नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों में 79% आरक्षण का आदेश किया रद्द

हाईकोर्ट ने मेडिकल कॉलेजों में 79% आरक्षण का आदेश किया रद्द

 लखनऊ : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने यूपी सरकार के उस आदेश को रद्द कर दिया है, जिसमें आंबेडकर नगर, कन्नौज, जालौन और सहारनपुर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में आरक्षित वर्ग के लिए 79% से ज्यादा सीटें तय की गई थीं। कोर्ट ने साफ कहा कि आरक्षण की सीमा 50% से ज्यादा नहीं हो सकती।

न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की बेंच ने यह फैसला नीट परीक्षार्थी सबरा अहमद की याचिका पर दिया। सबरा ने नीट-2025 में 523 अंक और अखिल भारतीय रैंक 29,061 हासिल की है। उन्होंने याचिका में दलील दी थी कि सरकार ने 2010 से 2015 के बीच कई आदेश जारी कर आरक्षण की सीमा को गैरकानूनी तरीके से बढ़ा दिया, जिसकी वजह से अनारक्षित वर्ग को बेहद कम सीटें मिल रही हैं।

याचिका में बताया गया कि इन कॉलेजों में राज्य सरकार के कोटे में 85 सीटें हैं, लेकिन सामान्य वर्ग को सिर्फ सात सीट ही दी जा रही हैं। इसे सुप्रीम कोर्ट के उस सिद्धांत का उल्लंघन बताया गया, जिसमें कहा गया है कि आरक्षण 50% से ज्यादा नहीं होना चाहिए।

सरकार और मेडिकल एजुकेशन विभाग ने याचिका का विरोध करते हुए कहा कि 50% की सीमा पूर्ण नहीं है और हालात के मुताबिक इसे बढ़ाया जा सकता है। लेकिन अदालत ने इस तर्क को खारिज करते हुए साफ किया कि अगर आरक्षण बढ़ाना है तो यह सही कानूनी प्रक्रिया और नियमों के तहत ही होना चाहिए।

CG : मंदिर में पुजारी की हत्या! खून से सनी मिली लाश

CG : मंदिर में पुजारी की हत्या! खून से सनी मिली लाश

 बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के सूरीघाट में मंदिर के पुजारी की हत्या का मामला सामने आया है. सुबह मंदिर परिसर में पुजारी की खून से सनी लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. ये पूरा मामला सूरीघाट के पाठ बाबा मंदिर का है.जानकारी के मुताबिक, आज सुबह पुजारी जागेश्वर पाठक की खून से सनी लाश मिली. पुजारी के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया हैं. सूचना मिलते ही मौके पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड की टीम पहुंच गई है. पुलिस मामले में आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है.

1 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Kiger Facelift खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानें

1 लाख की डाउन पेमेंट पर Renault Kiger Facelift खरीदें तो कितनी बनेगी EMI? यहां जानें

 Renault Kiger Facelift : Renault ने अपनी पॉपुलर सब-4 मीटर SUV Kiger Facelift लॉन्च की है. नए मॉडल में बोल्ड डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और एडवांस सेफ्टी पैकेज शामिल हैं. कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत सिर्फ 6.29 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है. 

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार की नई पहल,दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुरुआत

ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने सरकार की नई पहल,दीदी के गोठ रेडियो कार्यक्रम का होगा शुरुआत

  नई दिल्ली। भारत की एक प्रमुख नदी, महानदी, जो छत्तीसगढ़ से निकलकर ओडिशा होकर बंगाल की खाड़ी तक जाती है, लंबे समय से विवाद का कारण बनी हुई है।

इस लंबे विवाद को बातचीत से हल करने के लिए 30 अगस्त 2025 को नई दिल्ली में एक अहम बैठक हुई। इसमें छत्तीसगढ़ और ओडिशा के मुख्य सचिवों और जल संसाधन विभाग के सचिवों ने हिस्सा लिया। बैठक में दोनों राज्यों ने माना कि यह समस्या बहुत पुरानी और कठिन है, लेकिन लोगों और दोनों राज्यों के भले के लिए इसका समाधान मिल-बैठकर निकालना ही होगा।

बैठक में यह भी तय हुआ कि सितंबर 2025 से दोनों राज्यों की तकनीकी समितियाँ, जिनमें इंजीनियर और विशेषज्ञ होंगे, हर हफ़्ते बैठक करेंगी। ये समितियाँ मुख्य मुद्दों को पहचानेंगी और उनका हल निकालने की कोशिश करेंगी। साथ ही, वे यह भी देखेंगी कि कैसे दोनों राज्यों के बीच बेहतर तालमेल बनाया जा सकता है।

अक्टूबर 2025 में दोनों राज्यों के मुख्य सचिव एक और बैठक करेंगे। इसमें जल संसाधन सचिव भी शामिल होंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो दिसंबर तक दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री भी मुलाक़ात कर सकते हैं और आगे की दिशा तय करेंगे।

अंत में दोनों राज्यों ने यह वादा किया कि वे ईमानदारी और खुले मन से बातचीत करेंगे, ताकि महानदी जल विवाद का हल ऐसा निकले जो सबके लिए लाभकारी हो।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर यह पहल सफल रही, तो यह न सिर्फ ओडिशा और छत्तीसगढ़ के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक मिसाल होगी कि बड़े और पुराने विवाद भी आपसी बातचीत और सहयोग से सुलझाए जा सकते हैं।

