नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
Instagram Reels: भारतीय यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम लाया दिवाली ऑफर, इस तरह Reels बनाकर कमाएं लाखों रुपये

Instagram Reels: भारतीय यूजर्स के लिए इंस्टाग्राम लाया दिवाली ऑफर, इस तरह Reels बनाकर कमाएं लाखों रुपये

 How to Earn Money From Instagram: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का फोकस धीरे-धीरे फोटो शेयरिंग ऑप्शन से ज्यादा शॉर्ट वीडियो पर है. कंपनी ने पिछले 2 साल में अपना पूरा फोकस इसी पर लगा दिया है और इसे लेकर तमाम नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. कंपनी टिकटॉक को टक्कर देने के लिए ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को शॉर्ट वीडियो की तरफ लाना चाहती है. इसके लिए वह उन्हें कमाई करने का ऑफर भी दे रही है. अब कमाई के बीच कंपनी दिवाली के खास मौके पर एक्स्ट्रा कमाई करने का ऑफर लेकर आई है. आइए आपको बताते हैं कंपनी के इस ऑफर के बारे में और कैसे आप इसके जरिये एक्स्ट्रा पैसा कमा सकते हैं.

ये है कंपनी का लेटेस्ट ऑफर

मेटा ने अपने इस प्लेटफॉर्म के लिए Reels Play Bonus ऑफर को इंडिया में भी लॉन्च किया है. इस ऑफर के तहत वीडियो बनाने वाले यूजर्स को 5000 डॉलर (लगभग 4 लाख रुपये) तक का बोनस मिलेगा. अभी तक यह ऑफर अमेरिका में ही चल रहा था, लेकिन अब इसे भारतीय क्रिएटर्स के लिए भी रिलीज कर दिया गया है. इस शानदार ऑफर की वजह से अब इंडियन कंटेंट क्रिएटर्स के पास ब्रांड स्पॉन्सरशिप व एफिलिएट प्रोग्राम के अलावा मेटा से भी सीधे रुपये कमाने का मौका मिलेगा.  इंस्टाग्राम इस ऑफर को लाने के बाद अब यूजर्स को ज्यादा से ज्यादा रील्स बनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहा है. कंपनी शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म के मामले में टिकटॉक को पीछे छोड़ना चाहती है.

इस ऑफर को ऐसे समझें

इस ऑफर के तहत रील बनाने के बाद बोनस उसके नंबर ऑफ प्ले पर निर्भर करेगा. इसमें 165M तक प्ले को काउंट किया जाएगा. बोनस के लिए 150 रील्स तक जरूरी है. एक बार शुरू होने के बाद यूजर के पास मैक्सिमम बोनस के लिए 1 महीने तक का समय मिलेगा. बोनस को 11 नवंबर 2022 से पहले एक्टिवेट किया जा सकेगा. एलिजिबल क्रिएटर्स रील्स से तब पैसे कमा सकते हैं जब उनकी रील्स को पिछले 30 दिन में 1000 व्यूज मिले हों. कुल मिलाकर रील क्रिएटर्स के पास अभी बोनस में लाखों कमाने का शानदार मौका है.

जानकी मंदिर आश्रम में साधकों ने साध्वी की लूटी इज्जत, गैंगरेप के बाद बोले-यहां रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा

जानकी मंदिर आश्रम में साधकों ने साध्वी की लूटी इज्जत, गैंगरेप के बाद बोले-यहां रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा

 उत्तरप्रदेश। लखनऊ के गोमतीनगर के जानकी मंदिर आश्रम में एक साध्वी को नशीला पदार्थ खिलाकर चार साधकों ने उसके साथ गैंगरेप को अंजाम दिया। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। साध्वी ने गोमतनगर थाने में चारों साधकों के खिलाफ रेप की एफआईआर दर्ज कराई है।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आश्रम के महंत से शिकायत करने पर उन्होंने आरोपितों का ही पक्ष लिया और कहा कि यहां रहना है तो यह सब सहना पड़ेगा। एडीसीपी पूर्वी का कहना है कि साध्वी के आरोपों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आरोपितों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जायेगी।

