नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

ट्रैक्टर ट्रॉली की जबरदस्त टक्कर, हादसे में 9 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल

 बुलंदशहर।  यूपी के बुलंदशहर से हादसे की इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहं एक भीषण सड़क हादसे में करीब 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि 42 घायल हैं। इनमें से 3 की हालत नाजुक है। बताया गया कि, एक ट्रैक्टर ट्राली में एक टैंकर ने टक्कर मार दी। जिस वजह से ये हादसा हुआ है। वहीं इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला बुलंदशहर के खुर्जा का है। जहां एक ट्रैक्टर में करीब 60 से 61 लोग कासगंज थाना क्षेत्र के लोग राजस्थान जा रहे थे, तभी पीछे आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी। जिसमें करीब 9 लोगों की मौत हो गई तो वहीं 42 घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 6 साल बच्चा, 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। नेशनल हाईवे 34 पर अरनिया क्षेत्र के घटाल गांव के पास हुआ। श्रद्धालु कासगंज से जाहरबीर (गोगाजी) के दर्शन के लिए राजस्थान के गोगामेड़ी जा रहे थे।

बता दें कि, हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे डीएम श्रुति और SSP दिनेश कुमार सिंह ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं 10 घायलों को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने बताया कि, कंटेनर का ड्राइवर फरार हो गया। जिसकी तलाश जारी है।

मृतकों की पहचान कासगंज निवासी ईपू बाबू (40) रामबेटी (65), चांदनी (12) धनीराम (40), मोक्षी (40) शिवांश (6), योगेश (50), लेखराज (40) और विनोद (45) के रूप में हुई है। वहीं इस हादसे के बाद सीएम ने मृतक के परिवारों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए।

Ganesh Chaturthi 2025 : इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश जी की स्थापना, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

Ganesh Chaturthi 2025 : इस शुभ मुहूर्त में करें गणेश जी की स्थापना, इन बातों का रखें विशेष ध्यान

 नई दिल्ली। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। जिसे गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi 2025) कहा जाता है, इस वर्ष 27 अगस्त को पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस दिन से 10 दिनों तक चलने वाला गणेश महोत्सव शुरू होता है, जो 6 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के साथ सम्पन्न होगा।

इस पर्व के दौरान श्रद्धालु गणेश जी की भव्य प्रतिमाएं स्थापित करते हैं और विधिपूर्वक पूजन करते हैं। मंदिरों और पंडालों में विशेष सजावट की जाती है और बड़ी संख्या में भक्त दर्शन के लिए पहुंचते हैं। 10वें दिन, भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन बड़े धूमधाम से किया जाता है। यह परंपरा गाजे-बाजे, भजन-कीर्तन और श्रद्धा के साथ निभाई जाती है।

इस वर्ष गणेश चतुर्थी (Ganesh Puja 2025) पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जैसे कि शुक्ल योग, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, हस्त और चित्रा नक्षत्र। शुभ समय की बात करें तो 27 अगस्त को अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11.45 से 12.55 बजे तक रहेगा, जो गणेश प्रतिमा की स्थापना के लिए सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इसके अतिरिक्त दोपहर 1.39 से शाम 6.05 बजे तक भी स्थापना का शुभ काल रहेगा।

पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि (Ganesh Chaturthi 2025 Date) 26 अगस्त को दोपहर 12.40 बजे से शुरू होकर 27 अगस्त को दोपहर 3.44 बजे तक रहेगी। इस दौरान किसी भी समय गणपति की स्थापना की जा सकती है, विशेष रूप से दोपहर का समय अधिक शुभ माना जाता है, क्योंकि यही समय गजानन के जन्म का काल माना जाता है।

चंद्र दर्शन माना जाता है अशुभ

ऐसी मान्यता है कि गणेश चतुर्थी के दिन चन्द्रमा के दर्शन से बचना चाहिए। दरअसल शास्त्रों के अनुसार, एक बार गणेश जी अपने वाहन मूषक पर सवार होकर रात्रि में विहार कर रहे थे। अचानक मूषक को मार्ग में एक सर्प दिखाई दिया। सर्प देखकर वह डर गया और उछल पड़ा। इसी कारण गणपति जी नीचे गिर गए। यह दृश्य देखकर आकाश में बैठे चंद्र देव हंस पड़े।गणेश जी को यह व्यवहार अत्यंत अपमानजनक लगा और उन्होंने क्रोधित होकर चंद्रमा को श्राप दे दिया – “आज से तुम्हारी चमक समाप्त हो जाएगी और तुम काले पड़ जाओगे।”

