नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
दिवाली बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स का बड़ा अपडेट! जानिए किन्हें देना पड़ेगा टैक्स और किसे मिलेगी राहत

दिवाली बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स का बड़ा अपडेट! जानिए किन्हें देना पड़ेगा टैक्स और किसे मिलेगी राहत

नई दिल्ली। दिवाली आते ही हर कर्मचारी के मन में सबसे बड़ा सवाल यही रहता है — “इस बार बोनस कितना मिलेगा?” कोई कंपनी गिफ्ट देती है, तो कोई कैश बोनस, लेकिन अब इन दोनों पर टैक्स नियमों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सरकार ने साफ किया है कि बोनस और गिफ्ट्स पर टैक्स की गणना अलग-अलग तरीके से की जाएगी।

गिफ्ट पर टैक्स: 5,000 रुपये तक फ्री!

अगर आपकी कंपनी दिवाली पर मिठाई का बॉक्स, कपड़े, गैजेट या कोई अन्य वस्तु देती है, जिसकी कीमत ₹5,000 तक है, तो उस पर कोई टैक्स नहीं देना होगा।
लेकिन अगर वही गिफ्ट ₹5,000 से ज़्यादा कीमत का है, तो उसकी पूरी वैल्यू आपकी इनकम में जुड़ जाएगी और उस पर उसी दर से टैक्स लगेगा, जैसे आपकी सैलरी पर लगता है।

बोनस पर टैक्स: सैलरी इनकम का हिस्सा

अगर कंपनी कैश में बोनस देती है, तो यह रकम आपकी सैलरी इनकम का हिस्सा मानी जाएगी।
उदाहरण के लिए, अगर किसी कर्मचारी को ₹30,000 का बोनस मिला है, तो उसे अपनी वार्षिक इनकम में जोड़कर उसी हिसाब से टैक्स देना होगा। इस पर किसी तरह की अलग छूट नहीं मिलेगी।
अगर कोई कर्मचारी बोनस की राशि को ITR में नहीं दिखाता है, तो आयकर विभाग की ओर से नोटिस भी आ सकता है।

नए टैक्स सिस्टम (New Tax Regime 2025) के तहत दरें

  • ₹0 से ₹4 लाख तक – कोई टैक्स नहीं

  • ₹4 लाख से ₹8 लाख तक – 5% टैक्स

  • ₹8 लाख से ₹12 लाख तक – 10% टैक्स

  • ₹12 लाख से ₹16 लाख तक – 15% टैक्स

  • ₹16 लाख से ₹20 लाख तक – 20% टैक्स

  • ₹20 लाख से ₹24 लाख तक – 25% टैक्स

  • ₹24 लाख से ऊपर – 30% टैक्स

नए टैक्स सिस्टम में ₹12 लाख तक की इनकम पर अब टैक्स नहीं लगेगा क्योंकि इसमें ₹60,000 तक की मानक छूट शामिल की गई है।

 
खूनी विवाद: जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या

खूनी विवाद: जमीन के बंटवारे को लेकर भतीजे ने चाचा की पीट-पीटकर हत्या

 सीतामढ़ी : परसौनी थाना क्षेत्र के कन्हौली गजपति गांव वार्ड नं. 12 सोमवार रात उस समय दहल उठा, जब महामाया स्थान मंदिर की जमीन के लंबे विवाद में भतीजे ने अपनी मां के साथ मिलकर अपने ही चाचा की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक प्रह्लाद मिश्रा (45), स्व. राम स्वरूप मिश्रा के पुत्र थे। घटना करीब 11 बजे की है। सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे, छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस व स्थानीय सूत्रों के अनुसार, प्रह्लाद मिश्रा रात को खाना खाकर घर में सोए हुए थे। तभी उनका भतीजा मुन्नू मिश्रा व उसकी मां वीणा देवी रॉड व लाठी-डंडे के साथ घर पहुंचे, दरवाजा तोड़कर घुसे और ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट के चलते प्रह्लाद मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और पंचनामा तैयार किया।

इस हत्याकांड की जड़ महामाया स्थान मंदिर की जमीन के बंटवारे में है। परिजनों के अनुसार, जमीन पहले ही दो हिस्सों में बंट चुकी थी, इसके बावजूद आरोपी पक्ष कब्जे की नीयत से बार-बार विवाद कर रहा था। कई दफा पंचायतें व सुलह की कोशिशें नाकाम रहीं। सोमवार को विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। प्रह्लाद मिश्रा की पत्नी संगीता देवी और उनके दो बेटे-बेटी का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना के बाद आरोपी मुन्नू मिश्रा और वीणा देवी फरार हो गए थे। पुलिस ने रात होते-होते वीणा देवी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू कर दी।

पुलिस थाना प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, किंतु पुलिस ने हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है और शीघ्र ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

अब फेस, फिंगरप्रिंट से भी करें UPI पेमेंट, कल से लागू होगा नया फीचर्स, अभी भुगतान के लिए जरूरी था PIN

अब फेस, फिंगरप्रिंट से भी करें UPI पेमेंट, कल से लागू होगा नया फीचर्स, अभी भुगतान के लिए जरूरी था PIN

