लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
क्या भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म? जानिए क्या है पूरा मामला

क्या भारत में बंद हो जाएंगे फेसबुक और ट्विटर जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म? जानिए क्या है पूरा मामला

नई दिल्ली, क्या 26 मई से भारत में बंद हो जाएंगे टि्वटर, फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम जैसे सोशल प्लेटफॉर्म? यह सवाल इस वजह से क्योंकि केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स एवं इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मंत्रालय ने इस साल 25 फरवरी को सभी सोशल मीडिया कंपनियों को नए नियमों का पालन करने के लिए 3 महीने का समय दिया था, जिसकी मियाद 26 मई को खत्म हो रही है, लेकिन अभी तक सिर्फ एक भारतीय कंपनी को छोड़कर किसी कंपनी ने सरकार के नियमों का पालन नहीं किया है. वहीं दूसरी तरफ अभी तक सरकार की ओर से इस मियाद को बढ़ाने की कोई जानकारी आधिकारिक तौर पर सामने नहीं आई है.


सूत्रों से मिल रही जानकारी के मुताबिक कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने सरकार द्वारा जारी किए गए नियमों का पालन करने के लिए 6 महीने का और समय मांगा है, तो कुछ ने कहा कि वे विदेशों में स्थित अपने हेडक्वार्टर से निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहे हैं उसके बाद ही सरकार को कोई जवाब देने की स्थिति में होंगे. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अभी तक केवल Koo को छोड़ कर किसी अन्य कंपनी ने इनमें से किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं की है.


सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देश में कहा गया था कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को भारत में अपना ऑफिसर और कॉन्टैक्ट ऐड्रेस देना होगा, इसके साथ ही कंपलायंस अधिकारी की नियुक्ति करने के साथ ही शिकायत समाधान, आपत्तिजनक कंटेट की निगरानी, कंप्लायंस रिपोर्ट और आपत्तिजनक सामग्री को हटाना होगा.


अभी तक इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 79 के तहत इन सोशल मीडिया कंपनियों को इंटरमीडियरी के नाते किसी भी तरह की जवाबदेही से छूट मिली हुई थी. जिसका मतलब यह था कि इन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अगर कोई आपत्तिजनक जानकारी भी आती थी, तब भी यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उसकी जिम्मेदारी लेने से बच सकते थे और इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो सकती थी. लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देशों से साफ है कि अगर ये कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करती हैं तो उनका इंटरमीडियरी स्टेटस छिन सकता है और वे भारत के मौजूदा कानूनों के तहत आपराधिक कार्रवाई के दायरे में आ सकती हैं. 

Twitter Verification Restarts: आप भी कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

Twitter Verification Restarts: आप भी कर सकते हैं ब्लू टिक के लिए अप्लाई, जानें पूरा प्रोसेस

माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter ने लंबे इंतजार फिर से ब्लू टिक वेरिफिकेशन शुरू कर दिया है. कंपनी ने पब्लिक वेरिफिकेशन की इस सुविधा को साल 2017 में बंद कर दिया था और इसके बाद से ही यूजर्स इस सर्विस के फिर शुरू होने का इंतजार कर रहे थे. वहीं अब कंपनी ने यूजर्स के इंतजार को देखते हुए आखिरकार ब्लू टिक वेरिफिकेशन प्रोसेस दोबारा लॉन्च कर दिया है. यानि अब यूजर्स अपने अकाउंट को वेरिफाई करवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. यहां हम आपको बताएंगे इसका पूरा प्रोसेस…
Twitter ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पर घोषणा की है कि ब्लू टिक वेरिफिकेशन वापस आ गया है और अब यूजर्स अपना अकाउंट वेरिफाई करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं. साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि ब्लू टिक के लिए 6 प्रकार के अकाउंट होल्डर्स की अप्लाई कर सकते हैं. इसमें सरकार, कंपनी-ब्रांड, स्पोर्ट-गेमिंग, एंटरटेनमेंट, पत्रकार और ऑर्गेनाइजर-प्रभावशाली लोग शामिल हैं. लेकिन कंपनी ने जानकारी दी है कि आने वाले समय में ब्लू टिक वेरिफिकेशन सर्विस वैज्ञानिक, शिक्षा और धार्मिक नेताओं आदि के अकाउंट के लिए भी उपलब्ध कराई जाएगी.


ऐसे कर सकते हैं Twitter वेरिफिकेशन के लिए अप्लाई
• अगर आप भी Twitter पर ब्लू टिक पाना चाहते हैं तो उसके लिए आपको अपना अकाउंट वेरिफाई करवाना होगा. इसके लिए कंपनी की कुछ नियम मानने होंगे.
• इसके लिए आपको अपने अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर अप्लाई करना होगा.
• Twitter वेरिफाई होने के लिए आपके अकाउंट में स्पष्ट नाम होना चाहिए. साथ ही प्रोफाइल पिक्चर होना भी जरूरी है.
• इसके अलावा Twitter पर आपका वेरिफाइड मोबाइल नंबर, ई-मेल आईडी और कंपनी या ब्रांड की जानकारी होनी चाहिए.
• सबसे जरूरी बात है कि यदि आपका अकाउंट पिछले 6 महीने से एक्टिव है तभी आप वेरिफाई के लिए अप्लाई कर सकते हैं.
• इसके अलावा आपको verification.twitter.com पर जाकर यह स्पष्ट करना होगा कि आाप ऐसा क्या काम करते हैं जिसके लिए आपके अकाउंट को वेरिफाई किया जाए.
• अप्लाई के के बाद Twitter आपके अकाउंट की पूरी जांच करेगा और इसके बाद ही आपका अकाउंट वेरिफाई किया जाएगा.

 

OMG: इस बुजुर्ग की है 16 पत्नियां-151 बच्चे, 17वीं शादी की तैयारी, बोला- बीवियों को खुश करना ही मेरा काम

OMG: इस बुजुर्ग की है 16 पत्नियां-151 बच्चे, 17वीं शादी की तैयारी, बोला- बीवियों को खुश करना ही मेरा काम

16 Wives 151 Children: लोग अक्सर मजाक में कहते हैं कि एक बीवी को संभालना मुश्किल है. सोचिए अगर किसी की 16 बीवियां और 151 बच्चे हों तो उस शख्स के बारे में आप क्या कहेंगे…सोच लिया हो तो अब ऐसे शख्स के बारे में जान भी लीजिए. आजकल ये जनाब ट्रेंड कर रहे हैं.
खबर जिम्बॉब्वे से है. यहां एक शख्स ने 16 शादियां कीं, और पूरी जिंदगी वो बच्चे पैदा करता रहा है. अब तक वो 151 बच्चे पैदा कर चुका है.
आपको ये जानकर हैरानी होगी कि सिर्फ इतने भर से ये संतुष्ट नहीं है. अब ये 17वीं शादी की तैयारी कर रहा है. इतना सब करने के बाद ये जनाब कहते हैं कि इनकी लाइफ का एक ही लक्ष्य है, और वो है बीवियों को खुश रखना.
आपको बता दे इसकी उम्र है 66 साल. तमन्ना है कि मरने से पहले ये 100 शादियां और 1000 बच्चे पैदा करने की है
 

दूल्हे के खड़े होने की स्टाइल देखकर दुल्हन ने स्टेज पर ही पूछ लिया दो का पहाड़ा और फिर...

