लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
खतरे की घंटी है WhatsApp पर आया यह मेसेज, हैकर्स की शातिर चाल

खतरे की घंटी है WhatsApp पर आया यह मेसेज, हैकर्स की शातिर चाल

अगर आप WhatsApp यूज करते हैं, तो आपको बेहद सतर्क रहने की जरूरत है। हैकर्स वॉट्सऐप के जरिए बड़ी आसानी से किसी भी यूजर को अपना शिकार बना सकते हैं। चिंता की बात यह है कि साइबर क्रिमिनल्स ने वॉट्सऐप में मिलने वाले एक खास सिक्योरिटी फीचर को ही अपना नया हथियार बना लिया है। वॉट्सऐप के इस सिक्यॉरिटी फीचर का नाम two-factor authentication है।

अकाउंट की सेफ्टी के लिए लॉन्च हुआ था फीचर
वॉट्सऐप ने टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर को यूजर्स के अकाउंट की सेफ्टी के लिए लॉन्च किया था। अब हैकर्स बड़े शातिर तरीके से इसका इस्तेमाल हैकिंग के लिए कर रहे हैं। इसे वेरिफिकेशन कोड स्कैम भी कहा जा सकता है। यह कोड दरअसल टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का कोड होता है और यह फोन चेंज करने पर वॉट्सऐप अकाउंट को ऐक्टिवेट करने के लिए जरूरी होता है।
हैकर्स के बिछाए जाल में फंस जाते हैं यूजर
इस साइबर क्राइम में हैकर्स यूजर को लॉगइन कोड के साथ एक टेक्स्ट मेसेज भेजते हैं। इस टेक्स्ट मेसेज में हैकर यूजर्स को किसी फ्रेंड या फैमिली मेंबर के नंबर से मेसेज भेजते हैं। इस मेसेज में 'Hey! I accidentally sent you my WhatsApp log-in code. Could you send it back to me please?' लिखा होता है। यूजर हैकर्स के बिछाए इस जाल में आसानी से फंस जाते हैं और लॉगइन कोड को उनके साथ शेयर कर देते हैं।
फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स के अकाउंट को भी खतरा
अगर आपने हैकर द्वारा भेजे गए इस मेसेज का रिप्लाइ कर दिया तो आपका अकाउंट हैक हो जाएगा। इस वेरिफिकेशन कोड की मदद से हैकर आपके अकाउंट में लॉगइन कर लेंगे और आप अकाउंट से लॉगआउट हो जाएंगे। चिंता की बात यह भी है कि अगर हैकर्स के हाथ आपका वॉट्सऐप अकाउंट लग गया, तो वे बड़ी आसानी से आपके फ्रेंड्स और फैमिली मेंबर्स को भी अपना शिकार बना लेंगे।
स्कैम से बचने का एक ही तरीका
अगर आपके पास कोई ऐसा मेसेज आता है , तो उसे तुरंत डिलीट करे दें। साथ ही उस फ्रेंड या फैमिली मेंबर को भी यह जानकारी दे दें कि उनके नंबर से आपको एक ऐसा मेसेज रिसीव हुआ है। अगर गलती से आपको लगता है कि आपका अकाउंट हैक हो गया है, तो तुरंत अपने अकाउंट में फिर से लॉगइन करें। लॉगइन करने के लिए आपके नंबर पर सही वेरिफिकेशन कोड आएगा और इसे एंटर करते ही हैकर आपके अकाउंट से लॉगआउट हो जाएगा।
 

ब्रेकअप की कगार पर पहुंच गया है रिश्ता, पार्टनर को दोबारा देना चाहते हैं मौका, रखें इन बातों का खास ख्याल

ब्रेकअप की कगार पर पहुंच गया है रिश्ता, पार्टनर को दोबारा देना चाहते हैं मौका, रखें इन बातों का खास ख्याल

जब भी हम किसी से प्यार करते हैं और सीरियस रिलेशनशिप में रहते हैं तो अपने पार्टनर के साथ अपना भविष्य सोचने लगते हैं. लेकिन, कई बार कुछ गलतफहमियों की वजह से दो लोग एक-दूसरे से जुदा हो जाते हैं. यह ब्रेकअप दोनों को ही बहुत दुख पहुंचा सकता है. याद रखना चाहिए कि जीवन में रिश्ते बनाना जितना ही आसान है उन्हें निभाना उतना ही मुश्किल है.


ऐसे में जीवन का कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले दस बार सोच लेना चाहिए. बिना सोचे-समझे ब्रेकअप कर लेने से सभी के जीवन पर बुरा असर पड़ सकता है. अगर आप भी अपने रिलेशनशिप में अपने पार्टनर को दूसरा मौका देना चाहते हैं तो इन बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. तो चलिए जानते हैं उन बातों के बारे में-


मिलकर बात करना है बहुत जरूरी
अगर आपके रिश्ते में किसी भी कारण से खटास आ गई है तो इस बात का खास ख्याल रखें कि बात करने से बड़े से बड़े मसले का हल हो जाता है. अगर किसी छोटी गलतफहमी के कारण आपका रिश्ता टूटने की कगार तक पहुंच गया है तो आपको अपने पार्टनर से बात करके बात का हल निकालने की जरूरत है.


कई लोग किसी भी परेशानी के आने पर एक दूसरे से बात करना बंद कर देते हैं. यह बिलकुल भी सही नहीं है. बात ना करने से परेशानियां और बढ़ जाती हैं. गलतफहमी को दूर करने के लिए एक दूसरे से बात करें और मसले का हल निकालें. कई लोग कॉल या मैसेज पर बात करते हैं. आमने-सामने बैठकर बात करने से गलतफहमियां जल्दी दूर होती हैं.

 

सही जगह मिलना बहुत जरूरी है
अगर आप पार्टनर से गलतफहमियों को दूर करने के लिए मिलने जा रहे हो तो सही जगह का चुनाव करना बहुत जरूरी है. कई लोग ऐसी बात करने के लिए मार्केट या भीड़भाड़ वाली जगहों का चुनाव करते हैं. आपको यह गलती करने से बचना चाहिए. ऐसी बातें एकांत जगह पर करनी चाहिए. शांत जगह पर ठंडे दिमाग से सोचने पर हम सही फैसला ले पाते हैं. यह एक-दूसरे को बेहतर समझने में भी मदद करता है.


रिश्ते में रखें सच्चाई

सच्चाई किसी भी रिश्ते की नींव होती है. अक्सर झूठ बोलने से रिश्ते बिगड़ जाते हैं. अगर आपकी गलती के कारण रिश्ते में किसी तरह की गलतफहमी हुई है तो उसे सच बोलकर दूर करने की कोशिश करें. अपनी गलती होने पर माफी मांग लें. इससे आपका रिश्ता और मजबूत होगा और रिश्ते में विश्वास और बढ़ेगा.


इन बातों से सुधर सकता है आपका रिश्ता
अगर आप ब्रेकअप जैसे पड़े फैसले को लेने से पहले अपने पार्टनर को एक मौका देना चाहते हैं और अपने रिश्ते को सुधारना चाहते हैं तो यह बहुत अच्छी बात है. जिस भी कारण से आपका ब्रेकअप हो रहा है उस Issue पर मिलकर बात करें और उसे बदल दें. अगर आपके पार्टनर से कोई गलती हो गई है तो उससे बात कर ठीक करने की कोशिश करें. अगर आपके पार्टनर को सच में अपनी करनी पर पछतावा है तो उन्हें माफ करें. यह आपके रिश्ते को मजबूत बनाने में मदद करेगा.  

Male Menopause: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होता है मेनोपॉज, जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Male Menopause: महिलाओं की तरह पुरुषों को भी होता है मेनोपॉज, जानें लक्षण, कारण और बचाव के उपाय

