूर्ति के पास धरना खत्म करने के बाद ममता ने ऐलान किया कि वह डरने वाली नहीं हैं और कल कूच विहार जाकर चौथे चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की फायरिंग में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करेंगी।
इससे पूर्व ममता बनर्जी दोपहर को 12 बजे व्हील चेयर पर ही धरना स्थल पर पहुंचीं। उनके पास कैनवास और कलर भी थे। ममता ने व्हील चेयर पर बैठे बैठे दो पेंटिग बनाई। उन्होंने लोगों को पेटिंग भी दिखाई। ममता का यह धरना चुनाव आयोग की उस कार्यवाही के खिलाफ था, जिसमें उन्हें सांप्रदायिक बयान देने के चलते सोमवार रात आठ बजे से मंगलवार रात आठ बजे तक प्रचार करने के लिए प्रतिबंधित कर दिया था। टीएमसी प्रमुख ने आज तीन बजे धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने कहा कि वह कल यानी बुधवार को कूचबिहार में चौथे चरण के मतदान के दौरान केंद्रीय बल की फायरिंग में मारे गए चार लोगों के परिजनों से मुलाकात करने जाएंगी। बता दें कि ममता आज रात आठ बजे के बाद भी दो सभाओं को संबोधित करने वाली हैं।
 

सीबीआई ने गृहमंत्री को भेजा समन, 14 को होगी पूछताछ...

सीबीआई ने गृहमंत्री को भेजा समन, 14 को होगी पूछताछ...

मुंबई । महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री देशमुख की मुश्किलें अब बढऩे लगी हैं। 100 करोड़ रुपये की वसूली के मामले में सीबीआई ने अनिल देशमुख को पूछताछ के लिए हाजिर होने समन भेजा है। सीबीआई ने 14 अप्रैल को अनिल देशमुख को हाजिर होने को कहा है। बता दें कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने आरोप लगाया है कि अनिल देशमुख ने 100 करोड़ की वसूली के लिए सचिन वाजे को टारगेट दिया था। इससे पहले रविवार को अनिल देशमुख के निजी सहायकों से सीबीआई ने पूछताछ की थी। अधिकारियों ने बताया कि देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिन्दे को बंबई उच्च न्यायालय के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि सीबीआई के अधिकारी ने सांताक्रूज उपनगर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन के अतिथि गृह में दोनों से पूछताछ की।
अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जब देशमुख ने निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे से मुंबई के बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये प्रति माह वसूलने को कहा था, तो उस समय पलांडे भी वहां मौजूद थे। वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में एनआईए की जांच का सामना कर रहा है। कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद था।
सीबीआई ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है। सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है।
 

तिहाड़ जेल में कोरोना वायरस संक्रमण,  तीन कैदियों की हालत गंभीर, इतने आये चपेट में

तिहाड़ जेल में कोरोना वायरस संक्रमण, तीन कैदियों की हालत गंभीर, इतने आये चपेट में

देश की राजधानी दिल्ली की तिहाड़ जेल में कोरोना वायरस संक्रमण लगातार पैर पसार रहा है। दरअसल जेल के अंदर करीब 52 कैदी और सात अधिकारी भी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। जबकि कोरोना संक्रमित 35 कैदियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें से तीन कैदियों की हालत गंभीर है। इसके साथ ही तिहाड़ जेल प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। इससे पहले 6 अप्रैल तक तिहाड़ जेल में 19 कैदी कोरोना की चपेट में आए थे, लेकिन उस वक्त तक कोई स्टाफ संक्रमित नहीं हुआ था। हालांकि इस बार कोरोना ने तिहाड़ जेल पर डबल अटैक किया है। बहरहाल, तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स से कहा कि जेल परिसर में वायरस अब तेजी से फैल रहा है और ऐसा इसलिए हो रहा है, क्योंकि देश की सबसे बड़ी जेल में आइसोलेशन सेंटर बनाने की कोशिशें हो रही थीं। साथ ही बताया कि इस समय तिहाड़ में 20 हजार कैदी हैं, जबकि इसकी क्षमता 10026 है। ज्‍यादा कैदियों की वजह से कोरोना नियमों को पालन ठीक से नहीं हो पा रहा है।
तीन की हालत गंभीर