दूल्हे के खड़े होने की स्टाइल देखकर दुल्हन ने स्टेज पर ही पूछ लिया दो का पहाड़ा और फिर...

अक्सर जयमाल के दौरान शादियों में हंगामा और फिर बात बढ़ जाने को लेकर शादी टूटने की खबरें कई बार सुनी होंगी, लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि दुल्हन ने शादी करने से सिर्फ इसलिए मना कर दिया हो कि दूल्हा उसके सवालों का जवाब नहीं दे सका। दरअसल शिक्षित दुल्हन ने दूल्हे से दो का पहाड़ा पूछ लिया, लेकिन दूल्हा दो का पहाड़ा नहीं सुना सका। इसके बाद इससे आहत दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। घंटों आरजू मिन्नतों का दौर चलता रहा मगर बात नहीं बनी। मामला थाने तक पहुंच गया। अंततः बारात बिना दुल्हन के बैरंग वापस हो गई।
मामला महोबा जिले के खरेला थाने के बल्लायं गांव का है। यहां के रहने वाले रतीराम अहिरवार ने अपनी बेटी माया का विवाह महोबकंठ थाने के धवार गांव निवासी रंजीत अहिरवार के बेटे रामकिशुन के साथ तय किया था। 30 अप्रैल को शादी की तिथि तय हुई और दुल्हा बारात लेकर पहुंच गया। जयमाला की तैयारियां चल रही थीं। दुल्हन स्टेज पर पहुंची, उसे दूल्हे के खड़े होने की स्टाइल ठीक नहीं लगी। दुल्हन को दूल्हे के अशिक्षित होने का अंदेशा हुआ तो स्टेज पर ही दूल्हे से दो का पहाड़ा सुनाने को कहा। दूल्हन के सवाल के बाद दूल्हा बगलें झांकने लगा और उसकी पोल खुल गई। फिर क्या था दुल्हन ने अशिक्षित दूल्हे के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया।
दुल्हन के फैसला से वहां हड़कंप मच गया और दोनों पक्ष के लोगों ने बात बनाने का प्रयास किया मगर दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। बाद में मामला पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह कराई और दुल्हन पक्ष को शादी में खर्च किए गए चार लाख रुपया वापस दिलाए। दुल्हन के निर्णय की लोगों ने सराहना की, लेकिन कहा यह पहले पता करना चाहिए था। थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव का कहना है कि वर और वधु पक्ष के बीच विवाद होने पर शादी नहीं हो सकी है। बाद में दोनों पक्षों में सुलह हो गई।

 

पार्टनर से लड़ते वक्त गुस्से में गलती से भी ना कहें ऐसी बातें, रिश्ते में आ सकती है खटास

पार्टनर से लड़ते वक्त गुस्से में गलती से भी ना कहें ऐसी बातें, रिश्ते में आ सकती है खटास

Never say these things to your partner: हमने अक्सर देखा है की जब भी पार्टनर से लड़ाई होती है तो लोग एक दूसरे को बहुत कुछ कड़वा बोल देते हैं. इन बातों पर उस समय हमारा ध्यान नहीं जाता पर कभी-कभी गुस्से में बोले गए कुछ शब्द बाद में गंभीर रूप ले लेते है. यह रिश्ते में बिखराव की वजह बन जाते है. आपकों हमेशा इस बात का ध्यान रखना चाहिए की गुस्से में इन चीजों को कभी ना बोले वरना यह अपके रिश्ते में कड़वाहट और तनाव की वजह बन सकता है. पार्टनर से यह 4 बातें ना बोले यही आपके रिश्ते के लिए बेहतर होगा-
1. मैंने आजतक तुम्हारे लिए ये सब किया
अक्सर देखा गया है कि जब भी पति-पत्नी या पार्टनर के बीच लड़ाई होती है तो वह गुस्से में एक दूसरे के लिए किए गए कामों को गिनाने लगते है. वह सामने वाले के लिए कितना किया है या क्या किया है यह सब गुस्से में बोल देते है. ऐसा करना रिश्ते के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता. अगर आपने किसी के लिए कुछ किए और बाद में उसे सुना दिया तो उसका कोई अर्थ नहीं रह जाता. पार्टनर बाद में आपको इस बात पर ताना दे सकता है. ऐसी बाते रिश्ते में कड़वाहट पैदा कर देती हैं.
2. तुमसे शादी करके गलती कर दी
कई बार लोग लड़ाई में एक दूसरे पर दोषारोपण करते वक्त यह कह देते है कि तुमसे शादी नहीं करनी चाहिए थी. ऐसी बातें रिश्ते में दरार पैदा कर देती है और आपके पार्टनर के दिल को ठेस पहुंचाती है. ऐसा बार-बार बोलने से बात और बिगड़ जाती है और बाद में बात सुलझ नहीं पाती है. कभी भी ऐसी बात ना बोले जिससे बाद में आपकों पछताना ना पड़े.
3. घर छोड़कर मैं जा रही हूं/ रहा हूं
लड़ाई होने पर अक्सर यह देखा गया है कि लोग गुस्से में घर छोड़ने की बात करते है. ऐसा करना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. ऐसा करना अपनी जिम्मेदारियों से भागने जैसा है. पति या पत्नी दोनों को ही यह बात बोलने से बचना चाहिए वरना बाद में रिश्ते मे तनाव और बढ़ सकता है.
4. मुझे पहले से पता था की तुम ऐसे हो
चाहें आपको अपने पार्टनर पर कितना भी गुस्सा आ जाए पर आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि आप ऐसा ना बोले की जैसे बाद होने वाली चीजों का अनुमान आपकों पहले से ही था. ऐसा बोलने से आपके पार्टनर को यह लग सकता है कि वो आप पर आंख बंद कर विश्वास कर रहा था पर आप उसे जज कर रहे थे. लड़ाई खत्म होने के बाद भी उसे लगेगा की आप उसे जज करते है और वो आपकों अपने दिल की बात खुल कर नहीं बोल पाएगा.

 

क्या महिलाएं माहवारी के दौरान लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन? जानें सरकार ने क्या कहा

क्या महिलाएं माहवारी के दौरान लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन? जानें सरकार ने क्या कहा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने कहा है कि महिलाएं माहवारी के दौरान भी कोविड-19 से प्रतिरक्षा हेतु टीका ले सकती हैं. सरकार ने कहा कि आज जो हालात हैं उनमें कोरोना वैक्सीनेशन की गति को कम नहीं किया जा सकता.


डॉ. वीके पॉल, सदस्य-स्वास्थ्य, नीती आयोग ने कहा, 'सवाल पूछे जा रहे हैं कि क्या महावारी के दौरान महिलाओं के जरिए टीका लिया जा सकता है. इसका उत्तर है हां, टीका पीरियड्स के दौरान लिया जा सकता है. यह टीकाकरण स्थगित करने का कोई कारण नहीं है.' 

35 गर्लफ्रेंड्स के साथ मना रहा था रंगरलियां, फिर हुई एक गलती और...

35 गर्लफ्रेंड्स के साथ मना रहा था रंगरलियां, फिर हुई एक गलती और...