Male Menopause: महिलाओं को होने वाले मेनोपॉज के बारे में तो आपने कई बार सुना होगा पर क्या आप जानते हैं मेनोपॉज सिर्फ महिलाओं को ही नहीं बल्कि पुरुषों को भी होता है। सुनकर आप शायद हैरान भी हो जाएं, पर यह सही बात है। हालांकि पुरुषों को होने वाला मेनोपॉज महिलाओं से अलग होता है। महिलाओं में मासिक धर्म यानी पीरियड्स के बंद हो जाने की स्थिति को मेनोपॉज या रजोनिवृत्ति कहते हैं। यह एक स्वाभाविक शारीरिक बदलाव है, जिससे एक उम्र के बाद हर महिला गुजरती है। महिलाओं में मेनोपॉज इस बात का संकेत है कि वह महिला अब प्रजनन नहीं कर सकती है। वहीं पुरुषों के लिए रजोनिवृत्ति शब्द का प्रयोग कभी-कभी उम्र बढ़ने के कारण टेस्टोस्टोरोन का स्तर कम होने या टेस्टोस्टोरोन की जैव उपलब्धता में कमी बताने के लिए किया जाता है। आइए विस्तार से जानते हैं आखिर क्या है मेल मेनोपॉज, इसके लक्षण और बचाव के उपाय।
क्या है मेल मेनोपॉज- पुरुष रजोनिवृत्ति यानी मेनोपॉज को सामान्य शब्दों में एंड्रोपॉज कहा जाता है। जो उम्र बढ़ने के साथ पुरुषों के हार्मोन में आए परिवर्तनों की वजह से होता है। इस तरह के लक्षणों को टेस्टोस्टेरोन की कमी, एंड्रोजन की कमी और देर से शुरू होने वाले हाइपोगोनैडिज्म के रूप में भी जाना जाता है। पुरुष रजोनिवृत्ति में उन पुरुषों में टेस्टोस्टेरोन उत्पादन में गिरावट होती है जो 50 या उससे अधिक उम्र के होते हैं।
डॉ. पंकज अग्रवाल(Chief Consultant, Agrawal Homoeopathic Clinic, Delhi and Secretary, The Progressive Homoeopathic Society) के अनुसार, मेल मेनोपॉज बढ़ती उम्र के साथ होने वाली एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। जिसमें आमतौर पर व्यक्ति के भीतर कोई लक्षण नजर नहीं आते हैं। यदि व्यक्ति के भीतर अवसाद या कोई अन्य लक्षण नजर आते हैं तो उसे उपचार की आवश्यकता होती है। जिसका होम्योपैथिक चिकित्सा में इलाज संभव है। होम्योपैथी में इस समस्या से जुझ रहे व्यक्ति का इलाज बिना किसी साइड-इफेक्ट के प्राकृतिक तौर पर किया जाता है। मेल मेनोपॉज जैसी हार्मोनल समस्या न सिर्फ यौन समस्याओं को बढ़ाती हैं बल्कि इसका बुरा असर शरीर के बाकी अंगों पर भी पड़ता है। लेकिन होम्योपैथिक उपचार के दौरान हार्मोन की गड़बड़ी ठीक होकर पहले की तरह काम करने लगती है।
पुरुषों में मेनोपॉज के लक्षण-
महिलाओं की ही तरह पुरुषों को होने वाला मेनोपॉज उनकी रोजमर्रा के जीवन को काफी हद तक प्रभावित करता है। इसकी पहचान पुरुष अपने जीवन में होने वाले इन बदलाव को देखकर कर सकते हैं। जैसे-
-ऊर्जा का स्तर कम होना।
- उदास रहना
-अवसाद या अधिकतर समय उदास रहना
- ध्यान केंद्रित करने में समस्या आना
-नींद न आना या अनिद्रा की समस्या
-वजन बढ़ना और मांसपेशियों का कमजोर होना
-सेक्स की इच्छा का कम होना
-नपुंसकता
-पुरुषों के स्तन में वृद्धि होना (Gynecomastia)
-बांझपन
-बालों का झड़ना
-हड्डियों का कमजोर होना
महिलाओं से कैसे अलग है पुरुष रजोनिवृत्ति-
पुरुष रजोनिवृत्ति महिला रजोनिवृत्ति से कई मायनों में अलग होती है। जानकारी के लिए बता दें कि सभी पुरुषों में रजोनिवृत्ति या मेनोपॉज नहीं होता। दूसरा, इसमें पुरुषों के प्रजनन अंगों का पूर्ण रूप से बंद होना शामिल नहीं है। हालांकि, कम हार्मोन स्तर के परिणामस्वरूप यौन समस्याएं पैदा हो सकती हैं।
पुरुषों में मेनोपॉज के कारण-
टेस्टोस्टेरोन की कमी आना शारीरिक परिवर्तन है। मुख्य रूप से यह 50 वर्ष की आयु के बाद देखने को मिलता है। उम्र बढ़ने के साथ-साथ हर साल पुरुषों के टेस्टोस्टेरोन के स्तर में औसतन 1 प्रतिशत की गिरावट आती है, जो कि मेनोपॉज का एक प्रमुख कारण है। हालांकि, आनुवंशिक कारणों के साथ कोई पुराना रोग जैसे मधुमेह, एचआईवी, फेफड़े से जुड़ा रोग, सूजन संबंधी गठिया रोग या गुर्दे की बीमारियां भी इसके जल्दी शुरु होने का कारण बन सकते हैं। इतना ही नहीं बढ़ता मोटापा, अधिक धूम्रपान, तनाव और खान-पान की खराब आदतों की वजह से भी औसत स्वस्थ व्यक्ति की तुलना में यह आपको जल्दी हो सकता है।
यदि कोई पुरुष शरीर में टेस्टोस्टेरोन का स्तर कम होने के बावजूद इस समस्या पर ध्यान नहीं देता तो भविष्य में इसका असर उसकी सेक्स लाइफ पर पड़ सकता है। परिणामस्वरूप व्यक्ति सेक्स ड्राइव में कमी, कामेच्छा में कमी, सुबह के इरेक्शन की आवृत्ति में कमी के साथ इरेक्टाइल डिसफंक्शन का भी शिकार हो सकता है।
क्या करना सही-
पुरुष रजोनिवृत्ति, वह समस्या है जिस पर अक्सर भारतीय पुरुष ध्यान नहीं देते हैं। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है जो उम्र बढ़ने के साथ हर पुरुष के साथ होती है। हालांकि इसके कोई स्पष्ट कारण या सकेंत नहीं है। बावजूद इसके कुछ बातों का ध्यान रखते हुए इस दौर को थोड़ा आसान और बेहतर जरूर बनाया जा सकता है।
यदि आप या परिवार के किसी सदस्य को रजोनिवृत्ति से जुड़ा कोई लक्षण महसूस हो रहा है, तो तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें। आप जो भी छोटी-बड़ी चीजें महसूस कर रहे हैं, उन सभी को नोट कर लें। इस समस्या पर ज्यादातर लोग शर्म की वजह से बात नहीं करते हैं। ध्यान रखें शर्माने की जरूरत नहीं है क्योंकि हर व्यक्ति के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं। यदि इस दौरान आप उदासी और अकेलेपन जैसी चीजें महसूस कर रहे हैं तो मदद के लिए संपर्क करें।
मेनोपॉज के निदान के लिए टेस्टोस्टेरोन टेस्ट किया जाता है। हालांकि, मेनोपॉज की पुष्टि करने से पहले डॉक्टर कई स्तरों से आश्वस्त होते हैं। पुष्टि के बाद आप उपचार के लिए भी जा सकते हैं। मेनोपॉज के दौरान टेस्टोस्टेरोन रिप्लेसमेंट थेरेपी के जरिए इसके लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। हार्मोन रिप्लेसमेंट थेरपी महिला और पुरुष दोनों करवा सकते हैं।हालांकि इस बारे में विशेषज्ञों का कहना है कि रिप्लेसमेंट थेरपी से कई मामलों में हृदय रोग जैसे कई साइड इफेक्ट भी देखने को मिलते हैं।
न्यूट्रिशनिस्ट और वैलनेस एक्सपर्ट वरुण कत्याल ( Varun Katyal, Nutritionist And Wellness Expert) के अनुसार बढ़ती उम्र में व्यक्ति को संतुलित और पौष्टिक आहार का विकल्प चुनना चाहिए। इसके अलावा जंक फूड से बचने की कोशिश करें। वसा, शर्करा और प्रोटीन का सेवन व्यक्ति के टेस्टोस्टेरोन के स्तर को भी प्रभावित करता है। अपने आहार में जिंक (मशरूम, पालक, ब्रोकली आदि), ओमेगा-3 (नट्स, सैल्मन, सार्डिन, चिया सीड्स, आदि), विटामिन डी, और कैल्शियम (डेयरी उत्पाद, सोया आदि) जैसे पर्याप्त पोषक तत्वों को शामिल करें। ऐसे खाद्य पदार्थों से बचें जो बहुत मीठे या नमकीन, कैफीन और खराब वसा वाले होते हैं। इनका अधिक सेवन करने से शरीर की कार्यक्षमता ही नहीं हार्मोन उत्पादन का कार्य भी बाधित होता है।
पुरुष रजोनिवृत्ति के लक्षणों के लिए सबसे बेहतरीन उपचार स्वस्थ जीवन शैली है। उदाहरण के लिए, आपका डॉक्टर आपको नीचे बताई गई सलाह दे सकता हैं।
-स्वस्थ आहार खाएं
-नियमित व्यायाम करें
-पर्याप्त नींद लो
-अपने तनाव को कम करें
इन जीवनशैली को अपनाकर सभी पुरुष लाभान्वित हो सकते हैं। इन आदतों को अपनाने के बाद जो पुरुष रजोनिवृत्ति के लक्षणों का अनुभव कर रहे हैं, उनके स्वास्थ्य में परिवर्तन देखने को मिल सकता है।

 

 बॉयफ्रेंड बनाता था औरतों के शरीर का मजाक, गर्लफ्रेंड ने सिखाया ऐसा सबक कि गुस्से में लड़के ने...

बॉयफ्रेंड बनाता था औरतों के शरीर का मजाक, गर्लफ्रेंड ने सिखाया ऐसा सबक कि गुस्से में लड़के ने...

हमारे आसपास कई लोग ऐसे होते हैं जो खुद तो परफेक्ट नहीं होते मगर ये उम्मीद करते हैं कि उनके आसपास के लोग परफेक्ट हों. ऐसे लोग अपने अंदर का खामियां ना देखते हुए दूसरों की कमियों को देखकर उसका मजाक बनाते हैं. इसलिए इन लोगों को सबक सिखाना बहुत जरूरी होता है. हाल ही में एक महिला ने सोशल मीडिया (Social Media) वेबसाइट रेडिट (Reddit) पर अपनी जिंदगी से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है जिसमें उसने ऐसे ही एक शख्स को सबक सिखाया है.

रेडिट पर महिला (Woman) ने एक ग्रुप पर अपने और अपने बॉयफ्रेंड (Boyfriend) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है जिसके साथ वो जानना चाह रही है कि इस बारे में लोगों की क्या राय है. लड़की ने अपने पोस्ट में लिखा कि उसका बॉयफ्रेंड काफी मोटा है. वो ओबेसिटी (Obessity) का शिकार है. जब ये लड़की अपने बॉयफ्रेंड से मिली थी तब से ही वो मोटा (Fat) था और लड़का अपने मोटापे को लेकर काफी चिंतित रहता है. उसने अक्सर अपनी गर्लफ्रेंड (Girlfriend) से इस बात का जिक्र किया है कि वो वजन कम करना चाहता है मगर नहीं कर पाता. लड़की ने कभी अपने बॉयफ्रेंड पर वजन (Boyfriend Weight) कम करने का दबाव नहीं बनाया, बल्कि वो उसे सपोर्ट करती है. और उसे अपने वजन को लेकर सहज बनाने की कोशिश करती है.

