नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
संविदा नियुक्ति में ही रिश्वत लेने पर बिजली इंजीनियर को चार वर्ष की कैद

संविदा नियुक्ति में ही रिश्वत लेने पर बिजली इंजीनियर को चार वर्ष की कैद

इंदौर : जिला कोर्ट ने बिजली कंपनी इंदौर के रिश्वतखोर सहायक यंत्री (एइ) सुनील ओझा को चार वर्ष की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। संविदा पर नियुक्त हुए आरोपी एइ छह वर्ष पूर्व इंदौर जिले के देपालपुर में पाँच हजार रुपए की रिश्वत लेते लगभग साढ़े छह साल पहले रंगेहाथ पकड़ा गया था। सोमवार को फैसला विशेष न्यायाधीश संजयकुमार गुप्ता ने सुनाया। कोर्ट ने आरेापी एइ ओझा को भ्रष्टाचार अधिनियम की दो धाराओं के तहत चार-चार वर्ष की कैद व पाँच-पाँच हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाते हुए जेल भेज दिया। प्रकरण में लोकायुक्त पुलिस की ओर से विशेष लोक अभियोजक जीपी घाटिया ने की। आरोपी एइ सुनील ओझा को लोकायुक्त पुलिस इंदौर ने 26 जनवरी 2015 को पाँच हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा था। तब आरेापी ओझा इंदौर जिले के देपालपुर तहसील क्षेत्र के चंबल क्षेत्र में पदस्थ था।

मामला यह था कि देपालपुर क्षेत्र के ग्राम खरसोड़ा निवासी विक्रम गुर्जर व उसके चाचा प्यार जी के खेत में नवम्बर 2014 में वैध बिजली कनेक्शन होने के बावजूद 17 हजार 510 रुपए का बिल आया था। फरियादी जब सहायक यंत्री ओझा से मिले और बिल कम करने का कहा तो आरोपी ओझा ने रिश्वत मांगते हुए कहा था कि पाँच हजार रुपए दे देना, मैं 17510 रुपए का बिल फाड़ दूंगा। इस पर फरियादी ने लोकायुक्त पुलिस इंदौर में आरोपी के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। लोकायुक्त पुलिस ने योजना के अनुसार 16 जनवरी 2015 को आरोपी एइ ओझा को पाँच हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगेहाथ बंदी बनाया था।

सिक्किम में भूस्खलन, महिला और उसके दो बच्चों की मौत

सिक्किम में भूस्खलन, महिला और उसके दो बच्चों की मौत

गंगटोक :सिक्किम की राजधानी गंगटोक में चानबाड़ी रोंगवे में बीती देर रात भूस्खलन की घटना में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के मुताबिक घटना रात करीब 01.45 बजे हुइ। मृतकों की पहचान डोमा शेरपा 27, उसके 10 वर्षीय बेटे और सात महीने के बच्चे के रूप में की गयी है। डोमा शेरपा के पति सिलीगुड़ी में थे , जिन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है। सिक्किम आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार मलबा हटाने का काम जारी है।
 

खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ़्तार कार, 5 की मौत…

खड़ी ट्रक में घुसी तेज रफ़्तार कार, 5 की मौत…

जालौर : राजस्थान के जालौर जिले में एक तेज रफ्तार कार के सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में घुसने की वजह से सड़क हादसा हो गया है । इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई।
घटना आहोर उपखंड में मंगलवार सुबह हुई। सपी हर्षवर्धन अग्रवाला और जिला कलेक्टर निशांत जैन भी मौके पर पहुंचे। सभी मृतक चरली गांव के निवासी थे, जो कार से तखतगढ़ से चरली की तरफ से आ रहे थे। देर रात सड़क के किनारे खड़ी ट्रक में तेज रफ्तार कार घुस गई और पांचों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस दर्दनाक घटना पर खेद जताया है।
प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी ट्वीट कर संवेदना प्रकट की है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि जालौर आहोर क्षेत्र में सरली गांव के पास हुए सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है. शोकाकुल परिजनों के उनकी गहरी संवेदना है उन्होंने हादसे पर दुख प्रकट दुख प्रकट किया।
एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया की सभी मृतकों के शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। खड़े ट्रेलर में कार घुसने से बड़ा सड़क हादसा हुआ है, जिसमें कार सवार सभी 5 लोगों की मौत हो गई। वाहन को मौके से हटा दिया गया हैं और मामले की जांच की जा रही है। सड़क हादसे में कमलेश कुमार, छगनलाल, रामाराम, दिनेश, मानाराम की मौत हुई है. इधर घटना के बाद परिजन मृतकों के शव को उठाने से इनकार करते हुए मुआवजे की मांग पर अड़े हैं।
 

