पंचांग- 2 दिसंबर 2025
Aaj Ka Rashifal 02 December: नमस्कार ! आपका स्वागत है जहाँ हम प्रतिदिन आपके लिए 12 राशियों का सटीक और शुद्ध हिंदी में दैनिक राशिफल लेकर आते हैं। जानिए ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज आपके जीवन पर क्या प्रभाव डालेगी। करियर, नौकरी, व्यापार में लाभ या हानि, पारिवारिक जीवन, प्रेम-संबंध और स्वास्थ्य की स्थिति पर ज्योतिषीय विश्लेषण प्राप्त करें। साथ ही जानें आज के लकी नंबर और लकी कलर जो आपके दिन को दिशा देंगे और सही निर्णय लेने में आपकी सहायता करेंगे।
1. मेष राशि का राशिफल (21 मार्च- 20 अप्रैल)
अपने बॉडी पोस्चर को सही करने पर ध्यान दें। रोजमर्रा के खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। प्रोफेशनल फ्रंट पर आत्मविश्वास को कम न होने दें। ट्रैवलिंग के दौरान लगेज का ध्यान रखें।
लकी नंबर: 1, लकी कलर: लाइट रेड
2. वृषभ राशि का राशिफल (21 अप्रैल- 20 मई)
अच्छी सेविंग्स होने पर कोई महंगी वस्तु खरीद सकते हैं। वर्कप्लेस पर आपके धैर्य की परीक्षा हो सकती है। एक्टिव रहने से आप फ्रेश फील करेंगे।कजिन के साथ अपनी निजी बातें साझा करेंगे।
लकी नंबर: 9, लकी कलर: मैरून
3. मिथुन राशि का राशिफल (21 मई- 21 जून)
ऑफिस में टीम के बीच बेहतर तालमेल बनाने का प्रयास करें। परिवार की बातों को बाहरी सदस्यों के साथ न करें। अच्छी हेल्थ के कारण हर काम आसान लगेगा।
लकी नंबर: 5, लकी कलर: ब्लू
4. कर्क राशि का राशिफल (22 जून- 22 जुलाई)
रेगुलर वर्कआउट करने से ही फिटनेस बेहतर होगी। वर्तमान स्थिति के अनुसार ही आर्थिक फैसले लें। अच्छे प्रदर्शन के कारण कोई सम्मान मिल सकता है।
लकी नंबर: 17, लकी कलर: ऑरेंज
5. सिंह राशि का राशिफल (23 जुलाई- 23 अगस्त)
हेल्दी डाइट लेने से आपका मूड भी अच्छा रहेगा। फाइनेंशियल फ्रंट पर बड़ी कामयाबी मिल सकती है। वर्कप्लेस पर ध्यान देने से गलतियों से बचे रहेंगे। घर में पॉजिटिव एनर्जी का अनुभव करेंगे।
लकी नंबर: 7, लकी कलर: गोल्डन
6. कन्या राशि का राशिफल (24 अगस्त- 23 सितंबर)
Aaj Ka Rashifal 02 December को ये बताता है कि आज आपके वर्कप्लेस पर विवाद होने पर आप निष्पक्ष रहें। माता-पिता की बातें आपके दिल को छू जाएगी। साथी संग रिश्ता आगे बढ़ाने में जल्दबाजी न करें। सुबह योग करने से दिनभर एनर्जेटिक फील करेंगे। अपना पैसा कम रिस्क वाली जगह पर ही निवेश करें।
लकी नंबर: 11, लकी कलर: बेबी पिंक
7. तुला राशि का राशिफल (24 सितंबर- 23 अक्टूबर)
शारीरिक क्षमता से अधिक मेहनत न करें। वित्तीय मोर्चे पर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचें। मार्केट में बदलावों के अनुसार करियर प्लान सुनिश्चित करें।
लकी नंबर: 3, लकी कलर: पर्पल
8. वृश्चिक राशि का राशिफल (24 अक्टूबर-22 नवंबर)
इंडस्ट्री शिफ्ट करने के अच्छे ऑप्शन मिल सकते हैं। जॉइन्ट फैमिली में प्यार और एकता बनी रहेगी। रिलेशनशिप में कोई भी फैसला लेने से पहले दिल की सुनें।
लकी नंबर: 18, लकी कलर: क्रीम
9. धनु राशि का राशिफल (23 नवंबर- 21 दिसंबर)
डाइट पर कंट्रोल करने से वजन कम करने में मदद मिलेगी। नियमित धनलाभ होने के कारण समृद्धि बनी रहेगी। ऑफिस में सहकर्मी के साथ बांड मजबूत होगा।
लकी नंबर: 4, लकी कलर: ब्लू
10. मकर राशि का राशिफल (22 दिसंबर-21 जनवरी)
किसी को करियर से संबंधित मार्गदर्शन दे सकते हैं। बड़े परिवार मे छोटा-मोटा मनमुटाव आम बात है। जीवनसाथी इशारों के जरिए मन की बात आपको बताएंगे।
लकी नंबर: 6, लकी कलर: ग्रीन
11. कुंभ राशि का राशिफल (22 जनवरी- 19 फरवरी)
पर्सनालिटी पर ध्यान देने से आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। फाइनेंशियल फैसले लेने से पहले नफा-नुकसान का अनुमान लगाएं। स्ट्रेस-फ्री होकर काम करने से कार्यक्षमता बेहतर होगी।
लकी नंबर: 2, लकी कलर: सैफ्रॉन
12. मीन राशि का राशिफल (20 फरवरी- 20 मार्च)
मेंटल स्ट्रेस दूर होने से फोकस पावर बेहतर होगी। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव मुमकिन है। वर्कप्लेस पर दिन थोड़ा बोरिंग साबित हो सकता है। फैमिली मेंबर्स के बीच मनमुटाव दूर करने का प्रयास करें।
लकी नंबर: 22, लकी कलर: सिल्वर
Aaj Ka Panchang 1 December 2025 (आज का पंचांग 1 दिसंबर 2025): मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के साथ सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहने वाली है। इसके साथ ही रेवती नक्षत्र के साथ व्यतिपात योग का निर्माण होगा। इसके अलावा आज मोक्षदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा। साथ ही, आज गीता जयंती भी है। आइए जानते है आज का शुभ-अशुभ समय, राहुकाल, सूर्योदय-सूर्यास्त का समय से लेकर पूरा पंचांग…
आज की तिथि- 1 दिसंबर 2025, सोमवार
पंचांग के अनुसार, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आज शाम 7 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वादशी तिथि का प्रारंभ हो जाएगा।
मोक्षदा एकादशी 2025 आज
वैदिक पंचांग के अनुसार मोक्षदा एकादशी तिथि की शुरुआत रविवार 30 नवंबर को रात 9 बजकर 31 मिनट पर होगी और 1 दिसंबर को शाम 7 बजकर 1 मिनट पर तिथि का अंत होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, मोक्षदा एकादशी का व्रत आज यानि 1 दिसंबर 2025 को रखा जाएगा।
मोक्षदा एकादशी शुभ मुहूर्त 2025
- ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
- विजय मुहूर्त – दोपहर 01 बजकर 57 मिनट से 02 बजकर 39 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 23 मिनट से 05 बजकर 50 मिनट तक
- निशिता मुहूर्त – रात 11 बजकर 46 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
- दुष्टमुहूर्त – 12:30:49 से 13:12:40 तक, 14:36:22 से 15:18:14 तक
- कुलिक – 14:36:22 से 15:18:14 तक
- कंटक – 09:01:32 से 09:43:24 तक
- राहु काल – 08:14:27 से 09:32:56 तक
- कालवेला / अर्द्धयाम – 10:25:15 से 11:07:06 तक
- यमघण्ट – 11:48:57 से 12:30:49 तक
- यमगण्ड – 10:51:24 से 12:09:53 तक
- गुलिक काल – 13:28:22 से 14:46:50 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत – 11:48:57 से 12:30:49 तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 04:05 से शाम 05:24 तक
- मुंबई- शाम 04:36 से शाम 06:00 तक
- चंडीगढ़- शाम 04:04 से शाम 05:21 तक
- लखनऊ- दोपहर बाद 03:53 से शाम 05:13 तक
- भोपाल- शाम 04:12 से शाम 05:33 तक
- कोलकाता- दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:51 तक
- अहमदाबाद- शाम 04:32 से शाम 05:53 तक
- चेन्नई – शाम 04:14 से शाम 05:40 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
- सूर्योदय का समय- सुबह 06:56 बजे
- सूर्यास्त का समय- शाम 06:00 बजे
- चन्द्रोदय – 14:22:00
- चन्द्रास्त – 27:41:00
Aaj ka Rashifal 1 December 2025: ग्रहों की स्थिति- गुरु कर्क राशि में। केतु सिंह राशि में। बुध तुला राशि में। सूर्य, शुक्र, मंगल वृश्चिक राशि में। राहु कुंभ राशि में। शनि और चंद्रमा मीन राशि में बने हुए हैं।
मेष राशि- सर दर्द, नेत्र की पीड़ा, खर्च की अधिकता, अनाब-सनाब खर्चें, अज्ञात भय, मानसिक परेशानी इत्यादि बने रहेंगे। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। स्वास्थ्य भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करना शुभ होगा।
वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। यात्रा कष्टप्रद होगी। मानसिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। भ्रामक समाचार की प्राप्ति। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
