BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
UP के अस्पताल में घोर लापरवाही! नर्स ने कैंची से काट दी नौ महीने की मासूम की उंगली... होश उड़ा देगा पूरा मामला

UP के अस्पताल में घोर लापरवाही! नर्स ने कैंची से काट दी नौ महीने की मासूम की उंगली... होश उड़ा देगा पूरा मामला

 Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के कविनगर इलाके में एक निजी अस्पताल के प्रबंधन तथा एक स्टाफ नर्स के खिलाफ लापरवाही से एक बच्ची की उंगली कट जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अंकुश त्यागी नामक एक व्यक्ति ने 24 फरवरी को अपनी नौ महीने की बच्ची श्री के उपचार के लिए उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था। 


त्यागी के मुताबिक पिछली 27 फरवरी को जब वह बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दिलाने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर रहा था, तभी एक स्टाफ नर्स ने बच्ची के हाथ से कैनुला (एक पतली, लचीली या सख्त ट्यूब जो शरीर में फ्लूइड, दवा देने या खून का नमूना लेने के लिए डाली जाती है) निकालने आई तभी उसकी लापरवाही की वजह से बच्ची की छोटी उंगली का एक हिस्सा कट गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नर्स ने कैनुला को चिपकाने वाले सर्जिकल टेप को काटने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया और इस दौरान उसने बच्ची की उंगली का एक हिस्सा काट दिया जो जमीन पर गिरा। 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पिछली 28 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने मुकदमे में यह भी कहा था कि सर्वोदय अस्पताल के प्रबंधन और स्टाफ की जांच की जय सती इसकी भी पड़ताल हो कि अस्पताल सभी मानकों को पूरा करके संचालित किया जा रहा है या नहीं। कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। मौर्य ने कहा, "पूरी जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा जांच के नतीजों की एक प्रति प्रशासनिक निगरानी के लिए इंडियन मेडिकल काउंसिल को भी भेजी जाएगी। 

मौर्य ने कहा कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच की जा रही है। सर्वोदय अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर नीरज गर्ग ने संपर्क करने पर 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "बच्ची की उंगली का एक सिरा कट गया था। उसके परिवार के लोग उसके इलाज से संतुष्ट हैं और उनके कल वापस आने की उम्मीद है। उन्होंने संकेत दिया है कि वे अपना मुकदमा वापस ले लेंगे।" 

कलेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार! 2017 बैच को मिलेगा मौका, जल्द जारी हो सकता है बड़ा फेरबदल

कलेक्टरों की ट्रांसफर लिस्ट तैयार! 2017 बैच को मिलेगा मौका, जल्द जारी हो सकता है बड़ा फेरबदल

 भोपाल: मध्य प्रदेश में होली के तुरंत बाद बड़े प्रशासनिक फेरबदल की तैयारी जोरों पर है। सरकार कलेक्टरों और सीनियर आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची पर तेजी से काम कर रही है। सूत्रों के मुताबिक यह सूची होली के बाद कभी भी जारी हो सकती है। इसे इस बार का बड़ा प्रशासनिक “रीशफल” माना जा रहा है, क्योंकि सूची में केवल कलेक्टर ही नहीं बल्कि कई वरिष्ठ आईएएस अफसर भी शामिल हो सकते हैं। खास बात यह कि 2017 के बैच को मौका मिल सकता है।

कई जिलों में बदल सकते हैं कलेक्टर

सूत्रों के अनुसार भोपाल कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह का नाम संभावित सूची में शामिल है। वे 2010 बैच के आईएएस हैं और अब सचिव रैंक पर पहुंच चुके हैं। इसके अलावा जिन जिलों के कलेक्टरों के नाम चर्चा में हैं, उनमें धार के प्रियांक मिश्रा, रीवा की प्रतिभा पाल, सागर के संदीप जीआर, होशंगाबाद की सोनिया मीणा, शाजापुर के ऋजु बाफना, नीमच के हिमांशु चंद्रा, बैतूल के नरेंद्र सूर्यवंशी और सीधी के स्वरोचिष सोमवंशी शामिल बताए जा रहे हैं।

शहडोल संभाग से जुड़े कुछ अन्य जिलों में भी बदलाव की संभावना जताई जा रही है। पिछली सूची में 11 अफसरों के तबादले हुए थे, लेकिन कुछ नाम तब भी चर्चा में थे जो अब इस नई सूची में शामिल हो सकते हैं।

सीनियर IAS अफसरों के भी बदल सकते हैं विभाग

तबादला सूची में वरिष्ठ स्तर पर भी हलचल देखने को मिल सकती है। व्यावसायिक कर विभाग के प्रमुख सचिव अमित राठौर के ट्रांसफर की चर्चा है। भोपाल आयुक्त संजीव सिंह और शहडोल आयुक्त सुरभि गुप्ता के नाम भी संभावित फेरबदल में सामने आए हैं। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग आयुक्त श्रीकांत बनोत और बजट निदेशक राजीव रंजन मीना के विभाग बदलने की संभावना भी जताई जा रही है। इन अधिकारियों की नई जिम्मेदारियों को लेकर शासन स्तर पर मंथन जारी है।

पिछली सूची क्यों टली और अब क्या बदला?

सरकार पहले ही कलेक्टरों की बड़ी सूची जारी करना चाहती थी, लेकिन SIR और विधानसभा सत्र के कारण इसे टाल दिया गया। उस दौरान सरकार ने किसी बड़े प्रशासनिक बदलाव से परहेज किया। अब जब ये वजहें खत्म हो चुकी हैं, तो फाइलों पर दोबारा तेजी से काम शुरू हो गया है।

जनगणना से पहले स्थिर टीम की तैयारी

राज्य में जल्द ही जनगणना का कार्य शुरू होना है, जो एक बड़ा और संवेदनशील प्रशासनिक अभियान माना जाता है। सरकार चाहती है कि जनगणना शुरू होने से पहले जिलों में स्थिर और प्रभावी प्रशासनिक टीम बैठ जाए। यही वजह है कि कलेक्टरों और वरिष्ठ अधिकारियों की पोस्टिंग को प्राथमिकता दी जा रही है।

कलेक्टर जिला प्रशासन का चेहरा होते हैं। कानून व्यवस्था, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन और बड़े अभियानों की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर होती है। नई पोस्टिंग के जरिए सरकार यह संदेश भी देना चाहती है कि प्रदर्शन के आधार पर जिम्मेदारी तय होगी। इसे 2026 के लिए प्रशासनिक ‘रीसेट’ की तरह देखा जा रहा है।

2017 बैच के आईएएस को मिलेगा मौका

इस बार की सूची में 2017 बैच के डायरेक्ट आईएएस अफसरों को कलेक्टर बनने का अवसर मिलने की संभावना है। अब तक 2016 बैच के डायरेक्ट आईएएस कलेक्टर बन चुके हैं। वहीं प्रमोटी आईएएस में 2016 बैच के अधिकारियों को भी कलेक्टर बनने का मौका मिल सकता है।

अंतिम मुहर के बाद कभी भी जारी हो सकती है सूची

सूत्रों के अनुसार होली के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव और मुख्य सचिव अनुराग जैन तबादला सूची पर अंतिम चर्चा कर मुहर लगा सकते हैं। राज्य मुख्यालय से लेकर जिलों तक अफसरों के बीच अगली पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं तेज हो चुकी हैं। हर अधिकारी अपनी नई जिम्मेदारी को लेकर कयास लगा रहा है।

MP के 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सबसे बड़ी सौगात,महंगाई भत्ता 3 फीसदी बड़ा, Cm मोहन का ऐलान

MP के 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों को सबसे बड़ी सौगात,महंगाई भत्ता 3 फीसदी बड़ा, Cm मोहन का ऐलान

 (भोपाल) मध्य प्रदेश के 12 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों की होली मोहन यादव सरकार ने दोगुनी रंगीन कर दी है। कर्मचारियों को वो  बड़ी सौगात मिली है जिससे उनके चेहरे खिलने तय है। दरअसल  सीएम मोहन यादव ने राज्य के कर्मचारियों का 3 प्रतिशत महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा कर दी है। ये प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए किसी राहत से कम नहीं है।

CM मोहन ने जानकारी देते हुए लिखा है..