उज्जैन संभाग में छह नए रेलवे स्टेशन बनेंगे

उज्जैन संभाग में छह नए रेलवे स्टेशन बनेंगे

उज्जैन : भारतीय रेलवे उज्जैन संभाग में छह नए रेलवे स्टेशन बनाने जा रहा है। इसके लिए टेंडर की मंजूरी के बाद अब नए रेलवे स्टेशन के निर्माण के लिए ड्राइंग बनाने का काम शुरु कर दिया गया है। अब मंदसौर, जावरा, नीमच, रतलाम के बीच छह नए स्टेशन बनाने के लिए नक्शे की शुरुआत होने वाली है। अगले तीन से चार माह में निर्माण शुरुआत कर दी जाएगी। नीमच-रतलाम-नीमच रेल सेक् शन में 266 किमी के रेल माग्र में पहली बार इलेक्ट्रिक सिंग्नल लगाए जाएंगे। इसको लेकर डीआरएम विनीत गुप्ता ने अधिकारियों के साथ करीब सात घंटे तक बैठक की है। 

शादी का झांसा दे कर रिश्तेदार ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

शादी का झांसा दे कर रिश्तेदार ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

भोपाल, निशातपुरा थाना पुलिस ने एक किशोरी की शिकायत पर उसके रिश्तेदार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित ने मांग भरकर शादी करने का ढोंग करने के बाद किशोरी को एक होटल में दुष्कर्म किया। निशातपुरा थाना पुलिस के मुताबिक क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी छठवीं कक्षा में पढ़ती है। पाँच साल पहले वह होशंगाबाद में अपने दादा के घर गई थी। वहां उसका परिचय दूर के रिश्तेदार संदीप से हो गया था। उसके बाद संदीप जब भी भोपाल आता था तो किशोरी से मुलाकात करता था। तीन साल पहले उनके बीच प्रेम प्रसंग शुरु हो गया था। 20 जून को संदीप किशोरी का बहला फुसला कर सागर ले गया। वहां एक मंदिर में किशोरी की मांग भरते हुए कहा कि अपनी शादी हो गई। इसके बाद सागर के एक होटल में तीन दिन तक रुकने के दौरान उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इधर स्वजनों की शिकायत पर पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर किशेारी की तलाश कर रही थी। किशोरी जब घर पहुंची तो घटना के बारे में पता चला। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 

