नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
पति सोता रहा, ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हो गई पत्नी, पढ़िये पूरी खबर...

पति सोता रहा, ज्वेलरी लेकर रफूचक्कर हो गई पत्नी, पढ़िये पूरी खबर...

इटारसी : बंगलिया में एक व्यक्ति अपने घर में सोता रहा और उसकी नई नवेली पत् नी सारे जेवर लेकर रफूचक्कर हो गयी। सुबह जब उसने पत्नी को नहीं पाया और जेवर नहीं मिले तो उसने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करायी है। पुलिस को की गई शिकायत में पीडि़त पति ने बताया कि उसकी शादी को अभी एक माह भी नहीं हुआ था। पत्नी की तलाश में पति ने अपने रिश्तेदारों और परिजनों में खोजबीन की लेकिन पत्नी कहीं नहीं पहुंची।

सभी रिश्तेदारों से पूछताछ करने के बाद पति ने अपने एक परिजन के साथ इटारसी थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई शिवनाथ यादव ने बताया कि बंगलिया में रहने वाले राकेश पिता मदनलाल अहिरवार 27 साल ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी रोशनी पिता रामभरोस 17 साल निवासी भमोड़ी बाबई रात को दो बजे घर से गायब हो गई।

घर में रखे जेवर भी अपने साथ ले गई। इटारसी पुलिस के एएसआई शिवनाथ यादव ने महिला की गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी हे। शादी को एक माह भी नहीं हुआ था, पति राकेश ने बताया कि उसकी शादी को अभी एक माह भी पूरा नहीं हुआ था और पत्नी घर से लापता हो गई। राकेश ने बताया कि उसकी शादी 16 फरवरी को रोशनी के साथ हुई थी और अभी एक माह भी नहीं हुआ वह घर से लापता है। थाने में पत्नी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।  

भारत में रोहिंग्या मुसलमानों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार...

भारत में रोहिंग्या मुसलमानों की तस्करी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार...

नई दिल्ली : नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों की तस्करी करने वाले गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। देश की शीर्ष जांच एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि यह गिरोह असम, पश्चिम बंगाल, मेघालय के साथ-साथ अन्य हिस्सों के सीमावर्ती इलाकों में सक्रिय था। अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये छह लोग भारतीय क्षेत्र में रोहिंग्या मुसलमानों की अवैध तस्करी में शामिल एक गिरोह का हिस्सा थे।

संयुक्त राष्ट्र ने दुनिया में सबसे अधिक उत्पीडि़त अल्पसंख्यकों में रोहिंग्या मुसलमानों को शामिल किया है। सैकड़ों-हजारों रोहिंग्या मुसलमान म्यांमार की सेना की कार्रवाई से बचने के लिए 2017 में अपने घरों से भाग गए। मानवाधिकार समूह एमनेस्टी इंटरनेशनल ने म्यांमार की स्टेट काउंसलर आंग सान सू ची और देश की सरकार पर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही उन पर रखाइन राज्य में फैली भयावहता पर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है।


कुछ दिन पहले ही यूपी एटीएस ने मानव तस्करी गिरोह के सदस्य मोहम्मद रफीक उर्फ रफीक उल इस्लाम को लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया था। वह जेल में निरुद्ध अपने एक साथी ईस्माइल से मिलने आया था। यह गिरोह जाली दस्तावेजों के आधार पर म्यांमार और बांग्लादेश से महिलाओं व बच्चों को अवैध रूप से भारत लाकर बेचता है।


रफीक का जन्म बांग्लादेश के रोहिंग्या कैम्प में हुआ था, जबकि उसके माता-पिता मूल रूप से म्यांमार के रहने वाले थे। वर्तमान में वह भारत में हैदराबाद स्थित बहादुरपुरा कमिला में रह रहा है। रफीक जब चार साल का था तभी इसके माता-पिता की मृत्यु हो गई थी। उसका पालन पोषण चाचा मकसूद अली ने किया और उन्हीं के साथ बांग्लादेश बॉर्डर अवैध रूप से पार करके भारत आ गया था। शुरुआत में वह पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में रहा। बाद में वह मेवात की एक लोहा बनाने वाली कंपनी में काम करने लगा और वहीं से फर्जी पते पर आधार कार्ड बनवा लिया।
 

दो दोस्तों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोगों में मचा हडकंप....

दो दोस्तों ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लोगों में मचा हडकंप....

झुंझुनू : राजस्थान में झुंझुनू जिले के बगड़ थाना क्षेत्र में रतन शहर में दो दोस्तों ने एक साथ एक ही पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। बगड़ पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि अरुण योगी (21) तथा जगदीश सैनी (22) दोनों ने रतनशहर में रेलवे लाइन के पास एक खेत में पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।


खेत में एक पेड़ पर एक साथ दोनों को लटके देखकर पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को पेड़ से उतरवा कर अस्पताल पहुंचाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा दिए। अरुण और जगदीश दोनों दोस्त थे। एक साथ फांसी लगाने की घटना से गांव में हर कोई सदमे में है।

कारणों का पता नहीं चल पाया है। थानाधिकारी श्रवण कुमार ने बताया कि जगदीश सैनी टेक्नीशियन है। बिजली का काम करता है। वहीं अरुण कुमार योगी ने सुलताना कस्बे में गारमेंट्स कपड़ों की दुकान कर रखी है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
 

योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में, पीएम मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर हो सकती है चर्चा.....

