एक कॉम्बैट ट्रेनिंग सेशन के लिए उड़ान भरने वाला मिग-21 विमान बुधवार को क्षतिग्रस्त हो गया. इस हादसे में एक कैप्टन की मौत हो गई। भारतीय वायुसेना ने ट्वीट करते हुई इस हादसे की जानकरी दी है। भारतीय वायुसेना ने बताया की भारतीय वायुसेना का एक मिग -21 बाइसन विमान आज सुबह एक दुर्घटना का शिकार हो गया, यह विमान मध्य भारत के एक एयरबेस में कॉम्बैट प्रशिक्षण मिशन के लिए रवाना हुआ था। अपने ट्वीट में आगे वायुसेना ने लिखा - दुर्घटना में भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन ए गुप्ता की मौत हो गई। वायुसेना इस हादसे पर गहरी संवेदना व्यक्त करता है और परिवार के सदस्यों के साथ मज़बूती से इस कठिन समय में खड़ा है। दुर्घटना के पीछे का कारण जानने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।
भुबनेश्वर । मछली पकड़ने वाले ट्रॉलर की वजह से ओडिशा तट पर ओलिव रिडले समुद्री कछुओं की बड़ी संख्या में मृत्यु हो रही है। कछुओं की उच्च मृत्यु दर को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को ओडिशा हाई कोर्ट की एक पीठ ने राज्य सरकार से कहा कि वह समुद्री पुलिस और कोस्ट गार्ड की मदद से देवी समुंद्र के पास ट्रॉलरों द्वारा मछली पकड़ने की गतिविधियों पर रोक लगाएं। मुख्य न्यायाधीश एस. मुरलीधर की अध्यक्षता वाली पीठ ने राज्य सरकार को तलचुआ, तंतीआपाल और जंबो के तीन समुद्री पुलिस स्टेशनों को सी-पैट्रोलिंग बोट और गहिरमाथा मरीन सैंक्चुअरी की सुरक्षा के लिए एडिशनल फॉर्स प्रदान करने का आदेश दिया है, जिसमें ओलिव रिडले समुद्री कछुओं की सबसे ज्यादा संख्या है। हाई कोर्ट ने कहा, ‘ओडिशा तट पर बड़ी संख्या में कछुओं की मृत्यु का मुख्य कारण फिशिंग ट्रॉलिंग ऑपरेशन है। मछली पकड़ने के लिए जाल का इस्तेमाल किया जाता है। कई बार मछली के जाल में मछलियों के अलावा कई कछुए भी फंस जाते हैं, जिसकी वजह से वो (कछुए) चोटिल हो जाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती है। देवी नदी और गहिरमाथा के प्रतिबंधित क्षेत्र में ट्रॉलर्स की मूवमेंट और मछली पकड़ने से रोकने के लिए प्रवर्तन गतिविधियों को जारी रखा जाना चाहिए।` एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल जनवरी से गहिरमाथा मरीन सैंक्चुअरी में 800 ओलिव रिडलिस कछुओं की मौत हुई। ओलिव रिडलिस कछुए हर साल ओडिशा तट पर घोंसले की तलाश में आते हैं। कुछ प्रेग्नेंट कछुए अंडे देने के लिए गहिरमाथा का रुख करते हैं तो कुछ देवी नदी और रुशिकुल्या नदी का चयन करते हैं। ओडिशा तट के किनारे ओलिव रिडले समुद्री कछुओं की मौतों के मामले को देखने के लिए गठित तीन-सदस्यीय समिति की सिफारिशों को स्वीकार करते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि नो-फिशिंग जोन को साफ तौर से सीमांकित किया जाना चाहिए। ओडिशा के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन की रिपोर्टों का हवाला देते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि पिछले 10 सालों में ओडिशा तट पर 46,000 से ज्यादा ओलिव रिडले कछुए मारे गए हैं, जिनमें से 60 प्रतिशत मौतें देवी नदी के पास हुईं हैं। अनुमान है कि हर साल लगभग 4,000 से 7,000 ओलिव रिडले समुद्री कछुएं मारे
जाते हैं।
पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु से भारत के सक्रिय मामलों में वृद्धि जारी
महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलाडु से प्रतिदिन अधिक संख्या में नए मामले दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में कुल 28,903 नए मामलों में से 71.10 प्रतिशत इन्हीं राज्यों से दर्ज किए गए। नए मामलों में 83.91 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु और केरल से हैं। अकेले महाराष्ट्र में 17,864 दैनिक नए मामलों का 61.8 प्रतिशत है। इसके बाद केरल में 1,970 और पंजाब में 1,463 नए मामले सामने आए हैं। नीचे दर्शाए गए ग्राफ में आठ राज्य दैनिक नए मामलों में निरंतर वृद्धि का प्रक्षेपवक्र प्रदर्शित कर रहे हैं। केरल में पिछले एक महीने से लगातार गिरावट का रुख नजर आ रहा है। भारत में कुल सक्रिय मामले 2.34 लाख (2,34,406) है और यह कुल मामलों का 2.05 प्रतिशत हैं। भारत के कुल सक्रिय मामलों में महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का हिस्सा 76.4 प्रतिशत है, जिसमें अकेले महाराष्ट्र का योगदान लगभग 60 प्रतिशत है। आज सुबह 7 बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 5,86,855 सत्रों के दौरान 3.5 करोड़ (3,50,64,536) लोगों का टीकाकरण किया गया। 