उपचुनाव: आजम का टूटा गढ़, आजमगढ़ में भी लहराया भगवा, 'निरहुआ' जीते

उपचुनाव: आजम का टूटा गढ़, आजमगढ़ में भी लहराया भगवा, 'निरहुआ' जीते

उत्तर प्रदेश लोकसभा उपचुनाव में रामपुर के नतीजे आ चुके हैं जिसमें घनश्याम लोधी ने जीत दर्ज की है। वहीं आजमगढ़ में भी भगवा लहराया है और दिनेश लाल यादव निरहुआ ने 11212 वोटों से दर्ज की जीत की है। इस तरह 2019 में दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने वाली सपा रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर हार गई है। हार की सबसे बड़ी वजह अखिलेश यादव के ओवर कॉन्फिडेंस को बताया जा रहा है।
अखिलेश यादव दोनों सीट पर जीत से इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने चुनाव प्रचार में उतरना तक जरूरी नहीं समझा वहीं दूसरी तरफ निरहुआ हारने के बावजूद इलाके में अपना जनाधार बनाने में लगे रही। वहीं उपचुनाव की घोषणा होते ही बीजेपी ने यूपी में अपना पूरा प्रचार तंत्र एक्टिव कर दिया। सीएम योगी के अलावा यूपी सरकार के कई मंत्रियों को प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई। दूसरी तरफ केंद्र ने भी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को प्रचार का जिम्मा सौंपा।
हालांकि आज सुबह आठ बजे जब वोटों की गिनती शुरूआत में दोनों सीटों पर सपा आगे चल रही थी।आजमगढ़ में वोटों की गिनती की दौरान नोकझोंक भी देखने को मिली जब पुलिस ने सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव को स्ट्रॉंग रूम में जाने से रोक दिया। शुरूआती रूझानों में रामपुर और आजमगढ़ दोनों सीटों पर सपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे। आजमगढ़ सीट पर धर्मेंद्र यादव तो रामपुर सीट पर आसिम राजा ने बढ़त बनाई हुई थी। लेकिन बाद में जैसे जैसे वोटों की गिनती बढ़ी वैसै- वैसे सपा प्रत्याशी दोनों सीटों पर पिछड़ते चले गए और रामपुर में धनश्याम लोधी तो आजमगढ़ में निरहुआ ने बढ़त बनानी शुरू कर दी।
 

रात के अँधेरे में प्रेमिका से प्यार करने पहुंचा युवक, गाँव वालों ने प्रेमी युगल की आधी रात में करा दी शादी, मचा बवाल

रात के अँधेरे में प्रेमिका से प्यार करने पहुंचा युवक, गाँव वालों ने प्रेमी युगल की आधी रात में करा दी शादी, मचा बवाल

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिले में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की शादी करा दी. युवक रात के अंधेरे में गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इसी दौरान परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई. इसके बाद गांव वालों को परिवार वालों ने रात में ही जानकारी दी. रात में ही बिना शुभ मुहूर्त के ही दोनों की गांव में झटपट शादी करा दी गई.

बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले में धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव की सरिता कुमारी के साथ अजय कुमार का बीते कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों छिप-छिपकर एक दूसरे से मिलने लगे. दोनों के बीच मोबाइल पर भी घंटों बातें होती थी. परिवार वालों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी. इसी बीच शुक्रवार की रात प्रेमिका के बुलावे पर अजय कुमार वहां पहुंच गया. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई. इस शादी को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है.

टेंट का काम करता है युवक
अजय कुमार और सरिता कुमारी का गांव आसपास में ही है. अजय के गांव में सरिता का ननिहाल है. अजय कुमार टेंट का काम करता है. इसी दौरान उसे इटवा गांव के बालो मंडल की पुत्री सरिता कुमारी से प्‍यार हो गया. दोनों के बीच कई महीने से बातचीत हो रही थी. बताया जा रहा है कि कई बार वे लोग पहले भी मिल चुके थे, लेकिन शुक्रवार की रात युवक जब अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई. परिवार वालों ने इसके बाद रात में ही गांव के लोगों को बुलाया और शादी करा दी. शादी के बाद दोनों नवविवाहिता ने कहा कि हम लोग अब साथ साथ रहेंगे.

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही शादीशुदा महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई   दर्दनाक मौत

लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही शादीशुदा महिला की अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर हुई दर्दनाक मौत

नई दिल्ली : आगरा में अपार्टमेंट की चौथी मंजिल की बालकनी से गिरकर एक महिला की मौत हो गई। वहीँ, अपार्टमेंट के मौजूद तीन आरोपियों को दबोच लिया, जिसमें एक आरोपी महिला का पति भी बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार महिला यहां किसी व्यक्ति के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी।

घटना की जानकारी मिलते मौके पर पहुंचे एसएसपी ने छानबीन शुरू कर दी है। हालाँकि, अभी तक मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने अपार्टमेंट के लोगों द्वारा पकड़े गए तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। महिला के हाथ बंधे हुए थे।

लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना करीब 11 बजे की है। लिफ्ट से जाने के दौरान उन्होंने महिला को गिरते हुए देखा। इसके बाद वे लोग नीचे पहुंचे, जहां महिला खून से लथपथ पड़ी थी। लोगों ने इसके बाद तत्काल ही पुलिस के सूचना दी। घटना थाना ताजगंज के नगला मेवाती स्थिति श्री अपार्टमेंट की है। महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान रितिका सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि वह फिरोजाबाद के विपुल अग्रवाल के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला का उसके पति आकाश गौतम से विवाद चल रहा था। ये भी सामने आया कि आज आकाश अपने दो परिचितों और परिवार की दो महिलाओं के साथ फ्लैट पर आया था। जिसके बाद आपस में मारपीट हो गई। आरोप है कि पति ने रितिका को नीचे फेंक दिया। रितिका के हाथ बंधे हुए थे। हालांकि, पुलिस ने पति और दो लोगों को हिरासत में लिया है।
 

मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में बच्चे ने खाली कर दिया पिता का बैंक खाता : 39 लाख की चपत

मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में बच्चे ने खाली कर दिया पिता का बैंक खाता : 39 लाख की चपत

नई दिल्ली : मोबाइल गेम खेलने के चक्कर में एक बच्चे ने अपने पिता के खाते से 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। बैंक से इतनी बड़ी रकम गायब होने पर पिता ने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे कि जाँच में जुटी है ।

बता दे कि पीडि़त पिता रिटायर्ड सैनिक हैं। घटना आगरा का है, जहां एक बच्चे ने अपने पिता के फोन में बीजीएमआई गेम खेलते खेलते अपने पिता के 39 लाख रुपये खर्च कर डाले। उन्होंने इस घटना क्रम के बारे में आगरा पुलिस से शिकायत की। उन्होंने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि उनके खाते में 39 लाख रुपये की धोखाधड़ी हुई है। उन्हें नहीं पता कि बैंक खाते से इतनी बड़ी रकम कैसे गायब हुई। जब बैंक से इस बारे में पूछा गया तो पता लगा कि सबसे पहला अमाउंट पेटीएम के जरिए ट्रांसफर किया गया, जो सिंगापुर के एक खाते में पहुंचा है। आगरा पुलिस ने जांच की तो बीजीएमआई की डिवेलपर कंपनी क्रॉफ्टन का नाम सामने आया है।  सेवानिवृत्त फौजी की तहरीर पर क्रॉफ्टन कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।
 

इंसानियत हुई शर्मशार : गटर में तैरते मिले बोतल में बंद 7 भ्रूण

इंसानियत हुई शर्मशार : गटर में तैरते मिले बोतल में बंद 7 भ्रूण

बेंगलुरू : कर्नाटक के बेलगावी जिले के मुदालगी कस्बे में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है, जहां नाले में 7 भ्रूण मिले हैं। इन भ्रूणों को बोतल में बंद कर नाले में फेंक दिया गया था।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्थानीय पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया गया है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) महेश कोनी ने बताया कि ये भ्रूण 5 महीने पुराने हैं। इन्हें लिंग पता करने के प्रक्रिया से गुजरना पड़ा है। जिला स्वास्थ्य विभाग ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय लोगों को भ्रूण जिस स्थान पर मिले हैं, वो जगह जिले में बस स्टॉप के पास है। इनके मिलते ही लोगों ने पुलिस को इसकी शिकायत की। सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर आई और वहां का निरीक्षण किया।

जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अधिकारी डॉक्टर महेश कोनी ने मीडिया कर्मियों से कहा, 'एक कनस्तर में सात भ्रूण मिले हैं। पांच महीने के भ्रूण में भ्रूण के लिंग का पता लगाने और हत्या करने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन को सूचना देने के तुरंत बाद अधिकारियों की टीम गठित कर जांच की जाएगी। उन्होंने आगे कहा, 'इन भ्रूण को एक अस्पताल में रखा गया था और जांच के लिए जिला कार्यात्मक विज्ञान केंद्र लाया गया है। इस मामले में पुलिस केस दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

