BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 12 नवंबर का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: जानें मेष से लेकर मीन राशि का आज 12 नवंबर का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 12 November 2025: आज का राशिफल बताता है कि मंगलवार 12 नवंबर को ग्रह-नक्षत्र कई राशियों के लिए शुभ फल दे रहे हैं. मेहनत का फल मिलने के योग हैं, लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण जरूरी है. चलिए जानते हैं आपके सितारे आज क्या संकेत दे रहे हैं और दिन किस दिशा में ले जाएगा.

मेष


आज का दिन आपके लिए उत्साह और आत्मविश्वास से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियाँ मिलेंगी जिन्हें आप पूरी निष्ठा से निभाएंगे. सहकर्मियों और वरिष्ठों का समर्थन प्राप्त होगा. व्यापार में नया अवसर मिलने की संभावना है जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी. परिवार में सामंजस्य और प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे. यात्रा शुभ और लाभकारी रहेगी. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर अनियमित दिनचर्या से बचें. दिन के अंत में संतोष की अनुभूति होगी.
शुभ अंक—8, शुभ रंग—पीला

वृषभ


आज का दिन आपकी कार्यकुशलता और व्यवहारिक बुद्धि की परीक्षा लेगा. नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. अधिकारियों से सहयोग मिलेगा परंतु वाणी में मधुरता बनाए रखें. आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा, पर कुछ अप्रत्याशित खर्च संभव हैं. परिवार में प्रेम बना रहेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा कमजोर दिन है, इसलिए पर्याप्त विश्राम लें. मित्रों के साथ समय बिताने से मन हल्का होगा. सोच-समझकर निर्णय लें.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—काला

मिथुन


आज आप अपने आत्मबल और विवेक के बल पर कठिन परिस्थितियों को सहजता से संभाल लेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके विचारों की सराहना होगी. नई योजनाओं और प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है. व्यापार में लाभ और सम्मान दोनों मिलेंगे. आर्थिक स्थिति सुदृढ़ रहेगी. परिवार में सौहार्द का वातावरण रहेगा. स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, अतः खान-पान में लापरवाही न करें. सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ेगी.
शुभ अंक—3, शुभ रंग—अभ्रखी

कर्क

आज मिश्रित परिणाम देने वाला दिन रहेगा. कुछ कार्य बनते-बनते रुक सकते हैं जिससे मन खिन्न हो सकता है. धैर्य और संयम से काम लें. परिवार में थोड़ी अनबन संभव है, परंतु संवाद से स्थिति सुधर जाएगी. आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी. कार्यक्षेत्र में निर्णय लेते समय सतर्क रहें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर तनाव से बचें. आध्यात्मिकता या ध्यान से मानसिक शांति प्राप्त होगी.
शुभ अंक—8, शुभ रंग—लाल

सिंह


आज कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और लगन पहचान बनाईगी. नई योजनाओं पर काम करने का अवसर मिलेगा. व्यापार में सतर्कता आवश्यक है क्योंकि धनहानि के योग हैं. परिवार में किसी सदस्य की चिंता हो सकती है. वाणी पर नियंत्रण रखें, अन्यथा विवाद उत्पन्न हो सकता है. यात्रा करते समय सावधानी रखें. स्वास्थ्य थोड़ा अस्थिर रह सकता है, विश्राम आवश्यक है. सकारात्मक सोच सफलता की राह खोलेगी.
शुभ अंक—5, शुभ रंग—गुलाबी

कन्या


आज आपको अपने कार्यों में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है. कार्यक्षेत्र में आपकी योजनाएं साकार होंगी और वरिष्ठ आपकी प्रशंसा करेंगे. व्यापार में लाभ और नए अवसर प्राप्त होंगे. आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी. स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं, लेकिन भोजन में संतुलन बनाए रखें. परिवार में खुशी और आपसी सहयोग का माहौल रहेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—ब्लू

तुला


आज का दिन संतुलन और सौम्यता का रहेगा. कार्यक्षेत्र में प्रगति और आर्थिक लाभ के योग हैं. व्यापार में सफलता मिलेगी. धन व्यय थोड़ा अधिक रहेगा लेकिन जरूरी कार्यों पर ही खर्च होगा. कानूनी या सरकारी मामलों में सावधानी रखें. पारिवारिक जीवन में शांति रहेगी. जीवनसाथी से संबंध मधुर होंगे. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा. आपकी वाणी से लोग प्रभावित होंगे और सम्मान प्राप्त होगा.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—काला

वृश्चिक


आज का दिन आपको धैर्य और विवेक से कार्य करने की सलाह देता है. कार्यक्षेत्र में कुछ बाधाएं आएंगी परंतु आप उन्हें संभाल लेंगे. व्यापार में नई दिशा अपनाने से लाभ होगा. परिवार में सहयोग और प्रेम बना रहेगा. जीवनसाथी का साथ मन को बल देगा. बैंक या आर्थिक कार्यों में रुकावट संभव है. स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें. मानसिक शांति के लिए योग या ध्यान करें.
शुभ अंक—8, शुभ रंग—लाल

धनु


आज कार्यक्षेत्र में संभलकर चलें. वादों को निभाना आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहेगा. व्यापार में नए निवेश से बचें. आर्थिक मामलों में सतर्कता आवश्यक है. पारिवारिक मामलों में संवाद से विवादों का समाधान होगा. किसी रिश्तेदार से मतभेद संभव है. वाहन चलाते समय सावधानी रखें. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, पर थकान रह सकती है. संयम और विवेक से दिन सफल रहेगा.
शुभ अंक—9, शुभ रंग—पीला

मकर


आज आपके लिए दिन उपलब्धियों से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी और उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा. व्यापार में बड़ा आर्थिक लाभ संभव है. नए संपर्क भविष्य में उपयोगी सिद्ध होंगे. परिवार में प्रसन्नता और सामंजस्य रहेगा. स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. मित्रों के साथ समय आनंददायक बीतेगा. किसी शुभ समाचार की प्राप्ति संभव है जो मन को प्रसन्न करेगा.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—काला

कुंभ


आज कार्यक्षेत्र में आपकी वाणी और व्यवहार महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. संयमित भाषा से ही सफलता मिलेगी. व्यापार में लाभ और नए अवसर मिल सकते हैं. परिवार में किसी छोटे विवाद से बचे. धार्मिक कार्यों में भागीदारी मन को शांति देगी. आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी. दांपत्य जीवन में सामंजस्य रहेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा.
शुभ अंक—7, शुभ रंग—क्रीम

मीन


आज का दिन विचारशीलता और सकारात्मकता से भरा रहेगा. कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और अधिकारी आपके प्रयासों को सराहेंगे. व्यापार में लाभ और नए अनुबंध संभव हैं. परिवार में प्रेम और उत्साह का वातावरण रहेगा. साहित्य, संगीत या कला में रुचि बढ़ेगी. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, पर खानपान में सावधानी रखें. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. दिन के अंत में आत्मसंतोष प्राप्त होगा.
शुभ अंक—9, शुभ रंग—पीला

11 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

11 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

 11 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 11 नवंबर 2025, मंगलवार को मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है, जो रात 11:09 बजे तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि प्रारंभ होगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

हिन्दू पंचांग विवरण

  • विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
  • मास: मार्गशीर्ष
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • तिथि: सप्तमी (रात 11:09 बजे तक), इसके बाद अष्टमी
 

नक्षत्र और योग

  • नक्षत्र: पुष्य नक्षत्र शाम 6:18 बजे तक, उसके बाद आश्लेषा नक्षत्र प्रारंभ
  • योग: शुभ योग प्रातः 9:44 बजे तक, फिर शुक्ल योग आरंभ

करण

  • विष्टि करण-रात्रि 12:08 AM से सुबह 11:32 AM तक
  • बव करण-11:32 AM से 11:09 PM तक
  • बालव करण-11:09 PM से अगले दिन सुबह 10:58 AM तक

सूर्य और चंद्र स्थिति

  • सूर्योदय: सुबह 6:42 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:39 बजे
  • चन्द्रोदय: रात 11:36 बजे
  • चन्द्रास्त: दोपहर 12:25 बजे
  • सूर्य राशि: तुला
  • चंद्र राशि: कर्क

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM-12:32 PM
  • अमृत काल: 12:01 PM-1:35 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 5:06 AM-5:54 AM
  • निशिता काल: 11:17 PM-12:09 AM (12 नवंबर)
  • प्रदोष काल: 6:31 PM-7:41 PM

अशुभ काल

  • राहुकाल: 2:55 PM-4:17 PM
  • यमगण्ड: 9:26 AM-10:48 AM
  • कुलिक काल: 12:10 PM-1:33 PM
  • दुर्मुहूर्त: 8:53 AM-9:37 AM, और रात 10:52 PM-11:45 PM

गण्डमूल नक्षत्र

आश्लेषा नक्षत्र 6:18 PM से प्रारंभ होकर अगले दिन 6:35 PM तक रहेगा। इस अवधि में गण्डमूल दोष का प्रभाव रहता है, अतः किसी विशेष कार्य से पूर्व पंचांगानुसार उपाय करें।