 नई दिल्ली। UPI Payment: देश में डिजिटल पेमेंट्स को और आसान और सुरक्षित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। अब यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) से लेन-देन करने वाले यूजर्स को भुगतान के लिए PIN डालने की जरूरत नहीं होगी। इसके बजाय वे चेहरे की पहचान या फिंगरप्रिंट के जरिए ही अपने ट्रांजैक्शन को अप्रूव कर सकेंगे। यह नई सुविधा 8 अक्टूबर से लागू होगी। यह कदम RBI के हालिया दिशानिर्देशों के अनुरूप है, जो वैकल्पिक ऑथेंटिकेशन की अनुमति देते हैं।

UPI Payment: UPI अनुभव होगा और आसान

वर्तमान में, हर UPI ट्रांजैक्शन के लिए यूजर्स को 4 या 6 अंकों का PIN दर्ज करना होता है। नई सुविधा लागू होने के बाद, फेस स्कैन या फिंगरप्रिंट सेंसर के जरिए पेमेंट तुरंत ऑथेंटिकेट हो जाएगा। इससे ट्रांजैक्शन समय घटेगा, सुरक्षा बढ़ेगी, और यूजर अनुभव और सहज होगा। विशेषज्ञों का कहना है कि बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन से धोखाधड़ी की संभावना कम होगी, क्योंकि चेहरा या फिंगरप्रिंट किसी अन्य व्यक्ति द्वारा कॉपी करना मुश्किल है। हालांकि, डेटा सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए NPCI और UIDAI के बीच मजबूत तकनीकी प्रोटोकॉल अपनाए जाएंगे

Karva Chauth 2025: किस शहर में कब दिखेगा चांद? जानें अपने शहर का सटीक समय

Karva Chauth 2025: किस शहर में कब दिखेगा चांद? जानें अपने शहर का सटीक समय

 इस साल अखंड सौभाग्य का वरदान देने वाला करवा चौथ व्रत शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर रखा जाने वाला यह व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत पवित्र माना गया है।

सुबह सूर्योदय से लेकर रात चंद्रोदय तक महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की विशेष पूजा के बाद वे चंद्र देव के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

सुबह सूर्योदय से लेकर रात चंद्रोदय तक महिलाएं बिना अन्न-जल ग्रहण किए व्रत रखती हैं। शाम को करवा माता की विशेष पूजा के बाद वे चंद्र देव के दर्शन और अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ 2025: आपके शहर में चांद निकलने का समय

शहर चंद्रोदय का समय
दिल्ली रात्रि 08:13 बजे
मुंबई रात्रि 08:55 बजे
कोलकाता सायं 07:42 बजे
चेन्नई रात्रि 08:38 बजे
देहरादून रात्रि 08:05 बजे
चंडीगढ़ रात्रि 08:09 बजे
जयपुर रात्रि 08:23 बजे
पटना रात्रि 07:48 बजे
जम्मू रात्रि 08:11 बजे
गांधीनगर रात्रि 08:46 बजे
अहमदाबाद रात्रि 08:47 बजे
शिमला रात्रि 08:06 बजे
भोपाल रात्रि 08:26 बजे
लखनऊ रात्रि 08:02 बजे
कानपुर रात्रि 08:06 बजे
गोरखपुर सायं 07:52 बजे
प्रयागराज रात्रि 08:02 बजे
नोएडा रात्रि 08:12 बजे
गुरुग्राम रात्रि 08:14 बजे
हरिद्वार रात्रि 08:05 बजे
इंदौर रात्रि 08:34 बजे
भुवनेश्वर सायं 07:58 बजे
रायपुर  
रात्रि 08:01 बजे
a
 
हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन से निजी बस मलबे में दबी, 15 यात्रियों की मौत...कई घायल

हिमाचल के बिलासपुर में भूस्खलन से निजी बस मलबे में दबी, 15 यात्रियों की मौत...कई घायल

 हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बड़ा हादसा हो गया है। पहाड़ से कई पत्थर मलबे के साथ बस पर गिरे हैं। इस हादसे में अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है, कई अभी भी मलबे में दबे हुए हैं। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर रेस्क्यू कर रहे हैं, घायलों को पास के अस्पताल भी ले जाया गया है।

बताया जा रहा है कि बिलासपुर जिले के बरठी के पास एक बस 30 यात्रियों के साथ जा रही थी। तभी पहाड़ से पत्थर गिरने लगे और काफी मलबा भी नीचे गिरा। कई पत्थर सीधे बस की छत पर गिरे और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसा इतना दर्दनाक रहा कि कई लोग उस पहाड़ी मलबे में दब गए। अब तक 18 शव बाहर निकाले गए हैं।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी, एंबुलेंस भी बुलाई गई। मलबा इतना ज्यादा गिरा था कि लोगों को रेस्क्यू करने में भी कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा। जेसीबी की मदद से बड़े-बड़े पत्थर हटाए गए और यात्रियों को मलबे से बाहर निकाला गया। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी जारी किए हैं।

