नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रात के अँधेरे में प्रेमिका से प्यार करने पहुंचा युवक, गाँव वालों ने प्रेमी युगल की आधी रात में करा दी शादी, मचा बवाल

रात के अँधेरे में प्रेमिका से प्यार करने पहुंचा युवक, गाँव वालों ने प्रेमी युगल की आधी रात में करा दी शादी, मचा बवाल
Share

मुंगेर | बिहार के मुंगेर जिले में ग्रामीणों ने एक प्रेमी युगल की शादी करा दी. युवक रात के अंधेरे में गांव में अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. इसी दौरान परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई. इसके बाद गांव वालों को परिवार वालों ने रात में ही जानकारी दी. रात में ही बिना शुभ मुहूर्त के ही दोनों की गांव में झटपट शादी करा दी गई.

बताया जा रहा है कि मुंगेर जिले में धरहरा थाना क्षेत्र के इटवा गांव की सरिता कुमारी के साथ अजय कुमार का बीते कुछ महीनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. प्रेम परवान चढ़ा तो दोनों छिप-छिपकर एक दूसरे से मिलने लगे. दोनों के बीच मोबाइल पर भी घंटों बातें होती थी. परिवार वालों को इसके बारे में जानकारी नहीं थी. इसी बीच शुक्रवार की रात प्रेमिका के बुलावे पर अजय कुमार वहां पहुंच गया. इसके बाद ग्रामीणों की मौजूदगी में दोनों की शादी कराई गई. इस शादी को लेकर इलाके में तरह तरह की चर्चा हो रही है.

टेंट का काम करता है युवक
अजय कुमार और सरिता कुमारी का गांव आसपास में ही है. अजय के गांव में सरिता का ननिहाल है. अजय कुमार टेंट का काम करता है. इसी दौरान उसे इटवा गांव के बालो मंडल की पुत्री सरिता कुमारी से प्‍यार हो गया. दोनों के बीच कई महीने से बातचीत हो रही थी. बताया जा रहा है कि कई बार वे लोग पहले भी मिल चुके थे, लेकिन शुक्रवार की रात युवक जब अपनी प्रेमिका से मिलने गांव पहुंचा तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हो गई. परिवार वालों ने इसके बाद रात में ही गांव के लोगों को बुलाया और शादी करा दी. शादी के बाद दोनों नवविवाहिता ने कहा कि हम लोग अब साथ साथ रहेंगे.


Share

Leave a Reply