मिथुन राशि- कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। कानूनी पचड़ों में न पड़े। कुछ अधिकारियों से बच के रहें। व्यवसाय मध्यम रहेगा। स्वास्थ्य भी मध्यम रहेगा। प्रेम संतान की स्थिति लगभग ठीक है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कर्क राशि- यात्रा से बचें। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति लगभग ठीक है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक है लेकिन स्वास्थ्य, मान-सम्मान के लिए यह समय ठीक नहीं है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह राशि- परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य पे ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक ठाक। व्यापार लगभग ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या राशि- जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों प्राभावित दिख रहा है। स्वयं का स्वास्थ्य भी प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है। व्यापार आपका ठीक रहेगा। नीली वस्तु पास रखें।
तुला राशि- शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा। गुण, ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आर्शीवाद मिलेगा लेकिन डिस्टरबेंस बनी रहेगी। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान अच्छा है, व्यापार अच्छा है। शनि देव को प्रणाम करना शुभ होगा।
वृश्चिक राशि- कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक दें। स्वास्थ्य ठीक-ठाक लेकिन प्रेम संतान की स्थिति मध्यम। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। व्यापार ठीक है। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि- सरकारी तंत्र से पंगेबाजी मत करिएगा। अनाब-शनाब खर्चे होंगे। प्रेम, संतान में दूरी रहेगी। घर गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में परेशानी आएगी। एक मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। स्वयं के स्वास्थ्य पर और मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
मकर राशि- व्यापारिक स्थिति थोड़ी मध्यम रहेगी। स्वयं के स्वास्थ्य पर और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। काली जी को प्रणाम करना शुभ होगा।
कुंभ राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। नेत्र पीड़ा, मुख पीड़ा, अनाब-शनाब खर्चे। धन हानि के संकेत हैं। प्रेम, संतान भी मध्यम। मध्यम समय का निर्माण हो रहा है। हरी वस्तु पास रखें।
मीन राशि- घबराहट, बेचैनी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम रहेगा। शिवजी का जलाभिषेक करना शुभ होगा।
Aaj Ka Panchang 30 November 2025: आज 30 नवंबर 2025, रविवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. जो रात 9 बजकर 29 मिनट तक रहेगी. आज उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के साथ वज्र योग रहेगा है. सूर्योदय आज सुबह 06 बजकर 59 मिनट पर होगा और सूर्यास्त का शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. चलिए जानते है यहां क्या है आज के दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
30 नवंबर 2025, आज का पंचांग तिथि
- दिनांक : 30 नवंबर 2025
- वार : रविवार
- माह (अमावस्यांत) : मार्गशीर्ष
- माह (पूर्णिमांत) : मार्गशीर्ष
- ऋतु : हेमंत
- आयन : दक्षिणायन
- पक्ष : शुक्ल पक्ष
- तिथी: दशमी तिथि (रात 09:29 बजे तक) उसके बाद एकादशी तिथि
- नक्षत्र: उत्तराभाद्रपद नक्षत्र (1 दिसंबर को रात 01:10 बजे तक) उसके बाद रेवती नक्षत्र
- योग: वज्र योग (सुबह 07:11 बजे तक) उसके बाद सिद्धि योग
- करण: तैतुला करण (सुबह 10:27 बजे तक) उसके बाद गरज करण
- चंद्र राशि: मीन
- सूर्य राशि: वृश्चिक
- अशुभ समय:
- राहु काल: शाम 04:13 से शाम 05:32 तक
- शुभ मुहूर्त:
- अभिजित : दोपहर 11:54 से दोपहर 12:37
- सूर्योदय: सुबह 06:59
- सूर्यास्त : शाम 05:32
- संवत्सर : विश्वावसु
- संवत्सर(उत्तर) : सिद्धार्थी
- विक्रम संवत: 2082 विक्रम संवत
- शक संवत: 1947 शक संवत
30 नवंबर 2025, आज के दिन का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त: 5:18 AM – 6:11 AM
- अभिजीत मुहूर्त: 12:07 PM – 12:50 PM
- गोधूलि मुहूर्त: 5:51 PM – 6:17 PM
आज के दिन का अशुभ समय- राहुकाल का समय
- राहुकाल: 4:15 PM – 5:36 PM
- यमगंड: 12:15 PM – 1:35 PM
- गुलिक काल: 2:55 PM – 4:15 PM
- दुर्मुहूर्त: 4:10 PM – 4:53 PM
- वर्ज्यम्: 11:29 AM – 1:00 PM
Aaj Ka Rashifal 30 November 2025 : वैदिक ज्योतिष में 12 राशियों के बारे में बताया गया है. ग्रह नक्षत्रों की चाल के मुताबिक इन सभी राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. ऐसे में राशिफल से नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध से लेकर स्वास्थ्य और सेहत के बारे में जान सकते हैं. आज 30 नवंबर 2025 रविवार का दिन (30 November 2025) को ग्रह-नक्षत्रों की दशा आपकी राशि के लिए (Aaj Ka Rashifal) क्या संयोग पैदा कर रही है
मेष राशि
आज के दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें अन्यथा नुकसान हो सकते है.मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा .अच्छी बात यह है कि मित्रों का भरपूर सहयोग आपको मिलने वाला है.जीवन साथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है लेकिन दिन में कुछ ऐसी घटनाएं आपके साथ घट सकती हैं जिनसे आप परेशान हो जाएंगे.राजनीति से जुड़े लोग सम्मान प्राप्त करेंगे .
वृषभ राशि
आज के दिन आपके लिए मिश्रित फलदायक रहेगा .आपकी उन्नति से विरोधी ईर्षा करेंगे.विदेश जाने का योग बन रहे हैं.जितना आप दूसरों को सम्मान देंगे आपको उतनी ही प्रतिष्ठा समाज में मिलने वाली है.कारोबार विस्तार करने की मन होगा .आज धन लाभ के योग आपके भाग्य में दिखाई दे रहे हैं. आज धन खुद चलकर आपके पास आएगा लेकिन ध्यान रहे लालच उचित नहीं है.
-मिथुन राशि
आज के दिन आपनी संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान हो सकते है .आज खुद से बातें करें जो कार्य आप कर रहे हैं उन पर चिंतन मनन भी करें.आज कुछ रचनात्मक करने का दिन है.आज दैनिक कार्यों के लिए आपको सामान्य से अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है.आज आपकी राशि में कर्म प्रधान है आत्मविश्वास से आप भरे रहेंगे.
कर्क राशि
आज के दिन आजीविका को लेकर आप चिंतित रह सकते हैं.विवाह योग्य जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा .अचानक यात्रा का योग आपकी राशि में दिखाई दे रहा है. आर्थिक तौर पर आज का दिन आपके लिए शुभ है. धन अर्जित करने के अवसर आज आपको मिल रहे हैं.आज आपका कोई करीबी मित्र आपके कार्यों में उलझनें पैदा कर सकता है.
सिंह राशि
आज के दिन कार्यस्थल पर सहकर्मियों से मन मुटाव हो सकते हैं .आपने कर्मचारियों के नए स्तोत्र स्थापित होंगे .दोपहर बाद घर में कोई रिश्तेदार की आगमन के योग बनेंगे .लेन देन में सावधानी बरतें .आज ईश्वर की आराधना करने का दिन है.इससे आपके मन को शांति मिलेगी.मन को एकाग्र रखें, आज रिश्तेदारों से मदद आपको मिलने वाली है.
-कन्या राशि
आज के दिन धार्मिक कार्यों में धन लगेगा.आय के नए स्त्रोत स्थापित होंगे .छोटे-छोटे कार्यों के लिए आपको बड़ी मेहनत आज करनी पड़ सकती है.काम की अधिकता रहेगी .कोर्ट कचहरी के मामलों में सावधानी बरतें .धार्मिक कार्यों में धन लगेगा .अगर आप व्यापारी हैं तो सामान्य लाभ के योग बने हुए हैं.आज कुछ सामाजिक कार्यक्रमों में आपको हिस्सा लेने का अवसर प्राप्त होगा.