35 Girlfriends: एक साथ 35 गर्लफ्रेंड्स के साथ अय्याशी और फिर ऐसी गलती जो पड़ गई बेहद भारी. ये खबर जापान से आई है. यहां एक लड़के ने वो कर दिखाया, जिसे करने का हम-आप सोच भी नहीं सकते. इस लड़के की 1 या 2 नहीं बल्कि पूरी 35 गर्लफ्रेंड थीं. जिनके साथ ये काफी समय से अय्याशी कर रहा था हद तो तब हो गई जब ये 36वीं गर्लफ्रेंड की तलाश में जुट गया. इसके बाद जो हुआ वो आपको हंसने पर मजबूर कर देगा.
खबर चर्चा में तब आई जब न्यूयॉर्क पोस्ट में इसके बारे में छापा गया. रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार किया. इल्जाम ये लगा कि इसने एक ही वक्त में 35 लड़कियों के साथ रिलेशन रखा था.
इसने सभी लड़कियों को अपनी अलग-अलग बर्थडे डेट बताई थी. और यही वो कारण बना जिससे इसका भांडा फूटा.
इस शख्स की उम्र है 39 साल. जब पुलिस ने इससे पूछा कि इसने एक ही समय में इतनी गर्लफ्रेंड क्यों बनाईं तो इसने बड़ी दिलचस्प वजह बताई. इसने कहा कि जब इसकी पहली गर्लफ्रेंड ने इसे बर्थडे गिफ्ट दिया तो इसे काफी अच्छा लगा. जिसके बाद ये और बर्थडे गिफ्ट पाने को कई सारी लड़कियां पटाने लगा.
ये शख्स पेशे से पार्ट टाइम वर्कर है. घर-घर जाकर सामान बेचता है. इसी दौरान इसकी मुलाकात कई लड़कियों से हुई थी.
इसकी एक गर्लफ्रेंड को इसकी कारस्तानियों पर शक हुआ और उसने पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज करवाई. जब पुलिस ने छानबीन की तो सारी पोल-पट्टी खुल गई.
 

Google का नया फीचर आया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना होगा आसान

Google का नया फीचर आया भारत, ड्राइविंग करते हुए कॉल-मैसेज करना होगा आसान

गाड़ी चलाते वक्त किसी को मैसेज या कॉल करना काफी खतरनाक होता है. हालांकि, दुनियाभर में काफी लोग ऐसा करते हैं और खुद और दूसरों की जिंदगी खतरे में डालते है. Google अब एक फीचर लेकर आया है जिससे यूजर्स के लिए कार चलाते वक्त कॉल रिसीव करना और मैसेज रिप्लाई करना थोड़ा आसान हो जाएगा.
गूगल के सपोर्ट पेज के मुताबिक, भारत में एंड्रॉयड यूजर्स के लिए गूगल मैप्स में Google असिस्टेंट ड्राइविंग मोड को जारी किया जा रहा है. ये फीचर पहले केवल US के लिए उपलब्ध था. अब इसे सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, ग्रेट ब्रिटेन और भारत जैसे कुछ और देशों में उपलब्ध कराया जा रहा है.
गूगल ने सपोर्ट पेज पर लिखा है कि यूजर्स वॉयस का इस्तेमाल कर कॉल और टेक्स्ट सेंड और रिसीव कर पाएंगे. साथ ही यूजर्स नए मैसेज का क्विक तरीके से रिव्यू भी कर पाएंगे. गूगल ने कहा है कि ड्राइविंग मोड के जरिए यूजर्स को सुविधा मिलेगी कि वे बिना नैविगेशन स्क्रीन छोड़े ही ये सब कर पाए.
गूगल असिस्टेंट यूजर्स को नए मैसेज पढ़ कर सुना देगा, ताकी उनका ध्यान सड़क पर रहे और उन्हें फोन पर ना देखना पड़े. एंड्रॉयड यूजर्स को इनकमिंग कॉल्स के लिए अलर्ट्स भी मिलेंगे और इन कॉल्स को यूजर्स वॉयस कमांड के जरिए ही कट या रिसीव कर पाएंगे.

ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल ऐसे करें:

गूगल का कहना है कि ड्राइविंग मोड का इस्तेमाल करना काफी आसान है. यूजर्स को केवल गूगल मैप्स ओपन कर किसी डेस्टिनेशन के लिए नेविगेशन ऑन करना होगा. फिर स्क्रिन पर ड्राइविंग मोड का पॉप नजर आएगा उस पर टैप करना होगा. इसका एक और तरीका भी है. इसके लिए यूजर्स को अपने एंड्रॉयड फोन्स में असिस्टेंट सेटिंग में जाना होगा या 'हे गूगल, ओपन असिस्टेंट सेटिंग्स' कहना होगा. इसके बाद 'ट्रांसपोर्टेशन' में जाकर ड्राइविंग मोड को सेलेक्ट कर ऑन करना होगा. ये फीचर फिलहाल केवल 4GB रैम के साथ वर्जन 9.0 या इससे ऊपर वाले एंड्रॉयड फोन्स के लिए उपलब्ध है.
 

घर बैठे बन जाएगा Driving License, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें सबकुछ

घर बैठे बन जाएगा Driving License, सरकार ने जारी की नई गाइडलाइंस, जानें सबकुछ

नई दिल्ली: आर सी, इंश्योरेंस और वाहनों से जुड़े कागजात को रिन्यू कराने की आखिरी तारीख 30 जून है. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने इस तारीख को अब दोबारा न बढ़ाने का फैसला किया है. वहीं देश में कोरोना की दूसरी लहर ने सभी को डरा दिया है. ऐसे में आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस रिन्यू कराना चाहते है. तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और रिन्यूअल कराने के लिए नई गाइडलाइंस जारी की है. जिसके तहत अब घर बैठे ही आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकते हैं.

Driving License की प्रक्रिया हुई ऑनलाइन - नए नियम के अनुसार लर्निंग लाइसेंस के लिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी गई है. जिसमें एप्लीकेशन से लेकर प्रिंटिंग तक पूरा प्रोसेस ऑनलाइन होगा. इसके साथ ही इलेक्ट्रॉनिक सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट्स का इस्तेमाल मेडिकल सर्टिफिकेट्स, लर्नर लाइसेंस, ड्राइविंग लाइसेंस सरेंडर और उसके रिन्यूअल के लिए किया जा सकेगा.

RC रिन्यूअल के लिए भी सहूलियत - सडंक परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने लोगों की सहूलियत के लिए नई गाड़ी के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया का आसान कर दिया है. इसके साथ ही रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट का रिन्यूअल अब आप 60 दिन पहले एडवांस में करा सकते हैं. इसके अलावा टेम्परेरी रजिस्ट्रेशन की समय सीमा भी अब 1 महीने से बढ़कर 6 महीने कर दी गई है.

ड्राइविंग टेस्ट के लिए RTO जाने की जरूरत नहीं - इसी के साथ ही सरकार ने Learner's License के लिए भी प्रक्रिया में भी कुछ बदलाव किया है. जिसके मुताबिक ड्राइविंग टेस्ट के लिए आपको RTO जाने की जरूरत नहीं होगी, ये काम ट्यूटोरियल के जरिए घर बैठे ही ऑनलाइन किया जा सकता है. ये कदम कोरोना महामारी के समय बड़ी राहत देने वाला है. 