योगी आदित्यनाथ आज दिल्ली में, पीएम मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर हो सकती है चर्चा.....

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश में भाजपा के लगातार दूसरी बार सत्ता में आने के कुछ दिनों बाद, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ नए मंत्रिमंडल पर चर्चा करने के लिए दिल्ली के दौरे पर हैं।


बैठक में दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अमित शाह और बीएल संतोष मौजूद रहेंगे। बैठक के दौरान शपथ ग्रहण समारोह की तारीख पर भी चर्चा की जाएगी।


सूत्रों के मुताबिक बीजेपी नए उपमुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट में कई नए चेहरों पर भी विचार कर रही है। आदित्यनाथ के साथ प्रदेश अध्यक्ष रतन देव सिंह, मंत्री सुनील बंसल, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह भी रविवार का दौरा करेंगे।


अनुमान लगाया जा रहा है कि भाजपा नेतृत्व ने योग्यता, जाति और क्षेत्रीय समीकरणों के आधार पर संभावित उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों की एक बुनियादी सूची तैयार की है क्योंकि भाजपा अपने मंत्रिमंडल में हर जाति को जगह देना चाहती है। सूची में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व का होगा।


उपमुख्यमंत्री पद के लिए स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, बृजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य के नामों पर चर्चा चल रही है। स्वतंत्र देव सिंह परिवहन मंत्री थे, इसके अलावा वे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं।


केशव प्रसाद मौर्य इस बार के चुनाव में सिराथू सीट से जरूर हारे हैं लेकिन वह ओबीसी का चेहरा हैं। उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने राज्य में अच्छी तरह से अपनी छवि को भुनाया, इसलिए उन्हें एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है।
 

पत्नी की झूठी शिकायत से पति हुआ मानसिक प्रताडऩा का शिकार ....

पत्नी की झूठी शिकायत से पति हुआ मानसिक प्रताडऩा का शिकार ....

नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने एक हिंदू दंपति के विवाह को यह कहते हुए रद्द कर दिया कि पत्नी ने अपने पति के खिलाफ एक झूठी शिकायत की थी, जिसके चलते उसकी (पति की) अत्यधिक मानसिक प्रताडऩा हुई। कोर्ट ने महिला के इस कृत्य को पति और उसके परिवार का चरित्र हनन बताया है। जस्टिस विपिन सांघी और जस्टिस जसमीत सिंह की एक बेंच ने कहा कि मौजूदा मामले में झूठे आरोप पति और उसके परिवार के सदस्यों का स्पष्ट रूप से किया गया चरित्र हनन है।


बेंच ने एक परिवार अदालत के उस आदेश को निरस्त कर दिया, जिसमें दंपति को तलाक देने से इनकार कर दिया गया था। बेंच ने कहा कि परिवार अदालत ने इस बात को नजरअंदाज किया कि पुलिस थाने जाने से पति की मानसिक प्रताडऩा हुई, जो नहीं जानता था कि उसके खिलाफ कब एक मामला दर्ज किया गया और वह गिरफ्तार हो जाएगा।


पीडि़त व्यक्ति ने वकील सुमित वर्मा के मार्फत परिवार अदालत के आदेश के खिलाफ एक अपील दायर की थी। दरअसल, उसकी पत्नी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध (सीएडब्ल्यू) संबंधी प्रकोष्ठ के समक्ष उक शिकायत दर्ज कराई थी।


अदालत ने इस बात का जिक्र किया कि ससुराल का घर छोडऩे के करीब दो साल बाद और विवाह के तीन साल बाद पत्नी ने वुमेन सेल में एक शिकायत दर्ज करा कर दहेज की मांग, बदसलूकी, शारीरिक एवं मानसिक यातना सहित अन्य निर्ममता के आरोप लगाए थे तथा ये सभी आरोप बेबुनियाद थे।


बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता (पति) को इस शिकायत के सिलसिले में 30-40 बार पुलिस थाने जाना पड़ा। पुलिस थाना किसी के जाने के लिए सर्वश्रेष्ठ स्थानों में शामिल नहीं है।


अदालत ने एक हालिया आदेश में कहा कि उसे जब कभी पुलिस थाने जाने की जरूरत पड़ी होगी, इसके चलते हर बार उसकी मानसिक प्रताडऩा हुई होगी। अदालत ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच संबंध ठीक होने के दायरे से काफी आगे निकल गए हैं। वे पिछले 12 साल से साथ में नहीं रह रहे हैं और संबंध को जारी रखने पर जोर देने से दोनों पक्षों को और पीड़ा पहुंचेगी। बेंच ने कहा कि लंबे समय तक दोनों पक्षों का अलग रहना खुद में तलाक के लिए एक आधार होना चाहिए।
 

पिता ने किया अपने ही 19 साल के पुत्र की हत्या, यहाँ थी वजह....

