BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |    Ration Card के बदले रोजगार सहायक की Dirty Deal, बोला- ‘पहले मेरे साथ शारीरिक संबंध बनाओ फिर मिलेगा राशन कार्ड    |
29 जून को बिना पंचांग देखें निपटा लें शुभ कार्य, इसके बाद शुरू हो जाएगें चार्तुमास

29 जून को बिना पंचांग देखें निपटा लें शुभ कार्य, इसके बाद शुरू हो जाएगें चार्तुमास

29 जून 200 का दिन बहुत ही शुभ है. इस दिन भड़ली नवमी है. मान्यता है कि इस दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पंचांग देखे ही किया जा सकता है. आज के दिन शादी विवाह, मुंंडन, नामकरण संस्कार आदि किए जा सकते हैं. लेकिन इस दिन के बाद शुभ कार्य नहीं किए जा सकेंगे.


1 जुलाई से चार्तुमास आरंभ हो रहे हैं. चार्तुमास के चार महीनों तक कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है. इन चार में भगवान का स्मरण किया जाता है. हिंदू धर्म में चार्तुमास का विशेष महत्व बताया गया है. इन चार माह में व्यक्ति को अनुशासित जीवनशैली का पालन करना चाहिए.


पंचांग के अनुसार 29 जून को नवमी की तिथि है. इस नवमी को भड़ली नवमी भी कहा जाता है. चर्तुमास से पहले यह आखिरी शुभ तिथि मानी गई है. जिसमें किसी भी शुभ कार्य को किया जा सकता है. इसके लिए पंचांग की भी मदद लेने की जरूरत नहीं पड़ती है. आषाढ़ी मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन भी माना गया है.


29 जून की नवमी का महत्व

29 जून की नवमी का विशेष महत्व है. इस दिन सोमवार है. सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है. चार्तुमास लगने के बाद जब भगवान विष्णु पाताल लोक में अपने शयन कक्ष में विश्राम के लिए प्रस्थान कर जाते हैं तो सृष्टि की बागडोर भगवान शिव के हाथों में आ जाती है.


आज है अबूझ मुहूर्त
अबूझ मुहूर्त वे शुभ मुहूर्त कहलाते हैं जिनमें पंचांग देखने की आवश्यकता नहीं पड़ती है. पंचांग के अनुसार वसंत पंचमी, फाल्गुन शुक्ल पक्ष की दूज फुलेरा दूज, राम नवमी, जानकी नवमी, वैशाख पूर्णिमा, गंगा दशमी, भड़ली नवमी और अक्षय तृतीया की तिथि को अबूझ मुहूर्त माना गया है 

आज दिनांक 28 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 28 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 28 जून का राशिफल

मेष:

आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं पर उपाय करके घर से निकलें तो लाभ होगा। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होगा।, मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। सावधानी पूर्वक वहीं काम करने की करें, जिससे आपका आत्म सम्मान बढ़े। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मिश्रित फलकारक होगा। किसी भी तरह के वाद-विवाद में न पड़ें अन्यथा विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। आज का दिन भागदौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। प प्रतिशती के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। अतिथि के आगमन पर कुछ खर्च हो सकता है। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन संपत्ति दायक है। मेहनत के अनुपात में शुभ लाभ प्राप्त होगा। पराक्रम में वृद्धि होगी। आज आपका मनोबल बढ़ेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे। धन प्राप्ति के विशेष योग बन रहे हैं। प्रेम विवाह के इच्छुक जातकों के लिए समय अनुकूल है। माता का स्वास्थ्य प्रतिकूल रह सकता है। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आपके ग्रह उत्तम संपत्ति की प्राप्ति की ओर संकेत कर रहे हैं, जिसमें कुछ खर्चा भी संभव है। धन निवेश से लाभ होगा। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना रहेगा लाभकारी रहेगा। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रूके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

कार्यक्षेत्र में उच्चाधिकारी का सहयोग मिलेगा और उत्साह बना रहेगा। बिजनस में पुरानी समस्याओं का अंत होगा। प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में ट्रासंफर हो सकता है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्टा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। मंदी के दौर में अत्यधिक खर्च से बचें। कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं लेकिन आप अपनी सूझबूझ के साथ उनको निपटा देंगे। व्यर्थ की यात्रा भी हो सकती है, सोच-समझकर ही कार्य-व्यवहार करें। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारक होगा। बहस व टकराव से बचें। भाग्य 72 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

