नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या... हमलावर गिरफ्तार

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या... हमलावर गिरफ्तार

 Shinzo Abe shot: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की गोली मारकर हत्या कर दी है. शिंजो आबे पश्चिमी जापान के नारा शहर में भाषण दे रहे थे, इस दौरान उनपर हमला हुआ. उनके सीने में गोली लगी है.

हमलावर को पकड़ा
जापान के  NHK वर्ल्ड न्यूज के मुताबिक, हमलावर को मौके से पकड़ लिया गया है.  

सबसे लंबे समय तक पीएम रहे
आपको बता दें कि शिंजो आबे सबसे लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे हैं. आबे ने अगस्त 2020 में खराब स्वास्थ्य के कारण पद छोड़ दिया था. आबे ने 2006 में एक साल और फिर 2012 से 2020 तक पद संभाला. 

ओडिशा की यात्रा पर आज आएंगी द्रौपदी मुर्मू, विधायकों-सांसदों से करेंगी समर्थन की अपील

ओडिशा की यात्रा पर आज आएंगी द्रौपदी मुर्मू, विधायकों-सांसदों से करेंगी समर्थन की अपील

 राष्ट्रपति चुनाव ( president election) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू आज ओडिशा आएंगी। यहां वह नवीन पटनायक से समर्थन मांगेंगी।

अधिकारी ने जानकारी दी कि उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त उपाय किए जाएंगे, राज्य ( state) के मयूरभंज जिले की आदिवासी निवासी द्रोपदी मुर्मू को एक एस्कॉर्ट पायलट(pilots) प्रदान किया जाएगा। इसके अलावा अधिकारी ने कहा कि उनके स्वागत, आवास, बोर्डिंग और परिवहन की विशेष व्यवस्था की जाएगी।

शिवसेना अध्यक्ष उद्धव ठाकरे( thakre) पर द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव

शिवसेना( shivshena) ध्यक्ष उद्धव ठाकरे पर भाजपा की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के समर्थन का दबाव बढ़ने लगा है। सांसद राहुल शेवाले के बाद अब पालघर के सांसद राजेंद्र गावित ने भी उद्धव को पत्र लिखकर मुर्मू को समर्थन देने की अपील की है। पत्र( letter) में कहा, राजनीतिक विरोध दरकिनार कर देश में पहली बार आदिवासी महिला को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाया है, उसका समर्थन करें।

आज दिल्ली में तय होगा महाराष्ट्र सरकार का फॉर्मूला..कैबिनेट बंटवारे पर लगेगी मुहर

आज दिल्ली में तय होगा महाराष्ट्र सरकार का फॉर्मूला..कैबिनेट बंटवारे पर लगेगी मुहर

 महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Chief Minister Eknath Shinde) और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने गुरुवार शाम बैठक की. इस दौरान दोनों के बीच नई कैबिनेट( cabinet) में किन-किन विधायकों को जगह मिले इसको लेकर चर्चा हुई। साथ ही विभागों के बंटवारे को लेकर भी दोनों ने चर्चा की।

जानकारी के अनुसार, विभागों के बंटवारे पर अंतिम निर्णय भाजपा आलाकमान का होगा।यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ( shinde?के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट को 14 मंत्रालयों की पेशकश की है। वहीं 28 मंत्री भाजपा के होंगे, क्योंकि भाजपा विभागों का बंटवारा करते समय जाति और क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखना भी एक चुनौती होगी।

कुल 40 विधायकों में से नो पिछले सरकार के

शिंदे ( shinde (गुट के एक नेता ने कहा, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के सामने समस्या यह है कि कुल 40 विधायकों में से नौ पिछली महाराष्ट्र विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में मंत्री थे।इस तरह वह नई सरकार में अधिक से अधिक विधायकों को समायोजित करने के लिए अधिक विभागों पर जोर दे रहे हैं।

पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों को बांट दिए 435 फर्जी पट्टे...4 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

पूर्व सरपंच ने ग्रामीणों को बांट दिए 435 फर्जी पट्टे...4 साल बाद ऐसे हुआ खुलासा

 धमतरी: कुरूद ब्लाक अंतर्गत गोबरा गांव में ग्रामीणों पूर्व सरपंच के खिलाप लामबंद हो गए हैं. दरअसल मामला ग्रामीणों को फर्जी पट्टा बांटने से जुड़ा हुआ है. इसके खिलाफ ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है. उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि पूर्व सरपंच ने उनसे कुछ पैसे लेकर भू-अधिकार का प्रमाणपत्र दिया था. बाद में पता चला की वो फर्जी हैं. उन्होंने उन जमीनों पर निर्माण कर लिए है, जिसमें उनकी जमा पूंजी लगी है. इस कारण उन्हें न तोड़ा जाए.

कलेक्टर से की शिकायत
दरअसल जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गोबरा के ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय पहुंचे थे. उन्होंने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर कहा कि वे सभी पिछले 30 वर्षों से गोबरा के जमीन में काबिज हैं. उक्त जमीन पर वो मकान निर्माण भी कर रहे हैं. कुछ ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार के पास शिकायत की गई है कि निर्माण अवैध हैं, जिस कारण तहसीलदार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई कर रहे हैं.

2008-09 में दिए गए थे भू-अधिकार पत्र
इन ग्रामीणों का कहना है कि तत्कालीन सरपंच ने वर्ष 2008-09 में उन्हें भू-अधिकार पत्र दिया था, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व मंत्रियों और सरपंच की फोटो लगी हुई है. प्रमाण पत्र में कुछ नियम भी लिखे हुए थे. ग्रामीणों ने कुछ अधिकारियों को पंचायत द्वारा दिए गए पट्टे दिखाए तब पता चला कि सरपंच को इस तरह पट्टा देने का अधिकार नहीं है.