पिता ने किया अपने ही 19 साल के पुत्र की हत्या, यहाँ थी वजह....

बाराबंकी, यूपी : पिता ने अपने पुत्र की हत्या करने की खबर सामने आ रही है जहाँ 19 साल के लड़के की एक नाले में मिली लाश की जांच में बड़ी बात सामने आई है। लड़का नशे का आदी था। उसकी हत्या उसके पिता ने ही गला दबाकर की थी। हत्या के आरोपी पिता का कहना है कि उसका बेटा अपनी बहनों पर बुरी नजर रखता था। नशे में उसने 8 साल की बहन के साथ गलत काम करने की कोशिश भी की थी।

इस हरकत के बाद उसके पिता ने काफी समझाया, लेकिन वह नहीं माना तो गुस्से में आकर पिता ने उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद पिता ने बेटे का शव जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, देवा कोतवाली क्षेत्र निवासी शिवराज का पुत्र शुभम उर्फ विकास यादव की हत्या कर शव को नाले में फेंक दिया गया था। शव को नाले के कीचड़ में छिपाने का प्रयास किया गया। युवक के गले व पीठ पर चोट के निशान मिले थे।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने डॉग स्क्वॉड के साथ छानबीन की। एसपी ने भी घटनास्थल का जायजा लेते हुए जांच के लिए दो पुलिस टीमों का गठन किया था। मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया था।
 

बड़ी खबर : इस देश में एक दिन में 81 लोगों को दी गई सजा-ए-मौत, टूटा रिकॉर्ड

बड़ी खबर : इस देश में एक दिन में 81 लोगों को दी गई सजा-ए-मौत, टूटा रिकॉर्ड

रियाद | अपने बेहद सख्त नियम कानूनों के लिए चर्चित सऊदी अरब में शनिवार को 81 लोगों को मौत की सजा दी गई. अरब देश के हालिया इतिहास में एकसाथ इतने लोगों को सूली पर चढ़ाने का यह रिकॉर्ड है. जिन लोगों को ये सजा दी गई, उन पर दुष्कर्म, हत्या, पूजास्थलों पर हमला, आतंकवादियों से संबंध जैसे कई संगीन अपराध साबित हुए थे. इनमें आतंकवादी संगठन अल कायदा, इस्लामिक स्टेट और हूती से जुड़े लोग भी थे.

सऊदी प्रेस एजेंसी ने सऊदी अरब के आंतरिक मंत्रालय के हवाले से बताया कि मौत की सजा पाने वाले इन लोगों में 73 सऊदी नागरिक थे. सात यमन के थे और एक सीरिया का था. इन लोगों पर धार्मिक स्थलों व सरकारी संस्थानों को निशाना बनाने, सुरक्षा अधिकारियों की हत्या करने, अपहरण, टॉर्चर, रेप आदि आरोप थे. इसके अलावा देश में अराजकता फैलाने के इरादे से हथियारों की तस्करी करने के जुर्म भी साबित हुए थे.

वैसे तो सऊदी अरब अपने बेहद कड़े कानूनों के लिए जाना जाता है, लेकिन इतने बड़े पैमाने पर कैदियों को मौत की सजा पहली बार दी गई है. इससे पहले 63 लोगों के सिर कलम करने का रिकॉर्ड 1980 में बना था. तब एकसाथ इतने लोगों को मौत की सजा मक्का मस्जिद पर कब्जे के बाद दी गई थी. 1979 में सऊदी प्रचारक जुहेमान अल-ओतायबी के नेतृत्व में करीब 200 सलाफी मुसलमानों ने मक्का मस्जिद पर कब्जा करके सैकड़ों लोगों को मौत के घाट उतार दिया था. हाल के आंकड़े देखें तो 2019 में सऊदी अरब में 37 लोगों को मौत की सजा दी गई थी. 2016 की जनवरी में 47 लोगों के सिर कलम किए गए थे. बता दें कि सऊदी अरब दुनिया में सबसे ज्यादा मौत की सजा देने वाले देशों में शामिल है.

एकसाथ 81 लोगों को मौत की सजा दिए जाने पर सवाल भी उठ रहे हैं. कुछ संगठन इन लोगों को सुनवाई का पूरा मौका न दिए जाने का आरोप लगा रहे हैं. हालांकि सऊदी अरब ने इससे इनकार किया है. सऊदी मीडिया के मुताबिक, सरकार ने कहा है कि आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए वकील दिया गया था. न्यायिक प्रक्रिया का पालन किया गया. 13 जजों ने तीन स्तरों पर सुनवाई के बाद इन लोगों को दोषी पाया था.