गर्लफ्रेंड ने सिखाया बॉयफ्रेंड को सबक
लड़की ने अपने पोस्ट में आगे बताया कि एक दिन वो और अपने बॉयफ्रेंड और उसके कुछ दोस्तों के साथ बियर पीने एक पब में गए थे. बातचीत के दौरान दोस्तों ने अपने ऑनलाइन डेटिंग के अनुभव को शेयर करना शुरू कर दिया. तभी लड़की के बॉयफ्रेंड कि वो अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने से पहले टिंडर (Tinder) इस्तेमाल करता था मगर कुछ वक्त बाद ही उसने टिंडर बंद कर दिया क्योंकि टिंडर पर कई मोटी डेस्परेट लड़कियां होती हैं. बॉयफ्रेंड ने ये बात इतनी बुरी तरह से कही कि उसकी गर्लफ्रेंड को ये बात बेहद बुरी लगी. उसने तुरंत सबके सामने अपने बॉयफ्रेंड से कहा- “सच में! तुम मोटी लड़कियों का मजाक उड़ाओगे?” इस डिस्कशन के बाद सब बिल्कुल शांत हो गए मगर फिर दोस्तों ने बात को घुमा दिया और सब नॉर्मल हो गए. लेकिन लड़की का बॉयफ्रेंड बुरी तरह से आहत हो चुका था. अगले दिन उसने लड़की को मैसेज किया कि उसने उसके दोस्तों के सामने उसका मजाक उड़ाकर बहुत गलत किया. उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था. लड़के ने लिखा कि वो कुछ दिन उससे बात नहीं करेगा और उसे सोचने के लिए कुछ वक्त चाहिए कि वो उसके साथ रहना चाहता है कि नहीं. इस मैसेज के बाद लड़की समझ गई कि उसके बॉयफ्रेंड को ये बात बहुत बुरी लगी. लड़की को अफसोस भी हुआ कि उसने ऐसा कहा मगर पब में उसे लड़कियों के लिए की गई टिप्पणी बिल्कुल भी पसंद नहीं आई थी और वहां वो खुद को बोलने से रोक नहीं पाई. हालांकि लड़की ने अपने बॉयफ्रेंड से माफी भी मांग ली मगर तब तक उसका बॉयफ्रेंड उससे रूठ चुका था. लड़की ने अपने इस पोस्ट को एडिट करते हुए कुछ दिन बाद लिखा कि अब उन दोनों का ब्रेकअप (Breakup) हो चुका है और अब उसे काफी हल्का मेहसूस हो रहा है.

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे लड़की की तारीफ
लड़की के इस पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट किए और अपनी प्रतिक्रिया दी. कई यूजर्स ने लड़की को समझाया कि उसने सबके सामने लड़के को बेइज्जत कर के अच्छा नहीं किया और अब उसे माफी मांग लेनी चाहिए. वहीं दूसरी ओर बड़ी संख्या में लोग लड़की का साथ दे रहे हैं. वो उसकी तारीफ कर रहे हैं कि उसने बिना डरे, बिना संकोच किए लड़कियों की इज्जत के लिए ये बात बोली. लोगों का कहना है कि उसने ब्रेकअप कर के बिल्कुल सही किया और ऐसे शख्स से तो काफी पहले उसे ब्रेकअप कर लेना चाहिए था.
WhatsApp यूज करते हैं तो भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुश्किल में

WhatsApp यूज करते हैं तो भूलकर भी नहीं करें ये गलतियां, वरना फंस सकते हैं बड़ी मुश्किल में

इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफार्म WhatsApp आज हर किसी की जिंदगी का अहम हिस्सा बन गया है। इसकी वजह है की इस ऐप ने हम सब की लाइफ में जगह बना ली है। WhatsApp के फायदें तो बहुत हैं लेकिन इस ऐप के कई नुकसान भी हैं। हम व्हाट्सऐप से जुड़े फायदों के बारे में तो बहुत कुछ जानते हैं लेकिन नुकसान के बारे में नहीं। ऐसे में आपको WhatsApp इस्तेमाल करते समय कुछ बातों का ख्याल रखा बेहद जरूरी है। आज हम आपको WhatsApp से जुड़ी कुछ ऐसी गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें व्हाट्सऐप पर न कर आप आपनी पर्सनल डीटेल्स को लीक होने से भी बचा सकते हैं साथ ही जेल जाने से भी बच सकते हैं। आइए जानते हैं इन गलतियों के बारे में डिटेल में:
कभी भी न सेव करें अनजान लोगों का नंबर
कई बार हम कैब वाले, डिलीवरी बॉय या फिर किसी सर्विस वाले पर्सन का नंबर उस समय कार्यवश सेव कर लेते है, और बाद में डिलीट करना भूल जाते है। ऐसे में WhatsApp पर वो पर्सन हमारे प्रोफाइल पिक्चर से लेकर हमारे स्टेटस भी देख लेता है। ऐसे में हमारी ऐसी जानकारी उन लोगों तक चली जाती है। इसी लिए कभी भी अनजान लोगो का नंबर सेव न करें।
कभी न भेजें पोर्न वीडियोज, हो सकती है जेल
WhatsApp पर अश्लील सामग्री शेयर करना आपको मुसीबत में डाल सकता है। अगर कोई आपके अकाउंट को व्हाट्सएप पर रिपोर्ट करता है तो व्हाट्सएप आपके खाते को बैन कर सकता है और इसकी पॉलिसी के मुताबिक, पुलिस शिकायत भी दर्ज कर सकता है। ऐसे में एक पोर्न क्लिप आपको जेल की हवा खाने पर मजबूर कर सकती है।

प्रोफाइल फोटो में कभी ज्यादा जानकारी नहीं दें
चाहें कोई आपके कॉन्टैक्ट में हो या न हो, आपकी प्रोफाइल फोटो को हर कोई देख सकता है। ऐसे में WhatsApp पर आपको फोटो लगाते समय सावधानी बरतनी बेहद जरूरी है। आपको ऐसी फोटो लगाने से बचना चाहिए जिसमें किसी सोसाइटी या आपकी खुद की सोसाइटी का नाम दिखें, साथ कार या बाइक के आगे क्लिक की ऐसी फोटो न लगाएं जिसमें आपकी कार-बाइक का नंबर दिख रहा हो।
जरूरी एक्टिवेट कर लें Two-step verification
यह WhatsApp का बेहद जरूरी फीचर है। टू-स्टेप वेरिफिकेशन के जरिए आपके 6 अंकों का एक पिन सेट करना होता है। किसी भी नए डिवाइस में आपके नंबर से WhatsApp लॉगिन करने के लिए इस पिन की जरूरत पड़ेगी। साथ ही यह पिन बीच में भी कभी पूछा जा सकता है। साइबर फ्रॉड के इस दौर में व्हाट्सएप का टू-स्टेप वेरिफिकेशन जरूर एक्टिवेट रखें।
इस तरह के मैसेज नहीं करें फॉरवर्ड
WhatsApp पर हमारे पास कई तरह के मैसेज आते रहते हैं। किसी भी जानकारी या खबर को फॉरवर्ड करने से पहले चेक जरूर कर लें कि यह फेक न्यूज तो नहीं है। साथ ही फ्री ऑफर व सरकारी योजनाओं के नाम पर भी कई फर्जी लिंक फॉरवर्ड किए जाते हैं। इन्हें आगे बढ़ाने से बचें। इसके अलावा किसी धर्म या समुदाय के खिलाफ हेट-स्पीच को बढ़ावा देने वाले मैसेज भी किसी को न भेजें।

अपने WhatsApp स्टेटस प्राइवेसी सेटिंग को देखकर लगाएं
जब भी आपको कोई स्टेटस डालते हैं तो उसे सभी के साथ शेयर न कर सिर्फ अपने दोस्तों और फैमिली मेंबर्स के साथ ही शेयर करें। क्योंकि हमारे फोन में कई ऐसे लोगों का नंबर भी सेव होता है जिनके साथ स्टेटस शेयर करना जरूरी नहीं है।

बंद कर दें ऑटो-बैकअप
WhatsApp में ऑटो-बैकअप का एक फीचर दिया गया है, जो आपके मैसेज का बैकअप गूगल ड्राइव या iCloud पर डाल देता है। हालांकि ध्यान देने वाली बात यह है कि यहां मैसेज पहुंचने के बाद अगर कोई आपका गूगल या एप्पल अकाउंट हैक करता है तो उन्हें आपकी चैटिंग हाथ लग सकती है। इसलिए बेहतर होगा कि चैट को हमेशा एक्सपोर्ट करके किसी सुरक्षित जगह सेव करके रखें।

 

बारिशों में कपड़ों से आने वाली Smell से न हों परेशान, ये 5 उपाय आएंगे काम

बारिशों में कपड़ों से आने वाली Smell से न हों परेशान, ये 5 उपाय आएंगे काम

बारिश का मौसम जहां एक ओर गर्मी से राहत दिलाता है, वहीं दूसरी ओर परेशानियां भी बढ़ा देता है. बारिश के दिनों में हर चीज को एक खास केयर की जरूरत होती है. फिर चाहे वो आपका घर हो या कार या फिर आपके कपड़े. जी हां, बारिश के दिनों में कपड़ों में से आने वाली स्मैल आम बात है. लेकिन अकसर लोगों को इससे बाहर निकलने का रास्ता नहीं दिखता है. ऐसे में आज हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे टिप्स जिसे अपनाकर आप बारिशों में कपड़ों से आने वाली सीलन की बदबू को मिनटों में दूर कर सकते हैं. दरअसल, बारिश के दिनों में सूरज देवता बिल्कुल नदारद हो जाते हैं. ऐसे में मौसम में नमी मौजूद होने के कारण वह पूरी तरह से सूख नहीं पाते और कपड़ों में भी नमी रह जाती है. इससे कपड़ों में बैक्टीरिया पैदा होने लगते हैं, जो स्मैल का कारण बनते हैं. ऐसे में कपड़ों से आने वाली नमी की स्मैल को दूर करना बेहद जरूरी हो जाता है, क्योंकि ये स्मैल इतनी तेज होती है कि इसे डियोड्रेंड या पाउडर से दबाना पाना भी मुश्किल हो जाता है.