मूल रूप से प्रयागराज के करछना की रहने वाली साध्वी ने रविवार को पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पहले मथुरा के रुकमणि बिहार आश्रम में रहती थी। एक साल पहले वह प्रयागराज में माघ मेले में गई थी। यही पर एक साधिका से मुलाकात हुई थी। इस साधिका ने उसे बताया था कि वह गोमतीनगर स्थित जानकी मन्दिर से आई है। मेला खत्म होने तक दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। सावन में यह साधिका वृंदावन स्थित रुकमणि बहार आश्रम में आयी थी। यहां 20 दिन वह साध्वी के साथ रही थी। इसी दौरान साधिका ने उसे बताया था कि जानकी मन्दिर आश्रम के महंत हनुमान दास ने उसे अपने आश्रम में बुलाया है। उसके कई बार कहने पर वह लखनऊ इस आश्रम में आकर रहने लगी थी। चार अक्टूबर को यह साधिका भाई की तबीयत खराब होने की बात कहकर वाराणसी चली गई थी।

पीड़िता का आरोप है कि साधिका के वाराणसी जाने के बाद चार अक्टूबर को ही साधक दुर्वासा ने खाने में नशीला पदार्थ दे दिया था। आरोप है कि उसके बेसुध होने पर दुर्वासा के साथ छोटे मौनी, बड़े मौनी और मनमोहन दास ने दुराचार किया। देर रात होश में आने पर उसने खुद को निर्वस्त्र पाया। वहीं चारों आरोपित भी खड़े थे। उसने शोर मचाने की कोशिश की तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

 
8.15 करोड़ कैश, कार में दो करोड़ से अधिक की नगदी और खाते में 20 करोड़… CA के पास रेड में मिला खजाना

8.15 करोड़ कैश, कार में दो करोड़ से अधिक की नगदी और खाते में 20 करोड़… CA के पास रेड में मिला खजाना

 पश्चिम बंगाल। जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन ने कोलकाता के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास से 8.15 करोड़ रुपये नकद बरामद किए हैं। चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की गई है। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने सीए शैलेष पांडेय के हावड़ा के शिवपुर स्थित आवास पर छापेमारी कर 5.95 करोड़ रुपये नकद बरामद किए। कोलकाता पुलिस ने शैलेष और उसके भाई अरविंद पांडेय के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक सीए शैलेष पांडेय के दो बैंक खातों में भी 20 करोड़ रुपये जमा थे। इन खातों को भी सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कोलकाता पुलिस शैलेष पांडेय की तलाश में जुटी है। वह फरार बताया जा रहा है। कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन ने 15 अक्टूबर की आधी रात को हावड़ा में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। ये बरामदगी एक कार से हुई। इसके बाद पुलिस हावड़ा के शिवपुर स्थित शैलेष पांडेय के फ्लैट पर पहुंची।

पुलिस के मुताबिक फ्लैट लॉक था। दरवाजा तोड़कर पुलिस की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन टीम जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो भारी मात्रा में नकदी के साथ ही हीरे, सोने-चांदी के जेवर भी मिले. शैलेष पांडेय के आवास से 5.95 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। कोलकाता पुलिस ने शैलेष पांडेय की कार और आवास से 8.15 करोड़ रुपये नकद और जेवर जब्त किए हैं। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी शैलेष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। कोलकाता पुलिस के मुताबिक मामले की जांच की जा रही है।

Gas Price Hike: गैस की कीमतों को लेकर वित्तमंत्री सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी, सुनकर हो जाएंगे खुश!

Gas Price Hike: गैस की कीमतों को लेकर वित्तमंत्री सीतारमण ने दी बड़ी जानकारी, सुनकर हो जाएंगे खुश!

 FM Nirmala Sitharaman: भारत समेत कई देशों में गैस की कीमतों (Gas Price) में तेजी देखने को मिल रही है. वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने गैस की कीमतों को लेकर बड़ी जानकारी दी है. सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने कहा है कि वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच गैस बहुत महंगी (Gas Price Hike) होने के कारण कोयला की एक बार फिर से वापसी होने जा रही है. सीतारमण ने कहा कि पश्चिमी दुनिया के देश फिर से कोयले की ओर बढ़ रहे हैं.