PunjabKesari

आज होली के शुभ अवसर पर राज्य के शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 3% की वृद्धि कर 58% करने का निर्णय किया है। सभी शासकीय सेवकों को भारत सरकार के समान अप्रैल (पेड इन मई) 2026 के वेतन में 58% महंगाई भत्ता मिलेगा। जुलाई 2025 से मार्च 2026 तक के एरियर की राशि मई 2026 से प्रारंभ होकर 6 समान किस्तों में दी जाएगी।

पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा। हमारी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम कर रही है। आज दिन में किसान कल्याण वर्ष के अंतर्गत बड़वानी में कैबिनेट की, कई महत्वपूर्ण निर्णय किए। शाम को सभी कर्मचारी बंधुओं और पेंशनर्स के कल्याण के लिए निर्णय लिया है।

सभी को होली की बधाई।

पेंशनर्स को जनवरी से फरवरी की पेंशन का डीए मिलेगा

सीएम ने बताया कि पेंशनर्स को भी जनवरी से फरवरी 2026 की पेंशन में 58% का महंगाई भत्ता दिया जाएगा।

अभी मिल रहा 55 प्रतिशत डीए

मध्य  प्रदेश के 12 लाख से अधिक कर्मचारियों को अभी 55 प्रतिशत डीए मिल रहा था। वहीं, केंद्र सरकार के द्वारा 58 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जा रहा है। कर्मचारी लगातार केंद्र समान महंगाई भत्ता देने की मांग कर रहे थे लेकिन  आज मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कर्मचारियों में खुशी की लहर है। जाहिर है कर्मचारियों की होली डबल रंगीन हो गई है।

होली पर आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 3 मार्च को लगेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण

होली पर आसमान में दिखेगा अद्भुत नजारा, 3 मार्च को लगेगा ‘ग्रस्तोदित’ पूर्ण चंद्र ग्रहण

  Chandra Grahan 2026: 3 मार्च 2026 को होली के दिन साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, जिसे ‘ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण’ कहा जा रहा है और यह भारत में भी दिखाई देगा, हालांकि बहुत कम समय के लिए. ज्योतिषाचार्य डॉ. गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार इसे ‘ग्रस्तोदित’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब ग्रहण शुरू होगा,

उस समय भारत में चंद्रमा दिखाई नहीं देगा और चंद्रमा के उदय होने के बाद ग्रहण का अंतिम चरण नजर आएगा. यह ग्रहण दोपहर 3:20 बजे शुरू होगा, लेकिन भारत में चंद्रमा शाम करीब 6:26 से 6:32 बजे के बीच उदय होगा और उसी समय ग्रहण का आखिरी हिस्सा दिखाई देगा, जो लगभग 6:46 से 6:47 बजे के बीच समाप्त हो जाएगा,

यानी भारत में यह दृश्य करीब 15-20 मिनट तक ही रहेगा. चूंकि ग्रहण भारत में दिखेगा, इसलिए 3 मार्च की सुबह 6:23 बजे से सूतक काल मान्य रहेगा, इस दौरान पूजा-पाठ, मंदिर प्रवेश और शुभ कार्यों से परहेज करने की सलाह दी जाती है.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ग्रहण काल में ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना शुभ माना गया है, साथ ही गीता, रामायण या विष्णु सहस्रनाम का पाठ विशेष फलदायी बताया गया है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान, घर में गंगाजल का छिड़काव, भगवान की मूर्तियों का पुनः अभिषेक और अन्न, वस्त्र या धन का दान करना शुभ माना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर जताई भारत की चिंता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बेंजामिन नेतन्याहू से फोन पर बातचीत, क्षेत्रीय हालात पर जताई भारत की चिंता

 अमेरिका–इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर पीएम मोदी ने बताया कि उन्होंने हाल के घटनाक्रमों पर भारत की चिंताओं से अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया।

क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा

पीएम मोदी ने एक्स पर कहा कि प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से क्षेत्रीय स्थिति पर विस्तार से चर्चा हुई। उन्होंने जोर दिया कि भारत संघर्ष को जल्द समाप्त करने की आवश्यकता को दोहराता है और शांति, सुरक्षा तथा स्थिरता के पक्ष में है।

यूएई नेतृत्व से भी की थी बात

इससे पहले एक मार्च, रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, राष्ट्रपति संयुक्त अरब अमीरात से फोन पर बातचीत की थी। उन्होंने खाड़ी देश पर हुए हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए इस कठिन समय में यूएई के साथ भारत की एकजुटता व्यक्त की।

भारतीय समुदाय के लिए जताया आभार

पीएम मोदी ने यूएई में रह रहे बड़े भारतीय समुदाय की देखभाल के लिए वहां के नेतृत्व का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भारत तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का लगातार समर्थन करता रहेगा।

ईरान में शोक की खबरें

ईरान के सुप्रीम नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई के निधन की खबर सामने आई है, जिसके बाद देश में 40 दिनों के शोक की घोषणा किए जाने की बात कही गई। ईरान में पवित्र स्थल इमाम रजा दरगाह पर काला झंडा फहराए जाने और भारत स्थित ईरानी दूतावास में झंडा आधा झुकाने की भी जानकारी दी गई है। साथ ही विभिन्न देशों से अमेरिका और इजराइल की कार्रवाई की आलोचना करने की अपील की गई है। 

पीएम मोदी ने मदुरै में 4400 करोड़ रुपए से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया

पीएम मोदी ने मदुरै में 4400 करोड़ रुपए से अधिक की इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं का उद्घाटन किया

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के मदुरै में विकास कार्यों का उद्घाटन और आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज का यह आयोजन तमिलनाडु के विकास के सफर में एक गौरवपूर्ण अध्याय का प्रतीक है। हमने 4400 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखी हैं, उनका उद्घाटन किया है और उन्हें राष्ट्र को समर्पित किया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ये परियोजनाएं संपर्क व्यवस्था में बदलाव लाएंगी, अर्थव्यवस्था को गति देंगी, रोजगार सृजित करेंगी और लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाएंगी। किसानों के लिए बाजारों तक पहुंचने के लिए बेहतर सड़कें, पर्यटकों और तीर्थयात्रियों के लिए सुगम यात्रा और व्यवसायों के लिए तेज परिवहन की सुविधा उपलब्ध होगी। पिछले 12 वर्षों में, भारत सरकार ने तमिलनाडु के राजमार्ग नेटवर्क में भारी निवेश किया है। 2014 से अब तक यहां 4000 किलोमीटर से अधिक राजमार्गों का निर्माण हो चुका है। आज, मुझे दो प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।

उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में भारतीय रेलवे में ऐतिहासिक परिवर्तन आया है। यह एक आधुनिक, कुशल और जन-केंद्रित परिवहन प्रणाली के रूप में उभर रहा है। यह परिवर्तन विशेष रूप से तमिलनाडु में दिखाई देता है। हमारी सरकार के सत्ता में आने के बाद से तमिलनाडु के लिए रेलवे बजट आवंटन में लगभग नौ गुना वृद्धि हुई है। 2009 से 2014 तक, रेलवे के लिए औसत वार्षिक आवंटन 880 करोड़ रुपए था। 2026-27 में, यह आवंटन बढ़कर 7600 करोड़ रुपए हो गया है। पिछले वर्ष मैंने तमिलनाडु में नए पंबन पुल का उद्घाटन किया था। यह भारत का पहला ऊर्ध्वाधर लिफ्ट समुद्री पुल है, जो इंजीनियरिंग उत्कृष्टता का प्रतीक है। यह पुल स्वयं तमिलनाडु में एक प्रमुख पर्यटन स्थल बन गया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में, नौ वंदे भारत और नौ अमृत भारत ट्रेनें तमिलनाडु के लोगों को लाभ पहुंचा रही हैं। इन हाई-स्पीड ट्रेनों के डिब्बों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्ट्री में हो रहा है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ‘मेक इन इंडिया’ की हमारी परिकल्पना आत्मनिर्भरता को बढ़ावा दे रही है और हमारे युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि तमिलनाडु में अवसंरचना के लिए आवंटित धनराशि पिछले दशक की तुलना में तीन गुना बढ़ गई है। 2026 का बजट भी इस प्रवृत्ति को जारी रखते हुए तमिलनाडु पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। इस बजट में हमने बेंगलुरु-चेन्नई और चेन्नई-हैदराबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर का प्रस्ताव रखा है। ये कॉरिडोर इस पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाएंगे। बजट में तमिलनाडु को ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ के हिस्से के रूप में सूचीबद्ध किया गया है। ‘रेयर अर्थ कॉरिडोर’ उन्नत विनिर्माण, अनुसंधान और तकनीकी विकास को बढ़ावा देंगे।

उन्होंने कहा कि तमिलनाडु का समृद्ध इतिहास और विरासत है। आदिचनल्लूर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को वैश्विक धरोहर स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रत्येक भारतीय 2047 तक एक विकसित राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रेरित है। तमिलनाडु राष्ट्र के भविष्य को आकार देने में निर्णायक भूमिका निभाएगा। हमारा सामूहिक लक्ष्य एक विकसित भारत के लिए एक विकसित तमिलनाडु है। केंद्र सरकार समावेशी विकास और राज्य की प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

इससे पहले पीएम मोदी ने थिरुप्परनकुंद्रम में अरुलमिगु सुब्रमण्यम स्वामी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना भी की।

अचानक पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे CM मोहन, जानिए क्यों हुआ कार्यक्रम में बदलाव

अचानक पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे CM मोहन, जानिए क्यों हुआ कार्यक्रम में बदलाव

 भोपाल : मुख्यमंत्री मोहन यादव  पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री कार्यक्रम में बदलाव के चलते वो कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए । यहां पर उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है। होली से पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव कानून व्यवस्था को लेकर  बैठक की है। सीएम ने इस बैठक में पुलिस अधिकारियों की भी प्रशंशा की है। इस मौके पर सीएम ने कहा कि वैसे तो होली पर 3 दिन का अवकाश है लेकिन उन्होंने अपने माध्यम से इसको 4 दिन का कराने का प्रयास किया है।

PunjabKesari

'किसान कल्याण' के लिए समर्पित वर्ष 2026-सीएम

सीएम ने कहा कि 'किसान कल्याण' के लिए समर्पित वर्ष 2026 में किसानों की समृद्धि एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य और नवाचार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब प्रदेश में पहली 'कृषि कैबिनेट' कल बड़वानी में आयोजित होगी।  बैठक में किसान हित समेत प्रदेश के विकास एवं जनकल्याण से जुड़े प्रमुख विषयों पर चर्चा के साथ ही महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे।

कानून व्यवस्था को लेकर अहम निर्देश

बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कानून व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। आगामी त्यौहारों को लेकर अधिकारियों को अहम निर्देश मोहन यादव ने दिए हैं। इस बैठक में अलग-अलग जिलों के एसपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े हैं। इस बैठक में सीएम ने कहा कि  कानून व्यवस्था के मामले में किसी तरह की कोई कंप्रोमाइज नहीं करना चाहिए। मध्य प्रदेश एक शांति का टापू है और यहां पर किसी भी हालत में शांति बरकरार रहनी चाहिए।

मध्यप्रदेश के कुछ लोगों के दुबई में फंसे होने पर बोले सीएम

दुबई में फंसे लोगों को लेकर सीएम मोहन ने कहा कि इस मामले पर  प्रधानमंत्री और गृहमंत्री सभी को चिंता है।  साथ ही   राज्य सरकार निगाह भी इस मामले पर बनी हुई है।

होली से पहले UP Police पर तगड़ा एक्शन! इतने पुलिसवालों पर गिरेगी गाज.... जानिए क्या है बड़ी वजह

होली से पहले UP Police पर तगड़ा एक्शन! इतने पुलिसवालों पर गिरेगी गाज.... जानिए क्या है बड़ी वजह

 महराजगंज : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में बलात्कार समेत कई मामलों में गिरफ्तार एक विचाराधीन कैदी अदालत में पेशी के लिए ले जाते समय पुलिस हिरासत से फरार हो गया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि इस मामले में दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। 


पुलिस ने श्यामदेउरवा थाने में दर्ज प्राथमिकी के हवाले से बताया कि एक नाबालिग से बलात्कार और दलित उत्पीड़न समेत कई मामलों में गिरफ्तार कुशी

नगर निवासी किशन साहनी (22) को शनिवार को फरेंदा की अदालत में पेशी के लिए लाया गया था। उसने बताया कि रास्ते में चौपरिया इलाके के पास लघुशंका का बहाना बनाकर साहनी फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में उप निरीक्षक विवेक कुमार सिंह की शिकायत पर हेड कांस्टेबल उदयभान शुक्ला और होमगार्ड जवान नंदकिशोर के खिलाफ लापरवाही के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। उसने बताया कि हेड कांस्टेबल की शिकायत पर फरार आरोपी किशन साहनी के खिलाफ भी अलग से मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा ने बताया कि आरोपी की तलाश के लिए कई टीम गठित की गई हैं और उसे जल्द फिर से गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिरासत के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत पर मध्य प्रदेश में जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी

टी-20 विश्वकप में वेस्टइंडीज के खिलाफ भारत की जीत पर मध्य प्रदेश में जश्न, जमकर हुई आतिशबाजी

 सड़कों पर उतरे क्रिकेट प्रेमी, डीजे की धुन पर किया डांस

भोपाल। टी-20 विश्वकप के सुपर 8 मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत की शानदार जीत पर मध्य प्रदेश में क्रिकेट प्रेमियों ने जमकर जश्न मनाया। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और गुना समेत कई दूसरे शहरों में क्रिकेट फैंस ने बड़ी स्क्रीन पर मैच देखा और भारतीय टीम की जीत का जश्न मनाने के लिए सड़कों पर उतर आए। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई।

