नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
व्हाट्सएप, इंस्टा, फेसबुक, X, यूट्यूब समेत 26 प्लेटफॉर्म्स बंद, सरकार ने क्यों उठाया ये सख्त कदम?

व्हाट्सएप, इंस्टा, फेसबुक, X, यूट्यूब समेत 26 प्लेटफॉर्म्स बंद, सरकार ने क्यों उठाया ये सख्त कदम?

 Breaking : नेपाल की केपी शर्मा ओली सरकार ने सख्त कदम उठाया है, उन्होंने फेसबुक, एक्स (पहले ट्विटर), इंस्टाग्राम और यूट्यूब समेत 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कोबैन करने का फैसला किया। सरकार का कहना है कि इन कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन की समयसीमा पूरी नहीं की, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई।

Breaking : नेपाल में व्हाट्सएप, X, फेसबुक, यूट्यूब सहित 26 सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बैन हुए !!
पवन सिंह जाएंगे जेल? अंजली राघव बैड टच मामले में राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

पवन सिंह जाएंगे जेल? अंजली राघव बैड टच मामले में राज्य महिला आयोग ने दिखाई सख्ती

  लखनऊ। भोजपुरी सिंगर और एक्टर पवन सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव को बैड टच के मामले में पवन सिंह की लगातार आलोचना हो रही है। इसी बीच यूपी राज्य महिला आयोग ने सख्ती दिखाई है। आयोग ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि बीते दिनों अंजलि राघव (Anjali Raghav) और भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था। वीडियो में पवन सिंह अंजलि राघव की कमर छूते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। जिसके बाद अंजलि राघव ने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा कर दी है। इस विवाद के बढ़ने के बाद पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम स्टेटस पर सफाई देते हुए माफी मांगी। उन्होंने लिखा अंजलि जी व्यस्त शेड्यूल की वजह से मैं आपका लाइव नहीं देख पाया। मुझे जब इस बात की जानकारी हुई तो बुरा लगा। मेरा आपके प्रति कोई गलत इरादा नहीं था। हम सब कलाकार हैं।

पवन सिंह ने मांगी थी माफी

वीडियो सामने आने के बाद अंजलि राघव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा कि पवन सिंह द्वारा कमर छूने की घटना के दौरान वह खुद असहज महसूस कर रही थीं। अंजलि ने यह भी कहा कि कार्यक्रम में पवन सिंह के फैंस के सामने कुछ बोलने का सवाल ही नहीं था, क्योंकि उनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा थी कि अगर वह कुछ बोलतीं तो कोई उनकी बात नहीं सुनता। अंजलि ने कहा, मुझे पवन सिंह की फैन बेस के बीच क्या प्रतिक्रिया मिलेगी, इस बारे में मैं कुछ नहीं कह सकती थी। अगर मैंने कुछ कहा होता तो क्या मुझे सपोर्ट मिलता?

हरियाणा में पब्लिक खुद जवाब दे देती

अंजलि ने आगे कहा, लखनऊ में जब पवन सिंह ने मुझे स्टेज पर टच किया, तो मुझे बहुत असहज महसूस हुआ। मैंने इस घटना को शांत रहने का निर्णय लिया क्योंकि मुझे लगा कि मामला सुलझ जाएगा। लेकिन जैसे-जैसे यह विवाद बढ़ा, मुझे अकेलापन महसूस हुआ। अब मैं किसी भी लड़की को उसकी परमिशन के बिना टच करने का समर्थन नहीं करती। यदि यह घटना हरियाणा में हुई होती तो पब्लिक खुद जवाब दे देती। इस घटना के बाद मुझे यह एहसास हुआ कि अब मैं भोजपुरी इंडस्ट्री में काम नहीं करूंगी।

कौन है अंजिल राघव

अंजलि राघव ने अपनी पहचान हरियाणवी गानों के जरिए बनाई है। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्म तेवर में भी नजर आईं थीं। उनके गाने हाय रे मेरी मोटो ने उन्हें दुनियाभर में पहचान दिलाई। अंजलि राघव के कई लाइव शोज होते हैं और वह हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और दिल्ली के विभिन्न शहरों में अपने कार्यक्रम करती हैं। हाल ही में उन्होंने पवन गिल के साथ मैडम नाचे नाचे रे तू तो गाने में भी काम किया था, जो काफी हिट हुआ था।

शुद्धता की गारंटी: सोने की तरह अब चांदी की भी हॉलमार्किंग

शुद्धता की गारंटी: सोने की तरह अब चांदी की भी हॉलमार्किंग

 नई दिल्ली: सोने के आभूषणों के बाद, अब चांदी के गहनों और कलाकृतियों पर भी हॉलमार्किंग की अनिवार्यता शुरू हो गई है। 1 सितंबर 2025 से चांदी के लिए हॉलमार्किंग यूनिक आइडेंटिफिकेशन (HUID) प्रणाली लागू होने के साथ ही, ग्राहक सोने और चांदी दोनों की शुद्धता को आसानी से सत्यापित कर सकेंगे। यह नया कदम ग्राहकों के लिए पारदर्शिता और सुरक्षा सुनिश्चित करता है, जिससे वे कम कैरेट या मिलावटी धातु के जोखिम से बच सकते हैं।

सोने और चांदी की हॉलमार्किंग में मुख्य अंतर:

1. लागू होने का समय और प्रक्रिया:
सोना: सोने के आभूषणों पर हॉलमार्किंग चरणबद्ध तरीके से अनिवार्य की गई थी। जून 2021 से इसकी शुरुआत हुई थी और 1 अप्रैल 2023 से 6 अंकों वाला HUID सभी सोने के आभूषणों पर अनिवार्य कर दिया गया।
चांदी: चांदी की हॉलमार्किंग 1 सितंबर 2025 से स्वैच्छिक आधार पर शुरू हुई है, जिसमें HUID प्रणाली को अपनाया गया है।

2. हॉलमार्क के घटक:

