नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के कुछ भागों में अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी की लहर जैसी स्थितियां रहेंगी

गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र के कुछ भागों में अगले 24 घंटों के दौरान गर्मी की लहर जैसी स्थितियां रहेंगी

भारत मौसम विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: तापमान की वर्तमान स्थिति और अगले 24 घंटों के लिए चेतावनी

कल ( 26 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे) से आज (27 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे तक) तक अनुभूत गर्मी की लहर एवं अधिकतम तापमान

गर्मी की लहर का दिखना :

कल पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, तटवर्ती ओडिशा और सौराष्ट्र एवं कच्छ में गर्मी की लहर का अनुभव किया गया।
अधिकतम तापमान :

राजस्थान, पूर्वी उत्तर प्रदेश, गुजरात, पश्चिमी मध्य प्रदेश, और विदर्भ में गुजरात, मराठवाडा और विदर्भ में अधिकांश स्थानों; पूर्वी मध्य प्रदेश, रायलसीमा और ओडिशा में कई स्थानों तथा मध्य महाराष्ट्र, मराठवाडा, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक-दो स्थानों में अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया।
26 अप्रैल, 2021 को अधिकतम तापमान में परिवर्तनः असम और मेघालय में कई स्थानों पर; अरुणाचल प्रदेश और नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कुछ स्थानों पर पश्चिम बंगाल के उप-हिमालयी क्षेत्रों और सिक्किम में इक्का-दुक्का स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से बहुत अधिक (5.1 डिग्री सेल्सियस या अधिक) दर्ज हुआ; पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र, पूर्वी बिहार, तटवर्ती ओडिशा, सौराष्ट्र एवं तथा कोंकण और गोवा अधिकतम तापमान सामान्य से कुछ अधिक (3.1 डिग्री सेल्सियस से 5.0 डिग्री सेल्सियस तक) दर्ज हुआ ; उत्तराखंड और गुजरात क्षेत्र में अधिकाँश स्थानों और हिमाचल प्रदेश में कुछ स्थानों और जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगिट –बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद, पंजाब,पश्चिमी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र का शेष भाग तथा दक्षिणी भीतरी कर्नाटक में एक-दो स्थानों में सामान्य से अधिक (1.6 डिग्री सेल्सियस से 3.0 डिग्री सेल्सियस) रहा। दक्षिणी तटवर्ती आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर तथा उत्तरी भीतरी कर्नाटक और तमिलनाडु, पुद्दुचेरी एवं कराईकल में कुछ स्थानों तथा पूर्वी मध्य प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तापमान सामान्य से कम (-1.6 डिग्री सेल्सियस से -3.0 डिग्री सेल्सियस कम ) रहा। शेष देश में अधिकतम तापमान सामान्य के आसपास रहा।
कल 43.3 डिग्री सेल्सियस का अधिकतम तापमान सौराष्ट्र के राजकोट में दर्ज किया गया था।
अगले 24 घंटों (27 अप्रैल, 2021 को भारतीय समयानुसार 0530 बजे से 28 अप्रैल, 2021 को भारतीय समायनुसार 0530 बजे तक ) के लिए गर्मी की लहर की चेतावनी

गुजरात राज्य, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में एक-दो स्थानों पर गर्मी की लहर की स्थिति रहेगी।

रेखांकन (ग्राफिक्स) में विस्तृत विवरण के लिए कृपया यहाँ पर क्लिक करें I

 

स्थान विशेष के मौसम पूर्वानुमान और चेतावनी के लिए कृपया मौसम एप MAUSAM APP डाउनलोड करें। कृषि सम्बन्धी मौसम परामर्श (ऐग्रोमेट ऐडवाइजरी) के लिए मेघदूत एप MEGHDOOT APP और वर्षा के समय बिजली गिरने की चेतावनी के लिए दामिनी एप DAMINI APP डाउनलोड करें। जिलावार चेतावनी के लिए राज्यों की एमसी/आरएमसी वेबसाइट पर जाएं।

 

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भारत को COVID-19 से निपटने के लिए फंडिंग की घोषणा की, पढ़े पूरी खबर

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भारत को COVID-19 से निपटने के लिए फंडिंग की घोषणा की, पढ़े पूरी खबर

गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में भारत को COVID-19 से लड़ने में मदद करने के लिए प्रतिबद्धता ज़ाहिर की है। गूगल 18 मिलियन डॉलर (135 करोड़ रुपये) प्रदान करेगा। माइक्रोसॉफ्ट ऑक्सीजन कंसंट्रेशन उपकरणों को खरीदने के लिए राहत प्रयासों के साथ भारत की मदद करेगा। अनुदान के रूप में गूगल की राहत राशि गैर-लाभकारी संगठनों यूनिसेफ और GiveIndia को जाएगी। GiveIndia के माध्यम से, गूगल महामारी से प्रभावित परिवारों को नकद सहायता प्रदान करेगा। यूनिसेफ को प्रदान किए जा रहे अनुदान का उपयोग तत्काल चिकित्सा आपूर्ति करने के लिए किया जायेगा। इसमें परीक्षण उपकरण और जीवन रक्षक ऑक्सीजन उपकरण शामिल हैं। साथ ही, 900 से अधिक गूगल कर्मचारियों ने कुल 7 करोड़ रुपये का भुगतान किया।