भारत में WhatsApp का विकल्प बन सकते हैं ये तीन ऐप, जानिए फीचर्स

भारत में WhatsApp का विकल्प बन सकते हैं ये तीन ऐप, जानिए फीचर्स

नई दिल्लीः व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर दुनियाभर में विवाद चल रहा है. तमाम लोगों का मानना है कि कंपनी की नई पॉलिसी उनकी प्राइवेसी के खिलाफ है. व्हाट्सएप इसको लेकर कई बार सफाई दे चुका है, लेकिन लोग अभी भी इसे लेकर चिंतित हैं. व्हाट्सएप कि यह पॉलिसी 15 मई 2021 से लागू हो जाएगी. जो लोग इसको स्वीकार नहीं करेंगे उन्हें अपना व्हाट्सएप अकाउंट डिलीट करना पड़ेगा. कई लोगों ने अब इस ऐप के विकल्प तलाशने शुरू कर दिए हैं. आज आपको ऐसे तीन आपके बारे में बता रहे हैं जो देश में व्हाट्सएप का बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.


Telegram

जब से व्हाट्सएप की नई प्राइवेसी पॉलिसी का ऐलान हुआ है, तब से देश में टेलीग्राम एप की लोकप्रियता में काफी तेजी से उछाल आया है. पिछले कुछ महीनों में करोड़ों लोगों ने इस ऐप को डाउनलोड किया है. यह एक बेहतरीन ऐप है जो कई यूनिक फीचर से लैस है. इस ऐप में आप व्हाट्सएप की तरह फोटो, वीडियो, डॉक्यूमेंट भेज सकते हैं. इसमें आप अपने भेजे हुए मैसेज को एडिट, मैसेज को शेड्यूल व 1.5 GB तक की फाइल शेयर कर सकते हैं. इसके अलावा इसमें कई शानदार फीचर्स है जो व्हाट्सएप को कड़ी टक्कर देते हैं.


Signal

भारत में सिग्नल ऐप व्हाट्सएप का दूसरा सबसे बढ़िया विकल्प उभरकर सामने आ रहा है. करोड़ों लोगों ने इस ऐप को इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है. इसमें आप व्हाट्सएप की तरह टेक्स्ट, फोटो, वीडियो और डॉक्यूमेंट शेयर कर सकते हैं. पिछले कुछ महीनों में इस ऐप को लाखों लोगों ने पसंद किया है. लगातार इसके यूजर्स की संख्या बढ़ रही है.


Share Chat

शेयर चैट एप भी व्हाट्सएप का बढ़िया विकल्प बन सकता है. इस ऐप में व्हाट्सएप जैसे कई फीचर्स हैं जिन्हें आप आसानी से इस्तेमाल कर सकते हैं. इस ऐप के देश में करोड़ों यूजर्स हैं. लगातार इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है और आने वाले दिनों में यह और ज्यादा पॉपुलर हो सकता है.  

WhatsApp ने लॉन्च किए Vaccine के स्टिकर पैक, COVID-19 वैक्सीन के लिए करेगा जागरूक

WhatsApp ने लॉन्च किए Vaccine के स्टिकर पैक, COVID-19 वैक्सीन के लिए करेगा जागरूक

फेसबुक के इंस्टेंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) ने नए स्टिकर पैक लॉन्च कर दिए हैं, जिसे Vaccines for All कहा गया है. इसे कंपनी ने COVID-19 वैक्सीन के बारे में जागरूकता फैलाने की दिशा में और दुनिया भर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रयासों की सराहना करने के रूप में पेश किया है. वॉट्सऐप ने बताया, WhatsApp ऐप विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के साथ मिलकर ‘Vaccines for All’ (सभी के लिए वैक्सीन) नाम का स्टिकर पैक लॉन्च कर रहा है. हम उम्मीद करते हैं कि इन स्टिकर्स के ज़रिए लोग एक-दूसरे से जुड़ पाएंगे’.

वॉट्सऐप ने अपने ब्लॉग में बताया कि इस मुश्किल दौर में लोगों की जान बचाने वाले हेल्थकेयर हीरोज़ के प्रति अपना सम्मान दिखाने के लिए भी स्टिकर्स का इस्तेमाल किया जाएगा.
 

घर के किचन की चिपचिपी टाइल्स टाइल्स को आसान तरीके से साफ़ करें, जाने कैसे

घर के किचन की चिपचिपी टाइल्स टाइल्स को आसान तरीके से साफ़ करें, जाने कैसे

अधिकतर लोग घर की साफ-सफाई पर ध्यान देते हैं। घर को संवारकर रखना पसंद करते हैं जिससे कि घर बिलकुल परफेक्ट और साफ नजर आए। लेकिन घर के किचन की चिपचिपी टाइल्स इसे अधूरा कर देती है। यदि आपके भी किचन की टाइल्स चिपचिपी और गंदी है तो यह आपके घर की शोभा को बिगाड़ सकती है। तो ऐसे में क्या करना चाहिए? यदि आप भी चाहती हैं किचन की टाइल्स को आसान तरीके से साफ़ करना तो इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कुछ आसान और बेहतरीन टिप्स सांद्रता वाला ब्लीच का घोल तैयार करें। इसे इस्तेमाल करने से पहले ग्लव्स पहन लें। इस घोल से टाइल्स को अच्छी तरह रगड़कर धोएं।

सिरके के घोल से करें टाइल्स को साफ

इसके लिए आप पानी में सिरका, नमक और बैकिंग सोडा मिलाकर घोल तैयार करें। इस घोल से अपने किचन की टाइल्स को साफ करें। इस घोल से आपकी टाइल्स चमक उठेगी।

पानी में डिटर्जेंट मिलाकर दाग साफ़ करने से आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं और टाइल्स चमक सकती हैं। इस घोल से आप ब्रश की मदद से अपने किचन की टाइल्स को साफ करें।

वास्तु शास्त्र: घर में पानी सही स्थान पर और सही दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों का

वास्तु शास्त्र: घर में पानी सही स्थान पर और सही दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों का

हमारे वास्तु शास्त्र में पानी, अग्नि, वायु, आकाश और पृथ्वी तत्व के लिए अलग-अलग दिशाएं या जगह बताई गई हैं। अत: हमें घर में इन तत्वों से जुड़ी चीजें भी इनकी दिशाओं के अनुसार ही रखनी चाहिए, अन्यथा वास्तु दोष के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र में जल का सर्वाधिक शुभ स्थान ईशान कोण को ही माना गया है। इसीलिए घर में पानी सही स्थान पर और सही दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य अनुकूल रहता है और सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।

* पानी का बर्तन रसोई के उत्तर-पूर्व या पूर्व में भरकर रखें।

* पानी का स्थान ईशान कोण है अतः पानी का भण्डारण अथवा भूमिगत टैंक या बोरिंग पूर्व, उत्तर या पूर्वोत्तर दिशा में होनी चाहिए।

* पानी को ऊपर की टंकी में भेजने वाला पंप भी इसी दिशा में होना चाहिए।

* दक्षिण-पूर्व, उत्तर-पश्चिम अथवा दक्षिण-पश्चिम कोण में कुआं अथवा ट्यूबवेल नहीं होना चाहिए। इसके लिए उत्तर-पूर्व कोण का स्थान उपयुक्त होता है। इससे वास्तु का संतुलन बना रहता है।

* ओवर हेड टैंक उत्तर और वायव्य कोण के बीच होना चाहिए। टैंक का ऊपरी भाग गोल होना चाहिए।