डाक विभाग में बड़ा बदलाव, सोमवार से नहीं मिलेगी रजिस्टर्ड पोस्ट, ब्रिटिश काल से शुरु हुई सेवा 2025 में हुई बंद

डाक विभाग में बड़ा बदलाव, सोमवार से नहीं मिलेगी रजिस्टर्ड पोस्ट, ब्रिटिश काल से शुरु हुई सेवा 2025 में हुई बंद

  Registered Post : देश में अब रजिस्टर्ड पोस्ट जल्द ही इतिहास बन जाएगी। जी हाँ, 1 सितंबर यानी सोमवार से डाक विभाग की यह पुरानी और भरोसेमंद सेवा बंद हो रही है। डाक विभाग ने फैसला किया है कि रजिस्टर्ड पोस्ट को अब पूरी तरह स्पीड पोस्ट में मिला दिया जाएगा।

रजिस्टर्ड पोस्ट का इतिहास बहुत पुराना है। यह सेवा ब्रिटिश काल से चली आ रही थी और अब तक सरकारी दफ्तरों, अदालतों, बैंकों और आम लोगों के लिए अहम भूमिका निभाती रही है। चाहे कोर्ट का समन हो, सरकारी आदेश हो या किसी जरूरी दस्तावेज़ की सुरक्षित डिलीवरी… लोग रजिस्टर्ड पोस्ट पर ही भरोसा करते थे। लेकिन अब यह सुविधा खत्म कर दी जाएगी।भारतीय डाक विभाग ने इसके लिए पहले ही देशभर के सभी पोस्टमास्टर को सर्कुलर जारी कर दिया था। निर्देश दिए गए थे कि 31 अगस्त तक सभी जरूरी बदलाव पूरे कर लिए जाएं, ताकि 1 सितंबर से रजिस्टर्ड पोस्ट की जगह सिर्फ स्पीड पोस्ट का ही इस्तेमाल हो सके।डाक विभाग का कहना है कि समय बदल गया है। अब रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट में मिलाने से काम ज्यादा आसान होगा। ग्राहकों को तेज़ और बेहतर सुविधा मिलेगी और साथ ही विभाग के संसाधनों का भी बेहतर उपयोग हो सकेगा।इस बदलाव का असर सरकारी दफ्तरों और अदालतों पर भी पड़ेगा। अभी तक कई जगह नियमों के अनुसार जरूरी कागज़ात रजिस्टर्ड पोस्ट से ही भेजे जाते थे। लेकिन डाक विभाग ने सभी सरकारी दफ्तरों, अदालतों और संस्थानों से कहा था कि वे 31 जुलाई तक अपने नियमों में संशोधन कर लें, ताकि 1 सितंबर के बाद किसी तरह की परेशानी न हो।डाक विभाग का मानना है कि डिजिटल युग में जब अधिकतर काम ऑनलाइन हो रहे हैं, तो सेवाओं को और तेज़ और सरल बनाना समय की मांग है।तो अब साफ है कि आने वाले सोमवार, 1 सितंबर से अगर आप कोई चिट्ठी या दस्तावेज़ भेजेंगे, तो वह रजिस्टर्ड पोस्ट नहीं बल्कि स्पीड पोस्ट के नाम से जाएगा।

दुष्कर्म के बाद 45 वर्षीय महिला की हत्या, चेहरे पर पत्थर से किया वार

दुष्कर्म के बाद 45 वर्षीय महिला की हत्या, चेहरे पर पत्थर से किया वार

  कोंच (गया): बिहार के गया जिले में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आंती थाना क्षेत्र के बरई गांव में गुरुवार देर रात 45 वर्षीय मीना देवी की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव शुक्रवार सुबह गांव के पास झाड़ियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। उसके चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था।

फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, जबकि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गया पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।

कैसे हुई वारदात?

मृतका के परिजनों ने गांव के संजय चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि संजय ने पूजा-पाठ और ओझा-गुनी का बहाना बनाकर रात में मीना देवी को अपने घर बुलाया। वहां उसने शराब के नशे में पहले महिला से दुष्कर्म किया और फिर घर से लगभग 200 मीटर दूर खेत में ले जाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी ने मीना देवी के चेहरे पर पत्थर से कई वार किए, ताकि पहचान छुपाई जा सके।

बेटी और सास पर भी हमला

इतना ही नहीं, वारदात के बाद आरोपी ने मृतका की 25 वर्षीय बेटी को भी किसी बहाने अपने घर बुलाया। बेटी के साथ उसकी सास भी वहां पहुंचीं। तभी आरोपी ने उन पर भी हमला कर दिया। सास के सिर में गंभीर चोट आई है। इसी दौरान बेटी की नजर पास की झाड़ियों में पड़ी, जहां उसकी मां का शव पड़ा था। शव देखकर बेटी चीखने लगी और शोर मचाते ही गांव के लोग वहां जुट गए। मौके की नजाकत भांपते हुए आरोपी संजय चौधरी फरार हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी सुशांत कुमार चंचल और थानेदार रंजीत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और गांव की घेराबंदी कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई।