आज का विशेष योग

आनन्दादि योग: वर्धमान योग शाम 6:18 बजे तक, उसके बाद आनंद योग प्रारंभ।

दिन का फल

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि आज का दिन संतुलित और शुभ माना गया है। शुभ योगों की उपस्थिति के कारण आज भूमि, वाहन, वस्त्र, आभूषण आदि की खरीदारी के लिए अनुकूल समय रहेगा। मंगलवार का दिन पराक्रम और ऊर्जा का प्रतीक है, अतः आज नए कार्य की शुरुआत आत्मविश्वास के साथ की जा सकती है।

11 Nov 2025 Rashifal: मंगलवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी, बजरंगबली की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

11 Nov 2025 Rashifal: मंगलवार का दिन इन 3 राशियों के लिए रहेगा मंगलकारी, बजरंगबली की बरसेगी कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

 11 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और मंगलवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 11 बजकर 8 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक शुभ योग रहेगा, उसके बाद शुक्ल योग लग जायेगा। साथ आज शाम 6 बजकर 17 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 2

वृष राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 6

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।

शुभ रंग: ग्रे

शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 1

सिंह राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी ख़रीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है।लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। 

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 8

कन्या राशि

आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त होंगे ।इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी।आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा । धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग: गोल्डन
  • शुभ अंक: 7

तुला राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। 

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी । आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 3

धनु राशि

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी । कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। 

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 5

मकर राशि

आज आपका दिन ठीक रहेगा । आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें । आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। 

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 2

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर आ सकता है । जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि बढ़ेंगी। आज अचानक धन लाभ होगा। 

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 7

मीन राशि

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 1
Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ समय और पावन योग

Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2025 का ये है पंचांग, जानिए शुभ-अशुभ समय और पावन योग

 Aaj Ka Panchang 10 November 2025: आज 10 नवंबर 2025 सोमवार का पंचांग विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व रखता है. इस दिन शुभ मुहूर्त, नक्षत्र, तिथि, वार, योग और करण की जानकारी महत्वपूर्ण कार्यों के लिए मार्गदर्शन देती है. जानिए आज का दिन पूजा, व्रत और शुभ कार्यों हेतु कैसा है.

10 नवंबर सोमवार 2025

मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष पंचमी प्रातः -08:02 उपरांत षष्ठी शाम -06:21उपरांत सप्तमी
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47
सूर्योदय 06:03
सूर्यास्त-05:02
सूर्योदय कालीन नक्षत्र- पुनर्वसु उपरांत पुष्य , योग -साध्य ,करण -गर ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- तुला ,
चंद्रमा- मिथुन , मंगल-वृश्चिक , बुध- वृश्चिक , गुरु-कर्क ,शुक्र-
तुला ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

चौघड़िया- सोमवार

प्रातः06:00 से 07:30 अमृत
प्रात:07:30 से 09:00 तक काल
प्रातः 09:00 से 10:30 तक शुभ
प्रातः10:30 से 12:00 रोग
दोपहर: 12:00 से 01:30 उद्वेग
दोपहरः 01:30 से 03:00 तक चर
दोपहरः 03:00 से 04:30 तक लाभ
शामः 04:30 से 06:00 तक अमृत

उपाय

प्रतिदिन सुबह और शाम घर में संध्यावंदन के समय कर्पूर जरूर जलाएं.
आराधनाः“ऊँ जयन्ती मङ्गलाकाली भद्रकाली कपालिनी। दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते”।।

खरीदारी के लिए शुभ समय

शामः 04:30 से 06:00 तक
राहु काल: प्रातःकाल 7:30 से 9:00 बजे तक

दिशाशूल

पूर्व एवं आग्नेय

।।अथ राशि फलम्।।

10 Nov 2025 Rashifal: सोमवार को शिव कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम,पढ़ें दैनिक राशिफल

10 Nov 2025 Rashifal: सोमवार को शिव कृपा से बनेंगे इन 3 राशियों के काम,पढ़ें दैनिक राशिफल

 10 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 5 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 48 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होगी। 

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 6

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे।पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेनी चाहिए। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। खुद की गलती की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें, चीजों को समझकर सुधार करने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा होजायेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न  रहेगा। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 1

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है।आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।

शुभ रंग: पर्पल

शुभ अंक: 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने सेआपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी।

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 9

सिंह राशि

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोडा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको ख़ुशी होगी। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग: ओरेंज
  • शुभ अंक: 4

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरुरत का सामान खरीदने आप मार्केट जायेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदेंगे, बच्चे इससे प्रसन्न होंगे। आज आप नया घर लेने के बारे में परिवार वालों से बात-चित करेंगे। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। 

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 8

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी सम्बन्धी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने का मन बनायेंगे। 

  • शुभ रंग: काला
  • शुभ अंक: 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चों को उपहार देंगे बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बितायें, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।

  • शुभ रंग: भूरा
  • शुभ अंक: 9

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा|कारोबार में चल रही समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नये साधन भी मिलेंगे। 

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 8

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए,इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 2

कुम्भ राशि

आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कार्यों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें तथा उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या में अकेला ना छोड़े। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। 

  • शुभ रंग: मेजेंटा
  • शुभ अंक: 1

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा|आप जिस तरह से अपना कामकरते हैं, वैसे ही करते रहें। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा|किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

  • शुभ रंग: पीला
  • शुभ अंक: 4
9 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

9 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

 9 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 9 नवंबर 2025, रविवार को मार्गशीर्ष मास के कृ्ष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। यहां जानें आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज का वैदिक पंचांग

  • तिथि- पंचमी-रात 23:58 तक
  • पक्ष- कृष्ण पक्ष
  • वार- रविवार
  • नक्षत्र- आर्द्रा रात 20:08 तक
  • योग सिद्ध-15:00 तक
  • प्रथम करण- कौवाला-15:11 तक
  • द्वितीय करण-तैतिल-25:58 तक
  • हिंदू मास- मार्गशीर्ष
  • विक्रमी संवत्- 2082
  • शक संवत्- 1947 (विश्वावसु नाम संवत्सर)
  • सूर्योदय सुबह 06:38 बजे
  • सूर्यास्त शाम- 17:24 बजे
  • चंद्र राशि- मिथुन
  • राहुकाल शाम- 16:03 से 17:24 तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:39 से 12:22 तक
  • चंद्रमा का गोचर-मिथुन राशि में

आज चंद्रमा मिथुन राशि में भ्रमण कर रहे हैं। इससे लोगों में जिज्ञासा, चपलता और संवाद की प्रवृत्ति बढ़ेगी। मिथुन चंद्रमा का प्रभाव मन को सक्रिय बनाता है, इसलिए यह दिन अध्ययन, लेखन, मीडिया और रचनात्मक कार्यों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। हालांकि भावनात्मक अस्थिरता से बचना आवश्यक है।

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:39 से 12:22 बजे तक
  • राहुकाल: शाम 16:03 से 17:24 तक
  • गुलिक काल: दोपहर 15:00 से 16:03 तक

रविवार का दिन सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन सूर्य की उपासना से आत्मविश्वास, स्वास्थ्य और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है। आज प्रातः काल तांबे के पात्र में जल लेकर उसमें लाल पुष्प और अक्षत डालकर सूर्य को अर्घ्य दें, इससे जीवन में ऊर्जा और सफलता का संचार होगा।

9 Nov 2025 Rashifal: रविवार के दिन वृषभ-कन्या समेत 4 राशियों के लिए बेहद खास, मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

9 Nov 2025 Rashifal: रविवार के दिन वृषभ-कन्या समेत 4 राशियों के लिए बेहद खास, मिल सकती है बड़ी सफलता, पढ़ें दैनिक राशिफल

 9 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज देर रात 1 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 2 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ आज रात 8 बजकर 5 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा इसके अलावा आज रात 12 बजकर 29 मिनट पर बुध वृश्चिक राशि में वक्री होंगे। जानिए सभी 12 राशियों का आज का दिन कैसा रहेगा।

मेष राशि: करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जायेंगे। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी।

  • शुभ रंग: ओरेंज
  • शुभ अंक: 7

वृष राशि: आज मेहनत के परिणाम जल्द ही नजर आने लगेंगे

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आपसी विश्वास और सहजता के सहारे संबंधों में मजबूती आएगी। आज मेहनत के परिणाम जल्द ही नजर आने लगेंगे। आज दोस्त आपको किसी फक्शन के लिये इन्वॉइट कर सकता है। महिलाओं को आज के दिन कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज सफलता आपके कदम चूमेगी। आज परिवार के साथ सुखद समय बितायेंगे। आज के दिन गणेश जी को लड्डू चढ़ाएं, आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे।

  • शुभ रंग: मजेंटा
  • शुभ अंक: 1

मिथुन राशि: आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज उम्मीद की नयी किरण नजर आ सकती है, जो आगे चलकर हितकारी साबित होगी। आज प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। आज अपनी और अपनों की सेहत का ध्यान रखें। आज के दिन किसी ब्राह्मण को खीर खिलाएं, आपके रिश्ते में मिठास आयेगी।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 4