सोना: सोने के आभूषणों पर हॉलमार्क के तीन निशान होते हैं: बीआईएस (BIS) का लोगो, शुद्धता का ग्रेड (जैसे 22K916) और 6 अंकों का HUID कोड।
चांदी: चांदी की हॉलमार्किंग में भी तीन घटक हैं: बीआईएस स्टैंडर्ड मार्क (जिस पर ‘SILVER’ लिखा हो), शुद्धता ग्रेड, और 6 अंकों का HUID कोड।

3. शुद्धता के ग्रेड (Fineness Grades):
सोना: सोने की शुद्धता को कैरेट और अंकों दोनों में दर्शाया जाता है। भारत में आमतौर पर हॉलमार्क वाले सोने के ग्रेड हैं – 24K (999), 23K (958), 22K (916), 20K (833), 18K (750), 14K (585) और 9K (375)।
चांदी: चांदी की हॉलमार्किंग में सात शुद्धता ग्रेड हैं – 800, 835, 925, 958, 970, 990 और 999।

4. शुद्धता की जांच:
दोनों ही मामलों में, ग्राहक बीआईएस केयर ऐप का उपयोग करके आभूषण पर अंकित HUID कोड को स्कैन कर सकते हैं। इससे उन्हें आभूषण से जुड़ी सभी जानकारी जैसे – ज्वेलर का विवरण, हॉलमार्किंग सेंटर का नाम, और वस्तु की शुद्धता की पूरी जानकारी मिल जाती है। यह प्रणाली भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा आभूषण उद्योग में विश्वास और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। यह ग्राहकों को सशक्त बनाती है और उन्हें खरीदी गई वस्तु की गुणवत्ता पर पूर्ण विश्वास दिलाती है।

नई हॉलमार्किंग प्रणाली से आपको क्या-क्या लाभ होंगे:

1. शुद्धता की गारंटी:
हॉलमार्किंग का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आपको खरीदी गई चांदी की शुद्धता की 100% गारंटी मिलती है। हॉलमार्क वाले हर आभूषण पर उसकी शुद्धता का ग्रेड (जैसे 925 या 999) लिखा होता है, जिससे आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपको वही गुणवत्ता मिल रही है जिसके लिए आपने भुगतान किया है।

2. धोखाधड़ी से बचाव:
यह प्रणाली धोखेबाजों से आपकी सुरक्षा करती है। बिना हॉलमार्क वाले आभूषणों में अक्सर कम गुणवत्ता वाली धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे ग्राहक को नुकसान होता है। HUID-आधारित हॉलमार्किंग यह सुनिश्चित करती है कि कोई भी ज्वेलर आपको कम कैरेट की चांदी अधिक कीमत पर न बेच पाए।

3. पारदर्शिता और जवाबदेही:
चांदी के गहनों पर मौजूद HUID कोड आपको पूरी पारदर्शिता देता है। आप बीआईएस केयर ऐप पर इस कोड को स्कैन करके आभूषण से जुड़ी सारी जानकारी तुरंत देख सकते हैं, जैसे – यह कब बना, किस हॉलमार्किंग केंद्र ने इसे प्रमाणित किया और किस ज्वेलर ने इसे बेचा। इससे ज्वेलर की जवाबदेही तय होती है।

4. बेहतर रीसेल वैल्यू:
हॉलमार्क वाले आभूषणों की रीसेल वैल्यू बेहतर होती है। जब आप भविष्य में अपनी चांदी को बेचना या बदलना चाहते हैं, तो हॉलमार्क उस वस्तु की शुद्धता का आधिकारिक प्रमाण होता है, जिससे आपको उचित मूल्य मिलता है। यह आपके निवेश की सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

5. बाजार में बढ़ता विश्वास:
हॉलमार्किंग प्रणाली पूरे आभूषण बाजार में विश्वास को बढ़ावा देती है। जब हर दुकान पर प्रमाणित और विश्वसनीय चांदी मिलती है, तो ग्राहक निश्चिंत होकर खरीदारी कर सकते हैं। यह चांदी के आभूषण खरीदने के अनुभव को सुरक्षित और सुखद बनाता है।

₹500 की शर्त पड़ी भारी: दोस्तों के साथ शर्त जीतने के लिए यमुना में लगाई छलांग, 20 साल के युवक की डूबकर मौत

₹500 की शर्त पड़ी भारी: दोस्तों के साथ शर्त जीतने के लिए यमुना में लगाई छलांग, 20 साल के युवक की डूबकर मौत

 बागपत। दोस्तों से 500 रुपये की शर्त जीतने के लिए युवक ने उफनती यमुना नदी में यूपी-हरियाणा बार्डर के निवाड़ा पुल से छलांग लगा दी। वह करीब 600 मीटर तैर पाया, लेकिन बाद में डूब गया। युवक की तलाश में स्थानीय गोताखोर लगे हैं। इसका वीडियो भी वायरल हो रहा है।

मुजफ्फरनगर के ग्राम नंगला निवासी मुस्तुल्ला का परिवार लंबे समय से ग्राम निवाड़ा में ईदगाह के पास रहता है। उनका बेटा 20 वर्षीय जुनैद अपने तीन-चार दोस्तों के साथ यमुना का जलस्तर देखने के लिए बुधवार दोपहर गांव के निकट पुल पर गया था। ग्रामीणों के मुताबिक यमुना में तैरने को लेकर आपस में युवक बातचीत करने लगे। शर्त लगी कि तैरकर यमुना पार करने वाले को 500 रुपये मिलेंगे। जुनैद ने शर्त जीतने के लिए यमुना में छलांग लगा दी।

वह करीब 600 मीटर तक तैरता हुआ यमुना के एक छोर के नजदीक पहुंचा, लेकिन अचानक वहां पर डूब गया। अन्य युवकों का शोर सुनकर ग्रामीण व राहगीर दौड़ पड़े। स्थानीय गोताखोरों ने उसकी तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने स्वजन से जानकारी ली।