8 साल से थी मां बनने की चाह, मदद लेने तांत्रिक के पास पहुंची महिला...फिर झाड़-फूंक के बहाने किया बलात्कार

8 साल से थी मां बनने की चाह, मदद लेने तांत्रिक के पास पहुंची महिला...फिर झाड़-फूंक के बहाने किया बलात्कार

 उत्तर प्रदेश - मथुरा से एक शर्मनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ नौझील इलाके में एक 35 वर्षीय महिला के साथ एक तांत्रिक ने रेप किया है। महिला ने पुलिस को बताया कि शादी के 8 साल बाद भी संतान न होने पर वह तांत्रिक से मदद मांगने गई थी, लेकिन तांत्रिक ने इस मजबूरी का फायदा उठाकर उसका शारीरिक शोषण किया।

कैसे हुआ यह घिनौना अपराध?
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता को उसके पड़ोस के एक शख्स ने बताया था कि मुश्ताक अली नाम का एक तांत्रिक अपनी तांत्रिक शक्तियों से उसे संतान सुख दे सकता है। शनिवार को महिला जब तांत्रिक के पास गई, तो उसने झाड़-फूंक और पूजा-पाठ के बहाने उसके साथ जोर-जबर्दस्ती की और उसका रेप किया। इस घटना के बाद महिला ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया और आपबीती सुनाई। पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर आरोपी मुश्ताक अली के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी फरार, पुलिस कर रही है तलाश
एसपी (ग्रामीण) सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी मुश्ताक अली फिलहाल फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। उन्होंने कहा कि इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना से इलाके में लोगों में काफी गुस्सा है और महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस तरह के अंधविश्वास और धोखाधड़ी के मामलों में चुप न रहें और तुरंत पुलिस को सूचित करें।

प्रेमी बना हत्यारा: प्रेग्नेंट पत्नी के किए कई टुकड़े, हाथ-पैर नदी में फेंके, कमरे से मिला धड़

प्रेमी बना हत्यारा: प्रेग्नेंट पत्नी के किए कई टुकड़े, हाथ-पैर नदी में फेंके, कमरे से मिला धड़

 हैदराबाद - हैदराबाद के मेडचल जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस चौंकाने वाली वारदात ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी महेंद्र रेड्डी ने अपनी पत्नी स्वाति यादव की हत्या करने के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए और नदी में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महेंद्र रेड्डी और स्वाति यादव ने प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों हैदराबाद के उप्पल में रहने लगे थे। हालांकि, शादीशुदा जीवन में अक्सर कलह होती थी। इन्हीं पारिवारिक विवादों के चलते महेंद्र ने अपनी पत्नी स्वाति की गला घोंटकर हत्या कर दी।

शव के टुकड़े-टुकड़े कर छिपाए सबूत

हत्या करने के बाद आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए एक हेक्सा ब्लेड का इस्तेमाल किया और स्वाति के शव के कई टुकड़े कर दिए। उसने स्वाति के हाथ और पैर प्रतापसिंगाराम की मूसी नदी में फेंक दिए, जबकि धड़ को अपने कमरे में छिपाकर रखा।

गुमशुदा होने की दी जानकारी

हत्या के बाद, महेंद्र ने चालाकी से स्वाति की बहन को फोन करके बताया कि स्वाति लापता हो गई है। स्वाति और महेंद्र के बीच झगड़ों की जानकारी होने के कारण बहन ने अपने रिश्तेदारों को इस बारे में बताया। इसके बाद परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और महेंद्र को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से केवल स्वाति के धड़ का हिस्सा बरामद किया है। शव के बाकी हिस्सों की तलाश जारी है। आरोपी महेंद्र एक टैक्सी ड्राइवर के रूप में काम करता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
 

SBI ने अपने ग्राहकों को दी अहम चेतावनी, सिर्फ इन नंबरों से आता है SBI का कॉल, बाकी कॉल्स Fake

SBI ने अपने ग्राहकों को दी अहम चेतावनी, सिर्फ इन नंबरों से आता है SBI का कॉल, बाकी कॉल्स Fake

 नई दिल्ली: अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के खाताधारक हैं, तो यह जानकारी आपके लिए बेहद जरूरी है। देशभर में बढ़ते ऑनलाइन ठगी के मामलों को देखते हुए SBI ने अपने ग्राहकों को एक अहम चेतावनी दी है। बैंक ने बताया है कि अब धोखेबाज़ खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों से गोपनीय जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन SBI ने साफ कर दिया है कि उसके असली कॉल्स किस नंबर से आते हैं - ताकि आप जालसाजों के झांसे में न फंसें।