डीएसपी ने कहा—

“शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।”

गांव में दहशत और आक्रोश

इस वीभत्स वारदात से पूरे गांव में सन्नाटा और गुस्सा फैल गया है। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। महिलाओं ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे अपराधियों को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में कोई इस तरह का अपराध करने की हिम्मत न कर सके।

 
युवती को बुलाकर रातभर अय्याशी करता था युवक, मौका पाकर लड़की ने प्राइवेट पार्ट को…

युवती को बुलाकर रातभर अय्याशी करता था युवक, मौका पाकर लड़की ने प्राइवेट पार्ट को…

 हरदोई. मल्लावा में राजस्थान से आए प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काटने का मामला सामने आया है. आरोप है कि युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड का न्यूड वीडियो बनाया था. जिसके आधार पर वो पहले की तरह संबंध बनाने के लिए ब्लैकमेल करता था. युवक जसवंत निवासी हनुमानगढ़ राजस्थान का अफेयर UP में चल रहा था. युवती इससे परेशान थी.

जानकारी के मुताबिक बार बार जसवंत उसे बुलाता और रात भर मनमानी करता था. बीती रात भी दोनों साथ ही थे. इस दौरान युवती ने संबंध बनाने की इच्छा जताई. जब जसवंत तैयार हुआ तो लड़की ने झट से तेज धार वाले चाकू से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाला. फिलहाल युवक अस्पताल में एडमिट है.

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां पहुंचाया. जहां से उसे मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया. पुलिस ने युवती को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. जांच के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी.

हमें फर्जी केस मे जेल भेजा, नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को क्यों नहीं... कांग्रेस पर जमकर बरसे केजरीवाल

हमें फर्जी केस मे जेल भेजा, नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को क्यों नहीं... कांग्रेस पर जमकर बरसे केजरीवाल

 दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब AAP नेताओं पर फर्जी केस बनाकर जेल भेजा गया, तो गांधी परिवार को नेशनल हेराल्ड केस में क्यों नहीं? केजरीवाल ने साफ किया कि उनकी पार्टी किसी के साथ समझौता नहीं करेगी। उन्होंने यह बात AAP विधायकों और पार्षदों की बैठक में कही।

'गंदा राजा विपक्ष को जेल में डालता है'

केजरीवाल ने इस बैठक में भाजपा और कांग्रेस दोनों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "जब गंदा राजा आता है, तो वह विपक्षियों को जेल में डालता है।" उन्होंने यह भी बताया कि लोग उनसे समझौता करने की सलाह देते हैं, लेकिन वह ऐसी राजनीति में यकीन नहीं करते। उन्होंने कहा कि जनता सब समझती है।

'2जी और कोयला घोटाला क्यों बंद हुआ?'

केजरीवाल ने 2014 के चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद 2जी और कोयला घोटाले जैसे बड़े मामले बंद हो गए। उन्होंने आरोप लगाया कि लोग अब कहने लगे हैं कि कांग्रेस ने भाजपा से समझौता कर रखा है। उन्होंने कहा कि AAP सत्ता या परिवार के लिए समझौता नहीं करेगी, भले ही "सर कटवाना पड़े।"

अमेरिका पर टैरिफ बढ़ाने की मांग

अरविंद केजरीवाल ने अमेरिका की दादागिरी का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की कि अगर अमेरिका ने भारतीय माल पर 50% टैरिफ लगाया है, तो भारत को भी अमेरिका पर 100% टैरिफ लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इससे देश के किसानों और व्यापारियों को बचाया जा सकता है। उन्होंने मोदी पर आरोप लगाया कि उन्होंने अमेरिका के सामने झुककर टैरिफ हटा दिया, जिससे भारतीय किसान और व्यापारी बर्बाद हो रहे हैं।

9 वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म, मचा हड़कंप; प्रशासन पर उठे सवाल

9 वीं कक्षा की छात्रा ने स्कूल के टॉयलेट में बच्चे को दिया जन्म, मचा हड़कंप; प्रशासन पर उठे सवाल

 कर्नाटक :- कर्नाटक के यादगीर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां के एक सरकारी आवासीय विद्यालय की कक्षा 9वीं की छात्रा ने स्कूल के शौचालय में एक बच्चे को जन्म दिया। यह घटना बुधवार को हुई, लेकिन इसका खुलासा गुरुवार को हुआ। छात्रा और नवजात दोनों की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनका इलाज शाहपुर के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने सवाल उठाए हैं कि आखिर इतनी बड़ी बात स्कूल स्टाफ और स्वास्थ्य विभाग की नजरों से कैसे छिपी रही। इस पर कर्नाटक राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य शशिधर कोसाम्बे ने कड़ा रुख अपनाया है।

प्रिंसिपल व स्टाफ पर होगी कार्रवाई
कोसाम्बे ने कहा कि आयोग को सूचना न देने पर प्रिंसिपल और स्टाफ के खिलाफ स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने डीसीपी यादगीर को मौके पर जाकर रिपोर्ट दर्ज करने और आयोग को शाम तक विस्तृत रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