तुला राशि
आज के वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें अन्यथा नुकसान संभव हैं जिससे आप परेशान रहेंगे .आज आपको भागदौड़ की जिंदगी से अलग हटकर थोड़ा आराम करना चाहिए. आज खुद से बातें करने का दिन है. खुद की कार्य क्षमता को बढ़ाने का दिन है.अपने कार्य करने के तरीके में बदलाव करने का दिन है.
वृश्चिक राशि
आज के दिन आपको कुछ ऐसे लोग मिलेंगे जो भविष्य में आपके तरक्की के लिए मददगार साबित होंगे.आज आपको गुस्से से बचना जरूरी है.वाणी में मधुरता बनाए रखें, स्वभाव में सरलता भी आज आवश्यक है. आज जितना सम्मान आप दूसरों का करेंगे उतना ही प्यार और सम्मान आपको मिलने वाला है.
धनु राशि
आज के दिन मन को एकाग्र करने के लिए मधुर संगीत सुनना पड़ेगा.आज आर्थिक लाभ के योग हैं. आज कोई ऐसा काम आप कर सकते हैं जिससे भविष्य तक आपको इनकम मिले.आप दूसरों पर जल्दी ही विश्वास कर लेते हैं लेकिन आज ऐसा करने से आपको बचना होगा.यात्रा करते समय आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है.
मकर राशि
आज के दिन जीवनसाथी से भरपूर प्रेम आपको मिलने वाला है.आज जीवन साथी से मन की बातें कीजिए.इससे रिश्तो में मजबूती आएगी और विश्वास बढ़ेगा.आज लोग आपकी बातों को सुनेंगे.आज भाग्य आपके साथ है.दिन में कुछ घटनाएं आपके हित में रहेंगी और आपको लाभ देने वाली होंगी.
कुम्भ राशि
आज के दिन विवेक से हर कार्य सफल कर लेंगे .आज अचानक यात्रा के योग भी आपकी राशि में दिखाई दे रहे हैं.आज की गई यात्रा आपके लिए फायदेमंद है और इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी, आज खरीदारी करते समय आपको स्मार्ट बनने की आवश्यकता है. आज जो सामान आपके पास हैं उनसे ही काम चलाने की कोशिश करें.
मीन राशि
आज के दिन भूमि भवन में निवेश के लिए समय अच्छा रहेगा .थोड़े सी मेहनत और थोड़े से दिमाग से आज आप धन अर्जित कर सकते हैं. आज किसी ऐसे मित्र से आपकी मुलाकात हो सकती है जो आपके मन को प्रसन्न कर देगा. पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी. आज जल्दबाजी में कोई भी निर्णय करने से बचें.जोखिम व जमानत के कार्य टालें .उधार दिया पैसा न आने से मुश्किल बढ़ेगी.
Aaj Ka Panchang 29 November 2025: आज 29 नवंबर 2025, शनिवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. जो देर रात 11 बजकर 14 मिनट तक रहेगी. आज पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के साथ हर्षण योग रहेगा है. सूर्योदय आज सुबह 06 बजकर 58 मिनट पर होगा और सूर्यास्त का शाम 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगा. चलिए जानते है यहां क्या है आज के दिन का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
29 नवंबर 2025, आज का पंचांग तिथि (29 November 2025 Today Panchang In Hindi)
- दिनांक : 29 नवंबर 2025
- वार : शनिवार
- माह (अमावस्यांत) : मार्गशीर्ष
- माह (पूर्णिमांत) : मार्गशीर्ष
- ऋतु : हेमंत
- आयन : दक्षिणायन
- पक्ष : शुक्ल पक्ष
- तिथि: नवमी तिथि (रात 11:14 बजे तक) उसके बाद दशमी तिथि
- नक्षत्र: पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र (30 नवंबर रात 02:22 बजे तक) उसके बाद उत्तराभाद्रपद नक्षत्र
- योग: हर्षण योग (सुबह 09:26 बजे तक) उसके बाद वज्र योग
- करण: बलव करण (सुबह 11:50 बजे तक) उसके बाद कौलव करण
- चंद्र राशि: कुंभ (रात 08:33 बजे तक) उसके बाद मीन
- सूर्य राशि: वृश्चिक
- अशुभ समय:
- राहु काल: सुबह 09:37 से सुबह 10:56 तक
- शुभ मुहूर्त:
- अभिजित : दोपहर 11:54 से दोपहर 12:36
- सूर्योदय: सुबह 06:58
- सूर्यास्त : शाम 05:32
- संवत्सर : विश्वावसु
- संवत्सर(उत्तर) : सिद्धार्थी
- विक्रम संवत: 2082 विक्रम संवत
- शक संवत: 1947 शक संवत
29 नवंबर 2025, आज के दिन का शुभ मुहूर्त (29 November 2025, Today Shubh Muhurat)
- अभिजित मुहूर्त: 11:48 AM – 12:30 PM
- अमृत काल: 6:31 PM – 8:05 PM
- ब्रह्म मुहूर्त: 5:07 AM – 6:01 AM
- गोधूलि मुहूर्त: 5:21 PM – 5:48 PM
आज के दिन का अशुभ समय- राहुकाल का समय (29 November 2025, Today Rahu Kaal Time, Ashubh Samay)
- राहुकाल: 9:34 AM – 10:54 AM
- यमगंड: 1:35 PM – 2:55 PM
- गुलिक काल: 6:54 AM – 8:14 AM
- दुर्मुहूर्त: 8:19 AM – 9:02 AM
- वर्ज्यम्: 9:06 AM – 10:40 AM
29 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 9 बजकर 26 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 23 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज रात 11 बजकर 7 मिनट पर बुध तुला राशि में मार्गी होंगे। आज नवमी तिथि, हर्षण योग और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का खास संयोग बन रहा है। देर रात बुध के मार्गी होते ही नौकरी, कारोबार, शिक्षा, स्वास्थ्य और निजी जीवन पर इसका असर दिखेगा। जानिए सभी 12 राशियों का पूरा राशिफल
मेष राशि: एनर्जेटिक रहेगा आज का दिन
मेष राशि वालों आज आपका दिन बहुत ही एनर्ज़ेटिक रहने वाला हैं। वकील आज पूराने क्लाइंट के माध्यम से नए क्लाइंट्स से जुड़ेंगे। मेकैनिकल इंजीनियर्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। पुराने मित्रों से काफी लम्बी बात होगी। कार्यक्षेत्र में बड़ों की राय से सफलता का मार्ग मिलेगा। आज आप अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें, निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी।
शुभ रंग - ब्राउन
शुभ अंक - 2
वृष राशि: नई खुशियों का दिन
वृष राशि वालों आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लाने वाला है। प्रतियोगी परीक्षा में आपकी थोड़ी लापरवाही से निराशा होने की सम्भावना है अतः आप मेहनत जारी रखिये। टेक्सटाइल का कारोबार कर रहे लोगों के काम में अच्छा लाभ होगा। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। फालतू की शॉपिंग करने से बचें। आज किसी उच्च अधिकारी से मिलकर अपनी योजना पर डिस्कशन करेंगे।
शुभ रंग - ग्रीन
शुभ अंक - 2
मिथुन राशि: आज आपके लिए है अनुकूल समय
मिथुन राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। नए बिजनेस को शुरू करने का विचार आपको उत्साहित करेगा। आज ऑफिस की जरूरी मीटिंग में आप शामिल हों सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। प्लांट नर्सरी का काम कर रहे लोगों की अच्छी सेल होगी। स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या से आपको राहत महसूस होगी। सिंगर्स को किसी गाने के लिए अवॉर्ड मिल सकता है।
शुभ रंग - यैलो
शुभ अंक - 7
कर्क राशि: सकारात्मक शुरुआत
कर्क राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अच्छे मूड से होगी। मौसम में परिवर्तन की वजह से आपकी सेहत में उतार चढ़ाव हो सकता है। अपने जीवनसाथी को कुछ महंगा उपहार देंगे। ऑफिस में अपने कार्यों पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरा आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। घर में किसी के आने से ख़ुशी का माहौल बनेगा। होटल मैनेजमेंट का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट जल्द किसी अच्छी जगह होगा।
शुभ रंग - सिल्वर
शुभ अंक - 3
सिंह राशि: करियर में मिलेगी तरक्की
सिंह राशि वालों आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। दोस्त की मदद से अच्छी जॉब मिल जाएगी। खुद को फिट महसूस करेंगे। आज आपको जीवन में बड़ी खुशखबरी मिलेगी, परिवार में खुशियाँ आयेंगी। राजनीति से जुड़े लोगों के राजकाज की तारीफ़ होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। आज आप किसी कारण से लम्बी यात्रा कर सकते हैं।
शुभ रंग - मजैंटा
शुभ अंक - 4
कन्या राशि: क्रिएटिव रहेगा आज का दिन
कन्या राशि वालों आज आपका दिन क्रिएटिव होने वाला है। ऑफिस में बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। व्यापार को आगे बढ़ाने की नयी योजना सफल रहेगी। स्टूडेंट अपने पूराने चैप्टर को रिवीजन करेंगे। आज आपको बुजुर्गों का स्नेह और प्यार मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज नए लोगों से मुलाकात करेंगे। पारिवारिक स्थिति सामान्य रहेगी।