प्रेमी ने प्रेमिका कि हत्या ..पुलिस जाँच में जुटी

प्रेमी ने प्रेमिका कि हत्या ..पुलिस जाँच में जुटी

बिहार : बिहार के बेतिया में हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने प्रेमिका को उसी के दुपट्टे का फंदा उसके गले में डालकर हत्या कर दी । पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

घटना गौनाहा थाना क्षेत्र के मंझरिया पंचायत के एक गांव की है। जहाँ एक ग्रामीण की 18 वर्षीय बेटी अपने घर मे सोई हुई थी। रात में ही उसका प्रेमी विशाल कुमार यादव खिड़की के रास्ते घर मे घुस गया। विशाल ने उसके साथ दुर्व्यवहार करने के बाद उसकी हत्या दुपट्टा से गले मे फंदा लगाकर कर दी। घटना के तुरंत बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस को सूचित किया ।

घटना की सुचना मिलते ही गौनाहा थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा, एसआई महेश प्रसाद, इंस्पेक्टर रामाश्रय यादव तथा डीएसपी कुंदन कुमार दल बल के साथ पहुंचे। पुलिस प्रशासन व डीएसपी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा। फिलहाल पुलिस जाँच में जुटी है
 

 

अब चालान, वहीं जुर्माने का डिजिटल भुगतान…

अब चालान, वहीं जुर्माने का डिजिटल भुगतान…

लखनऊ : यूपी की यातायात पुलिस को हाईटेक बनाने की दिशा में ट्रैफिक निदेशालय ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। इसके तहत अब वाहनों के चालान की रकम के लिए पोस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीन से मौके पर ही डिजिटल भुगतान की व्यवस्था की गई है। पूरे प्रदेश के सभी जिलों की ट्रैफिक पुलिस को करीब 10,000 पीओएस मशीनों से लैस किया जाएगा।

यह व्यवस्था लागू करने के लिए प्रथम चरण के लिए 2000 मशीनें आ गई हैं। इनमें से 50 लखनऊ ट्रैफिक पुलिस को मिली हैं, जिनका ट्रायल शुरू हो गया है। वर्तमान में चालान का जुर्माना एसपी ट्रैफिक अथवा डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय या अन्य निर्धारित स्थानों पर ही जमा करने की सुविधा है।
चालान की रकम ऑनलाइन भी जमा की जा सकती है। और अब मौके पर ही डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था की गई है। एडीजी ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा अशोक कुमार सिंह ने बताया कि वाहन का चालान होने पर चौराहों के ट्रैफिक पुलिस बूथ पर पोस मशीन के जरिए डेबिट कार्ड अथवा क्यूआर कोड स्कैन करके भी चालान का डिजिटल पेमेंट किया जा सकेगा। अशोक कुमार ने बताया कि ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को पोस मशीन से डिजिटल पेमेंट कराने के प्रशिक्षण की जिम्मेदारी एसबीआई के स्टाफ को दी गई है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में शनिवार को एसबीआई के कर्मचारी पुलिस को इसके टिप्स देंगे। इस मशीन के जरिए पुराने चालान भी जमा कराने की व्यवस्था की जा रही है। साथ ही पोस मशीनों को यूपीआई पेमेंट के लिए एक्टिवेट कराया जाएगा।
 

उद्धव की विदाई लगभग तय, शिंदे गुट का आंकड़ा मैजिक नंबर के पार...

उद्धव की विदाई लगभग तय, शिंदे गुट का आंकड़ा मैजिक नंबर के पार...