जेल अधिकारियों के मुताबिक, 52 में से तीन कैदियों की हालत काफी गंभीर थी, जिन्हें एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि 32 कैदी दो अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, 17 अलग-अलग जेलों में सेल्फ क्वरांटाइन में हैं। यहीं नहीं, सात अधिकारियों को भी क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा इस बीच तिहाड़ के महानिदेशक संदीप गोयल ने कहा, ‘हम जेल के भीतर आइसोलेशन स्‍पेश बना रहे हैं। वहीं, बाहर से आए परिवारों द्वारा द्वि-साप्ताहिक यात्रा को निलंबित कर दिया गया है। यही नहीं, अदालतों में कैदियों को वर्चुअली ही पेश किया जा रहा है।’

अब तक 200 कैदियों को लगी कोरोना वैक्‍सीन

इसके अलावा संदीप गोयल ने बताया कि अब तक 200 कैदियों को कोरोना वैक्‍सीन लगी है। हालांकि जेल में अभी 326 कैदी 60 से अधिक और 300 कैदी 45 से 49 साल की उम्र के हैं। साथ ही उन्‍होंने कहा कि जिन 200 कैदियों को वैक्‍सीन लगाई गई है, उनमें तिहाड़ जेल के 160, तो रोहिणी और मंडोली जेल के 40 कैदी शामिल हैं। इसके साथ उन्‍होंने कहा कि जेल नंबर 3 में कोरोना वैक्‍सीनेशन के लिए सेंट्रल जेल अस्‍पताल बनाया गया था।

दिल्‍ली में बेकाबू कोरोना

पिछले 24 घंटे में कोरोना के 11491 नए मामले सामने के साथ 72 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राजधानी का संक्रमण दर 9.43 फीसदी रहा। दिल्ली में अब तक 736688 कोरोना मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 11355 मरीजों की अब तक कोरोना संक्रमण की वजह से मौत हो चुकी है। वहीं, अब दिल्‍ली में 1.6 करोड़ लोगों का कोरोना टेस्‍ट किया गया है। जबकि 30 अप्रैल तक दिल्‍ली में नाइट कर्फ्यू भी लगा हुआ है।

जलियांवाला बाग नरसंहार की 102वीं वर्षगांठ

जलियांवाला बाग नरसंहार की 102वीं वर्षगांठ

13 अप्रैल, 2021 को जलियांवाला बाग नरसंहार की वर्षगांठ के रूप में चिह्नित किया जा रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी और अन्य नेताओं ने महान शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

जलियांवाला बाग हत्याकांड (Jallianwala Bagh Massacre)
13 अप्रैल, 1919 क (बैसाखी के दिन), अमृतसर के जलियांवाला बाग में, एक शांतिपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी। जनरल डायर ने हजारों लोगों की भीड़ पर गोलियां चलाने का आदेश दिया, जिसमे बड़ी संख्या में निर्दोष लोग मारे गये थे। लोग पार्क में रोलेट एक्ट के विरोध में एकत्र हुए थे।

इस नरसंहार के लिए जनरल डायर को ब्रिटिश संसद द्वारा सम्मानित किया गया था। इसने महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर सहित कई नेताओं को परेशान किया और इसके बाद मुक्ति संघर्ष की तीव्र शुरुआत की।

रौलट एक्ट (Rowlatt Act)
इस अधिनियम ने ब्रिटिश सरकार को किसी भी व्यक्ति को अधिकतम 2 साल तक आतंक के संदेह में कैद करने का अधिकार दिया था। 3 उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के साथ शीघ्र परीक्षणों के लिए एक पैनल स्थापित किया गया था। इस पैनल के ऊपर अपील की कोई अदालत नहीं थी। इस अधिनियम ने प्रेस पर गंभीर प्रतिबंध भी लगा दिए थे।