ग्रामीणों से की प्रशासन से अपील
पंचायत द्वारा जारी किए गए पटे वैध है या अवैध, यह जांच का विषय है. जांच होने पर ही आगे कार्यवाही हो सकती है. बहरहाल गांव के 435 लोगों को पट्टा दिया गया था. जिसके लिए कुछ राशि भी जमा कराई गई थी. ग्रामीणों का कहना है कि जानकारी लेने पर उन्हें उल्टा धमकाया भी जाता है. इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस के समक्ष करते हुए ग्रामीणों ने दोषियों पर कार्रवाई मांग की साथ ही उन्होंने अपील की कि उनका मकान न तोड़ा जाए.

कलेक्टर ने कही जांच के बाद कार्रवाई की बात
इस मामले पर संयुक्त कलेक्टर ऋषिकेश तिवारी का कहना है कि गोबरा के ग्रामीणों की शिकायत मिली है. पूर्व सरपंच द्वारा पट्टा वितरण किया गया है, जिसकी सत्यापन के संबंध में एसडीएम तहसीलदार को जांच के लिए कहा गया है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी.

पंचायत चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग कल...यहां जानें पूरी डिटेल

पंचायत चुनाव के आखिरी चरण की वोटिंग कल...यहां जानें पूरी डिटेल

  भोपाल: मध्य प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए कल यानी 8 जुलाई 2022 को आखिरी चरण का मतदान होने जा रहा है. इसके लिए निर्वाचन आयोग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. मतदान दल को पोलिंग बूथों के लिए रवाना कर दिया गया है. पिछले दो चरणों में हुई घटनाओं के बाद प्रशासन भी सतर्क हो गया है. आखिरी चरण में कोशिश की जा रही है कि पहले जैसे कोई घटना न होने पाए.

सुबह 7 से दोपहर 3 बजे तक होगा
मतदान के तुरंत बाद मतदान केन्‍द्र में ही मतगणना की जाएगी
तीसरे चरण के मतदान में 40 हजार से अधिक पुलिस बल की ड्यिुटी लगायी गई
तीसरे चरण में 39 जिलों के 92 विकासखंडों की 6607 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा
तीसरे चरण के लिए कुल 20 हजार 608 मतदान केन्‍द्र बनाए गए हैं
इनमें से 3 हजार 59 मतदान केन्‍द्र संवेदनशील

इतने पदों के लिए होगा मतदान
जिला पंचायत के लिए 234 सदस्यों का चुनाव होना है
जनपद पंचायत के 1955 सदस्यों के लिए वोटिंग होगी
सरपंच के 6607 और पंच के 105293 पद का चुनाव होगा

निर्विरोध चुनाव के कारण नहीं होगी वोटिंग
तीसरे चरण में कुछ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन के कारण जिला पंचायत सदस्‍य के 242, जनपद पंचायत सदस्‍य के 1916, सरपंच पद के 6408 और पंच में  22378 पदों के लिए ही मतदान होगा.

इतने मतदाता करें के वोटिंग
तीसरे चरण में एक करोड़ 13 लाख 11 हजार 479 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे. इनमें से 58 लाख 36 हजार 623 पुरूष, 54 लाख 74 हजार 592 महिला एवं 264 अन्‍य मतदाता हैं.

विकासखंड वार जानें पंचायत कहां होना है मतदान
राजगढ़- विकासखंड नरसिंहगढ़, सारंगपुर
रायसेन- सांची, औबेदुल्‍लागंज
सीहोर- आष्‍ट, बुदनी
विदिशा- कुरवाई, ग्‍यारसपुर, लटेरी
खरगोन- भीकनगांव, कसरावद, गोगांवा, खरगोन
खंडवा- पंधाना, छैगावंमाखन
धार- सरदारपुर, नालछा, धार, तिरला
अलीराजपुर- सोण्डवा, उदयगढ़
बड़वानी- पाटी, बड़वानी
गुना- आरौन
शिवपुरी- पोहरी, करेरा, शिवपुरी
अशोकनगर- मुंगावली, चंदेरी
छिंदवाड़ा- मोहखेड़ा, जुन्‍नारदेव, चौरई
सिवनी- केवलारी, छपारा, कुरई
बालाघाट- बालाघाट, लालबर्रा, बिरसा
मंडला- नारायणगंज, निवास, बीजाडोडी
डिंडौरी-  समनापुर, बजाग, करंजिया
कटनी- बहोरीबंद, रीठी
उज्‍जैन-  महिदपुर, तराना
नीमच- मनासा
रतलाम- रतलाम, जावरा, पिपलोदा
शाजापुर- शुजालपुर, कालापीपल
आगरमालवा- सुसनेर, नलखेड़ा
मंदसौर- गरोठ, मल्‍हारगढ़
सागर- राहतगढ़, खुरई, शाहगढ़, जैसीनगर
छतरपुर- नौगांव, लवकुशनगर, बिजावर
दमोह-  तेदुखेड़ा, बटियांगढ़,  पटेरा
टीकमगढ़- जतारा
रीवा- सिरमौर, जवा, त्‍यौथर
सिंगरौली- चितरंगी
सीधी- सीधी
सतना- रामपुर बाघेलान, मैहर
नर्मदापुरम- नर्मदापुरम, माखननगर, बनखेड़ी
बैतूल- प्रभातपट्टन, भैंसदेही, भीमपुर
शहडोल- पाली नं 1 गोहपारू, बुड़ार
अनूपपुर- अनूपपुर, कोतमा
भिंड- महगांव, गोहद
श्‍योपुर- विजयपुर
मुरैना- सबलगढ़, कैलारस तथा पहाड़गढ़

हो चुका है दो चरणों का मतदान
बता दें इससे पहले मध्य प्रदेस में पंचायत चुनाव के लिए दो चरणों का मतदान हो चुका है. इसमें पहला चरण 25 जून 2022 और दूसरा चरण 1 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था. इन दो चरणों में छोटी मोटी घटनाएं को छोड़ दिया जाए तो ज्यादातर जगहों में मतदान शांतिपूर्वक हुआ और लोगों ने बढ़ चढ़ का ग्राम सरकार बनाने में अपना योगदान दिया.