इस हादसे पर सीएम ने कहा कि बिलासपुर ज़िला के झंडूता विधानसभा क्षेत्र के बालूघाट (भल्लू पुल) के पास हुए भीषण भूस्खलन की ख़बर ने मन को भीतर तक झकझोर दिया है। इस भारी भूस्खलन में एक प्राइवेट बस के चपेट में आने से 10 लोगों के निधन का दु:खद समाचार मिला है और कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है। अधिकारियों को पूरी मशीनरी लगाने के निर्देश दिए गए हैं। मैं स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हूँ और पूरे रेस्क्यू ऑपरेशन की पल-पल की जानकारी ले रहा हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को संबल प्रदान करें। इस कठिन घड़ी में मैं सभी प्रभावित परिवारों के साथ हूं।

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट…

उच्च शिक्षा विभाग ने जारी की प्रयोगशाला तकनीशियन पदस्थापना सूची, देखें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट…

 रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला तकनीशियन के 260 पदों के लिए अंतिम पदस्थापना सूची जारी कर दी है। यह नियुक्ति उम्मीदवारों की परीक्षा परिणाम, दावा-आपत्ति प्रक्रिया और काउंसलिंग के आधार पर की गई है, साथ ही पदस्थापना विभाग की शर्तों के अनुरूप की गई है।

अभ्यर्थियों को बताया गया है कि नियुक्ति आदेश जारी होने की तारीख से एक माह के भीतर अभ्यर्थियों को अपने नाम के सम्मुख कॉलम 4 में अंकित महाविद्यालय में उपस्थित होना अनिवार्य है। निर्धारित अवधि तक कार्यभार ग्रहण नहीं करने पर उनका नियुक्ति आदेश स्वतः निरस्त माना जाएगा और इस संबंध में कोई भी अभ्यावेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। निर्धारित तिथि तक पदभार ग्रहण नहीं करने पर उनके पद को रिक्त मानते हुए नियमानुसार अनुपूरक सूची के अभ्यर्थियों को नियुक्ति प्रदान की जाएगी। नियुक्त अभ्यर्थियों पर 3 वर्ष की परिवीक्षा अवधि लागू होगी। यह नियुक्ति पूर्णतः अस्थायी है और अस्थायी नियुक्ति के दौरान सेवाऐं किसी भी समय, किसी एक पक्ष द्वारा एक माह का नोटिस देकर या उसके एवज में एक माह का वेतन एवं भत्ते का भुगतान कर समाप्त की जा सकेगी।

नोटिस देने से पहले या बाद में यदि वह अपने कार्य से बिना पूर्व अनुमति अनुपस्थित रहते हैं, तो इसे सेवा छोड़ने के समान माना जाएगा। अनुपस्थिति की तारीख से बिना नोटिस दिए सेवा छोड़ने की स्थिति में उन्हें एक माह या नोटिस की अवधि में से जितनी अवधि कम हो, उतनी अवधि का वेतन एवं भत्ते का भुगतान करना होगा। यदि नियुक्त अभ्यर्थी एक माह का नोटिस दिए बिना और उसके एवज में एक माह का वेतन एवं भत्ता दिए बिना शासकीय सेवा छोड़ता है, तो कंडिका 3 के अंतर्गत देय राशि उस व्यक्ति से भू-राजस्व की बकाया राशि के समान वसूली योग्य होगी।

आरक्षित वर्ग (अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग) के अभ्यर्थियों के जाति प्रमाण पत्र संदेहास्पद होने पर उच्च स्तरीय छानबीन समिति से सत्यापन कराया जाएगा। यदि जाति प्रमाण पत्र गलत पाया जाता है, तो संबंधित की सेवा समाप्त कर दी जाएगी और झूठा प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर भारतीय दंड संहिता के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। दिव्यांग श्रेणी के वर्ग में चयनित उम्मीदवारों को दिव्यांगता संबंधी प्रमाणपत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा स्थायी विकलांगता प्रमाणपत्र जारी किए जाने पर ही मान्य किया जाएगा।

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना रह जाएग व्रत अधूरा

Karwa Chauth 2025: करवा चौथ के दिन महिलाएं भूलकर भी न करें ये काम, वरना रह जाएग व्रत अधूरा

 आश्विन माह के बाद कार्तिक माह शुरू होता है, जिसे धार्मिक दृष्टि से विशेष माना जाता है। इस माह में भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विधान है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ का व्रत मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को विधिपूर्वक करने से पति-पत्नी के रिश्तों में मधुरता आती है और अखंड सुहाग की प्राप्ति होती है। व्रत का सही पालन करना आवश्यक है, क्योंकि नियमों का उल्लंघन शुभ फल को प्रभावित कर सकता है।

करवा चौथ के दिन क्या नहीं करना चाहिए

  1. काले रंग के कपड़े न पहनें, इसे अशुभ माना जाता है।
  2. किसी के बारे में नकारात्मक विचार न करें।
  3. घर और मंदिर की सफाई का ध्यान रखें।
  4. व्रत के दौरान किसी भी प्रकार का भोजन न करें।
  5. पति-पत्नी आपस में झगड़ा या विवाद न करें।