कर्क राशि: आज व्यर्थ के झगड़े में न पड़े

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज कोई व्यक्ति आपकी योजनाओं को बिगाड़ने की कोशिश कर सकता  है, लेकिन समझदारी रखने से आप सेफ रहेंगे। आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में थोड़ी कन्फ्यूजन हो सकती है। आज अपनों की मदद से राहत मिल सकती है। आज व्यर्थ के झगड़े में न पड़े। आज किसी जरूरी काम को पूरा करने में लास्ट टाइम पर निर्णय लेना पड़ सकता है। आज के दिन जरूरतमंद को भोजन करायें, आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी।

  • शुभ रंग: सी-ग्रीन
  • शुभ अंक: 2

सिंह राशि: आज कामकाज की अधिकता हो सकती है

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज शाम तक कोई बड़ी सफलता मिलने से मन प्रसन्न हो सकता है। आज कामकाज की अधिकता हो सकती है। आज वैवाहिक जीवन में गलतफहमी ना पालें। इस राशि के व्यापारियों के लिये जीवनसाथी की सलाह मददगार साबित हो सकती है। आज परिवार के सभी सदस्यों से ताल-मेल बनाकर रखें, वरना किसी बात पर अनबन हो सकती है। आज के दिन गणेश जी को इलायची चढ़ाएं, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग: ग्रे
  • शुभ अंक: 4

कन्या राशि: आज कोई बड़ी सफलता हासिल होगी

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज कोई बड़ी सफलता हासिल होगी। आज घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। इस राशि के बिल्डर्स को आज नया काम मिलने से धन लाभ होगा। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कोर्ट में लंबित मामला आज आपके पक्ष में रहेगा। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन सूर्य देव को जल अर्पित करें, आपके सभी दुःखों का निवारण होगा। 

  • शुभ रंग: हरा
  • शुभ अंक: 5

तुला राशि: आज सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ सकता है

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज जल्दबाजी में किया गया काम पूरा होने से रह सकता है, अतः सावधानी पूर्वक काम करें। किसी महत्वपूर्ण काम को निकलवाने के लिये आज दुश्मन से हाथ मिलाना पड़ सकता है। आज व्यापार में जल्दबाजी ना दिखाएं। आज सामाजिक स्तर पर रुतबा बढ़ सकता है। आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपके मन को शांति मिलेगी। 

  • शुभ रंग: नीला
  • शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि: आज सोचे हुये सभी काम पूरे हो सकते हैं

आज किस्मत आपके साथ रहेगी। आज सोचे हुये सभी काम पूरे हो सकते हैं। आज ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा हो सकती है। इस राशि के कलाकारों की रचनात्मक क्षमता को काफी सराहना मिलेगी। साथ ही तरक्की के नये अवसर भी मिलेंगे। आज दूसरों से बात करते समय आपकी कम्यूनिकेशन स्किल सामने वाले को आकर्षित कर सकती है। आज के दिन नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर नहाएं, आपके सभी काम बनते जायेंगे।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 8

धनु राशि: आज जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज जीवनसाथी की तलाश पूरी होगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। आज अधिकारियों से पूरा सहयोग मिलेगा। इस राशि के वकीलों के लिये आज का दिन बेहतरीन है। कोई जरूरी केस आपके पक्ष में रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी पुराने मित्र से होगी, जो किसी खास काम में आपकी मदद करेगा। आज के दिन भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाएं, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

  • शुभ रंग: नेवी-ब्लू
  • शुभ अंक: 3

मकर राशि: आज सोचे हुए कुछ काम अचानक पूरे होते-होते रुक सकते हैं

आज घर के सभी सदस्यों की इच्छाओं को पूरी करने की कोशिश करेंगे। आज सोचे हुए कुछ काम अचानक पूरे होते-होते रुक सकते हैं। आज दोस्तों से अनबन हो सकती है। आज शुरू किये गए काम से धन लाभ होना मुश्किल है। आज किसी के साथ विवाद में पड़ने से समय खराब हो सकता है। बेहतर होगा विवादों में पड़ने से बचें। आज के दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपको सफलता की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 6

कुम्भ राशि: ज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा, आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे। 

  • शुभ रंग: महरून
  • शुभ अंक: 2

मीन राशि: आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियरसभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ो का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की सम्भावना है,दाम्पत्य जीवन का सुख मिलेगा।

  • शुभ रंग: पर्पल
  • शुभ अंक: 6
Aaj Ka Panchang 08 November 2025: आज मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानें- शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र और योग

Aaj Ka Panchang 08 November 2025: आज मार्गशीर्ष महीने के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि, जानें- शुभ-अशुभ मुहूर्त, नक्षत्र और योग

 Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष मास की कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथइ उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। वहीं, आज गणेश चतुर्थी का व्रत रखा जाएगा। जानें आज पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय कब से कब तक रहेगा।

Aaj Ka Panchang: 08 नवंबर 2025

विक्रम संवत् – 2082
संवत्सर नाम – सिद्धार्थ
शक संवत् – 1947
हिजरी सन् – 1447
मु. मास – 16 जमादि उल अव्वल
अयन – दक्षिणायन
ऋतु – हेमंत ऋतु
मास – मार्गशीर्ष
पक्ष – कृष्ण

सूर्योदय और चंद्रोदय का समय

सूर्य आज सुबह 6 बजकर 38 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 31 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा शाम 7 बजकर 59 मिनट पर उदय होगा और 09 नवंबर सुबह 9 बजकर 49 मिनट पर अस्त होगा। दिन की अवधि 10 घंटे 52 मिनट 50 सेकंड रहेगी, जबकि रात की अवधि 13 घंटे 07 मिनट 55 सेकंड होगी। मध्याह्न दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर होगा।

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:53 से 5:46 बजे तक
प्रातः संध्या: सुबह 5:20 से 6:38 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:43 से दोपहर 12:26 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 1:53 से 2:37 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:31 से 5:57 बजे तक
सायाह्न संध्या: शाम 5:31 से 6:50 बजे तक
निशिता मुहूर्त: रात 11:39 बजे से 09 नवंबर सुबह 12:31 बजे तक
अमृत काल: दोपहर 2:09 से 3:35 बजे तक

अशुभ काल

राहुकाल: सुबह 9:21 से 10:43 बजे तक
यमगण्ड: दोपहर 1:26 से 2:48 बजे तक
गुलिक काल: सुबह 6:38 से 8:00 बजे तक
दुर्मुहूर्त: सुबह 6:38 से 7:22 बजे तक, 7:22 से 8:05 बजे तक और 09 नवंबर सुबह 5:45 से 7:13 बजे तक
बाण: रज दोपहर 2:51 बजे से पूर्ण रात्रि तक
भद्रा: सुबह 6:38 से 7:32 बजे तक

नक्षत्र और योग

नक्षत्र – मृगशिरा नक्षत्र रात्रि 10:02 तक होगा तदुपरान्त आर्द्रा नक्षत्र होगा।
योग – शिव योग सायं 6:32 तक रहेगा तदुपरान्त सिद्ध योग रहेगा।
करण – विष्टि करण प्रातः 7:33 तक तदुपरान्त बव करण रहेगा।

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal: मेष राशि से लेकर मीन का 8 नवंबर का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें आज का राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 08 November 2025, आज का राशिफल: ग्रहों की स्थिति- चंद्रमा वृषभ राशि में। कर्क राशि में गुरु। केतु सिंह राशि में। सूर्य और शुक्र तुला राशि में। बुध और मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि मीन राशि के गोचर में चल रहे हैं।

मेष राशि- पराक्रमी बने रहेंगे। व्यावसायिक सफलता मिलेगी। धनार्जन होगा। अपनों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय। सूर्य को जल देना शुभ होगा।

वृषभ राशि- जुबान पर नियंत्रण रखिएगा। निवेश अभी न करें। बाकी स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा होगा। हरी वस्तु पास रखें।

मिथुन राशि- सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर। प्रेम, संतान की स्थिति बहुत अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करते हैं।

कर्क राशि- स्वास्थ्य से थोड़ी उदासीनता रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी शुभ समय रहेगा। हरी वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- आय के नवीन स्तोत्र बनेंगे। पुराने स्तोत्र से भी पैसे आएंगे। यात्रा का योग बनेगा। मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बहुत अच्छा है। लाल वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- व्यापारिक सफलता मिलेगी। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

तुला राशि- सांयकाल के बाद परिस्थितियां अनुकूल हो जाएंगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। हरी वस्तु पास रखें।

वृश्चिक राशि- थोड़ा सा बचकर पार करना होगा। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। वाहन धीरे चलाएं। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। हरी वस्तु का दान करें।

धनु राशि- जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार बहुत अच्छा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

मकर राशि- विरोधियों पर दबदबा कायम रहेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी अच्छा है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

कुंभ राशि- भावुकता में आकर कोई निर्णय मत लीजिएगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। बाकी स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- गृह कलह के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि होगी। प्रेम, संतान का साथ होगा। व्यापार भी अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। गणेश जी को प्रणाम करना शुभ होगा।