वाराणसी में पीएम मोदी ने किया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ, यहां जानें खासियत

वाराणसी में पीएम मोदी ने किया उत्तर भारत की सबसे बड़ी रसोई का शुभारंभ, यहां जानें खासियत

 National News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी (Varanasi)को 1700 करोड़ से ज्यादा का सौगात देने पहुंचे हैं। इन सौगातों में सबसे बड़ी योजना है अक्षय पात्र रसोई(Akshaya Patra Kitchen)। काशी आने के बाद पीएम मोदी ने सबसे पहले इसी रसोई का शुभारंभ किया है। उत्तर भारत (North India)की सबसे बड़ी रसोई में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए पौष्टिक आहार बनेगा। अक्षय पात्र एक स्वयंसेवी संस्था है जो उत्तर प्रदेश सहित देश के 12 राज्यों में बच्चों को मिड डे मील (mid day meal)उपलब्ध करा रही है। वाराणसी में इसके 62वें केंद्र का शुभारंभ हुआ है।

वाराणसी के अर्दली बाजार में स्थित एलटी कॉलेज में इस रसोई को बनाया गया है। यहां बना भोजन वाराणसी के 148 स्कूलों के बच्चों में वितरित होगा। यहां से बना पौष्टिक आहार प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत दिया जाएगा।

तीन एकड़ में फैली यह रसोई उत्तर भारत की सबसे बड़ी है। यहां पर एक घंटे में एक लाख रोटी तैयार होगी। इसके साथ ही दो घंटे में 1100 लीटर दाल, 40 मिनट में 135 किलो चावल और दो घंटे में 1100 लीटर सब्जी तैयार की जाएगी।

इतनी बड़ी संख्या में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने के लिए पूरा ऑटोमेटिक किचन का निर्माण किया गया है। खास तौर पर मशीनें बनायी गयी हैं। इसमें आटा गूंथने से लेकर रोटी बनाने तक की मशीन शामिल है। दाल और सब्जी बनाने के लिए भी उन्नत मशीनों का प्रयोग किया जा रहा है।

एक लाख बच्चों का यहां खाना तैयार होगा। हाइजिन का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इस किचन में पूरे चौबीस घंटे में तीन सौ लोग काम करेंगे। पूरे किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने की व्यवस्था की गई है। मसलन यदि बात चावल की करें तो पहले इसे सामान्य पानी से उसके बाद गुनगुने पानी से और फिर तीसरी बार सामान्य पानी से इसे साफ किया जाएगा। कुछ ऐसी ही सफाई सब्ज़ी और दालों के लिए भी की गई है। रसोई की एक खासियत यह भी है कि यहां गैस के साथ ही सौर्य उर्जा का प्रयोग खाना बनाने में होगा।

यूके में महाराष्ट्र जैसा हाल, कैबिनेट की बगावत के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का इस्तीफा

यूके में महाराष्ट्र जैसा हाल, कैबिनेट की बगावत के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का इस्तीफा

 लंदन। ब्रिटेन में महाराष्ट्र जैसे सियासी घमासान के बाद प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। वैसे तो बोरिस जॉनसन की कुर्सी पर खतरा कई बार मंडराया है लेकिन इस बार बगावत का तूफान उनके लिए बड़ी मुसीबत बन गया। ब्रिटेन में चार कैबिनेट मंत्री समेत 40 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद बोरिस जॉनसन पर भी इस्तीफे का दबाव बढ़ गया। बता दें कि मंगलवार को वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद तो इस्तीफों की झड़ी लग गई।

50 से ज्यादा मंत्रियों का इस्तीफा

प्रधानमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को कहा कि पीएम बोरिस जॉनसन इस्तीफे के लिए तैयार हो गए हैं। डाउनिंग स्ट्रीट के एक अधिकारी ने कहा कि बोरिस जॉनसन बाद में इस्तीफे का ऐलान करेंगे। जॉनसन ने अपनी कैबिनेट से भी इस्तीफा देने को कहा। ऐसे में 50 से ज्यादा मंत्रियों ने भी इस्तीफा दे दिया।

न्यूज एजेंसी एपी के मुताबिक अभी तक यह तो स्पष्ट नहीं हो पाया था कि वह कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुनने तक पद पर रहेंगे या नहीं। आखिर अब ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री कौन बनेगा? बता दें कि बोरिस जॉनसन ने 36 घंटे पहले ही दो नए मंत्री बनाए थे। उन्हें भी पद संभालते ही इस्तीफा देना पड़ा। इसमें ट्रेजरी चीफ नदीम जहवी भी शामिल हैं।

बागी मंत्री को कर दिया था बर्खास्त

बोरिस जॉनसन पर इस्तीफा देने का दबाव लगातार बढ़ रहा था। एक दिन पहले ही उनकी कैबिनेट के करीब 9 मंत्री उनके पास पहुंचे थे और उन्होंने कंजरवेटिव पार्टी के हित और आगे आने वाले चुनावों का हवाला देकर बोरिस से इस्तीफा देने को कहा था। लेकिन इस पर बोरिस जॉनसन सहमत नहीं हुए थे। यही बात जब उनके एक मंत्री माइकल गोव ने मीडिया के सामने बता दी तो उनको बर्खास्त कर दिया गया। इसके बाद जॉनसन पर इस्तीफे का दबाव और बढ़ गया।

बोरिस जॉनसन ने पहले कहा था कि अगर वह इस्तीफा दे देंगे तो आने वाले चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ेगा। इसलिए उनका पद पर बने रहना जरूरी है। बता दें इस पूरी बगावत की वजह क्रिस पिंचर हैं। दरअसल क्रिस पिंचर यौन उत्पीड़न समेत कई मामलों में आरोपी थै। बावजूद उसके उनको कैबिनेट और पार्टी में प्रमोट कर दिया गया। इसके बाद वित्त मंत्री ऋषि सुनक और स्वास्थ्य मंत्री साजिद जाविद ने इस्तीफा सौंप दिया।

पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे 1800 करोड़ की 43 परियोजनाओं की सौगात...शहर में बच्चों से करेंगे बात