शुभ रंग - रेड
शुभ अंक - 8
तुला राशि: आज की दिन लाएगा नए बदलाव
तुला राशि वालों आज आपका दिन आपके जीवन में नए बदलाव लायेगा। नयी योजनाओं का विचार कर रहे लोग आज उसकी शुरुआत करेंगे। ऑटोमोबाइल का कारोबार कर रहे लोगों की सेल में इजाफा होगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों को अपना अभ्यास जारी रखना चाहिए। आप अपने रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। अस्थमा की समस्या से आपको आराम मिलेगा। डेयरी का कारोबार आगे बढ़ाने की सोचेंगे, आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। ईश्वर की कृपा से बिगड़ते काम बनेंगे।
शुभ रंग - पिंक
शुभ अंक - 4
वृश्चिक राशि: काम का अच्छा रिजल्ट मिलेगा
वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। बिजनेस में आज अपने काम करने का तरीका बदलेंगे, काम का अच्छा रिजल्ट जल्द ही आपको मिलेगा। समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े लोग आज फंड एकत्रित कर सकते हैं। आज आपको कुछ नए अनुभव मिलेंगे। आज आप अपने मित्रों के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आज दूसरों की सलाह पर अमल करें, काम करने में सफलता मिलेगी। ट्रांसपोर्ट के कारोबारियों का काम अच्छा चलेगा।
शुभ रंग - ब्राउन
शुभ अंक - 2
धनु राशि: नया काम सीखने का दिन
धनु राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। ब्यूटी पार्लर का काम कर रहे लोगों को कस्टमर से तारी मिलेगी। विज्ञान जगत से जुड़े लोगों को आज सम्मान मिलेगा। आज आप नया काम सीख सकते हैं जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलेगा। प्राइवेट विभाग में कार्यरत लोगों का ट्रान्सफर उनकी मनपसंद जगह पर होगा। ऑफिस में किसी की बातों में न पड़ें, इससे आपका ही नुकसान होगा।
शुभ रंग - ब्लैक
शुभ अंक - 3
मकर राशि: जीवन में नए बदलाव
मकर राशि वालों आज आपके दिन की शुरुआत आपके जीवन में नए बदलाव लाएगी। दांपत्य जीवन में आपसी तालमेल बना रहेगा। बिजनेस में किसी की सलाह से कार्य करने का तरीका पता चलेगा। जीवन में दिनचर्या अपनाने से लाभ मिलेगा। आज योग और मेडीटेशन सेंटर शुरू करने के लिए अच्छा दिन हैं, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ेंगे। आज आपका दिन थोड़ा व्यस्तता से भरा हो सकता है, परन्तु शाम का समय अपने परिवार के साथ बिताएंगे।
शुभ रंग - यैलो
शुभ अंक - 1
कुम्भ राशि: लाभ का दिन
कुम्भ राशि वालों आज का दिन आप कुछ नया सीखेंगे। नर्सिंग का कोर्स कर रहे छात्रों का प्लेसमेंट अच्छी जगह पर होगा। डिप्रेशन की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क करेंगे। ऑफिस के रुके कार्यों को अपने कलीग की मदद से आज पूरा कर लेंगे। कई दिनों से बिजनेस में आ रही गिरावट से आज आपको लाभ मिलने वाला है। आपको आज जरूरत का सामान गिफ्ट मिलेगा। आपका साहस आपको विजयी बनाएगा।
शुभ रंग - गोल्डन
शुभ अंक - 5
मीन राशि: आज का दिन जीवन में लाएगा नई दिशा
मीन राशि वालों आज आपका दिन जीवन में नई दिशा लेकर आएगा। एग्रोकेमिकल बिजनेस कर रहे लोगों को आज बड़ा ऑर्डर मिलेगा। आज आप जीवन को नई दिशा देने के बारे सोच सकते हैं। ग्राफिक डिजाइन के स्टूडेंट आज कुछ क्रिएटिव करने का विचार बनाएंगे। आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है। आज माताएं अपने बच्चों को कुछ नया सिखाएंगी। पिछले दिनों ऑफिस के छूटे कार्यों को आज समय से पूरा करने में सफल रहेंगे। घर में सुख सौहार्द की वृद्धि होगी।
शुभ रंग - ऑरेंज
शुभ अंक - 3
पंचांग- 28 नवंबर 2025
विक्रम संवत - 2082, कालयुक्त
शक सम्वत - 1947, विश्वावसु
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - मार्गशीर्ष
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी - 12:15 ए एम, नवम्बर 29 तक
नक्षत्र
शतभिषा - 02:49 ए एम, नवम्बर 29 तक
योग
व्याघात - 11:05 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:54 AM
सूर्यास्त - 5:24 PM
चन्द्रोदय - 12:47 PM
चन्द्रास्त - 12:32 AM
अशुभ काल
राहू - 01:28 पी एम से 02:46 पी एम
यम गण्ड - 06:53 ए एम से 08:12 ए एम
गुलिक - 09:31 ए एम से 10:50 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:24 ए एम से 11:06 ए एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM – 12:33 PM
अमृत काल - 07:31 PM – 09:17 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:09 AM – 05:57 AM
शुभ योग
रवि योग- 02:49 ए एम, नवम्बर 29 से 06:55 ए एम, नवम्बर 29
28 November 2025 Ka Rashifal: आज 28 नवंबर 2025, मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 12 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 2 बजकर 50 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत है। ज्योतिष के अनुसार, अष्टमी तिथि, शतभिषा नक्षत्र, पंचक और दुर्गाष्टमी व्रत का विशेष संयोग बनने से यह दिन कई राशियों के लिए शुभ फल लेकर आया है, जबकि कुछ को सतर्क रहकर काम करने की जरूरत होगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष राशि: ऑफिस के काम में मिलेंगी चुनौतियां
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आज आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएंगी। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के आसार खुलेंगे। आज आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जायेगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट आज एक-दूसरे को गिफ्ट कर सकते हैं।
शुभ रंग-रेड
शुभ अंक-4
वृष राशि: आपके कॉन्फिडेंस से काम बन जायेगा
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आज आपके कॉन्फिडेंस से काम बन जायेगा। आज मार्किट से मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आज आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों का प्लेसमेंट अच्छा होगा।
शुभ रंग- सिल्वर
शुभ अंक-8
मिथुन राशि: बचपन के मित्र से मुलाकात होगी
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आज आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से जुड़ी समस्याएं खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक और खुश महसूस करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी और पुरानी यादें ताजा होंगी। आपके सहयोग से मित्र को आर्थिक लाभ होगा।
शुभ रंग- मैजेंटा
शुभ अंक-3
कर्क राशि: धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके घर में मेहमान आ सकते हैं, जिससे माहौल खुशियों से भर जाएगा। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे। आज काम अधिक होने के कारण मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है, लेकिन आपका धैर्य आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी की मदद कारगर होगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आज आपके खर्च में बढ़ोतरी होगी। समय बेकार न गवाएं और दूसरों की मदद करते रहें।
शुभ रंग- गोल्डन
शुभ अंक- 7
सिंह राशि: परिवार में चल रही अनबन सुलझेगी
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहेगा। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा और इसका सकारात्मक परिणाम मिलेगा। अभी किसी नए काम की शुरुआत न करें। आज किसी से मिलने का पुराना प्लान पूरा हो सकता है। परिवार में चल रही अनबन सुलझ जाएगी। समाज में नए लोगों से पहचान बनेगी, जो आगे चलकर काम आएगी। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने से उत्साह बढ़ेगा।
शुभ रंग- ब्लैक
शुभ अंक-2
कन्या राशि: बैंक अकाउंट मजबूत होगा