* अन्य दिशा में कुआं या ट्यूबवेल हो, तो उसे भरवा दें और यदि भरवाना संभव न हो, तो उसका उपयोग न करें।

* नहाने का कमरा पूर्व दिशा में शुभ होता है।


* ध्यान रखें, घर के किसी नल से पानी नहीं रिसना चाहिए अन्यथा भुखमरी की स्थिति पैदा हो सकती है।

 

होली पर मस्ती खतरनाक साबित हो सकती है, रखें इन 7 बातों का ध्यान

होली पर मस्ती खतरनाक साबित हो सकती है, रखें इन 7 बातों का ध्यान

होली पर थोड़ी सी भी लापरवारी हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकती है। आजकल बाजार में आने वाले रासायनिक रंगों में लेड ऑक्साइड, मरकरी सल्फाइड, एल्युमिनियम ब्रोमाइड और कॉपर सल्फेट जैसे घातक रसायन होते हैं, जो एलर्जी के अलावा और भी कई परेशानियां पैदा कर सकते हैं। कई रंग तो आपको अंधा भी बना सकते हैं। वहीं पानी में ज्यादा भीगने से भी परेशानी हो सकती है।
1.होली पर सिंथेटिक रंगों से बचकर रहें। इन रंगों में लेड आक्साइड, मरकरी सल्फाइड ब्रोमाइड, कापर सल्फेट आदि भयानक केमिकल मिले होते हैं जो कि आंखों की एलर्जी, त्वचा में खुजली और अंधा तक बना देते हैं। इनकी जगह हिना, हल्दी पाउडर, चंदन, फूलों की पंखुडिय़ों का चूरा आदि भी प्रयोग कर सकते हैं, जो कि त्वचा को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाएंगे।
2. वे लोग जिन्हें रंगों से एलर्जी हैं, उन्हें हर हाल में इन रंगों से दूर रहना चाहिये। साथ ही एक्जिमा से परेशान लोगों को भी इन रंगों से दूर रहना चाहिए। बेहतर होगा कि रंग खेलने से पहले शरीर पर नारियल का तेल या सरसों का तेल लगा लीजिये, जिससे रंग त्वचा पर ना चिपके।
3. होली खेलते वक्त त्वचा लगातार पानी के संपर्क में रहती है, इसलिये त्वचा पर घाव और कटने-छिलने के चांस बढ़ जाते हैं। अगर आपकी त्वचा कट छिल जाए तो उस पर एंटीसेप्टिक लगाएं और रंग खेलना बंद कर दें।
4. रंग खेलने से पहले बालों में खूब सारा तेल लगाएं और सिर को रुमाल या स्कार्फ से ढक लें। सिंथेटिक रंग बालों को भी नुकसान पहुंचा सकते हैं।
5. होली के मौके पर पानी में ज्यादा भीगने से भी बचें। इससे बुखार, जुकाम, सिर दर्द, नाक बहना, बदन दर्द आदि की परेशानियां हो सकती हैं।
6. होली पर गुब्बारों से भी बचें। अक्सर ये आंख में लग जाते हैं जिसकी वजह से रोशनी तक जा सकती है।
7. त्योहार आने पर कई लोग जो डाइटिंग पर भी होते हैं, वह भी इस दिन खुद के पेट को कंट्रोल नहीं कर पाते। इसका नतीजा तबीयत खराब के तौर पर हो सकता है।

 

मोबाइल फोन में इंटरनेट की स्पीड कैसे बढ़ाएं, अपनाएं ये सिंपल तरीका

मोबाइल फोन में इंटरनेट की स्पीड कैसे बढ़ाएं, अपनाएं ये सिंपल तरीका

आजकल हमारी लाइफ इंटरनेट के बिना अधूरी है. फोन से लेकर लैपटॉप तक हर डिवाइस को ऑपरेट करने के लिए इंटरनेट की जरूरत पड़ती है. हमारे ज्यादातर काम अब इंटरनेट के जरिए ही होते हैं. ऐसे में अगर आपके फोन में इंटरनेट की स्पीड कम हो जाए तो परेशानी होने लगती है. कई इलाकों में नेटवर्क की समस्या की वजह से भी इंटरनेट स्पीड कम हो जाती है. ऐसे में अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो हम आपको कुछ ऐसी टिप्स दे रहे हैं जिससे आप अपने फोन में internet speed के बारे में भी जान सकते हैं और इसे बढ़ा भी सकते हैं.
मोबाइल में डेटा स्पीड कैसे चेक करें- आजकल कई फोन में कंपनी की ओर से इंटरनेट स्पीड चेक करने वाला फीचर दिया जा रहा है लेकिन अगर आपके फोन में ये फीचर नहीं है तो इसके लिए आपको थर्ड पार्टी ऐप की मदद लेनी होगी. आप play store से इंटरनेट स्पीड मीटर ऐप डाउनलोड कर सकते हैं. आप ऐप का रिव्यू और रेटिंग देख कर डाउनलोड कर सकते हैं. अब आप इंटरनेट की स्पीड इससे चेक कर सकते हैं.

फोन में ऐसे बढ़ाएं इंटरनेट स्पीड

1- फोन को रीस्टार्ट करें- अगर फोन में इंटरनेट धीमा चल रहा है तो इसके लिए सबसे पहले आप फोन को रीस्टार्ट कर लें. ऐसा करने पर मोबाइल network को दोबारा से सर्च करता है और इससे डाटा स्पीड बढ़ जाती है. अगर आप फोन ऑफ नहीं करना चाहते तो डाटा को एक बार बंद करके दोबारा ओपन कर लें.


2- फ्लाइट मोड ऑन/ऑफ करें- अगर आप फोन को ऑफ किए बिना इंटरनेट की स्पीड बढ़ाना चाहते हैं तो इसके लिए आप फोन को फ्लाइट मोड पर लगा कर भी हटा सकते हैं. इससे इंटरनेट की स्पीड में सुधार आ जाएगा.


3- डाटा यूसेज चेक करें- कई बार प्रीपेड प्लान्स में डेली डाटा लिमिट खत्म होने पर भी इंटरनेट की स्पीड काफी कम हो जाती है. इसलिए इंटरनेट स्लो होने पर अपने फोन में डेटा यूज जरूर चेक कर लें.


4- ऑटो डाउनलोड अपडेट्स को डिसेबल करें- अगर आपके फोन में अभी भी इंटरनेट स्लो चल रहा है तो हो सकता है आपके फोन में ऐप्स को अपडेटेड करने के लिए प्ले स्टोर पर ऑटो अपडेट ऑन हो. इससे काफी डाटा खत्म हो जाता है और इंटरनेट की स्पीड भी कम हो जाती है. इसलिए ऑटो अपडेट को बंद कर दें.


5- फोन की नेटवर्क स्पीड बदलें-
कई बार फोन की सेटिंग्स में छेड़खानी करने पर भी इंटरनेट की speed कम ज्यादा हो जाती है. इसलिए आप इंटरनेट की स्पीड कम होने पर फोन में इंटरनेट की सेटिंग्स को एक बाद बदल कर देख लें. 