पीएम मोदी आज वाराणसी को देंगे 1800 करोड़ की 43 परियोजनाओं की सौगात...शहर में बच्चों से करेंगे बात

 पीएम मोदी( PM modi) आज वाराणसी दौरे पर जा रहे है. इस दौरे में पीएम वाराणसी को 1800 करोड़ की सौगात देने जा रहे हैं।पीएम मोदी( PM modi) आज 1220 करोड़ रुपये की 13 योजनाओं का शिलान्यास और 591 करोड़ रुपये की 32 योजनाओं का लोकार्पण करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दोपहर में करीब दो बजे वाराणसी पहुंचेंगे।

बता दे करीब सवा चार घंटे के दौरे में पीएम मोदी( PM modi) सरकारी स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए मिड डे मील बनाने वाली अक्षय पात्र रसोई का उद्घाटन करेंगे।इसके बाद सिगरा स्टेडियम( stadium) में 1774.34 करोड़ की 43 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास कर जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर में देशभर के शिक्षाविदों के अखिल भारतीय शिक्षा समागम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। देर शाम वे यहां से रवाना हो जाएंगे।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे

पीएम मोदी( PM modi) सिगरा स्थित संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा से पहले 12 सौ 20 करोड़ रुपये की 13 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और 553.76 करोड़ रुपये की 30 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे।

लालू की हालत नाजुक, बॉडी मूवमेंट बंद, दवा के ओवरडोज से तबीयत बेहद बिगड़ी

लालू की हालत नाजुक, बॉडी मूवमेंट बंद, दवा के ओवरडोज से तबीयत बेहद बिगड़ी

 लालू यादव ( lalu yadav)की तबीयत बेहद बिगड़ गई है। देर रात उन्हें पटना से दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया गया। यहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है उनके लिवर/किडनी ट्रांसप्लांट( liver kidney) की बात चल रही है। उनका क्रिएटिनिन 4 के लगभग था, जो बढ़कर 6 ले ऊपर हो गया। चेस्ट में भी तकलीफ थी। दो -तीन दिन फीवर भी रहा। दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से बेचैनी हुई थी।

एम्स ( Aiims)में उनका पूरा चेकअप होगा

तेजस्वी ( tejaswi)ने बताया कि पिताजी को बहुत सारी दवाएं दी जा रही हैं। अब जो भी कॉम्पलिकेशन हैं, उसे दूर करने में दवाओं का कोई असर हार्ट या किडनी पर नहीं पड़े इसलिए एम्स लाया गया है। एम्स में उनका पूरा चेकअप होगा।

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने किया ट्वीट ( tweet) 

लालू प्रसाद की बहू और तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री यादव ने ट्वीटर पर लालू प्रसाद की मुस्कुराहट भरी तस्वीर पोस्टर कर लिखा है- ‘ऐ दिल्ली तू कितनी खुशनसीब है, आज तेरे दर पे करोड़ों मजलूमों का चांद आया है! हे महादेव हिफाजत करना।’

Indian Post : डाक विभाग का विश्वास पर डाका..सात समंदर पार नहीं पहुंचा तोहफा

Indian Post : डाक विभाग का विश्वास पर डाका..सात समंदर पार नहीं पहुंचा तोहफा

 भोपाल। भारतीय डाक सेवा (Indian Post) पर आपको कितना विश्वास है? ज़ाहिर सी बात है सरकारी सेवा होने के कारण कोई भी व्यक्ति कुरियर-पार्सल आदि भेजने के लिए इसपर अधिक भरोसा करेगा। लेकिन क्या हो अगर इस विश्वास के साथ साथ आपका बहुमूल्य सामान भी खो जाए? ऐसा ही कुछ हुआ है ग्वालियर जिले के डबरा में रहने वाले गौरव शर्मा के साथ।

गौरव शर्मा की बहन प्रियंका शर्मा ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में रहती हैं। कुछ ही समय पहले उनके घर एक बेटे का जन्म हुआ है। इनके यहां परंपरा है कि बहन के घर बच्चे का जन्म होने पर जब वो पहली बार पूजा में बैठती है तो मायके का लूघड़ा ओढ़कर बैठती है। ये मौका सभी के लिए बहुत खास होता है और गौरव शर्मा तथा उनके माता पिता के लिए तो ये बहुत ही भावुक क्षण था, क्योंकि उनकी बेटी उनसे हजारों किलोमीटर दूर रह रही है। वे सब भले ही प्रत्यक्ष रूप से उसकी खुशी में शामिल न हो पाएं, लेकिन उन्होने इस खास पूजा के लिए सारे परिवार के शगुन के कपड़े भेजे। इसमें प्रियंका का लूघड़ा, साड़ी, नवजात सहित बड़े बेटे के कपड़े और दामाद के कपड़े भी शामिल थे। इस तरह कुल मिलाकर 16 नग कपड़े गौरव शर्मा ने भारतीय डाक (Indian Post) के ज़रिये ट्रैकिंग एंड आर्टिकल नंबर (Article Number : EI384313349IN/6973384313349) के अंतर्गत 21 जून 2022 को दोपहर 02:01 पर सिडनी पार्सल किए। ये पार्सल 4.35 किलो का था और इसके लिए उन्होने डाक विभाग को चार हजार तीन सौ साठ रुपए की राशि चुकाई। लेकिन ये राशि उनके लिए मायने नहीं रखती थी क्योंकि इस पार्सल में केवल कपड़े नहीं..पूरे परिवार का नेह और आशीर्वाद शामिल था।

सिडनी में प्रियंका इस पार्सल का बेसब्री से इंतज़ार कर रही थी। उसे भी उस अनजान शहर में अपनों के प्यार की गर्मी से भरे कपड़ों की प्रतीक्षा थी। पार्सल उसके घर पहुंचा..और जब प्रियंका ने उसे खोला तो वह हक्की बक्की रह गई क्योंकि उसमें से गाड़ियों में इस्तेमाल किए जाने वाला ग्रीस का डिब्बा और उसके पति की सिर्फ एक टीशर्ट निकली।