उसके भाई जावेद का कहना है कि जुनैद को दो-तीन युवक पुल से यमुना में कूदने के बहाने अपने साथ घर से बुलाकर लाए थे। जुनैद के यमुना में कूदने पर भाग गए। वहीं, पीड़ित स्वजन व ग्रामीण बरसात में भी यमुना पुल व किनारे पर डटे हैं। जुनैद श्रमिक है। वह ट्रक में ईंट भराई का कार्य करता है। उसके पिता की करीब पांच साल पहले बीमारी से मृत्यु हो गई थी।

युवक का यमुना में कूदते व तैरते का वीडियो वायरल

जुनैद के निवाड़ा पुल से यमुना में कूदने और तैरते हुए का लोगों ने मोबाइल से वीडियो बनाया। इसमें सुनाई दे रहा है, मैं हार गया, मुझे पता है पानी बहुत तेज है। 500 रुपये की शर्त लगाई। पानी से निकलने की शर्त गलत लगाई।

बागपत कोतवाली प्रभारी दीक्षित कुमार त्यागी ने कहा क‍ि ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि यमुना पार करने के लिए तीन-चार युवकों ने 500 रुपये की शर्त लगाई। इसके चलते जुनैद ने यमुना में छलांग लगाई, लेकिन पानी के तेज बहाव में डूब गया।

नहीं होंगे रामलला के दर्शन: मंदिर ट्रस्ट ने दी सूचना, 7 सितंबर को बंद रहेंगे कपाट, ये है वजह

नहीं होंगे रामलला के दर्शन: मंदिर ट्रस्ट ने दी सूचना, 7 सितंबर को बंद रहेंगे कपाट, ये है वजह

 Chandra grahan 2025. देशभर में 7 सितंबर की रात खगोलीय और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत खास होगी. इस दिन साल का सबसे लंबा और अंतिम पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. जो पूरे भारत में स्पष्ट रूप से दिखाई देगा. ग्रहण का समय रात 8:58 बजे से शुरू होकर 1:26 बजे तक रहेगा. वहीं इससे 9 घंटे पहले सूतक लग जाएगा. जो कि दोपहर 12:57 बजे से शुरु हो जाएगा. सूतक और ग्रहणकाल के दौरान मंदिरों के कपाट बंद रहेंगे. इस दौरान पूजन, मूर्ति स्पर्श आदि वर्जित रहेगा. इसी कड़ी में श्रीराम मंदिर में भी कपाट बंद रहेंगे.

श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट की ओर से एक पोस्ट साझा किया गया है. जिसमें लिखा है कि ‘भारतीय पंचांग के अनुसार, चंद्रग्रहण का सूतक काल दोपहर 12:57 बजे से शुरू होकर ग्रहण समाप्ति तक लागू रहेगा. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद कर दिए जाएंगे और मूर्तियों को स्पर्श करना वर्जित होगा. पूजन, भोजन और शुभ कार्यों पर पूर्णत: रोक रहेगी.’

ग्रहण काल में भक्तों को मानसिक रूप से जप, ध्यान और स्तुति करनी चाहिए. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करना और शुद्ध भोजन-पेय ग्रहण करना आवश्यक माना जाता है. बता दें कि इसी दिन पितृपक्ष की भी शुरुआत हो रही है, जिससे ग्रहण का महत्व और बढ़ जाता है. मान्यता है कि इस समय किया गया तर्पण, पितरों को शीघ्र तृप्त करता है और परिवार को समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है.

अभिनेता पवन सिंह समेत 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप

अभिनेता पवन सिंह समेत 4 पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज, फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर ठगी का आरोप

 वाराणसी: भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ वाराणसी में धोखाधड़ी के आरोप में एक गंभीर मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में अदालत के आदेश पर की गई है। इस मामले में उन पर फिल्म में निवेश के नाम पर एक व्यवसायी से करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है।

कैंट थाने के प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (द्वितीय) की अदालत ने सुनवाई के बाद बुधवार को यह मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पीड़ित व्यवसायी की पहचान विशाल सिंह के रूप में हुई है। विशाल सिंह के वकील आशीष सिंह ने बताया कि साल 2018 में रिलीज हुई भोजपुरी फिल्म ‘बॉस’ में निवेश के नाम पर उनके मुवक्किल के साथ ठगी की गई।

वकील के अनुसार, वर्ष 2017 में विशाल सिंह की मुलाकात मुंबई में फिल्म निर्देशक प्रेम शंकर राय से हुई थी। इसके बाद फिल्म के निर्माण को लेकर उनकी कई लोगों से बातचीत हुई। इसी क्रम में विशाल को पवन सिंह से मिलवाया गया, जिन्होंने उन्हें फिल्म में निवेश करने के लिए राजी किया। उन्हें भारी मुनाफे में 50 प्रतिशत की हिस्सेदारी देने का वादा किया गया था। विशाल सिंह ने इस झांसे में आकर अपनी और अपने भाई की कंपनी के खातों से करीब 32.60 लाख रुपये अलग-अलग किस्तों में जमा कराए।

जुलाई 2018 में विशाल को फिल्म का निर्माता घोषित किया गया, जिसके बाद उन्होंने फिल्म के निर्माण में 1.25 करोड़ रुपये और लगाए। वकील ने आरोप लगाया कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के बाद भी निवेशक को उसका मुनाफे का हिस्सा नहीं दिया गया। विशाल सिंह का आरोप है कि जब उन्होंने अपना हिस्सा मांगा, तो पवन सिंह ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

पीड़ित व्यवसायी ने इस मामले की शिकायत पहले कैंट थाने और फिर पुलिस आयुक्त से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कैंट पुलिस को पवन सिंह समेत चार लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस अब इस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ की तैयारी की जा रही है। इस घटना ने एक बार फिर भोजपुरी फिल्म उद्योग में वित्तीय लेनदेन को लेकर पारदर्शिता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Road Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 5 कारोबारियों की मौत