पश्चिमी दुनिया के देश बढ़ रहें आगे
आपको बता दें इस समय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) और विश्व बैंक की वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए अमेरिकी आई हुई हैं. उन्होंने यहां शनिवार को भारतीय पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा है कि पश्चिमी दुनिया के देश कोयले की ओर बढ़ रहे हैं. ऑस्ट्रिया पहले ही यह कह चुका है, और आज वे कोयले की ओर लौट रहे हैं.

प्राकृतिक गैस में हुई कटौती
यूक्रेन पर रूस के आक्रमण के बाद पश्चिमी देशों ने कई प्रतिबंध लगाए हैं, जिसके चलते यूरोप को प्राकृतिक गैस की आपूर्ति में तेजी से कटौती हुई है. ऐसी स्थिति में उनके लिए वैकल्पिक ऊर्जा संसाधनों की तलाश जरूरी हो गई है. वित्त मंत्री ने एक सवाल के जवाब में कहा कि ब्रिटेन में भी एक पुराने ताप-बिजली संयंत्र को उत्पादन के लिए फिर से तैयार किया जा रहा है.

गैस का खर्च हर दिन बढ़ रहा है
सीतारमण ने कहा है कि वास्तव में वह खुद को एक ताप इकाई के लिए फिर से तैयार कर रहा है. इस तरह सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि कई देश (कोयले की तरफ) वापसी कर रहे हैं. कोयला अब वापस आने वाला है, क्योंकि मुझे लगता है कि गैस का खर्च अब उठाया नहीं जा सकता है या गैस उतनी उपलब्ध नहीं है, जितनी जरूरत है. उन्होंने कहा कि यूरोप ने सही निर्णय लिया है और यदि उन्हें जरूरत के मुताबिक गैस नहीं मिल रही है तो अन्य स्रोतों की तलाश करनी ही होगी.

देश में जल्द शुरू होगी बर्थ सर्टिफिकेट और आधार एनरॉलमेंट की सुविधा, 16 राज्यों में चल रहा ट्रायल

देश में जल्द शुरू होगी बर्थ सर्टिफिकेट और आधार एनरॉलमेंट की सुविधा, 16 राज्यों में चल रहा ट्रायल

 देश में जल्द ही बच्चे के बर्थ सर्टिफिकेट के साथ ही उन्हे आधार एनरॉलमेंट की सुविधा दी जाएगी। यानी अब बच्चे के जन्म के साथ ही उसे आधार नंबर( number ) मिल जाएगा। फिलहाल यह सुविधा देश के 16 राज्यों में बतौर ट्रायल ( trial )दी जा रही है और जल्द ही इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा।

इस योजना के तहत मिलने वाले आधार नंबर पर माता-पिता को अपने बच्चे के 5 साल और 15 साल की उम्र होने पर उसका बायोमैट्रिक डेटा अपडेट ( data update) करना होगा।

आधार नंबर को माता-पिता के UID से जोड़ा जाएगा

बच्चे को मिलने वाले इस आधार नंबर को माता-पिता के UID से जोड़ा जाएगा, क्योंकि 5 साल से कम उम्र के बच्चों का बायोमैट्रिक डेटा नहीं लिया जा सकता है।16 राज्यों में आधार लिंक्ड बर्थ रजिस्ट्रेशन स्कीम पिछले एक साल से चल रही है। इसमें दूसरे राज्यों को भी जोड़ा जा रहा है।सरकार ने उम्मीद जताई है कि अगले कुछ महीनों में सभी राज्यों में यह सुविधा( facility) शुरू हो जाएगी।