आज का दिन सामान्य रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे, वह आज पूरा हो जाएगा। आप नए टारगेट बनाएंगे। धार्मिक आस्था बढ़ेगी और आप मंदिर जाकर पूजा करेंगे। बिजनेस में सफलता मिलेगी और बैंक अकाउंट मजबूत होगा। मीडिया से जुड़े लोगों को नया प्रोजेक्ट मिल सकता है।
शुभ रंग- ग्रे
शुभ अंक-6
तुला राशि: समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा
आज का दिन नई उमंग से भरा रहेगा। आप माता-पिता के साथ रिश्तेदारों के घर जाएंगे, जहां आपको अच्छा महसूस होगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को आकर्षित करेगा। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। मेहनत जारी रखें, जल्द सफलता के योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा। किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग- पीच
शुभ अंक- 1
वृश्चिक राशि: ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है
आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। आज ऑफिस में किसी से बहस हो सकती है। कुछ लोग आपके विरुद्ध प्लानिंग कर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। शारीरिक रूप से थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है और काम की गति धीमी रहेगी। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होगी। छात्र नई चीज सीखने का विचार कर सकते हैं। संतान पक्ष से खुशखबरी मिलेगी।
शुभ रंग- ब्लू
शुभ अंक- 6
धनु राशि: जरूरतमंद की मदद करने का अवसर
आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपका रुका काम पूरा हो जाएगा। सोसायटी से जुड़े किसी विवाद में आपका प्रस्ताव निर्णायक साबित होगा। छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। आपका दिन व्यस्तता और भागदौड़ में बीतेगा। प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस प्रमोशन दे सकते हैं। जरूरतमंद की मदद करने का अवसर मिलेगा।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक-6
मकर राशि: करीबी रिश्तेदार से मुलाकात संभव
आज का दिन शानदार रहेगा। आज आप जो भी चाहेंगे वो मनमुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। बड़े काम से पहले बड़ों की राय लेना न भूलें। आज आप कोई बड़ी योजना शुरू कर सकते हैं जिसका लाभ आगे मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से मुलाकात संभव है। घर में संतान आगमन से खुशी का माहौल रहेगा। प्राइवेट नौकरी वालों का प्रमोशन संभव है।
शुभ रंग- ऑरेंज
शुभ अंक- 3
कुम्भ राशि: राजनीति में छवि मजबूत होगी
आज का दिन बेहतर रहेगा। परिवारजन आपसी सामंजस्य से समस्याओं का समाधान निकाल लेंगे। दोस्तों के साथ घूमने की प्लानिंग बनेगी। विद्यार्थी पढ़ाई और काम में बैलेंस बनाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। सहयोगियों का साथ मिलेगा। लवमेट के लिए दिन खास रहेगा और मनपसंद उपहार मिलेगा।
शुभ रंग- मैहरून
शुभ अंक - 1
मीन राशि: खुशियों से भरा दिन
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी किसी बुकिंग से लाभ कमाएंगे। माता-पिता की नाराजगी दूर होगी। आसपास धार्मिक कार्यक्रम में परिवार शामिल होगा। डायबिटीज की समस्या से आराम मिलेगा। किसी भी काम से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेना शुभ रहेगा।
शुभ रंग- हरा
शुभ अंक-2
Aaj Ka Panchang 27 November 2025: दैनिक पंचांग के अनुसार आज 27 नवंबर 2025, गुरुवार का दिन है. आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. आज भद्रा और पंचक दोनों का साया रहेगा. इन दोनों को ही अशुभ मुहूर्त माना जाता है. आइए जानते हैं, कैसी रहेगी राहुकाल की स्थिति और दिनभर के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.
आज का पंचांग- 27 November (Aaj Ka Panchang)
तिथि
सप्तमी – 12:29 ए एम, नवम्बर 28 तक
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय का समय : 06: 53 ए एम
सूर्यास्त का समय : 05: 24 पी एम
चंद्रोदय का समय: 12:15 पी एम
चंद्रास्त का समय : 11:32 पी एम
नक्षत्र :
धनिष्ठा – 02:32 ए एम, नवम्बर 28 तक
आज का करण :
गर – 12:20 पी एम तक
वणिज – 12:29 ए एम, नवम्बर 28 तक
आज का योग
ध्रुव – 12:09 पी एम तक
आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष
हिन्दू लूनर दिनांक
शक सम्वत:
1947 विश्वावसु
विक्रम सम्वत:
2082 कालयुक्त
गुजराती सम्वत:
2081 नल
चन्द्रमास:
मार्गशीर्ष – पूर्णिमान्त
मार्गशीर्ष – अमान्त
आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
आज अभिजित मुहूर्त 11:48 ए एम से 12:30 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 01:54 पी एम से 02:36 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 05:05 ए एम से 05:59 ए एम तक रहेगा. आज निशिता मुहूर्त 11:42 पी एम से 12:36 ए एम, नवम्बर 28 तक रहेगा.
आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)
दुर्मुहूर्त 10:24 ए एम से 11:06 ए एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 01:28 पी एम से 02:46 पी एम तक रहेगा. यमगण्ड 06:53 ए एम से 08:12 ए एम तक रहेगा. भद्रा 12:29 ए एम, नवम्बर 28 से 06:54 ए एम, नवम्बर 28 तक रहेगा. पञ्चक 02:07 पी एम से 06:54 ए एम, नवम्बर 28 तक रहेगा.
27 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इसके अलावा आज मित्र सप्तमी का व्रत किया जायेगा। आज दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 32 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से पंचक प्रारम्भ है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
Aaj Ka Panchang: आज मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की छठी तिथि है. बुधवार का दिन गणेश जी को समर्पित है. इस दिन को अति शुभ माना जा रहा है. आज के दिन किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत शुभ मुहूर्त को देखकर ही करें.
पंचांग को ज्योतिष शास्त्र के लिए भी महत्वपूर्ण माना गया है और जन्म कुंडली बनाने में प्रयोग किया जाता है. यहां पढ़ें आज यानि 26 नवंबर, 2025 बुधवार का पंचांग और जानें आज का शुभ मुहूर्त और राहु काल.
26 November 2025 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 12 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 12 बजकर 42 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 33 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कन्द षष्ठी व्रत है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए आज का राशिफल।
मेष : आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे
आज आपका दिन कुछ नया सिखाने वाला है। आज आप किसी अपने पुराने मित्र की सहायता करेंगे। आप दैवीय सहयोग से हर फील्ड में बढ़ेंगे। अपने विरोधियों से विशेष रूप से सावधान रहें। स्टील का बिजनेस सफल रहेगा और अधिक लाभ मिलेगा। आप आज परिवार के साथ ट्रिप पर जायेंगे, जिससे आपको भरपूर आनंद आएगा। नया वाहन खरीदने का विचार अपने पिता से करेंगे। आज आपको तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 4
वृष : रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा
आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लेकर आएगा। आज टेंशन अधिक रहेगी। रुका हुआ काम फिर से शुरू होगा। आपका स्नेही स्वभाव होने के कारण आपके सहयोगी लाभ उठाएंगे। बुरी संगती से बचना चाहिए क्योकि आज हानि हो सकती है। आप नया प्लाट खरीदने का मन बनायेंगे। आप किसी दूसरे राज्य के मित्र से अपना व्यापार करेंगे। संयम बनाये रखे और सब्र से काम लेने की जरूरत है। इस राशि के जो लोग बेकरी के बिजनेस से जुड़े हैं उनको आज उम्मीद से ज्यादा लाभ होगा।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 2
मिथुन : नये स्थान पर जाने का योग है