लम्बे समय तक इसका उपयोग करने से त्वचा की रंगत में आएगा निखार - शहनाज हुसैन

लम्बे समय तक इसका उपयोग करने से त्वचा की रंगत में आएगा निखार - शहनाज हुसैन

दिन का तापमान लगातार बढ़ना शुरू हो गया है और सर्दियों के मौसम की बिदाई महज औपचारिकता मात्र रह गई है। मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों में दिन का तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रिकॉर्ड किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में एसी चालू हो जायेंगे, तो ऐसे में मौसम की मार सबसे ज्यादा त्वचा को झेलनी पड़ती है। बदलते मौसम में हमे अपने खान-पान, दिनचर्या, कपड़ों आदि में बदलाव के साथ ही अपनी त्वचा की देखभाल में भी अहम बदलाव लाने की जरूरत है ताकि हमारी त्वचा कोमल, मुलायम और दिव्यमान बनी रहे। गर्मियों के मौसम में तेज धूप में बाहर घूमने से सूर्य की अल्ट्रावॉयलेंट किरणों की बजह से टैनिंग तथा सनबर्न की समस्या अपने चरम पर होती है।चिलचिलाती धूप तथा यू वी रेडिएशन की बजह से त्वचा में नमी कम हो जाती है जिसकी बजह से त्वचा रूखी, मुरझाई तथा बेजान हो जाती है तथा त्वचा का रंग सामान्य से ज्यादा गहरा या काला हो जाता है। सूर्य की गर्मी तथा बायू प्रदूषण की बजह से चेहरे पर कील-मुहाँसे, छईयां, काले दाग़, ब्लैक हैड, तथा पसीने की बदबू की समस्या आम हो जाती है जिससे आपके सौंदर्य को मानो ग्रहण सा लग जाता है तथा आप घर से बाहर निकलने में असहज महसूस करती है तथा मौसम आप के लिए परेशानी का सबब बन जाता है । वास्तव में त्वचा झुलसती कैसे है। त्वचा का सूर्य के सीधे प्रभाव में आने से त्वचा में मेलेनिन की मात्रा बढ़ जाती है जो कि त्वचा की रंगत को प्रभावित करती है। मेलेनिन वास्तव में सूर्य की हानिकारक अल्ट्रा वायलेट किरणों से त्वचा की रक्षा करता है। मेलेनिन जब त्वचा के निचले हिस्सों में पैदा होने के बाद त्वचा के ऊपरी बाहरी हिस्सों तक पहुंचता है। मेलेनिन की रंगत सांवली होती है जिससे त्वचा की रंगत काली पड़ जाती है। भारत में गोरी त्वचा को काफी सराहा जाता है, इसलिए सावंली त्वचा को एक गहरी समस्या के रूप में देखा जाता है, लेकिन इसका पर्याप्त समाधान क्या है? इस समय सूर्य की किरणों से त्वचा के बचाव के लिए सनस्क्रीन का लेप काफी प्रभावी माना जाता है। इसके अलावा टोपी पहनना, छाता लेकर चलना तथा दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक घर में रहना भी वैकल्पिक उपाय माने जाते है। अगर आपको भरी दोपहर में घर से निकलना ही पडे़ तो सूर्य की गर्मी से बचाव करने वाली सनस्क्रीन बाजार में उपलब्ध है।
सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा की रंगत को दुबारा हल्की रंगत में लाना एक महत्वपूर्ण पहलू है। इसमें फेशियल स्क्रब महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकता है। आप अपनी त्वचा के अनुरूप फेशियल स्क्रब का उपयोग कर सकते है। यदि आपकी त्वचा शुष्क हो तो सप्ताह में मात्र एक बार ही स्क्रब का उपयोग करना चाहिए लेकिन तैलीय त्वचा में आपका इसका उपयोग दोहरा सकते है। स्क्रब को त्वचा पर आहिस्ता से गोलाकार स्वरूप में उंगलियों के सहारे लगाया जाना चाहिए तथा कुछ समय बाद इसे ताजे सादे पानी से धो डालना चाहिए। इससे त्वचा में मृतक कोशिकाऐं हट जाती है जिससे त्वचा में निखार आ जाता है तथा धूप से झुलसी चमड़ी हट जाती है। आप अपनी रसोई में रखे उत्पादों से आसानी से स्क्रब बना सकती है। वास्तव में रसोई में रखें अनेक उत्पादों को झुलसी त्वचा को ठीक करने के लिए सीधे तौर पर लगाया जा सकता है। सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा को ठीक करने के घरेलू उपाय निम्नलिखित है।
अगर आप दिन भर बाहर रहना नौकरी या पेशेवर मज़बूरी है तो शाम को चेहरे को ठण्डक पहुँचाने के लिए चेहरे पर कुछ समय तक बर्फ के टुकड़ों को रखिए इससे सनबर्न से हुए नुकसान से राहत मिलेगी तथा त्वचा में नमी बढ़ेगी। चेहरे पर टमाटर का पेस्ट लगाने से भी गर्मियों में झुलसी त्वचा को काफी सकून मिलता है। गर्मियों में त्वचा पर सनबर्न के नुकसान को कम करने के लिए चेहरे को बार बार ताजे , साफ तथा ठन्डे पानी से धोइये। चेहरे को धोने के बाद इसे तौलिये से पौंछने की बजाय अपने आप सूखने दें जिससे चेहरे में ठंडक वनी रहेगी। गुलाब जल में तरबूज का रस मिलाकर चेहरे पर लगाने के 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालने से सनबर्न का असर ख़तम हो जायेगा
स्क्रब: बादाम से सबसे बेहतरीन फेशियल स्क्रब बनता है। बादाम को गर्म पानी में तब तक भिगोऐ रखे जब तक इसका बाहरी छिल्का न हट जाए। इसके बाद बादाम को सुखाकर पीस ले तथा इस पाऊडर को एक एयरटाईट जार में रख ले। प्रत्येक सुबह दो चम्मच पाऊडर में दही या ठण्डा दूध मिलाकर इस मिश्रण को कोमलता से त्वचा पर लगाऐं तथा बाद में इसे पानी से धो डालें। चावल के पाऊडर में दही मिलाकर स्क्रब के तौर पर उपयोग करने से तैलीय त्वचा को राहत मिलती है। थोड़ी सी हल्दी को दही में मिलाइए इसे प्रतिदिन त्वचा पर कोमलता से लगाइए तथा आधा घण्टा बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए।
एक चम्मच शहद में दो चम्मच नीबूं जूस मिलाइए इसे प्रतिदिन चेहरे पर लगाइए तथा आधा घण्टा बाद ताजे साफ जल से धो डालिए।
तैलीय त्वचा से झुलसी त्वचा को राहत प्रदान करने के लिए खीरे की लुगदी को दही में मिलाइए तथा इस मिश्रण को प्रतिदिन चेहरे पर लगाइए इस मिश्रण को 20 मिनट बाद ताजे स्चच्छ जल से धो डालिए तथा यह तैलीय त्वचा को सबसे ज्यादा उपयुक्त होगा। तैलीय त्वचा के लिए टमाटर की लुगदी में एक चम्मच शहद मिलाकर इस मिश्रण को प्रतिदिन त्वचा पर लगाइए तथा 20 मिनट बाद धो डालिए। त्वचा को सूर्य की गर्मी से जल जाने से राहत प्रदान करने के लिए काटनवूल की मदद से ठण्डा दूध कोमलता से प्रतिदिन त्वचा पर लगाऐ। इससे त्वचा केा न केवल राहत मिलेगी बल्कि त्वचा कोमल बनकर निखरेगी। लम्बे समय तक इसका उपयोग करने से त्वचा की रंगत में निखार आएगा तथा यह शुष्क तथा सामान्य त्वचा दोनो को उपयोगी सिद्ध होगी। सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा के उपचार तथा बचाव में तिल अहम भूमिका अदा करते है। मुट्ठी भर तिल को पीसकर इसे आधे कप पानी में मिला लीजिए तथा दो धण्टा तक मिश्रण को कप में रहने के बाद पानी को छानकर इससे चेहरा साफ कर लीजिए। क्लींजिग मास्क: खीरे तथा पपीते की लुगदी का मिश्रण करके इसमें एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद, चार चम्मच जई का आटा तथा एक चम्मच नीबूं जूस मिला लीजिए तथा इस मिश्रण को सप्ताह में दो बार चेहरे तथा गर्दन पर लगा लीजिए तथा आधा घण्टा बाद ताजे पानी से धो डालिए। शरीर: शरीर की प्रतिदिन तिल के लेप से मालिश करनी चाहिए। दही में बेसन, नीबूं जूस तथा थोडी हल्दी मिलाइए तथा इसे चेहरे तथा गर्दन पर सप्ताह में तीन बार मालिश तथा 30 मिनट बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए। हाथो के लिए: दो चम्मच सूर्यमुखी तेल तथा तीन चम्मच खुरदरा चीनी का मिश्रण करके इसका पेस्ट बना लीजिए। इसे हाथों पर रगडिये तथा 15 मिनट बाद हाथों को स्वच्छ जल से धो डालिए। पैरों के लिए: पानी में नीबूं जूस मिलाकर इसमें पैरों को डूबों दीजिए इससे पैरों में शीतलता, कोमलता तथा ठण्डक का अहसास मिलता है तथा पैरों की दुर्गन्ध समाप्त हो जाती है। पांव पर नीबूं रगड़ने से भी पांवों की सुन्दरता बढ़ती है।
 