7 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

7 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

 7 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 7 नवंबर 2025, शुक्रवार को कार्तिक मास के कृ्ष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि है, जो सुबह 11:05 बजे तक रहेगी, इसके बाद तृतीया तिथि प्रारंभ होगी। आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

हिन्दू मास एवं वर्ष

  • विक्रम संवत्: 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत्: 1947 (विश्वावसु)
  • माह: मार्गशीर्ष (Margashirsha)
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • वार: शुक्रवार

आज की तिथि व नक्षत्र

  • तिथि: मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष द्वितीया (सुबह 11:05 बजे तक), तत्पश्चात तृतीया
  • नक्षत्र: रोहिणी (रात्रि 12:33 बजे तक), फिर मृगशीर्षा
  • करण: गर (सुबह 11:05 बजे तक), वणिज (रात्रि 9:16 बजे तक), तत्पश्चात विष्टि
  • योग: परिघ (रात्रि 10:27 बजे तक), उसके बाद शिव योग प्रारंभ
  • विशेष: आज रोहिणी व्रत का पर्व भी मनाया जा रहा है। यह व्रत चंद्रदेव की कृपा प्राप्त करने हेतु किया जाता है।

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: प्रातः 6:39 बजे
  • सूर्यास्त: सायं 5:41 बजे
  • चन्द्रोदय: शाम 7:16 बजे
  • चन्द्रास्त: प्रातः 9:38 बजे (8 नवंबर)
  • सूर्य राशि: तुला
  • चंद्र राशि: वृषभ

शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM-12:32 PM
  • अमृत काल: 10:20 PM-11:45 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:04 AM-05:52 AM
  • प्रदोष काल: 06:31 PM-07:41 PM

इन समयों में आरंभ किए गए कार्यों में सफलता की संभावना अधिक रहती है। यदि आप नया वाहन, मकान या व्यापार शुरू करने का विचार कर रहे हैं तो अभिजीत मुहूर्त सर्वोत्तम रहेगा।

अशुभ काल

  • राहु काल: 10:47 AM-12:10 PM
  • यमगण्ड: 2:55 PM-4:18 PM
  • गुलिक काल: 8:02 AM-9:25 AM
  • दुर्मुहूर्त: 08:52 AM-09:36 AM, 12:32 PM-01:16 PM
  • वर्ज्य काल: 05:30 PM-06:54 PM, 05:34 AM-07:00 AM

आज के विशेष योग और प्रभाव

परिघ और शिव योग का मेल होने से आज का दिन संयम, साहस और आध्यात्मिक उन्नति के लिए शुभ है। परिघ योग कठिनाइयों को अवसरों में बदलने की क्षमता देता है, वहीं शिव योग आत्मबल और सफलता का प्रतीक है। जो लोग लंबे समय से किसी कठिन परिस्थिति से जूझ रहे हैं, उन्हें आज राहत के संकेत मिल सकते हैं।

Aaj Ka Rashifal 07 November 2025: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, बन रहा शिव योग, जानें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 07 November 2025: आज इन राशियों को मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी, बन रहा शिव योग, जानें दैनिक राशिफल

 Aaj Ka Rashifal 07 November 2025: मार्गशीर्ष माह के कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि के साथ शुक्रवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, द्वितीया तिथि सुबह 11 बजकर 5 मिनट तक रहने वाली है। इसके बाद तृतीया तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज रोहिणी नक्षत्र के साथ शिव, परिघ योग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषी सलोनी चौधरी के अनुसार, कुछ राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। जानें मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा आज का दिन…

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को नई दिशा देगा। किसी पुराने प्रोजेक्ट में रुकावटें धीरे-धीरे खत्म होंगी। परिवार के साथ बिताया समय आपके मन को सुकून देगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी, पर खर्चों पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। कामकाज में आपकी मेहनत को सराहा जाएगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह आपके करियर के लिए लाभदायक सिद्ध हो सकती है। प्रेम जीवन में ईमानदारी और संवेदनशीलता बनाए रखें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

आपका ध्यान आज अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहेगा। लंबे समय से चल रही किसी चिंता से राहत मिलेगी। ऑफिस में आपकी कार्यशैली की प्रशंसा होगी। व्यावसायिक क्षेत्र में नए अवसर सामने आएंगे, जिनसे आर्थिक लाभ संभव है। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बना रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी रखें, विशेषकर खानपान में लापरवाही न करें।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

आज का दिन आत्ममंथन का है। किसी महत्वपूर्ण निर्णय को लेने से पहले अपने मन की सुनें। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आपकी दक्षता से सब कुछ संभल जाएगा। मित्रों से मनमुटाव से बचें। आर्थिक दृष्टि से दिन संतुलित रहेगा। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। किसी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिलने की संभावना है। शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा और मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

आपका दिन सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग या प्रस्तुति में सफलता मिलेगी। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। जीवनसाथी के साथ कोई गलतफहमी दूर होगी। संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। निवेश के लिहाज़ से दिन ठीक-ठाक रहेगा, लेकिन जल्दबाज़ी में कोई बड़ा कदम न उठाएं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बस मानसिक तनाव से दूरी बनाए रखें।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

आज आपकी रचनात्मकता उभरकर सामने आएगी। कला, मीडिया, या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन बहुत शुभ रहेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे। आर्थिक रूप से दिन बेहतर रहेगा, हालांकि कुछ अप्रत्याशित खर्च आ सकते हैं। परिवार के किसी बुज़ुर्ग सदस्य की सलाह आपके लिए उपयोगी साबित होगी। प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात खुशी देगी। कामकाज के क्षेत्र में कुछ नई ज़िम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। आप अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखेंगे, जिससे परिणाम आपके पक्ष में आएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा, लेकिन खर्च योजनाबद्ध तरीके से करें। जीवनसाथी के साथ मतभेदों को बातचीत से सुलझाने की कोशिश करें। स्वास्थ्य के मामले में दिन सामान्य रहेगा।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

आज आपके मन में कई नए विचार उत्पन्न होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी योजना और दूरदर्शिता का लाभ मिलेगा। किसी सहयोगी की मदद से रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। व्यापारियों को नए कॉन्ट्रैक्ट या साझेदारी का प्रस्ताव मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में शांति और स्नेह बना रहेगा। छात्रों को अपने प्रयासों का फल मिलेगा। शाम को किसी धार्मिक या सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना ज़रूरी होगा। किसी नज़दीकी व्यक्ति के साथ मनमुटाव की स्थिति बन सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियाँ रहेंगी, परंतु आप अपने धैर्य से स्थिति को संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें। परिवार के साथ समय बिताने से मन शांत होगा। स्वास्थ्य में थोड़ी गिरावट संभव है, इसलिए आराम करें और अनावश्यक यात्राओं से बचें।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। करियर में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है। वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और कार्यस्थल पर आपकी स्थिति मजबूत होगी। आर्थिक दृष्टि से लाभ के संकेत हैं। परिवार में खुशियाँ बनी रहेंगी। अविवाहित जातकों को कोई शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा और आप आत्मविश्वास से भरपूर महसूस करेंगे।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

आज दिन की शुरुआत थोड़ी धीमी हो सकती है, लेकिन दोपहर के बाद स्थितियाँ आपके पक्ष में होंगी। किसी अटके हुए कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक क्षेत्र में निवेश सोच-समझकर करें। परिवार में किसी सदस्य की राय आपके लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। प्रेम संबंधों में विश्वास और संवाद की आवश्यकता है। सेहत सामान्य रहेगी, लेकिन नींद की कमी से बचें।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

आज का दिन मिश्रित फल देगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक और परिणाम अपेक्षाकृत धीमे मिल सकते हैं। धैर्य बनाए रखें, क्योंकि जल्द ही परिस्थितियाँ सुधरेंगी। आर्थिक मामलों में समझदारी से निर्णय लें। परिवार के साथ कुछ समय बिताना आपके लिए सुकूनदायक रहेगा। यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, विशेषकर मौसम परिवर्तन से बचें।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

आज आपके भीतर नई ऊर्जा और उत्साह रहेगा। आप अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त कर पाएंगे, जिससे दूसरों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। कार्यस्थल पर कोई नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और पुराने निवेश से लाभ मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में रोमांस और अपनापन बढ़ेगा। दिन का अंत सुकून और संतोष से भरा रहेगा।

6 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

6 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

 6 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 6 नवंबर 2025, गुरुवार को कार्तिक मास के कृ्ष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जो दोपहर 2:55 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारंभ होगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

आज के प्रमुख विवरण

  • विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत: 1947 (विश्वावसु)
  • मास: मार्गशीर्ष (Margshirsh)
  • पक्ष: कृष्ण पक्ष
  • वार: गुरुवार

नक्षत्र और योग

  • नक्षत्र: कृत्तिका नक्षत्र रात्रि 3:27 बजे तक, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र आरंभ।
  • योग: व्यातीपात योग सुबह 7:04 बजे तक, तत्पश्चात वरीयान योग अगले दिन 2:41 बजे तक रहेगा।
  • करण: कौलव करण दोपहर 2:55 बजे तक, फिर तैतिल करण मध्यरात्रि 12:59 बजे तक।