75,06,155 एचसीडब्ल्यू (पहली खुराक), 45,54,855 एचसीडब्ल्यू (दूसरी खुराक), 76,00,030 एफएलडब्ल्यू (पहली खुराक) और 16,47,644 एफएलडब्ल्यू (दूसरी खुराक), सह- रुग्णता वाले 45 वर्ष से अधिक उम्र के 21,66,408 लाभार्थियों को (पहली खुराक) दी गई और 60 वर्ष से अधिक आयु के 1,15,89,444 लाभार्थियों का भी टीकाकरण किया। टीकाकरण अभियान (16 मार्च, 2021) के 60वें दिन तक, 21 लाख (21,17,104) से अधिक लोगों का टीकारण किया गया। इनमें से, 17,82,553 लाभार्थियों को पहली खुराक (एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू) के लिए 30,871 सत्रों में टीका लगाया गया और 3,34,551 एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्यू को वैक्सीन की दूसरी खुराक मिली। भारत में आज कुल रिकवरी 1,10,45,284 रही है। राष्ट्रीय रिकवरी दर 96.56 प्रतिशत है।
पिछले 24 घंटों में 188 मृत्यु दर्ज की गई हैं।
छह राज्यों की नई मृत्यु का हिस्सा 86.7 प्रतिशत है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मृत्यु (87) और इसके बाद पंजाब में प्रतिदिन 38 तथा केरल में 15 मृत्यु दर्ज की गई हैं। पिछले 24 घंटों में पंद्रह राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों से कोविड-19 के मामले में किसी की भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। इन राज्यों में असम, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, मेघालय, दादर एवं नागर हवेली, नगालैंड, त्रिपुरा, लद्दाख (केंद्रशासित प्रदेश), मणिपुर, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और अरुणाचल प्रदेश हैं।
नईदिल्ली । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश में मंडी से सांसद श्री राम स्वरूप शर्मा के निधन पर दुख व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, "श्री राम स्वरूप शर्मा एक समर्पित नेता थे, जो हमेशा लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए प्रतिबद्ध थे। उन्होंने समाज की भलाई के लिए अथक परिश्रम किया। उनके असामयिक और दुर्भाग्यपूर्ण निधन से पीड़ा पहुंची है। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवार और समर्थकों के साथ हैं। ओम शांति।"
फतेहाबाद, हरियाणा पुलिस ने अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग करते हुए 40 हजार रुपये लेते महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया. पंजाब के एक व्यक्ति ने फतेहाबाद पुलिस को इसकी शिकायत दर्ज कराई थी. पुलिस ने गिरफ्तार किए गए लोगों को एक रैकेट का हिस्सा बताया है. इनके साथ अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास भी शुरू कर दिए गए.
हरियाणा के फतेहाबाद में पुलिस ने एक ऐसे गैंग को अपने जाल में फंसा कर गिरफ्तार किया है, जो लोगों को महिलाओं के रंग-रूप के जाल में फंसा कर ब्लैकमेल करने का रैकेट चला रहा था. पुलिस ने इस गैंग की मुखिया आरोपी महिला समेत 4 लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लेने की कार्रवाई में जुटी हुई है.
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी सुभाष चंद्र ने बताया कि पंजाब के बलरा (मूनक) निवासी अमनदीप ने पुलिस को इस मामले की सूचना दी थी. उसने बताया कि गांव बबनपुर (फतेहाबाद) निवासी उसके फूफा बलवंत सिंह को दो महिला और तीन आदमी फोन करके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहे हैं. गैंग के सदस्यों द्वारा ब्लैकमेलिंग करते हुए 2 लाख रुपये की मांग की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक रेडिंग पार्टी तैयार की और पीडि़त व्यक्ति को 40 हजार रुपये के नोट दिए और इन नोटों के नंबर पुलिस ने नोट कर लिए थे.
इसके बाद रतिया की अनाजमंडी में ब्लैकमेलिंग के 40 हजार रुपये लेने के लिए जैसे ही आरोपियों ने पीडि़त व्यक्ति को गाड़ी में बैठाया और रुपए लिए उसी दौरान पुलिस की रेडिंग पार्टी ने आरोपियों को रंगे हाथ ब्लैक मेलिंग के 40 हजार रुपये लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार किए लोगों में नछतर सिंह, मंगतराम और सूखा सिंह गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों से उनकी गाड़ी भी कब्जे में ले ली गई है. तीनों आरोपियों से पूछताछ के बाद मंगलवार को गैंग की मुखिया आरोपी महिला काल कौर उर्फ प्रीत को गिरफ्तार किया गया है. डीएसपी ने बताया कि इस गैंग में दो और लोग शामिल बताए गए हैं. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. डीएसपी ने बताया कि फिलहाल गैंग के बारे में पूरी पड़ताल की जा रही है. गिरफ्तार महिला और उसके तीन साथियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करने का प्रयास पुलिस करेगी. रिमांड मिलने के बाद पुलिस गैंग के बारे में पूरी पड़ताल करके अन्य आरोपियों की भी गिरफ्तारी करेगी.
कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में, भारत ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कर ली हैं। इस कड़ी में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, भारत में कुल टीकाकरण कवरेज 3.29 करोड़ को पार कर गया है। कल, भारत में 30 लाख से अधिक वैक्सीन के टीके लगाने के साथ ही एक दिन में सबसे अधिक टीकाकरण का आंकड़ा दर्ज किया गया। 60 वर्ष से अधिक आयु के लाभार्थियों का कवरेज केवल 15 दिनों में 1 करोड़ को पार कर गया है। आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 5,55,984 सत्रों के जरिये 3,29,47,432 वैक्सीन की डोज लोगों को दिए जा चुकी है। इनमें 74,46,983 एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 44,58,616 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 74,74,406 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 14,09,332 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्य रोगों से ग्रस्त 18,88,727 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 1,02,69,368 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं। टीकाकरण अभियान के 59वें दिन (15 मार्च, 2021) 30,39,394 वैक्सीन की खुराक दी गईं। इनमें से 26,27,099 लाभार्थियों को 42,919 सत्रों के जरिये वैक्सीन की पहली डोज दी गई (एचसीडब्ल्यू एवं एफएलडब्ल्यू) और 4,12,295 एचसीडब्ल्यू एवं एफएलडब्ल्यू को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। पांच राज्यों, महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड के नए मामलों में निरंतर वृद्धि दर्ज की जा रही है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के सामने आये नये मामलों में से 79.73 प्रतिशत नए मामले इन प्रदेशों में दर्ज किये गए। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,492 नये मामले दर्ज किये गए। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 15,051 दैनिक नए मामले दर्ज किए गए हैं। इसके बाद पंजाब में 1,818 मामले, जबकि केरल में 1,054 नए मामले सामने आए हैं। 8 राज्यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये राज्य हैं: महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा। पिछले एक महीने के दौरान केरल में कोविड मामलों में लगातार गिरावट का रुख दिख रहा है। भारत में आज कोरोना के कुल सक्रिय मामले (केसलोड) 2,23,432 लाख हैं। भारत में इस समय सक्रिय मामले देश के कुल पॉजिटिव मामलों का 1.96 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 24,882 नये मामले दर्ज किये गए। भारत के कुल सक्रिय मामलों में से महाराष्ट्र, केरल और पंजाब का समग्र योगदान 76.57 प्रतिशत है। देश में किए गए कुल परीक्षणों की संख्या 22.8 करोड़ (22,82,80,763) से ज्यादा है। वर्तमान में समग्र राष्ट्रीय पॉजिटिव दर 5% है। पिछले 24 घंटों में कोविड से 131 लोगों की मौत हुईं है। मौत के नए मामले 82.44 प्रतिशत सात राज्यों से संबंधित हैं। पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 48 मरीजों की मौत हुईं। इसके बाद पंजाब में 27 और केरल में 11 लोगों की मौत हुई है। 16 राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से किसी भी व्यक्ति की मौत की सूचना नहीं मिली है। इन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में राजस्थान, चंडीगढ़, जम्मू और कश्मीर ओडिशा, झारखंड, लक्षद्वीप, सिक्किम, लद्दाख, दमण और दीव, दादरा और नागर हवेली, मेघालय, मणिपुर, त्रिपुरा, नागालैंड, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
नई दिल्ली, लोकसभा में आज मोदी सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ( संशोधन ) बिल पेश किया. बिल में दिल्ली के मुख्यमंत्री और उपराज्यपाल के बीच शक्तियों के बंटवारे पर स्थिति साफ़ कर दी गई गई. जैसा कि उम्मीद थी, बिल के पेश होते ही दिल्ली में राजनीति गरमा गई है.
बिल के ज़रिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार कानून 1991 में तीन बड़े और अहम बदलाव किए गए हैं. गृह मंत्री अमित शाह की अनुपस्थिति में लोकसभा में गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्डी ने बिल पेश किया. कानून के सेक्शन 21 में बदलाव करके कहा गया है कि दिल्ली विधानसभा से पारित किए गए किसी भी कानून में 'सरकार' शब्द का मतलब 'उपराज्यपाल' माना जाएगा.
सेक्शन 44 में भी बड़ा बदलाव किया गया है, जिसके मुताबिक दिल्ली सरकार या विधानसभा द्वारा लिए गए किसी भी फ़ैसले के क्रियान्वयन के पहले उपराज्यपाल की राय लेना अनिवार्य बनाया गया है. सेक्शन 24 का दायरा बढ़ाया गया है. इस सेक्शन में उपराज्यपाल को कुछ मामलों में विधानसभा द्वारा पारित कानून को मंज़ूरी देने से मना करने का प्रावधान है.