आज आपका दिन नई उमंगो के साथ शुरू होने वाला है। नये स्थान पर जाने का योग है। आपकी टेंशन दूर होगी। अपना काम बहुत मेहनत और लगन से करेंगे। बड़ों-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आप सफलता को छुएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मेल जोल बढ़ेगा और आपसी प्रेम अधिक होगा। आज बुरी संगति से बचने की जरूरत है। आपका लाभ-व्यय समान रहेगा।
शुभ रंग: पिंक
शुभ अंक: 3
कर्क : आपकी आमदनी बढ़ेगी
आज आपके दिन की शुरुआत अपनों के साथ होगी। अनावश्यक खर्च से बचे, जिससे आपकी आमदनी बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वालों की आय बढ़ने की संभावना है। बिजनेस करने वालों कों आज ज्यादा मुनाफा मिलेगा। आप नया मकान खरीद सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में आप आगे बढ़ेंगे। अचानक आज निर्णय ना ले किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही निर्णय लें। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से आसानी से मदद मिल जायेगी। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
शुभ रंग: पीच
शुभ अंक: 7
सिंह : आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है
आज अपने दिन की शुरुआत नये तरीके से करेंगे। आज आप किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते है। आपको सर्दी से सम्बन्धित बुखार का सामना करना पड़ेगा जिस से आपको सर्दी से बचना होगा। अधिक भागदौड़ के बावजूद भी आप सकारात्मक रहेंगे और आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। आपको विरोधी लोगों से बचना होगा जो आपकी पीठ पीछे विरोध किया करते है वो आपको सफल होने से रोकेंगे।
शुभ रंग: केसरिया
शुभ अंक: 5
कन्या : आज आप एनर्जेटिक रहेंगे
आज आपका दिन बहुत बढ़िया रहने वाला है। आज आप एनर्जेटिक रहेंगे। सोशल मीडिया पर आपकी वीडियो को ज्यादा से ज्यादा लोग पसंद करेंगे, जिससे आपके फाल्लोवर्स बढ़ेंगे। आज राजकीय कामों में सफलता मिलेगी। आज आपकी मन पसंद वस्तु आपको मिलेगी जिससे आपकी खुशी बढ़ेगी। आज आपको यात्रायें अधिक करनी पड़ेगी। बड़े बुजुर्गों से समझौता करना पड़ेगा। आप फुल एनर्जी के साथ काम करेंगे।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 9
तुला : मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा
आज आपका दिन आपके जीवन में नया बदलाव लायेगा। मेहनत करने से सारा काम आपका आसान होता रहेगा। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग का अच्छा लाभ कमाएंगे। दाम्पत्य जीवन का सुख आनन्द मिलेगा। अपने आराध्य देव की उपासना करने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। आज आपको बॉस का दिया हुआ टारगेट पूरा करना होगा। आज किसी नए व्यक्ति से मुलाकात होगी।
शुभ रंग: हरा
शुभ अंक: 4
वृश्चिक : किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी
आज आपको भागदौड़ वाला काम करना पड़ सकता है। कार्य के प्रति आपकी मेहनत से ऑफिस में आपका स्तर ऊँचा होगा। किसी पारिवारिक सदस्य से आपको सहायता मिलेगी। आज आप किसी नये स्थान पर जायेंगे। आज बाहर का मसालेदार खाना खाने से परहेज़ करने की आवश्यकता है ,नहीं तो आपकी सेहत बिगड़ सकती है। आज आप अपनी जरुरत की वस्तु खरीदेंगे। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरूर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं।
शुभ रंग: नीला
शुभ अंक: 3
धनु : आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे
आज आपका दिन बहुत ज्यादा ही खुशहाल रहने वाला है। आप किसी धार्मिक कार्य को करेंगे। परिवार वालों के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान कैंसिल होने की संभवाना है। ऑफिस में आपके काम से खुश होकर बॉस आपको अच्छा वेतन देंगे। निजी सम्बन्धों में आपसी प्रेम बढ़ेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी लेनी पड़ सकती है। आज सिर्फ सुनी सुनाई और आलोचनात्मक बातों पर ध्यान ना दें तथा अपनी भावनाओं व क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज साझेदारी से बिजनेस में कोई भी महत्वपूर्ण फैसला न लें।
शुभ रंग: काला
शुभ अंक: 1
मकर : पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा
आज आपको किसी मरीज़ की सेवा करने का मौका मिलेगा। ब्लड प्रेशर के मरीजों को आज काफी हद तक आराम मिलेगा। इस महीने आप अपने कैरियर के प्रति ज्यादा चिंता में रहेंगे, परन्तु यह समय घबराहट का नहीं, अपनी क्षमता पर भरोसा करके आगे बढ़ने का समय है। आप धैर्यवान है इसलिए धैर्य रख के काम को करना होगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे।
शुभ रंग: सिल्वर
शुभ अंक: 9
कुंभ : पॉजिटिव सोच बनाये रखें
आज आपका दिन बहुत ही ज्यादा बढ़िया रहने वाला है। आपको जिन्दगी में आज नया कदम उठाने का अवसर मिलेगा जो आपकी जिन्दगी में नया मोड़ लायेगा। पॉजिटिव सोच बनाये रखें। आपके व्यापार में आज बाहरी व्यक्ति सहायता करेगा, जिससे आपको काफी लाभ होगा। आज आपको सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य चेतन्न रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी।
शुभ रंग: इंडिगो
शुभ अंक: 8
मीन : रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है
आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। साहित्यिक जगत से जुड़े लोगों कों आज सम्मान मिलेगा। प्रॉपर्टी लेने का विचार बना रहे लोग आज प्रॉपर्टी डीलर से मिलेंगे। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है। आज किसी रोचक व्यक्ति के आने से घर में उत्साह का माहौल रहेगा। बडों का आशीर्वाद मिल सकता है। किसी मित्र से उसका काम पूरा करने का वादा किया है, आप उसे पूरा करेंगे।
शुभ रंग: गोल्डन
शुभ अंक: 2
Panchang, 25 नवंबर 2025 का पंचांग: राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 03, शक संवत 1947, मार्गशीर्ष शुक्ल, चतुर्थी, सोमवार, विक्रम संवत 2082। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 09, जमादि उल आखिर 02, हिजरी 1447 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 24 नवम्बर 2025 ई.। सूर्य दक्षिणायण, दक्षिण गोल, हेमन्त ऋतुः। राहुकाल प्रातः 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक।
सूर्योदय 06:52 ए एम
सूर्यास्त 05:24 पी एम
चन्द्रोदय 11:02 ए एम
चन्द्रास्त 09:33 पी एम
जानें मंगलवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त 05:04 ए एम से 05:58 ए एम
प्रातः सन्ध्या 05:31 ए एम से 06:52 ए एम
अभिजित मुहूर्त 11:47 ए एम से 12:29 पी एम
विजय मुहूर्त 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
गोधूलि मुहूर्त 05:22 पी एम से 05:49 पी एम
सायाह्न सन्ध्या 05:24 पी एम से 06:45 पी एम
अमृत काल 05:00 पी एम से 06:45 पी एम
निशिता मुहूर्त 11:42 पी एम से 12:35 ए एम, नवम्बर 26
रवि योग 11:57 पी एम से 06:53 ए एम, नवम्बर 26
अशुभ मुहूर्त
राहुकाल 02:46 पी एम से 04:05 पी एम
यमगण्ड 09:30 ए एम से 10:49 ए एम
आडल योग 01:41 ए एम, नवम्बर 26 से 06:53 ए एम, नवम्बर 26
विडाल योग 05:29 पी एम से 01:41 ए एम, नवम्बर 26
गुलिक काल 12:08 पी एम से 01:27 पी एम
दुर्मुहूर्त 08:58 ए एम से 09:40 ए एम, 10:48 पी एम से 11:42 पी एम
वर्ज्य 04:13 ए एम, नवम्बर 26 से 05:56 ए एम, नवम्बर 26
बाण रोग 11:39 ए एम तक
Aaj Ka Rashifal 25 November 2025 : मार्गशीर्ष (अगहन) मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है, 25 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): जो लोग आपके शुभचिंतक माने जाते हैं, वे आपकी पीठ पीछे आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पढ़ाई कमजोर रहेगी। बहस या तर्क-वितर्क का खतरा रहेगा। मानसिक और शारीरिक थकान होगी। जल्दबाजी में गलतियां हो सकती हैं। इनकम और खर्च नॉर्मल रहेगा। शुभ अंक: 5-7-9