आइए डालते हैं कि ऐसे ही कुछ टिप्स पर नजर, जिन्हें अपनाकर आप कपड़ों की बदबू को पल में दूर कर सकते हैं-


1. सिरका है आसान उपाय (vinegar use)-

बारिश के दिनों में कपड़ों में आने वाली नमी की स्मैल से सभी परेशान हैं. हर कोई इससे निजात के ऑप्शन ढूंढ रहा है. तो हम आपको बता दें कि कपड़े धोने के बाद 2 बड़े चम्मच सिरका को आधी बाल्टी पानी में डालकर मिलाएं और कपड़ों को 10 मिनट तक इसमें डूबा कर छोड़ दें. अब कपड़ों को निचोड़ कर सूखा दें. सिरका जादू की तरह काम करेगा. सिरका कपड़ों में नमी की स्मैल न होने में मदद करेगा.

2. बेकिंग सोडा है कमाल (baking soda use)-

बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज है जो घरों में आमतौर पर आसानी से मिल जाती है. ऐसे में कपड़े धोते समय थोड़ा सा बेकिंग सोडा आप डिटर्जेंट के साथ ही डाल दें. फिर देखें कमाल कपड़ों में से स्मैल एकदम छूमंतर हो जाएगी.

3.नींबू का रस भी कारगार (lemon juice)-
कपड़ों को स्मैल से बचने के लिए नींबू का रस भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए कपड़े धोते समय थोड़ा-सा नींबू का रस बाल्टी या मशीन में डाल दें. इससे कपड़ों में से ताजी खुशबू आएगी. नींबू कपड़ों में नमी की स्मैल को पनपने नहीं देगा.


4. हैंगर में सूखाए कपड़े-
बारिश के दिनों में सूरज देवता के दर्शन नहीं होते. ऐसे में पूरा दिन बारिश होने के कारण लोग बाहर छत पर कपड़े नहीं सूखा पाते. कपड़ों में सही से हवा आर-पार न हो पाने के कारण उन में नमी रह जाती है. इसलिए अगर आप कमरों में या गैलरी में कपड़े सूखा रहे हैं, तो कोशिश करें कि सभी कपड़े हैंगर में लटके हों. इससे कपड़ों में से हवा बीच से आर-पार होती रहेगी और कपड़ों में नमी नहीं हो पाएगी.


5. प्रेस करके रखें कपड़े-
अगर बारिश की झड़ी लगी हुई है और आपके कपड़े पूरी तरह से बिल्कुल नहीं सूख रहे तो इसका एक और उपाय ये है कि आप कपड़ों को प्रेस करके ही अलमारी में रखें. प्रेस से कपड़ों में बची हुई नमी खत्म हो जाएगी और स्मैल होने का सवाल ही नहीं रहेगा.

 

क्या आप भी चाहते हैं पिंक और सॉफ्ट लिप्स, तो अपनाये ये 5 नेचुरल उपाय, मिलेगा फायदा

क्या आप भी चाहते हैं पिंक और सॉफ्ट लिप्स, तो अपनाये ये 5 नेचुरल उपाय, मिलेगा फायदा

 गर्मियों में पानी की कमी (dehydration) के कारण होठ फटे-फटे और खुरदरे हो जाते हैं. अगर इन्हें नजरअंदाज कर दिया जाए तो होठों पर पपड़ियां पड़ने लगती हैं, जिसमें से खून निकलने लगता है. बालों और स्किन की तरह लिप्स का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है. आंखों के बाद होंठ ही आपकी खूबसूरती को बढ़ाते हैं. ऐसे में गुलाबी होंठ उसमें चार-चांद लगा सकते हैं. लिप्स की खूबसूरती बढ़ाने के लिए हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें ट्राई करके आपके होंठ मुलायम तो होंगे ही. साथ ही लिप्स में चमक (shiny lips) भी आ जाएगी.

पिंक और मुलायम होठों के लिए अपनाएं ये फॉर्मुले-
ड्राई न रहने दें-

लिप्स को सॉफ्ट और गुलाबी बनाएं रखने का सबसे आसान और कारगर तरीका है उन्हें ड्राई न रहने दें. सूखे होठ जल्दी फट जाते हैं और फिर उनमें से खून आने लगता है. ऐसे में लिप्स पर देसी घी या लिप बाम लगा कर रखें. इससे होठों में नमी बनी रहेगी. जो कि आपके होठों को मुलायम और गुलाबी बनाएं रखने में मदद करेगी.

स्क्रब है जरूरी (lip scrub)-

जिस तरह स्क्रब करना हमारी स्किन के लिए जरूरी है, उसी तरह होठों के लिए भी स्क्रब काफी महत्वपूर्ण हैं. होठों पर रेगुलर स्क्रब करने से लिप्स पर बनी डेड स्किन हट जाती है और स्किन सॉफ्ट हो जाती है. लिप्स के लिए स्क्रब (lip scrub) बनाने के लिए थोड़े से शहद में कुछ दाने चीनी के मिलाएं और पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट से होठों की मसाज करें और कुछ देर लगा रहने दें. सूखने पर होठों को धो लें.

करें मसाज (lip massage)-

अगर आप भी होठों पर दिख रहे कालेपन को दूर करना चाहते हैं, तो रात को सोने से पहले होठों पर नारियल का तेल लगाएं. होठों पर नारियल के तेल से कुछ देर मसाज करें और तेल को लगा रहने दें. इससे जहां एक ओर होठों का कालापन दूर होगा, वहीं दूसरी ओर होठ मुलामय और पिंक भी बन जाएंगे.

अच्छी कंपनी की हो लिप्सटिक-

होठों पर हमेशा अच्छी क्वॉलिटी की लिपस्टिक ही इस्तेमाल करें. खराब और सस्ती क्वॉलिटी की लिपस्टिक इस्तेमाल करने से होठ काले हो जाते हैं. साथ ही होठों फट जाते हैं. इसलिए अच्छी क्वॉलिटी की लिपस्टिक का ही चयन करें. अच्छी कंपनी की लिपस्टिक में मॉइश्चर होता है, जो कि होठों को सॉफ्ट बनाए रखता है.

पौष्टिक आहार लें-

विटामिन्स और मिनरल्स की कमी के कारण होठ सूखे और बेजान दिखने लगते हैं. इसलिए जरूरी है कि डाइट में पौष्टिक आहार लें. डाइट में विटामिन बी और ई शामिल करें. ये विटामिन्स सिर्फ लिप्स के लिए ही नहीं बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं.

शत्रु हमेशा इन आदतों का फायदा उठाता है, यदि आप में भी हैं ये बुरी आदतें, तो फौरन बदल लें, जानें चाणक्य नीति

शत्रु हमेशा इन आदतों का फायदा उठाता है, यदि आप में भी हैं ये बुरी आदतें, तो फौरन बदल लें, जानें चाणक्य नीति

चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए. चाणक्य के अनुसार शत्रु दो प्रकार के होते हैं एक वो जो दिखाई देते हैं. दूसरे वो जो दिखाई नहीं देते हैं और छिप कर वार करते हैं. ये दोनों ही शत्रु खतरनाक होते हैं. शत्रु को यदि पराजित करना चाहते हैं तो आचार्य चाणक्य ने कुछ बातें बताई हैं, इन्हें जरूर जानना चाहिए-


योजना-
चाणक्य नीति कहती है कि अपनी योजनाओं के बारे में हर किसी से चर्चा नहीं करनी चाहिए. योजनाओं को लेकर हमेशा जिम्मेदार और विश्वासपात्र व्यक्तियों से ही चर्चा करनी चाहिए. कार्य पूर्ण होने के बाद भी इस विषय पर बात करनी चाहिए. योजना के बारे में यदि सतर्कता नहीं बरतेंगे तो शत्रु आपकी इस आदत का लाभ उठाकर आपके कार्य में बाधा भी पहुंचा सकता है.


सतर्कता-
चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु सदैव आप पर दृष्टि रखता है और आपकी कमियों को तलाशने में लगा रहता है. इसलिए सदैव सावधान रहना चाहिए और कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए, जिससे शत्रु को आसानी से कोई अवसर मिल सके.


बुराई-
चाणक्य नीति कहती है कि व्यक्ति को बुराई से बचना चाहिए. चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को जीवन में यदि बड़ी सफलता प्राप्त करनी है तो, न तो किसी की बुराई करें और न ही किसी की बुराई सुनें. बुराई करने और सुनने से भी हानि होती है और शत्रु को बल मिलता है. इसलिए इस आदत का त्याग करना चाहिए.


मर्यादा-
चाणक्य की चाणक्य नीति कहती है कि हर रिश्ते की एक मर्यादा होती है. इस मर्यादा को भी नहीं लांघना चाहिए. इस आदत का भी शत्रु लाभ उठाता है. इसलिए संबंधों में सदैव अनुशासन बनाकर कर रखना चाहिए. ताकि आगे चलकर कोई भी आपको हानि न पहुंचा सके.

 

 नींद पूरी न होने की वजह से पड़ सकता है पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ पर असर

नींद पूरी न होने की वजह से पड़ सकता है पुरुषों की सेक्शुअल लाइफ पर असर

अक्सर कहा जाता है कि 6-8 घंटे की नींद हर इंसान के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि अगर नींद पूरी नहीं होगी तो न किसी काम में मन लगेगा और न ही तबियत ठीक रहेगी. आपको बता दें कि स्वस्थ तन और मन के लिए अच्छी नींद जितनी जरूरी है, उतनी ही इसकी जरूरत सेक्शुअल रिलेशनशिप (Sexual Relationship) को ठीक रखने के लिए भी है. बेहतर जिंदगी और बेहतरीन सेक्शुअल लाइफ के लिए पर्याप्त नींद लेना बहुत जरूरी है. आज हम आपको बताएंगे कि पुरुषों को नींद पूरी न लेने की वजह से उन्हें किन सेक्शुअल प्रॉब्लम्स (Sexual Problems) का सामना करना पड़ सकता है.