कार्यों की पूर्णता होगी। जोखिमपूर्ण निवेश में लाभ होगा। आज आपका चित्त प्रसन्न रहेगा। प्रिय व्यक्ति से मुलाकात होगी। आज आपके पास अनेक प्रकार के लोग आश्रय लेने आएंगे, सबका सम्मान करें। यही लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। किसी मित्र की सहायता का अवसर प्राप्त होगा। प्रेमजीवन मधुर बना रहेगा। पिता का मार्गदर्शन आपको कठिन परिस्थितियों में सहायता करेगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज का दिन आनंद में बीतेगा। पूरे दिन कार्य की व्यस्तता रहेगी। लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद करने पर मान-सम्मान और यश में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों में रूचि बढ़ेगी। कार्यक्षेत्र में आज सफलता एवं नई योजना भरा दिन होगा। सुख के साधन बढ़ेंगे। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं, समय का लाभ उठाएं। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

आज बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है, भाग्य आज आपका साथ देगा। अध्यात्मिक सुख एवं सुख-शांति का वातावरण बना रहेगा। विरोधी परास्त होंगे। यात्रा लाभकारी रहेगी। आपके अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, इससे स्थायी सफलता मिल जाएगी। भाग्य 88 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज कहीं भी जाएं सतर्क रहें। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। जरा सी लापरवाही आपको नुकसान पहुंचा सकती है। यात्रा न करें। वाहन धीमी गति से चलाएं। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से व्यवस्थित कर लें, हो सकता है आगे समय न मिले। प्रेम संबंध मानसिक शांति व प्रसन्नता का कारण बनेंगे। भाग्य 70 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। प्रिय व्यक्ति का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। शेयर में निवेश कर सकते हैं। अगर कोई नया कार्य या रोजगार आदि शुरू करने की सोच रहे हैं, तो अवश्य करें। धन व धर्म कीर्ति की वृद्धि होगी। परिवार के किसी सदस्य से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज मनोरथ सिद्धि कारक है। अचानक कोई शुभ समाचार या रूका हुआ धन प्राप्त होगा। उन्नतिदायक दिन है, शत्रु बलहीन रहेंगे। आय-संपत्ति के लिए शुभ दिन है। घरेलू स्तर पर मांगलकि कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

 

आज दिनांक 27 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 27 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 27 जून का राशिफल

मेष:

कारोबार सामान्य रहेगा। मनोरंजन कार्य पर खर्च हो सकता है। आज आपको अपनी प्रतिभा का लाभ मिलेगा और आपकी पहचान बनेगी। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं लाभ देंगी। घर से बाहर मास्क लगाकर ही निकलें। यात्रा सामान्य लाभप्रद रहेगी। उच्चाधिकारी से वाद-विवाद होने से कानूनी पक्ष नया मोड़ ले सकता है। सांयकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। भाग्य 75 प्रतिशत साथ देगा।

वृषभ:

आज का दिन मध्यम फलदायी होगा। कार्यक्षेत्र में आज कोई नया कार्य न करें। आज कार्यक्षेत्र में अधिकारी या व्यवसाय क्षेत्र में व्यापारी से अनबन हो सकती है। जोखिमपूर्ण निवेश करने से बचें। पूरे दिन किसी से वाद-विवाद में न पड़ें, क्रोध पर नियंत्रण रखें। सोशल डिस्टन्सिंग का पालन करें। घर गृहस्थी के उपयोग की कोई प्रिय वस्तु खरीदी जाएगी। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनाए रखें। भाग्य 60 प्रतिशत साथ देगा।

मिथुन:

आज का दिन महत्वाकांक्षी प्रवृति वालों के लिए शुभ फलदायक रहेगा। आज आपका मनोबल बढ़ेगा, जिससे कारोबार में बेहतरी आएगी। कार्यक्षेत्र में नए संपर्क बनेंगे और लाभकारी रहेंगे। अपने कार्यकौशल से आप शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे। राजनीतिक गतिविधियों में रूकावट रहेगी। नवनिर्माण की रूप रेखा बनेगी। किसी मंगलमय समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