ये घटना प्रियंका, गौरव और पूरे परिवार वालों के लिए एक सदमे की तरह है। इस बारे में गौरव शर्मा से जब हमारी बात हुई तो उन्होने कहा कि बात सिर्फ कपड़ों की नहीं है। इस चोरी की वजह से उनकी बहन को पूजा में अपने मायके के कपड़ों से महरूम रहना पड़ा। जीवन का इतना बड़ा अवसर हमेशा के लिए एक कड़वी याद में बदल गया। गौरव का कहना है कि अगर कपड़ों के पैसे वापिस भी मिल जाते हैं तब भी वो अवसर तो लौटकर नहीं आएगा। उन्होने जिस भरोसे के साथ भारतीय डाक विभाग के मार्फत अपना प्रेम बहन तक पहुंचाने की कोशिश की, वो भरोसा अब हमेशा के लिए टूट गया है। उनका कहना है कि अब वो जीवन में कभी भी इंडियन पोस्ट की सेवाओं पर विश्वास नहीं कर पाएंगे और ना ही अपने किसी परिचित या नजदीकी को इसकी सेवा लेने की सलाह देंगे।

हालांकि ये कोई पहला मौका नहीं है जब इंडियन पोस्ट द्वारा भेजे गए सामान की इस तरह की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी डाक विभाग से सामान चोरी होने, सामान बदलने, आधा अधूरा सामान पहुंचने, पार्सल कटा फटा होने जैसी घटनाएं लगातार सामने आती रही है। खासकर विदेशों में भेजे जाने पार्सल-कूरियर के साथ तो ऐसी घटनाएं बढ़ गई हैं क्योंकि उसमें अधिक कीमती सामान होने की संभावना रहती है। अब ये गड़बड़ी डाक विभाग के स्तर पर होती है या कस्टम विभाग में जाकर, इसका कोई जवाब नहीं है। लेकिन आम व्यक्ति तो डाक विभाग पर भरोसा करके ही अपने प्रियजनों के लिए महंगे से महंगा सामान भिजवा देता है। इसकी कीमत कई गुना बढ़ जाती है क्योंकि इसमें उसके जज्बात भी शामिल होते हैं।

गौरव शर्मा का कहना है कि इंडियन पोस्ट ने सिर्फ उनके सामान पर नहीं, भावनाओं पर भी डाका डाला है और अब वो इसके खिलाफ कन्जूयमर फोरम में शिकायत करने की ठान चुके हैं। उन्होने भारतीय कस्टम विभाग पर भी सवालिया निशान उठाए हैं। गौरव का कहना है यदि सामान भारत में ही चोरी हो गया था और इंडियन पोस्ट के कर्मचारी द्वारा ही पार्सल में ग्रीस का डिब्बा रख दिया गया था तो इस पार्सल को कस्टम द्वारा क्लीयरेंस कैसे दिया गया? और अगर ऐसा नहीं है तब शक की सुई कस्टम के अधिकारियों की ओर भी इशारा करती है। हालांकि जब सामान पहुंचाने की जिम्मेदारी भारतीय डाक विभाग ने ली थी तो सामान सुरक्षित पहुंचे ये सुनिश्चित करना भी डाक विभाग की ही जिम्मेदारी है।

उन्होने कहा है कि वो इस कृत्य के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे ताकि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना न घटे। जिस महत्वपूर्ण अवसर के लिए उन्होने बहन को पार्सल भेजा था, वो तो निकल गया लेकिन अब वो इस मामले को किसी भी कीमत पर हाथ से नहीं निकलने देंगे। गौरव का कहना है कि इसके लिए जो भी दोषी है, वे उसे सजा दिलाने के लिए कानूनी स्तर पर हरसंभव कार्रवाई करेंगे। उनका कहना है कि उन्हें अपना सामान वापिस चाहिए और ये भरोसा भी कि आगे किसी और के साथ ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय...स्मृति ईरानी को सौंपा गया अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

केंद्रीय मंत्रियों के इस्तीफे के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया को इस्पात मंत्रालय...स्मृति ईरानी को सौंपा गया अल्पसंख्यक मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

 नई दिल्ली।  राष्ट्रपति ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद से मुख्तार अब्बास नकवी, आरसीपी सिंह का इस्तीफा तत्काल प्रभाव से स्वीकार किया है. साथ ही स्मृति ईरानी को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है और ज्योतिरादित्य सिंधिया को उनके मौजूदा पोर्टफोलियो के अलावा, इस्पात मंत्रालय का प्रभार सौंपा है।

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल पद से दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल पद से दिया इस्तीफा

 नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह ने मोदी मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार की कैबिनेट बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्रियों मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह के देश और लोगों के योगदान की सराहना की। सूत्रों के मुताबिक आज हुई कैबिनेट की बैठक के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्तार अब्बास नकवी के कामकाज की तारीफ की। नकवी ने इस्तीफा देने के बाद पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात की है।

दरअसल, राज्यसभा सांसद के रूप में मुख्तार अब्बास नकवी और राम चंद्र प्रसाद सिंह का कार्यकाल गुरुवार को समाप्त होने जा रहा है। पीएम मोदी की अध्यक्षता में दोनों केंद्रीय मंत्रियों के कामों की सराहना की गई। यह उनकी आखिरी कैबिनेट बैठक थी।

सूत्रों ने बताया कि दोनों मंत्री बुधवार को अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री को सौंपेंगे। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद नकवी ने यहां पार्टी मुख्यालय में भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की। भाजपा के वरिष्ठ नेता नकवी राज्यसभा के उपनेता भी हैं। जबकि, राम चंद्र प्रसाद सिंह जद (यू) कोटे से मोदी कैबिनेट में मंत्री हैं।

सीम्स में हुआ दुर्लभ पैंक्रियाज टैल के नियोप्लास्टिक ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