ट्विटर और फेसबुक
जब सुंदर पिचाई और नडेला ने सहायता की घोषणा की, उस वक्त जैक डोरसी और जकरबर्ग चुप थे। जैक डोर्सी ट्विटर के सीईओ हैं। मार्क जकरबर्ग फेसबुक के सीईओ हैं। हाल ही में, सेंसरशिप और गोपनीयता नीतियों के कारण भारत सरकार के साथ डोरसी और जुकरबर्ग के संबंध कुछ हद तक तनावपूर्ण हो गये थे।

भारत सरकार और Twitter, Facebook के बीच क्या मुद्दा है?
2019 में, भारत सरकार ने ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को जनवरी और अक्टूबर, 2019 के बीच 3,433 URL हटाने का आदेश दिया था। 2016 के बाद से यह संख्या पांच गुना बढ़ गई है। यह सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 69 A के तहत किया गया था।

सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम एक्ट की धारा 69 A
यह कंप्यूटर संसाधन के माध्यम से किसी भी जानकारी के सार्वजनिक उपयोग को अवरुद्ध करने की शक्तियाँ प्रदान करता है। निर्देशों का पालन करने में विफल रहने वाले व्यक्तियों को सात साल तक के कारावास की सजा दी जा सकती है। 

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

अंडरवर्ल्ड डॉन छोटा राजन कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती

दिल्लीअंडरवर्ल्ड डॉन राजेंद्र निकलजे उर्फ छोटा राजन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया है और उसे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने सोमवार को एक सत्र अदालत को दी।

तिहाड़ के सहायक जेलर ने सोमवार को फोन के माध्यम से यहां की सत्र अदालत को बताया कि वह एक मामले की सुनवाई के सिलसिले में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए राजन को न्यायाधीश के समक्ष पेश नहीं कर सकते हैं, क्योंकि गैंगस्टर कोविड-19 से संक्रमित हो गया है और उसे एम्स में भर्ती कराया गया है। 

BIG BREAKING : चुनाव आयोग ने 2 मई और इसके बाद विजय जुलूस पर लगाया बैन

BIG BREAKING : चुनाव आयोग ने 2 मई और इसके बाद विजय जुलूस पर लगाया बैन

EC Bans Counting Day Celebrations: बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव के नतीजों वाले दिन 2 मई और उसके बाद विजय जुलूस पर बैन लगा दिया है.  

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ की ऑक्सीजन टैंकर पहुंची स्पेशल ट्रेन से दिल्ली कैंट

BIG BREAKING : छत्तीसगढ़ की ऑक्सीजन टैंकर पहुंची स्पेशल ट्रेन से दिल्ली कैंट

नई दिल्ली, देश में जानलेवा कोरोना वायरस की दूसरी लहर प्रकोप ढहा रही है. अस्पतालों में बेड्स और ऑक्सीजन की कमी से मरीज दर दर भटक रहे हैं. राजधानी दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी कमी है. इस बीच छत्तीसगढ़ के रायगढ़ से ऑक्सीजन टैंकरों के साथ एक ऑक्सीजन स्पेशल ट्रेन दिल्ली कैंट पहुंच गई है, जिसके बाद अब दिल्ली के अस्पतालों में ऑक्सीजन की स्पलाई होगी.


लगातार रायगढ़ से सप्लाई हो रही है ऑक्सीजन

गौरतलब है कि राजगढ़ से दिल्ली और गुरूग्राम में लगातार ऑक्सीजन सप्लाई हो रही है. इससे पहले रविवार को जेएसपीएल के रायगढ़ संयंत्र से आक्सीजन टेंकर गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंचा था. जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल ने कहा है कि जेएसपीएल के आक्सीजन कारखाने में टेंकरों को तरल चिकित्सा आक्सीजन से भरा जा रहा है और देश के विभिन्न हिस्सों में भेजा जा रहा है.


देश के स्टील प्लांटों से हो रही है ऑक्सीजन की सप्लाई

सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के स्टील प्लांट से देश में ऑक्सीजन की कमी दूर हो रही है. इन प्लांटों से 25 अप्रैल तक विभिन्न राज्यों को 3131.84 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की आपूर्ति हुई. 24 अप्रैल को 2894 मीट्रिक टन आक्सीजन की आपूर्ति की गई थी. एक हफ्ते पहले औसतन 1500 से 1700 मीट्रिक टन प्रति दिन भेजा जा रहा था.

वहीं, ऑक्सीजन के परिवहन को तेज करने के लिए उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) की ओर से निर्देश दिया गया है. इसमें ऑक्सीजन भेजने के लिए निश्चित संख्या में नाइट्रोजन और आर्गन टैंकरों को परिवर्तित करने के लिए कहा गया है.
 

BIG BREAKING : सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा- कम करें वैक्सीन की कीमत

BIG BREAKING : सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा- कम करें वैक्सीन की कीमत

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने वैक्सीन निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कोविड-19 टीकों की कीमत कम करने को कहा है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी है.


कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में हुई बैठक में टीके मूल्य निर्धारण के मुद्दे पर चर्चा की गई. अब उम्मीद है कि दोनों कंपनियां अपने टीकों के लिए संशोधित मूल्य निर्धारण के साथ सामने आएंगी.


