नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

बड़ी खबर : पत्नी के अपने पति का सर काट कर चढ़ाया मंदिर में, बेटे ने ये खौफ़नाक मंजर को किया बयां, इलाके में दहशत का माहौल

बड़ी खबर : पत्नी के अपने पति का सर काट कर चढ़ाया मंदिर में, बेटे ने ये खौफ़नाक मंजर को किया बयां, इलाके में दहशत का माहौल
Share

नई दिल्ली | त्रिपुरा के खोवई जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है. इसे जिसने भी सुना उसके होश उड़ गए. बेटे ने घटना के बाद अपनी मां के भयानक और डरावने जुर्म की कहानी बताई तो सबके रोंगटे खड़े हो गए. एक महिला के बेटे ने अपनी मां पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी मां ने पापा का सिर काटकर उसे एक प्लास्टिक के थैले पर रखा और फिर उसे घर के मंदिर पर रख दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

घटना के बारे में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि वारदात को शनिवार की सुबह अंजाम दिया गया. खोवई जिले के पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र चक्रवर्ती ने कहा कि महिला के बड़े बेटे के अनुसार उसके पिता की उम्र 50 साल थी. फिलहाल अभी इस बात का खुलासा नहीं हो सका है कि किन कारणों की वजह से महिला ने अपने पति की हत्या की. हालांकि बड़े बेटे ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां पिछले कुछ समय से मनोवैज्ञानिक रूप से परेशान चर रही थीं और शहर के एक चिकित्सक से उनका इलाज भी चल रहा था.

जानकारी के अनुसार महिला के बड़े बेटे ने पुलिस को बताया कि मां पूरी तरह से वेजीटेरियन है और वह हमेशा वेज ही खाती है लेकिन घटना वाली रात उन्होंने चिकन खाया था. खाना खाने के बाद हम लोगों सोने चले गए, लेकिन जब बीच में मेरी नींद खुली तो देखा कि पापा का सिर धड़ से अलग है और मां एक धारदार हथियार लेकर खड़ी हुई है जो पूरी तरह से खून से सना हुआ था. बेटे ने कहा कि यह देखकर उसने सोर मचाया तो वह कमरे से बाहर निकल आई और पापा के सिर को मंदिर में रख दिया.

पुलिस ने अनुसार बाद में महिला ने अपने आप को एक कमरे में बंद कर दिया था. जब इस घटना की जानकारी मिली तो मौके पर पलिस पहुंची और महिला को कमरे से निकाल कर गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने कहा कि घटना स्थल से हमें डेड बॉडी भी मिली. अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है.


Share

Leave a Reply