स्वास्थ्य विभाग की भी होगी जांच
कोसाम्बे ने कहा कि स्कूलों में लड़कियों की मासिक जांच होनी चाहिए थी, लेकिन इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों की लापरवाही नजर आ रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की सिफारिश की है।

भीषण सड़क हादसाः ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

भीषण सड़क हादसाः ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन महिलाओं समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, मची चीख-पुकार

 महाराष्ट्र :- महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले की राजुरा तहसील में बृहस्पतिवार को एक ट्रक और ऑटोरिक्शा की टक्कर हो जाने से तीन महिलाओं सहित छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने ऑटोरिक्शा को मारी टक्कर
पुलिस ने बताया कि राजुरा-गडचंदूर रोड पर कपाणगांव के पास शाम करीब चार बजे हुए इस हादसे में दो लोग घायल भी हुए। दुर्घटना के समय ऑटोरिक्शा में सात यात्री सवार थे। राजुरा थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ऑटोरिक्शा को विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। 

भीषण टक्कर में ऑटोरिक्शा पूरी तरह हुआ चकनाचूर
टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरा ऑटोरिक्शा चकनाचूर हो गया। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी पीड़ितों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें से तीन लोगों की पहले ही मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घायलों में से तीन को चंद्रपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। 

अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान वर्षा मांडले (41), तनु पिंपलकर (18), ताराबाई पापुलवार (60), रवींद्र बोबडे (48), शंकर पिपेरे (50) और ऑटोरिक्शा चालक प्रकाश मेश्राम (50) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है, लेकिन उसका चालक फरार है और चालक के खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है। 

टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, स्थानीय कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत, स्थानीय कलाकारों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के टोक्यो पहुंच गए हैं। यहां उनका भव्य स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर मंत्रमुग्ध कर दिया। पीएम मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए दो दिवसीय जापान यात्रा पर हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा से भी मुलाकात करेंगे। पीएम मोदी की यह यात्रा ट्रंप टैरिफ के बीच हो रही है जो काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी की जापान यात्रा के दौरान व्यापार, निवेश, रक्षा और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रमुख एजेंडे होंगे।

टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों से भी मिलेंगी पीएम मोदी

पीएम मोदी टोक्यो में जापानी उद्योगपतियों और राजनीतिक नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारतीय आयातों पर भारी शुल्क लगाने के कारण भारत-अमेरिका संबंधों में आई गिरावट के बीच हो रही है।

जापान यात्रा के बाद चीन जाएंगे पीएम मोदी

शनिवार को अपनी जापान यात्रा समाप्त करने के बाद, प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के राष्ट्राध्यक्षों की परिषद की 25वीं बैठक में भाग लेने के लिए चीन रवाना होंगे।

‘सूटकेस कांड’ का खुलासा: प्रेमी ही निकला रूबी का कातिल, प्यार में धोखा या कुछ और?

‘सूटकेस कांड’ का खुलासा: प्रेमी ही निकला रूबी का कातिल, प्यार में धोखा या कुछ और?

 रौतहट/मड़वन: नेपाल के रौतहट में हुए ‘सूटकेस कांड’ की गुत्थी सुलझ गई है। मड़वन प्रखंड के रक्सा गाँव की रहने वाली रूबी साह की हत्या का आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका प्रेमी लक्ष्मण पासवान ही निकला। पुलिस ने लक्ष्मण को उस वक्त गिरफ्तार किया जब वह खुद को आग लगाकर आत्महत्या का प्रयास कर रहा था।रौतहट जिले के माधव नारायण नगर पालिका वार्ड-6 का रहने वाला लक्ष्मण पासवान बुरी तरह झुलसी हुई हालत में एक बगीचे से मिला। उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उसका करीब 30 प्रतिशत शरीर जल चुका है। पुलिस पूछताछ में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

लक्ष्मण ने बताया कि वह रूबी से बहुत प्यार करता था और दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की थी। लेकिन, रूबी के परिवार वालों ने जबरन उसकी शादी कहीं और करा दी। इसके बाद से वह गौर में अकेले किराए के मकान में रह रहा था। लक्ष्मण के अनुसार, रूबी जब भी नेपाल आती थी, उससे मिलने उसके डेरे पर आती थी।

हत्या वाले दिन भी रूबी ब्यूटी पार्लर से लौटने के बाद लक्ष्मण के पास आई थी। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। झगड़े के बाद लक्ष्मण ने रूबी की गला दबाकर हत्या कर दी। लाश को ठिकाने लगाने के लिए उसने एक सूटकेस का सहारा लिया और उसे ई-रिक्शे से ले जाने की कोशिश की।

इस मामले में पहले रिक्शाचालक को गिरफ्तार किया गया था, जिसकी निशानदेही पर पुलिस लक्ष्मण तक पहुँच सकी।

Voter ID: वोटर आईडी सिर्फ वोट देने के लिए नहीं, जानें इसके कई बड़े फायदे

Voter ID: वोटर आईडी सिर्फ वोट देने के लिए नहीं, जानें इसके कई बड़े फायदे

 नई दिल्ली।  अक्सर लोग सोचते हैं कि वोटर आईडी कार्ड (Voter ID) सिर्फ चुनाव में वोट डालने के लिए होता है, लेकिन सच यह है कि यह छोटा सा कार्ड आपकी रोजमर्रा की जिंदगी में कई बड़े कामों में काम आता है।