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:39 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:41 बजे

चंद्र विवरण

  • चंद्रोदय: शाम 6:18 बजे
  • चंद्रास्त: 7 नवंबर सुबह 8:27 बजे
  • चंद्र राशि: दोपहर 11:47 बजे तक मेष, उसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश।

आज के शुभ मुहूर्त

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM-12:32 PM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:03 AM-05:51 AM
  • अमृत काल: 01:21 AM-02:44 AM
  • प्रदोष काल: 06:31 PM-07:41 PM

अशुभ काल (अशुभ मुहूर्त)

  • राहु काल: 1:33 PM-2:56 PM
  • यमगंड काल: 6:39 AM-8:01 AM
  • गुलिक काल: 9:24 AM-10:47 AM
  • दुर्मुहूर्त: 10:19 AM-11:04 AM, और 02:45 PM-03:29 PM

आज का योग और प्रभाव

आज कृत्तिका नक्षत्र और वरीयान योग का संयोग बना है। यह संयोजन कार्यों में स्थिरता और सफलता का सूचक है। आज नए कार्यों की शुरुआत, वस्त्र या आभूषण की खरीद, वाहन या मकान के सौदे आदि के लिए शुभ दिन है।

गुरुवार को भगवान विष्णु और बृहस्पति की उपासना का विशेष महत्व है। पीले वस्त्र धारण करना, चने की दाल और केले का दान करना आज शुभ फल प्रदान करता है।

6 November 2025 Rashifal: गुरुवार के दिन चमकेगा 3 राशियों का सितारा, करियर क्षेत्र में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

6 November 2025 Rashifal: गुरुवार के दिन चमकेगा 3 राशियों का सितारा, करियर क्षेत्र में मिलेंगे अच्छे परिणाम, पढ़ें दैनिक राशिफल

 6 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 55 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 41 मिनट तक वरियान योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्यशयन व्रत है। जानिए, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि: आज आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं

आज आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे। आज घर के वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन से रिश्तों में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी। यह समय अपने व्यवहार और पिछले समय में की गई गलतियों में सुधार लाने का है। आप मजबूती के साथ एक नई शुरुआत करेंगे और सफलता भी मिलेगी। आज आप किसी काम के लिए नई योजना पर विचार भी कर सकते हैं। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

शुभ रंग: पीला

शुभ अंक: 1

वृष राशि: आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आपके ऊपर कुछ जिम्मेदारियां रहेगी। कर्म से ही भाग्य को भी बल मिलता है, लिहाजा आपका कर्म प्रधान होना आपको अधिक सकारात्मक बनाएगा। छात्रों को अपने पढ़ाई के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। मांगलिक कार्य संबंधी योजनाएं बनेंगी। आपका कही फंसा हुआ पैसा आज आपको वापिस मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि: आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज कारोबार में छोटी-छोटी बारीकियां समझना जरूरी है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना उचित रहेगा। प्रतिस्पर्धा का नकारात्मक असर आपकी कार्यप्रणाली पर भी पड़ेगा। घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेंगे तो समस्या सुलझ जाएगी। आज आपकी खास इच्छा पूरी होने की उम्मीद है। ऑफिस में अधिकारियों से मिला सहयोग आपके उत्साह में इजाफ़ा करेगा। संतान संबंधी महत्वपूर्ण कार्य आज संपन्न हो सकता है।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 4

कर्क राशि: आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेंगी

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कुछ उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने काम पर ध्यान देंगे। हालांकि आपकी मेहनत से परेशानी हल हो जाएंगी। घर के रख रखाव अथवा नवीनीकरण संबंधी काम चल रहा है, तो वास्तु नियमों का पालन करना फायदेमंद रहेगा। आपकी संतान को सफलता मिलने से घर में खुशियां बढ़ेंगी। बच्चों के बेहतर करियर के लिए आप किसी अच्छे एक्सपर्ट से सलाह ले सकते है। 

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 8

सिंह राशि: आज बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे करेंगे

आज आपके भाग्य के सितारे बुलंद होंगे। आज बिजनेस में मौजूदा काम ही पूरे करेंगे। भविष्य को लेकर बनाई योजनाएं सफल होंगी। मिलकर किये गए कामों में मुनाफा होने के योग है। मार्केटिंग संबंधी कार्यों को करने में अनुभवी लोगों का सहयोग मिलेगा। आज आपको दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिल सकता है। इस राशि के कपड़ा व्यापारियों को आज विशेष रूप से सफलता मिलेगी। ऑफिस में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी।

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 7

कन्या राशि: घर पर रिश्तेदारों के आगमन से कुछ खास काम रुक सकते हैं

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज बाहरी लोगों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत तथा पारिवारिक व्यवस्था पर ना पड़ने दे। पारिवारिक अथवा सामाजिक गतिविधियों में अपने निर्णय को ही सर्वोच्च रखें । रिश्तेदारों के साथ मेल-मुलाकात करते समय व्यवहार में सौम्यता भी रखना जरूरी है। घर पर रिश्तेदारों के आगमन से कुछ खास काम रुक सकते हैं। आज घर पर मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे लोगों का आना जाना लगा रहेगा। 

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4

तुला राशि: आज आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए लाभदायक साबित होगा। आज आप अपनी पारिवारिक व व्यावसायिक जिम्मेदारियों को बखुबी अंजाम देंगे। यश कीर्ति और मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। विद्यार्थियों का अपनी पढ़ाई पर ध्यान बना रहेगा। आज आपके रुके हुए कामों को पूरा करने का अच्छा समय है। आपके पिता जी आपके अच्छे स्वास्थ्य के लिए आपको सजेस्ट करेंगे। 

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 9

वृश्चिक राशि: आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज घर में रिश्तेदारों की आवाजाही रहेगी, जिससे घर में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने का प्रयास सफल रहेगा। प्रभावशाली लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ेगी, जो कि आगे चलकर आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती हैं। आज नये बिजनेस की प्लानिंग करेंगे। आज आप परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे। आज स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा और स्वास्थ्य बेहतर बनेगा। 

शुभ रंग: भूरा
शुभ अंक: 6

धनु राशि: आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी दिनचर्या व्यवस्थित बनी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी मामला रुका हुआ है, तो उसको हल करने का उचित दिन है। किसी खास व्यक्ति द्वारा आपको उचित सलाह भी मिलेगी। आपके सहज और उत्तम स्वभाव की वजह से लोग आपकी ओर आकर्षित होंगे। आज घर में नन्हे मेहमान के आने की सम्भावना बन रही है। जीवनसाथी के साथ
आप भगवान के दर्शन करने जायेंगे। 

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 2

मकर राशि: आज समाज में आपकी छवि निखरेगी

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। पिछले कुछ समय से चल रही समस्याओं से आज कुछ राहत मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास किए हैं, उसके अच्छे परिणाम सामने आएंगे। आज समाज में भी आपकी छवि निखरेगी। माता जी के स्वास्थ्य में आज पहले से बेहतर सुधार आयेगा। आज आप नया काम सीखेंगे जिसका भविष्य में आपको फायदा होगा। व्यापार रोज की अपेक्षा अच्छा चलेगा। लवमेट से उपहार मिलेगा। 

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

कुंभ राशि:  आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा

आज आप अपने कार्यों में बहुत हद तक सफल रहेंगे। आज किसी समारोह अथवा सम्मेलन में शामिल होने का निमंत्रण मिलेगा। आपकी शिक्षा अथवा करियर से संबंधित रुकावटें दूर होंगी। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन खुश खबरी मिल सकती है। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा बेहतर होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। 

शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 6

मीन राशि: किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी विशेष प्रयास कोलेकर आपको अति आत्मविश्वासी होने से बचना चाहिए। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप अपने घर परिवार पर ना होने दें। बेहतर होगा कि घर की सभी समस्याएं आपस में ही बैठकर सुलझाने का प्रयास करें। आज आप टेक्नीकल वर्क सीख सकते है, जिसका आपको भविष्य में बेहतर लाभ होगा। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों का उनकी मनपसन्द जगह पर ट्रान्सफर होने की सम्भावना बन रही है। 

शुभ रंग: पर्पल 
शुभ अंक: 2

5 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

5 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

 5 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 5 नवंबर 2025, बुधवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि है, जो शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, इसके बाद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि प्रारंभ होगी। यहां जानें ज्योतिषाचार्य डॉक्टर मनीष गौतम जी महाराज से आज के दिन का पंचांग, सूर्य, चंद्रमा की स्थिति और शुभ-अशुभ समय।

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय: सुबह 6:38 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 5:42 बजे
  • चंद्रोदय: शाम 5:27 बजे
  • चंद्रास्त: सुबह 7:15 बजे (6 नवंबर)

आज की तिथि, वार और पक्ष

  • वार: बुधवार
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • तिथि: कार्तिक पूर्णिमा (शाम 6:49 बजे तक), तत्पश्चात कृष्ण प्रतिपदा
  • मास: कार्तिक
  • संवत्सर: कालयुक्त
  • ऋतु: शरद ऋतु