भारतीय क्रिकेट टीम ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेले गए टी-20 विश्व कप में सुपर-8 के आखिरी मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इस जीत के हीरो रहे संजू सैमसन ने नाबाद 97 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इस जीत के बाद मध्य प्रदेश के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और गुना समेत कई शहरों में भारत की जीत का जश्न मनाया। प्रमुख चौराहों पर देर रात तक सड़कों पर उत्सव का माहौल बना रहा।

क्रिकेट प्रेमी डीजे की धुनों पर थिरकते नजर आए, कई जगह आतिशबाजी की गई। भोपाल के बड़वाले महादेव मंदिर में देशभक्ति गीतों के बीच जीत का उत्सव मनाया गया। क्रिकेट प्रेमी एक-दूसरे को बधाई देते दिखे, तिरंगा लहराया गया और ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा। अब सभी की नजरें सेमीफाइनल मुकाबले पर टिकी हैं।

भारत की जीत का जश्न इंदौर में भी देखने को मिल रहा है। इंदौर में बच्चे भी जश्न मना रहे हैं। हालांकि, इंदौर के राजवाड़ा पर माहौल नॉर्मल है। पिछली बार भारत की जीत के बाद भीड़ को कंट्रोल करना मुश्किल हो गया था। लाइट बंद करके हालात को कंट्रोल किया गया था। इसी को ध्यान में रखते हुए आज पुलिस यहां किसी को रुकने नहीं दे रही है। युवा भी माहौल देखकर सीधे निकलते जा रहे हैं।

भोपाल में युवा तिरंगा लेकर सड़कों पर जश्न मनाते नजर आए। भारत माता की जय के नारे लगाते हुए बड़ी स्क्रीन, पटाखे, ढोल-नगाड़े बजाकर डांस कर रहे हैं। देशभक्ति के गाने गाकर और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर जश्न मना रहे हैं। प्रमुख चौराहों पर देर रात तक उत्साह का माहौल नजर आ रहा है। वहीं, उज्जैन के टावर चौक पर क्रिकेट फैंस देर रात तक भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं। सड़क पर आतिशबाजी कर रहे हैं।

आखिरी पोस्ट में गर्लफ्रेंड ने लिखा कुछ ऐसा कि सात साल के रिश्ते का हो गया अंत...

आखिरी पोस्ट में गर्लफ्रेंड ने लिखा कुछ ऐसा कि सात साल के रिश्ते का हो गया अंत...

हापुड़: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रेम संबंध में धोखा मिलने से आहत युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आत्महत्या से पहले युवक ने सोशल मीडिया पर हापुड़ के जिलाधिकारी के नाम एक पत्र भी पोस्ट किया, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोशल मीडिया पर लिखा पत्र
मृतक की पहचान फरीदपुर गोसाई गांव निवासी आदित्य के रूप में हुई है। युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए पत्र में लिखा कि उसकी मौत के लिए कुमारी ऊषा रानी जिम्मेदार है। पत्र में उसने युवती का नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम और गांव का भी उल्लेख किया है।

सात साल से था प्रेम संबंध
आदित्य ने अपने पत्र में बताया कि वह और ऊषा रानी पिछले करीब सात वर्षों से एक-दूसरे के संपर्क में थे और वर्ष 2020 में दोनों साथ पढ़ाई भी कर रहे थे। युवक का आरोप है कि हाल ही में युवती का रिश्ता गाजियाबाद के साहनी क्षेत्र में रहने वाले एक युवक से तय हो गया, जिसके बाद उसने उससे दूरी बना ली और उसे धोखा दिया।

धमकी देने के भी लगाए आरोप
युवक ने अपने पत्र में यह भी लिखा कि युवती उसे लगातार धमकी देती थी कि उसके पांच भाई हैं और वह उसे मरवा देगी। साथ ही उसने झूठे मुकदमे में फंसाने और उसका भविष्य खराब करने की भी धमकी दी थी। युवक ने दावा किया कि इन परिस्थितियों से परेशान होकर उसने यह कदम उठाया।

बिना सूचना के किया अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी स्तुति सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई औपचारिक जानकारी नहीं मिली थी। हालांकि अब मामले की जानकारी मिलने के बाद सिंभावली थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार को जांच के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अब घर बैठे कर सकेंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन! Live Telecast के ये हैं लिंक, यहां देखें आरती.....

अब घर बैठे कर सकेंगे बांके बिहारी के साक्षात दर्शन! Live Telecast के ये हैं लिंक, यहां देखें आरती.....

 मथुरा : उच्चतम न्यायालय द्वारा ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के कुशल प्रबंधन के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश की अगुवाई में गठित की गई उच्चाधिकारी प्राप्त प्रबंधन समिति सरलता एवं सुगमता से श्रद्धालुओं को ठाकुर जी के दर्शन कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। समिति द्वारा पिछली बैठकों में लिए गए निर्णयों के अनुसार तय की गई एजेंसी द्वारा 27 फरवरी से ठाकुर जी के दर्शनों का सीधा प्रसारण शुरू कर दिया गया है। 

श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को न केवल सुबह व शाम की ठाकुरजी की राजभोग व शयनभोग आरती आदि विभिन्न सेवाओं के ऑनलाइन दर्शन किए, बल्कि अपराह्न एक बजे से रंगभरनी एकादशी पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित रंगीली होली का सीधा प्रसारण भी देखा। समिति की ओर से बताया गया है कि श्रद्धालु दुनिया के किसी भी शहर में बैठकर सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म यूट्यूब, फेसबुक, इंस्टाग्राम और एक्स पर जाकर घर बैठे अथवा यात्रा करते समय भी, जब वे चाहें, समयानुसार दर्शन कर सकते हैं। 

समिति के अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश अशोक कुमार ने बताया कि ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भीड़ लगातार बढ़ रही है। इसलिए श्रद्धालु भी धक्का-मुक्की से बचना चाहते हैं। ऐसे में उच्चतम न्यायालय द्वारा गठित उच्चाधिकार प्राप्त प्रबंधन समिति ने दर्शन के सीधा प्रसारण की व्यवस्था बनाई है। काफी प्रयासों के बाद रंगभरनी एकादशी पर शुक्रवार से सीधा प्रसारण शुरू हो गया। मंदिर के अंदर दो एलईडी स्क्रीन लगाई गई हैं। इसके अलावा गेट नंबर एक और गेट नंबर चार पर भी दो बड़ी स्क्रीन लगाई गई हैं। जिससे मंदिर में प्रवेश न पा सकने वाले श्रद्धालु भी बाहर रहकर भी दर्शन कर रहे हैं।

इन साइट पर कर सकते हैं ठाकुर जी के दर्शन

*यूट्यूब-https://www.youtube.com/@thakurjishribankebihariji
*फेसबुक-https://www.facebook.com/thakurjishribankebihariji
*इंस्टाग्राम-https://www.instagram.com/thakurjishribankebihariji
*एक्स-https://x.com/thakurjisbbji

दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन, किसानों और विकास कार्यों पर अहम बातचीत