वोटर कार्ड क्या है और क्यों जरूरी है

भारत में वोट डालने के लिए वोटर आईडी कार्ड, जिसे वोटर कार्ड या EPIC (Electors Photo Identity Card) भी कहा जाता है, दिखाना अनिवार्य है। यह कार्ड यह सुनिश्चित करता है कि आप वोट डालने के लिए पात्र हैं।

Vaishno Devi Dham: वैष्णो देवी धाम के रास्ते भूस्खलन – 31 की मौत, 23 घायल, जम्मू-कटरा हाईवे बंद

Vaishno Devi Dham: वैष्णो देवी धाम के रास्ते भूस्खलन – 31 की मौत, 23 घायल, जम्मू-कटरा हाईवे बंद

 नई दिल्ली। भारी बारिश ने जम्मू-कश्मीर में हालात बिगाड़ दिए हैं। रियासी जिले में माता वैष्णो देवी धाम की ओर जाने वाले मार्ग पर बुधवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 31 लोगों की मौत और 23 लोग घायल हो गए। मलबे में दबे और लोगों के फंसे होने की आशंका से बचाव अभियान जारी है।

भूस्खलन के कारण जम्मू-कटरा राजमार्ग पूरी तरह ठप हो गया है, जबकि नॉर्दर्न रेलवे ने 22 ट्रेनों को रद्द और 27 को शॉर्ट-टर्मिनेट कर दिया है। इनमें वैष्णो देवी बेस कैंप से चलने वाली 9 ट्रेनें भी शामिल हैं।

लगातार बारिश ने बाढ़ और भूस्खलन का खतरा और बढ़ा दिया है। जम्मू शहर से लेकर कठुआ, ऊधमपुर, सांबा और रियासी तक का इलाका बुरी तरह प्रभावित है। पुल बह गए, मोबाइल टावर और बिजली लाइनें ध्वस्त हो गईं।

प्रशासन, सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत कार्य में लगी हैं। अब तक 3,500 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। प्रभावित लोगों को अस्थायी शिविरों में भोजन, पानी और मेडिकल सहायता दी जा रही है।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि बादल 12 किमी की ऊंचाई तक पहुंच रहे हैं, जिससे आने वाले दिनों में और तेज तूफान और बारिश हो सकती है।

तिरुपति मंदिर में 121 Kg सोने का दान, सोने की कीमत ₹140 करोड़, देखें 10 सबसे बड़े दानों की लिस्ट…!!

तिरुपति मंदिर में 121 Kg सोने का दान, सोने की कीमत ₹140 करोड़, देखें 10 सबसे बड़े दानों की लिस्ट…!!

 Tirupati Balaji Temple Donation : विश्वविख्यात तिरुपति बालाजी मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का एक अनोखा उदाहरण देखने को मिला है। एक भक्त ने मंदिर को 121 Kg सोना दान किया है, जिसका बाजार मूल्य लगभग ₹140 करोड़ है। इस ऐतिहासिक दान की जानकारी स्वयं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने सार्वजनिक की, जिसके बाद यह दान देशभर में चर्चा का विषय बन गया है।

तिरुपति मंदिर में माथा टेक शुरू किया था व्यवसाय

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने बताया कि इस भक्त पहले तिरुपति मंदिर में प्रार्थना कर ही व्यवसाय की शुरूआत की थी। समय के साथ उस भक्त ने बड़ा व्यापार खड़ा कर लिया और ₹6,000–7,000 करोड़ का मुनाफा कमाया। अपने जीवन की इस सफलता का श्रेय श्री वेंकटेश्वर स्वामी को देते हुए, उसने मंदिर को 121 Kg सोना भेंट करने का संकल्प लिया था, जो अब उसने पूरा कर दिया है।

रोजाना 120 Kg सोने से सजाई जाती है मूर्ती

Tirupati Balaji Temple Donation : मुख्यमंत्री नायडू ने बताया कि वर्तमान में तिरुपति मंदिर में स्थित भगवान श्री वेंकटेश्वर की मूर्ति को प्रतिदिन लगभग 120 Kg सोने के आभूषणों से सजाया जाता है। इस पर भक्त ने कहा कि वह इससे अधिक योगदान देना चाहता है और ₹140 करोड़ मूल्य का 121 किलो सोना दान करेगा, जिसे अब मंदिर ट्रस्ट को सौंप दिया गया है।

भक्ति, आस्था और सेवा

तिरुमाला स्थित श्री वेंकटेश्वर मंदिर को दुनिया के सबसे धनी और श्रद्धेय मंदिरों में गिना जाता है। यहां रोजाना हजारों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। मंदिर ट्रस्ट द्वारा व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए राज्य सरकार और TTD (तिरुमला तिरुपति देवस्थानम) मिलकर काम करते हैं।