करवा चौथ के दिन क्या करना चाहिए 

  • सुबह जल्दी उठें और स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें।
  • पूजा करें और व्रत का संकल्प लें।
  • व्रत के दौरान भगवान का ध्यान करें।
  • देसी घी का दीपक जलाकर करवा माता की पूजा करें।
  • फल और मिठाई का भोग लगाएं।
  • व्रत कथा का पाठ करें।
  • चंद्र दर्शन के बाद व्रत का पारण करें।
  • सुहाग का सामान, अन्न, धन और अन्य वस्तुएं दान करें।

करवा चौथ के दिन दान का महत्व

करवा चौथ के दिन सुहाग का सामान दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है और पति-पत्नी के बीच प्रेम और मधुरता बनी रहती है। इसके अलावा अन्न, धन और वस्त्र का दान भी करना चाहिए।

Diwali 2025: कब मनाई जाएगी दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? जानिए लक्ष्मी पूजा का सही मुहूर्त

Diwali 2025: कब मनाई जाएगी दिवाली 20 या 21 अक्टूबर? जानिए लक्ष्मी पूजा का सही मुहूर्त

 दिल्ली - इस साल दिवाली कब मनाई जाएगी, इसको लेकर कंफ्यूजन बना हुआ है। 2024 में दो दिन तक दिवाली मनाई गई थी, लेकिन इस बार पंचांग की गणनाओं के कारण विवाद छाया हुआ है। दरअसल, कार्तिक अमावस्या तिथि और प्रदोष काल 20 अक्टूबर को पड़ रहे हैं, जबकि कुछ पंचांग 21 अक्टूबर को दिवाली मान रहे हैं।

दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति

हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह की अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को सुबह 3 बजकर 44 मिनट से शुरू होकर अगले दिन यानी 21 अक्टूबर को सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर समाप्त होगी। इसी कारण दिवाली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। उदया तिथि को मानने वाले 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने की बात कह रहे हैं, जबकि कई ज्योतिषियों और काशी नि परिषद ने 20 अक्टूबर को ही दिवाली मनाना उचित बताया है।

महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा

विशेषज्ञों के अनुसार, दिवाली के दिन मां लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल में होती है, जो इस वर्ष 20 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 46 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसी दिन कार्तिक अमावस्या का प्रदोष काल भी है। इसलिए इस दिन महालक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन स्थायी समृद्धि का आधार होता है।

काशी विद्वत परिषद की बैठक में भी 20 अक्टूबर को दिवाली मनाने का निर्णय लिया गया है, क्योंकि 21 अक्टूबर को प्रतिपदा तिथि शुरू हो रही है जो शाम 7 बजकर 8 मिनट से रात 8 बजकर 18 मिनट तक रहेगी।

दिवाली से पहले UIDAI ने दिया 6 करोड़ बच्चों को बड़ा तोहफा, जानें क्या है पूरा मामला

दिवाली से पहले UIDAI ने दिया 6 करोड़ बच्चों को बड़ा तोहफा, जानें क्या है पूरा मामला

 भारतीय विशिष्ट प्राधिकरण (UIDAI) ने 7 से 15 साल के बच्चों के आधार बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के सभी शुल्क माफ करने का अहम फैसला लिया है। यह छूट 1 अक्टूबर 2025 से प्रभावी हो चुकी है और 1 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेगी। इस कदम से करीब 6 करोड़ बच्चों के माता-पिता अब अपने बच्चों का आधार मुफ्त में अपडेट करा सकेंगे।

कौन इस छूट का फायदा नहीं ले पाएगा

पांच साल तक के बच्चों पर यह नियम लागू नहीं होगा क्योंकि उनके आधार में फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन की आवश्यकता नहीं होती।

UIDAI ने क्या कहा

UIDAI ने 4 अक्टूबर को जारी बयान में कहा कि बायोमेट्रिक अपडेट जरूरी है ताकि बच्चे स्कूल में एडमिशन, प्रवेश परीक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (DBT) योजनाओं जैसी सेवाओं तक आसानी से पहुंच सकें। अपडेट प्रक्रिया में फिंगरप्रिंट, आईरिस स्कैन और नई तस्वीर शामिल होती है।

पहले कितनी लगती थी फीस

UIDAI के इस निर्णय से पहले, बच्चों के पहले और दूसरे एमबीयू (5-7 और 15-17 वर्ष की आयु में) मुफ्त थे, लेकिन इसके बाद प्रति एमबीयू 125 रुपये शुल्क लगता था। अब, इस शुल्क को पूरी तरह माफ कर दिया गया है, जिससे बच्चों के लिए आधार अपडेट करना अब बिल्कुल मुफ्त हो गया है।

Karva Chauth: कब है व्रत? कोई कह रहा 9 तो कोई कह रहा 10 अक्टूबर — जानिए सही तारीख

Karva Chauth: कब है व्रत? कोई कह रहा 9 तो कोई कह रहा 10 अक्टूबर — जानिए सही तारीख