इस सेक्शन में बदलाव करके जोड़ा गया है कि वैसे सभी विषय जो विधानसभा की शक्ति से बाहर हैं, उन्हें उपराज्यपाल की मंज़ूरी नहीं मिलेगी.
बिल पेश होते ही दिल्ली में राजनीति गरमा गई. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि लोगों द्वारा चुनावों में ख़ारिज़ होने के बाद बीजेपी अब चुनी हुई सरकार की शक्तियां कम करना चाह रही हैं.
The Bill says-
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) March 15, 2021
1. For Delhi, “Govt” will mean LG
Then what will elected govt do?
2. All files will go to LG
This is against 4.7.18 Constitution Bench judgement which said that files will not be sent to LG, elected govt will take all decisions and send copy of decision to LG https://t.co/beY4SDOTYI
पंजाब शिक्षा विभाग ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षाएं पहले 22 मार्च और 9 अप्रैल के बीच होने वाली थी। अब कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 24 मई के बीच होगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 24 मई के बीच कराई जाएगी।
पंजाब शिक्षा विभाग ने कक्षा 10 और कक्षा 12 की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। ये परीक्षाएं पहले 22 मार्च और 9 अप्रैल के बीच होने वाली थी। अब कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 4 मई से 24 मई के बीच होगी और कक्षा 12 की परीक्षाएं 20 अप्रैल से 24 मई के बीच कराई जाएगी।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 15, 2021
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने आज इस बात पर जोर दिया कि भारत बहुपक्षीय लोकतांत्रिक वैश्विक व्यवस्था का पक्षधर है। अपने उपराष्ट्रपति निवास पर अंतर-संसदीय संघ (आईपीयू) के अध्यक्ष, श्री दुआर्ते पचेको से मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति ने विकास की लोकतांत्रिक और समावेशी प्रणाली के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को दोहराया। भारत की यह प्रतिबद्धता उसके द्वारा विश्व भर के अनेक देशों को कोविड-19 के विरुद्ध वैक्सीन उपलब्ध कराए जाने में परिलक्षित भी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत ने 154 से अधिक देशों को कोविड-19 से संबंधित दवा और अन्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सकीय सहायता प्रदान की है तथा भारत के रैपिड रिस्पॉन्स दल कई देशों में तैनात भी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी आपदाओं की स्थिति में भारत ने सदैव अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन किया है। अधिक से अधिक लोगों का जीवन बचाना, यही हमारा लक्ष्य रहा है। उन्होंने कहा कि भारत 1949 से ही आईपीयू में सक्रिय भूमिका निभाता रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आईपीयू लोकतांत्रिक शासन पद्धति को और समृद्ध एवं दृढ़ करने की दिशा में काम करेगा। श्री नायडू ने कहा कि आईपीयू को द्विपक्षीय मुद्दों को उठाने से बचना चाहिए। विश्व शांति में भारत की महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख करते हुए श्री नायडू ने कहा कि शांति और लोकतंत्र आधुनिक समाज के दो महत्वपूर्ण आधार हैं। विश्व भर में अतिवादी संगठनों द्वारा की जा रही हिंसा पर चिंता व्यक्त करते हुए उपराष्ट्रपति ने इसे शांति और सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बताया। उन्होंने कहा कि सभी देशों के समावेशी और सतत विकास के लिए शांति एक जरूरी शर्त है। इस अवसर पर राज्य सभा के महासचिव डॉ. देश दीपक वर्मा, उपराष्ट्रपति के सचिव डॉ. आई वी सुब्बाराव तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 12 मार्च, 2021 को RH-560 साउंडिंग रॉकेट लॉन्च किया। तटस्थ हवाओं और प्लाज्मा डायनामिक्स में “एटिट्यूडिनल वेरिएशन” का अध्ययन करने के लिए इस रॉकेट को लॉन्च किया गया था। RH-560 रॉकेट को सतीश धवन स्पेस सेंटर (SDSC) श्रीहरिकोटा रेंज (SHAR) से लॉन्च किया गया था। इसरो ने कहा कि साउंडिंग रॉकेट एक या दो चरण के ठोस प्रणोदक रॉकेट हैं। इन रॉकेटों का उपयोग ऊपरी वायुमंडलीय क्षेत्रों की जांच करने और अंतरिक्ष अनुसंधान करने के लिए किया जाता है। यह रॉकेट आसानी से किफायती प्लेटफ़ॉर्म के रूप में भी काम करेंगे जो लॉन्च किए गए वाहनों और उपग्रहों में उपयोग के लिए नए घटकों या उप-प्रणालियों के प्रोटोटाइप का परीक्षण या सिद्ध कर सकते हैं। इसरो ने वर्ष 1965 से स्वदेश निर्मित साउंडिंग रॉकेट लॉन्च करना शुरू किया था।
GISAT-1
इसरो ने हाल ही में घोषणा की थी कि उसने 28 मार्च, 2021 को एक पृथ्वी अवलोकन उपग्रह लॉन्च करने की योजना बनाई है जो सीमाओं के निकट वास्तविक समय की छवियां प्रदान करेगा। इससे प्राकृतिक आपदाओं की त्वरित निगरानी भी हो सकेगी। GISAT-1 नामक उपग्रह को श्रीहरिकोटा अंतरिक्षयान से “GSLV-F10 रॉकेट” द्वारा लांच किया गया था।
अमेजोनिया-1