मुंबई : महाराष्ट्र में सियासी संकट लगातार गहराता ही जा रहा है। एक तरफ शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे बार-बार महाराष्ट्र सरकार को चुनौती दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सीएम उद्धव ठाकरे असहाय नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं शिंदे ने अब मैजिक नंबर पूरा होने का भी दावा कर दिया है।

सियासी उठा-पटक के बीच सीएम उद्धव ने शिवसेना के 12 बागी विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग उठाई है। अब इसपर गुवाहाटी में बैठे एकनाथ शिंदे की प्रतिक्रिया आ गई है। एकनाथ शिंदे ने कहा कि उद्धव उनको अयोग्य नहीं ठहरा सकते हैं क्योंकि वे खुद अल्पमत में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना के नोटिसों से वह डरते नहीं हैं, चाहें तो ऐसे 10 नोटिस और भेज दिये जाएं।

शिंदे ने कहा कि उद्धव बस उनको डराने की कोशिश कर रहे हैं। शिंदे ने यह भी दोहराया कि उनके पास शिवसेना के 37 से ज्यादा विधायकों का सपोर्ट है। कुल मिलाकर उनके पास 50 से ज्यादा विधायक हैं और लोकतंत्र में संख्याबल ही जरूरी होता है।
 

वाइसरॉय टेरिटॉरी हटाने हाई कोर्ट में याचिका दायर

वाइसरॉय टेरिटॉरी हटाने हाई कोर्ट में याचिका दायर

नई दिल्ली : भारत पर दो सदियों तक अंग्रेजों ने राज किया। इसके सबूत आज भी कई जगह नजर आते हैं। एक ऐसा ही सबूत हमारे देश की फ्लाइट्स पर होता है, जिसे कॉल साइन VT कहा जाता है। भारतीय विमानों पर नजर आने वाले कॉल साइन VT को हटाने की मांग को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर हुई है।

भाजपा नेता और वकील अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर अर्जी में कहा गया है कि इस VT साइन का दरअसल मतलब है कि विक्टोरियन या वाइसरॉय टेरिटॉरी यानि भारत पर ब्रिटिश का राज। याचिका के मुताबिक ये कॉल साइन ब्रिटिश विरासत का प्रतीक है और आजादी के 75 सालों बाद भी भारतीय विमानों पर इस कॉल साइन की मौजूदगी दासता का प्रतीक है।

याचिका में कहा गया है कि अंग्रेजों ने अपने सभी उपनिवेशों के लिए वी से शुरू होने वाले शब्दों का कोड बनाया था। ज्यादातर देशों ने आजादी के बाद इस कोड को छोड़ दिया। नेपाल, पाकिस्तान, चीन और श्रीलंका ने अपना कोड बदल लिया, लेकिन भारत में अब भी इस कॉल साइन का इस्तेमाल बदस्तूर जारी है। भारत में रजिस्टर्ड सभी एयरक्राफ्ट पर ये VT बना होता है। विमानों के पिछले वाले दरवाजे और खिड़की के ऊपर ये कॉल साइन नजर आता है। यहां तक कि भारत के प्रधानमंत्री भी जब विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनके विमान पर भी ये VT साइन नजर आता है। आजादी के 75 साल गुजरने के बावजूद इस बदलने की जहमत नहीं उठाई गई, ये राष्ट्रीय शर्मिंदगी का विषय है।

अश्विनी उपाध्याय की ओर से दायर याचिका में कहा गया है कि साल 2004 में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने इंटरनेशनल सिविल एविएशन ऑर्गनाइजेशन को इस कोड को बदलने के लिए सम्पर्क किया, लेकिन इस कोशिश का कोई नतीजा नहीं निकला। ये कोड 1929 में ब्रिटिश शासकों ने हमें दिया था लेकिन ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि भारत जैसा एक संप्रभुता सम्पन्न राष्ट्र, आज भी ब्रिटिश दासता के प्रतीक इस साइन कोड को ढोह रहा है। 