दिल्ली में अमित शाह से मिले CM मोहन, किसानों और विकास कार्यों पर अहम बातचीत

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के सभी किसानों की बेहतरी के लिए हम कई प्रकार के नवाचार कर रहे हैं। हमारी सरकार वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रही है। राज्य सरकार के 17 अलग-अलग विभागों पशुपालन, उद्यानिकी, सहकारिता, कृषि, उद्योग को साथ लेकर किसानों की समृद्धि के लिए बगीचे से लेकर बाजार तक विस्तृत योजना तैयार की गई है। राज्य में पहली बार कृषि केबिनेट जनजातीय अंचल बड़वानी में 2 मार्च को आयोजित की जा रही है। इसमें हम किसानों को होली की सौगात देने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए समर्पित इस वर्ष में हम किसानों को आत्मनिर्भर बनाने वाले सभी कार्यों और नवाचारों को प्रोत्साहन देंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शनिवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से सौजन्य भेंट के बाद यह बात कही। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केन्द्रीय गृह मंत्री शाह से भेंटकर उन्हें अवगत कराया कि राज्य सरकार द्वारा विश्व के श्रेष्ठ शासकों में सर्वोच्च स्थान रखने वाले सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित कई आयोजन किए गए हैं।  मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि भोपाल में 40 साल पहले भीषण गैस त्रासदी हुई थी। जिसमें 25 हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान गंवाई। राज्य सरकार ने बीते साल यूनियन कार्बाइड कारखाने में जमा कचरे का सफलतापूर्वक निष्पादन कराया है। यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री की खाली पड़ी जमीन पर एक भव्य स्मारक बनाये जाने के लिये केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह से मार्गदर्शन प्राप्त किया है। यहां 87 एकड़ भूमि पर भोपाल गैस त्रासदी स्मारक, साइंस पार्क, कन्वेंशन सेंटर, राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए समर्पित आधुनिक प्रयोगशाला, विकास आधारित राष्ट्रीय अनुसंधान केन्द्र स्थापित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश नक्सलवादी अभियान से मुक्त हो गया है। लाल सलाम को आखिरी सलाम करने वाला मध्यप्रदेश पहला राज्य है, यह हमारे लिए उल्लेखनीय उपलब्धि है। प्रदेश में हर तरह की नक्सल गतिविधियों पर नकेल कसी है। बालाघाट ने लंबे समय तक नक्सलवाद का दंश झेला है। क्षेत्र के समग्र विकास के लिए यहां बैगा महोत्सव आयोजित किया जाए, इस दिशा में गृह मंत्री शाह से मार्गदर्शन लिया गया है। 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में आज प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरूआत की है। इसके अंतर्गत प्रदेश की 8 लाख से अधिक बालिकाओं का नि:शुल्क टीकाकरण किया जाएगा। यह अभियान प्रदेश की 14 से 15 साल की बालिकाओं के लिए एक वरदान साबित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार हर मुश्किल वक्त में किसानों के साथ खड़ी है। प्राकृतिक आपदा से किसानों को हुई फसल क्षति के मुआवजे के लिए सर्वे के बाद सरकार मदद कर रही है। मध्यप्रदेश देश का फूड बॉस्केट है। प्रदेश में रबी, खरीफ, ग्रीष्मकालीन फसलों की अच्छी उत्पादकता है। मध्यप्रदेश दलहन उत्पादन में अग्रणी राज्य है। गेहूं उत्पादन में भी हम देश में दूसरे स्थान पर हैं। प्रदेश में उड़द, मसूर, तुअर पर्याप्त मात्रा में पैदा होती है। मध्यप्रदेश तिलहन में भी प्रथम स्थान रखता है। सोयाबीन और मूंगफली सबसे अधिक मध्यप्रदेश में ही होती है। प्राकृतिक खेती और बागवानी में भी मध्यप्रदेश सबसे आगे है। किसानों की समृद्धि के लिए खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। प्रदेश में जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं।

BJP सरकार में BJP नेता पर बड़ी कार्रवाई, CM हेल्पलाइन पर हुई थी शिकायत,आखों के सामने सपने चकनाचूर

BJP सरकार में BJP नेता पर बड़ी कार्रवाई, CM हेल्पलाइन पर हुई थी शिकायत,आखों के सामने सपने चकनाचूर

बैतूल: मध्य प्रदेश में बीजेपी नेता के कॉम्प्लेक्स पर बडा एक्शन हुआ है। बीजेपी सरकार में बीजेपी के ही नेता के खिलाफ हुई ये कार्रवाई बड़ा कुछ बयान कर रही है। दरअसल सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद बीजेपी नेता के कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया गया और मिट्टी में मिटा दिया गया है।

बीजेपी नेता तपन विश्वास के खिलाफ कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक बैतूल में शनिवार को प्रशासन ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए बीजेपी नेता के अवैध कॉम्प्लेक्स पर बुलडोजर चलाकर मिट्टी मिट्टी कर दिया । दरअसल  बीजेपी नेता तपन विश्वास  ने सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से इस कॉम्प्लेक्स का निर्माण कर रखा था, काम्पलेक्स की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की गई थी। जिसके बाद अतिक्रमण हटाने के साथ ही जुर्माना वसूलने के भी आदेश दिए गए थे।

हालांकि  बीजेपी नेता ने इसके खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की थी लेकिन कोर्ट ने अपील को खारिज कर दिया अपील खारिज होने के साथ ही प्रशासन ने अवैध कॉम्प्लेक्स को जमींदोज कर दिया।

सरकारी जमीन पर  बीजेपी नेता ने खड़ा कर रखा था कॉम्प्लेक्स

जिले के घोड़ाडोंगरी तहसील के चोपना बाजार का ये मामला है।  बीजेपी नेता तपन विश्वास के साथ ही कुछ अन्य लोगों ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया था और यहां पर अवैध कॉम्प्लेक्स खड़ा कर दिया था। और तो और इस अवैध कॉम्प्लेक्स की कुछ दुकानें भी बेची जा चुकी थीं। लेकिन ये कांम्पलेक्स सरकारी जमीन पर था तो लोकर निवासी ने  अवैध निर्माण की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर कर दी थी। सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद अधिकारियों ने जांच की और ये  निर्माण अवैध पाया गया। हालांकि इसके खिलाफ तपन ने हाईकोर्ट में भी अपील की थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ।

किसानों की होली की खुशियां हुई दोगुनी : खाते में आई धान बोनस की राशि, CM साय ने ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपए…..

किसानों की होली की खुशियां हुई दोगुनी : खाते में आई धान बोनस की राशि, CM साय ने ट्रांसफर किए इतने करोड़ रुपए…..

 रायपुर। छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत आदान सहायता राशि जारी कर दी है। जिससे किसानों की भी होली रंग बिरंगी होगी।

आपको बता दें इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर कर दिया हैं। इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए गए है।

खरीफ सीजन की तैयारी में मिलेगी मदद

बता दें कि, मुख्य कार्यक्रम कवर्धा विकासखंड के कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किया गया। जबकि बोड़ला, सहसपुर लोहारा और पंडरिया विकासखंडों में भी कार्यक्रम हुए। कृषक उन्नति योजना के तहत मिलने वाली यह सहायता राशि त्योहार के मौके में किसानों की आर्थिक जरूरतों को पूरा करेगी। साथ ही उन्हें आगामी खरीफ सीजन की तैयारी में भी मदद मिलेगी।

इस राशि से किसान खाद, बीज और अन्य कृषि आदानों की बेहतर व्यवस्था कर सकेंगे। होली से पहले बोनस राशि जारी होने से किसानों का त्यौहार अच्छा निकलेगा।