 नई दिल्ली।  करवा चौथ हर सुहागिन महिला के लिए बेहद खास व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए सूर्योदय से लेकर चंद्रोदय तक अन्न और जल का त्याग करती हैं। वहीं, व्रत के दौरान भगवान शिव, माता पार्वती, कार्तिकेय जी और गणेश जी की विधि विधान पूजा की जाती है।

करवा चौथ की तारीख 2025

इस साल करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा। हालांकि तिथि कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी 9 अक्टूबर की रात 10:54 बजे से शुरू होकर 10 अक्टूबर की शाम 07:38 बजे तक रहेगी, लेकिन पूजा और व्रत 10 अक्टूबर को ही किया जाएगा।

व्रत और पूजा का शुभ मुहूर्त

  • व्रत आरंभ: 10 अक्टूबर, सुबह 06:19 बजे

  • व्रत समापन: 10 अक्टूबर, रात 08:13 बजे (चंद्रोदय के बाद)

  • पूजा मुहूर्त: 10 अक्टूबर, शाम 05:57 बजे से शाम 07:11 बजे तक

  • चंद्रोदय का समय: 10 अक्टूबर, रात 08:13 बजे

 कुंवारी लड़कियां भी रख सकती हैं व्रत

करवा चौथ सिर्फ विवाहित महिलाओं तक ही सीमित नहीं है। कुंवारी लड़कियां भी इस व्रत को अच्छे वर की प्राप्ति और अपने सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना के लिए रख सकती हैं। वहीं, जिन लड़कियों का रिश्ता तय हो चुका है, वे भी व्रत रख सकती हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने के लिए किया आमंत्रित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की सौजन्य भेंट, छत्तीसगढ़ आने के लिए किया आमंत्रित

  नई दिल्ली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को अवगत कराया कि वर्ष 2025 छत्तीसगढ़ राज्य के गठन की रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय ने रजत जयंती वर्ष के विशेष अवसर पर राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याण और सांस्कृतिक गौरव से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मू को छत्तीसगढ़ आगमन के लिए सादर आमंत्रित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ राज्य की रजत जयंती वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के सर्वांगीण विकास और जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति और समृद्धि की कामना की।

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होंगे मतदान, 7.2 करोड़ वोटर करेंगे वोट, 14 को नतीजे

बिहार चुनाव की तारीखों का ऐलान, 2 चरणों में होंगे मतदान, 7.2 करोड़ वोटर करेंगे वोट, 14 को नतीजे

 Bihar Election Date Live: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो गया है. बिहार चुनाव 2 चरण में होंगे. (Bihar Election 2025 Date Announcement ) बिहार में 243 सदस्यीय विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है. 6 नवंबर को 121 सीटों पर चुनाव, 11 नवंबर को 122 सीटों पर होंगे चुनाव, वहीं 14 नवंबर को नतीजे आएंगे।

चुनाव आयोग के मुताबिक बिहार में कुल 243 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से 38 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. मतदाताओं की कुल संख्या लगभग 7.42 करोड़ है, जिनमें 3.92 करोड़ पुरुष और 3.5 करोड़ महिलाएं शामिल हैं. लगभग 4 लाख वरिष्ठ नागरिक और लगभग 14,000 मतदाता 100 वर्ष या उससे अधिक आयु के हैं.

राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग से अक्टूबर के अंत में छठ पर्व के तुरंत बाद चुनाव कराने का आग्रह किया है, ताकि अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. दरअसल, बड़ी संख्या में राज्‍य से बाहर काम करने वाले लोग उस दौरान त्योहारों के लिए घर लौटते हैं. राज्य में 2020 के विधानसभा चुनाव कोविड-19 महामारी की पृष्ठभूमि में तीन चरणों में हुए थे.

BREAKING : बिहार चुनाव की तारीखों का एलान आज, 4 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

BREAKING : बिहार चुनाव की तारीखों का एलान आज, 4 बजे ECI की प्रेस कॉन्फ्रेंस

 BREAKING : भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने बिहार विधानसभा चुनाव कार्यक्रम के संबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा की है। यह कार्यक्रम आज शाम 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित होगा।

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत — गहलोत, बघेल और अधीर रंजन बने वरिष्ठ पर्यवेक्षक, पूरी लिस्ट जारी

बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत — गहलोत, बघेल और अधीर रंजन बने वरिष्ठ पर्यवेक्षक, पूरी लिस्ट जारी

 नई दिल्ली।  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज़ कर दी हैं। पार्टी अध्यक्ष ने तीन दिग्गज नेताओं — अशोक गहलोत, भूपेश बघेल और अधीर रंजन चौधरी — को AICC के वरिष्ठ पर्यवेक्षक (Senior Observers) के रूप में नियुक्त किया है। इन नेताओं को बिहार के चुनावी अभियान की निगरानी और रणनीति तैयार करने की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