वृषभ (Taurus): बुरी संगत से बचें। शक है कि चीजें उम्मीद के मुताबिक होंगी। सेहत ठीक रहेगी। लेन-देन में उलझन ठीक नहीं है। दूसरों के मामलों में बेवजह दखल देने से बचें। बेवजह शक से मानसिक परेशानी हो सकती है। डर रहेगा और दुश्मन से नुकसान होने की संभावना रहेगी। अकेले रहने से बचें। शुभ अंक: 3-5-7
मिथुन (Gemini): आपका मन करेगा कि आप अपना बिजनेस बढ़ाएं। पढ़ाई का काम आसानी से पूरा हो जाएगा। बिजनेस और प्रोफेशन पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। आपका मन खुश रहेगा। रियल एस्टेट या खेती-बाड़ी के कामों में आपकी दिलचस्पी बढ़ेगी। अपनों का साथ मिलेगा। बिजनेस और प्रोफेशन में स्थिति अच्छी रहेगी। शुभ अंक: 2-4-6
कर्क (Cancer): नए बिजनेस कॉन्ट्रैक्ट साइन होंगे। दोस्तों से सावधान रहना सबसे अच्छा है। शारीरिक सुख के लिए नशे की लत छोड़ दें। आपके काम में आने वाली रुकावटें दूर होंगी और आपको तरक्की का रास्ता मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। भगवान जो करते हैं, वह सही होता है, इसलिए पूरी लगन से काम करें। यात्रा हो सकती है। शुभ अंक: 5-7-9
सिंह (Singh): काम पर अच्छा माहौल रहेगा। दोपहर से पहले का समय आपके लिए अच्छा रहेगा। बिज़नेस के काम में तरक्की होती रहेगी। लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने की कोशिशें होंगी। सफलता पाने के लिए मेहनत करने से फायदा होगा। दूसरों के मामलों में पड़ने के बजाय अपने काम पर ध्यान दें। शुभ अंक: 2-5-8
कन्या (Virgo): इमोशन बढ़ेंगे। आपके जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद होगी। आप धार्मिक कामों में समय और पैसा खर्च करेंगे। दोपहर के बाद फायदेमंद कामों में आ रही रुकावटें दूर हो जाएंगी। आपका काम आसानी से आगे बढ़ेगा। बच्चों के साथ परेशानियां खत्म होंगी। आपसी प्यार बढ़ेगा। शुभ अंक- 3-5-7
तुला (Libra): योजनाओं को लागू करने के लिए समय अच्छा और पॉजिटिव निकल रहा है। बिज़नेस में नया तालमेल और सहयोग बनेगा। जीवनसाथी या दोस्तों के साथ पार्टनरशिप से फ़ायदा होगा। सफलता पक्की है। अपना काम सोच-समझकर शुरू करें। शुभ अंक- 2-5-7
वृश्चिक (Scorpio): बिज़नेस में दुश्मन आपको परेशान कर सकते हैं। इसमें समय लगेगा। मोल-भाव करके काम निकालना अच्छा आइडिया नहीं है। आध्यात्मिक रुचि बढ़ेगी। ज़रूरी काम समय पर पूरे करना फ़ायदेमंद रहेगा। सेहत ठीक रहेगी। बिज़नेस के हालात अच्छे रहेंगे। काम सफल होंगे। शुभ अंक- 4-5-7
धनु (Sagittarius) : फ़ायदेमंद प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की कोशिशें तेज़ होंगी। समाज में इज़्ज़त बढ़ेगी। इनकम और खर्च बैलेंस रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। बिज़नेस और प्रोफ़ेशन पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और तरक्की का रास्ता मिलेगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। शुभ अंक- 3-6-8
मकर (Capricorn): घूमने-फिरने में समय बीतेगा। इज़्ज़त बढ़ेगी। अच्छे काम का रास्ता बनेगा। अपने फ़ायदेमंद काम सुबह जल्दी पूरे कर लें। शुद्ध गोचर से फ़ायदा होगा। सेहत बहुत अच्छी रहेगी। घूमने-फिरने से अच्छे नतीजे मिलेंगे। पैसे के फायदे के लिए किए गए कामों का तुरंत फायदा मिलेगा। शुभ अंक: 4-6-8
कुंभ (Aquarius): मनोरंजन पर पैसा खर्च होगा। इनकम और खर्च बैलेंस रहेगा। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी। लेन-देन में आ रही रुकावटों को दूर करने की कोशिशें सफल होंगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। पढ़ाई-लिखाई का काम आसानी से पूरा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। किसी महिला का सपोर्ट मिलेगा। शुभ अंक: 2-5-8
मीन (Pisces): काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी और तरक्की का रास्ता मिलेगा। सुबह कोई ज़रूरी काम पूरा होने के बाद पूरे दिन जोश बना रहेगा। किसी फायदेमंद काम के लिए खर्चीले हालात बनेंगे। कम मेहनत में फायदा होगा। इन्वेस्टमेंट से फोयदा होने लगेगा। पैसे की हालत सुधरेगी। शुभ अंक: 2-4-6
Aaj ka Panchang 24 November 2025: आज यानी 24 नवंबर को मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की शुक्ल चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर हर महीने विनायक चतुर्थी (Vinayak Chaturthi 2025) मनाई जाती है। इस खास अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने का विधान है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, विनायक चतुर्थी के दिन सच्चे मन से गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही जीवन में सुख-शनि बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 24 November 2025) के बारे में।
तिथि: शुक्ल चतुर्थी
मास पूर्णिमांत: मार्गशीर्ष
दिन: सोमवार
संवत्: 2082
तिथि: शुक्ल चतुर्थी – रात 09 बजकर 22 मिनट तक
योग: शूल – दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक
करण: वणिज – प्रातः 08 बजकर 25 मिनट तक
करण: विष्टि – रात 09 बजकर 22 मिनट तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय: प्रातः 06 बजकर 51 मिनट पर
सूर्यास्त: सायं 05 बजकर 25 मिनट पर
चंद्रोदय: प्रातः 10 बजकर 19 मिनट पर
चंद्रास्त: रात 08 बजकर 34 मिनट पर
सूर्य राशि: वृश्चिक
चन्द्रमा की राशि: धनु
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त: प्रातः 11 बजकर 47 मिनट से दोपहर 12 बजकर 29 मिनट तक
अमृत काल: सायं 04 बजकर 36 मिनट से सायं 06 बजकर 22 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल: प्रातः 08 बजकर 10 मिनट से प्रातः 09 बजकर 29 मिनट तक
गुलिकाल: दोपहर 01 बजकर 27 मिनट से दोपहर 02 बजकर 46 मिनट तक
यमगण्ड: प्रातः 10 बजकर 49 मिनट से दोपहर 12 बजकर 08 मिनट तक
Aaj Ka Rashifal 24 November 2025 : आज का राशिफल 24 नवंबर 2025: सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र और शुला योग का शुभ संयोग बन रहा है। चंद्रमा धनु राशि में गोचर कर रहे हैं। इस खास ज्योतिषीय परिस्थिति में सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ने वाला है। आज मेष राशि को भाग्य का समर्थन मिलेगा और परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जबकि वृषभ राशि वालों को अपनी सेहत के प्रति लापरवाही से बचना होगा। कर्क राशि के लिए शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी सफलता के योग हैं और धनु राशि के लिए यह दिन सामान्य से बेहतर रहने वाला है। आइए जानते हैं पंडित मुकेश भारद्धाज से आज सभी राशियों के लिए कामकाज, प्रेम संबंध और स्वास्थ्य के मोर्चे पर सितारे क्या कहते हैं।
आज का मेष राशिफल (Aaj ka Rashifal Mesh)
भाग्य के समर्थन और परिवार जनों के सहयोग से विवाद सुलझेंगे। मांगलिक कार्यों की योजना बनेगी। दूर दृष्टि से निर्णय लेने होंगे। शिक्षा से संबंधित योजनाओं के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।
शुभ रंग - ऑफ़ व्हाइट कलर
शुभ अंक - 4
आज का वृषभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrishabh)
भावनात्मक संबंधों में अति भावुकता में बड़े वादे करने से स्वयं को रोकना होगा। आर्थिक मोर्चे पर कार्यों की गति धीमी हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। यात्रा योग बन रहे हैं।
शुभ रंग - डार्क ब्राऊन
शुभ अंक - 5
आज का मिथुन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Mithun)
आर्थिक मोर्चों पर कार्य करने का समय है। भावनात्मक संबंधों की प्रति अनुराग बढ़ेगा। मित्रों और परिवार जनों की मदद से कठिन लक्ष्य भी पूरे होने की संभावना रहेगी। दूसरों की प्रसन्नता के लिए धन खर्च करना पड़ सकता है।
शुभ रंग - लाईट ग्रीन कलर
शुभ अंक - 3
आज का कर्क राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kark)
नए विचार आंदोलित कर सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलना मुश्किल रहेगा। नई परिस्थितियों के अनुरूप ढ़लने के लिए तैयार रहें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता बड़ी हो सकती है। प्रयासों का स्तर ऊंचा कर लें।