जानकारी के लिए आपको बतादें कि, इस योजना से कबीरधाम जिले के 1 लाख 17 हजार 344 किसानों को कुल 461.82 करोड़ रुपए का लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार 28 फरवरी को राज्य स्तरीय धान बोनस वितरण कार्यक्रम के माध्यम से किसानों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की । इसके साथ ही वे किसानों से वर्चुअल माध्यम से संवाद भी करेंगे। साय सरकार कृषक उन्नति योजना के तहत 25 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 10,292 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर की।

1 मार्च से बदलेंगे कई अहम नियम: टिकट बुकिंग, सिम बाइंडिंग और गैस कीमतों का पड़ेगा सीधा असर

1 मार्च से बदलेंगे कई अहम नियम: टिकट बुकिंग, सिम बाइंडिंग और गैस कीमतों का पड़ेगा सीधा असर

1 मार्च, रविवार से देशभर में कई महत्वपूर्ण नियमों में बदलाव लागू होने जा रहे हैं, जिनका सीधा असर आम नागरिकों पर पड़ेगा। ऑनलाइन टिकट बुकिंग से लेकर डिजिटल सुरक्षा और रसोई गैस की कीमतों तक कई क्षेत्रों में नए प्रावधान प्रभावी होंगे।रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव यह है कि अब जनरल क्लास और प्लेटफॉर्म टिकट की ऑनलाइन बुकिंग सिर्फ Indian Railways के नए RailOne मोबाइल ऐप के जरिए ही संभव होगी। पहले जहां यात्री UTS on Mobile ऐप से जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट बुक कर सकते थे, अब यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। रेलवे का कहना है कि इस कदम से टिकटिंग सिस्टम को और सुव्यवस्थित किया जाएगा।

वहीं साइबर फ्रॉड पर लगाम कसने के लिए सरकार 1 मार्च से सिम बाइंडिंग का नया नियम लागू करेगी। इसके तहत WhatsApp, Telegram और Signal जैसे मैसेजिंग ऐप सीधे मोबाइल सिम से लिंक रहेंगे। यदि यूजर फोन से सिम निकाल देता है, तो ये ऐप तुरंत काम करना बंद कर देंगे और वाई-फाई या हॉटस्पॉट से भी संचालित नहीं होंगे।

इसके अलावा हर महीने की तरह इस बार भी 1 मार्च को तेल विपणन कंपनियां एलपीजी, सीएनजी, पीएनजी और एटीएफ की कीमतों की समीक्षा करेंगी। जरूरत के अनुसार इन ईंधनों के दामों में बढ़ोतरी या कटौती की जा सकती है, जिससे आम लोगों के बजट पर असर पड़ना तय है।

Bolivia Plane Crash: रूह कंपा देने वाला मंजर: बैंक नोट लेकर जा रहा प्लेन हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत, करोड़ों के नए नोट सड़क पर बिखरे

Bolivia Plane Crash: रूह कंपा देने वाला मंजर: बैंक नोट लेकर जा रहा प्लेन हाईवे पर क्रैश, 15 की मौत, करोड़ों के नए नोट सड़क पर बिखरे

 बोलीविया में शुक्रवार की शाम एक रूह कंपा देने वाला मंजर देखने को मिला, जब आसमान से बरसती मौत ने न केवल कई जिंदगियां छीन लीं, बल्कि सड़क पर नोटों का ढेर लगा दिया। एल अल्टो शहर की व्यस्त सड़कों पर एक सैन्य विमान के गिरने से हुई यह दुर्घटना किसी डरावनी फिल्म के दृश्य जैसी थी।

सड़क पर पसरा मातम और बिखरी करेंसी
बोलीविया की राजधानी ला पाज के बगल में स्थित एल अल्टो शहर में शुक्रवार, 27 फरवरी 2026 की शाम करीब 6 बजे (स्थानीय समय), वायुसेना का एक हरक्यूलिस सी-130 (Hercules C-130) विमान भीषण हादसे का शिकार हो गया। यह विमान नए बैंक नोटों की एक बड़ी खेप लेकर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान खराब मौसम या तकनीकी खराबी के चलते विमान रनवे से फिसल गया और एयरपोर्ट की बाउंड्री वॉल को तोड़ते हुए सीधे हाईवे पर जा गिरा

हादसा इतना भयानक था कि विमान की चपेट में सड़क पर चल रहे करीब 15 वाहन आ गए। टक्कर के बाद विमान और कई गाड़ियों में आग लग गई। इस तबाही में अब तक 15 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में विमान के क्रू मेंबर्स के साथ-साथ सड़क पर चल रहे आम नागरिक भी शामिल हैं।

 
पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग तेज, 325 से ज्यादा लोगों की मौत

पाकिस्तान-अफगानिस्तान के बीच जंग तेज, 325 से ज्यादा लोगों की मौत

इस्लामाबाद/काबुल, 28 फरवरी । पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच हालिया झड़पों के बाद हालात बिलकुल बदल गए हैं। दोनों देश के बीच युद्ध जैसे हालात बन गए हैं। आसमान पर युद्धक विमान गरज रहे हैं। बम के धमाकों से इलाका थर्रा उठा है। इस लड़ाई में अब तक कम से कम 325 लोग मारे गए हैं। इस्लामाबाद ने दावा किया है कि इस लड़ाई में 270 अफगान तालिबानी और आतंकवादी को ढेर कर दिया गया। काबुल का दावा है कि उसने 55 ज्यादा पाकिस्तान के सैनिकों को मार गिराया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने कहा कि इस्लामाबाद के सब्र का बांध टूट गया है। उन्होंने अफगानिस्तान के साथ खुली जंग का ऐलान किया है।

पाकिस्तान के दुनिया न्यूज और द अफगानिस्तान टाइम्स की ताजा रिपोर्ट्स में इस मौजूदा स्थिति का जिक्र किया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पाकिस्तान की सेना ने काबुल, कंधार और पक्तिया समेत अफगानिस्तान के कई हिस्सों पर हवाई हमला किया है।अफगान तालिबान सेना का दावा है कि उसने डूरंड रेखा पर पाकिस्तान की सेना के ठिकानों पर हमले करके जवाबी कार्रवाई की है और सीमापार झड़पों में 55 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। संयुक्त राष्ट्रसंघ मौजूदा संघर्ष पर चिंता जताई है।

अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के रक्षा मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि यह संघर्ष 26 फरवरी को रात आठ बजे शुरू हुआ। अफगान सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई में डूरंड रेखा के पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी सेक्टरों में पाकिस्तान की चौकियों को निशाना बनाया। तालिबान के आर्मी प्रमुख के आदेश पर आधी रात को कार्रवाई रोक दी गई। बयान में दावा किया गया कि 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। दो बेस और 19 मिलिट्री पोस्ट को नष्ट कर दिया गया। पाकिस्तान के एक टैंक को नष्ट कर दिया गया। इस लड़ाई में आठ तालिबान लड़ाके भी हताहत हुए।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस संघर्ष पर टिप्पणी की है कि वह पाकिस्तान के साथ हैं। संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और आम लोगों पर इसके असर पर गहरी चिंता जताई। उन्होंन अफगानिस्तान और पाकिस्तान से फौरन हिंसा रोकने की अपील की है। इस बीच तालिबान का कहना है कि शुक्रवार को खोस्त और पक्तिका में पाकिस्तान के हवाई हमले में 19 आम लोगों की मौत हो गई और 26 घायल हो गए। इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेडक्रॉस की अध्यक्ष मिरजाना स्पोलजारिक ने भी दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की है।