फरवरी 2021 के महीने में, इसरो ने 18 सह-यात्री उपग्रहों के साथ ब्राजील के अमेजोनिया-1 नामक प्राथमिक उपग्रह को श्रीहरिकोटा अंतरिक्षयान से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (PSLV-C51) के साथ लॉन्च किया था।
उत्तर प्रदेश, उत्तर प्रदेश सरकार ने सिद्धार्थ नगर जिले में तीन दिवसीय “काला नमक चावल महोत्सव” का आयोजन किया। यह उत्सव 13 मार्च, 2021 से शुरू हुआ। यह उत्सव “झाँसी में स्ट्रॉबेरी महोत्सव” और “लखनऊ में गुड़ महोत्सव” की शानदार सफलता के बाद आयोजित किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने और किसानों के लिए आय के नए अवसर पैदा करने के लिए जोर दिया है। इस उत्सव का उद्घाटन लगभग 13 मार्च को किया गया था। इस चावल महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ और ‘लोकल फॉर वोकल’ अभियान के तहत चयनित उत्पादों को ‘वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट’ (ODOP) के रूप में बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है। काला नमक चावल इस क्षेत्र में उगाया जाता है और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों का वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट है। इस प्रकार, त्योहार में शामिल होने वाले लोग काला नमक चावल से बने व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे। वे इन स्टालों से काला नमक धान के बीज और चावल खरीद सकते हैं। यह महोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों को भी चिह्नित करेगा जिसमें स्थानीय कलाकार और छात्र अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। यह कार्यक्रम प्रगतिशील किसानों, एफपीओ और स्वयं सहायता समूहों को उत्पाद की खेती और प्रसंस्करण के संबंध में जानकारी प्रदान करेगा।
काला नमक चावल
इस चावल को बुद्ध चावल भी कहा जाता है।
यह भारत में उगाए जाने वाले सुगंधित चावल की बेहतरीन किस्मों में से एक है।
चावल को ‘बुद्ध का महाप्रसाद’ भी कहा जाता है।
मुख्य रूप से देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, गोंडा, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, संत कबीर नगर, बहराइच, श्रावस्ती में इसकी खेती की जाती है।
नईदिल्ली। पांच राज्यों महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु में कोविड-19 के दैनिक नये मामलों में बढ़ोतरी के रुझान लगातार मिल रहे हैं।पिछले 24 घंटों में कुल मिलाकर 78.41 प्रतिशत नये मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में 26,291 नये मामले दर्ज किए गए हैं। महाराष्ट्र में 16,620 (दैनिक नये मामलों का 63.21 प्रतिशत) दैनिक नये मामले दर्ज किए गए हैं, जो दैनिक नये मामलों में अधिकतम है। इसके बाद 1,792 और 1,492 नये मामलों के साथ क्रमश: केरल और पंजाब का स्थान है। आठ राज्यों में दैनिक आधार पर कोरोना मामलों में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। ये राज्य हैं- महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पंजाब, मध्यप्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा। पिछले एक महीने में केरल में निरंतर नये मामलों में गिरावट के रुझान हैं। भारत में कोविड-19 के कुल सक्रिय मामले आज 2,19,262 तक पहुंच गए हैं, जो अब तक के कुल संक्रमित मामलों का 1.93 प्रतिशत है। तीन राज्यों महाराष्ट्र, केरल और पंजाब में भारत के कुल संक्रमित मामलों का 77 प्रतिशत हिस्सा हैं। केवल महाराष्ट्र में देश के कुल संक्रमित मामलों के 58 प्रतिशत से अधिक मामले पाये गये हैं। दूसरी ओर, भारत 3 करोड़ के कुल टीकाकरण के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह 7 बजे तक प्राप्त अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार देश में 5,13,065 सत्रों के जरिये 2,99,08,038 वैक्सीन की डोजलोगों को दिए जा चुकी है। इनमें 73,55,755 एचसीडब्ल्यू (पहली डोज), 43,05,118 एचसीडब्ल्यू (दूसरी डोज), 73,40,423 एफएलडब्ल्यू (पहली डोज) और 11,50,535 एफएलडब्ल्यू (दूसरी डोज), 45 वर्ष से अधिक आयु के अन्य रोगों से ग्रस्त 14,64,014 लाभार्थी (पहली डोज) और 60 वर्ष से अधिक आयु वाले 82,92,193 लाभार्थियों को दी गई डोज शामिल हैं।
रांची के खूंटी थाना क्षेत्र के तिरला में एक गैर सरकारी संस्था होरा द्वारा संचालित एक नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर (Nusing traing center)की छात्राओं ने अपने साथ हो रही छेड़छाड़ की जिस घटना को बयां किया है, उसे सुनकर आपके भी होश उड़ जाएंगे. छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने (nursing students molestation case) का ये अनोखा मामला सामने आया है, जिसमें छेड़छाड़ कोई और नहीं बल्कि संस्था का निदेशक (NGO director) कर रहा था. छात्राओं ने बताया कि बंद कमरे में निदेशक छात्राओं का सहनशक्ति टेस्ट (Stamina Test) करता था. इसके लिए वो छात्राओं के प्राइवेट पार्ट्स (Nursing students private parts) को छूता था.