दान एक परंपरा नहीं श्रद्धा

तिरुपति मंदिर में दान केवल एक धार्मिक परंपरा नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था, सामाजिक योगदान और व्यक्तिगत कृतज्ञता का प्रतीक है। आम आदमी से लेकर देश के बड़े उद्योगपतियों तक, सभी इस मंदिर के चरणों में श्रद्धा के रूप में धन और आभूषण अर्पित करते आए हैं।

श्रद्धालु का गुप्त दान

मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने दानदाता की गोपनीयता बनाए रखते हुए उसकी भावना की सराहना की और कहा, यह दान केवल सोना नहीं, बल्कि भगवान के प्रति आस्था और समाज के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।

बड़ी हस्तियां भी करती हैं दान

Tirupati Balaji Temple Donation : तिरुपति बालाजी मंदिर को देश और दुनिया के सबसे धनी मंदिरों में गिना जाता है और समय-समय पर मंदिर को उद्योगपतियों, राजनेताओं, फिल्म हस्तियों और आम भक्तों से करोड़ों का दान प्राप्त होता रहा है। अब तक चर्चित लोगों से मिले 10 सबसे बड़े दान इस प्रकार हैं।

ध्यान देने योग्य बातें

  • तिरुपति मंदिर ट्रस्ट (TTD) को सालाना ₹1,000 करोड़ से अधिक का दान मिलता है।
  • हर दिन ₹1-2 करोड़ नकद, कई किलो सोना और कीमती आभूषण दान स्वरूप मिलते हैं।
  • मंदिर में होंडुरास, जापान, अमेरिका, दुबई जैसे देशों के श्रद्धालु भी बड़ी संख्या में करते हैं दान।

इन रूपों में प्राप्त होते हैं दान

  • सोना, चांदी, हीरे, आभूषण
  • नकद राशि (हुण्डी में और चेक द्वारा)
  • प्रॉपर्टी / शेयर / भूमि
  • गायें और अन्य धार्मिक सामग्री
  • डिजिटल दान (ऑनलाइन ट्रांसफर, म्यूचुअल फंड यूनिट्स आदि)

शीर्ष 10 बड़े दान

IAS Transfer: एक साथ 17 आईएएस अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

IAS Transfer: एक साथ 17 आईएएस अफसरों का तबादला, यहां देखें पूरी लिस्ट

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार द्वारा इन दिनों प्रशासनिक सेवा के अफसरों के लगातार तबादले किए जा रहे हैं। वहीं एक बार सभी आईएएस अफसरों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) ने अतिरिक्त सचिव स्तर पर कई वरिष्ठ-स्तरीय नियुक्तियों को मंजूरी दे दी है।

IAS Transfer:बता दें कि, इस बदलाव के मुताबिक, संजय रस्तोगी, आईएएस (ओआर:91) को भारतीय राष्ट्रीय अभिलेखागार का महानिदेशक नियुक्त किया गया। तो वहीं अनिल कुमार सिंघल, आईएएस (एपी:93) को कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है जबकि, सुनील कुमार बरनवाल, आईएएस (जेएच:97) को राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।

ब्रेकिंग : न्याय महकमे में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ समेत कई हाईकोर्ट के जजों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट……

ब्रेकिंग : न्याय महकमे में बड़ा फेरबदल, छत्तीसगढ़ समेत कई हाईकोर्ट के जजों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट……

 देश की सर्वोच्च न्यायालय ने बड़ा फेरबदल किया है। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने देशभर के अलग-अलग हाई कोर्ट में पदस्थ 14 जजों के तबादला आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के तहत छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में पदस्थ जस्टिस संजय एस अग्रवाल का इलाहाबाद हाई कोर्ट ट्रांसफर किया गया है। उनकी जगह पर मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के दूसरे नंबर के सबसे वरिष्ठ जस्टिस अतुल श्रीधरन को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा गया है।

हाई कोर्ट जजों के स्थानांतरण के लिए सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम द्वारा प्रस्ताव विधि मंत्रालय को भेजा जाता है। राष्ट्रपति के हस्ताक्षर होने के बाद यह आदेश जारी किया जाता है। बिलासपुर हाई कोर्ट में पदस्थ जस्टिस संजय एस अग्रवाल बार कोटे से जस्टिस बने हैं। जस्टिस बनने के बाद वह बिलासपुर हाई कोर्ट में ही पदस्थ थे। उन्हें इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजा गया है। मध्यप्रदेश हाई कोर्ट में चीफ जस्टिस के बाद अतुल श्रीधरन सबसे सीनियर जस्टिस हैं। उन्हें छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट भेजा गया है।

देखें लिस्ट…

भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ लागू, रूसी तेल खरीद के कारण जुर्माना: भारत के पास क्या हैं विकल्प?

भारत पर ट्रंप का 50% टैरिफ लागू, रूसी तेल खरीद के कारण जुर्माना: भारत के पास क्या हैं विकल्प?