एक मई से 18 साल और उससे अधिक उम्र के लोग कोरोना की वैक्सीन लगवा सकते हैं. इसके लिए 28 अप्रैल को रजिस्ट्रेशन शुरू होगा. इससे ठीक पहले सरकार ने कीमतों को कम करने के लिए कहा है.

 

राज्यों के हज हाउस बनेंगे अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’, केंद्र सरकार का फैसला

राज्यों के हज हाउस बनेंगे अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’, केंद्र सरकार का फैसला

नई दिल्ली: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण की गंभीर स्थिति के मद्देनजर सोमवार को कहा कि विभिन्न प्रदेशों में मौजूद हज भवनों का इस्तेमाल अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर किया जाएगा. उन्होंने राज्य हज समितियों को यह निर्देश भी दिया है कि कोरेना के खिलाफ लड़ाई में वे राज्य सरकारों और स्थायी प्रशासन का पूरा सहयोग करें.


नकवी ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य हज समितियों को निर्देश दिया गया है कि वे अपने-अपने राज्य में स्थित हज भवनों को अस्थायी “कोरोना केयर सेंटर” के रूप में इस्तेमाल करने और कोरोना के खिलाफ लड़ाई में लोगों की सेहत-सलामती के लिए राज्य सरकारों/प्रशासन का भरपूर सहयोग करें.’’ इस संदर्भ में भारतीय हज समिति की ओर से परिपत्र भी जारी किया गया है.

अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय के मुताबिक, गुजरात के अहमदाबाद, कर्नाटक के बेंगलुरु, दिल्ली, तेलंगाना के हैदराबाद, पश्चिम बंगाल के कोलकाता, मध्य प्रदेश के भोपाल, उत्तर प्रदेश के लखनऊ और गाजियाबाद, महाराष्ट्र के नागपुर, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर, तमिलनाडु के चेन्नई, राजस्थान के जयपुर, बिहार के पटना, झारखंड के रांची और त्रिपुरा के अगरतला स्थित हज भवनों को ‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर उपयोग में लाने का फैसला हुआ है.

 

क्या घरों में भी मास्क पहनना जरूरी है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब

क्या घरों में भी मास्क पहनना जरूरी है? स्वास्थ्य मंत्रालय ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: कोरोना से मचे हाहाकार के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि यह समय है जब लोग अपने घरों के भीतर भी मास्क पहनना शुरू करें. साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड प्रोटकॉल पर जोर देते हुए कहा कि अनुसंधान से पता चला है कि अगर सामाजिक दूरी का अनुपालन नहीं किया गया तो एक व्यक्ति 30 दिनों में 406 लोगों को संक्रमित कर सकता है.


सरकार ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोविड-19 की मौजूदा स्थिति से लोग घबराएं नहीं, बेवजह की घबराहट से फायदे के बजाय नुकसान अधिक होता है. सरकार ने कहा कि कई लोग भय के कारण अस्पताल के बिस्तरों पर कब्जा जमाए पाए गए हैं, कृपया कर डॉक्टर की सलाह पर भर्ती हों.

 

राज्य के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ आंधी का अनुमान

राज्य के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं के साथ आंधी का अनुमान

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार : अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन

26 अप्रैल (पहला दिन) : तेलंगाना, केरल, माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गरजने तथा तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने तथा पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहों, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदृचेरी और कराइकल में अलग अलग स्थानों में बिजली चमकने के साथ आंधी आने की संभावना।

गुजरात राज्य तथा तटीय ओडिशा के छिटपुट स्थानों पर गर्म हवा की स्थिति की संभावना
27 अप्रैल (दूसरा दिन) : उत्तराखंड, असम, मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना, केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने तथा तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल में छिटपुट स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के साथ आंधी का अनुमान है।

28 अप्रैल (तीसरा दिन) : उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, विदर्भ, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तेलंगाना एवं केरल तथा माहे में अलग अलग स्थानों पर और जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी क्षेत्रों, ओडिशा, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, रायलसीमा, तटीय तथा दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराइकल के अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा आंधी आने का अनुमान है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
29 अप्रैल (चौथा दिन) : उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा जम्मू, कश्मीर, लद्वाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
30 अप्रैल (पांचवां दिन): उत्तराखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल एवं सिक्किम, ओडिशा, अरुणाचल प्रदेश, असम एवं मेघालय, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यानम, तेलंगाना तथा केरल एवं माहे में बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) तथा जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्तिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, तटीय एवं दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप और तमिलनाडु, पुदुचेरी तथा कराइकल में अलग अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ आंधी आने और तेज हवाओं (30-40 किमी प्रति घंटे की गति) के बहने का अनुमान है।

दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक और उत्तरी केरल में अलग अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने का अनुमान है।
(ग्राफिक्स में विवरण के लिए कृपया यहां क्लिक करें)

कृपया स्थान विशिष्ट पूर्वानुमान एवं चेतावनी के लिए मौसम ऐप, एग्रोमेट परामर्शी के लिए मेघदूत ऐप तथा बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी ऐप डाऊनलोड करें और जिला वार चेतावनी के लिए राज्य एमसी/आरएमसी वेबसाइटों को विजिट करें।

 

भारत में कोविड टीकाकरण के 100 दिन पूरे अब तक टीके की इतने करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

भारत में कोविड टीकाकरण के 100 दिन पूरे अब तक टीके की इतने करोड़ से ज्यादा खुराक दी गयीं

विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या आज 14.19 करोड़ से अधिक हो गई है। साथ ही टीकाकरण अभियान ने कल 100 दिन पूरे कर लिए।
आज सुबह सात बजे तक मिली अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार 20,44,954 सत्रों के जरिए कोविड वैक्सीन की कुल 14,19,11,223 खुराक दी जा चुकी हैं। टीकाकरण लाभार्थियों की कुल संख्या में वे 92,98,092 एचसीडब्ल्यू शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की पहली खुराक ली है और 60,08,236 ऐसे एचसीडब्ल्यू भी शामिल हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दूसरी खुराक ले ली है। इसके अलावा पहली खुराक लेने वाले 1,19,87,192 एफएलडब्ल्यू, दूसरी खुराक लेने वाले 63,10,273 एफएलडब्ल्यू, इसके साथ-साथ 60 साल से अधिक आयु के पहली खुराक लेने वाले 4,98,72,209 और दूसरी खुराक लेने वाले 79,23,295 लाभार्थियों के साथ-साथ 4,81,08,293 पहली खुराक लेने वाले और 24,03,633 दूसरी खुराक लेने वाले 45 से 60 वर्ष की आयु के लाभार्थी भी शामिल हैं। देश में अभी तक दी गई कुल खुराक में आठ राज्यों का 58.78 प्रतिशत योगदान है। पिछले 24 घंटों के दौरान टीके की करीब 10 लाख खुराक दी गई।

टीकाकरण अभियान के 100वें दिन (25 अप्रैल, 2021) कोविड-19 के 9,95,288 टीके की खुराक दी गई। इसमें से 6,85,944 लाभार्थियों को 11,984 सत्रों के जरिए पहली खुराक तथा 3,09,344 लाभार्थियों को टीके की दूसरी खुराक दी गई। भारत में आज तक कुल मिलाकर 1,43,04,382 कोविड मरीज ठीक हुए है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 82.62प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान 2,19,272 कोविड मरीज ठीक हुए है।

बीमारी से उबरने वाले मरीजों की संख्या में 10 राज्यों का योगदान 78.98 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण के 3,52,991 नये मामले दर्ज किए गए।

महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, गुजरात और राजस्थान सहित 10 राज्यों में नये संक्रमण के 74.5% मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में सबसे अधिक 66,191 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद 35,311 मामलों के साथ उत्तर प्रदेश दूसरे स्थान पर है, जबकि कर्नाटक में 34,804 नए मामले सामने आए हैं। भारत में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गई है। यह संख्या देश के कुल संक्रमित मामलों का 16.25 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों के दौरान कुल सक्रिय मामलों की संख्या में 1,30,907 मामलों की बढ़ोतरी हुई है।

भारत के कुल सक्रिय मामलों में आठ राज्यों- महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और केरल का कुल मिलाकर 69.67 प्रतिशत योगदान है। कोविड से जुड़ी राष्ट्रीय मृत्यु दर गिर रही है और इस समय 1.13 प्रतिशत है।

पिछले 24 घंटों के दौरान 2,812 कोविड मरीजों की मौत हुई है। 10 राज्यों का मौत के नए मामलों में 79.66 प्रतिशत योगदान है। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 832 लोगों की जान गई, इसके बाद दिल्ली में सबसे ज्यादा 350 लोगों की मौत हुई।

देश में जारी कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कही ये बात...

देश में जारी कोरोना संकट के बीच राहुल गांधी ने कोरोना वैक्सीन को लेकर कही ये बात...

नईदिल्ली । कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देश में जारी कोरोना संकट के बीच एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार से कोरोना वैक्सीनन मुफ्त दिलाए जाने की अपील की है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, `चर्चा बहुत हो चुकी। देशवासियों को वैक्सीन मुफ़्त मिलनी चाहिए- बात खत्म, मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का विक्टिम!` चर्चा बहुत हो चुकी।
इससे पहले राहुल गांधी ने कहा था कि सद्भाव से केंद्र सरकार से अपील है कि वह पीआर व अनावश्यक परियोजनाओं पर खर्च करने की बजाय टीका, ऑक्सीजन व अन्य स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान दे। कांग्रेस नेता ने सरकार को आगाह करते हुए कहा, आने वाले दिनों में ये संकट और भी गहराएगा। इससे निपटने के लिए देश को तैयार करना होगा. वर्तमान दुर्दशा असहनीय है!’’
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि सिस्टम फेल हो गया है और इसीलिए वे सभी राजनीतिक गतिविधियों को छोड़ कोरोना वायरस के खिलाफ इस जंग में लोगों का साथ दें। उन्होंने कहा कि यह वक्त लोगों की बेहतरी के बारे में बातें करने का है क्योंकि `सिस्टम` पूरी तरह से फेल हो चुका है।
 

जेल में कोरोना विस्फोट, 52 कैदी संक्रमण की चपेट में

जेल में कोरोना विस्फोट, 52 कैदी संक्रमण की चपेट में

मथुरा। उत्तरप्रदेश की मथुरा जेल में बंद 52 और विचाराधीन कैदी कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। रविवार को सामने आई ताजा रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अधिकारियों ने बताया कि इन कैदियों को क्वारंटाइन में रखा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 10 दिन पहले भी 46 विचाराधीन कैदी संक्रमित पाए गए थे।
इस बीच हाल ही में मथुरा के केएम मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए भर्ती कराए गए पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य एवं पत्रकार सिद्दीकी कप्पन की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौरव ग्रोवर ने कहा कि अधिकतर विचाराधीन कैदी जेल के कोविड देखभाल केंद्र में भर्ती हैं। हालांकि बाकी जिन अस्पतालों में विचाराधीन कैदियों को भर्ती कराया गया है, वहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
(भाषा)