BMW में सवार होकर LIVE वीडियो में कहा- आज चारों मरेंगे, कुछ देर बाद सच हो गई बात

BMW में सवार होकर LIVE वीडियो में कहा- आज चारों मरेंगे, कुछ देर बाद सच हो गई बात

  उत्तरप्रदेश। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा हो गया। कंटेनर और बीएमडब्ल्यू कार की आमने-सामने की टक्कर में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कंटेनर का चालक फरार हो गया। कार सवार बिहार के रहने वाले हैं।

शुक्रवार शाम हुए इस सड़क हादसे में जान गंवाने वाले डॉ. आनंद कुमार रोहतास जिले में डेहरी के रहने वाले थे। उनके पिता निर्मल कुमार भी डॉक्टर के साथ-साथ जेडीयू नेता और औरंगाबाद लोकसभा प्रभारी हैं।

परिजन के अनुसार, आनंद कुमार अपनी बीएमडब्ल्यू कार से बड़े चाचा पूर्व मुखिया हीरालाल सिंह के दामाद दीपक कुमार, मित्र अखिलेश सिंह व दरिहट थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर निवासी भोला कुशवाहा के साथ शुक्रवार की सुबह डेहरी से यूपी के फैजाबाद के लिए निकले थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी। दीपक कुमार ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव वीडियो शुरू किया। इसमें कार की स्पीड पहले 100 के नीचे दिख रही है। फिर गाड़ी चला रहे शख्स को स्पीड तेज कर 250 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक दौड़ाने के लिए कहा जा रहा है। वह स्पीड बढ़ाता है और 230 तक पहुंचा देता है। इसके कुछ देर बाद ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुल्तानपुर के समीप कंटेनर की टक्कर से बीएमडब्ल्यू कार सवार चिकित्सक डॉ. आनंद प्रकाश समेत चारों लोगों की मौके पर मौत हो गई।

तेज रफ्तार की वजह से हुए इस हादसे में कार के परखच्चे पूरी तरह उड़ गए। बीएमडब्लू कंटेनर में जा घुसी। कार सवार सभी लोगों के शव क्षत-विक्षत हो गए। लाश के टुकड़ों को बोरे में भरकर ले जाया गया।

युवक के प्राइवेट पार्ट में फंस गया रिंग, वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से इस तरह सेक्स करने का बनाया था प्लान

युवक के प्राइवेट पार्ट में फंस गया रिंग, वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड से इस तरह सेक्स करने का बनाया था प्लान

 बैंकॉक: अधूरा ज्ञान हमेशा घातक होता है ये बात तो आपने सुना ही होगा। अधूरे ज्ञान के चक्कर में आकर लोग अपनी जान मुसीबत में डाल देते हैं। ऐसा ही एक मामला थाइलैंड के बैंकॉक से सामने आया है, जहां एक शख्स ने वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करने के लिए ऐसा प्लान बनाया, जिसके चलते वह ऑपरेशन थिएटर पहुंच गया। आप यह जानकर हैरान हो जाएंगे कि उसे तो लगा था कि डॉक्टर अब उसके पेनिस को निकाल ही देंगे।

 

मिली जानकारी के अनुसार मामला थाइलैंड के बैंकॉक है, जहां एक शख्स ने वेलंटाइंस डे पर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रोमांस करने का प्लान बनाया था और उसे इंप्रेस करना चाहता था। बताया गया कि उसने कहीं सुना था कि पेनिस का आकार बढ़ाने और मजबूत बनाने के लिए रिंग का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके जरिए पेनिस के अगले हिस्से में ब्लड का फ्लो बढ़ाया जा सकता है।

सुनी सुनाई बातों पर युवक ने विश्वास कर लिया और वेलंटाइंस डे पर इस आजमाने को तैयार हो गया। इसके बाद युवक ने एक 3 सेटीमीटर (1.2) इंच चौड़ स्टील रिंग को बेबी ऑइल के सहारे अपने पेनिस पर चढ़ा दिया। लेकिन अगले ही दिन युवक का प्राइवेट पार्ट सूज गया और दर्द होने लगा। वह इसे ना तो निकाल पा रहा था और ना ही किसी तो बता पा रहा था।

 