इस लड़ाई के मद्देनजर ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में यात्रा न करने की सलाह दी। बयान में कहा गया है कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा, बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों में संघर्ष तेज हो गया है। इसलिए इन इलाकों के आसपास की यात्रा न करें। पाकिस्तान में रह रहे ब्रिटेन के लोगों से घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।

इस बीच पाकिस्तान सेना की जनसंपर्क शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने इस अभियान को गजब-लिल-हक नाम दिया है। उन्होंने कहा कि अफगान तालिबान सरकार को यह तय करना होगा कि वह पाकिस्तान के साथ है या तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी), बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए), दाएश और अल-कायदा जैसे समूह के साथ। उन्होंने जोर देकर कहा कि पाकिस्तान की सेना पूर्वी और पश्चिमी दोनों सीमाओं पर खतरों का जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने कहा कि सेना सभी मोर्चों पर कड़ी निगरानी रख रही है।

सैन्य प्रवक्ता ने गजब-लिल-हक की सफलता पर कहा कि अब तक 274 अफगान तालिबान शासन के लोग और लड़ाके मारे गए हैं, जबकि 400 से ज़्यादा घायल हुए हैं। उन्होंने इन आंकड़ों को युद्ध के मैदान के उपलब्ध आकलन पर आधारित बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना ने दुश्मन की 73 चौकियों को नष्ट कर दिया और 18 पर कब्जा कर लिया। विरोधी सेनाओं के 115 टैंक, आर्मर्ड पर्सनल कैरियर और तोपें नष्ट कर दी गईं। उन्होंने पुष्टि की देश की रक्षा करते हुए 12 सैनिक शहीद हो गए, 27 दूसरे घायल हुए और एक सैनिक अभी भी लापता है।

प्रधानमंत्री मोदी आज और कल राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु के दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी आज और कल राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु के दौरे पर

नई दिल्ली, 28 फरवरी - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल गुजरात, राजस्थान, तमिलनाडु और केंद्रशासित राज्य पुड्डुचेरी के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वो 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस यात्रा का मुख्य आकर्षण देश का पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप उत्पादन और बालिकाओं के लिए राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान होगा। यह जानकारी आधिकारिक विज्ञप्ति में दी गई है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के कार्यक्रम को अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी अजमेर (राजस्थान) में 28 फरवरी की सुबह 11:30 बजे 16,680 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। वह 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) को रोकने के लिए राष्ट्रव्यापी एचपीवी टीकाकरण अभियान की शुरुआत करेंगे। सरकारी विभागों में नवनियुक्त 21,800 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। इसी दौरान दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेस-वे और अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर से संबद्ध विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन करेंगे

इसके बाद दोपहर 3:45 बजे प्रधानमंत्री मोदी सानंद (गुजरात) में माइक्रोन टेक्नोलॉजी की 'सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट और पैकेजिंग' (एटीएमपी) सुविधा का उद्घाटन करेंगे। यह भारत के सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) के तहत स्वीकृत पहली परियोजना है। यहां से देश में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल का व्यावसायिक उत्पादन और शिपमेंट शुरू होगा। 22,500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश वाली इस फैक्टरी में दुनिया का सबसे बड़ा 'क्लीनरूम' क्षेत्र बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार रात करीब 9ः00 बजे चेन्नई (तमिलनाडु) पहुंचेंगे और अगले दिन दक्षिण भारत के विकास कार्यों को गति देंगे। वह पहली मार्च सुबह 11:45 बजे (पुड्डुचेरी) में 2,700 करोड़ रुपये तक की बुनियादी ढांचे, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये तक की बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।

इसी दौरान प्रधानमंत्री एनएच-332ए के मराक्कनम-पुडुचेरी खंड और एनएच-87 के परमाकुडी-रामनाथपुरम खंड के चार लेन के निर्माण की आधारशिला रखेंगे। साथ ही तमिलनाडु में आठ पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का भी उद्घाटन करेंगे। शाम 4 बजे प्रधानमंत्री मदुरै के प्रसिद्ध अरुलमिगु सुब्रमण्यस्वामी मंदिर (तिरुप्परनकुंड्रम) में पूजा-अर्चना करेंगे।

बोत्स्वाना से आज मप्र आएंगे आठ चीता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कूनों में करेंगे रिलीज

बोत्स्वाना से आज मप्र आएंगे आठ चीता, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव कूनों में करेंगे रिलीज

 भोपाल। बोत्सवाना से आठ चीतों की खेप आज मध्य प्रदेश आ रही है। केंद्रीय वनमंत्री भूपेन्द्र यादव इन चीतों को कूनो राष्ट्रीय उद्यान के बाड़े में रिलीज करेंगे। इसके साथ ही भारत में चीतों की संख्या 39 से बढ़कर 47 हो जाएगी।

जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने बताया कि चीता प्रजोक्ट के तहत श्योपुर जिले के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में अफ्रीकी महाद्वीप से चीतों का तीसरा बड़ा जत्था पहुंचने वाला है। बोत्स्वाना से एयरलिफ्ट किए गए आठ चीते (6 मादा और 2 नर) विशेष विमान से आज मध्य प्रदेश लाए जा रहे हैं। कूनो एक बार फिर इतिहास रचने को तैयार है। अफ्रीका की धरती से आए फर्राटेदार धावक अब कूनों के जंगलों में वन पारिस्थितिकी को समृद्ध करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार केन्द्रीयमंत्री यादव सुबह नई दिल्ली से विशेष विमान से रवाना होकर ग्वालियर स्थित राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट पहुंचेगे। यहां से हेलिकॉप्टर द्वारा कूनो नेशनल पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह करीब 10 बजे यहां बोत्सवाना से लाए जा रहे चीतों को कूनो पार्क मे छोड़ेंगे। इसके बाद वन मंत्री ग्वालियर के लिए प्रस्थान करेंगे।

ट्रांसलोकेशन की विस्तृत कार्ययोजना

बोत्स्वाना से चीतों की सुरक्षित अनलोडिंग इमिग्रेशन, कस्टम, पशु-चिकित्सा एवं सुरक्षा औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के बाद आज सुबह 8:30 बजे ग्वालियर से भारतीय वायुसेना के दो हेलीकॉप्टरों से चीतों को कूनो नेशनल पार्क के लिए रवाना किया जाएगा। चीते प्रातः 9:30 बजे कूनो नेशनल पार्क पहुंचेंगे। उनकी सुरक्षित लैंडिंग के लिए पार्क में पांच हेलीपैड बनाये गये हैं। पूरा अभियान अत्यंत सावधानी और वैज्ञानिक प्रोटोकॉल के तहत संपन्न किया जाएगा। पार्क में बाड़े तैयार किए गए हैं, जहां चीते लगभग एक महीने तक क्वारंटाइन में रहेंगे।

 

 
 

मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 17 सितंबर, 2022 को कूनो नेशनल पार्क में चीता प्रोजेक्ट की शुरूआत की गई थी। यह प्रोजेक्ट सफलता की ओर आगे बढ रहा है। वर्तमान में भारत में चीतों की संख्या 39 है, बोत्सवाना से 8 चीते आने के साथ ही इनकी संख्या 47 हो जाएगी। कूनो नेशनल पार्क में चीतों की पुर्नबसाहट के लिए शुरू किये गये चीतो प्रोजेक्ट को साढे तीन साल के लगभग हो गये है। कूनों का जंगल चीतो के प्रजनन के लिए सकारात्मक रहा है।