 

इन चार राज्यों ने कहा- वैक्सीन का स्टॉक नहीं, 1 मई से सभी के लिए वैक्सीनेशन शुरू नहीं कर पाएंगे

इन चार राज्यों ने कहा- वैक्सीन का स्टॉक नहीं, 1 मई से सभी के लिए वैक्सीनेशन शुरू नहीं कर पाएंगे

नई दिल्ली, देशभर में 1 मई से 18 वर्ष से ज्यादा उम्र लोगों का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है. टीकाकरण शुरू होने के पांच दिन पहले रविवार को चार विपक्षी दलों की सरकार वाले राज्यों ने कहा है कि वे 1 मई को टीकाकरण शुरू नहीं कर पाएंगे क्योंकि उनके पास पर्याप्त वैक्सीन नहीं हैं. इन राज्यों में राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब और झारखंड शामिल हैं.


कांग्रेस शासित राजस्थान ने कहा कि सीरम कोविशिल्ड वैक्सीन बनाने वाली सीरम इंस्टीट्यूट ने उसे बताया है कि वह 15 मई से पहले वैक्सीन डोज की सप्लाई नहीं कर पाएगी. राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा के अनुसार, “हमें सीरम इंस्टीट्यूट से बात करने के लिए कहा गया था. उनका फीडबैक था कि जो ऑर्डर उन्हें केंद्र सरकार से मिले हैं, उन ऑर्डर की आपूर्ति के लिए उन्हें 15 मई तक का समय चाहिए. इसलिए वे हमें वैक्सीन देने की स्थिति में नहीं हैं. ऐसे में सवाल यह है कि अगर राज्य सीधे वैक्सीन खरीदना चाहते हैं, तो प्रक्रिया क्या है? यह केंद्र सरकार को तय करना चाहिए. हमारे सामने सवाल यह है कि 18-45 आयु वर्ग के राज्य में 3.13 करोड़ लोग हैं, हम उनका टीकाकरण कैसे करेंगे? ”


वैक्सीन की रेट एक समान रखने की मांग
शर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक को राज्यों को बहुत अधिक मात्रा में आपूर्ति के लिए कहना चाहिए. शर्मा ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि हम भुगतान करने के लिए तैयार हैं, लेकिन दरें एक समान होनी चाहिए और यह केंद्र सरकार को एड्रेस करना चाहिए. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और पंजाब में कांग्रेस की सरकारें हैं और झारखंड में झामुमो के साथ कांग्रेस सरकार में साझेदार है.

चारों राज्यों ने टीकाकरण अभियान के लिए तैयार थे लेकिन वैक्सीन नहीं मिली
छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव और पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने भी शर्मा का साथ दिया है. देव ने कहा कि उन्होंने सुना है कि असम ने टीकों के लिए ऑर्डर देने की कोशिश की थी, लेकिन उन्हें बताया गया कि वैक्सीन उन्हें एक महीने के बाद मिलेंगे. सभी चार स्वास्थ्य मंत्रियों ने कहा कि वे एक मई से टीकाकरण के अगले फेज के लिए तैयार थे, लेकिन निर्माताओं ने डोज देने में असमर्थता व्यक्त की.  

मुख्यमंत्री ने देश के शीर्ष उद्योगपतियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन संकट दूर करने मांगी मदद

मुख्यमंत्री ने देश के शीर्ष उद्योगपतियों को पत्र लिखकर ऑक्सीजन संकट दूर करने मांगी मदद

नई दिल्ली, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने देश के शीर्ष उद्योगपतियों को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजधानी में जारी ऑक्सीजन संकट में उनकी मदद मांगी है. मुख्यमंत्री ने पत्र में लिखा है, 'कृपया दिल्ली सरकार की मदद करें यदि आपके पास ऑक्सीजन और टैंकर हैं. आप जो भी मदद कर सकते हैं, जरूर करें.' इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में लागू लॉकडाउन को एक और हफ्ते के लिए बढ़ाने का रविवार को ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली में कोविड-19 की स्थिति गंभीर बनी हुई है और बीते कुछ दिनों में संक्रमण दर 36 प्रतिशत के उच्चतर स्तर पर पहुंच गई थी. केजरीवाल ने कहा कि 19 अप्रैल की रात को लगाया गया लॉकडाउन तीन मई सुबह पांच बजे तक जारी रहेगा. उन्होंने कहा, “हमें कुछ और दिन स्थिति देखनी होगी कि मामले घटते हैं या बढ़ते हैं.” बता दें राष्ट्रीय राजधानी में पहले लॉकडाउन को 26 अप्रैल की सुबह पांच बजे खत्म होना था. मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन की उपलब्धता पर नजर रखने के लिए एक पोर्टल बनाया गया है और फैसला किया गया है कि उत्पादक, आपूर्तिकर्ता और अस्पताल हर दो घंटे पर आपूर्ति और उपभोग जानकारी को अपडेट करेंगे. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन का कोटा प्रतिदिन 10 टन और बढ़ा दिया है जिससे उम्मीद है कि ऑक्सीजन को लेकर अव्यवस्थित स्थिति कुछ दिनों में खत्म हो जाएगी. केजरीवाल ने कहा, “केंद्र सरकार ने दिल्ली का (ऑक्सीजन) कोटा प्रतिदिन 480 टन से बढ़ाकर 490 टन कर दिया है. लेकिन हमें अभी पूरा कोटा नहीं मिला है. फिलहाल, हमें रोजाना 330-335 टन की आपूर्ति मिल रही है.” मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार को केंद्र से बहुत समर्थन मिल रहा है और दोनों ऑक्सीजन आपूर्ति की समस्या को हल करने के लिए उचित तरीके से समन्वय कर रहे हैं.