लो सेक्शुअल ड्राइव
– जानकारी के मुताबिक अगर पुरुषों को नींद न आने की समस्या हो या किसी कारण ठीक से सो नहीं पाते तो यह देखा जाता है कि उनका मूड जल्दी बदल जाता है और मूड स्विंग्स के कारण उनकी सेक्शुअल ड्राइव (Sexual Drive) पर असर पड़ता है क्योंकि अक्सर थकान और नींद के अभाव की वजह से उनमें लो सेक्शुअल ड्राइव (Low Sexual Drive) रहती है. इसलिए खुद को चुस्त दुरुस्त रखने और स्वस्थ शारीरिक संबंध बनाने के लिए कम से कम 6 घंटे की नींद बहुत जरूरी है.

इरेक्टाइल डिस्फंक्शन 
– आपको बता दें कई शोधकर्ताओं द्वारा किए गए अध्ययनों के अनुसार अच्छी नींद लेने वाले मर्द अक्सर ज्यादा बेहतर तरीके से सेक्स कर पाते हैं. वहीं नींद न आने की दिक्कत झेल रहे पुरुषों को टेस्टोस्टेरोन हार्मोन (Testosterone Hormone) की शरीर में जरूरत से कम मात्रा और इरेक्शन में समस्या (Erection Problem) आने जैसी दिक्कतों का समाना करना पड़ता है. आपको बता दें कि लिंग में इरेक्शन ने होने की समस्या को इरेक्टाइल डिस्फंक्शन (Erectile Dysfunction) कहा जाता है, जो कि टेस्टोस्टेरोन की कमी और भरपूर मात्रा में ऑक्सीजन न मिलने की वजह से होती है.

आनंद न आना
-नींद के पूरे न होने की वजह से थकान हो सकती है, जिसकी वजह से लंबे समय तक सेक्स करने या ऑर्गेज्‍म (Orgasm), जिसे हिंदी में चरम सीमा भी कहते हैं, वहां तक पहुंचने में परेशानी हो सकती है.

स्पर्म काउंट कम होना
-यही नहीं, नींद के अभाव के कारण स्पर्म काउंड (Sperm Count) भी कम हो सकता है. साथ ही कम सोने की वजह से उनकी स्पर्म क्वालिटी (Sperm Quality) पर भी असर पड़ता है.

इंफर्टिलिटी की दिक्कत 
-नींद पूरी न होने के कारण पुरुषों को इंफर्टिलिटी (Infertility) की दिक्कत भी हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि समय रहते डॉक्टर से नींद न आने को लेकर सलाह ली जाए.
क्या आपको भी है टाइप-2 डायबिटीज? रोजाना इस वर्कआउट को करने से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

क्या आपको भी है टाइप-2 डायबिटीज? रोजाना इस वर्कआउट को करने से ब्लड शुगर होगा कंट्रोल

डायबिटीज इन दिनों एक कॉमन बीमारी है, जो काफी घातक साबित हे सकती है। कई लोग इस परेशानी से जूझ रहे हैं। इस बीमारी के मुख्य तौर पर दो प्रकार हैं जिसमें टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज शामिल है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की माने तो भारत में फिलहाल करीब 77 मिलियन लोग डायबिटीज से बीमार हैं वहीं लगभग 80 मिलियन प्री-डायबिटीज से पीड़ित हैं। टाइप 2 डायबिटीज बहुत कॉमन है, जिसमें पेनक्रिया पर्याप्त इंसुनिका प्रड्यूज नहीं करता। इस बीमारी में लोग वर्षों तक दवाईयां और इंसुलिन इंजेक्शन पर रहते हैं। वहीं खाने में भी कई तरह के बदलाव करने की जरूरत होती है। हालांकि अब विशेषज्ञों को लगता है कि टाइप-2 डायबिटीज के लिए एक्सरसाइस एक असरदार दवा है।
द लुक अहेड(एक्शन फॉर हेल्थ इन डायबिटीज ) के परिक्षण के मुताबिक, हर हफ्ते 150 मिनट के लिए एरोबिक एक्सरसाइज करने से टाइप 2 डायबिटीज के रोगियों में ग्लाइसेमिक नियंत्रण में सुधार होता है। बुडुर्ग डायबिटीज रोगियों में वजन मशीनों या फिर उसके बिना एक्सरसाइ्ज करने से प्रतिरोध प्रशिक्षण में 50 प्रतिशत तक सुधार हो सकता है।
एरोबिक्स के ज्यादा फायदों को लेकर एक्सपर्ट्स कुछ नियमों को फॉलो करने की सलाह देते हैं। वहीं एक्सरसाइज हफ्ते के सातों दिनों के लिए होनी चाहिए, बिना व्यायाम के दो से ज्यादा दिन नहीं गुजरने चाहिए। प्रतिरोध प्रशिक्षण डायबिटीज रोगियों में हृदय स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद कर सकता है।

विशेषज्ञ टाइप 2 डायबिटीज के लिए सायक्लिंग, लंबी पैदल यात्रा, डांस, तेज चलना, टेनिस, लंजिस, पुश अप, दौड़ने जैसी एक्सरसाइज फॉलो करने की सलाह देते हैं। बताते चलें की टाइप 2 डायबिटीज पैशेंट को लो कार्ब्स डाइट रेकमेंड की जाती है। ऐसे में डाइट और एरोबिक्स दोनों पर ध्यान दिया जाए तो टाइप 2 डायबिटीज रोगियों को आराम मिल सकता है।
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की Just36News पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

 

 Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप भी तो नहीं कर रहे यह गलतियां, जानें इसके नुकसान

Relationship Tips: लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में आप भी तो नहीं कर रहे यह गलतियां, जानें इसके नुकसान

Relationship Tips: आज के समय में बहुत से लोग रिलेशनशिप में रहते हैं या रहना चाहते हैं. प्यार के इस रिश्ते में के शुरुआत में सब कुछ बहुत अच्छा लगता है लेकिन समय के साथ कई बार रिश्तों में बदलाव आ जाता है. पहले के समय में लोग जिन्हें पहले से जानते थे उन्हीं के साथ रिलेशनशिप में आते थें. लेकिन इंटरनेट के इस दौर में आजकल के युवा सोशल मीडिया पर एक दूसरे को डेट करना बेहद पसंद करते हैं. लोग सोशल मीडिया (Social Media) पर एक दूसरे के साथ संपर्क में आते हैं और फिर एक दूसरे को डेट करने लगते हैं. इस लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप (Long Distance Relationship) में ज्यादातर कपल्स वीडियो कॉल, फोन कॉल, ईमेल और व्हाट्सएप्प के जरिए एक दूसरे के संपर्क में रहते हैं.

अगर आप भी लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में किसी के साथ है तो कुछ चीजों का खास ख्याल रखें. इस रिश्ते में कुछ ऐसी सावधानियां है जिससे बरतना बहुत जरूरी है. रिश्ते की शुरुआत करने से पहले इन चीजों का खास ख्याल रखें-

अनजान लोगों से रहें सतर्क
सोशल मीडिया पर कई लोगों से कुछ ही समय में दोस्ती हो जाती है. इस कारण लोग एक दूसरे से बहुत जल्दी दोस्ती कर लेते हैं. लेकिन, कई बार यह आपके लिए बहुत नुकसानदायक साबित हो सकता है. बिना सोचे समझे किसी अनजान व्यक्ति से दोस्ती करना आपके लिए बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए कोई भी कदम उठाने के लिए व्यक्ति को ठीक से जान लें फिर ही दोस्ती करें.

फोटो और वीडियो शेयर करने से बचें
लोग लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में कई बार अपनी नीजी तस्वीर और वीडियो शेयर कर देते हैं. ऐसा करने से आपको बचना चाहिए. सबसे पहले यह अच्छे से जान लें कि आपका पार्टनर कैसा है उसके बाद ही अपनी निजी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करें. गलत व्यक्ति ऐसी चीजों का गलत इस्तेमाल कर सकता है.

निजी जानकारियां ना दें
कई लोग जैसे ही किसी व्यक्ति के साथ रिलेशनशिप में आते हैं बिना सोचे समझे अपनी सभी निजी जानकारियां अपने पार्टनर के साथ शेयर कर देते हैं. यह डिटेल्स अगर किसी गलत व्यक्ति के हाथ लग जाए तो यह बहुत खतरनाक साबित हो सकता है. ऐसी चीजों के शेयर करने से आप बचें.

पैसे के लेन देन से बचें
अगर आप किसी भी व्यक्ति के साथ लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप में है तो इस बात का खास ख्याल रखें कि बिना ठीक से जाने पैसे न दें और ना ही लें. कई बार लोग प्यार में इतने डूब जाते हैं कि बिना सोचे समझें किसी को भी पैसे दे देते हैं और बाद में बड़ी मुसीबत में पड़ जाते हैं.
शत्रु को बिना लड़े ही पराजित करना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को जीवन में उतार लें

शत्रु को बिना लड़े ही पराजित करना चाहते हैं तो चाणक्य की इन बातों को जीवन में उतार लें

चाणक्य नीति कहती कि सफल व्यक्ति को सदैव सतर्क और सावधान रहना चाहिए. सफल व्यक्ति के कभी कभी ज्ञात और अज्ञात शत्रु भी होते हैं, जो सदैव अवसरों की तलाश में रहते हैं और अवसर मिलते ही वार भी करते हैं. इसलिए सावधानी बरतना बहुत ही जरूरी है.
चाणक्य की चाणक्य नीति व्यक्ति को सफल बनाने के लिए प्रेरित करती है. चाणक्य की गिनती भारत के श्रेष्ठ विद्वानों में की जाती है. चाणक्य ने हर उस विषय का गंभीरता से अध्यन और शोध किया जो व्यक्ति की दिनचर्या और जीवन को प्रभावित करता है. ऐसा माना जाता है कि चाणक्य को अर्थशास्त्र के साथ-साथ राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, सैन्य शास्त्र, कूटनीति शास्त्र और दर्शन शास्त्र का भी अच्छा ज्ञान था.
चाणक्य की बताई गई बातें, चाणक्य नीति में वर्णित हैं. आज भी बड़ी संख्या में लोग चाणक्य नीति का अध्ययन करते हैं. इसका कारण ये है कि आज के दौर में भी चाणक्य नीति प्रासंगिक है. चाणक्य नीति कहती है कि जीवन में हर व्यक्ति सफल होना चाहता है. सफलता प्राप्त करने के लिए व्यक्ति अथक प्रयास करता है. कठोर परिश्रम से लक्ष्य को प्राप्त करता है. सफलता की इस यात्रा में व्यक्ति के जाने-अंजाने शत्रु भी बन जाते हैं. इन शत्रुओं को बिना लड़े कैसे पराजित किया जा सकता है, आइए जानते हैं-


स्वयं की शक्ति में वृद्धि करें-

चाणक्य नीति कहती है कि शत्रु सदैव आपके कमजोर होने का इंतजार करता है. शत्रु इस बात पर घात लगाकर बैठा रहता है कि कब आप कमजोर पड़ें और वो हानि पहुंचाने का प्रयास करे. शत्रु कैसा भी हो, यदि आप अपनी प्रतिभा, कुशलता और शक्तियों में वृद्धि करते हैं तो शत्रु कभी हानि पहुंचाने का प्रयास नहीं करेगा.