नक्षत्र

  • अश्विनी-9:40 बजे पूर्वाह्न तक
  • भरणी-9:40 बजे से 6 नवंबर प्रातः 6:34 बजे तक

योग

  • सिद्धि योग-11:28 बजे पूर्वाह्न तक
  • व्यातीपात योग-11:28 बजे के बाद अगले दिन 7:04 बजे तक

इन योगों में किए गए धार्मिक कार्य शुभ फल देते हैं। सिद्धि योग में पूजा-पाठ, दान और व्रत विशेष रूप से फलदायी माने जाते हैं।

करण

  • विष्टि करण-सुबह 8:44 बजे तक
  • बव करण-8:44 बजे से शाम 6:49 बजे तक
  • बालव करण-6:49 बजे से अगले दिन 4:52 बजे तक

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 5:02 AM-5:50 AM
  • अमृत काल: 2:22 AM-3:45 AM
  • निशिता काल: 11:17 PM-12:09 AM (6 नवंबर)
  • प्रदोष काल: 6:31 PM-7:41 PM
  • अभिजीत मुहूर्त: आज उपलब्ध नहीं

इन शुभ अवधियों में पूजा, ध्यान, यात्रा या नया कार्य प्रारंभ करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।

अशुभ काल

  • राहुकाल: 12:10 PM-1:33 PM
  • यमगंड: 8:01 AM-9:24 AM
  • गुलिक काल: 10:47 AM-12:10 PM
  • दुर्मुहूर्त: 11:48 AM-12:32 PM
  • वर्ज्य काल: 6:08 AM-7:32 AM और 6:01 PM-7:25 PM

इन समयों में कोई नया कार्य या यात्रा आरंभ न करें।

चंद्र और सूर्य राशि

  • सूर्य राशि: तुला
  • चंद्र राशि: मेष
 
 
5 November 2025 Rashifal: कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन 5 राशियों को प्राप्त होंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

5 November 2025 Rashifal: कार्तिक पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की बरसेगी कृपा, इन 5 राशियों को प्राप्त होंगी खुशियां, पढ़ें दैनिक राशिफल

 5 November 2025 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और बुधवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी। साथ ही आज देव दीपावली का त्योहार भी मनाया जायेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 28 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा इसके अलावा आज स्नान दान व्रतादि की कार्तिक पूर्णिमा है। जानिए, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि: आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज ज्यादातर काम पूरे हो सकते हैं। आज दोस्तों के साथ कहीं घूमने का कार्यक्रम बना सकते हैं। आज आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज बड़ा फैसला लेने से पहले बड़ों की राय अवश्य लें। आज बिजनेस में बढ़ोतरी के लिये नए मौके मिल सकते हैं। आज कुछ मामलों में किसी अनुभवी से सलाह-मशविरा लेकर ही फैसला लें, अच्छा रहेगा। आज का दिन आनंद से भरा रहेगा, आप जिंदगी को पूरी तरह जिएंगे।

शुभ रंग: लाल

शुभ अंक: 8

वृष राशि: आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा

आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आपके रुके हुए काम आसानी से पूरे हो जायेंगे। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं, उन्हें आज किसी बड़ी पार्टी में मनचाहा पद मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मनोरंजन के लिए कहीं घूमने जा सकते हैं। आज स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आज के दिन ब्राह्मण को भोजन करायें, घर में सुख-सौभाग्य बना रहेगा।

शुभ रंग: मेजेंटा
शुभ अंक: 4

मिथुन राशि: छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आज आपका व्यक्तित्व देखकर लोग आपसे काफी प्रभावित हो सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज उनकी मेहनत का फल मिल सकता है। आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। आज आप नई योजना बना सकते हैं। आज रुका हुआ काम फिर से शुरू कर सकते हैं। आज के दिन घर से बाहर निकलते समय शहद खाकर निकलें, आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

कर्क राशि: नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। आज छोटी-मोटी बातों पर अपना समय व्यर्थ ना करेंǀ इस राशि के छात्रों को आज उनकी सफलता का कम परिणाम मिलेगा। नये काम करने की सोच से आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे। लोग आपकी योजना पर काम करने के लिए आपसे सलाह भी लेंगे। आज कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रहेंगे। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे।

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 1

सिंह राशि: आज पैसों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज अपने परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने के लिये दिन अच्छा है। आज पैसों को लेकर मन में चिंता बनी रहेगी। आज आपका मन काम में कम लगेगा। आज जीवनसाथी के साथ शॉपिंग के लिये जा सकते हैं। आज थोड़ी वीकनेस फील हो सकती है। आज के दिन घर से निकलने से पहले थोड़ा-सा दही खाकर निकलें, आपका दिन अच्छा गुजरेगा।

शुभ रंग: ओरेंज
शुभ अंक: 5

कन्या राशि: आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं

आज के दिन तक़दीर का पूरा साथ मिलेगा। आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अगर आप अपनी सोच को सकारात्मक रखेंगे, तो जल्द ही इसका बेहतर परिणाम हासिल होगा। आज दोस्तों के साथ मन की बात शेयर करके आपको अच्छा महसूस होगा। आज अपनी इच्छाओं को पूरा करने का मौका मिलेगा। आज आपके मन में किसी बात को लेकर उत्सुकता बनी रहेगी। आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा।

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 2

तुला राशि: विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा

आज आपका दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कारोबार में आ रही परेशानियों के समाधान के लिये आज किसी खास व्यक्ति से सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको एक्टिव रहने की जरूरत है। आज जरूरी काम पहले पूरा कर लें, वरना समय धीरे-धीरे निकलता जायेगा और आपको पता भी नहीं चलेगा। विवाहितों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। आज के दिन सुबह उठकर धरती माँ को छूकर प्रणाम करें, आपका दिन ठीक रहेगा।

शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 7

वृश्चिक राशि: आज दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है

आज का दिन खुशियां लेकर आया है। अगर आपके मन में कोई योजना चल रही है, तो उस पर काम करने के लिए आज का दिन बेहतर है। आज दोस्तों का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज आपको कुछ रोचक जानकारी मिलेगी। ऑफिस में आज उत्साहजनक स्थिति बन सकती है। आज कामकाज में मन लगेगा। आज आसपास किसी स्थान की यात्रा के योग बन रहे हैं। आज सफलता मिलने से थकान दूर हो जाएगी। आज आपकी कार्यशैली से लोग प्रभावित होंगे। 

शुभ रंग: सी-ग्रीन
शुभ अंक: 4

धनु राशि: आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप जितनी मेहनत करेंगे, उसका दोगना फल आपको मिल सकता है। आज कार्यक्षेत्र में कुछ विशेष काम करेंगे, जिससे आपको काफी धन लाभ होगा। इस राशि के छात्रों की बंद किस्मत का ताला आज खुल जाएगाǀ करियर में अच्छे बदलाव का अवसर प्राप्त होगा। आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आज का दिन कुछ व्यस्तता पूर्ण रहेगा। आज समय की कीमत को पहचान कर काम पर ध्यान देंगे।

शुभ रंग: स्काई-ब्लू
शुभ अंक: 3

मकर राशि: आज जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के छात्र आज खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जिससे आप तन्दुरुस्त बने रहेंगे। आज जीवनसाथी की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें। आज कॉन्फिडेंस अधिक रहेगा, लेकिन इसका गलत फायदा न उठाएं। आज किसी से बहस करने से बचें। आज आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। आज बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें जहां तक संभव हो दूसरों की हेल्प करें।

शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 6

कुंभ राशि: नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है

आज एक के बाद एक अच्छी ख़बरें मिलेगी। आज अचानक कुछ नए स्रोतों से धन प्राप्त होने का योग बन रहा है। आज चारों तरफ खुशी का माहौल बना रहेगा। इस राशि के छात्रों को आज तरक्की के लिये कई नये ऑप्शन मिलेंगे। आज मन की दुविधा का हल खोज सकेंगे, जिससे घर और ऑफिस में शांति महसूस करेंगे। आपकी सोसाइटी मे आज आपको मान-सम्मान मिलेगा। अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप सीजनल फ्रूट शामिल करेंगे।

शुभ रंग: वायलेट
शुभ अंक: 4

मीन राशि: मित्रों को समय देने से हर्ष में वृद्धि होगी

आज परिवार और मित्रों को समय देने से हर्ष में वृद्धि होगी। आज जीवनसाथी के सहयोग से जरुरी काम बन सकते हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। आज किसी मांगलिक कार्य के लिये यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आज किसी सहकर्मी से आपकी दोस्ती हो सकती है। आज परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का शोल्युशन निकालने में सक्षम रहेंगे, परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 9

Aaj Ka Panchang: आज 4 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

Aaj Ka Panchang: आज 4 नवंबर 2025 का अभिजीत मुहूर्त और ब्रह्म मुहूर्त, जानें सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

 Aaj Ka Panchang 4 November 2025: आज का पंचांग हमारे हिन्दू धर्म में किसी भी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पूर्व शुभ मुहूर्त का निर्धारण किया जाता है, चाहे वह नया व्यवसाय आरंभ करना हो, विवाह जैसे शुभ कार्य हों, या विशेष त्योहार, व्रत, उत्सव और समारोह. आइए, आज 4 नवंबर 2025 के पंचांग की तिथि के सभी शुभ मुहूर्त और अशुभ समय के बारे में जानते हैं.