Road Accident: रफ्तार का कहर, ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, मौके पर ही 5 कारोबारियों की मौत

 पटना।  बिहार की राजधानी पटना से इस वक्त हादसे की एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां कार और ट्रक की भीषण टक्कर में 5 कारोबारियों की मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कार के परखच्चे उड़ गए। घटना पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की।

दरअसल, यह पूरा मामला पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां पांच कारोबारी किसी कार्य से फतुहा गए थे और देर रात सभी कार से पटना लौट रहे थे। इस दौरान परसा बाजार थाना क्षेत्र के सुईथा मोड़ के पास कार से चालक का नियंत्रण हट गया और कार ने आगे जा रहे एक ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए

वहीं स्थानीय लोगों ने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शवों को काफी मशक्कत के बाद कार से बाहर निकाला और पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि, सभी कारोबारी कीटनाशक और कृषि से जुड़े उत्पादों का बिजनेस करते थे. मृतकों की पहचान राजेश कुमार, सुनील कुमार, कमल किशोर, प्रकाश चौरसिया और संजय कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद मृतकों के परिजनों को भी सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Weather Update:जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

Weather Update:जानिए आज कैसा रहेगा छत्तीसगढ़ का मौसम

 रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग सकता है। गुरुवार से बारिश की गतिविधियों में कमी दर्ज की जाएगी। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में अतिभारी बारिश हुई है। वहीं, रायपुर में भी मौसम सुहाना रहा। बुधवार को 27.7 मिली पानी राजधानी में गिरा है।

 प्रदेश में औसत बारिश 919.1 मिली बारिश हुई है। जबकि, 951.6 मिमी पानी गिरने का अनुमान जताया गया था। वहीं, राजधानी में भी औसत बारिश 757.7 मिमी दर्ज की गई है। जबकि, हर साल 838.8 मिमी बारिश होती है। जो कि सामान्य से 10 फीसदी कम है। जबकि, बिलासपुर संभाग में पिछले 24 घंटे के भीतर 9-9 सेमी पानी बरस गया।

मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर एरिया बना है, जो कि उत्तर तटीय उड़ीसा से दूर है। इसके साथ ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण 7.6 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है. इसका गमनपथ उत्तर उड़ीसा और उससे लगे झारखंड और उत्तर छत्तीसगढ रहने की संभावना है. इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से प्रदेश में आज अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने और गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने की सम्भावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ भारी वर्षा और वज्रपात की संभावना बनी हुई है. दक्षिण छत्तीसगढ़ में भारी वर्षा के आसार हैं.

GST में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, कपड़ा-जूते समेत ये वस्तुएं होंगी सस्ती; जानें नई दरें

GST में बड़ा बदलाव: 12% और 28% टैक्स स्लैब खत्म, कपड़ा-जूते समेत ये वस्तुएं होंगी सस्ती; जानें नई दरें

 GST council meeting Update: वस्तु एवं सेवा कर (GST) काउंसिल की 56वीं बैठक में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जनता को बड़ी राहत दी गई है। काउंसिल ने 12% और 28% टैक्स स्लैब को हटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। यानी देश में अब 22 सितंबर 2025 से 5% और 18% टैक्स स्लैब लागू होंगे। पंजाब के वित्त मंत्री ने बताया कि एक स्पेशल स्लैब भी बनाई गई है। इसमें विलासिता की वस्तुओं पर 40 फीसदी टैक्स लिया जाएगा।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST काउंसिल की दो दिवसीय बैठक में कई बड़े सुधारों पर चर्चा हुई। उपभोक्ताओं को राहत देने वाले फैसले भी लिए गए हैं। हिमाचल प्रदेश के वित्त मंत्री राजेश धर्माणी ने कहा, बताया कि जीएसटी दर को युक्तिसंगत बनाने के पक्ष में सभी ने सहमति व्यक्त की है। 12% और 28% के स्लैब को समाप्त कर एक नया स्लैब बनाया गया है।

क्या रहेंगे नए स्लैब?

  • 5% टैक्स: ज़रूरी और रोजमर्रा की वस्तुओं पर
  • 18% टैक्स: गैर-ज़रूरी वस्तुओं पर
  • 40% टैक्स (संभावित): तंबाकू और ₹50 लाख से ऊपर की लग्ज़री कारों पर

MSME और निर्यातकों को भी राहत

GST रजिस्ट्रेशन के नियमों बदलाव किया गया है। इसके तहत अब सिर्फ 3 दिनों में जीएसटी का पंजीयन नंबर मिल जाएगा। निर्यातकों को ऑटोमेटिक रिफंड की सुविधा मिलेगी। साथ ही ऑटोमेटिक रिटर्न फाइलिंग के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है।

कौन-कौन सी चीजें होंगी सस्ती?

  1. 2,500 रुपये तक के कपड़े और जूते पर अब सिर्फ 5% टैक्स लगेगा (पहले 12%)
  2. जीवन रक्षक दवाएं और हेल्थ इंश्योरेंस प्रीमियम पर टैक्स में कटौती की सिफारिश
  3. घी, अचार, मुरब्बा, स्नैक्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, AC, फ्रिज जैसे 175 से ज्यादा प्रोडक्ट्स सस्ते होंगे

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बताया कि देश में अब केवल दो GST स्लैब - 5% और 18% रहेंगे। उन्होंने कहा, ये सुधार आम आदमी और मध्यम वर्ग के हित में किए गए हैं। दैनिक उपयोग की वस्तुओं पर दरों में बड़ी कटौती की गई है। इससे साबुन, टूथपेस्ट, शैंपू, हेयर ऑयल, टूथब्रश, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर पर जीएसटी घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, रोटी, पराठा, पनीर और छेना जैसे खाद्य पदार्थों पर अब शून्य टैक्स लगेगा।