SBI की ओर से कॉल सिर्फ इन सीरीज से ही होंगे
SBI ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्पष्ट किया है कि बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र केवल ‘1600’ या ‘140’ से शुरू होने वाले नंबरों से ही कॉल करते हैं। यानी अगर आपको इन दोनों सीरीज से कोई कॉल आता है, तो ही वह बैंक का असली कॉल माना जाएगा। बाकी किसी भी अन्य मोबाइल या लैंडलाइन नंबर से आने वाली कॉल्स को लेकर सावधानी बरतना ज़रूरी है - चाहे सामने वाला खुद को कोई भी पदाधिकारी क्यों न बताए।

 ऐसे कॉल्स से रहें सतर्क
अगर कोई अज्ञात नंबर आपको कॉल करके बैंक की जानकारी मांगता है - जैसे आपका खाता नंबर, OTP, डेबिट कार्ड डिटेल्स, पासवर्ड या PIN — तो ऐसे में बिल्कुल भी जवाब न दें। SBI ने दोहराया है कि बैंक कभी भी ऐसी संवेदनशील जानकारियाँ फोन पर नहीं मांगता।

 धोखाधड़ी की स्थिति में कहां करें संपर्क?
अगर दुर्भाग्यवश आप किसी साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं या आपको संदेहास्पद कॉल आती है, तो तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। समय पर दी गई सूचना से फ्रॉड को रोका जा सकता है और आपकी वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित हो सकती है।

 इन बातों का विशेष ध्यान रखें:
-OTP या पासवर्ड किसी के साथ शेयर न करें
-किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें
-संदेहास्पद कॉल आने पर नंबर नोट करें और रिपोर्ट करें
-केवल 1600 और 140 सीरीज से आए कॉल्स को ही SBI का मानें

 
घिनौनी करतूत: संतान सुख का झांसा देकर महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, मथुरा में अंधविश्वास की नई कहानी

घिनौनी करतूत: संतान सुख का झांसा देकर महिला से तांत्रिक ने किया दुष्कर्म, मथुरा में अंधविश्वास की नई कहानी

  मथुरा: आस्था और अंधविश्वास की धुंध में छिपी एक काली सच्चाई ने मथुरा को शर्मसार कर दिया है। संतान की चाह में भटकी एक महिला के साथ तंत्र-मंत्र के नाम पर ऐसा घिनौना खेल खेला गया, जिसकी कहानी सुनकर रूह कांप जाती है। यह सिर्फ एक दुष्कर्म का मामला नहीं, बल्कि आस्था की आड़ में छिपी उस हैवानियत का सबूत है, जो समाज में सदियों से पनप रही है।

आगरा की रहने वाली एक महिला, जिसकी शादी को आठ साल हो गए थे, मां बनने का सुख नहीं मिल पा रहा था। उसकी यही मजबूरी उसे मथुरा के नौहझील क्षेत्र में रहने वाले तांत्रिक मुस्ताक अली के पास ले आई। महिला को क्या पता था कि जिस बाबा पर वह भरोसा कर रही है, वह उसकी आस्था की बलि चढ़ा देगा।

अंधविश्वास का खौफनाक जाल
तांत्रिक मुस्ताक अली ने महिला को संतान प्राप्ति का आश्वासन दिया और उसे तंत्र क्रिया के लिए एक कमरे में बुलाया। कमरे में अगरबत्ती का धुआं किया गया, जिससे महिला की आवाज बंद हो गई। इसी दौरान, आरोपी ने मौका पाकर महिला के साथ दुष्कर्म किया। जब पीड़िता ने विरोध करने की कोशिश की, तो उसे और उसके पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

अंधविश्वास के इस जाल में फंसी महिला हिम्मत हार चुकी थी। लेकिन बाद में उसने हिम्मत जुटाई और सीधे एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी मुस्ताक अली के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 63 (दुष्कर्म) और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अंधविश्वास की बेड़ियां तोड़ना जरूरी
आरोपी तांत्रिक फिलहाल फरार है और पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। यह घटना एक बार फिर इस बात की याद दिलाती है कि समाज में फैला अंधविश्वास किस हद तक घातक हो सकता है।

स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है। वे मांग कर रहे हैं कि ऐसे ढोंगी बाबाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो, जो लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनकी जिंदगी बर्बाद कर रहे हैं। यह घटना हम सभी के लिए एक चेतावनी है कि हमें अपने समाज से अंधविश्वास की बेड़ियों को तोड़ना होगा, ताकि कोई और मुन्नी या सीता इस तरह के खौफनाक जाल में न फंसे।