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन टैंकर पहुंच चुके हैं, अभी इतने रास्ते में

ऑक्सीजन एक्सप्रेस: प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन टैंकर पहुंच चुके हैं, अभी इतने रास्ते में

नईदिल्ली। देश कोरोना संक्रमण के साथ ऑक्सीजन की किल्लत से भी जूझ रहा है। प्रदेशों में ऑक्सीजन की समस्या को दूर करने केंद्र सरकार यथासंभव प्रयास कर रही है। इस कड़ी में कोरोना से सर्वाधिक प्रभावित राज्यों को ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है।
ज्ञातव्य है कि महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में ऑक्सीजन की भारी कमी के चलते लोगों की जान आफत में है। इसी कमी को दूर करने इन राज्यों में ऑक्सीजन एक्सप्रेस के जरिए ऑक्सीजन की सप्लाई की गई है। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सुनीत शर्मा ने रविवार को बताया कि हम ऑक्सीजन एक्सप्रेस की आवश्यकता को लेकर दिल्ली, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की राज्य सरकारों के संपर्क में हैं। उन्होंने बताया कि प्रभावित राज्यों में 10 ऑक्सीजन टैंकर पहुंच चुके हैं, जबकि नौ अभी रास्ते में हैं।
दिल्ली के बारे में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि हमारी चर्चा चल रही है। हम जिंदल के रायगढ़ प्लांट से चार टैंकर रवाना करने ही वाले हैं। वहां टैंकर लोड हो रहे हैं। रेलवे वहां वैगन भेज चुका है और वो तैयार हैं। जैसे ही टैंकर भर दिए जाएंगे वैगन रवाना हो जाएगी।
एक ऑक्सीजन विशेष ट्रेन में चार टैंकर
शर्मा ने बताया कि एक ऑक्सीजन विशेष ट्रेन में चार टैंकर होते हैं। इनमें प्रत्येक टैंकर में 70 टन तरल गैस होती है। ये आज जिंदल स्टील के रायगढ़ प्लांट से आज रात दिल्ली कैंट के लिए रवाना होंगे।
 

बड़ी खबर : पांच दिन में मंत्रालय के तीन कर्मचारियों की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : पांच दिन में मंत्रालय के तीन कर्मचारियों की कोरोना से हुई मौत, पढ़ें पूरी खबर

भोपाल | मंत्रालय संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने बताया कि पांच दिन में मंत्रालय के तीन कर्मचारियों को कोरोना मौत हो चुकी है। 20 अप्रैल को एकाउंट शाखा के दफ्तरी प्रदीप बाथम, 22 अप्रैल को लोक प्रबंधन विभाग में सहायक अनुभाग अधिकारी शीला पंजवानी और आज 24 अप्रैल को उद्योग विभाग के सहायक अनुभाग अधिकारी शेरू खान की कोरोना से मौत हो गई है। दूसरी लहर में 60 संक्रमित - मंत्रालय में पदस्थ करीब 147 अधिकारी-कर्मचारी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें से 60 दूसरी लहर फरवरी 2021 में अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं। इसमें प्रमुख सचिव अनिरुद्ध मुखर्जी दीप्ति गौड़ मुखर्जी सहित अन्य अफसर भी शामिल हैं। सरकार ने मंत्रालय में उपस्थिति दस प्रतिशत कर दी है लेकिन मंत्रालय अधिकारी-कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुधीर नायक ने कहा है कि मंत्रालय को 15 दिन के लिए बंद करना चाहिए।  

 

 
बड़ी खबर : कोरोना गाइडलाइन के अनुसार केवल 10 लोगों की उपस्थिति में शादी करने वाले वर-वधु को SP आवास में डिनर के लिए किया जायेगा आमंत्रित

बड़ी खबर : कोरोना गाइडलाइन के अनुसार केवल 10 लोगों की उपस्थिति में शादी करने वाले वर-वधु को SP आवास में डिनर के लिए किया जायेगा आमंत्रित