सीम्स में हुआ दुर्लभ पैंक्रियाज टैल के नियोप्लास्टिक ट्यूमर का सफल ऑपरेशन

 बिलासपुर। जांजगीर-चांपा निवासी 64 वर्ष के श्री रथ लाल धोभी पेट दर्द, डायबिटीज और हाइपरटेंशन से ग्रसित थे। जांजगीर में वरिस्थ मेडिसिन स्पेशलिस्ट डॉ. यू. सी. शर्मा ने प्रारम्भिक इलाज प्रदान किया। इलाज और जाँज के दौरान सी.टी. स्कैन में बिलासपुर के वरिस्थ रेडियोलाजिस्ट डॉ. पवन कुमार गुप्ता ने पैंक्रियाज के टैल में 10 सीएम, 7 सीएम, 6 सीएम का दुर्लभ नियोप्लास्टिक ट्यूमर स्प्लीन से सटा है पहचान किया। बीमारी पकड़ में आने पर मरीज़ को सीम्स बिलासपुर में सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा के पास रेफऱ किया गया।
सीम्स के सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा ने मरीज़ को भर्ती कर ऑपरेशन के लिये तैय्यार किया। सर्जरी में पहले डायग्नोस्टिक लेप्रोस्कोपी कर परखा गया की बीमारी फैली हुई तो नहीं है। तत्पश्चात मरीज़ का डिस्टल पैन्क्रियाएक्टोमी और स्प्लेनेक्टोमी ऑपरेशन किया गया। ऑपरेटिव टीम में सर्जन डॉ. मृणाल शर्मा, डॉ विनोद तामकनंद और सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेन्दे शामिल थे। सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. नीरज शेन्दे के पहल से सीम्स में पहली बार सर्जरी में कवीडिएन लिगासुर वेसल सीलिंग अल्ट्रासोनिक स्केलपेल सिस्टम का प्रयोग किया गया। एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश निगम के निर्देशन में डॉ. मिल्टन ने जनरल एनेस्थीसिया दिया और स्टाफ़ नर्स रीटू अथवा ओ.टी. स्टाफ़ संतोष पाण्डेय ने सर्जरी में असिस्ट किया। पोस्ट-ऑपरेटिव मरीज़ स्थिर है अथवा अब उसका डिस्चार्ज प्लान किया जा रहा है। मरीज़ को नियमित फ़ॉलो-अप में रखा जायेगा। डॉ. मृणाल शर्मा के अगुआई और सीम्स सर्जरी यूनिट-वन टीम के सहयोग से यह दुर्लभ बीमारी का सफल सर्जरी कर निदान किया गया।

स्पा सेंटर की आड़ में बिछाया जा रहा था “सेक्स रैकेट” का जाल, Whats aap में लड़कियों की न्यूड फोटो भेज होती थी डील...पुलिस ने किया भांडाफोड़…

स्पा सेंटर की आड़ में बिछाया जा रहा था “सेक्स रैकेट” का जाल, Whats aap में लड़कियों की न्यूड फोटो भेज होती थी डील...पुलिस ने किया भांडाफोड़…

 लखनऊ : SEX RACKET आये दिन कही न कही से सेक्स रैकेट (SEX RACKET) के खुलासे का मामला सामने आते रहता है अब उत्तर प्रदेश (U.P.) की राजधानी (Capital) लखनऊ (Lucknow) से खबर आ रही है की एक निजी स्पा सेण्टर (Spa Center) के आड़ में सेक्स रैकेट (SEX RACKET) का जाल बिछाया जा रहा था, जिसका लखनऊ (Lucknow) पुलिस ने भांडाफोड़ किया है. पुलिस ने संचालक सहित पांच महिला और तीन पुरुषों को पकड़ लिया। मौके पर कई आपत्तिजनक सामान भी मिला। ये पूरा मामला विकासनगर थाने का है।

दरअसल, विकासनगर पुलिस को जानकारी मिली कि टाटा मोटर्स की आईक्यू टावर नाम की कॉमर्शियल बिल्डिंग है। इसमें रोज “डे यूनिक्स सैलून” के नाम से स्पा सेंटर के नाम से संचालित हो रहा है। इसका संचालन प्रद्युम्मन सिंह का है। साथ ही स्पा सेंटर में कुछ लोगों की हरकतों की वजह से वह लोग परेशान हो रहे है। कई बार देर रात तक यहां लड़कियों का आना-जाना लगा रहता है।

इस सूचना के बाद पुलिस ने रेड कार्रवाई करते हुए स्पा सेंटर में छापा मारा। महानगर एसीपी जया शांडिल्य और विकासनगर इंस्पेक्टर टीबी सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम पहुंची। मौके से पुलिस ने पांच युवतियों व तीन युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये युवकों में स्पा सेंटर का संचालक उन्नाव निवासी प्रद्युमन सिंह, बाराबंकी का अशोक व गोलू पकड़े गये। स्पा सेंटर के अंदर से कई आपत्तिजनक समान भी बरामद हुई। जिससे साफ हो गया कि अनैतिक रूप से देह व्यापार का कारोबार चलता है।

पुलिस के अनुसार संचालक ने स्पा सेंटर की आय बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया ग्रुप भी बना रखा था। जिसके जरिए वह सेक्स रैकेट संचालित करता था। इस ग्रुप में उसने कई युवतियों के आपत्तिजनक फोटो भी डाल रखे थे। वहीं ग्रुप में अश्लील मेसेजों के जरिए चैटिंग की जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी युवतियों से इस ग्रुप में शामिल ग्राहकों से वीडियो कॉलिंग कर अश्लील बातें भी करते थे पुलिस ने ग्रुप से जुड़े सभी सदस्यों के बारे में जानकारी जुटा रही है। ताकि उनसे भी पूछताछ की जा सके।

एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से था परेशान

एकतरफा प्यार में युवक ने उठाया आत्मघाती कदम, प्रेमिका की दूसरी जगह शादी तय होने से था परेशान