कार्तिक शुक्ल पक्ष चतुर्दशी रात -09:33 उपरांत पूर्णिमा
श्री शुभ संवत-2082,शाके-1947,हिजरी सन-1446-47

सूर्योदय 05:59

सूर्यास्त-05:06

सूर्योदय कालीन नक्षत्र- रेवती उपरांत अश्विनी , योग -वज्र ,करण -व ,
सूर्योदय कालीन ग्रह विचार -सूर्य- तुला ,
चंद्रमा- मीन , मंगल-वृश्चिक , बुध- वृश्चिक , गुरु-कर्क ,शुक्र-
तुला ,शनि-कुम्भ ,राहु-कुम्भ , केतु-सिंह

चौघड़िया-मंगलवार

प्रातः06:00 से 07:30 रोग
प्रात:07:30 से 09:00 तक उद्वेग
प्रातः 09.00 से 10.30 तक चर
प्रातः10:30 से 12:00 लाभ
दोपहर:12:00 से 1:30 तक अमृत
दोपहरः01:30 से 03:00 तक काल
शामः 03:00 से 04:30 तक शुभ
शामः 04:30 से 06:00 तक रोग

खरीदारी के लिए शुभ समय

दोपहर:12:00 से 1:30 तक।

उपायः सफेद रंग की वस्तुएं यथा तिल, चावल आदि का दान करना चाहिए। इसके अलावा पानी में पांच से सात दाने सफेद तिल के डाल कर उससे स्नान करें।

आराधनाः भगवान शंकर जी की आराधना करें।

राहु काल: अपराह्न 3:00 से 4:30 बजे तक

दिशाशूल-पूर्व एवं आग्नेय

 
4 November 2025 Rashifal: मंगलवार के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

4 November 2025 Rashifal: मंगलवार के दिन इन 4 राशियों पर बरसेगी हनुमान जी की कृपा, सुख-समृद्धि की होगी प्राप्ति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 4 November 2025 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 10 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ आज दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अश्विन नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज पंचक और वैकुण्ठ चतुर्दशी है। जानिए, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि: आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी

आज पारिवारिक जीवन में चल रहे कुछ महत्वपूर्ण काम पूरे होंगे। अपना व्यवहार सकारात्मक बनाए रखें। भविष्य के लिये बनायी योजनाओं पर भी आज कुछ सोच-विचार कर सकते हैं। अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने में मदद मिलेगी। आज आपके स्वभाव में संयम और धीरज बना रहेगा, जिसके कारण आप अपनी सभी समस्याओं का हल आसानी से ढूंढ लेंगे। परिवार के किसी काम के लिये यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। 

शुभ रंग: पिंक

शुभ अंक: 9

वृष राशि: दांपत्य जीवन में मधुरता और आर्थिक स्थिरता

आज आपका मन घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकल कर प्रकृति का आनंद लेगा। पुरानी बहुमूल्य चीज़ों के मोलभाव पर आज आपको लाभ होगा। अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी आज का दिन अच्छा है। आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। आज आपका आत्मबल आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगी। बच्चों की कामयाबी पर आज आप गर्व महसूस करेंगे। भाई-बहनों का सहयोग भी मिलता रहेगा। 

शुभ रंग: स्काई-ब्लू
शुभ अंक: 3

मिथुन राशि: रिश्तों में मधुरता और आर्थिक प्रगति

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपका मन नये काम करने में लग सकता है। बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज अपने कामकाज को पूरी सावधानी से करें, साथ ही अपने काम में दूसरों की मदद भी लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप नई इलेक्ट्रॉनिक समान खरीद सकते हैं। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। 

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

कर्क राशि: नौकरी और रिश्तों में सुधार के संकेत

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज अपनी सोच को सकारात्मक रखें, नकारात्मक चीज़ों को अपने ऊपर हावी न होने दें। आज आप जॉब स्विच करने का मन बना सकते हैं, लेकिन आपको अच्छे ऑप्शन देखकर ही कदम आगे बढ़ाना चाहिए। आज ऑफिस में पुराने कामकाज निपटाने में सफल रहेंगे। आज रुठे हुए साथी को मनाने के लिए उन्हें मनपसंद गिफ्ट दे सकते हैं। 

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 4

सिंह राशि: मान-सम्मान और लाभ के योग

आज का दिन नॉर्मल रहेगा। आज जिससे भी मिलेंगे वह व्यक्ति आपसे प्रभावित होगा। बिजनेस में परिवार से कुछ सहयोग मिल सकता है। वर्क प्लेस पर अपनी वाणी पर संयम बनाए रखें, आपके लिये अच्छा होगा। अपने करियर को लेकर मन में दुविधा होगी, लेकिन जल्द ही वह सॉल्व भी हो जायेगी। आपका स्वास्थ्य पहले से ठीक रहेगा। अपने खर्चों को कंट्रोल करें, नहीं तो आपको परेशानी हो सकती है। 

शुभ रंग: ओरेंज
शुभ अंक: 1

कन्या राशि: सफलता और ऊर्जा का दिन

आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से फायदेमंद रहेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके मिल सकते हैं। आज नए विचार आपके सामने आते रहेंगे। आज योजना बनाने और फैसला लेने के लिए दिन बहुत अच्छा है। आज आप पूरा ध्यान अपनी जिमेदारियों पर बनाये रखेंगे। हर काम जोश से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपकी कोशिशें जल्द ही रंग लायेंगी। आज आप खुले मन से बात करेंगे। साथ ही दूसरों की परेशानियों को समझने की कोशिश करेंगे। 

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 6

तुला राशि: निवेश में लाभ और वैवाहिक सुख

आज आपके मन में नए – नए विचार आएंगे। आज आप कुछ ज्यादा ही जोश में रहेंगे। आपके बनाए प्लान में नया बदलाव हो सकता है। आप किसी क्राफ्ट एग्जीबिशन में मित्रों के साथ जा सकते हैं। आप अपने अंदर सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखेंगे। किसी भी बात के लिए तुरंत प्रतिक्रिया देने से बचें। संगीत से जुड़े लोगों को आज जॉब के अच्छे ऑफर आ सकते हैं।

शुभ रंग: नेवी-ब्लू
शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि: शिक्षा और परिवार में शुभ समाचार

आज प्रॉपर्टी में निवेश के लिए दिन अच्छा रहेगा। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी सिद्ध होगी। धन लाभ का योग बन रहे है। समाज कल्याण की तरफ भी आपका रुझान होगा। शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन आपके सामने अधिक देर तक ठहर नहीं पायेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को विशेष सफलता हासिल हो सकती है। आज अचानक से आपके किसी पुराने मित्र का फोन आ सकता है।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 3

धनु राशि: रिश्तों में प्रेम और परिश्रम का फल

आज आपका रुझान अध्यात्म की तरफ ज्यादा रहेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। राजनीतिक कार्यों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आपके काम सफल होंगे। आज पड़ोसियों के बीच आपका मान – सम्मान बढ़ेगा। शिक्षा प्रतियोगिता में आपको सफलता मिलेगी। साइंस से जुड़े छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा है। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब मौज मस्ती करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा। 

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 8

मकर राशि: लंबे समय से रुके हुए अधूरे काम होंगे पूरे

आज कार्यस्थल पर वरिष्ठ अधिकारी आपके काम की तारीफ कर सकते हैं। आपकी सैलरी में बढ़ोत्तरी भी हो सकती है, जिससे आपका आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने सीनियर्स के प्रति अच्छा व्यवहार बनाए रखें। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके अच्छे प्रदर्शन से आपको भविष्य में लाभ मिल सकता है। आपके अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। 

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 6

कुंभ राशि: धार्मिक रुझान और रिश्तों में मजबूती

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज सामाजिक कार्यों में अपना योगदान देंगे। कार्यक्षेत्र में उम्मीद के अनुसार कामयाबी हासिल होगी। आज आपकी मुलाकात अपने बेस्ट फ्रेंड से हो सकती है। पारिवारिक मामलों में किसी बात को लेकर जीवनसाथी से वार्तालाप हो सकती है। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बिजनेस में बढ़ोतरी के लिए सही समय है। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए भी आज का दिन अच्छा है। 

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 5

मीन राशि: नए अवसर और सम्मान का समय

आज का दिन आपके लिए उत्साहपूर्वक रहेगा। आज कार्यों में तरक्की बनी रहेगी। साथ ही आप मांगलिक कार्य भी कर सकते हैं। आज मित्रों की सहायता से आपको आय के अवसर मिलेंगे, जिनसे आप लाभ कमा कर आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाएंगे। दोस्तों के साथ बाहर मौसम का लुफ्त उठा सकते हैं। आज नए लोगों के साथ संपर्क बनेंगे। सरकारी ऑफिस में काम को लेकर बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं। आज आप नया काम शुरु करते समय माता-पिता के पैर छूएं।