बड़ी खबर : पत्नी के अपने पति का सर काट कर चढ़ाया मंदिर में, बेटे ने ये खौफ़नाक मंजर को किया बयां, इलाके में दहशत का माहौल

बड़ी खबर : पत्नी के अपने पति का सर काट कर चढ़ाया मंदिर में, बेटे ने ये खौफ़नाक मंजर को किया बयां, इलाके में दहशत का माहौल

नई दिल्ली | त्रिपुरा के खोवई जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. इसे जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए. बेटे ने घटना के बाद अपनी मां के भयानक और डरावने जुर्म की कहानी बताई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए. एक महिला के बेटे ने अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मां ने पापा का सिर काटकर उसे एक प्लास्टिक के थैले पर रखा और फिर उसे घर के मंदिर पर रख दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वारदात को शनिवार की सुबह अंजाम दिया गया. खोवई जिले के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि महिला के बड़े बेटे के अनुसार उसके पिता की उम्र 50 साल थी. फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि किन कारणों की वजह से महिला ने अपने पति की हत्या की. हालांकि बड़े बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां पिछले कुछ समय से मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान चर रही थीं और शहर के एक चिकित्सक से उनका इलाज भी चल रहा था.

जानकारी के अनुसार महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि मां पूरी तरह से वेजीटेरियन है और वह हमेशा वेज ही खाती है लेकिन घटना वाली रात उन्होंने चिकन खाया था. खाना खाने के बाद हम लोगों सोने चले गए, लेकिन जब बीच में मेरी नींद खुली तो देखा कि पापा का सिर धड़ से अलग है और मां एक धारदार हथियार लेकर खड़ी हुई है जो पूरी तरह से खून से सना हुआ था. बेटे ने कहा कि यह देखकर उसने सोर मचाया तो वह कमरे से बाहर निकल आई और पापा के सिर को मंदिर में रख दिया.

पुलिस ने अनुसार बाद में महिला ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर दिया था. जब इस घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पलिस पहुंची और महिला को कमरे से निकाल कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि घटना स्थल से हमें डेड बॉडी भी मिली. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विधायक ने लोगों पर चढ़ाई कार, महिलाओं समेत कई हुए घायल, गुस्साई भीड़ ने विधायक पर किया हमला

विधायक ने लोगों पर चढ़ाई कार, महिलाओं समेत कई हुए घायल, गुस्साई भीड़ ने विधायक पर किया हमला

भुबनेश्वर | ओडिशा के एक विधायक के एक समूह पर कथित तौर पर गाड़ी चढ़ाने के बाद इलाके में तनाव का माहौल पैदा हो गया. गुस्साई भीड़ ने गाड़ी चढ़ाने वाले विधायक पर भी हमला कर दिया. मामला खोरधा जिले के बानपुर ब्लॉक कार्यालय के नजदीक का है. यहां लोगों के एक समूह ने चिलिका विधायक प्रशांत कुमार जगदेव पर हमला कर दिया. हमले के चलते विधायक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं.

स्थानीय सूत्रों के मुताबिक प्रशांत कुमार जगदेव ने अपनी कार उन लोगों के एक ग्रुप पर चढ़ा दी, जो बानपुर ब्लॉक अध्यक्ष चुनाव में शामिल होने आए थे. हादसे में महिलाओं समेत 15 लोग घायल हो गए, जिसमे भाजपा के कई कार्यकर्ता भी शामिल थे.

विधायक के कथित तौर पर लोगों के समूह पर गाड़ी चढ़ाने के बाद गुस्साई भीड़ ने विधायक जगदेव पर हमला कर दिया. इसके साथ ही भीड़ ने विधायक की गाड़ी के साथ भी तोड़फोड़ की. बताया जा रहा है कि घटना में करीब सात पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं.

सॉरी पापा, जो पढ़ता हूं भूल जाता हूं...लिखकर 9वीं के छात्र ने दी जान

सॉरी पापा, जो पढ़ता हूं भूल जाता हूं...लिखकर 9वीं के छात्र ने दी जान

बुरहानपुर जिले के नेपानगर में 9वीं के छात्र ने आदिवासी छात्रावास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र ने सुसाइड नोट में अपने पिता को एक मार्मिक पत्र लिखा है जिसमें उसने लव यू पापा संबोधन के साथ स्वीकार किया है कि वह जो भी पढ़ता है, भूल जाता है। इसलिए वह उनके सपने को पूरा नहीं कर पा रहा है। इसलिए मर्जी से आत्महत्या कर रहा है।

घटना की सूचना शनिवार सुबह नेपानगर पुलिस को मिली जिसमें नेपानगर के वार्ड क्रमांक 14 में स्थित आदिवासी छात्रावास में नाबालिग छात्र के फांसी लगाया जाना बताया गया। छात्र ने शुक्रवा-शनिवार की रात को फांसी लगाई थी। छात्र धूलकोट के उतंम्बी का रहने वाले परिवार का बेटा था और पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में  शव को नीचे उतारा और कमरे की तलाशी में एक सुसाइड नोट जप्त किया।