जीजा ने अपने 16 वर्षीय साले कि  गहरी खाई में फेंककर कि  हत्या

जीजा ने अपने 16 वर्षीय साले कि गहरी खाई में फेंककर कि हत्या

जबलपुर : जबलपुर शहर से दिल देहला देनेवाला मामला सामने आया आया है । सैर कराने के बहाने जीजा ने अपने 16 वर्षीय साले को गहरी खाई में फेंककर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस ने बताया कि , 16 वर्षीय बेटे अतुल मिश्रा कि माँ निर्मला मिश्रा ने 14 जून को लापता होने कि सूचना पुलिस को दी  थी । उन्होंने बतया कि 11 जून को अतुल घर से निकला था। जो उनके बेटे अतुल को अपने साथ ले गया। आरोपित अभिषेक मृतक किशोर का जीजा है ।नाबालिग साला जीजा से अपनी बहन के बारे में अमर्यादित बातें करता था. चरित्र को लेकर अपशब्द कहता था। इससे नाराज होकर जीजा ने साले की हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपित जीजा व वारदात में शामिल उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरापियों अभिषेक मिश्रा तथा उसे दोस्त मयंक द्विवेदी को कोर्ट के निर्देशन पर जेल भेज दिया है। 

फर्जी बिलिंग मामले में वैष्णो हॉस्पिटल की मान्यता कि निरस्त

फर्जी बिलिंग मामले में वैष्णो हॉस्पिटल की मान्यता कि निरस्त

भोपाल : आयुष्मान योजना में फर्जी बिलिंग के गड़बड़ी मिलने पर जिला स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई करते हुए खजूरीकलां स्थित वैष्णो मल्टीस्पेशलिस्ट हॉस्पिटल की मान्यता निरस्त कर दी गई है। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं। अस्पताल प्रबंधन ने जांच दल को भी गुमरहा करने का प्रयास किया। कंप्यूटर से फर्जी कागजात बनाए गए थे। अस्पताल में फैटम बिलिंग की जा रही थी। अस्पताल द्वारा किए जा रहे फर्जीवाड़े की शिकायत मिलने पर आयुष्मान भारत निरामय मप्र के प्रबंधक द्वारा क्राइम ब्रांच में 31 मई 2022 को एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

 

46 वर्षीय महिला से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

46 वर्षीय महिला से 25 साल के युवक ने किया दुष्कर्म

भोपाल : शाहपुरा थाना पुलिस ने सिवनी निवासी से शून्य पर मिली एक दुष्कर्म का केस डायरी कर असली कायमी की है। 46 वर्षीय महिला दस माह पहले भोपाल में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में काम करने पहुंची थी। इस दौरान 25 साल के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

शाहपुरा थाना पुलिस के मुताबिक महिला अपने पति के साथ पहुंची थी। वह फारच्यून सिगनेचर मल्टी में मजदूरी कर रही रही थी और बिल्डिंग में ही रहती थी। जुलाई 2021 में आरोपित 25 साल के धर्मेन्द्र चंद्रवंशी ने महिला से दुष्कर्म किया। महिला के विरोध करने पर उसे कमरे में बंधक बनाकर मारपीट भी करता था। बाद में महिला सिवनी चली गई। आरोपित ने उसके घर सिवनी पहुंचकर उसके साथ संबंध बनाने की कोशिश की तो उसने सिवनी के महिला थाने में उसकी शिकायत की। शाहपुरा पुलिस केस दर्ज कर आरेापित की तलाश में लग गई है।
 

गुटखा तस्करी में 1378 करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी वसूली का नोटिस

गुटखा तस्करी में 1378 करोड़ रुपये से ज्यादा जीएसटी वसूली का नोटिस

इंदौर : कोरोना संक्रमण के पहले लाकडाउन के दौरान वर्ष 2020 में गुटखा-सिगरेट तस्करी का मामला डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (डीजीजीआइ) ने पकड़ा था। शरीर को केंद्र बनाकर चल रहे तस्करी के मामले में डीजीजीआई ने टैक्स चोरी का हिसाब निकाला है। गुटखा निर्माण कर अन्य प्रदेशों में तस्करी कर रहे 27 लोगों पर 1378 करोड़ 43 लाख 50 हजार 773 रुपये का टैक्स और पेनाल्टी की मांग निकाली गई है। कार्रवाई के दायरे में आने वाली फर्म व उनके भागीदारों समेत 27 लोगों को नोटिस दिए गए हैं। इसमें इंदौर के 16 और गुजरात की 11 फर्में शामिल हैं। डीजीआई ने आपरेशन कर्क के तहत मई-जून 2020 में कारव्राठ की थी। जांच के बाद अब टैक्स चोरी का हिसाब निकालते हुए बकाया राशि जमा करने का नोटिस संबंधित पक्षों को दिया गया है।  