आखिरकार युवक ने परेशान होकर डॉक्टर की शरण ली। युवक को सीधे ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। यहां करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक के प्राइवेट पार्ट से रिंग को निकाला जा सका। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर है। इस बुरे अनुभव से गुजरे शख्स ने कहा कि वह बेहद डरा हुआ था और उसे लग रहा था कि उसके पेनिस को ही अब निकालना पड़ेगा। यह इतना सूज गया था कि उसे लगा कि यह फट जाएगा।

Bollywood को लगा एक और झटका, नहीं रहे दिग्गज कलाकार...कई बेहतरीन फिल्मों में कर चुके है अभिनय…

Bollywood को लगा एक और झटका, नहीं रहे दिग्गज कलाकार...कई बेहतरीन फिल्मों में कर चुके है अभिनय…

 नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक और बड़ा झटका लगा हैं। दरअसल दिग्गज कलाकार जीतू भाई के नाम से मशहूर दमदार एक्टर जीतेंद्र शास्त्री का निधन हो गया है। उन्होंने कई फिल्मों में छोटे-छोटे मगर यादगार किरदार निभाए। उनके निधन का कारण अभी सामने नहीं आया है। जीतेंद्र (Jitendra) ने ‘कैद-ए-हयात’ और ‘सुंदरी’ जैसे कई बेहतरीन नाटकों में काम किया था।

जीतेंद्र के साथी कलाकार, जाने माने एक्टर संजय मिश्रा ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया हैं। आपको बता दें कि साल 2019 में आई अर्जुन कपूर की फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ में उन्होंने एक महत्वपूर्ण किरदार निभाया था। फिल्म में उनका किरदार नेपाल में बैठे एक इन्फॉर्मर का था, जो भारत के एक कुख्यात आतंकवादी को पकड़ने निकली टीम की मदद करता है। फिल्म में उनके किरदार की काफी तारीफ हुई थी।

जीतेंद्र शास्त्री नेशनल स्कूल ऑफ़ ड्रामा यानी NSD के छात्र रहे हैं। फिल्मों से ज्यादा उनकी पहचान थिएटर जगत में थी। उनके पॉपुलर प्लेज में ‘सुंदरी’ और ‘कैद-ए-हयात’ जैसे कई शोज शामिल हैं। फिल्मों की बात करें तो वे ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘दौड़’, ‘लज्जा’ और ‘चरस’ जैसी कई फिल्मों में बतौर एक्टर नजर आए थे। उन्होंने फिल्मों में बड़े किरदार नहीं निभाए, लेकिन हिस्से में जितना भी काम आया, उससे उन्होंने दर्शकों के दिल पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ी है।

जीतेंद्र शास्त्री को अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म ‘इंडियाज मोस्ट वांटेड’ (2019) में अहम भूमिका में देखा गया था। इसमें उन्होंने नेपाल में बैठे एक इन्फॉर्मर की भूमिका निभाई थी। यह इन्फॉर्मर आतंकवादियों की तलाश में निकली टीम को उनके बारे में जानकारी देकर उनकी मदद करता है।

खुदाई में मिला हजारों साल पुराना ‘फ्रिज’ और उसमें रखा खाना, साथ में सूर्य देवता की वेदी भी, वैज्ञानिक भी हैरान…

खुदाई में मिला हजारों साल पुराना ‘फ्रिज’ और उसमें रखा खाना, साथ में सूर्य देवता की वेदी भी, वैज्ञानिक भी हैरान…

 यूरोपीय देश बुल्गारिया (Bulgaria) में पुरातत्वविदों ने एक प्राचीन फ्रिज (Fridge) बरामद किया है, जिसमें अभी भी बचा हुआ खाना है। जिस जगह यह फ्रिज मिला है, वह पहले रोमन साम्राज्य (Roman Empire) का एक सैन्य शिविर था। यह पहली शताब्दी ईस्वी का होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