घरेलू और खाने-पीने की चीजें सस्ती

  • नमकीन, चॉकलेट, पास्ता, घी, मक्खन: 12% से घटकर 5%
  • डिशवॉशर, AC, TV (32 इंच से ऊपर): अब 18% GST
  • 33 जीवन रक्षक दवाएं: टैक्स 12% से घटाकर 0%
  • ट्रैक्टर, थ्रेसर, खाद मशीनें: 12% से घटकर 5%
  • प्राकृतिक मेन्थॉल, कीटनाशक, चश्मे, गॉगल्स: टैक्स में भारी कटौती
  • छोटी कारें, मोटरसाइकिल, बसें, ट्रक, ऑटो पार्ट्स: अब 18% टैक्स
  • तिपहिया वाहन और एम्बुलेंस: 28% से घटाकर 18%
  • नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण: अब सिर्फ 5% टैक्स
  • मानव निर्मित रेशा और धागा: 18% और 12% से घटाकर 5%

40% टैक्स केवल इन वस्तुओं पर

पान मसाला, बीड़ी, सिगरेट, तंबाकू उत्पाद और शुगर ड्रिंक्स पर अब 40% टैक्स लागू होगा। इसके लिए स्पेशल स्लैब बनाया गया है।

Sex Racket: Oyo होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 12 लड़के और 8 लड़कियां

Sex Racket: Oyo होटल में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, आपत्तिजनक हालत में पकड़ाए 12 लड़के और 8 लड़कियां

 हाथरस। Sex Racket: उत्तरप्रदेश के हाथरस से एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। जहां एक साथ करीब 8 लड़कियां ओयो पहुंची। जहां उनका पहले से ही 12 लड़के इंतजार कर रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सभी को गिरफ्तार किया। पुलिस की इस कार्रवाई से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

दरअसल, यह पूरा मामला हाथरस गेट कोतवाली इलाके के दयानंतपुर का है। जहां बीते कई दिनों से OYO पैराडाइज होटल में गलत काम होने की शिकायतें मिल रही थी। लोगों ने बताया कि, यहां संदिग्ध लोग आते-जाते रहते हैं। जिसके बाद पुलिस ने आज अचानक होटल पर धावा बोल दिया। जब पुलिस ने कमरों के दरवाजे खुलवाए तो अंदर का नजारा देखकर हैरान रह गए। कमरों में 12 लड़के और 8 लड़कियां आपत्तिजनक हालत में मिले।

बता दें कि, पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य होटल संचालकों में हड़कंप मचा गया। वहीं होटल संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सभी लड़के और लड़कियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ कर रही है। वहीं इस मामले पर सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने जानकारी देते हुए बताया कि, थाना हाथरस गेट के अंतर्गत हमें सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक होटल में गलत गतिविधियां संचालित हो रही है। इस सूचना पर महिला फोर्स के साथ हम यहां पर आए है। कुछ संदिग्ध महिलाएं और पुरुष पकड़े गए है। नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एनएच-27 पर बड़ा हादसा: जयपुर से कटिहार जा रही बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल

एनएच-27 पर बड़ा हादसा: जयपुर से कटिहार जा रही बस पलटी, 30 से ज्यादा घायल

 मोतिहारी (बिहार): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में बुधवार दोपहर राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। कोटवा थाना क्षेत्र के राजापुर मठिया चौक के पास जयपुर से कटिहार जा रही एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में 30 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में पुरुष, महिलाएं और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें 12 वर्षीय उमर आलम को प्राथमिक उपचार के बाद पटना रेफर करना पड़ा। हादसे के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव अभियान शुरू किया। आसपास के ग्रामीणों के साथ डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और कई घायलों को बस के अंदर से सुरक्षित बाहर निकाला। कुछ यात्री बस के अंदर फंस गए थे, जिन्हें क्रेन और जेसीबी की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। बस को सड़क से हटाने में करीब एक घंटे का समय लग गया।

हादसे की सूचना मिलते ही सदर एसडीएम श्वेता भारती, डीएसपी जितेश पांडे और कोटवा थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। एनएच-27 पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही रुकी रही, हालांकि प्रशासन की तत्परता से यातायात जल्द बहाल हो गया।

यात्रियों और प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि बस ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था और वाहन में जरूरत से ज्यादा यात्रियों के साथ भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान भी लदा हुआ था। इसी ओवरलोडिंग और लापरवाही के कारण बस का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बस संचालकों पर आरोप लगाया कि उन्होंने यात्रियों की सुरक्षा को नजरअंदाज कर मुनाफे के लिए माल ढुलाई को प्राथमिकता दी।

हादसे में घायल हुए लोगों को मोतिहारी सदर अस्पताल, आसपास के पीएचसी और निजी क्लीनिकों में भर्ती कराया गया है। घायलों में मनोहर पासवान (मुजफ्फरपुर), कलावती देवी (दरभंगा), राजकिशोर (दरभंगा), मुंशीलाल (सीतामढ़ी), उमर आलम (मधुबनी) समेत कई यात्री शामिल हैं।

सदर एसडीएम श्वेता भारती ने कहा कि प्रशासन घायलों के इलाज पर पूरी नजर रखे हुए है और किसी भी घायल को इलाज की कमी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि एनएच पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी कराई जाएगी, ताकि हादसे की सच्चाई सामने आ सके।

घटना पर पूर्वी चंपारण के डीएम सौरव जोड़वाल ने कहा—
“हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार की जांच कराई जाएगी, और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।”

स्थानीय लोगों ने इस हादसे के बाद परिवहन विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए और लापरवाह बस संचालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि यात्रियों की जान की कीमत पर सामान की ढुलाई और ओवरलोडिंग का सिलसिला लगातार जारी है, जिस पर प्रशासन को सख्त रोक लगानी चाहिए।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर राज्य में सड़क सुरक्षा और परिवहन व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। अक्सर ओवरलोडिंग और तेज रफ्तार के कारण बस हादसे होते रहते हैं, लेकिन सख्त निगरानी के अभाव में यह प्रवृत्ति जारी रहती है।

Attractive Ganesh Statue : 50, 100, 200 और 500 के नोट, कुल ₹1.51 करोड़ से सजाए गए ‘बप्पा’ !