सिलेण्डर में लगी आग, मां पुत्र समेत हुई तीन की मौत...

सिलेण्डर में लगी आग, मां पुत्र समेत हुई तीन की मौत...

जौनपुर : जिले के महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव में गुरुवार रिसाव से गैस सिलिंडर में आग लग गई। आग की चपेट में आकर गृहस्वामी उसका भाई व पत्नी समेत पांच लोग झुलस गए। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मां-पुत्र समेत तीन लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं एक व्यक्ति और उसके तीन साल के बेटे की हालत गंभीर है। घटना से गांव में मातम पसर गया है महराजगंज थाना क्षेत्र के केवटली गांव निवासी 30 वर्षीय अखिलेश विश्वकर्मा की 28 वर्षीया पत्नी नीलम गुरुवार को सवेरे रिहायशी छप्पर में बने रसोई घर में दूध गर्म करने के लिए गई। उसी छप्पर में उसके दो बच्चे पांच वर्षीय शिावांस व तीन वर्षीय युवराज सो रहे थे। नीलम ने जैसे ही माचिस जलाई कि सिलिंडर में आग लग गई।

देखते ही देखते आग छप्पर तक पहुंच गई। आग तेजी से धधकने लगी तो नीलम तुरंत वहां से भागी और मदद के लिए गुहार लगाने लगी। पति और दोनों बच्चे आग में घिरे थे जिन्हें बचाने के लिए नीलम अंदर दाखिल हुई और वो भी आग में घिर गई। चीखपुकार सुनकर अखिलेश का बड़ा भाई 32 वर्षीय सुरेश पहुंचा। आग इतना भयावह रूप ले चुकी थी कि उसके सामने टिक पाना मुश्किल हो रहा था। घर वालों का शोर-शराबा व घर से उठते धुएं को देख आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई।

पुलिस को सूचना दी गई और छप्पर को किसी तरह से तोड़कर आग में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया और अंदर फंसे पति-पत्नी समेत दोनों बच्चों को बाहर निकाला गया। परिजनों को बचाने की कोशिश में सुरेश भी गंभीर रूप से झुलस गया। छप्पर में रखा गृहस्थी का सारा सामान भी जलकर राख हो गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से झुलसे लोगों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल पहुंचने पर नीलम, उसके बेटे और जेठ सुरेश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अखिलेश और उसके तीन साल के बच्चे की हालत गंभीर है। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया । 

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

30 जून से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा

अमरनाथ यात्रा इस साल 30 जून से शुरू होकर 11 अगस्त तक संपन्न होगी. इस बार अमरनाथ की यात्रा में 10 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों के यात्रा में शामिल होने का अनुमान है. इस यात्रा के लेकर जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कहा है कि अमरनाथ यात्रा करने के इच्छुक तीर्थयात्रियों को अपना आधार कार्ड दिखाना होगा या सत्यापन के वास्ते स्वेच्छा से आधार जमा कराना होगा.

बाबा  बर्फानी  के दर्शन के लिए लाखों भक्त आते हैं और इस दौरान साफ सफाई का भी खास ध्यान रखा जाता है. इसलिए जम्मू नगर निगम ने सोमवार को कहा कि वह आगामी अमरनाथ यात्रा के दौरान करीब 350 सफाई कर्मियों की तैनाती करेगा. इसके साथ ही निगम ने इस यात्रा को श्रद्धालुओं के लिए यादगार बनाने के लिए कई पहलों की भी घोषणा की है.