कर्क:

आज का दिन मिश्रित फलदायी होगा। लेन-देन के कार्यों में सावधान रहें। धन निवेश करते समय विशेष सावधानी बरतें। जीवनसाथी एवं व्यापार में साझीदारों का सहयोग मिलेगा। आज किसी को उधार न दें, क्योंकि आज दिए हुए धन को वापस आने की आशंका कम है। घर से बाहर हमेशा मास्क लगाकर ही निकलें और स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखें। अत्यधिक श्रम से थकान हो सकती है, सावधान रहें। सद्कार्यों में रूचि बनी रहेगी, मन को शांति मिलेगी। भाग्य 65 प्रतिशत साथ देगा।

सिंह:

आज प्रयास अथवा स्वयं कोशिश करने से प्रत्येक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के अवसर दिखाई दे रहे हैं। समाज में स्वच्छ छवि का निर्माण होगा। चल रहे साम्यक कार्यों में सजगता बरतें। नौकरी पेशा वर्ग को उन्नति मिल सकती है, प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। अवरोध-विरोध के होने पर भी सकल्पित कार्य सिद्ध होंगे। भाग्य 85 प्रतिशत साथ देगा।

कन्या:

आज का दिन मध्यम फलदायी होग। खर्च की अधिकता रहेगी। किसी न किसी कारण से अनावश्यक खर्च हो सकता है। आर्थिक संतुलन बनाकर चलें। व्यर्थ की यात्रा अवॉइड करने में ही बेहतरी है। कार्यक्षेत्र में उत्तरदायित्व बढऩे से कुछ असहज स्थिति उत्पन्न हो सकती है, घबराए नहीं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है, सतर्क रहें। भाग्य 66 प्रतिशत साथ देगा।

तुला:

आज आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। धन लाभ होगा और जोखिमपूर्ण निवेश करें तो लाभ अवश्य मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य मिलेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक पुराने मित्रों के मिलन से मन प्रसन्न रहेगा, मंगलमय समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्य 84 प्रतिशत साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपका सितारा अनुकूल है। बिजनस में लाभ होगा और सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक जीवन और कार्यक्षेत्र में आ रहीं कामकाज में आ रहीं बाधाएं दूर होंगी। आज आपका आधा दिन परोपकार करने में बीतेगा। दूसरों की सहायता करने से जो आत्मसंतुष्टि आपको प्राप्त होती है, उसकी तुलना अन्य किसी सांसारिक सुख से नहीं हो सकती। भाग्य 80 प्रतिशत साथ देगा।

धनु:

ऑफिस में आपके अधिकारों में वृद्धि होने के कारण साथियों का मूड कुछ खराब हो सकता है। आप अपने धैर्य और मृदु व्यवहार से वातावरण को हल्का करने में कामयाब होंगे। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा में निश्चित रूप से वृद्धि होगी। विरोधी परास्त होंगे। अपने प्रिय व्यक्ति की मदद करने के कारण कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। सांयकाल का समय देव दर्शन-प्रसाद-भक्तिभाव में व्यतीत होगा। भाग्य 86 प्रतिशत साथ देगा।

मकर:

आज परिश्रम अधिक और लाभ कम रहेगा। कार्यों में बाधाएं रहेंगी। आज किसी नई डील से अचानक धन का लाभ होगा। घर में प प्रतिशती या किसी संतान की अचानक तबीयत खराब होने से टेशन हो सकती है। यात्रा को अवॉइड करें और वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टन्सिंग का ध्यान रखें। भाग्य 78 प्रतिशत साथ देगा।

कुंभ:

अगर कोई नया रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो अवश्य करें, सफलता मिलेगी। अविवाहितों के विवाह की बात आगे बढ़ेगी। बड़ी मात्रा में रूपया हाथ में आने से संतोष होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करते समय या गाड़ी चलाते समय टेंशन को हावी न होने दें। दिन के उत्तरार्ध में पिछले दिनों से घर में चला आ रहा वाद-विवाद समाप्त हो जाएगा। कहासुनी को बातचीत से सुलझा लें। रात्रि का समय सैर सपाटे में व्यतीत करें। भाग्य 82 प्रतिशत साथ देगा।