भिंड | कोरोना कर्फ्यू में तय गाइडलाइन पर अमल करते हुए उसे यादगार बना सकते हैं। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने आगामी दिनों में होने वाली शादियों में दूल्हा-दुल्हन से अपील करते हुए कहा है कि अगर वे शादी में केवल दस लोगों को ही बुलाएंगे तो उन्हें एसपी आवास में डिनर दिया जाएगा। वहीं लहार एसडीएम आरएस प्रजापति भी नवदंपति को सम्मानित करेंगे। दरअसल, कोरोना संक्रमण को रोकने जिला प्रशासन के अधिकारी शादी समारोह में वर पक्ष से पांच और वधु पक्ष से पांच यानी दस लोगों के साथ वैवाहिक संस्कार पूरे करने की अपील कर रहे हैं। मनोज कुमार सिंह ने बताया कि डिनर के लिए नवदंपति का बकायदा निमंत्रण पत्र भी भेजा जाएगा। वर-वधु को आवास पर बुलाने के लिए सरकारी वाहन भी भेजा जाएगा। पायलट वाहन वर-वधु के वाहन को फॉलो करेगा। डिनर के बाद इसी सम्मान से उन्हें घर भी छोड़ा जाएगा। लहार एसडीएम आरए प्रजापति ने बताया कि लहार अनुविभागीय क्षेत्र में पांच-पांच सदस्य वर और वधु पक्ष के साथ शादी समारोह आयोजित होने की अपील की गई है। इसे मानने पर वे ऐसे वर-वधु को आशीर्वाद देने पहुंचेगे।

 

 
बड़ी खबर : शहर में 15 निजी अस्पतालों ने मिलकर बनाया संयुक्त अस्पताल, मामूली शुल्क पर होगा इलाज, पढ़ें पूरी खबर

बड़ी खबर : शहर में 15 निजी अस्पतालों ने मिलकर बनाया संयुक्त अस्पताल, मामूली शुल्क पर होगा इलाज, पढ़ें पूरी खबर

मुरैना | कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या से सरकारी अस्पतालों का भी दम फूल गया है। ऐसे में मुरैना के निजी अस्पताल संचालकों ने बड़ी पहल की है। 15 निजी अस्पतालों के संचालकों ने अपने-अपने यहां से पलंग व अन्य जरूरी संसाधन जुटाकर एक संयुक्त अस्पताल तैयार कर लिया है। यहां कोरोना मरीज को डॉक्टरों की देखरेख, पलंग, दवाओं से लेकर ऑक्सीजन तक नि:शुल्क मिलेगी। सफाई कर्मचारी, वार्ड ब्वॉय व देखरेख के लिए लगाए गए कर्मचारियों की व्यवस्था के लिए एक हजार रुपये प्रतिदिन शुल्क लिया जाएगा।

संचालन इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और मुरैना नर्सिंग एसोसिएशन द्वारा किया जाएगा। जिला अस्पताल के कोरोना वार्ड व आईसीयू फुल होने के बाद कलेक्टर बी. कार्तिकेयन व एसपी सुनील कुमार पांडेय ने निजी अस्पतालों के संचालकां के साथ बैठक कर यह सुझाव दिया था, जिस पर 15 ने सहमति दे दी थी। प्रशासन ने कहा था कि इलाज की इतनी राशि तय कर लें, जिससे कोरोना मरीज पर ज्यादा भार न पड़े। इस सुझाव पर अस्पताल संचालकों ने स्वेच्छा से तय किया कि अस्पताल को नि:शुल्क चलाएंगे। सभी अस्पतालों ने अपने यहां से पलंग व अन्य संसाधन मिल एरिया रोड स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में भेजें, जहां 40 बिस्तर का अस्थायी कोरोना अस्पताल लगभग तैयार कर हो गया है। करीब 15 पलंगों को ऑक्सीजन सप्लाई से जोड़ा जा रहा है। बाकी के पलंग सामान्य लक्षण वाले मरीजों के लिए रहेंगे।

अस्पताल रविवार से शुरू कर दिया जाएगा। मरीज को ऑक्सीजन, निजी डॉक्टरों के परामर्श की फीस या पलंग चार्ज कुछ भी नहीं देना होगा। उधर 50 लाख रुपये की लागत से अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में एक हिस्से में ऑक्सीजन प्लांट लगभग तैयार हो चुका है। इसमें बन रही ऑक्सीजन की टेस्टिंग चल रही है। इसके बाद रविवार से इसके शुरू होने की पूरी उम्मीद है। इस ऑक्सीजन प्लांट में एक मिनट में 600 लीटर ऑक्सीजन बनेगी, जो ऑक्सीजन सपोर्ट में रह रहे 65 से 70 मरीजों के लिए पर्याप्त होगी। जिला अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट में 120 पलंग हैं, यानी लगभग आधे पलंगों पर इस प्लांट से भरपूर ऑक्सीजन मिलेगी। इसके बाद अस्पतालों में ऑक्सीजन सप्लाई से पलंग बढ़ाकर 200 करने की योजना पर काम होगा।  

 

 
इम्यूनिटी को तोड़ रहा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट...

इम्यूनिटी को तोड़ रहा कोरोना वायरस का नया वेरिएंट...