कांग्रेस महासचिव K.C. वेणुगोपाल द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में यह भी बताया गया है कि जिला चुनाव पर्यवेक्षकों (District Election Observers) की भी नियुक्ति कर दी गई है। इस सूची में देशभर के वरिष्ठ और युवा नेताओं को शामिल किया गया है, जिनमें अविनाश पांडे, कमलेश्वर पटेल, हरीश चौधरी, अजय राय, शुनाकर सरकार, तानुज पुनिया, अभिषेक दत्त, बी.वी. श्रीनिवास जैसे कई नाम शामिल हैं।

इन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति का उद्देश्य बिहार में संगठनात्मक स्तर पर कांग्रेस की पकड़ को मजबूत करना और चुनावी रणनीति को जमीनी स्तर पर लागू करना है। पार्टी का फोकस इस बार बूथ स्तर तक पहुंच बनाने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर रहेगा।

 
Aadhaar update: आधार अपडेट के फीस एक साल के लिए माफ, देशभर के 6 करोड़ बच्चों को होगा फायदा

Aadhaar update: आधार अपडेट के फीस एक साल के लिए माफ, देशभर के 6 करोड़ बच्चों को होगा फायदा

 नई दिल्ली। UIDAI ने 7-15 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए आधार बायोमेट्रिक अपडेट के शुल्क माफ कर दिए हैं। इस कदम से लगभग 6 करोड़ बच्चों को फायदा होगा। इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के मुताबिक यह राहत एक वर्ष तक लागू रहेगी। मंत्रालय ने बताया कि आधार में निःशुल्क बायोमेट्रिक अपडेट से बच्चों की शिक्षा, छात्रवृत्ति और प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) योजनाओं तक पहुंच आसान होगी।

6 करोड़ बच्चों को फायदा

मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है- भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू-1) के सभी शुल्क माफ कर दिए हैं। इस कदम से करीब 6 करोड़ बच्चों को लाभ मिलने की उम्मीद है। उक्त आयु वर्ग के लिए एमबीयू शुल्क में छूट 1 अक्टूबर 2025 से लागू हो चुकी है और यह सुविधा एक वर्ष की अवधि के लिए रहेगी।

किस उम्र में होता है बायोमेट्रिक

पांच वर्ष से कम आयु के बच्चे का आधार के लिए नामांकन उसकी तस्वीर, नाम, जन्मतिथि, लिंग, पता और जन्म प्रमाण पत्र देकर किया जाता है। पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों के आधार नामांकन के लिए उनके उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों के बायोमेट्रिक्स नहीं लिए जाते, क्योंकि वे उस आयु तक मैच्योर नहीं होते। इसलिए, मौजूदा नियमों के अनुसार, बच्चे के 5 वर्ष की आयु पूरी करने पर उसके आधार में उंगलियों के निशान, आंखों की पुतलियों और तस्वीर को अनिवार्य रूप से अपडेट करना जरूरी है। इसे पहला अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट (एमबीयू) कहा जाता है।

 इसी तरह, 15 वर्ष की आयु होने पर बच्चे को एक बार फिर बायोमेट्रिक्स अपडेट कराना जरूरी होता है, जिसे दूसरा एमबीयू कहा जाता है। इस प्रकार, पहला और दूसरा एमबीयू, यदि क्रमशः 5-7 वर्ष और 15-17 वर्ष की आयु के बीच कराया जाता है, तो यह निःशुल्क होता है। इसके बाद, प्रति एमबीयू 125 रुपये का निर्धारित शुल्क लिया जाता है। इस फैसले से अब 5-17 वर्ष की आयु वर्ग के सभी बच्चों के लिए एमबीयू प्रभावी रूप से निःशुल्क है।

Accident : दुर्गा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से 11 लोगों की मौत

Accident : दुर्गा विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा, तालाब में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से 11 लोगों की मौत

 मध्य प्रदेश : मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में कल रात दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के दौरान एक दर्दनाक हादसा हुआ। गांव के तालाब में ट्रैक्टर ट्राली गिरने से 11 लोगों कि मौत हो गई गए जिनमें 8 बच्चे भी शामिल हैं।इस घटना ने पूरे इलाके को शोक में डूबा दिया है। मृतकों के परिजनों ने अपने-अपने खेतों में बच्चों और अन्य परिवारिक सदस्यों का अंतिम संस्कार किया है। कुछ मृतकों के परिजन अभी गांव नहीं पहुंच पाए हैं, इसलिए उनके आने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पीड़ित परिवारों से मिलने और स्थिति का जायजा लेने के लिए आज अरदला गांव पहुंचेंगे। गांव में शांति और सुरक्षा बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी पुलिस बल के साथ तैनात किए गए हैं।

बता दें कि मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में विजयादशमी पर बृहस्पतिवार को दुर्गा देवी की मूर्तियों के विसर्जन के दौरान तालाब में ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलट जाने से कम से कम 10 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह हादसा तब हुआ जब पंधाना क्षेत्र में दुर्गा देवी की मूर्तियों को विसर्जन के लिए जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलट गई और उसपर श्रद्धालु भी सवार थे। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार श्रद्धालु ग्रामीण क्षेत्र के अलग-अलग पंडालों में नवदुर्गा उत्सव के दौरान स्थापित मूर्तियों को तालाब में विसर्जित करने जा रहे थे। उन्होंने बताया कि हमें पता चला है कि हादसे के बाद पांच-छह श्रद्धालु तालाब से जीवित बाहर आ गए।’ पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि हादसे के कारण का पता लगाया जा रहा है। हादसे के वक्त ट्रैक्टर-ट्रॉली में करीब 30 श्रद्धालु सवार थे।