गलत आदतों से दूर रहें-
चाणक्य नीति कहती कि शत्रु कभी हानि न पहुंचा सके इसके लिए खुद को गलत आदतों से दूर रखना चाहिए. यानि अवगुणों से दूर रहना चाहिए. चाणक्य के अनुसार अवगुण व्यक्ति की प्रतिभा को नष्ट करते हैं, कभी कभी ये अवगुण, उसकी कुशलता पर भी भारी पड़ जाते हैं. जब ऐसी स्थिति का निर्माण होता है तो शत्रु सक्रिय हो जाते हैं और हानि पहुंचाते हैं.

 

स्वतंत्रता दिवस का भाषण कैसे तैयार करें, मंच पर कैसे बोलें, क्या करें, क्या नहीं

स्वतंत्रता दिवस का भाषण कैसे तैयार करें, मंच पर कैसे बोलें, क्या करें, क्या नहीं

15 अगस्त को हमारा स्वतंत्रता दिवस है। हम सभी को भारतीय होने पर गर्व होना चाहिए कि हम स्वतंत्र भारत की भूमि में पैदा हुए हैं। सन् 1857 से 1947 तक, इतिहास ने हमारे महान नेताओं और स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को देखा है।
जैसे कई खास मौकों पर अधिकतर जगहों पर आयोजन होते हैं। ऐसे में मंच पर जाकर स्पीच देने की जरूरत भी होती है। अगर आप भी स्वतंत्रता दिवस के दिन कहीं पर स्पीच देने वाले हैं, तो आइए हम आपकी थोड़ी मदद कर दें और आपको ये बताएं कि आप अपनी स्पीच कैसे तैयार कर सकते हैं-

1. सबसे पहले तो ये याद रखें कि आपकी स्पीच का मकसद क्या है? अधिकतर मामलों में मौजूद दर्शकों का मनोबल बढ़ाना और कार्यक्रम की एक अच्छी उत्साह बढ़ाने वाली शुरुआत करना अच्छा होता है।
2. अब बात आती है पहनावे की, तो इसे आयोजन के अनुरूप रखें। इससे दर्शक आपको सुनने से पहले देखकर ही आपसे जुड़ाव महसूस करेंगे और आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, इसकी संभावना बढ़ जाएगी।

3. अपनी स्पीच के दौरान मंच पर दिया गया समयसीमा का ख्याल रखें। ऐसा न हो कि आपकी निर्धारित समय से लंबी स्पीच की वजह से दूसरे वक्ताओं का नंबर आने में देरी हो और कार्यक्रम का माहौल खराब हो।

4. आपके बाद कितने और लोगों की प्रस्तुति है, कार्यक्रम किस समयसीमा में खत्म करना है, इन सभी बातों को ध्यान रखते हुए ही बोलें और उसी के अनुसार अपनी स्पीच तैयार करें।
5. लंबी स्पीच से ज्यादा जरूरी ये है कि आपका भाषण असरदार हो, सभी पर अपनी आवाज की छाप छोड़ने वाला हो और जब आप मंच छोड़ें, तब तक लोगों को आपको और सुनने की इच्छा बची हो, न कि वे ऊब चुके हों।

6. आपकी स्पीच ऐसी हो कि आपके मंच से उतरने पर सुनने वालों के चेहरे पर मुस्कुराहट, दिल में जोश और राष्ट्रभावना भरी हो और साथ ही हाथों से तालियां बज रही हों।

7. अगर आप स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट हो, तो वहां से अगर कोई ड्रेस कोड दिया हो तो वही पहनें। अगर किसी अन्य जगह आयोजन हो, तो इस मौके पर लड़कों के लिए कुर्ता-पाजामा, नेहरू जैकेट और लड़कियों के लिए सलवार-कमीज, कुर्ती या साड़ी पहनना बेहतर रहता है।
8. मुख्य बात यह भी है कि आप चाहे जो भी कह रहे हों, पहले खुद उसे स्वीकारें, मानें, महसूस करें तभी उसे दूसरों से कहें, तभी आपका भाषण असरदार होगा।

9. आपकी स्पीच उत्साहित करने वाली और आगे के कार्यक्रम के लिए माहौल तैयार करने वाली होनी चाहिए न कि ऐसी, जो कार्यक्रम के माहौल को ठंडा दे।

10. भाषण चाहे छोटा-सा हो लेकिन उद्देश्यपूर्ण हो। स्वतंत्रता दिवस से जुड़े तथ्य तो जो हैं, वे तो वही रहेंगे लेकिन आपके बोलने का अंदाज जोशीला होना चाहिए।
11. अगर online speech दे रहे हैं तो ये tips बदल जाएंगे और घर में कैमरे के सामने कैसे बोलना है, ये आपको सीखना होगा...।

 

WhatsApp Status लगाने वालों के लिए खुशखबरी! जल्द आ रहा है एक कमाल का अपडेट, पहले से ज्यादा मजेदार होगा स्टेटस लगाना

WhatsApp Status लगाने वालों के लिए खुशखबरी! जल्द आ रहा है एक कमाल का अपडेट, पहले से ज्यादा मजेदार होगा स्टेटस लगाना

अगर आप भी WhatsApp Status लगाने का शौकीन हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। दरअसल फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी जल्द ही एक अपडेट रोल आउट कर रही है जिसके बाद व्हाट्सऐप स्टेटस में मेकओवेर्स कर सकेंगे यानी की अपने स्टेटस को और ज्यादा सुंदर बना सकेंगे। व्हाट्सएप हाल ही में कई सुविधाओं पर काम कर रहा है, विशेष रूप से कंपनी का मोस्ट awaited मल्टी-डिवाइस फीचर (Multi Device Support Feature) जल्द लॉन्च होने वाला है। इस फीचर के आने के बाद अब डिवाइस में अपने व्हाट्सऐप को लिंक कर पाएंगे। हालांकि, कंपनी बेहतर संपर्क पेज, बेहतर इमोजी सपोर्ट और WhatsApp वेब के लिए इमेज एडिटिंग टूल लाने का प्लान कर रही है। एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, अब कंपनी अपने स्टेटस फीचर में बड़े सुधार पर काम कर रही है।
आपको बता दें कि WhatsApp ने 2017 में स्टेटस फीचर पेश किया था, यह फीचर Snapchat स्टोरीज फीचर का एक क्लोन जहां उपयोगकर्ता 24 घंटे के लिए फोटोज और वीडियोज को अपलोड कर सकते थे। हालाँकि, पिछले महीनों में ऐप के फीचर्स को सभी महत्वपूर्ण अपडेट मिले हैं। WABetaInfo की एक नई रिपोर्ट के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि व्हाट्सऐप का अपकमिंग अपडेट स्टेटस फीचर में अपडेट के साथ आएगा।
नए फीचर के आने के बाद आपको WhatsApp में दिखेंगे ये बदलाव
रिपोर्ट के मुताबिक WhatsApp जिस बड़े बदलाव पर काम कर रहा है, वह है यूजर के प्रोफाइल में व्हाट्सऐप स्टेटस जोड़ना। WABetaInfo द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के अनुसार, अगर कोई व्यक्ति स्टेटस लगाता तो प्रोफ़ाइल फोटो के चारों ओर एक हरे रंग की रिंग दिखाई देगी जो इंगित करती है कि उपयोगकर्ता ने अपना स्टेटस अपलोड किया है। WABetaInfo के मुताबिक, हरे रंग की रिंग वाली किसी प्रोफाइल फोटो को टैप करने से यूजर्स को यह पूछने का संकेत मिलेगा कि क्या वे प्रोफाइल फोटो देखना चाहते हैं या स्टेटस देखना चाहते हैं।
 

आपके पार्टनर में हैं ये चार खूबियां, तो कभी न छोड़ें उनका साथ

आपके पार्टनर में हैं ये चार खूबियां, तो कभी न छोड़ें उनका साथ

आज के समय में साथ निभाने वाला पार्टनर तलाशना बहुत मुश्किल है। कभी-कभी ऐसा होता है कि हम किसी इंसान को बहुत अच्छा समझ लेते हैं लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद हमें लगता है कि लाइफ पार्टनर के रूप में वह इंसान सही साबित नहीं होगा। ऐसे में रिश्ते में तनाव आ जाता है। अगर आप अपने पार्टनर को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आपको कुछ ऐसी बातें जान लेनी चाहिए जिनसे पता चलता है कि आप जिसके साथ रिलेशनशिप हैं, वह अच्छा पार्टनर साबित होगा या नहीं।
जो आपको मोटिवेट करे
आगे बढ़ने के लिए मोटिवेशन की भी जरूरत होती है। एक अच्छा पार्टनर हमेशा अपने पार्टनर को मोटिवेट करता है। आप ऐसे ही अपने पार्टनर को भी प्रेरित करते हैं, तो आप एक अच्छे पार्टनर बन सकते हैं।
पार्टनर की बुराई न करना
कभी-कभी गुस्से में पार्टनर की किसी अपने से शिकायत करना आम बात हो सकती है लेकिन इस बात को अपनी आदत में शामिल न होने दें। यानी अगर आप न तो अपने पार्टनर की पीठ पीछे बुराई करते हों और न ही किसी से सुनते हों, तो आप बहुत अच्छे पार्टनर हैं।
मुसीबत के वक्त मदद
जो लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं, वे अच्छे पार्टनर बन सकते हैं। एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से यही चाहता है कि वे उसकी मुसीबत के समय मदद करें और अगर आपके अंदर ये बात है तो आप एक अच्छे पार्टनर बनकर उभर सकते हैं।
पार्टनर पर भरोसा करना
हर कोई चाहता है कि उसको एक ऐसा पार्टनर मिले, जो उस पर आंख बंद करके भरोसा करे और उनके बीच कभी शक की दीवार खड़ी न हो। इसलिए अगर आप लोगों पर भरोसा जताते हैं, तो ये अच्छे पार्टनर की क्वालिटी है।
 