 बिहार( bihar) के रहने वाले युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह CV रमन यूनिवर्सिटी में लेब अटेंडेंट का काम करता था और यहां पढ़ने वाली स्टूडेंट से प्यार करता था।

बताया जा रहा है कि युवती की दूसरी जगह शादी तय हो गई थी। इससे युवक मानसिक तनाव में आ गया। उसने आत्महत्या करने के पहले सोमवार की रात अपने भाई और चाचा को फोन कर कहा कि अब मुझे नहीं जीना है। इसके बाद उसने अपने दोस्त के घर में फांसी लगा ली। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है।

डॉ. CV रमन यूनिवर्सिटी ( university)में लैब अटेंडेंट का काम

सिविल लाइन TI परिवेश तिवारी ने बताया कि मूलत: बिहार निवासी अमित सिंह बिलासपुर ( bilaspur)में सकरी क्षेत्र के आसमा सिटी कॉलोनी में अपने चाचा रामानुज सिंह के साथ रहता था। वह कोटा में डॉ. CV रमन यूनिवर्सिटी में लैब अटेंडेंट का काम करता था। पिछले तीन-चार दिन से वह अपने चाचा घर को छोड़कर मंगला में अपने दोस्त रोहित झा के साथ रह रहा था। अमित सिंह( amit singh) पिछले तीन-चार दिन से मानसिक तनाव में था। इसके चलते वह अपने दोस्त के साथ रह रहा था।

आखिरी बार चाचा से की बात 

सोमवार की रात उसने तिल्दा में रहने वाले छोटे भाई को कॉल किया। इसके साथ ही चाचा रामानुज सिंह से भी फोन से बात की। इस दौरान उसने आत्महत्या करने की जानकारी दी और कहा कि अब वह जीना नहीं चाहता। परिजन उसे आत्महत्या करने के लिए मना करते रहे।

खाद्य तेल की कीमतें घटाने पर बैठक आज...क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल और खाने का तेल!

खाद्य तेल की कीमतें घटाने पर बैठक आज...क्या सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल और खाने का तेल!

 खाद्य तेल( edible oil) की खुदरा कीमतें घटाने पर चर्चा के लिए खाद्य मंत्रालय ने आज तेल कंपनियों ( oil company)की बैठक बुलाई है। खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने कहा, वैश्विक बाजार में खाद्य तेल की कीमतों में गिरावट आई है। बैठक में इन कंपनियों से इसका लाभ ग्राहकों को देने के लिए कहा जाएगा।

बजाज ने 5,000 रुपये से अधिक किराये वाले गैर-आईसीयू कमरों पर जीएसटी ( GST)लगाए जाने का बचाव करते हुए कहा, इससे आबादी के बड़े हिस्से को किफायती दर पर स्वास्थ्य देखभाल मुहैया कराने पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा, मैं यह भी जानना चाहूंगा कि देशभर के अस्पतालों( hospital) में कितने कमरों का किराया इतना है। मुझे लगता है कि यह संख्या बहुत कम होगी।

12 लीटर( litre) पर एक्साइज ड्यूटी नहीं 

पेट्रोल ( petrol)और डीजल( diesel) जल्द ही सस्ता हो सकता है। वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को अधिसूचना में कहा कि जिस भी पेट्रोल में 12 से 15 फीसदी और डीजल में 20 फीसदी एथेनॉल की मिलावट होती है, उस 12 लीटर पर एक्साइज ड्यूटी नहीं लगेगी।

बिजली( electricity) र ईंधन को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए

भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के कार्यक्रम में उन्होंने कहा, सरकार की कोशिश दो-तीन वर्षों में जीएसटी प्रणाली में मौजूद खामियां दूर करने की है। दरों को युक्तिसंगत बनाने में मंत्री समूह लगा हुआ है। सीआईआई अध्यक्ष संजीव बजाज ने कहा, ढांचे को सरल बनाने के लिए बिजली और ईंधन को भी जीएसटी के दायरे में लाया जाना चाहिए।

ED Raids Vivo : एक और चाइनीज़ मोबाइल कंपनी वीवो पर ईडी का छापा...Xiaomi पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

ED Raids Vivo : एक और चाइनीज़ मोबाइल कंपनी वीवो पर ईडी का छापा...Xiaomi पर पहले हो चुकी है कार्रवाई

  ED raids Vivo: जांच एजेंसी ईडी (ED) ने आज (5 जुलाई) स्मार्टफोन बनाने वाली दिग्गज कंपनी वीवो (Vivo) और इससे जुड़ीं कंपनियों पर छापेमारी की. ईडी ने मनी लांड्रिंग से जुड़े मामले में जांच के लिए देश भर में 44 स्थानों पर तलाशी ली. ईडी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. केंद्रीय जांच एजेंसी की यह कार्रवाई प्रिवेंशन ऑफ मनी लांड्रिंग एक्ट (PMLA) के तहत हो रही है.

इंडियन एक्सप्रेस को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक ये छापे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार और कुछ दक्षिणी राज्यों में मौजूद कंपनी के ठिकानों पर छापेमारी हुई. बता दें कि इससे पहले ईडी एक और चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी (Xiaomi) के खिलाफ सख्त कार्रवाई की थी.