 
नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया

 अररिया : अररिया जिले के बनगामा पंचायत की वार्ड संख्या 13 में पांच महीने पहले शादी हुई नवविवाहिता सपना कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका का शव उनके ससुराल में पंखे से लटका मिला, जिसे जल्द ही भभुआ सदर अस्पताल लाया गया।
सपना पूर्णिया जिला के कसबा थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी मंटू महतो की पुत्री थीं और उनकी शादी सोनू कुमार से हुई थी। मृतका के मायके वालों ने आरोप लगाया है कि सपना का गला दबाकर हत्या की गई है। ससुराल पक्ष पर दहेज में लाखों रुपए और बाइक की मांग को लेकर दबाव डालने का भी आरोप है।
सपना के ससुराल वालों ने शुरू में कुछ नहीं कहा, लेकिन परिजन दहेज की मांग न पूरी होने के कारण हुए विवाद को हत्या की वजह मान रहे हैं। पुलिस ने मृतका के पति, सास और अन्य सदस्यों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
सदर एसडीपीओ सुशील कुमार ने बताया कि घटना की गंभीरता के कारण हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है और शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है। पुलिस आगे की जांच कर रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Dussehra  2025: विजयादशमी पर क्यों किया जाता है शमी की पूजा, जानें महत्व

Dussehra 2025: विजयादशमी पर क्यों किया जाता है शमी की पूजा, जानें महत्व

 आज देशभर में दशहरा उत्साहपूर्वक मनाया जा रहा है। नवरात्रि के समापन के साथ विजयादशमी का यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। रामायण में भगवान श्रीराम द्वारा रावण के वध की स्मृति को ताजा करने वाला यह दिन हमें सिखाता है कि सत्य और धर्म की राह पर चलकर हर अंधकार पर प्रकाश की जीत निश्चित है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों में रावण दहन किया जाता है, और लोग अपने भीतर की नकारात्मकता को त्यागकर सकारात्मकता अपनाने का संकल्प लेते हैं।

विजयादशमी का पर्व केवल रावण दहन तक सीमित नहीं है। इस दिन शस्त्र पूजन, शमी वृक्ष की पूजा और कुछ स्थानों पर अश्व पूजन जैसी परंपराएं भी निभाई जाती हैं। शास्त्रों में शमी वृक्ष की पूजा को विशेष महत्व दिया गया है, क्योंकि यह शत्रु बाधाओं को दूर करने, सुख-समृद्धि लाने और विजय का मार्ग प्रशस्त करने में सहायक मानी जाती है।

शमी वृक्ष पूजन की सरल विधि

  • शमी वृक्ष के पास जाकर प्रणाम करें।
  • वृक्ष की जड़ में गंगाजल या शुद्ध जल अर्पित करें।
  • वृक्ष के सामने दीप जलाएं।
  • प्रतीकात्मक शस्त्र रखकर धूप, दीप, नैवेद्य और आरती के साथ पंचोपचार या षोडशोपचार पूजा करें।
  • अंत में हाथ जोड़कर विजय और समृद्धि की प्रार्थना करें।

शमी पूजन के विशेष उपाय

  • ग्रह दोष निवारण: शमी वृक्ष की पूजा से ग्रह दोष दूर होते हैं और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
  • तिजोरी में शमी पत्ते: दशहरे पर शमी पूजा के बाद वृक्ष की पत्तियां तिजोरी या धन रखने की जगह पर रखने से आर्थिक समृद्धि आती है।

प्रदोष काल में पूजा का महत्व

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, विजयादशमी पर प्रदोष काल (सूर्यास्त से एक घंटा पहले और बाद का समय) में शमी पूजा करना अत्यंत फलदायी है। इस समय पूजा करने से साधक की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और पूजा का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है।

शमी पत्तियों का शुभ महत्व

पूजा के बाद शमी वृक्ष के नीचे स्वतः गिरी पत्तियों को एकत्र करें। इन्हें तोड़ना वर्जित है। इन पत्तियों को लाल कपड़े में बांधकर अपने पास रखने से शत्रुओं पर विजय और जीवन की बाधाएं दूर होती हैं।

दशहरा का यह पर्व हमें न केवल उत्सव का अवसर देता है, बल्कि सत्य, धर्म और सकारात्मकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है।

Bonus announced: दशहरा-दिवाली का तोहफा! सरकारी कर्मियों के लिए बोनस का ऐलान

Bonus announced: दशहरा-दिवाली का तोहफा! सरकारी कर्मियों के लिए बोनस का ऐलान

 नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने दशहरा और दिवाली पर कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी है। वित्त मंत्रालय ने एडहॉक बोनस का ऐलान करते हुए कहा कि पात्र कर्मियों को 30 दिन की सैलरी के बराबर राशि बोनस के रूप में दी जाएगी।

त्योहारों से पहले केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को खुशखबरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए नॉन-प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस/एडहॉक बोनस की घोषणा कर दी है। इसके तहत पात्र कर्मियों को 30 दिन की तनख्वाह के बराबर राशि बोनस के तौर पर मिलेगी।

किन्हें मिलेगा फायदा?