शनिवार की सुबह खूंटी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सविता सिंह, खूंटी की महिला थाना प्रभारी दुलारमनी टुडू, डीपीएम कनक लता नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर पहुंची और पुलिस को कार्रवाई की बात कही. सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर किये जा रहे इस कृत्य के संबंध में आरोपित निदेशक परवेज आलम उर्फ बबलू के खिलाफ खूंटी महिला थाना में मामला दर्ज किया गया और फिर बबलू को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रखंड विकास पदाधिकारी से छात्राओं ने एक कार्यक्रम के दौरान डरते हुए अपने दर्द की दास्तां बताई थी. जिसके बाद पदाधिकारी ने राज्यपाल को इसकी जानकारी दी थी. इस तरह से पूरे मामले का खुलासा हुआ. पदाधिकारी ने बताया कि संस्था के निदेशक के द्वारा किए गए इस प्रकार की हरकत के बाद छात्राएं डरी हुई हैं और उन्हें अपने भविष्य की चिंता हो रही है.
उन्होंने कहा कि उनसे छात्राओं ने बताया कि निदेशक छात्राओं को बंद कमरे में पल्स चेक करने की बात कहकर बुलाता था और सहनशक्ति टेस्ट के नाम पर उनके प्राइवेट पार्ट्स को छूकर अश्लील हरकत करता था. उन्होंने बताया कि मामले को दबाने के लिए छात्राओं को डराया-धमकाया जाता है.
जानकारी के बाद जिले के उपायुक्त शशि शेखर व पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल सभी लोगों पर नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है.
गरीब परिवार की कुल 60 छात्राएं ट्रेनिंग ले रही है सेंटर में
गैर सरकारी संस्था होरा द्वारा संचालित नर्सिंग ट्रेनिंग सेंटर में फिलहाल 60 छात्राएं ट्रेनिंग ले रही हैं, इनमें प्रथम वर्ष की 20 और द्वितीय वर्ष की 40 छात्राएं शामिल हैं. इन 60 छात्राओं में 58 छात्राएं खूंटी जिले के ही हैं, जबकि दो छात्रा गुमला जिले के पालकोट की रहने वाली हैं. गरीब परिवार से आने वाली ये सभी छात्राएं अब अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं.
स्वास्थ्य मंत्री ने लिया संज्ञान, दिये जांच के आदेश
खूंटी के तिरला स्थित होंडा एनजीओ के नर्सिंग इंस्टिट्यूट के छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले पर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने संज्ञान लिया है. उन्होंने ट्विटर पर डीसी और एसपी को जांच का दिया आदेश देते हुए उचित कार्यवाई करने का निर्देश दिया हैं.
योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली उत्तर प्रदेश सरकार ने 11 मार्च, 2021 को सार्वजनिक सड़कों पर सभी धार्मिक संरचनाओं को हटाने का आदेश दिया है। गृह विभाग ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की जिसमें कहा गया है कि सार्वजनिक सड़कों, गलियों, सड़क के किनारे या फुटपाथ पर धार्मिक प्रकृति की किसी संरचना या निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि यदि संरचना का निर्माण 1 जनवरी, 2011 को या उसके बाद हुआ है, तो उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया जाएगा। ये निर्देश सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार राज्य सरकार द्वारा जारी किए गए हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले सभी धार्मिक स्थलों को हटाने के लिए सभी जिलों के जिलाधिकारियों और मंडलायुक्त को निर्देश दिया है। जिला स्तर पर वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को भी सूचित किया गया है कि यदि 1 जनवरी, 2011 को या उसके बाद सार्वजनिक सड़कों पर कोई भी धार्मिक निर्माण या अतिक्रमण किया गया है, तो उन निर्माणों को उस धर्म के अनुयायियों द्वारा प्रस्तावित भूमि पर स्थानांतरित कर दिया जाना चाहिए। आदेश में आगे कहा गया है कि, यदि इन निर्देशों का पालन नहीं किया जाता है तो संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होंगे। आदेशों की अवहेलना को उच्च न्यायालय के आदेशों की अवमानना माना जाएगा और इसे आपराधिक अवमानना माना जाएगा।
पृष्ठभूमि
अप्रैल 2016 में, भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने अवैध धार्मिक संरचनाओं के कारण सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए राज्यों को सवालों के घेरे में रखा था। अदालत ने कहा था कि सड़कों पर या नालियों के पास इस तरह के अनधिकृत धार्मिक ढांचे भगवान का अपमान है।