Attractive Ganesh Statue : 50, 100, 200 और 500 के नोट, कुल ₹1.51 करोड़ से सजाए गए ‘बप्पा’ !

 Attractive Ganesh Statue : राजस्थान की लेकसिटी उदयपुर इन दिनों गणेश महोत्सव के उल्लास में सराबोर हैं। हर साल की तरह इस बार भी ‘उदयपुर चा राजा’ की भव्य प्रतिमा और उसका नोटों से किया गया अलौकिक श्रृंगार पूरे शहर की आस्था और आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

नोटों से किया गया मूर्ती का श्रृंगार

बापू बाजार स्थित श्री स्वास्तिक विनायक गणपति मंडल की ओर से स्थापित की गई 17 फीट ऊंची भगवान गणेश की प्रतिमा इस बार खास इसलिए भी है क्योंकि इसका श्रृंगार 1 करोड़ 51 लाख रुपए के 50, 100, 200 और 500 के नोटों से किया गया है।

8 कारिगरों ने किया श्रृंगार

भगवान गणोश की मूर्ती का श्रृंगार करने के लिए मुंबई से आई 8 लोगों की विशेष टीम ने 5 दिन तक लगातार काम किया। यह विशेष रूप से किया गया श्रृंगार न केवल श्रृद्धालुओं की भक्ति का केंद्र है, बल्कि भक्तों को अकर्षित भी कर रहा है।

इस विशेष श्रृंगार का यह चौथा साल

मंडल के सदस्यों ने बताया कि नोटों से श्रृंगार का यह चौथा साल है, इसकी शुरुआत ₹5 लाख 55 हजार 555 से हुई थी, जो हर वर्ष भक्तों के सहयोग से बढ़ती चली जा रही है। पिछले वर्षों में यह राशि क्रमशः ₹7 लाख 77 हजार 777, ₹11 लाख 11 हजार 111 से बढ़ते हुए इस साल ₹1.51 करोड़ तक पहुंच गई है।

मंडल के सदस्य ही देते हैं राशि

यह पूरी राशि मंडल के 30 कार्यकर्ताओं द्वारा आपसी सहयोग से एकत्रित की जाती है और उत्सव के पश्चात उन्हें लौटा दी जाती है। यह एक सामूहिक भक्ति और पारदर्शिता का सुंदर उदाहरण भी है।

‘उदयपुर चा राजा’ बन रहा नया प्रतीक

श्रद्धालुओं का कहना है कि जैसे मुंबई में ‘लालबाग का राजा’ गणेश चतुर्थी का राष्ट्रीय प्रतीक बन चुका है, वैसे ही ‘उदयपुर चा राजा’ अब लेकसिटी में धार्मिक आस्था, सामाजिक समर्पण और सांस्कृतिक सौंदर्य का प्रतीक बनकर उभरने रहा है।

गणेश पंडाल को भी भव्य मंडप, विशेष लाइटिंग और सुरक्षा व्यवस्था के साथ सजाया गया है। भक्ति के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी इस उत्सव का हिस्सा बना रहे हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आ रहे हैं और इस अनुपम श्रृंगार को देखकर मंत्रमुग्ध हो रहे हैं।

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद

पीएम मोदी पर अभद्र टिप्पणी के विरोध में 4 सितंबर को बिहार बंद

 PATNA. बिहार की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। दरभंगा में आयोजित कांग्रेस और राजद की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ के मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर राज्य में राजनीतिक तूफान खड़ा हो गया है। इस बयान के विरोध में एनडीए ने बड़ा कदम उठाते हुए राज्यव्यापी बिहार बंद (4 सितंबर, गुरुवार) का ऐलान किया है। बंद सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।

“देश की हर मां का अपमान” – भाजपा
पटना में मंगलवार को आयोजित संयुक्त प्रेस वार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा, “राजद और कांग्रेस के नेताओं ने मंच से जिस तरह की अभद्र भाषा का प्रयोग किया, वह न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का, बल्कि भारत की हर मां का अपमान है। बिहार जैसे परंपराओं वाले राज्य में यह टिप्पणी हमारी संस्कृति और अस्मिता पर आघात है।”
जायसवाल ने जनता से अपील की कि वे बंद को समर्थन देकर यह साबित करें कि बिहार ऐसी छोटी राजनीति और अपमानजनक भाषा को कभी बर्दाश्त नहीं करेगा

जदयू और हम का भी मोर्चा
बीजेपी के साथ-साथ जदयू और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) ने भी आक्रामक रुख अख्तियार कर लिया है। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह टिप्पणी लोकतांत्रिक मूल्यों को ठेस पहुंचाने वाली है। उन्होंने कहा, “मां के पूजनीय पद का अपमान बिहार की धरती कभी सहन नहीं करेगी। महागठबंधन को जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।”

वहीं, हम प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार ने इसे बिहार में ‘जंगलराज’ जैसी स्थिति को याद दिलाने वाला बताया और कहा कि एनडीए इस प्रकार की राजनीति को कभी स्वीकार नहीं करेगा।

महिला मोर्चा की अगुवाई
एनडीए ने साफ किया है कि 4 सितंबर का यह बंद महिलाओं की अगुवाई में होगा। भाजपा महिला मोर्चा और जदयू सहित अन्य घटकों की महिला शाखाएं सड़क पर उतरेंगी और विरोध दर्ज कराएंगी। एनडीए का दावा है कि इससे यह स्पष्टीकरण भी जाएगा कि यह आंदोलन केवल राजनीतिक मुद्दा नहीं, बल्कि महिलाओं की सम्मान रक्षा का आंदोलन है।