यह बुल्गारिया के Svishtov शहर से लगभग चार किलोमीटर पूर्व में स्थित नोवा (Novae) पुरातात्विक स्थल में पाई गई है। यह फ्रिज सिरेमिक प्लेटों से बनाया गया है। इसमें अभी भी जानवरों की हड्डियाँ, व्यंजन के टुकड़े और पके हुए मांस के निशान हैं।

पोलैंड में वारसॉ विश्वविद्यालय के विशेषज्ञों ने इसे 7 अक्टूबर 2022 को दुनिया के सामने लाया है। यूनिवर्सिटी के एंटिकिटी ऑफ साउथईस्टर्न यूरोप रिसर्च सेंटर के प्रोफेसर पिओट्र डाइजेक के अनुसार, फ्रिज और अंदर की सामग्री की सही उम्र के बारे में अभी पता लगाया जाना बाकी है।

विशेषज्ञों ने यह नहीं बताया कि फ्रिज कैसे काम करता था, लेकिन आमतौर पर उन्हें जमीन के नीचे गड्ढों में रखा जाता था, जो गर्मियों में सामग्री को अच्छी तरह से ठंडा रखने के लिए बर्फ से ढके होते थे। डाइजेक ने बताया कि ऐसे ‘रेफ्रिजरेटर’ की खोज दुर्लभ है, क्योंकि इमारतों के पुनर्निर्माण के दौरान शायद ही ये बचते हैं।

फ्रिज के अलावा, पुरातत्वविदों को सिक्कों का एक संग्रह मिला, जिनमें से अधिकांश कांस्टेंटाइन द ग्रेट के शासनकाल की शुरुआत से लेकर तीसरी शताब्दी के मध्य में तक के हैं। तीसरी शताब्दी के मध्य में गोथ आक्रमण हुआ था। उन्होंने घर के अवशेषों के साथ-साथ दीवारों की एक पूरी लाइन का भी खुलासा किया, जिसमें क्वार्न पत्थरों, बुनाई और मछली पकड़ने, हड्डियों और पोत के टुकड़े शामिल हैं।

प्रोफेसर ने बताया कि इस क्षेत्र में चल स्मारकों का भी पता लगाया गया है और उनमें से सबसे महत्वपूर्ण हैं, दो रोमन वेदियाँ। इन वेदियों पर अभिलेख भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, “वे बहुत ही अनोखे हैं, हम मिथ्रा को समर्पित वेदियों के बारे में ज्यादा नहीं जानते हैं।”

इनमें से एक सूर्य देवता को समर्पित है, जिन्हें मिथ्रा कहा जाता था। वहीं, दूसरा वेदी कैपिटोलिन ट्रिनिटी (बृहस्पति, मिनर्वा, जूनो) को समर्पित है। इसे इटली की पहली सैन्य टुकड़ी के सेनापति द्वारा दान किया गया था।

डाइजेक ने कहा, “वेदियों के दाताओं के कार्य बहुत दिलचस्प हैं। सेनापति सेना का निशान पहनता था और यह एक उच्च पद था। अब तक, ऐसे पदों पर बैठे पुरुषों को चित्रित करने वाले कुछ शिलालेख पाए गए हैं।”

विशेषज्ञों का कहना है कि नोवा शहर को पहली शताब्दी ईस्वी में रोमन सैनिकों के लिए डेन्यूब नदी पर एक स्थायी सैन्य शिविर के रूप में बसाया गया था। यहाँ बने किले में पाँचवीं शताब्दी के मध्य तक सैनिक रहते थे। माना जाता है कि लगभग 6.2 मील नहर और दो बड़े पानी के टैंकों से बुल्गारिया स्थित रोमन सेना को पानी पहुँचाया जाता था।

खौफनाक मंजर : अस्पताल की छत पर मिलीं 200 सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब

खौफनाक मंजर : अस्पताल की छत पर मिलीं 200 सड़ी-गली लाशें, बॉडी पार्ट्स भी गायब

 पाकिस्तान के मुल्तान शहर से एक खौफनाक मंजर सामने आया है। यहां एक अस्पताल की छत पर कम से कम 200 सड़ी-गली लाशें मिली हैं, जिससे पूरे पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है। शुक्रवार को मुल्तान में निश्तार अस्पताल के मुर्दाघर की छत से ये सड़ी-गली लाशें मिली हैं, जिसके बाद सरकार ने इस घटना की जांच करने का फैसला किया। कई के बॉडी पार्ट्स गायब थे और महिलाओं के शव पर नंगे ही पड़े थे।