भूलने की बीमारी से सपना पूरा नहीं कर पाने का मलाल
नाबालिग छात्र ने सुसाइड नोट में लिखा है कि  लिखा है कि उसे भूलने की बीमारी थी जिससे वह जो भी पढ़ता था तो भूल जाता था। इस वजह से वह अपने माता-पिता के सपनों को साकार नहीं कर सकता इसलिए वह आत्महत्या कर रहा है। उसने सुसाइड नोट लिखने के बाद रात को ही फांसी लगा ली जिसे सुबह अन्य छात्रों ने देखा। छात्र नेपानगर के स्कूल में 9वीं कक्षा मं पढ़ता था। वहीं, मृत छात्र के परिजनों ने आरोप लगाया कि जिस वक्त उनके बेटे ने फांसी लगाई उस वक्त छात्रावास में छात्रावास अधीक्षक या कोई अन्य शिक्षक मौजूद नहीं था। अगर वे मौके पर मौजूद होते तो छात्र को बचाया जा सकता था।

लव यू पापा....आप जैसा पापा मुझे मिला
नाबालिग छात्र ने आत्महत्या के पहले लिखे सुसाइड नोट में अपने पिता के प्रति प्रेम को प्रदर्शित करते हुए लिखा है कि लव यू पापा। आप जैसा पापा मुझे मिला यह मेरी किस्मत थी। आपका बेटा हमेशा आपका सपना पूरा करने वाला होना चाहिए। मैं कुछ नहीं कर सकता तो किस काम की जिंदगी। पापा मुझे माफ करना, आपका सपना मैं पूरा नहीं सकता हूं। इसी वजह से मैं मर रहा हूं।

उत्तरप्रदेश : दुल्हन को छोड़ दीवार कूदकर भागा दूल्हा, पुलिस ने दी थी दबिश ,जानें क्या है पूरा मामला...

उत्तरप्रदेश : दुल्हन को छोड़ दीवार कूदकर भागा दूल्हा, पुलिस ने दी थी दबिश ,जानें क्या है पूरा मामला...

रामपुर : उत्तरप्रदेश के रामपुर जनपद के सैदनगर में एक ऐसी घटना सामने आई है. जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जायेंगे, यहां दुष्कर्म के आरोपित की तलाश में पुलिस ने दबिश दी, बताया जा रहा है कि आरोपी शादी के बाद अपनी पत्नी के साथ सुहागरात मना रहा था। पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही वह सुहागरात में ही दुल्‍हन को छोड़कर घर से आनन-फानन में दूल्हा दीवार कूदकर भागने में कामयाब रहा। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपित पर दुष्‍कर्म का मुकदमा दर्ज है।

घटना अजीमनगर थाना क्षेत्र की है। यहां एक गांव की युवती का पड़ोसी युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया था, बाद में वह शादी से मुकर गया, इस पर युवती थाने पहुंच गई। दो दिन पहले युवक के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, युवक ने पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए समझौता कर लिया था।

दोनों परिवारों की रजामंदी के बाद गुरुवार देर शाम दोनों का निकाह करा दिया गया, युवक निकाह के बाद पत्नी को लेकर घर पहुंच गया। दोनों कमरे में सुहागरात मना रहे थे, इसी दौरान पुलिस ने दबिश दे दी, पुलिस के आने की जानकारी पर दूल्हा पीछे के रास्ते कमरे से निकल गया और दीवार कूदकर भाग गया। अजीमनगर थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने बताया कि युवक पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है। उसकी तलाश में पुलिस गई थी, उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता होने या निकाह होने की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई थी। 

बड़ा हादसा टला : एयरपोर्ट पर फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट

बड़ा हादसा टला : एयरपोर्ट पर फिसली एयर इंडिया की फ्लाइट

जबलपुर : मध्यप्रदेश के जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पर एक बड़ा हादसा टल गया, हादसा तो हुआ लेकिन कोई हताहत नहीं हुई। दरअसल, डुमना एयरपोर्ट के रनवे पर लैंडिंग के दौरान एयर इंडिया का विमान फिसल गया। फ्लाइट रनवे से बाहर आ गई, जिस कारण फ्लाइट का एक टायर मिट्टी में धंस गया।

मिली जानकारी के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट दिल्ली से जबलपुर पहुंची थी। तभी लैंडिंग के वक्त फ्लाइट स्लीप होकर रनवे से बाहर आ गई। उसका एक टायर मिट्टी में धस गया। इस दौरान फ्लाइट की लाइट भी फूट गई। यदि थोड़ी सी चूक होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। एयरपोर्ट प्रबंधन हादसे की जांच कर रहा है।

फ्लाइट रनवे से उतरकर एयर स्ट्रिप के किनारे पड़े मुरम में धंस गई। इससे विमान के अगले हिस्से में लगे लैंडिंग फ्रंट व्हील बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारी रनवे पर पहुंचे और विमान में सवार यात्रियों को ढांढस बंधाया।
 

छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को मारी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड, जाने क्या है पूरा मामला

छत्तीसगढ़ : एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा को मारी गोली, खुद भी कर लिया सुसाइड, जाने क्या है पूरा मामला