आपातकालीन सेवाओं को छूट
एनडीए ने आम जनता को भरोसा दिलाया है कि इस बंद से दैनिक जीवन को न्यूनतम प्रभावित करने की कोशिश की जाएगी। सरकार ने स्पष्ट किया है कि एंबुलेंस सेवा, अस्पताल, दवाइयों की दुकानें और अन्य जरूरी सेवाएं बंद के दायरे से पूरी तरह बाहर रहेंगी।

चुनावी पारा चढ़ा
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह विवाद आगामी चुनावी माहौल में बड़ा मुद्दा बन सकता है। एनडीए इस घटना को भावनाओं से जोड़कर महागठबंधन के खिलाफ रणनीति बना रहा है। वहीं राजद और कांग्रेस सफाई देने में जुटे हैं कि मंच से दिए गए शब्दों को तोड़ा-मरोड़ा गया।

हालांकि, विशेषज्ञों का कहना है कि बिहार जैसे राज्य में “मातृत्व” और “सम्मान” जैसे मुद्दे का सीधा असर वोट बैंक पर पड़ सकता है।

 हैवानियत की हदें पार…ऑटो चालक ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

हैवानियत की हदें पार…ऑटो चालक ने 5 साल की मासूम से किया दुष्कर्म

 विदिशा।  मध्य प्रदेश के विदिशा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पांच साल की मासूम से दुष्कर्म की गई है। इस मामले में पुलिस ने 40 वर्षीय राजू को गिरफ्तार किया है। जिसने स्कूल की छुट्टी के बाद मासूम के साथ रास्ते में उसके साथ दुष्कर्म किया।

बता दें कि, मामला विदिशा जिले के गंजबासौदा तहसील का है। यहां एक 40 साल के ऑटो चालक ने 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है। बताया गया कि, आरोपी सोमवार के दिन छात्रा समेत अन्य बच्चों को स्कूल लेकर गया था। छुट्‌टी के बाद उसने अन्य बच्चों को उनके घर छोड़ा। इसके बाद छात्रा से दुष्कर्म किया। इसके बाद किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर बच्ची को घर छोड़ दिया।

वहीं घर पहुंचने पर डरी सहमी बच्ची ने रो-रो कर माता- पिता को पूरी घटना बताई। जिसे सुनकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद माता-पिता उसे क्लीनिक ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें कानूनी कार्रवाई की सलाह दी। मंगलवार सुबह परिजन बच्ची को लेकर शहर थाना पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। मामले में SDOP शिखा भालवी ने बताया कि, आरोपी 3,4 दिनों से बच्ची से छेड़छाड़ कर रहा था। फिलाहल मामले की जांच की जा रही है।

पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत, पांच लोग अस्पताल में भर्ती

 बक्सर (बिहार): जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के दहिवर गांव में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर पर पास्ता और दूध-रोटी खाने के बाद एक ही परिवार के सात लोग अचानक बीमार पड़ गए। इलाज के दौरान पिता और पुत्र की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य सदस्य अस्पताल में भर्ती हैं।

✦ कैसे बिगड़ी तबीयत?
रात करीब 9 बजे परिवार ने खाना खाया। कुछ देर बाद 50 वर्षीय प्रेमा देवी की तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद एक-एक कर बच्चों और अन्य सदस्यों को उल्टी और सिरदर्द की शिकायत होने लगी। घबराए परिजन सभी को सदर अस्पताल ले गए।

40 वर्षीय कृष्णा सिंह और उनके 4 वर्षीय बेटे अमित कुमार की हालत नाजुक थी। दोनों को वाराणसी रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बाकी तीन बच्चे, प्रेमा देवी और पूजा देवी का इलाज बक्सर सदर अस्पताल और एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

✦ जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार सुबह पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची और खाने के नमूने इकट्ठा किए। सदर डीएसपी गौरव पांडे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। अब तक यह साफ नहीं हो सका है कि पास्ता खराब था या उसमें जानबूझकर जहर मिलाया गया। स्वास्थ्य विभाग भी जांच में जुटा है।

✦ गांव में दहशत

इस हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है। साधारण सा भोजन करने के बाद पूरे परिवार के बीमार पड़ने की खबर से लोग सन्न हैं।

GST Collection August 2025: जीएसटी कलेक्शन से भरा सरकार का खजाना, जानिए अगस्त में कितनी हुई कमाई

GST Collection August 2025: जीएसटी कलेक्शन से भरा सरकार का खजाना, जानिए अगस्त में कितनी हुई कमाई

 नई दिल्ली। वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह के अगस्त 2025 के आंकड़े जारी हो गए हैं। वित्त मंत्रालय के अनुसार, अगस्त 2025 में जीएसटी संग्रह 6.5% की बढ़ोतरी के साथ ₹1,86,315 करोड़ रहा, जो पिछले साल अगस्त 2024 में ₹1,75,000 करोड़ था। यह आंकड़ा 56वीं जीएसटी परिषद की बैठक से ठीक दो दिन पहले जारी हुआ है, जो 3-4 सितंबर को होनी है।

GST Collection August 2025: आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2025 में जीएसटी के प्रमुख घटक इस प्रकार रहे: केंद्रीय जीएसटी (CGST) ₹34,076 करोड़, राज्य जीएसटी (SGST) ₹42,854 करोड़, एकीकृत जीएसटी (IGST) ₹97,186 करोड़ और उपकर (Cess) ₹12,199 करोड़। आयात से प्राप्त कर में 1.2% की कमी देखी गई, जो ₹49,354 करोड़ रहा। जीएसटी रिफंड में सालाना आधार पर 20% की कमी आई, जो ₹19,359 करोड़ रहा। इसके बावजूद, शुद्ध जीएसटी राजस्व ₹1,67,000 करोड़ रहा, जो पिछले साल की तुलना में 10.7% अधिक है।