Android यूजर्स हो जाएं सावधान, आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा यह ऐप

Android यूजर्स हो जाएं सावधान, आपके फोन की स्क्रीन रिकॉर्ड कर रहा यह ऐप

अगर आप भी एक एंड्रॉइड यूजर हैं तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। सिक्यॉरिटी एक्सपर्ट्स की मानें तो एक खतरनाक मैलवेयर आपके डिवाइस में घुसकर पूरा डेटा चोरी कर सकता है। विशेषज्ञों ने इस मैलवेयर को Vultur नाम दिया है, जो आपके डिवाइस की स्क्रीन पर आने वाली हर जानकारी को रिकॉर्ड करता है। इसका मतलब है कि लॉगिन और पासवर्ड से लेकर, इंटरनेट हिस्ट्री, बैंक डिटेल्स और यहां तक कि आपके निजी टेक्स्ट मैसेज और सोशल मीडिया एक्टिविटी तक, सब कुछ रिकॉर्ड किया जा सकता है।
रिपोर्ट के मुताबिक, Vultur एक बैंकिंग ट्रोजन (बैंक डिटेल्स चोरी करने वाले मैलवेयर) है, जो बाकी बैंकिंग ट्रोजन से काफी अलग है। इसी तरह के दूसरे मैलवेयर जहां यूजर्स को फर्जी वेबसाइट के जरिए अकाउंट डिटेल्स भरवाते हैं और बाद में चोरी कर लेते हैं। वहीं, Vultur सीधा यूजर्स के डिवाइस की स्क्रीन को रिकॉर्ड करके अकाउंट की जानकारी चुराता है। इसका मतलब है कि असली वेबसाइट पर लॉगिन करने के बावजूद भी आपको चूना लग सकता है।
जैसा कि थ्रेट फैब्रिक के सुरक्षा विशेषज्ञों ने एक ब्लॉग पोस्ट में समझाया है, यह एक अधिक जटिल दृष्टिकोण है जिसके लिए खतरे वाले अभिनेताओं से अधिक समय और प्रयास की आवश्यकता होती है। शोधकर्ताओं ने केवल मार्च के अंत में वल्चर मैलवेयर की खोज की, और कहा कि इसे प्रसिद्ध ब्रूनहिल्डा ड्रॉपर नेटवर्क के माध्यम से भी वितरित किया गया है।
इस ऐप से फैल गया मैलवेयर
मोबाइल सिक्यॉरिटी वेबसाइट Threat Fabric के विशेषज्ञों ने एक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि यह मैलवेयर इसी साल मार्च में सामने आया है। यह मैलवेयर गूगल प्ले स्टोर पर मौजूद एक ऐप के जरिए फैलाया गया है, जिसे हजारों से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। जिस ऐप पर सवाल उठ रहे हैं उसका नाम Protection Guard है। हालांकि गूगल प्ले स्टोर से फिलहाल ऐप को हटा लिया गया है।
 

डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करना जरूरी है दिल को मजबूत बनाने वाली यह है एक्सरसाइज

डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करना जरूरी है दिल को मजबूत बनाने वाली यह है एक्सरसाइज

अगर आपको अपने दिल को मजबूत बनाना है तो इसके लिए आपको डाइट के साथ-साथ एक्सरसाइज भी करना जरूरी है. दिल को मजबूत बनाने के लिए व्यायाम सबसे अच्छा तरीका है. जो लोग फिजिकली एक्टिव रहते हैं उनका हार्ट भी हेल्दी रहता है. एक्सरसाइज से हृदय की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. इससे आपका वजन कंट्रोल रहता है. एक्सरसाइज करने से हाई ब्लड शुगर, हाई कोलेस्ट्रॉल और हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है. एक्सरसाइज करने से दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा भी कम हो जाता है. एक्सरसाइज से आप अपनी हार्ट हेल्थ को भी इंप्रूव कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे 5 व्यायाम (Exercise) बता रहे हैं जिनसे आप अपने हार्ट को मजबूत बना सकते हैं.

 

दिल को मजबूत बनाने वाली एक्सरसाइज


1- वॉक- तेजी से चलने से आपका दिल मजबूत बनता है. चलने में आपकी हृदय गति तेज होती है इसमें आपके जोड़ों पर ज्यादा असर नहीं पड़ता है. आप कभी भी कहीं भी वॉक कर सकते हैं. आप चाहें तो ऑफिस में लंच ब्रेक पर भी थोड़ी देर टहल सकते हैं. वीकेंड पर आप ज्यादा वॉक कर सकते हैं.


2- स्विमिंग- तैरना हार्ट के लिए बहुत अच्छी एक्सरसाइज है. वाटर एरोबिक्स या स्विमिंग लैप्स एक फुल-बॉडी वर्कआउट है. इससे न केवल आपके शरीर को, बल्कि आपके दिल को भी मजबूत बनाया जा सकता है. दूसरी एक्सरसाइज के मुकाबले तैराकी दिल के लिए अच्छा व्यायाम है.

 

3- वेट ट्रेनिंग- शरीर में मांसपेशियों का निर्माण आपके दिल को स्वस्थ रखने में मदद करता है. वेट ट्रेनिंग से मसल्स बनाने और फैट बर्न करने में भी मदद मिलती है. आप वेट ट्रेनिंग में पुश-अप्स, स्क्वैट्स और पुल-अप्स कर सकते हैं. इन एक्सरसाइज से मांसपेशियों के निर्माण, हड्डी और हार्ट को हेल्दी रखने में मदद मिलती है.


4- साइकिल चलाना- हार्ट को हेल्दी रखने के लिए आप रोज साइकिलिंग कर सकते हैं. साइकिल चलाना हार्ट के लिए काफी फायदेमंद होता है. इससे पैरों की मांसपेशियों को मजबूती मिलती है. इससे हृदय गति बढ़ती है. साइकिलिंग करने से मानसिक स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है.


5- योग- योग करने से भी हार्ट हेल्दी रहता है. योग करने से मांसपेशी मजबूत होती हैं और टोन होती हैं. कई योगासन ऐसे हैं जिससे आपके दिल की गति बढ़ जाती है. जबकि कई योगासन करने से आप शांत महसूस करते हैं. इससे आपका रक्तचाप कम हो सकता है. हार्ट को हेल्दी रखने के लिए योगा सबसे अच्छा व्यायाम है.

 

 सेक्स वर्कर का काम करके रोजाना 88 हजार रुपए कमाती थी ये लड़की, अब बताई Escort Life की चौंकाने वाली सच्चाई

सेक्स वर्कर का काम करके रोजाना 88 हजार रुपए कमाती थी ये लड़की, अब बताई Escort Life की चौंकाने वाली सच्चाई

हर इंसान के जीवन में कई तरह की चुनौतियां आती हैं. कुछ लोग उनके आगे घुटने टेक देते हैं मगर कई लोग उन चुनौतियां का डटकर सामना करते हैं. ऐसी ही एक लड़की ने अपने जीवन की कठिनाइयों का सामना किया और आज वो अपनी पुरानी जिंदगी को त्याग कर एक नए जीवन की ओर बढ़ गई है. मेव मून (Maeve Moon) नाम की लड़की सेक्स वर्कर (Sex Worker) का काम करती थी मगर एक वक्त ऐसा आया जाब उसने अपने जीवन को बदलने की ठान ली और आज वो दूसरों को जागरूक करती है.

मेव जब 4 साल की थीं तब एक युवती ने उनका यौन शोषण (Sexual Abuse) किया था. उस हादसे के बाद से मेव को लगने लगा कि उनका शरीर महज संभोग की वस्तु है जिसके माध्यम से वो पैसे कमा सकती हैं. इंग्लैंड (England) के बर्नले की रहने वाली मेव जब 16 साल की हुईं तब वो सोशल मीडिया के माध्यम से एक अधिक उम्र के शख्स से मिलीं जिसने डेट के बहाने उन्हें ड्रग्स देकर बेहोश किया और उनका रेप (Rape) किया. यौन शोषण की इन दो घटनाओं ने मेव का खुद को लेकर नजरिया बदल दिया. उन्हें लगने लगा कि शरीर बेचकर पैसे कमाना सही तरीका है. इसके बाद वो सेक्स वर्कर की तरह काम करने लगीं.

18 साल की उम्र में एक वक्त ऐसा आया जब वो रोजाना 88 हजार रुपये तक कमाने लगी थीं. पहले उन्होंने शुगर बेबी की तरह काम किया जिसमें वो ज्यादा उम्र के पुरुषों को अपने प्यार के जाल में फंसाती थीं और फिर सेक्स के बदले उनसे पैसे लेती थीं. धीरे-धीरे उन्हें लगा कि शुगर बेबी (Sugar Baby) की तरह काम करने में उन्हें रिलेशनशिप में शामिल होना पड़ता है इसलिए उन्होंने एस्कॉर्ट (Escort) का काम करना शुरु कर दिया. बीते कुछ सालों में उन्होंने इंग्लैंड के कई वैश्यालयों (Brothel) में काम किया और काफी रुपये कमाने लगीं. उन्हें चरस-गांजे का नशा करने की लत लग गई. उन्होंने लैंस लाइव वेबसाइट से बात करते हुए कहा- “मेरे ग्राहक टिंडर के जरिये मुझसे मिलने आते थे. और अगर वो मुझे सिर्फ वीड देते थे तो मैं उन्हें कुछ भी करने की अनुमति दे देती थी.”