सीएम साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के किए दर्शन

सीएम साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के किए दर्शन

 रायपुर। सीएम साय ने टोक्यो में असाकुसा मंदिर के दर्शन किए। – पोस्ट में सीएम साय ने बताया, जापान की राजधानी टोक्यो में आज ऐतिहासिक असाकुसा मंदिर दर्शन का अवसर मिला।

यह टोक्यो का सबसे प्राचीन और प्रतिष्ठित मंदिर है, जो शांति और सामथ्र्य का प्रतीक है। मंदिर दर्शन कर छत्तीसगढ़ की 3 करोड़ जनता की खुशहाली और समृद्धि की कामना की, जिससे हमारा राज्य शांति और सामथ्र्य से परिपूर्ण बन सके।

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 IPS अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां तैनात

मध्य प्रदेश पुलिस में बड़ा फेरबदल: 9 IPS अफसरों के तबादले, जानें कौन कहां तैनात

 भोपाल। मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मोहन सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 9 अफसरों का तबादला करते हुए नए पदों पर तैनाती का आदेश जारी किया है। गृह विभाग ने इन तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि यह फेरबदल जिलेवार पुलिस कार्यक्षमता को बेहतर बनाने और प्रशासनिक जरूरतों के मद्देनजर किया गया है।

मुख्य तबादले और तैनाती

  • आईपीएस विनोद कुमार को मंदसौर जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया गया।
  • आईपीएस ऋषिकेश मीना को नरसिंहपुर जिले का SP बनाया गया।
  • आईपीएस अभिषेक रंजन को उज्जैन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) के रूप में तैनात किया गया। वह वर्तमान में सिंगरौली में ASP के पद पर कार्यरत थे।
  • उज्जैन में पदस्थ ASP आईपीएस मयूर खंडेलवाल को भोपाल की नगरीय पुलिस में पुलिस उपायुक्त (Dy. Commissioner of Police) जोन-4 नियुक्त किया गया।
  • नरसिंहपुर की SP मृगाखी डेका को AIG के पद पर पुलिस मुख्यालय में तैनात किया गया।
  • ग्वालियर में ASP के पद पर तैनात आईपीएस कृष्ण लाल चंदानी को इंदौर के जोन-1 में पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया।
Supreme Court : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब नसबंदी के बाद ही छोड़े जाएंगे

Supreme Court : आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, अब नसबंदी के बाद ही छोड़े जाएंगे

 Supreme Court : सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर अपने पिछले आदेश में संशोधन किया है. अब कुत्तों की नसबंदी के बाद उन्हें उसी जगह छोड़ा जाएगा जहां से उन्हें पकड़ा गया था. कोर्ट ने आदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर उन्हें भोजन नहीं दिया जा सकता है.

आज 11 अगस्त को सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को स्थाई रूप से डॉग शेल्टर्स भेजने का आदेश दिया गया था. इस मामले पर पुनर्विचार याचिका लगाई गई थी. कोर्ट ने आज इस मामले पर फैसला सुनाते हुए कहा कि नसबंदी के बाद कुत्तों को छोड़ दिया जाएगा. इसके साथ ही कोर्ट ने साफ कहा कि हिंसक कुत्तों को नहीं छोड़ा जाएगा. कोर्ट ने साफ आदेश दिया कि सार्वजनिक स्थानों पर कुत्तों को खाने को न दिया जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में आदेश दिया कि रेबीज से संक्रमित कुत्तों का पता लगाया जाए. उन्हें पकड़ लिया है उन्हें छोड़ा नहीं जाए. साथ ही जो रेबीज संक्रमित कुत्ते बाहर घूम रहे हैं, उन्हें पकड़कर शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए.

खुले में खाना खिलाने पर होगी कार्रवाई

सुप्रीम कोर्ट ने कुत्तों को सार्वजनिक रूप से खाना खिलाने की अनुमति नहीं है. आवारा कुत्तों के लिए अलग से भोजन स्थान बनाए जाएंगे. कुत्ते के काटने की वजह से लोगों को रेबीज बीमारी और कई छोटे बच्चों की मौत/गंभीर रूप से जख्मी भी हुए. इसीलिए कोर्ट ने माना कि खुले में खाना खिलाने से खतरा है. कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए चेतावनी भी दी है कि अगर कोई खुले में खाना खिलाता है तो उसपर कार्रवाई की जाएगी.