मीन:

आज संघर्ष के बाद सफलता अवश्य मिलेगी। कोई नया आर्डर अथवा कॉन्ट्रेक्ट मिलने की संभावना है। जिन नौजवानों ने अभी अपने करियर की शुरुआत की है, उन्हें आज अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्ती में किसी स्पेशल स्कीम का हिस्सा न बनें, जोखिम के कामों से दूर रहें। भाग्य 87 प्रतिशत साथ देगा।

 

आज दिनांक 26 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 26 जून का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 26 जून का राशिफल

मेष:

घर एवं बाहर आज दोनों जगह वाद-विवाद से बचें। आज यदि व्यवसाय में आप कुछ नया शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो जल्दबाजी ना करें। पहले संबंधित कार्य के सभी पक्षों का सही ढंग से मूल्यांकन कर लें। इसके बाद ही किसी भी तरह का निर्णय लें। आप चाहें तो किसी बड़े-बुजुर्ग की भी राय ले लें। इसके अलावा नौकरी में आज आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी भी परास्त होंगे। भाग्य 78 प्रतिशत साथ रहेगा।

वृषभ:

पराक्रम में वृद्धि के योग हैं। इसके अलावा धन लाभ का योग है। आज किसी भी जगह की यात्रा मंगलमय रहेगी। कार्य पूर्ण होने के प्रबल आसार हैं। कार्य संबंधी किसी यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। हो सकता है कि आप न जाना चाहें, लेकिन बाद में विचार बनें और आप यात्रा के लिए तैयार हो जाएं। बहरहाल ये यात्रा आपके लिए लाभकारी भी हो सकती है। किसी ऐसे व्यक्ति से भी मुलाकात संभव है, जो भविष्य में आपके लिए सफलता की तमाम संभावनाएं लेकर आएगा। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

मिथुन:

आज कोई नया प्रॉजेक्ट या योजना प्रारंभ करना शुभ रहेगा। आज आपकी वाणी से निकले शब्द कल्याणकारी रहेंगे। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर भी जा सकते हैं। इसके अलावा आज आपको सामाजिक सम्मान मिलने के भी योग हैं। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर भी जाना हो सकता है। दांपत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। भाग्य 87प्रतिशत साथ रहेगा।

कर्क:

आज सोचा हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यवसाय में आज किसी भी कार्य को करेंगे तो सिद्धि प्राप्त होगी। आज के दिन किसी इलेक्ट्रॉनिक संबंधी कारोबार शुरू करने में धन खर्च का योग बन रहा है। कुल मिलाकर शुभ दिन रहेगा। बच्चों की कॉपी-किताबों संबंधी खर्चे बढ़ेंगे। इसके अलावा परिवार के किसी व्यक्ति से उपहार मिलने का भी योग बन रहा है। मानसिक तनाव हो सकता है। चोट-चपेट की आशंका है। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। भाग्य 76 प्रतिशत साथ रहेगा।

सिंह:

आज किसी को उधार देने से बचें। धन व्यय के योग हैं, यात्रा में कष्ट एवं मानसिक तनाव रह सकता है। किसी भी कार्य के लिए घर से निकलने से पहले दान जरूर दें। अगर आप व्यापारी हैं तो हो सकता है आज आपको अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ जाए। लेकिन निराश या फिर हार बिल्कुल न मानें, क्योंकि अंत में जीत आपकी ही होगी। वहीं नौकरी में हैं तो आज हो सकता है कि उच्चाधिकारियों के क्रोध का सामना करना पड़े। शाम तक स्थितियां आपको अपने फेवर में नजर आने लगेंगी। भाग्य 89 प्रतिशत साथ रहेगा।

कन्या:

कार्यों में आने वाली बाधाएं स्वत: दूर होने लगेंगी। शुभ समाचार मिलेगा इससे आपका मनोबल बढ़ेगा एवं सर्वव्यापी लाभ के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में यदि किसी नई योजना की जिम्मेदारी सौंपी जाए तो उससे पल्ला झाडऩे के बजाए स्वीकार कर लें। भविष्य में लाभ होने के योग हैं। घर-परिवार में किसी के साथ बहस करने से बचें। इससे आप काफी आहत हो सकते हैं और सामने वाले को भी ठेस पहुंचेगी। बेहतर यही होगा कि आप अपनी वाणी पर संयम रखें। भाग्य 83 प्रतिशत साथ रहेगा।