मेव काफी वक्त तक सेक्स इंडस्ट्री (Sex Industry) छोड़ना चाहती थीं. मगर वो बुरी तरह फंस चुकी थीं. उनको नशे की लत लग चुकी थी और लंदन में एक फ्लैट था जिसका रेंट देना था. साल 2019 में उन्होंने अपने जीवन को बदलने की ठानी. उन्होंने सोचा कि ऐसा कभी नहीं हो सकता कि अपनी जरूरतों के हिसाब से पैसे कमा पाए. इसके बाद वो कुछ दिन के लिए छुट्टी मनाने गईं जहां उनको एहसास हुआ कि अब वक्त आ गया है कि वो अपने जीवन को बदल दें. अब मेव युवतियों को हमेशा समझाती हैं कि अगर पैसे को हटा दिया जाए तो क्या आप सेक्स वर्कर का काम करेंगी? उनका कहता है कि पैसों को सिर्फ आधार बनाना गलत है. अब वो एक इंस्ट्रक्टर की तरह उन लोगों की मदद करती हैं जिन्होंने यौन शोषण का सामना किया है और ट्रॉमा (Trauma) झेला है. मेव अब मोवैज्ञानिक बनना चाहती हैं और दूसरों को उबरने में मदद करना चाहती हैं.
सावन में झूला झूलने के फायदे, क्या आपका मन करता है झूलने का, जानिए क्या है इसके फायदे

सावन में झूला झूलने के फायदे, क्या आपका मन करता है झूलने का, जानिए क्या है इसके फायदे

मानसून का सीजन चल रहा है और सावन का यह सुहावना मौसम है. सावन के मौसम में प्रकृति की अलग ही खूबसूरती नजर आती है. सावन शुरू होते ही महिलाओं और बच्चियां मेहंदी लगाकर झूले का मजा लेती दिखाई हेती हैं. हम सभी ने कभी ना कभी झूले पर बैठकर इंजॉय जरूर किया होगा लेकिन, बहुत कम लोगों को इसके हेल्थ बेनिफिट्स के बारे में पता होगा. जी हां आपने बिलकुल सही पढ़ा. आज हम आपको इस लेख के जरिए सावन में झूला झलने के फायदे बताने वाले हैं. तो आइए जानते हैं इस बारे में-


अच्छी एक्‍सरसाइज है झूला झूलना

झूला झूलने को एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज माना जाता है. झूला झूलते वक्त झूला आगे पीछे होता है, जिसके साथ हमारा शरीर भी आगे पीछे होता है. ये पूरी प्रक्रिया शरीर के वेट और स्पीड पर निर्भर होती है. आगे पीछे होने से कैलोरी बर्न होती है, जिससे व्यायाम ठीक तरीके से होता है. इस एक्‍सरसाइज से शरीर को कई तरह के फायदे मिलते हैं.


मूड को करता है अच्छा

 

झूला झूलने से आपका खराब मूड अच्छा हो जाता है. बता दें कि झूला झूलते वक्त इंसान के शरीर में हारमोंस रिलीज होते हैं. इन हारमोंस के कारण व्यक्ति का मूड अच्छा हो जाता है और यह आपके स्ट्रेस को भी कम कर देता है.


तनाव कम करने में है मददगार

आज के समय में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसके जीवन में तनाव ना हो. तानाव को कम करने के लिए झूला झूलना एक बेहतर विकल्प हो सकता है. यह आपके तनाव को कम करके आपका मूड को अच्छा करता है. इस कारण यह शरीर के साथ-साथ मन को भी हेल्दी रखता है.


मसल्स को करता हैं एक्टिव

झूला झूलते वक्त शरीर काफी एक्टिव हो जाता है और बैलेंस बनाए रखने के लिए मसल्स काफी एक्टिव हो जाते हैं. एक्टिव मसल्स के कारण ही व्यक्ति अपने गति को तेज और धीमा कर पाता है. 

1 अगस्त  को इंटरनेशनल फ्रेंडशि‍प डे : कोरोना नियमों के साथ ऐसे मनाएं Friendship Day

1 अगस्त को इंटरनेशनल फ्रेंडशि‍प डे : कोरोना नियमों के साथ ऐसे मनाएं Friendship Day

जिंदगी में दोस्ती ही वो रि‍श्ता है जिसे हम खुद ही चुनते हैं, बाकी दुनि‍या के तमाम रिश्तेे हमारे ऊपर थोप‍ दिए जाते हैं। शायद यही वजह है कि दोस्ती का रि‍श्ता सबसे खास होता है।
दोस्ती में मस्ती‍, प्यार और परवाह सबकुछ शामिल होता है। सोचिए कि एक दिन अगर आप अपने दोस्तों से नहीं मिलते हैं, तो कितने बेचैन हो जाते हैं और मौका मिलते ही उनके साथ तफरी के लिए निकल जाते हैं।

1 अगस्त को इंटरनेशनल फ्रेंडशि‍प डे है। आइए जानते हैं इस मौके पर क्या करें...

अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस पर हर वर्ष अगस्त माह के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस दिवस का विचार पहली बार 20 जुलाई 1958 को आर्टिमियो ब्रैको के मन में आया था।
हालांकि दोस्ती का त्योहार दुनियाभर में अलग-अलग दिन मनाया जाता है। लेकिन इसके पीछे की भावना दोस्ती की ही है।

इस दिन दोस्त एक दूसरे को उपहार, कार्ड देते हैं। एक-दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड बांधते हैं। दोस्तों के साथ पूरा दिन बिताकर अपनी दोस्ती को आगे तक ले जाने व किसी भी मुसीबत में एक दूसरे का साथ देने का वादा करते हैं।
आजकल यह दि‍न मनाने का तरीका भी हालांकि काफी आधुनिक हो चला है। नौजवान पार्टी करते हैं, बाहर घूमने जाते हैं। इस दिन दोस्त एक दूसरे से अपने गि‍ले शि‍कवे दूर करते हैं। लेकिन कोरोना काल में इस बार ज्याादातर सेलिब्रेशन ऑनलाइन ही होगा।

आजकल वाट्सएप एवं फेसबुक जैसे सोशल मीडिया के वजह से यह दिवस बहुत लोकप्रिय हो रहा है। कोरोना के कारण घर से ज्यादा बाहर नहीं निकल सकते हैं कॉलेज बंद है, दोस्त अपने अपने शहर में है इसलिए इस बार खासतौर से इसकी ऑनलाइन तैयारी की जा रही है।
कोरोना काल में कैसे मनाएं फ्रैंडशिप डे

कोरोनावायरस, लॉकडाउन, सामाजिक दूरी, क्वारंटाइन के चलते सभी लोग अपने घरों में ही रहना ज्यादा बेहतर समझ रहे हैं। ऐसे में बर्थडे पार्टी या अन्य कोई सेलिब्रेशन सब कुछ कैंसल करना पड़ रहा है। जो लोग हर मौके को सेलिब्रेट करना पसंद करते हैं, ये उनके लिए थोड़ा कठिन हो सकता है। लेकिन यह सब कहीं न कहीं पॉजिटिव भी है, क्योंकि इससे हम खुद पर कंट्रोल कर पा ही रहे हैं, साथ ही दूरी होने पर कैसे अपने रिश्तों को सहेजकर रख सकते हैं, कैसे बिना मिले साथ में सेलिब्रेट कर सकते हैं, ये सभी चीजें सीखने का मौका भी मिल रहा है।

सारे नियमों का पालन करते हुए भी आप इस खास अवसर को इन्जॉय कर सकते हैं। कैसे? आइए जानते हैं।

वर्चुअल पार्टी कर सकते हैं
अगर आप फ्रैंडशिप डे को सेलिब्रेट करना चाहते हैं और इस खास दिन को यादगार बनाना चाहते हैं वह भी अपने दोस्तों के साथ, तो वर्चुअल पार्टी कर सकते हैं। इस समय वर्चुअल पार्टी ही एकमात्र उपाय है। ऐसे में आप अपने दोस्तों के साथ वीडियो कॉल के लिए एक समय तय कर लें। सुनिश्चित करें कि सभी आपके परिचित हों और कॉन्फ्रेंसिंग पार्टी का मजा लें। इस दौरान आप दोस्तों से जमकर बातें करें, केक काटें और फोटोज क्लिक करें।

घर पर ही फ्रैंडशिप बैंड बनाएं
यह सोचकर अपना मजा किरकिरा न करें कि कोरोना में बाहर तो जा नहीं सकते तो मार्केट से कैसे फ्रैंडशिप बैंड खरीद पाएंगे? आप सुरक्षा और नियमों का पालन करते हुए इस खास दिन को बेहतर बना सकते हैं। आप घर में ही फ्रैंडशिप बैंड बनाएं। यह आपको क्रिएटिव तो बनाएगा ही, साथ ही इस खास दिन आप कुछ नया भी सीखेंगे।

अपने दोस्तों से डिस्कस करें कि पार्टी कैसे कर सकते हैं?
सारी प्लानिंग आप खुद ही न करें। अपने दोस्तों से बातें करें, उनसे सुझाव मांगें और उस हिसाब से आप इस दिन को कैसे सेलिब्रेट करना है सोचें। इससे आप और आपके फ्रैंड्स सब मिलकर इस दिन को और बेहतर बना सकते हैं।

ड्रेस थीम के साथ करें सेलिब्रेट
फ्रैंडशिप डे के दिन आप अपने दोस्तों के साथ मिलकर ड्रेस थीम भी डिसाइड कर सकते हैं। यह इस दिन को और इंट्रेस्टिंग बनाने में मदद करेगी।