  • ग्रुप C के सभी केंद्रीय कर्मचारी।

  • ग्रुप B के नॉन-गैजेटेड कर्मचारी, जो किसी प्रोडक्टिविटी लिंक्ड बोनस स्कीम के तहत नहीं आते।

  • केंद्रीय अर्धसैनिक बलों और सशस्त्र बलों के पात्र कर्मी।

  • केंद्र शासित प्रदेशों के वे कर्मचारी, जो केंद्र के इमॉल्युमेंट्स पैटर्न का पालन करते हैं और किसी अन्य बोनस स्कीम में शामिल नहीं हैं।

  • पात्र एड-हॉक कर्मचारी और कैजुअल लेबर, जिन्होंने तय दिनों तक सेवा दी है।

कैजुअल लेबर को 1,184 रुपये बोनस दिया जाएगा

कितना मिलेगा बोनस?

  • कैलकुलेशन के लिए 7000 रुपये मासिक वेतन को मैक्सिमम लिमिट माना जाएगा।

  • बोनस की राशि 30 दिन की सैलरी के बराबर होगी।

  • यदि किसी की सैलरी 1200 रुपये से कम है, तो वास्तविक वेतन के आधार पर बोनस तय होगा।

  • बोनस की रकम नजदीकी राउंड फिगर पर फिक्स की जाएगी।

शर्तें

  • कर्मचारी 31 मार्च 2025 तक सेवा में होना चाहिए।

  • या फिर 2024-25 के दौरान कम से कम 6 महीने तक लगातार सेवा दी हो।

  • कम सेवा अवधि वाले कर्मचारियों को प्रो-राटा बेसिस पर बोनस मिलेगा।

कर्मचारी संघ का बयान

कन्फेडरेशन ऑफ सेंट्रल गवर्मेंट इंप्लाईज एंड वर्कर्स के महासचिव एसबी यादव ने बताया कि “हमने वित्त मंत्री को बकाया डीए/डीआर और बोनस को लेकर पत्र लिखा था। सरकार ने त्योहारी बोनस पर फैसला लिया है, लेकिन डीए/डीआर का ऐलान अभी बाकी है।”

LPG गैस सिलेंडर से लेकर रेल टिकट तक आज से बदले गए ये नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा असर

LPG गैस सिलेंडर से लेकर रेल टिकट तक आज से बदले गए ये नियम, आम आदमी के जेब पर पड़ेगा असर

 नई दिल्ली। Rule Change 1st October: आज से अक्टूबर माह की शुरुआत हो गई है।नया महीना अपने साथ कई बदलाव लेकर आता है। कई वित्तीय नियमों के साथ कई चीजों की कीमतों में भी बदलाव होता है। इन बदलाव का आम जनता की जेब पर असर पड़ता है। तो चलिए जानते हैं आज किन-किन चीजों में बदलाव हुए हैं।


LPG सिलेंडर हो गया महंगा- इस बार अक्टूबर के पहले दिन कम्प्रेस्ड नेचुरल गैस और पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में इजाफा किया गया है और ये दिल्ली से मुंबई तक महंगा हो गया है। 19 किलोग्राम वाले वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 15.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की खुदरा बिक्री कीमत आज से 1595.50 रुपये होगी। हालांकि, 14.2 किलोग्राम के घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

रेल टिकट के बुकिंग नियम में बदलाव- आज 1 अक्टूबर से रेलवे टिकट बुक करने के नियम भी बदल गए हैं। जिसके तहत अब ऑनलाइन रिजर्वेशन खुलते ही पहले 15 मिनट में सिर्फ वही लोग टिकट बुक कर पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा है। जिससे टिकट दलालों पर लगाम कसने की कोशिश की गई है।

UPI ट्रांजेक्शन में बदलाव- आज से यूपीआई का कलेक्ट रिक्वेस्ट या पुल ट्रांजेक्शन फीचर बंद हो जाएगा। यह कदम डिजिटल पेमेंट्स में सुरक्षा बढ़ाने और वित्तीय धोखाधड़ी को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

NPS में न्यूनतम योगदान बढ़ा- नेशनल पेंशन सिस्टम में न्यूनतम हर माह का आंशिक योगदान 500 रुपये था। जिसे बढ़ाकर अब एक हजार रुपये कर दिया गया है।

बैंक हॉलिडे- त्योहारों का सीजन शुरू हो गया है। ऐसे में इस महीने बैंकों की 21 दिन छुट्टियां रहेंगी। गांधी जयंती, दशहरा और दीवाली समेत कई त्योहारों पर बैंक बंद रहेंगे।