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में भयानक वारदात हुआ है .यहाँ प्रेमनगर के एक कॉलेज में शनिवार सुबह 25 वर्षीय युवक ने 20 वर्षीय छात्रा को कट्टे से गोली मार दी। गोली लगने से छात्रा गिर गई। इसके बाद युवक ने खुद भी कनपटी पर कट्टा रखकर फायर कर दिया। कनपटी में गोली लगने से युवक की मौके पर मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल छात्रा को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रा और मृत युवक प्रेमनगर के एक ही मोहल्ले केदारपुर के निवासी हैं। मामला एकतरफा प्रेम का बताया गया है।

जानकारी के अनुसार शनिवार सुबह करीब 9.30 बजे प्रेमनगर के केदारपुर मोहल्ले की छात्रा अनामिका साहू कॉलेज पहुंची थी। वह बीए अंतिम वर्ष की छात्रा है। कालेज नहीं खुला था, इसलिए वह अपनी सहेलियों के साथ कॉलेज परिसर में बैठी थी। मौके पर मोहल्ले का ही युवक संजय भगत पहुंचा। उसने अनामिका साहू की सहेलियां से कहा कि वे चली जाएं। वह अनामिका से बात करना चाहता है।

अनामिका की कुछ सहेलियां मौके से चली गईं, लेकिन तीन सहेलियां उसके साथ ही थीं। संजय भगत ने अपने पास रखा कट्टा बाहर निकाल लिया तो अनामिका की तीन सहेलियां भी भाग गईं। संजय ने बिना कोई बात किए ही अनामिका पर गोली चला दी। गोली लगते ही अनामिका गिर गई। इसके बाद संजय भगत ने कट्टा अपनी कनपटी पर लगा लिया और फायर कर दिया। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर मौत हो गई।

घटना से कॉलेज में हड़कंप मच गया। सूचना पर तत्काल प्रेमनगर थाने से पुलिसकर्मी एवं अनामिका के परिजन मौके पहुंचे। पेट में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल छात्रा को पहले प्रेमनगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने युवक के शव का पंचनामा करा पीएम के लिए भेज दिया है। इधर इस घटना से कॉलेज में दहशत भी है।

प्रारंभिक तौर पर मामला एकतरफा प्रेम का बताया गया है। अनामिका साहू एवं मृतक संजय भगत एक ही मोहल्ले के थे। अनामिका को संजय पसंद करता था। वह उसका कई बार पीछा करते कॉलेज तक भी पहुंच जाता था। संजय ने अनामिका से प्रेम का इजहार भी किया था, जिस पर अनामिका ने इनकार कर दिया था। इससे क्षुब्ध संजय ने उसे देख लेने की धमकी दी थी। घटना से प्रेमनगर कॉलेज में छात्र-छात्राएं सहमें हुए हैं। 

 सुहागरात से पहले ही टूट गई शादी . पति को मिला पत्नी से हुए दुष्कर्म का वीडियो

सुहागरात से पहले ही टूट गई शादी . पति को मिला पत्नी से हुए दुष्कर्म का वीडियो

पलवल : हरियाणा के पलवल जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है . जिसे सुनकर आप भी चौक जायेंगे यहाँ एक महिला के साथ हुए कथित दुष्कर्म का वीडियो उसके पति को मिलने के बाद उसकी शादी महज चंद घंटों के अंदर ही टूट गई। इसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत पर दुष्कर्म के नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। दरअसल, पलवल जिले में एक महिला के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने महिला की अश्लील वीडियो भी बना ली और शादी होने के बाद वो वीडियो उसके पति को भेज दी।

जांच अधिकारी एएसआई सुमित्रा के अनुसार, एक महिला ने पुलिस शिकायत में कहा है कि बीती छह मार्च को उसकी शादी फरीदाबाद निवासी एक युवक के साथ हुई थी। उसी दिन गांव के रहने वाले एक युवक ने उसका दुष्कर्म के दौरान बनाया गया वीडियो उसके पति को भेज दिया, जिससे उसकी शादी टूट गई।

महिला का आरोप है कि अक्टूबर 2021 को जब वह अपने चाचा के घर पर मौजूद थी। उसी दौरान आरोपी युवक और उसके दो साथियों ने चाकू दिखाकर उससे दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने उसकी दुष्कर्म के दौरान की वीडियो बना ली। वहीं, दुष्कर्म के एक अन्य मामले में जब महिला का पति काम पर गया तो एक आरोपी ने घर में घुसकर उसके के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों नेचलाया बड़ा ऑपरेशन , 3 मुठभेड़ों में मार गिराए गए 5 आतंकी

Jammu and Kashmir : सुरक्षाबलों नेचलाया बड़ा ऑपरेशन , 3 मुठभेड़ों में मार गिराए गए 5 आतंकी

श्रीनगर : जम्मू कश्मीर में रात भर चले तीन अलग-अलग ऑपरेशन में पांच आतंकवादी मारे गए हैं। पुलिस ने कहा कि पुलवामा के चेवाकलां इलाके में मुठभेड़ में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के दो आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक की पहचान पाकिस्तानी जैश कमांडर कमाल भाई के रूप में हुई है, जो 2018 से सक्रिय था।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में 2 आतंकियों को मार गिराया। मारा गया एक दहशतगर्द आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैएबा से जुड़ा था। दूसरे आतंकी की पहचान अभी नहीं हो पाई है। यह एनकाउंटर गांदरबल के सेरच इलाके में हुआ। सर्च ऑपरेशन अभी जारी है।