तुला:

कर्मक्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। घर में सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। नए संपर्क बनेंगे जो आगे जाकर आपको शुभ फल प्रदान करेंगे। इसके अलावा आज अविवाहितों के विवाह के भी योग बन रहे हैं। हो सकता है कुछ रिश्ते भी घर आएं और आपको समझ न आएं। लेकिन आप कुछ भी कहने से बचें। बेहतर यही होगा कि यह फैसला आप परिवार के सदस्यों पर ही छोड़ दें। रात्रि के समय परिवार के साथ वक्त हंसी-मजाक में बीतेगा। भाग्य 67फीसदी साथ है।

वृश्चिक:

आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। किसी धार्मिक स्थल की सैर पर भी जाने का प्लान कर सकते हैं। इस वक्त अपने इष्ट, देवी-देवता के दर्शन से मनोकामना पूर्ण होगी। सेहत के मामले में भी आज का दिन शुभ रहने वाला है। लंबे समय से चली आ रही घुटनों की समस्या आज सॉल्व हो सकती है। कारोबार की बात करें तो आज आप नए कारोबार को शुरू करने में होने वाले खर्च का आंकलन करेंगे। इसके अलावा हो सकता है शेयर में भी निवेश कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि पूरी जांच-पड़ताल के बाद ही शेयर में पैसे लगाएं। भाग्य 96प्रतिशत साथ है।

धनु:

आज यात्रा में सावधानी बरतें। चोट-चपेट की संभावना है। इसके अलावा व्यवसाय करते हैं तो आज वाद-विवाद की भी संभावनाएं बन रही हैं। इसलिए बेहतर यही होगा कि सोच-समझकर ही लोगों से बात करें। पत्नी के साथ भी किसी बात को लेकर बहस हो सकती है। रिश्तों को लेकर सजग रहें। बेवजह छोटी-छोटी बातों को तूल न दें। अन्यथा परेशानी हो सकती है। माता-पिता से उपहार मिलने का योग है। बचत की योजनाओं के बारे में भी विचार कर सकते हैं। भाग्य 64 प्रतिशत साथ है।

मकर:

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। अविवाहितों के लिए विवाह के प्रस्ताव आएंगे। घर में कोई आज आपको विरोधियों से बचकर काम करने की आवश्यकता है। अन्यथा आपको मिलने वाली नई उपलब्धि में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कुछ नए दायित्वों में भी वृद्धि होगी। इसको सहर्ष स्वीकार करने में आपके लिए लाभ की स्थितियां बनने का योग है। बहरहाल जो भी फैसला करें उसमें किसी की राय जरूर ले लें। आज किसी मांगलिक कार्य या उसकी तैयारी हो सकती है। भाग्य 57प्रतिशत साथ है।

कुंभ:

क्रोध पर नियंत्रण रखें तो शत्रुओं पर विजय मिलेगा। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। ससुराल पक्ष से उपहार मिलने के योग बन रहे हैं। फर्नीचर संबंधी कार्यों में भी धन खर्च हो सकता है। सायंकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है। वह किसी प्रतियोगिता में अव्वल आ सकता है या फिर किसी और दिशा में बेहतर कार्य करेगा। इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। भाग्य 98प्रतिशत साथ रहेगा।

मीन:

अपनी योग्यता के अनुसार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। संतान सुख, यात्रा में सफलता मिलने के योग हैं। नौकरी में यदि परिवर्तन करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो जब तक कोई दूसरी नौकरी न मिल जाए तब तक धैर्य बनाए रखें। अन्यथा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। आज पिता के साथ किसी बात को लेकर कुछ बातचीत होने की स्थिति आ सकती है। लेकिन आप ऐसी परिस्थिति में शांत ही रहें और उनकी बातों को चुपचाप सुन लें। इससे संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी अन्यथा रिश्तों में दूरियां आ सकती हैं।

 

आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

आज है स्कंद षष्ठी व्रत, जानिए महत्व, पूजा विधि एवं शुभ मुहूर्त

हर महीने की शुक्ल पक्ष षष्ठी के दिन स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाता है। इस बार यह तिथि 26 जून 2020, शुक्रवार को आ रही है। मुख्य रूप से यह व्रत दक्षिण भारत के राज्यों में लोकप्रिय है। इस दिन शिव-पार्वती के बड़े पुत्र कार्तिकेय की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार भगवान कार्तिकेय षष्ठी तिथि और मंगल ग्रह के स्वामी हंर तथा दक्षिण दिशा में उनका निवास स्थान है। इसीलिए जिन जातकों की कुंडली में कर्क राशि अर्थात् नीच का मंगल होता है, उन्हें मंगल को मजबूत करने तथा मंगल के शुभ फल पाने के लिए इस दिन भगवान कार्तिकेय का व्रत करना चाहिए, क्योंकि स्कंद षष्ठी भगवान कार्तिकेय को अधिक प्रिय होने के जातकों को इस दिन व्रत अवश्य करना चाहिए।

पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिकेय अपने माता-पिता और छोटे भाई श्री गणेश से नाराज होकर कैलाश पर्वत छोड़कर मल्लिकार्जुन (शिव जी के ज्योतिर्लिंग) आ गए थे और कार्तिकेय ने स्कंद षष्ठी को ही दैत्य तारकासुर का वध किया था तथा इसी तिथि को कार्तिकेय देवताओं की सेना के सेनापति बने थे।

भगवान कार्तिकेय को चंपा के फूल पसंद होने के कारण ही इस दिन को स्कंद षष्ठीि के अलावा चंपा षष्ठी भी कहते हैं। भगवान कार्तिकेय का वाहन मोर है। ज्ञात हो कि स्कंद पुराण कार्तिकेय को ही समर्पित है।

स्कंद पुराण में ऋषि विश्वामित्र द्वारा रचित कार्तिकेय 108 नामों का भी उल्लेख हैं। इस दिन निम्न मंत्र से कार्तिकेय का पूजन करने का विधान है। खासकर दक्षिण भारत में इस दिन भगवान कार्तिकेय के मंदिर के दर्शन करना बहुत शुभ माना गया है। यह त्योहार दक्षिण भारत, कर्नाटक, महाराष्ट्र आदि में प्रमुखता से मनाया जाता है। कार्तिकेय को स्कंद देव, मुरुगन, सुब्रह्मन्य नामों से भी जाना जाता है।

स्कंद षष्ठी की पूजन विधि :

* स्कंद षष्ठी के दिन व्रतधारी व्यक्तियों को दक्षिण दिशा की तरफ मुंह करके भगवान कार्तिकेय का पूजन करना चाहिए।

* पूजन में घी, दही, जल और पुष्प से अर्घ्य प्रदान करना चाहिए।

* रात्रि में भूमि पर शयन करना चाहिए।

भगवान कार्तिकेय की पूजा का मंत्र -

* 'देव सेनापते स्कंद कार्तिकेय भवोद्भव।
कुमार गुह गांगेय शक्तिहस्त नमोस्तु ते॥'

शत्रु नाश के लिए पढ़ें ये मंत्र-

*
ॐ शारवाना-भावाया नम:
ज्ञानशक्तिधरा स्कंदा वल्लीईकल्याणा सुंदरा
देवसेना मन: कांता कार्तिकेया नामोस्तुते।

इसके अलावा स्कंद षष्ठी के दिन भगवान कार्तिकेय के इन मंत्रों का जाप भी किया जाना चाहिए।

* कार्तिकेय गायत्री मंत्र- 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महा सैन्या धीमहि तन्नो स्कंदा प्रचोदयात'। यह मंत्र हर प्रकार के दुख एवं कष्टों के नाश के लिए प्रभावशाली है।

इस तरह से भगवान कार्तिकेय का पूजन-अर्चन करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है।

स्कंद षष्ठी पर पूजन के शुभ मुहूर्त

आषाढ़ शुक्ल षष्ठी तिथि का प्रारंभ 26 जून 2020, शुक्रवार को सुबह 7 बजकर 2 मिनट से होगा तथा 27 जून 2020, शनिवार को सुबह 5 बजकर 3 मिनट पर स्कंद षष्ठी समाप्त होगी।