नई दिल्ली । कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में भारत अग्रणी भूमिका निभा रहा है। मुश्किल के इस दौर में भारत वैक्सीन मैत्री अभियान के तहत ज्यादातर देशों को स्वदेशी कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचाने में जुटा है। इसी कड़ी में पिछले हफ्ते भारत ने एंटीगुआ और बारबाडोस, सेंट किट्स और नेविस, सेंट विंसेन्ट, ग्रेनेडाइन्स और सूरीनाम जैसे कैरीकॉम देशों को कोरोना वैक्सीन की डोज पहुंचाई थी। भारत की इस दरियादिली की इन देशों के पूर्व दिग्गज क्रिकेटरों ने जमकर तारीफ की है। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान विवियन रिचर्ड्स, रिची रिचर्डसन, जिमी एडम्स जैसे खिलाड़ियों ने भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। एक वीडियो संदेश में विवियन रिचर्ड्स ने कहा कि मैं एंटीगुआ और बारबाडोस के लोगों की तरफ से भारत सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा कि उन्होंने हमें कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचाई। इससे हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे। वहीं, रिची रिचर्ड्सन ने भी भारत की इस दरियादिली की खुले मन से तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मैं एंटीगुआ और बारबाडोस की सरकार और जनता की ओर से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताना चाहता हूं कि उन्होंने भारत में बनी कोरोना वैक्सीन की 40 हजार डोज हमें भेजी। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड में डायरेक्टर जिमी एडम्स ने भी कोरोना वैक्सीन भेजने के लिए भारत की सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस तरह भारत सरकार कैरीकॉम देशों को कोरोना वैक्सीन पहुंचा रही है। वो वाकई तारीफ का काम है। इससे मेरे अपने देश जमैका के लोगों को भी बहुत फायदा होगा।
गौरतलब है कि `कैरीकॉम`20 कैरेबियाई देशों का समूह है, जहां करीब 1.6 करोड़ लोग रहते हैं। भारत ने `टीका मैत्री` अभियान के तहत भूटान को 1.5 लाख, मालदीव, मॉरीशस और बहरीन को एक लाख, नेपाल को 10 लाख, बांग्लादेश को 20 लाख, म्यांमार को 15 लाख, सेशल्स को 50,000, श्रीलंका को पांच लाख कोविड-19 रोधी टीके की खुराकें मुहैया कराई हैं। इसके अलावा अनेक देशों को टीके की वाणिज्यिक आपूर्ति भी की गई है।
लखनऊ | मोहनलालगंज के बाबूखेड़ा में शहाबुद्दीन उर्फ मनीष की हत्या की साजिश उसकी मंगेतर हसमतुल निशां ने रची थी। शनिवार को हसमतुल निशां और उसके प्रेमी शाने अली समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए यह जानकारी दी। मोहनलालगंज पुलिस की सजगता के चलते हत्या के आरोप में नामजद कराए गए हसमतुल निशां के भाइयों को क्लीनचिट मिल गई।
पढ़ें : LOCKDOWN BREAKING : इस देश में तीन दिन के लिए इस तारीख से लगेगा लॉकडाउन, प्रधानमंत्री ने की घोषणा
डीसीपी दक्षिण रवि कुमार ने बतायाबंथरा निवासी शहाबुद्दीन और हसमतुल निशां की शादी 27 मई को होनी थी। मगर, युवती इससे खुश नहीं थी। वह पीजीआई कल्ली पश्चिम निवासी शाने अली से प्यार करती थी। लेकिन परिवार वालों के दबाव में वह शहाबुद्दीन से मिलती रही। इस बीच हसमतुल निशां ने प्रेमी शाने अली से मंगेतर को रास्ते से हटाने के लिए कहा।
साजिश के तहत गुरुवार को शाने अली ने जन्मदिन के बहाने से शहाबुद्दीन को मिलने के लिए बुला लिया। रात 8.30 बजे करीब शने अली और उसके बाराबंकी निवासी अरकान, मोहनलालगंज निवासी संजू गौतम, अमन कश्यप और पीजीआई निवासी समीर मोहम्मद बाबूखेड़ा में जमा हुए। जहां आरोपियों ने शहाबुद्दीन पर चाकू से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमलावरों से बचने के लिए शहाबुद्दीन भिड़ा रहा। इस पर कुत्ते को बांधी जाने वाली जंजीर से आरोपियों ने उसका गला कस कर हत्या कर दी।
रोम | यूरोपीय देश में इटली में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की नई लहर के प्रकोप को देखते हुए अधिकारियों ने दुकानें, रेस्तरां और स्कूल बंद करने की घोषणा की है।