GST Collection August 2025: महाराष्ट्र नंबर.1, छोटे राज्यों में तेज वृद्धि

छोटे राज्यों में सिक्किम (39%), मेघालय (35%) और नगालैंड (33%) ने जीएसटी संग्रह में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की। बड़े राज्यों में महाराष्ट्र ने ₹28,900 करोड़ के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जिसमें 10% की वृद्धि देखी गई। इसके बाद कर्नाटक (₹14,204 करोड़, +15%), तमिलनाडु (₹11,057 करोड़, +9%) और उत्तर प्रदेश (₹9,086 करोड़, +10%) का स्थान रहा। हालांकि, चंडीगढ़ (-12%), मणिपुर (-24%) और झारखंड (-1%) में संग्रह में कमी दर्ज की गई।

Dog Aadhar Card: अजब-गजब कारनामे…. बना कुत्ते का आधार कार्ड, नाम टॉमी जैसवाल

Dog Aadhar Card: अजब-गजब कारनामे…. बना कुत्ते का आधार कार्ड, नाम टॉमी जैसवाल

 ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। यहां एक कुत्ते का आधार कार्ड बनाया गया है। जो इस वक्त सोशल मीडिया में काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

बता दें कि, ये पूरा मामला ग्वालियर के डबरा शहर का है। जहां एक कुत्ते का आधार कार्ड बनाया गया है जिसमें कुत्ते का नाम टॉमी जायसवाल और पालनकर्ता का नाम कैलाश जायसवाल, वार्ड नंबर एक सिमरिया ताल ग्वालियर मध्य प्रदेश लिखा है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस आधार कार्ड में बकायदा कुत्ते की फोटो और आधार कार्ड नंबर भी है।

वहीं इस मामले को लेकर ग्वालियर कलेक्टर ने जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही आधार कार्ड किसने एडिट किया और ये सोशल मीडिया पर कैसे वायरल हो रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है।

BIG NEWS : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, सात लोगों की मौत, पांच घायल

BIG NEWS : पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, सात लोगों की मौत, पांच घायल

 लखनऊ ;- राजधानी लखनऊ में रविवार को पटाखा फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जोरदार धमाके से पूरा इलाका दहल उठा। आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर मौके की तरफ भागे। स्थानीय लोगों ने अंदर फंसे लोगों को बचाने का प्रयास शुरू किया। घटना गुडंबा थाना क्षेत्र के बेहटा इलाके की है।

उधर, पुलिस और एंबुलेंस को भी सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस, एंबुलेंस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल लोगों को अस्पताल भेजा। घटना में करीब सात लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। करीब पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। राहत बचाव कार्य जारी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम ने घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए।

 
10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, रेलवे में 2865 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

10वीं पास युवाओं के लिए शानदार मौका, रेलवे में 2865 पदों पर निकली भर्ती, जानिए पूरी डिटेल्स

 RRC WCR Apprentice 2025: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहें युवाओं के लिए सुनहरा मौका है, रेलवे भर्ती सेल, पश्चिम मध्य रेलवे द्वारा RRC WCR द्वारा अपरेंटिस के 2865 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती के जरिए जबलपुर, भोपाल और कोटा में अपरेंटिस के पद भरे जाएंगे। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट wcr.indianrailways.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

“125वीं ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश – मुश्किलों के बीच भी बदल रहा है देश”

“125वीं ‘मन की बात’ में पीएम मोदी का संदेश – मुश्किलों के बीच भी बदल रहा है देश”

 नयी दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 125वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस बार का मानसून प्राकृतिक आपदाओं की बड़ी परीक्षा लेकर आया है। पहाड़ों और मैदानों में बाढ़ और भूस्खलन से भारी नुकसान हुआ है। मकान, खेत और सड़कें तबाह हुईं और कई परिवार मुश्किल में पड़ गए।

पीएम मोदी ने कहा कि इन संकटों के बीच हमारे जवानों ने राहत और बचाव में दिन-रात मेहनत की। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों ने थर्मल कैमरे, ड्रोन और खोजी कुत्तों की मदद से फंसे लोगों को बचाया। हेलीकॉप्टर से राहत सामग्री और घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस मुश्किल समय में स्थानीय लोग, प्रशासन और सामाजिक कार्यकर्ता भी मदद के लिए आगे आए, इसके लिए वह सभी का आभार जताते हैं।

जम्मू कश्मीर की दो बड़ी उपलब्धियां

आपदाओं के बीच पीएम मोदी ने जम्मू कश्मीर की दो उपलब्धियों का भी जिक्र किया। पहला – पुलवामा में पहली बार दिन-रात का क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें रिकॉर्ड संख्या में लोग शामिल हुए। दूसरा – श्रीनगर की डल झील पर देश का पहला ‘खेलो इंडिया वॉटर स्पोर्ट्स फेस्टिवल’ आयोजित हुआ, जिसमें 800 से ज्यादा एथलीट्स ने हिस्सा लिया।

UPSC अभ्यर्थियों के लिए नई पहल

पीएम मोदी ने बताया कि कई बार काबिल अभ्यर्थी मामूली अंतर से UPSC की अंतिम सूची तक नहीं पहुंच पाते। ऐसे युवाओं के लिए “प्रतिभा सेतु” नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया गया है। इसमें 10 हजार से ज्यादा होनहार उम्मीदवारों का डेटाबेस मौजूद है, जिससे प्राइवेट कंपनियां भी उन्हें नौकरी दे सकेंगी।

अन्य मुद्दे

प्रधानमंत्री ने बताया कि जर्मनी का एक बड़ा फुटबॉल कोच मध्यप्रदेश के शहडोल के खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देने के लिए आगे आया है। इसके अलावा उन्होंने देशवासियों को 17 सितंबर को आने वाली विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं दीं और “विश्वकर्मा योजना” का जिक्र किया।

उन्होंने ऑपरेशन पोलो और हैदराबाद मुक्ति दिवस का भी स्मरण किया और कहा कि सरदार पटेल के प्रयासों से हैदराबाद रियासत को देश से जोड़ा गया था।