पकड़े गए कुत्ते होंगे आजाद

11 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट ने प्रशासन को आदेश दिया था कि अगले 8 हफ्तों के भीतर दिल्ली एनसीआर के सभी आवारा कुत्तों को शेल्टर होम में शिफ्ट किया जाए. कोर्ट के इस आदेश के बाद पूरे देशभर में विरोध देखने को मिला था. यही कारण है कि लोगों ने इस मामले पर कोर्ट से एक बार विचार करने की बात कही थी. सीजेआई ने भी कहा था कि हम इस मामले पर गौर करेंगे. इसी के तहत आज ठीक 10 दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कुछ संशोधन किए हैं. इसके साथ ही पकड़े गए सभी आवारा कुत्तों को जल्द ही वैक्सीनेशन करके छोड़ दिया जाएगा.

देने होंगे पैसे

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि सभी कुत्ता प्रेमी और गैर सरकारी संगठन, जिन्होंने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है. उन्हें डॉग शेल्टर के लिए 25,000 रुपये और 2 लाख रुपये जमा करने होंगे.

पीएम मोदी करेंगे तीन नए मेट्रो रूट्स का उद्घाटन, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

पीएम मोदी करेंगे तीन नए मेट्रो रूट्स का उद्घाटन, ममता बनर्जी नहीं होंगी शामिल

 दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज कोलकाता को तीन नए मेट्रो रूट्स की सौगात देंगे। उद्घाटन होने वाली लाइनों में येलो लाइन (नोआपारा-जय हिंद/बिमान बंदर), ग्रीन लाइन (सियालदह-एस्प्लेनेड) और ऑरेंज लाइन (बेलेघाटा-हेमंत मुखोपाध्याय) शामिल हैं। इन मेट्रो परियोजनाओं से शहर के यातायात तंत्र को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

हालांकि, इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मौजूद नहीं रहेंगी। गौरतलब है कि इन मेट्रो रूट्स की मूल परिकल्पना ममता बनर्जी की है, जब वह रेल मंत्री थीं।

ममता बनर्जी की परिकल्पना से शुरू हुई थी योजना

ममता बनर्जी ने दो बार रेल मंत्री के रूप में कार्य किया। पहली बार 13 अक्टूबर 1999 से 16 मार्च 2001 तक और दूसरी बार 22 मई 2009 से 19 मई 2011 तक।
इसी कार्यकाल में उन्होंने कोलकाता मेट्रो के विस्तार को लेकर कई बड़ी घोषणाएँ की थीं। एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, इन तीनों मेट्रो परियोजनाओं की परिकल्पना उन्हीं के रेल मंत्री रहते की गई थी।

एयरपोर्ट से जुड़ेगा कोलकाता का उत्तरी हिस्सा

अधिकारियों का कहना है कि येलो लाइन (नोआपारा-जय हिंद/बिमान बंदर) का मूल संरेखण नोआपारा से बारासात तक, बिमान बंदर के रास्ते था। इस परियोजना की घोषणा ममता बनर्जी ने 2009-10 के रेलवे बजट में की थी।
यह रूट कोलकाता के उत्तरी हिस्सों को सीधे एयरपोर्ट से जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

“कुत्ते रहेंगे सड़क पर या शेल्टर में? आज सुप्रीम कोर्ट करेगा साफ़”

“कुत्ते रहेंगे सड़क पर या शेल्टर में? आज सुप्रीम कोर्ट करेगा साफ़”

 नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट 22 अगस्त यानी कि आज उस आदेश पर अपना फैसला सुनाएगा जिसमें दिल्ली-एनसीआर की सड़कों से आवारा कुत्तों को हटाकर स्थायी रूप से शेल्टर होम में रखने का निर्देश दिया गया था। अदालत ने यह आदेश 11 अगस्त को दिया था, लेकिन इसके खिलाफ कई याचिकाएं दाखिल की गईं।

14 अगस्त को जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और एन वी अंजारिया की विशेष तीन सदस्यीय बेंच ने इस मामले पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। सुनवाई के दौरान अदालत ने स्पष्ट किया कि आवारा कुत्तों की समस्या स्थानीय निकायों की लापरवाही और नसबंदी व टीकाकरण नियमों को सही से लागू न करने का नतीजा है।

डॉग बाइट्स के आंकड़े
सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि वर्ष 2024 में देशभर में करीब 37.15 लाख डॉग बाइट्स के मामले दर्ज हुए, यानी औसतन प्रतिदिन लगभग 10,000। उन्होंने यह भी कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2023 में 305 लोगों की मौत डॉग बाइट की वजह से हुई थी।