 नई दिल्ली।  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर लगाया गया अतिरिक्त 25% टैरिफ आज से लागू हो गया है, जिसके साथ भारत से अमेरिका को निर्यात होने वाले सामानों पर कुल टैरिफ 50% तक पहुंच गया है। यह टैरिफ रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर जुर्माने के तौर पर लगाया गया है। इस कदम के बाद भारत उन देशों में शामिल हो गया है, जिन्हें अमेरिका द्वारा सबसे अधिक टैरिफ का सामना करना पड़ रहा है। यह टैरिफ भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों में एक नया तनाव पैदा कर रहा है, और अब सवाल यह है कि भारत इस आर्थिक चुनौती का सामना करने के लिए क्या कदम उठा सकता है।

 
टैरिफ का कारण
ट्रंप प्रशासन ने भारत पर यह अतिरिक्त टैरिफ इसलिए लगाया है, क्योंकि भारत रूस से कच्चा तेल खरीद रहा है, जिसे अमेरिका रूस-यूक्रेन युद्ध को “वित्तपोषित” करने वाला मानता है। ट्रंप ने अपने कार्यकारी आदेश में कहा कि भारत “प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूसी तेल आयात कर रहा है,” और इसे रोकने के लिए यह कदम जरूरी है। यह टैरिफ 21 दिनों की नोटिस अवधि के बाद आज, 27 अगस्त 2025 से प्रभावी हो गया है। इससे पहले, 7 अगस्त 2025 को 25% का आधार टैरिफ लागू किया गया था, जिसे अब दोगुना कर 50% कर दिया गया है।
 
भारत ने इस टैरिफ को “अनुचित, अन्यायपूर्ण और अनुचित” करार दिया है, यह तर्क देते हुए कि उसने रूस से तेल आयात शुरू करने से पहले अमेरिका ने ही वैश्विक ऊर्जा बाजारों की स्थिरता के लिए ऐसा करने को प्रोत्साहित किया था। भारत का कहना है कि यह आयात 1.4 अरब लोगों की ऊर्जा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाजार आधारित निर्णय हैं।
 
भारत की अर्थव्यवस्था पर प्रभाव
•  निर्यात पर असर: अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है, जहां भारत 2024-25 में लगभग 86.5 अरब डॉलर के सामान निर्यात करता है। 50% टैरिफ से टेक्सटाइल, रत्न और आभूषण, ऑटो पार्ट्स, और समुद्री खाद्य जैसे प्रमुख क्षेत्र प्रभावित होंगे, जो रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि इससे भारत के अमेरिका को निर्यात 30-50% तक कम हो सकते हैं, जिससे जीडीपी वृद्धि 0.3-0.8% तक प्रभावित हो सकती है।
•  लागत में वृद्धि: उदाहरण के लिए, भारतीय झींगा निर्यात, जो पहले से ही 2.49% एंटी-डंपिंग शुल्क और 5.77% काउंटरवेलिंग शुल्क का सामना कर रहे हैं, अब 58.26% की भारी शुल्क दर का सामना करेंगे।
•  निवेश पर प्रभाव: ट्रंप के टैरिफ से भारत की ‘चाइना+1’ रणनीति को झटका लग सकता है, क्योंकि वियतनाम जैसे अन्य देश कम टैरिफ के साथ निवेशकों को आकर्षित कर सकते हैं।
 
भारत के पास क्या हैं विकल्प?
 
भारत के सामने इस टैरिफ के प्रभाव को कम करने और राष्ट्रीय हितों की रक्षा करने के लिए कई रणनीतिक विकल्प हैं:
1.  कूटनीतिक बातचीत और व्यापार समझौता:
•  21-दिन की नोटिस अवधि ने भारत को अमेरिका के साथ बातचीत का अवसर दिया था, और अब भी व्यापार वार्ता को पुनर्जनन की संभावना है। भारत अमेरिका के साथ कृषि और डेयरी क्षेत्रों में रियायतों पर विचार कर सकता है, जो पहले वार्ता में रुकावट का कारण बने थे।
•  भारतीय अधिकारी ने कहा कि “हमारे पास अभी भी एक खिड़की है,” और सरकार निर्यातकों के लिए ब्याज सब्सिडी और ऋण गारंटी जैसे राहत उपायों पर विचार कर रही है।
2.  रूसी तेल आयात में कमी:
•  भारत रूसी तेल पर निर्भरता कम करने के लिए इराक, सऊदी अरब, और संयुक्त अरब अमीरात जैसे वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की ओर रुख कर सकता है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, रूसी तेल आयात बंद करने से भारत का तेल आयात बिल इस वित्तीय वर्ष में 9 अरब डॉलर और अगले वर्ष में 12 अरब डॉलर बढ़ सकता है।
•  हालांकि, भारतीय तेल निगम के अध्यक्ष एएस साहनी ने कहा कि भारत रूस से तेल खरीद को पूरी तरह बंद नहीं करेगा और यह निर्णय आर्थिक आधार पर लिया जाएगा।
3.  निर्यात बाजारों में विविधता:
•  भारत नए निर्यात बाजार तलाश सकता है, जैसे यूरोप, अफ्रीका, और एशिया, ताकि अमेरिका पर निर्भरता कम हो। सरकार निर्यातकों के लिए समर्थन उपायों पर काम कर रही है, जैसे कि एमएसएमई के लिए राहत पैकेज।
•  भारतीय व्यवसायों ने वैकल्पिक रणनीतियों पर भरोसा जताया है, और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि कंपनियां पिछले साल के प्रदर्शन को पार करने में सक्षम हैं।
4.  प्रतिशोधी टैरिफ:
•  कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सुझाव दिया कि भारत को अमेरिकी सामानों पर 50% प्रतिशोधी टैरिफ लगाना चाहिए, यह संदेश देते हुए कि भारत को धमकाया नहीं जा सकता। हालांकि, सरकार ने अभी तक प्रतिशोधी उपायों की घोषणा नहीं की है।
•  भारत ने यह भी बताया कि अमेरिका स्वयं रूस से यूरेनियम, पैलेडियम, और उर्वरक जैसे सामान आयात करता है, जो टैरिफ की दोहरी नीति को दर्शाता है।
5.  क्षेत्रीय गठबंधनों को मजबूत करना:
•  ट्रंप के टैरिफ ने भारत को रूस, चीन और ब्रिक्स देशों के साथ संबंधों को गहरा करने का अवसर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के लिए चीन यात्रा और भारत-रूस-चीन त्रिपक्षीय वार्ता की संभावना इस दिशा में एक कदम हो सकती है।
AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 स्थानों पर ED छापा, अस्पताल निर्माण केस में एक्शन!