कब है सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें पूजा विधि, मुहूर्त से लेकर सबकुछ

कब है सावन का पहला सोमवार व्रत? जानें पूजा विधि, मुहूर्त से लेकर सबकुछ

 हिंदू धर्म( hindu dharm) में देवों के देव महादेव को प्रसन्न करने के लिए सावन का महीना सबसे उत्तम माना गया है। इस पूरे माह में शिव( shiv ji) जी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। वैसे तो धार्मिक दृष्टि से ये पूरा माह विशेष फलदाई है, लेकिन सावन में पड़ने वाले प्रत्येक सोमवार का अलग ही महत्व है। इस ममाह में सोमवार के दिन भगवान शिव की आराधना की जाती है। सुबह से ही शिव भक्त मंदिरों में जाकर शिवलिंग( shivling) पर दूध, जल और बेलपत्र चढ़ाते हैं।

सावन सोमवार( savan somvar) के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें। साथ ही देवी पार्वती ( parvati)और नंदी को भी गंगाजल या दूध चढ़ाएं।

सावन सोमवार पूजा सामग्री( worship things) 

सावन माह में सोमवार पूजा के लिए फूल, पंच फल पंच मेवा, रत्न, सोना, चांदी, दक्षिणा, पूजा के बर्तन, कुशासन, दही, शुद्ध देशी घी, शहद, गंगाजल, पवित्र जल, पंच रस, इत्र, गंध रोली, मौली जनेऊ, पंच मिष्ठान्न, बिल्वपत्र, धतूरा, भांग, बेर, आम्र मंजरी, मंदार पुष्प, गाय का कच्चा दूध, कपूर, धूप, दीप, रूई, मलयागिरी, चंदन, शिव व मां पार्वती की श्रृंगार सामग्री लें।

प्रसाद के रूप में भगवान शिव( god shiv) को घी-शक्कर का भोग लगाएं। आखिर में धूप, दीप से भगवान भोलेनाथ की आरती करें और पूरे दिन फलाहार हर कर शिव जी का स्मरण करते रहें।

सावन का महीना 14 जुलाई( july) 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त( august)

ज्योतिषियों के अनुसार इस साल सावन का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू होकर 12 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर समाप्त होगा।

आज रेलवे ने 156 ट्रेनों को किया रद्द...घर से निकलने से पहले चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

आज रेलवे ने 156 ट्रेनों को किया रद्द...घर से निकलने से पहले चेक करें कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

 Train Cancelled List of 5 July 2022: इंडियन रेलवे को देश की लाइफलाइन माना जाता है. हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेनों का संचालन किया है. ऐसे में अगर ट्रेन कैंसिल (Cancel Train List), डायवर्ट या रिशेड्यूल (Reschedule Train List) हो जाए तो यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ सकता है. कैंसिल ट्रेनों में एक्सप्रेस (Express Train), मेल (Mail Train) और एक्सप्रेस (Express Train) ट्रेनें भी शामिल है. कई बार यात्री बिना रद्द, डायवर्ट या रिशेड्यूल ट्रेनों की लिस्ट चेक किए ही रेलवे स्टेशन चले जाते हैं. इससे बाद में उन्हें बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

रेलवे अलग-अलग कारण से ट्रेनों को कैंसिल करने का फैसला लेता है. आजकल देशभर में मानसून का मौसम चल रहा है. ऐसे में बहुत सी जगहों पर बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. इस कारण भी ट्रेनों के टाइम में या तो बदलाव करना पड़ रहा है या उन्हें कैंसिल करना पड़ रहा है. इसके साथ ही कई बार चक्रवात तूफान (Cyclone) के कारण भी ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है. कई बार खराब कानून व्यवस्था को काबू में करने के लिए भी ट्रेनों को रद्द करने का फैसला करना पड़ता है. हर दिन रेलवे हजारों ट्रेनों का संचालन करता है. इसके साथ ही ऐसे में रेलवे की पटरियों की सही देखभाल बहुत जरूरी है. यह यह मामला यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ा हुआ है. कई बार ट्रेनों को खराब मौसम (Bad Weather) के कारण भी रद्द करना पड़ता है.

रेलवे ने किया कुल इतनी ट्रेनों को रद्द
आज के दिन कुल 156 ट्रेनों को रद्द किया है. वहीं 13 ट्रेनों को रिशेड्यूल  किया है और 17 ट्रेनों को डायवर्ट करने का फैसला किया है. इन लिस्ट के अलावा बाकी की पूरी लिस्ट आप enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर जाकर देख सकते हैं और कैंसिल ट्रेनों के अलावा अन्य ट्रेनों की सूची भी देख सकते हैं.तो चलिए हम आपको रद्द ट्रेनों की लिस्ट करने के तरीके के बारे में बताते हैं-

रिशेड्यूल, कैंसिल और डायवर्ट  ट्रेनों को की लिस्ट देखने का तरीका-

  • कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट चेक करने के लिए enquiry.indianrail.gov.in/mntes/  की वेबसाइट पर विजिट करें.
  • Exceptional Trains ऑप्शन दिखेगा. इसे चुनें
  • रद्द, रिशेडयूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्ट पर क्लिक करें.
  • इस लिस्ट को देखने के ही बाद ट्रेन से ट्रेवल के लिए निकलें.
भूकंप के झटकों से हिला अंडमान-निकोबार...5.0 रिक्टर स्केल रही तीव्रता

भूकंप के झटकों से हिला अंडमान-निकोबार...5.0 रिक्टर स्केल रही तीव्रता

 Earthquake in Port Blair: पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) और अंडमान निकोबार (Andaman Nikobar) द्वीप समूहों से 215 किमी की दूरी पर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किए गए. इसकी तीव्रता 5.0 रिक्टर स्केल मापी गई है. नेशनल सेंटर फॉर सेस्मोलोजी (NCS) के अनुसार द्वीप समूहों में भूकंप के झटके मंगलवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट पर महसूस किए गए. इस भूकंप में जान-माल के नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है.

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने अपने एक ट्वीट में इस भूकंप के बारे में जानकारी दी. भूकंप (Earthquake) का केंद्र जमीन से 44 किलो मीटर की गहराई पर था. इससे पहले आज सुबह करीब तीन बजे पोर्ट ब्लेयर से 244 किलो मीटर दक्षिण पूर्व में 4.4 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. द्वीप में भूकंप के झटके लगातार महसूस किए गए हैं.

जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) में कम तीव्रता का भूकंप

एक दिन पहले जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के डोडा (Doda) जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप (Earthquake) की तीव्रता 3.2 मापी गई थी. भूकंप से किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ. सोमवार दोपहर 12 बजकर 12 मिनट पर डोडा जिले में भूकंप के कम तीव्रता के झटके महसूस किए गए. भूकंप का केंद्र पांच किलोमीटर की गहराई पर था.