पिछला आदेश
इससे पहले 11 अगस्त को जस्टिस जेबी पारदीवाला और आर महादेवन की बेंच ने अधिकारियों को आदेश दिया था कि तुरंत सड़कों से कुत्तों को उठाकर शेल्टर होम में रखा जाए और शुरुआती तौर पर कम से कम 5,000 कुत्तों के लिए आश्रय गृह तैयार किए जाएं। अदालत ने यह भी चेतावनी दी थी कि इस प्रक्रिया में बाधा डालने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

रेल मंत्री ने किया साफ: रेलवे में नहीं लागू हो रहा हवाई यात्रा जैसा लगेज नियम

 नई दिल्ली। रेलवे में यात्रियों से हवाई यात्रा की तरह अतिरिक्त सामान पर किराया वसूलने की खबरों को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खारिज कर दिया है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि रेलवे में सामान को लेकर दशकों से नियम मौजूद हैं, लेकिन हाल ही में ऐसा कोई नया नियम लागू नहीं किया गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि यात्रियों को निश्चित वजन तक सामान ले जाने की छूट हमेशा से है। इसका यह अर्थ नहीं है कि यदि तय सीमा से अधिक वजन हुआ तो तुरंत ही एयरलाइंस की तरह अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा।

क्या थी चर्चा?

हाल ही में कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि रेलवे, हवाई यात्रा की तरह लगेज पॉलिसी को सख्ती से लागू करने जा रही है। इन रिपोर्ट्स के अनुसार, अलग-अलग श्रेणियों के यात्रियों के लिए सामान ले जाने की अधिकतम सीमा तय की गई है। साथ ही, फर्स्ट क्लास AC में 70 किलो तक, AC टू टियर में 50 किलो तक, थर्ड AC और स्लीपर क्लास में 40 किलो तक और जनरल क्लास में 35 किलो तक सामान ले जाने की अनुमति है।

बताया गया था कि इससे अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों से अतिरिक्त किराया वसूला जाएगा और इसके लिए रेलवे स्टेशनों पर एयरपोर्ट की तरह इलेक्ट्रॉनिक लगेज मशीनें भी लगाई जाएंगी।

रेल मंत्री का स्पष्टीकरण

इन अटकलों पर विराम लगाते हुए अश्विनी वैष्णव ने कहा कि सामान की यह सीमा पहले से मौजूद है, लेकिन यात्रियों को एयरपोर्ट जैसी प्री-बुकिंग प्रक्रिया, बैग का वजन या साइज चेकिंग जैसी व्यवस्था से नहीं गुजरना होगा। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को सहूलियत देना है, न कि अतिरिक्त बोझ डालना।

BREAKING : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए ECI ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इस दिन होगा मतदान

BREAKING : उपराष्ट्रपति चुनाव 2025 के लिए ECI ने की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, इस दिन होगा मतदान

  दिल्ली : देश में उपराष्ट्रपति चुनाव की तारीख नजदीक आ गई है। बीते 21 जुलाई को जगदीप धनखड़ ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस कारण नए उपराष्ट्रपति को चुनने के लिए चुनाव हो रहा है। सत्ताधारी गठबंधन NDA ने महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, विपक्षी दलों ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी को अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं इलेक्शन कमीशन ऑफ़ इंडिया ने चुनाव को लेकर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है। आईएएस सुशिल कुमार लोहानी और डी आनंदन को पर्यवेक्षक बनाया गया है।

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कई के बदले रूट

Train Cancelled: यात्रीगण कृपया ध्यान दें.. रेलवे ने एक बार फिर कई ट्रेनों को किया रद्द, तो कई के बदले रूट

 नई दिल्ली। अगर आप भी कहीं बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है। दरअसल, रेलवे ने एक बार 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया है जबकि, 14 ट्रेनों के रूट बदल दिए हैं। जिससे की लाखों रेल यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मिली जानकारी के अनुसार, गोरखपुर-गोण्डा रेल खण्ड पर गोविन्दनगर-टिनिच-गौर-बभनान (24.64 किमी.) के बीच ऑटोमेटिक सिग्नल के कमीशन के लिए नॉन इण्टरलॉकिंग काम किया जाना है। जिसके चलते ब्लॉक किया गया है।

बता दें कि, उत्तर पूर्व रेलवे के गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम के लिए कार्य शुरू हो गया है जिसके चलते 18 से 21 अगस्त तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। ऐसे में रेलवे ने 12 ट्रेनों को रद्द कर दिया और कुल 14 ट्रेनों के मार्ग बदल दिए गए हैं। रेलवे ने सभी यात्रियों से इस असुविधा के लिए खेद प्रकट की है।