शुभ रंग - गोल्डन कलर
शुभ अंक - 6
आज का सिंह राशिफल (Aaj Ka Rashifal Singh)
मित्रों या परिवार जनों को मदद करनी पड़ सकती है। कानूनी सीमाओं का ध्यान रखना होगा। भावनात्मक संबंधों से समर्थन मिलने से उत्साह में वृद्धि होगी। कार्यों की दिशा बदलेगी। अर्थव्यवस्था में सुधार की संभावना है।
शुभ रंग - यलो कलर
शुभ अंक - 3
आज का कन्या राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kanya)
व्यापार में नए लोगों के साथ सावधानी से आगे बढ़ना होगा। विभिन्न वर्तमान मुद्दों पर घर के बुजुर्गों की राय लेना समस्याओं से बचाएगा। प्रेम संबंधों में नाराजगी बढ़ सकती है। समय रहते प्रयास करने होंगे।
शुभ रंग - सिल्वर कलर
शुभ अंक - 2
आज का तुला राशिफल (Aaj Ka Rashifal Tula)
कामकाज और भावनात्मक मुद्दों के बीच सही संतुलन बनाना होगा। नकारात्मक लोगों से दूरी बनानी होगी। रोजगार में स्थान या व्यवस्था परिवर्तन के अवसर सामने हैं। उच्च अधिकारियों से संपर्क में रहना लाभदायक रहेगा।
शुभ रंग - क्रीम कलर
शुभ अंक - 9
आज का वृश्चिक राशिफल (Aaj Ka Rashifal Vrischik)
व्यवहार कुशलता से आर्थिक उपलब्धियां हासिल हो सकती हैं। खर्चो को नियंत्रित रखने के लिए विशेष प्रयत्न करने होंगे। भावनात्मक संबंधों में विशेष स्मृतियां सजोंने का समय है।
शुभ रंग - पीच कलर
शुभ अंक - 3
आज का धनु राशिफल (Aaj Ka Rashifal Dhanu)
सामान्य से बेहतर दिन रहने की संभावना है। कार्य कुशलता में वृद्धि होगी। लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। कार्य स्थल पर सहयोग मिलने की संभावना है। आध्यात्मिक क्रियाकलापों में वृद्धि होने से मन में शांति रहेगी।
शुभ रंग - डार्क ग्रीन
शुभ अंक - 8
आज का मकर राशिफल (Aaj ka Makar Rashifal)
अपने निजी कार्यों पर एकाग्रता बनाए रखनी होगी। कुटिल लोग लक्ष से भटकाने का प्रयास करेंगे। भावनात्मक संबंधों में व्यर्थ की बहस से सम्बंधों में नकारात्मकता अनुभव करेंगे। आर्थिक रूप से आत्मनिर्भरता रहेंगे।
शुभ रंग - लाईट पिंक
शुभ अंक - 7
आज का कुंभ राशिफल (Aaj Ka Rashifal Kumbh)
व्यस्त दिन रह सकता है विभिन्न प्रकार के कार्यों में हिस्सेदारी रहेगी। सामाजिक तौर पर प्रतिष्ठा मिलने से गौरव अनुभव करेंगे। मित्रों और परिवार जनों के साथ मांगलिक कार्यों का हिस्सा हो सकते हैं।
शुभ रंग - ग्रे कलर
शुभ अंक - 2
आज का मीन राशिफल (Aaj Ka Rashifal Meen)
व्यस्तता के बावजूद आर्थिक लाभ को बढ़ाने में मुश्किल का सामना करेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यक्रम से मानसिक शांति अनुभव करेंगे। परिवार में छोटे विवाद तनाव का कारण बन सकते हैं। बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखना होगा।
शुभ रंग - कॉफी कलर
शुभ अंक - 4
Panchang 23 November 2025 : पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 23 नवंबर 2025 दिन रविवार मार्गशीर्ष माह, शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। आज का पंचांग इस प्रकार है।
सूर्य अयन-दक्षिणायन
विक्रम संवत-2082
शक संवत-1947
सम्वत्सर-पिंगल
दिशाशूल-पश्चिम
ऋतु-हेमन्त
नक्षत्र-मूल
योग-धृति
करण-तैतिल
चंद्रराशि-धनु
सूर्यराशि-वृश्चिक
राहुकाल
शाम 4.30 बजे से शाम 6 बजे तक
Aaj Ka Rashifal 23 November 2025 : मार्गशीर्ष (अगहन) मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है, 23 नवंबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकते हैं, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): बुद्धि और धन का दुरुपयोग न करें। कारोबार में स्थिति नरम रहेगी। भाईचारे की ओर से विरोध की आशंका है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। फालतू बातों में समय बर्बाद करने की बजाय काम पर ध्यान दें। मेल-मिलाप से काम चलाने के प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। शुभ अंक-2-5-7
वृषभ (Taurus): कार्यों में बाधाएं दूर होंगी और प्रगति का मार्ग मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे काम के रास्ते बनेंगे। अपनी रुचि का काम सुबह ही पूरा कर लें, क्योंकि आगे काम का दायरा सीमित रहेगा। स्वास्थ्य भी कमजोर रहेगा। शुभ अंक-2-3-5
मिथुन (Gemini): यात्रा के सार्थक परिणाम मिलेंगे। मेल-मिलाप से चीज़ें सुलझाने की कोशिश फायदेमंद रहेगी। आपके कार्य में सुविधाएं मिलने से प्रगति होगी। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। नई जिम्मेदारियां बढ़ने के योग बनेंगे। अपना काम प्राथमिकता से करें। चिंताजनक माहौल से राहत मिलेगी। शुभ अंक-2-3-8
कर्क (Cancer): अतिथियों का आगमन होगा। सरकारी कार्यों से लाभ। पैतृक संपत्ति से लाभ। अतिथियों का आगमन होगा। पुरानी गलतियों पर पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। वाहन चलाते समय सावधान रहें। बातचीत में संयम बरतें। आय के अच्छे योग बनेंगे। शुभ अंक-2-5-8
सिंह (Singh): परिजनों का सहयोग और तालमेल काम को आसान बना देगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार-व्यवसाय पर ध्यान देने से सफलता मिलेगी। संतोषजनक सफलता मिलेगी। शुभ अंक-4-8-9
कन्या (Virgo): अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी एवं संतान पक्ष से कुछ चिंता रहेगी। शिक्षा के क्षेत्र में अपेक्षित कार्य होने में संशय है। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। दोस्तों से सावधान रहें। भौतिक सुख के लिए व्यसनों का त्याग करें। कार्य सफल होंगे। शुभ अंक-2-8-9
तुला (Libra): मन प्रसन्न रहेगा। रियल एस्टेट या कृषि उद्यम खरीदने में रुचि जगेगी। आपसी प्रेम में वृद्धि होगी। भविष्य की योजनाओं पर चर्चा होगी। सहयोग प्राप्त होगा। आप स्वयं को अधिक सक्रिय पाएंगे। आपको परामर्श आदि सभी का सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-5-7-9
वृश्चिक (Scorpio): दिन का माहौल दिखावटी और फिजूलखर्ची वाला रहेगा। वरिष्ठ लोगों से वाद-विवाद के कारण वातावरण में तनाव उत्पन्न होगा। जल्दबाजी से बचें। संयमित भाषा का प्रयोग करें। कुछ कार्यक्रमों में बदलाव करना पड़ेगा। किसी को नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें, अन्यथा नुकसान संभव है। अपने विवेक के अनुसार कार्य करें। शुभ अंक-1-2-7
धनु (Sagittarius) : परिवार के सदस्यों की मदद मिलेगी और आपको आर्थिक परेशानियों से भी राहत मिलेगी। प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। सभाओं और समाज में सम्मान मिलेगा। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि हेतु कोई सामाजिक कार्य संपन्न होगा। आपको मनपसंद भोजन सामग्री मिलेगी। शुभ अंक-1-4-8
मकर (Capricorn): प्रतिष्ठा बढ़ाने वाला कोई सामाजिक कार्य संपन्न होगा। मौज-मस्ती का दिन रहेगा और व्यावसायिक प्रगति भी होगी। जीवन स्तर में सुधार की आशा रहेगी। ज्ञान-विज्ञान में वृद्धि होगी और सज्जनों का सहयोग मिलेगा। मनोरथ प्राप्ति की संभावना है। स्त्री एवं संतान से सहयोग मिलेगा। शुभ अंक-5-6-8
कुंभ (Aquarius): कुछ काम भी पूरे होंगे। अनावश्यक भागदौड़ से बचें तो अच्छा है। प्रियजनों से मुलाकात का अवसर मिलेगा। अवरोधित कार्य पूर्ण होंगे। कुछ तनाव हो सकता है। महत्वपूर्ण कार्य समय पर पूरे कर लें तो बेहतर रहेगा। भाई-बहन के बीच प्रेम बढ़ेगा। अपने विवेक से कार्य करें। शुभ अंक-5-7-8
मीन (Pisces): आशा एवं उत्साह के कारण सक्रियता बढ़ेगी। आगे बढ़ने के अवसर लाभकारी सिद्ध हो रहे हैं। आपको कोई पसंदीदा वस्तु या नए वस्त्र और आभूषण प्राप्त होंगे। बैठकों और सेमिनारों में सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक मान्यताएं फलीभूत होंगी। सुख और आनंद का कारक समय है। यात्रा सुखद रहेगी। शुभ अंक-3-5-7




.jpg)

.jpg)



.jpg)



.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)