Women's Day 2021 Gifts Idea: महिला दिवस पर अपनी मां, बहन और दोस्त को दें ये खास उपहार

Women's Day 2021 Gifts Idea: महिला दिवस पर अपनी मां, बहन और दोस्त को दें ये खास उपहार

दुनिया भर में हर साल 8 मार्च का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन हमारे जीवन में महिलाओं के योगदान और उसके प्रति सम्मान और प्यार को प्रकट करने का दिन है. घर में जहां मां, बहन, पत्नी और बेटी के रूप में औरतें हमारा संबल बनती हैं तो वहीं ऑफिस में भी सहकर्मी के रूप में औरतें एक बेहतरीन साथ का उदाहरण हैं. आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर भी महिलाओं के महत्व को सेलिब्रेट करने का ये प्रमुख अवसर है. इस मौके पर हम अपनी जिंदगी में खास महत्व रखने वाली इन महिलाओं को गिफ्ट देकर उन्हें खुशी का एहसास करा सकते हैं. आइए आपको बताते हैं इस खास मौके पर आप महिलाओं को कौन-कौन से उपहार दे सकते हैं.

मां को दे सकते हैं ये खास तोहफा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हमें अपनी मां के प्यार और समर्पण को जरूर याद करना चाहिए. इस अवसर पर आप अपनी मां को उनकी कोई जरूरत का सामान गिफ्ट कर सकते हैं, जिसमें किचन की इलेक्ट्रानिक चीजें, घर के सजावट का सामान भी हो सकता है. साथ ही आप चाहें तो ज्वैलरी, साड़ी, किताबें या पुरानी तस्वीरों का कोलाज भी बनाकर गिफ्ट कर सकते हैं.


बहन और परिवार की अन्य महिलाओं को दे सकते हैं ये गिफ्ट
हमारे जीवन में बहन का स्थान भी बेहद खास होता है. परिवार में बहनें सबसे लाड़ली होती हैं यहीं वजह है कि इनकी गिफ्ट की लिस्ट भी बहुत लंबी है. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बहन को फिट रहने के लिए फिटनेस बैंड, हैंड बैग, ब्यूटी प्रोडक्ट्स या फिर कोई गैजैट्स दे सकते हैं. साथ ही कुछ अच्छी किताबें भी दे सकते हैं. इसके अलावा घर में मौजूद अन्य महिलाओं को ज्वैलरी जैसे पर्ल का नेकलेस या रिंग गिफ्ट कर सकते हैं. अंगूठी, कानों के झुमके, नेकलेस, कंगन आदि भी आप महिलाओं को गिफ्ट करके उन्हें स्पेशल महसूस करा सकते हैं.

लाईफ पार्टनर को दे ये तोहफा
महिला दिवस के खास मौके पर आपकी लाईफ पार्टनर भी खास गिफ्ट की हकदार है. अपनी पत्नी या फिर किसी खास दोस्त के लिए ये दिन स्पेशल बनाने के लिए कुछ गिफ्ट्स आप गिफ्ट वाउचर, मेकअप किट, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, गैजैट्स या फिर किसी ट्रिप का प्लान बना सकते हैं. साथ ही आप अपने पार्टनर को लांग ड्राइव या डिनर के लिए बाहर भी ले जा सकते हैं. अधिकतर महिलाओं का ज्यादातर समय किचन में ही गुजरता है. ऐसे में जब कोई पुरुष उन्हें अपने हाथों से बनाकर कुछ खिलाता है तो ये उनके लिए सबसे ज्यादा स्पेशल होता है. आप भी इस बार इंटरनेट से कोई अच्छी डिश देखकर बना सकते हैं और अपनी जिंदगी में शामिल अहम महिलाओं को सरप्राइज देकर खुश कर सकते हैं.


ऑफिस सहकर्मी के लिए खास तोहफा
ऑफिस में आपके साथ काम करने वाली महिलाओं को आप कप, कार्ड होल्डर, ईयरफोन, ब्लूटूथ स्पीकर, लैपटॉप बैग, पेन, सेल्फी स्टिक आदि दे सकते हैं. इसके अलावा आप उन्हें अच्छी सी पानी की बोतल दे सकते हैं जो उनकी सेहत के लिए भी फायदेमंद हो.

 

लव फेस्टिवल के बाद आने वाला है एंटी वैलेंटाइन वीक, जानिये कौन कौन सा दिन होता है सेलिब्रेट

लव फेस्टिवल के बाद आने वाला है एंटी वैलेंटाइन वीक, जानिये कौन कौन सा दिन होता है सेलिब्रेट