हंदवाड़ा में एक आतंकी ढेर
हंदवाड़ा के रजवार इलाके के नेचामा में मुठभेड़ में लश्कर का एक आतंकवादी मारा गया है। कश्मीर जोन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, हंदवाड़ा के नेचामा, रजवार इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षा बल काम पर हैं। आगे की जानकारी का इंतजार है।

शुक्रवार रात चार से पांच जगहों पर ज्वाइंट ऑपरेशन
कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने कहा कि सुरक्षा बलों ने शुक्रवार रात चार से पांच जगहों पर संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें जैश के दो आतंकवादी और लश्कर के दो आतंकवादी मारे गए। सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को भी जिंदा पकड़ा है। हंदवाड़ा और पुलवामा में मुठभेड़ खत्म हो गई है। गांदरबल में एक और आतंकी मारा गया है।

सरपंच की हत्या के बाद ऑपरेशन तेज
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में शुक्रवार को एक सरपंच की हत्या के बाद ये मुठभेड़ हुई हैं। आतंकियों ने निर्दलीय सरपंच शब्बीर अहमद मीर पर रात करीब 8 बजकर 50 मिनट पर अदौरा स्थित उनके आवास के पास गोलियां चलाईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नागरिकों, विशेष रूप से हिंदू और सिख क्षेत्र में धार्मिक अल्पसंख्यकों की टारगेटेड हत्याओं के बाद सुरक्षा बलों ने घाटी में आतंकवाद विरोधी अभियान तेज कर दिया है।

 

अचानक आग की चपेट में आने से 30 झोपड़ियां ख़ाक, 7 की मौत...

अचानक आग की चपेट में आने से 30 झोपड़ियां ख़ाक, 7 की मौत...

नई दिल्ली : दिल्ली के गोकलपुरी थाना क्षेत्र के गोकलपुर गांव में शुक्रवार देर रात आग लगने से सात लोगों की मौत हो गई। आग लगने से 30 झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस घटना पर दुख जताया है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा कि गोकलपुरी थाना क्षेत्र में रात लगभग एक बजे आग लगने की सूचना मिली। तत्काल टीम को मौके पर बचाव उपकरणों के साथ भेजा गया। उन्होंने बताया कि हमने अग्निशमन विभाग से भी संपर्क किया, जिसने त्वरित कार्रवाई की। हम तड़के चार बजे तक आग बुझा सके तबतक सात लोगों की जलकर मौत हो चुकी थी। आग लगने से 30 झोपड़ियां जल गईं।

दिल्ली के सीएम ने ट्वीट किया, 'सुबह सुबह ये दुःखद समाचार सुनने को मिला। मैं स्वयं वहां जाकर पीड़ित लोगों से मिलूंगा।' दिल्ली फायर सर्विस ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग एक बजे गोकलपुरी क्षेत्र के गोकलपुर गांव में झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। मौके पर 13 गाड़ियां भेजी गईं।
 

गलती से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल, भारत ने जताया खेद...

गलती से पाकिस्तान में गिरी मिसाइल, भारत ने जताया खेद...

नई दिल्ली : पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को दावा किया था कि उसके पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले के मियां चन्नू इलाके में भारत से एक मिसाइल आकर गिरी थी। इस पर अब भारत की ओर से प्रतिक्रिया दी गई है। भारत ने शुक्रवार को स्वीकार किया कि एक मिसाइल गलती से एक सैन्य अड्डे से दागी गई, जो कि गलती से पाकिस्तान के इलाके में जा गिरी। इस पर रक्षा मंत्रालय ने खेद व्यक्त किया है।

पाकिस्तानी सेना ने कल एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि एक भारतीय मिसाइल पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुस आई थी। यह मिसाइल उनके क्षेत्र में मियां चन्नू नामक स्थान के पास गिरने के बाद आसपास के क्षेत्रों को कुछ नुकसान पहुंचाया था। रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल हो गई थी फायर वहीं, इस पर भारतीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने घटना की कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है और कहा कि यह राहत की बात है कि अचानक गिरी मिसाइल के कारण जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है।

साथ ही बताया कि 9 मार्च को नियमित रखरखाव के दौरान एक तकनीकी खराबी के कारण मिसाइल अचानक से फायर हो गई और वह पाकिस्तान के क्षेत्र में जा गिरी।

उच्च स्तरीय कोर्ट आफ इंक्वायरी का दिया आदेश रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि भारत सरकार ने इसे गंभीरता से लिया है और उच्च स्तरीय कोर्ट आफ इंक्वायरी का आदेश दिया है। बयान में कहा गया कि यह पता चला है कि मिसाइल पाकिस्तान के एक इलाके में गिरी थी। यह घटना बेहद खेदजनक है, लेकिन यह भी राहत की बात है कि दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई है।

पाकिस्तान ने भारत से मांगा था स्पष्टीकरण बता दें कि इस घटना को लेकर पाकिस्तान ने दावा किया था कि मिसाइल ने पाकिस्तान और भारत दोनों में नागरिकों को खतरे में डाल दिया है। इस मामले में पाकिस्तान ने भारत से स्पष्टीकरण मांगा था। साथ मिसाइल दागने का कारण भी पूछा था।
 

शर्मनाक घटना : नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म ...