शुभ रंग: लाल
शुभ अंक: 9

Aaj Ka Panchang 03 November 2025: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें-शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्र

Aaj Ka Panchang 03 November 2025: आज कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जानें-शुभ मुहूर्त, राहुकाल और ग्रह-नक्षत्र

 Aaj Ka Panchang 03 November 2025: सोमवार के दिन कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। आज के दिन उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र और हर्षण योग का विशिष्ट संयोग बन रहा है। यह दिन धार्मिक अनुष्ठानों और शुभ कार्यों के लिए अनुकूल माना जा रहा है। सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 11:39 से 12:22 बजे दोपहर तक रहेगा। वहीं राहुकाल सुबह 07:55 से 09:17 बजे तक रहेगा, इसलिए इस काल में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से बचें।

पंचांग विवरण: (Aaj Ka Panchang 03 November 2025)

विक्रम संवत: 2082 (कालयुक्त)

शक संवत: 2647 (विश्वावसु)

माह: कार्तिक (पूर्णिमांत एवं अमांत दोनों)

तिथि

त्रयोदशी तिथि समाप्त: 04 नवंबर, 02:05 AM

उसके बाद चतुर्दशी तिथि प्रारंभ

नक्षत्र

उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र समाप्त: 03:05 PM

उसके बाद रेवती नक्षत्र

योग

हर्षण योग समाप्त: 07:40 PM

उसके बाद वज्र योग

सूर्योदय एवं सूर्यास्त

सूर्योदय: 06:34 AM

सूर्यास्त: 05:34 PM

चंद्रोदय: 03:54 PM

चंद्रास्त: 04:57 AM (04 नवंबर)

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल: 07:57 AM – 09:19 AM

यमगण्ड: 10:42 AM – 12:04 PM

गुलिक काल: 01:27 PM – 02:49 PM

शुभ मुहूर्त

अभिजीत मुहूर्त: 11:42 AM – 12:26 PM

ब्रह्म मुहूर्त: 04:51 AM – 05:43 AM

3 Nov 2025 Rashifal: सोमवार के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

3 Nov 2025 Rashifal: सोमवार के दिन 4 राशियों पर बरसेगी शिव कृपा, धन लाभ के हैं योग, पढ़ें दैनिक राशिफल

 3 November 2025 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 39 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ आज दोपहर बाद 3 बजकर 6 मिनट तक उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज सोम प्रदोष व्रत है। जानिए, आज किन राशियों की चमकेगी किस्मत और किसे बरतनी होगी सावधानी।

मेष राशि: आत्मविश्वास से सफलता मिलेगी

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि के लोगों को आज जीवनसाथी से गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आज आप किसी अपने की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल साबित होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन उत्तम है। 

शुभ रंग: नीला

शुभ अंक: 2

वृष राशि: दांपत्य जीवन में मधुरता और आर्थिक स्थिरता

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज किसी बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नव विवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। आज आपका महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा और सुखद समाचार मिलने से मन खुश रहेगा। आज अपने व्यक्तिगत कार्यों में उचित रूप से ध्यान दे पाएंगे। 

शुभ रंग: पर्पल
शुभ अंक: 6

मिथुन राशि: रिश्तों में मधुरता और आर्थिक प्रगति

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें, तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है। आज अपनी उपलब्धियां का गुणगान न करें। आज आपका नजदीकी रिश्तेदार अथवा मित्र जलन की भावना से आपकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकता है। 

शुभ रंग: ग्रे
शुभ अंक: 6

कर्क राशि: नौकरी और रिश्तों में सुधार के संकेत

आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी । आज किसी भी प्रकार का निवेश करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार-विमर्श अवश्य करेंगे। 

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 1

सिंह राशि: मान-सम्मान और लाभ के योग

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा। आज लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। 

शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 8

कन्या राशि: सफलता और ऊर्जा का दिन

आज का दिन लकी है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त रहेंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आज आपका ज्यादा समय माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 7

तुला राशि: निवेश में लाभ और वैवाहिक सुख

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहरायेंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं। 

शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 6

वृश्चिक राशि: शिक्षा और परिवार में शुभ समाचार

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दाम्पत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा। 

शुभ रंग: पीला
शुभ अंक: 3

धनु राशि: रिश्तों में प्रेम और परिश्रम का फल

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग के लोगों को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते है । इस राशि के लोगों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। साथ ही आप कहीं धार्मिक स्थल पर जाने का मन बना सकते है। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहित दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज किसी विशेष व्यक्ति के मार्गदर्शन से खास काम बेहतरीन तरीके से होगा, जिससे आप मानसिक और शारीरिक रूप से खुद को सशक्त महसूस करेंगे।

शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 5

मकर राशि: लंबे समय से रुके हुए अधूरे काम होंगे पूरे

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं । ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी । इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा । भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें। 

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 2

कुंभ राशि: धार्मिक रुझान और रिश्तों में मजबूती

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कम्पनी से जॉब का ऑफर भी आ सकता है, जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुंचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप अपना काम ध्यान पूर्वक करें। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर की गई मेहनत का उचित परिणाम मिलने के योग बन रहे हैं।

शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 7

मीन राशि: नए अवसर और सम्मान का समय

आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियां लेकर आएगा। आपका रुझान अध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा । माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जायेंगे । ट्रिप के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। घर में आज समय ज्यादा व्यतीत करेंगे। पैसों से जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन का लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। ऑफिस में उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। कुछ नये विचारों पर भी काम कर सकते हैं। ये विचार आपको मुनाफा देने में मदद करेंगे।

शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1

2 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

2 November 2025 Ka Panchang: यहां जानें आज का पंचांग, तिथि, शुभ मुहूर्त, योग; नक्षत्र और राहुकाल

2 November 2025 Ka Panchang: हिंदू पंचांग के अनुसार 2 नवंबर 2025, रविवार को कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है, जो प्रातः 07:31 तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। इस तिथि को तुलसी विवाह का विशेष महत्व है, जो कार्तिक शुक्ल एकादशी को ही मनाया जाता है। 

पंचांग विवरण

हिन्दू मास एवं संवत्सर

  • विक्रम संवत-2082 (कालयुक्त)
  • शक संवत-1947 (विश्वावसु)
  • मास-कार्तिक
  • पक्ष-शुक्ल पक्ष
  • वार-रविवार

तिथि विवरण

  • एकादशी तिथि-प्रातः 07:31 बजे तक
  • उपरांत द्वादशी तिथि प्रारंभ-07:31 बजे से अगले दिन प्रातः 05:07 बजे तक

नक्षत्र

  • पूर्वभाद्रपदा-सायं 05:03 बजे तक
  • उपरांत उत्तरभाद्रपदा नक्षत्र प्रारंभ

योग

  • व्याघात योग-रात्रि 11:10 बजे तक
  • उपरांत हर्षण योग प्रारंभ
  • करण
  • विष्टि-प्रातः 07:32 बजे तक
  • बव-07:32 AM से 06:25 PM तक
  • बालव-06:25 PM से अगले दिन 05:07 AM तक

सूर्योदय और सूर्यास्त

  • सूर्योदय-सुबह 6:36 बजे
  • सूर्यास्त-शाम 5:44 बजे

चंद्रमा

  • चंद्रोदय-दोपहर 3:26 बजे
  • चंद्रास्त-3 नवंबर, प्रातः 3:54 बजे
  • चंद्र राशि-पूर्वाह्न 11:27 बजे तक कुंभ, उपरांत मीन राशि

आज का शुभ काल

  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 AM-12:32 PM
  • अमृत काल: 09:28 AM-10:59 AM
  • ब्रह्म मुहूर्त: 05:01 AM-05:49 AM
  • प्रदोष काल: 06:31 PM-07:41 PM

अशुभ काल

  • राहुकाल: 04:20 PM-05:44 PM
  • यमगंड काल: 12:10 PM-01:33 PM
  • दुर्मुहूर्त: 04:15 PM-04:59 PM

व्रत और पर्व

आज तुलसी विवाह का पावन पर्व है। यह दिन देवउठनी एकादशी के रूप में भी जाना जाता है, जो भगवान विष्णु के चातुर्मासिक विश्राम से जागरण का प्रतीक है। इस अवसर पर तुलसी और शालिग्राम का विवाह रचाया जाता है, जो घर-परिवार में सौभाग्य, समृद्धि और सुख का प्रतीक माना गया है।

आज का विशेष योग

रविवार का दिन और एकादशी तिथि का संगम आज को अत्यंत शुभ बना रहा है। यदि आप नया कार्य, वाहन, मकान या कोई शुभ खरीदारी करना चाहते हैं, तो आज का दिन उत्तम रहेगा।

तिथि: कार्तिक शुक्ल एकादशी

  • नक्षत्र: पूर्वभाद्रपदा-उत्तरभाद्रपदा
  • योग: व्याघात-हर्षण
  • मुख्य पर्व: तुलसी विवाह
  • शुभ मुहूर्त: अभिजीत 11:48 AM-12:32 PM

आज का दिन हर दृष्टि से शुभ और मंगलकारी है।