 

अरावली पर्वत शृंखला की सुरम्य पहाडियों से घिरा कूनो नेशनल पार्क अपनी प्राकृतिक मनोहारी छंटा बिखेरते हुए नये मेहमानों के स्वागत के लिए पूरी तरह से तैयार है। प्राकृतिक संपदाओं से भरपूर कूनो नेशनल पार्क के आगोश में बहने वाली कूनो नदी इसे न केवल ओर भी अधिक खूबसूरत बना देती है, बल्कि इसके सपाट और चौडे़ तटो पर खिली हुई धूप में अठखेलियां करते मगरमच्छ यहां आने वाले लोगों को रोमांचित कर देते है।

कूनो नेशनल पार्क में विभिन्न प्रकार के 174 पक्षियों की प्रजातियां मौजूद हैं, वहीं सैकड़ों प्रजातियां वन्य जीवों की है। पक्षियों की 12 प्रजाति तो दुलर्भ श्रेणी में मानी गई हैं। वर्ष 1952 में भारत में एशियाई चीतों के विलुप्त होने के बाद से भारत में चीतो को फिर से स्थापित करने की योजना चल रही थी। इसी उद्देश्य के लिए सिंतबर 2009 में राजस्थान के गजनेर में चीता विशेषज्ञों की एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें चीता संरक्षण कोष के डॉ लोरी मार्कर, स्टीफन जेओ ब्रायन एवं अन्य चीता विशेषज्ञो ने दक्षिण अफ्रीकी चीता को भारत लाने सिफारिश की थी।

पर्यावरण और वन मंत्रालय भारत सरकार, नई दिल्ली के निर्देश पर वर्ष 2010 में भारतीय वन्य जीव संस्थान (वाईल्ड लाइफ इंस्टीट्यूट) ने भारत में चीता पुनर्स्थापना के लिए संभावित क्षेत्रों का सर्वेक्षण किया, जिसमें 10 स्थलों के सर्वेक्षण में मध्यप्रदेश के नौरादेही अभ्यारण, कूनो पालपुर अभ्यारण एवं राजस्थान के शाहगढ़ को उपयुक्त पाया गया, इन तीनो में से भी कूनो अभ्यारण्य जो वर्तमान में कूनो राष्ट्रीय उद्यान है, सर्वाधिक उपयुक्त पाया गया।

भारत में चीतों को बसाने के लिए कूनो नेशनल पार्क में निर्धारित प्रोटोकॉल और गाइडलाइन के अनुसार कार्य किया जा रहा है। परियोजना के एकीकृत प्रबंधन में कूनो के राष्ट्रीय उद्यान के 750 वर्ग किलोमीटर में चीतों के रहवास के लिए उपयुक्तता है। इसके अतिरिक्त करीब 3 हजार वर्ग किलोमीटर वन क्षेत्र दो जिलों श्योपुर और शिवपुरी में चीतों के स्वंच्छद वितरण के लिए उपयुक्त हैं।

कूनो राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र से लगे हुए ग्रामों के लोगों को चीता मित्र बनाया गया है। यहाँ चीतों के रहवास के लिए अनुकूल परिस्थितियों का विकास किया गया है। पानी की व्यवस्था के साथ आवश्यक सिविल कार्य भी पूरे किए गए हैं। कूनो में शिकार का घनत्व चीतों के लिए पर्याप्त है।

भारत में चीतों की वर्तमान स्थिति

‘प्रोजेक्ट चीता’ अब अपने प्रारंभिक चरण से आगे बढ़कर स्थायी स्थापना और सफल प्रजनन के चरण में प्रवेश कर चुका है। दक्षिण अफ्रीका से लाए गए 12 चीतों में से 8 वर्तमान में कूनो में पूर्णतः स्थापित और स्वस्थ हैं। इनमें से तीन चीतों को गांधी सागर अभयारण्य में सफलतापूर्वक स्थानांतरित किया गया है। दक्षिण अफ्रीकी माताओं से जन्मे 10 शावक जीवित और स्वस्थ हैं। भारत में जन्मी पहली वयस्क मादा चीता ‘मुखी’ ने पांच शावकों को जन्म दिया है, जो इस परियोजना की ऐतिहासिक उपलब्धि है। ‘गामिनी’ दूसरी बार माँ बनी है। उसकी पहली गर्भावस्था से जन्में 3 सब-एडल्ट शावक स्वस्थ हैं और हाल ही में उसने तीन नए शावकों को जन्म दिया है। ‘वीरा’ अपने 13 माह के शावक के साथ खुले जंगल में विचरण कर रही है, जबकि ‘निर्वा’ अपने 10 माह के तीन शावकों के साथ संरक्षित बाड़े में है। वर्तमान में भारत में 39 चीते हैं। इनमें 36 कूनो नेशनल पार्क में और तीन गांधी सागर अभयारण्य में हैं।

बारात के बीच बड़ा कांड: अपनी ही पत्नी का उजाड़ा सुहाग, 16 साल की साली को लेकर फरार हुआ जीजा

बारात के बीच बड़ा कांड: अपनी ही पत्नी का उजाड़ा सुहाग, 16 साल की साली को लेकर फरार हुआ जीजा

 उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने मानवीय रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। जहां एक शख्स ने ना केवल कानून की धज्जियां उड़ाईं, बल्कि अपनी ही सगी बहन जैसी साली का अपहरण कर अपनी पत्नी का घर उजाड़ दिया। तरबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी का जश्न चल रहा था, लेकिन किसे पता था कि घर का दामाद ही पीठ में छुरा घोंप देगा।

बारात की गहमागहमी के बीच रची साजिश
घटना 24 फरवरी की है। देहात कोतवाली क्षेत्र के मुंडेरवा गांव का रहने वाला राजेश कुमार दुबे अपनी ससुराल में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था। घर से बारात निकलने की तैयारी थी और सभी लोग उत्साह में थे। राजेश भी बारात के साथ निकला, लेकिन शातिर दिमाग में कुछ और ही चल रहा था। वह रास्ते से चुपके से वापस लौटा और घर में मौजूद अपनी 16 वर्षीय नाबालिग साली को बाइक पर बिठाकर रफूचक्कर हो गया।

फोन बंद कर हुआ अंडरग्राउंड, खोजबीन में खुला राज
जब बारात मंज़िल पर पहुंची और दूल्हे के साथ जीजा राजेश नजर नहीं आया, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। राजेश को बार-बार फोन किया गया, लेकिन पहले उसने फोन उठाया नहीं और फिर मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया। इधर गांव में खबर फैली कि घर की नाबालिग बेटी भी गायब है। अगले दिन 25 फरवरी को जब परिजन शादी निपटाकर घर लौटे, तब पैरों तले जमीन खिसक गई। पता चला कि जिसे दामाद मानकर पलकों पर बिठाया था, वही अपनी नाबालिग साली को अगवा कर ले गया है। जब लड़की के पिता राजेश के घर पहुंचे, तो वहां उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चे बिलखते मिले, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं था।

लोक-लाज के डर से दो दिन तक साधी चुप्पी
अपनी ही बड़ी बेटी का घर उजड़ता देख और समाज में बदनामी के डर से पीड़ित पिता दो दिनों तक इस सदमे को पीते रहे। उन्होंने अपने स्तर पर बेटी को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन जब कामयाबी नहीं मिली, तो आखिरकार पुलिस की शरण लेनी पड़ी।