नई दिल्ली, कोरोना महामारी की दूसरी लहर में वायरस के नए स्वरूप काफी तेज हो चुके हैं। अलग-अलग राज्यों से डबल और ट्रिपल म्यूटेशन की खबरें आ रही हैं लेकिन वैज्ञानिकों ने इस थ्योरी को गलत बताते हुए कहा है कि समय के साथ-साथ वायरस में तेजी से बदलाव हो रहे हैं। अगर वायरस के इन आनुवांशिक परिवर्तन को समझना है तो उसके लिए म्यूटेशन इत्यादि के बारे में जानना चाहिए। डबल या ट्रिपल म्यूटेशन के नाम से लोगों में काफी पैनिक भी है।
हालांकि वैज्ञानिकों के अनुसार नए स्पाइक म्यूटेशन पहले की तुलना में काफी शक्तिशाली हैं। इनके तेजी से फैलने के साक्ष्य अधिक नहीं है लेकिन लोगों की इम्यूनिटी को तोड़ने में जरूर इनकी भूमिका रहती है। फेफड़ों पर तेजी से हावी होना, मरीज में उच्च संक्रमण की स्थिति बताना और तीन से चार दिन में ही सांस लेने में दिक्कतें पैदा करना इनके लक्षण हैं।
हैदराबाद स्थित सीसीएमबी के दिव्य तेज सोवपति ने बताया कि जीनोम सीक्वेसिंग के जरिये उनके पास हर दिन जानकारी अपडेट हो रही है। अभी दिल्ली, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल सहित कई राज्यों में नए स्पाइक म्यूटेशन देखने को मिल रहे हैं। इन्हीं पर किए अध्ययन में पता चला है कि कोवाक्सिन और कोविशील्ड वैक्सीन नए वेरिएंट्स पर असरदार हैं।

पिछले साल ही मिल था बी.1.618
उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में बी.1.618 की पुष्टि पिछले साल अक्तूबर में हुई थी लेकिन मार्च में यहां से आए सभी सैंपल में यह मिला है। इससे अधिक चिंता की बात यह है कि इस नए वेरिएंट में डीईएल145-146 और ई484के दोनों म्यूटेशन एकसाथ देखने को मिल रहे हैं। इन दोनों ही म्यूटेशन की पहचान इम्युनिटी को कमजोर करने में हुई है।

एक ही स्ट्रेन में 15 से ज्यादा स्पाइक म्यूटेशन
ई484के म्यूटेशन इससे पहले बी1.351नामक स्ट्रेन में भी मिल चुका है। इनके अलावा यह बी1.617 में भी मिला था लेकिन इसे डबल या ट्रिपल नहीं कहा जा सकता है। उन्होंने बताया कि बी1.617 नामक यह स्ट्रेन कुछ समय पहले सामने आया था जिसमें अब तक 15 से भी ज्यादा म्यूटेशन हम देख चुके हैं। महाराष्ट्र के विदर्भ में इसे सबसे पहले तलाशा गया था उस दौरान इसका नाम डबल म्यूटेशन इसलिए रखा गया क्योंकि इसमें एल452आर और ई484क्यू स्पाइक म्यूटेशन मिले थे। लेकिन कुछ ही दिन बाद बी1.617 से एल452आर गायब हो गया और अब ई484क्यू स्पाइक म्यूटेशन ही मिल रहा है। इसलिए अब इसे डबल म्यूटेशन का नाम नहीं दिया जा सकता है।

ट्रिपल म्यूटेशन की थ्योरी भी है गलत
पश्चिम बंगाल में मिले बी1.618 को ट्रिपल म्यूटेशन बोलना भी गलत है क्योंकि इसमें एल452आर और ई484क्यू के अलावा वी382एल स्पाइक म्यूटेशन मिला है। एल452आर म्यूटेशन तो पहले ही गायब हो चुका है। वहीं ई484क्यू के साथ इसकी मौजूदगी के अब तक बहुत अधिक साक्ष्य नहीं मिले हैं। इसलिए अभी हमें वी382एल स्पाइक म्यूटेशन पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है।
 

मन की बात में पीएम मोदी बोले, कोरोना हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है...

मन की बात में पीएम मोदी बोले, कोरोना हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है...

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि कोरोना हमारे धैर्य की परीक्षा ले रहा है। हमें इस वायरस से डरने की जरूरत नहीं है, इससे सतर्क रहने की जरूरत है। बहुत से अपने हमें असमय छोड़कर चले गए।

उन्होंने कहा कि इस समय हमें इस लड़ाई को जीतने के लिए एक्सपर्ट और वैज्ञानिक सलाह को प्राथमिकता देनी है। राज्य सरकार के प्रयत्नों को आगे बढ़ाने में भारत सरकार पूरी शक्ति से जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस जिस रफ्तार से बढ़ रहा है उससे कहीं ज्‍यादा लोग रिकवर भी हो रहे हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आप सबसे आग्रह करता हूं, आपको अगर कोई भी जानकारी चाहिए हो, कोई और आशंका हो तो सही सोर्स से ही जानकारी लें। आपके जो फैमली डॉक्टर हो, आस-पास के डॉक्टर हों, आप उनसे फोन से संपर्क करके सलाह लीजिए।

उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में वैक्सीन की अहमियत सभी को पता चल रही है, इसलिए मेरा आग्रह है कि वैक्सीन को लेकर किसी भी अफवाह में न आएं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की तरफ से मुफ्त वैक्सीन का जो कार्यक्रम अभी चल रहा है, वो आगे भी चलता रहेगा। मेरा राज्यों से भी आग्रह है कि वो भारत सरकार के इस मुफ्त वैक्सीन अभियान का लाभ अपने राज्य के ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाएं।
उल्लेखनीय है कि भारत में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 3,49,691 नए मामले आने के साथ ही संक्रमण के मामले बढ़कर 1,69,60,172 पर पहुंच गए जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 26 लाख के पार चली गई है।