डायवर्ट की गई ट्रेनें

गोमतीनगर से 18 अगस्त को खुलने वाली 15078 डाउन गोमतीनगर-कामाख्या एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग गोंडा-बस्ती-गोरखपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग गोण्डा-बढ़नी-गोरखपुर के रास्ते चलाई जायेगी। इस गाड़ी का ठहराव बस्ती स्टेशन पर नहीं होगा। वहीं कटिहार से 18 अगस्त को खुलने वाली 15707 अप कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस कटिहार से 120 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जाएगी।

Train Cancelled: ये ट्रेने हुई रद्द

रद्द की गई ट्रेनों में लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस और गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस शामिल हैं। 19 अगस्त को गोरखपुर-लखनऊ-गोरखपुर एक्सप्रेस, लखनऊ- पाटलिपुत्र-लखनऊ एक्सप्रेस और गोरखपुर-सीतापुर सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस नहीं चलेंगी।इसके अलावा भटनी-अयोध्या धाम-भटनी मेमू, गोरखपुर- बहराइच- गोरखपुर एक्सप्रेस और नकहा-नीतनवा-नकहा सवारी गाड़ी भी रद्द रहेंगी। गोरखपुर-गोंडा ट्रेनें 18 और 19 अगस्त को नहीं चलेंगी। गोंडा-गोरखपुर सवारी गाड़ी 19 और 20 अगस्त को रद्द रहेगी। सीतापुर सिटी-गोंडा और सीतापुर-शाहजहांपुर-सीतापुर एक्सप्रेस का संचालन भी प्रभावित होगा। गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी और गोंडा-गोरखपुर ट्रेन 20 और 21 अगस्त को रद्द रहेंगी।

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, हादसे में तीन की मौत, मचा हड़कंप

ताश के पत्तों की तरह गिरी इमारत, हादसे में तीन की मौत, मचा हड़कंप

 दिल्ली।  राजधानी दिल्ली के दरियागंज इलाके से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक इमारत के गिरने से करीब तीन लोगों की मौत गई है। इस हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। वहीं सूचना मिलते ही डीडीएमए और नगर निगम के अधिकारी मौके पर पहुंचे। तुरंत ही रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया।

बता दें कि, घटना दरियागंज इलाके के सद्भावना पार्क के पास की बताई जा रही है। यहां एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई । वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पीएम के लिए भेजा। जिनकी पहचान जुबैर, गुलसागर, तौफीक के तौर पर हुई है। शवों को एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को मध्य दिल्ली के दरियागंज स्थित सद्भावना पार्क के पास एक इमारत गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) के एक अधिकारी ने बताया कि, घटना की सूचना दोपहर 12.14 बजे मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जहाँ भूतल और दो मंजिलों वाली एक इमारत ढह गई।

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, मौके से 5 युवतियां समेत 8 लोग गिरफ्तार

Sex Racket Busted: रहवासी इलाके में चल रहा था जिस्म का गंदा खेल, मौके से 5 युवतियां समेत 8 लोग गिरफ्तार

  वाराणसी।  यूपी के वाराणसी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां रहवासी इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के इलाको में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कुल 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जिनमें 5 युवतियां भी शामिल है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए।

दरअसल, पुलिस को वाराणसी के महमूरगंज के तुलसीपुर में शीलनगर स्थित निवासी कुंदन सिंह के मकान में भदोही के गोपीगंज निवासी टिंकू शर्मा के मकान में सेक्स रैकेट की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। इस दौरान कमरे में युवती के साथ एक युवक आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया। पुलिस ने संचालक, मकान मालिक, ग्राहक और पांच युवतियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, सभी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। छापेमारी के दौरान पुलिस को कमरे से 14,492 रुपये नगद, आठ मोबाइल फोन, अन्य आपत्तिजनक सामान मिले थे। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले में जांच कर रही है और गैंग के सदस्यों के बारे में भी पता लगा रही है।