शर्मनाक घटना : नाबालिग को बहला फुसलाकर किया दुष्कर्म ...

हरिद्वार : रानीपुर क्षेत्र की एक नाबालिग को बहला फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए रानीपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


क्षेत्र की एक औद्योगिक इकाई में कार्यरत अपने दीदी-जीजा को किशोरी रोजाना खाने देने जाती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आलोक पुत्र हरिसिंह निवासी गांव बोंगला बहादराबाद से हो गई थी। युवक अक्सर उससे मिलता जुलता रहा। आरोप है कि युवक आठ मार्च को उसे बहला फुसलाकर अपने साथ पतंजलि क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

डरी सहमी किशोरी ने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया, लेकिन उसके गुमशुम रहने पर उसने आपबीती बयां कर दी। किशोरी के परिजनों ने रणनीति के तहत आरोपी युवक को फिर से मिलने के लिए बुलाया, जिसके बाद उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। कोतवाली रानीपुर प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि आरोपी आलोक को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि होटल प्रबंधक ने भी आईडी नहीं ली थी। उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट समेत प्रभावी धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
 

संदिग्धावस्था में युवा छात्र फांसी पर झूला...

संदिग्धावस्था में युवा छात्र फांसी पर झूला...

बांदा : अज्ञात कारणों के चलते इंटर के छात्र ने सूने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर लौटे पिता ने शव फंदे पर लटकते हुए देखा तो चीख पड़ा। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


कोतवाली क्षेत्र के भदेहदू गांव निवासी सदाशिव पटेल रिटायर्ड शिक्षक है। वह गांव में ही रहता है। एक मकान उसका बबेरू कस्बे के साधू थोक में बना हुआ है। उस मकान में उसका छोटा पुत्र अखिलेश पटेल (17) रहता था। वह इंटर में पढ़ता था। इन दिनो परीक्षा नजदीक होने के कारण वह तैयारी कर रहा था। पिता ने सुबह चार बजे फोन किया तो अखिलेश पढ़ाई कर रहा था।

सुबह जब वह अपने पुत्र के पास पहुंचा तो देखा कि दरवाजे बंद थे। उसने कुण्डी खटखटाई लेकिन अंदर से कोई हरकत नहीं हुई। शोरशराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। पिता ने खिड़की से झांककर देखा तो अखिलेश का शव कमरे के अंदर पंखे की हुक पर मफलर के सहारे फंदे पर लटक रहा था। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन फंदा काटकर उसे नीचे उतार लिया। पुलिस ने परिजनों से पूछतांछ करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चचेरे भाई अर्जुन ने बताया कि अखिलेश दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई सत्यनारायण पटेल प्रयागराज में तैयारी करता है। फांसी लगाने का कारण अज्ञात है।

कलयुगी पोते ने  दादी कि कर दी हत्या यहाँ है वजह....

कलयुगी पोते ने दादी कि कर दी हत्या यहाँ है वजह....

बांदा : जिले एसपी अभिनंदन के दिशा निर्देशन पर अपराध उन्मूलन व अपराधियों की धड़पकड़ के लिए जनपद में चलाए जा रहे आपरेशन क्लीन अभियान के तहत बबेरू थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई महिला की हत्या का खुलासा करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।
बबेरू थाना प्रभारी बांके बिहारी सिंह हमराही सिपाही जितेंद्र सिंह व धर्मेंद्र कुशवाहा के साथ आपरेशन क्लीन के तहत गश्त पर थे, तभी क्षेत्राधिकारी के मार्ग दर्शन में थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदेहदू में पिछली 15 फरवरी की रात हुई महिला कौशल्या पत्नी स्व. कीरत पटेल की हत्या का पदार्फाश करते हुए हत्यारोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

थाना प्रभारी श्री सिंह ने बताया कि 15 फरवरी की रात महिला के पहने हुए जेवर लूटकर उसकी हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में मृतका के चचेरे नाती को पुलिस ने हिरासत में लेकर जब कड़ाई से पूंछतांछ की तो उसने घटना को कारित करने का अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि रात्रि में वह खाना देने के बहाने दरवाजा खुलवाकर दादी कौशल्या के कान के टाप्स व पायल उतार लिए। उसने जब विरोध किया और पहचान उजागर होने पर पास में पड़े पत्थर से महिला के सिर पर हमलाकर उसकी हत्या कर दी थी। थाना प्रभारी ने बताया कि चचेरे नाती परशुराम उर्फ करिया पटेल पुत्र कमलेश पटेल निवासी ग्राम भदेहदू ने ही अपनी दादी की हत्या कर दी थी। अभियुक्त की निशानदेही पर पीली धातु के एक जोड़ी कान के टाप्स व सफेद धातु की पायल बरामद कर ली है।