AAP नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 स्थानों पर ED छापा, अस्पताल निर्माण केस में एक्शन!

 AAP Leader Saurabh Bhardwaj House ED Raid: दिल्ली की राजनीति मंगलवार सुबह एक बड़े धमाके से हिल गई। प्रवर्तन निदेशालय (ED) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज के आवास समेत 13 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी 5,590 करोड़ रुपये के कथित अस्पताल निर्माण घोटाले के मामले में हुई, जिसमें पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन का नाम भी शामिल है। सूत्रों के अनुसार, ईडी ने इस मामले में पहले एफआईआर दर्ज कर जांच की थी और अब पुख्ता सबूत हाथ लगने के बाद यह कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि दिल्ली के 24 अस्पताल प्रोजेक्ट (11 नए अस्पताल और 13 पुराने अस्पतालों के विस्तार) में भारी वित्तीय अनियमितताओं का खुलासा हुआ है।

24 अस्पताल प्रोजेक्ट में कहां हुई गड़बड़ी?

2018-19 में दिल्ली सरकार ने इन परियोजनाओं के लिए लगभग 5,590 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। लेकिन जांच में सामने आया कि प्रोजेक्ट समय पर पूरे नहीं हुए, लागत कई गुना बढ़ गई और फंड्स का गलत इस्तेमाल हुआ। कई अस्पतालों में निर्माण कार्य बिना मंजूरी के किया गया, जबकि ठेकेदारों को करोड़ों रुपये का भुगतान कर दिया गया।

क्यों बढ़ीं AAP नेताओं की मुश्किलें?

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया था। उपराज्यपाल वीके सक्सेना की मंजूरी के बाद भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 17A के तहत केस दर्ज हुआ। जांच में स्पष्ट हुआ कि कई ठेकेदारों और सरकारी अधिकारियों के साथ मिलीभगत से करोड़ों की धांधली हुई है।

क्या यह घोटाला केजरीवाल सरकार तक पहुंचेगा?

राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि यह मामला केवल ठेकेदारों और मंत्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। विपक्ष का आरोप है कि दिल्ली सरकार में कोई भी निर्णय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सहमति के बिना नहीं होता, ऐसे में यह जांच सीएम तक भी पहुंच सकती है।

बीजेपी और विपक्ष का क्या कहना है?

बीजेपी नेताओं का कहना है कि यह मामला दिल्ली में AAP सरकार की कथित भ्रष्टाचार संस्कृति को उजागर करता है। वहीं, आम आदमी पार्टी इसे राजनीतिक षड्यंत्र बता रही है। पार्टी का दावा है कि विपक्ष 2025 चुनाव से पहले AAP की साख को नुकसान पहुंचाना चाहता है।

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 10 दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, जानें क्यों

मदिरा प्रेमियों के लिए बड़ी खबर, 10 दिनों तक बंद रहेंगी सभी शराब की दुकानें, जानें क्यों

 पुणे। Dry Day: देशभर में 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। जिसे लेकर तैयारियां जोरों पर की जा रही है। वहीं इस बीच पुणे शहर में 27 अगस्त से 6 सितंबर तक ड्राय डे घोषित किया गया है। इस दौरान शराब की दुकानें पूर्णरूप से बंद रहेंगी।

दरअसल, जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा कि, गणपति के आगमन और विसर्जन के दिन जिले में पूरे तरीके से शराब की दुकानें बंद रहेंगी। यानी की 27 अगस्त से 6 सितंबर तक सभी प्रकार की शराब की दुकानों पर अस्थायी रूप से प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला सार्वजनिक व्यवस्था, जुलूस और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के हित में लिया गया है और प्रशासन ने व्यापारियों, नागरिकों और श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील की है। इस दौरान अगर दुकानें खुली पाई गई तो सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

Dry Day: बता दें कि, पुलिस, इमरजेंसी सेवाओं और प्रशासन की एक संयुक्त टीम गणेशोत्सव के दौरान कानून और व्यवस्था की निगरानी करेगी। इस दौरान नागरिकों से अपील की गई है कि, वे अनावश्यक भीड़ से बचें, नियमों का पालन करें।