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

सनसनीखेज वारदात : कोर्ट से लौट रहे 3 गवाहों को कार से कुचला, फायरिंग भी की

 SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी जिले में अपराधियों ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती दी है। रीगा थाना क्षेत्र में सोमवार को बदमाशों ने जानलेवा हमला करते हुए एक बाइक पर सवार तीन गवाहों को अपनी कार से कुचल दिया। इस हमले में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए। हैरान करने वाली बात यह है कि हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग भी की, लेकिन पिस्टल किच होने से तीनों की जान बच गई।
घटना रीगा के परसौनी रोड में खरसान और पकड़ी चौक के बीच हुई। घायल हुए तीनों शिवहर जिले के पिपराही थाना अंतर्गत मोहनपुर गाँव के रहने वाले हैं। इनकी पहचान उमेश राय, राम दरेश राय और लालबाबू राय के रूप में हुई है। ये सभी एक पुराने केस में गवाही देने के बाद डुमरा सिविल कोर्ट से वापस लौट रहे थे।
घायलों के अनुसार, परसौनी की तरफ से आ रही एक फोर्ड इकोस्पॉट कार ने उन्हें जानबूझकर टक्कर मारी। तीनों ने कार में सवार हमलावरों की पहचान अपने गाँव के सुखी लाल राय, कमलेश राय और मनोज राय के रूप में की है। उन्होंने बताया कि कार सवार एक व्यक्ति ने उन पर पिस्टल से फायरिंग करने की कोशिश की, लेकिन गोली किच कर जाने से वे सुरक्षित बच गए।
हंगामा सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद सभी हमलावर अपनी कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुँचकर घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
रीगा सर्किल इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि घटनास्थल से दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक दोनों को जब्त कर लिया गया है। घायलों द्वारा गोली चलने की बात कही गई है, लेकिन अभी तक कोई भी खोखा बरामद नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और घायलों का बयान दर्ज किया जा रहा है। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल है।

IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

IAS Transfer: 11 IAS अधिकारियों का तबादला, यहां देखें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

 पटना। बिहार में चुनाव से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। जहां एक साथ 11 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसके लिए बिहार सरकार की तरफ से अधिसूचना भी जारी कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि, इनमें कई जिलों में नए अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) के तौर पर पदस्थापन किया गया है।

 बता दें कि, ये सभी अधिकारी 2020 और 2023 बैच के हैं। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से सोमवार को इसको लेकर अधिसूचना जारी कर दिया गया है। वहीं बिहार में विधानसभा चुनाव के बीच आईएएस अधिकारियों का यह फेरबदल चुनावी दृष्टिकोण से भी अहम माना जा रहा है।

यहां देखें किन्हें कहा मिली पोस्टिंग

1. अनिरुद्ध पांडेय- एसडीओ, मोहनिया

2. कृतिका मिश्रा- एसडीओ, पकड़ी दयाल पूर्वी चंपारण

3. आकांक्षा आनंद- अनुमंडल का अनुमंडल पदाधिकारी, बारसोई, कटिहार

4. प्रद्युम्न सिंह यादव- अनुमंडल पदाधिकारी, गोगरी, खगड़िया

5. अंजली शर्मा- विशेष कार्य पदाधिकारी, समाज कल्याण विभाग

6. रोहित कर्दम- अनुमंडल पदाधिकारी, शेखपुरा

7. शिप्रा विजय कुमार चौधरी- विशेष कार्य पदाधिकारी, शिक्षा विभाग

8. नेहा कुमारी- विशेष कार्य पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग

 
Rain Update: भारी बारिश से डूबी मायानगरी, तालाब में तबदील हुई सड़कें, स्कूल-कॉलेज किए बंद

Rain Update: भारी बारिश से डूबी मायानगरी, तालाब में तबदील हुई सड़कें, स्कूल-कॉलेज किए बंद

 मुंबई।  लगातार हो रही बारिश की वजह से मायानगरी मुंबई पूरी तरह से डुब गई है। चारों तरफ पानी ही पानी देखने को मिल रहा है। बारिश से कई इलाकों में पानी भर गया है। जिसके चलते सड़कों पर लंबा जाम लगा हुआ है। लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी है।

मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों में तेज बारिश की संभावना जताई जा रही है। जिसे देखते हुए मुंबई के सभी स्कूल और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। इसके साथ ही बारिश के कारण मुंबई एयरपोर्ट की कई फ्लाइट्स लेट हो गई हैं। वहीं लगातार हो बारिश को देखते हुए मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है।

बता दें कि, मौसम वैज्ञानिक से मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त महीने में अब तक 610 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य औसत 560.6 मिमी से ज्यादा है। इस दौरान मुंबई महानगरपालिका ने लोगों से अपील की है कि बहुत जरूरी न हो तो घर से बाहर न निकलें और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने PM से की मुलाकात

उपराष्ट्रपति पद के NDA उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने PM से की मुलाकात

 नई दिल्ली। महाराष्ट्र के राज्यपाल और उपराष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव को लेकर चर्चा हुई। सी.पी. राधाकृष्णन एनडीए की ओर से उपराष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार के तौर पर मजबूत दावेदारी पेश करेंगे।