Anti-Valentine’s Week 2021 Full List: वैलेंटाइन वीक तो हर कोई मनाता है. लेकिन क्या कभी आपने एंटी वैलेंटाइन वीक के बारे में सुना है. वैलेंटाइन वीक को दुनिया भर में लोग काफी धूमधाम से मनाते हैं. वैलेंटाइन वीक 7 से 14 फरवरी तक सेलिब्रट किया जाता है. वहीं एंटी वैलेंटाइन वीक 15 से 21 फरवरी तक मनाया जाता है. एंटी वैलेंटाइन वीक को पूरे एक सप्ताह तक सेलिब्रेट किया जाता है. एंटी वैलेंटाइन वीक को प्यार में धोखा खाए लोग मनाते हैं.
एंटी वैलेंटाइन वीक में Slap Day, Kick Day, Flirting Day, कंफेशन डे, परफ्यूम डे, मिसिंग डे और Breakup Day मनाया जाता है. यह हफ्ता इस बात का संदेश देता है कि जिंदगी आगे बढ़ने का नाम है और आप सकारात्मक तरीके से कैसे पुराने रिश्ते को छोड़कर आगे बढ़ सकते हैं. आइए देखते हैं एंटी वैलेंटाइन वीक के महत्वपूर्ण दिन और उनकी डेट्स-
एंटी-वैलेंटाइन वीक की पूरी लिस्ट
15 फरवरी 2019- स्लैप डे
16 फरवरी 2019- किक डे
17 फरवरी 2019- परफ्यूम डे
18 फरवरी 2019- फ्लर्टिंग डे
19 फरवरी 2019- कंफेशन डे
20 फरवरी 2019- मिसिंग डे
21 फरवरी 2019- ब्रेकअप डे
 

Promise Day 2021: प्रॉमिस डे के ये 5 वादे, जिंदगी बदल देंगे

Promise Day 2021: प्रॉमिस डे के ये 5 वादे, जिंदगी बदल देंगे

वेलेंटाइन सप्ताह में प्यार करने वाले, प्रेम के हर रंग को उत्सव की तरह जीते हैं। प्यार का हर पहलू इस सप्ताह में अपने सुर्ख रंग में प्रकट होता है...फिर चाहे वह अपने प्रिय को लाल गुलाब देना हो, कोई उपहार हो या फिर गले लगाकर अपने प्रेम की अभिव्यक्ति देना हो।

लेकिन इन सबमें खास है प्यार का वह वादा, जो मोहब्बत को लंबी उम्र से तो नवाजता ही है, बल्कि उसके हर जर्रे को मोहब्बत से सराबोर कर देता है।
तो फिर आप भी कीजिए अपने प्रिय को प्यार के यह 5 वादे, और लंबी कीजिए अपने प्यार की उम्र...

1 प्यार में उम्र भर साथ निभाना, हर प्रेमी युगल का सपना होता है। अगर आप उम्र भर साथ निभाने का वादा कर इस सपने को सच करने की मुहर लगा देंगे, तो आपके साथी के लिए इससे बड़ी खुशी कोई हो ही नहीं सकती।

2 प्यार के कई रंग हैं। कभी रूठना-मनाना तो कभी झगड़ना और अपने साथी के प्रति एकाधिकार की भावना भी इसका एक रंग है। लेकिन इन सब से ऊपर है विश्वास बनाए रखना। वादा कीजिए कि आप साथी पर कभी शक नहीं करेंगे और अपना एवं साथी का विश्वास बनाए रखेंगे।

3 साथ निभाना अलग बात है और प्यार को जीवन भर सजीव बनाए रखना दूसरी। अगर आप इस प्यार को हमेशा महसूस करने के साथ-साथ अपने साथी को भी जताते रहेंगे, तो यह प्यार उम्र भर सजीव बना रहेगा। तो यह वादा भी कर डालिए।

4 प्यार में सबसे जरूरी है एक दूसरे को समझना और हर परिस्थिति में साथ देना। आपका साथ न केवल साथी को मानसिक संबल देता है, बल्कि प्यार की गर्माहट को भी बनाए रखता है। तो बिना देर किए आप उन्हें इस सहयोग का वादा करें, और प्यार को मजबूती प्रदान करें।

5 सम्मान हर रिश्ते की लंबी उम्र के लिए जरूरी है। प्यार के साथ-साथ साथी के प्रति सम्मान बनाए रखने का वादा कीजिए, और अपने रिश्ते को गरिमामय बनाए रखिए।

 

Happy Teddy Day 2021 Shayari: इन शायरी के जरिए करें टेडी डे विश, पढ़िए

Happy Teddy Day 2021 Shayari: इन शायरी के जरिए करें टेडी डे विश, पढ़िए

रोज डे से शुरू हुआ वैलेंटाइन वीक अब टेडी डे पर पहुंच गया है. टेडी डे पर अपने चाहने वालों को टेडी बियर बतौर गिफ्ट दिया जाता है और अपने प्यार का इजहार किया जाता है. आज हम अपनी इस स्टोरी में आपको बताने जा रहे हैं कि टेडी डे को आप अपने चाहने वालों को कैसे विश कर सकते हैं.


नीचे दिए गए मैसेज और शेर के जरिए टेडी डे विश करें


आजकल हम हर टेडी को देखकर मुस्कुराते हैं
कैसे बताएं तुम्हें अब हर टेडी में तुम्हीं नजर आते हो


टेडी बनकर तेरे साथ 24 घंटें तो नहीं रह सकता
लेकिन मुझे टेडी समझकर हमेशा गले लगाए रखना.


भेज रहा हूं टेडी तुमको प्यार से
रखना इसे तुम संभाल कर


आज Teddy Bear के दिन तुम से वादा करता हूं
हमेशा मैं तुम्हारे पास रहूंगा
कभी दुख ना दूंगा कभी तंग ना करूंगा
हैप्पी टेडी बियर डे


टेडी की कहानी अमेरिका से शुरू होती है


टेडी बियर की कहानी अमेरिका से तब शुरू होती है. जब मिसीसिपी और लूसियाना के बीच सीमा विवाद अपने चरम पर था. उस समय अमेरिका के राष्ट्रपति थेयोडोर रूजवेल्ट थे. जो अमेरिका के 26 वें राष्ट्रपति थे. रूजवेल्ट एक पॉलिटीशियन थे, लेकिन वे एक अच्छे लेखक भी थे. मिसीसिपी और लूसियाना के विवाद को सुलझाने के लिए रूजवेल्ट मिसीसिपी के दौरे पर गए. समस्या को समझने के लिए उन्होने खाली समय में मिसीसिपी के जंगल का भ्रमण किया.


इस दौरान उन्हें एक घायल भालू नजर आया जिसे किसी ने पेड़ से बांध दिया था. भालू तड़प रहा था. रूजवेल्ट ने भालू को आजाद कराया लेकिन उसे गोली मारने के आदेश दिए. ताकि उसे पीड़ा से मुक्ति मिल सके. इस घटना की पूरे अमेरिका में खूब चर्चा हुई. इस घटना से जुड़ा एक कार्टून वहां एक प्रतिष्ठित अखबार में प्रकाशित हुया जिसमें कार्टूनिस्ट बेरीमेन ने जो भालू बनाया था उसे लोगों ने बहुत पसंद किया.


दुनिया का पहला टेडी यहां रखा है


भालू के कार्टून से अमेरिका के ही खिलौनों का स्टोर संचालित करने वाले मॉरिस मिचटॉम इस हद तक प्रभावित हुए कि उन्होंने इस भालू के आकार का एक खिलौना ही बना दिया और इसे नाम दिया टेडी बियर. इसका नाम भी रूजवेल्ट के नाम से रखा गया. क्योंकि रूजवेल्ट का निक नाम 'टेडी' था.


राष्ट्रपति से उनके नाम से इस खिलौने का नाम रखने की अनुमति मिलने के बाद इस बाजार में पेश किया गया. जिसे लोगों ने हाथों हाथ लिया. तभी से यह नाम चलन में आ गया. दुनिया का पहला टेडी बियर इंग्लैंड के पीटरफील्ड में आज भी सुरक्षित रखा हुआ है. इसे 1984 में रखा गया था.