केपटाउन | कुछ न्यूड लोगों ने शनिवार को वर्ल्ड नेक्ड बाइक राइड इंटरनेशन मूवमेंट में हिस्सा लेते हुए केपटाउन की सड़कों पर साइकिलिंग की। साइकिलिंग की इस राइड का आयोजन साउथ अफ्रीका के केपटाउन में किया गया।
इस तरह की राइड का आयोजन दुनिया भर में किया जाता है, जिससे लोगों को सुरक्षित तरीके से साइकिल चलाने, साइकिल को ट्रासपोर्ट के रुप में इस्तेमाल करने और दुनियाभर में इस्तेमाल हो रहे जीवाश्म-ईंधन के प्रयोग को रोकने के लिए जागरुक किया जाता है।
इस रैली में लोग मस्ती में नजर आ रहे हैं। खुशी से एक-दूसरे के साथ इस रैली शामिल होते दिखाई दे रहे हैं। इस साइकिल रैली में पुरुष और महिलाओं ने मिलकर हिस्सा लिया और दुनियाभर के लोगों को साइकिल के ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल के लिए प्रेरित करने की कोशिश की। इस साइकिल रैली की तस्वीरें देखकर लोग चौक रहे हैं। लोग तस्वीरें देखकर हैरान है कि आखिर ऐसी कौन-सी रैली है, जिसमें लोग न्यूड होकर हिस्सा ले रहे हैं। साइकिल रैली ये तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं।
चीन ने औपचारिक रूप से 11 मार्च, 2021 को 2021-2025 के लिए अपनी 14वीं पंचवर्षीय योजना को मंजूरी दे दी है। नेशनल पीपल्स कांग्रेस द्वारा मसौदा रूपरेखा पारित कर दिया गया है। नई पंचवर्षीय योजना में कई प्रमुख रणनीतिक परियोजनाओं पर प्रकाश डाला गया है, जिसे देश प्राथमिकता के रूप में आगे बढ़ाएगा। इस परियोजना में शामिल है: ब्रह्मपुत्र या यारलुंग ज़ंगबो के निचली क्षेत्र पर तिब्बत में पहले जलविद्युत बांध का निर्माण।यह खंड भारत में प्रवेश करने से ठीक पहले तिब्बत में नदी के एक हिस्से को संदर्भित करता है।
भारत के साथ सीमा के पास सिचुआन-तिब्बत रेलवे लाइन का निर्माण
यह योजना उभरते हुए उद्योगों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) सहित आत्मनिर्भरता प्राप्त करने पर जोर देती है।
इस योजना में G219 राष्ट्रीय राजमार्ग सहित प्रमुख सीमा राजमार्गों तक पहुंच को खोलने पर जोर दिया गया है जो शिनजियांग और तिब्बत क्षेत्र में भारत-चीन सीमा के साथ लगता है।
भारत की चिंता
चीन ने ऊपरी और मध्य क्षेत्र पर चार बांधों को भी मंजूरी दी थी। तिब्बत में हाइड्रोपावर बांध ब्रह्मपुत्र के निचले क्षेत्र का पहला बांध होगा। हालांकि, भारत ने ब्रह्मपुत्र नदी के ऊपरी और मध्य क्षेत्र पर पहले से घोषित चार बांधों पर अपनी चिंता व्यक्त की है।
सिचुआन-तिब्बत रेलवे
पंचवर्षीय योजना में यह भी बताया गया है कि सिचुआन में यान से तिब्बत के निंगची तक रेलवे एक प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजना है। चीन ने तिब्बत-नेपाल सीमा के साथ तिब्बत में Xigaze से रेलवे लाइन बनाने के लिए कार्य को आगे बढ़ाने का भी आह्वान किया है।
डेनमार्क ने ब्रिटिश-स्वीडिश कंपनी एस्ट्रेजेनेका की ओर से विकसित कोविड-19 टीके के इस्तेमाल पर दो हफ्ते के लिए रोक लगा दी है। वहां की सरकार ने टीकाकरण के कुछ लाभार्थियों में खून के थक्के जमने (क्लॉटिंग) की शिकायत सामने आने के बाद यह कदम उठाया है। इनमें से एक लाभार्थी के क्लॉटिंग के चलते दम तोड़ने की भी खबर है।
डेनमार्क के स्वास्थ्य अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि यूरोपीय देशों में एस्ट्राजेनेका के कोविड टीके से गंभीर साइडइफेक्ट उभरने की बात सामने आई है। ऑस्ट्रिया ने टीकाकरण के बाद खून का थक्का जमने से एक व्यक्ति की मौत और कई लोगों में रक्त प्रवाह संबंधी विकार पैदा होने के मद्देनजर एस्ट्राजेनेका के टीके की एक खेप का इस्तेमाल ही रोक दिया है।
डेनमार्क के स्वास्थ्य मंत्री मैगनस ह्युनिक ने कहा, ‘मौजूदा समय में इस निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगा कि खून के थक्के जमने का संबंध एस्ट्राजेनेका के टीके से है। हम मामले के विश्लेषण में जुटे हैं। फिलहाल वैक्सीन के इस्तेमाल पर 14 दिनों का प्रतिबंध लगा दिया गया है।’ इस बीच, एस्ट्राजेनेका ने स्पष्ट किया कि मानव परीक्षण में टीके की सुरक्षा की पुष्टि हुई थी। वैज्ञानिक प्रमाणन की प्रक्रिया के दौरान भी वैक्सीन से कोई गंभीर साइडइफेक्ट नहीं उभरने की बात सामने आई थी। टीके का असर या दुष्प्रभाव उत्पादन की गुणवत्ता पर निर्भर करता है।