निश्तार अस्पताल की छत पर बने कमरे में दर्जनों शव सड़ रहे हैं। वहीं, सोशल मीडिया पर चल रही खबर के मुताबिक, छत से मानव शरीर के सैकड़ों अंग बरामद किए गए हैं। हालांकि, शवों की संख्या को लेकर अभी तक किसी भी सरकारी अधिकारी द्वारा न तो इसकी पुष्टि की गई है और न ही इसका खंडन किया गया है।

इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री परवेज इलाही ने अस्पताल के छत पर सड़ी-गली अवस्था में मिले शवों की घटना का संज्ञान लिया है और पंजाब के विशेष स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा सचिव से रिपोर्ट मांगी है। पंजाब सरकार ने शवों के मिलने के बाद घटना की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति का गठन किया। बता दें कि पाकिस्तान में इन शवों के वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

इसके अलावा निश्तार मेडिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति ने भी घटना की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। 13 अक्टूबर 2022 को भी एक पत्र अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भेजा गया था, जिसमें तीन दिनों के भीतर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई थी। वहीं, इस अस्पताल के एचओडी ने तर्क दिया कि ये अज्ञात शव पुलिस द्वारा उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सौंपे गए हैं और कहा गया कि अगर आवश्यक हो तो एमबीबीएस छात्रों के लिए शिक्षण उद्देश्यों के लिए उपयोग किया जाए।

Amul ने दिवाली से पहले दिया जोरदार झटका, इतने रुपये बढ़ाए दूध के दाम

Amul ने दिवाली से पहले दिया जोरदार झटका, इतने रुपये बढ़ाए दूध के दाम

  नई दिल्ली। अमूल कंपनी ने दूध के दाम फिर बढ़ा दिए हैं। कंपनी ने दिल्ली में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। फुल क्रीम दूध अब 61 की जगह 63 रुपये प्रति लीटर हो गया है। नई कीमतें आज शनिवार से ही लागू हो गयी है। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

कंपनी ने अपने आधिकारिक बयान में बताया है कि उसने अपने फुल क्रीम दूध और भैंस के दूध में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। दूध के दामों में हुई ये बढ़ोत्तरी गुजरात को छोड़कर बाकी सभी राज्यों में एक साथ की गई है। अमूल ने तीसरी बार इस तरह से दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की है।

अमूल और मदर डेयरी ने इससे पहले अगस्त में दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था। लागत में बढ़ोतरी की भरपाई के नाम पर दूध के दाम में तब इजाफा किया गया था। इससे पहले मार्च में दूध की कीमतें बढ़ी थीं। आज फिर से कीमतों में इजाफा हुआ है। त्योहारों से पहले इस फैसले को आम जनता के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

मां भारती के सपूत” वेबसाइट लॉन्च, देश के वीर जवानों को मिलेगी बड़ी मदद

मां भारती के सपूत” वेबसाइट लॉन्च, देश के वीर जवानों को मिलेगी बड़ी मदद

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दिल्ली( Delhi) स्थित नेशनल मेमोरियल कॉम्प्लेक्स में मां भारती के सपूत वेबसाइट लॉन्च( website launched) की।रक्षा मंत्री ने इस वेबसाइट की लॉन्चिंग कॉम्प्लेक्स में हुए एक समारोह के दौरान की। यह वेबसाइट देश के उन नागरिकों के परिजनों को आर्थिक मदद देने के लिए बनाई गई है, जो जंग के दौरान शहीद या घायल हुए थे।वेबसाइट( website) के तहत एक हजार से ज्यादा घायल जवानों को पहले ही मुआवजा दिया जा चुका है। अभिनेता अमिताभ बच्चन इसके गुडविल एम्बेसडर हैं।

हमारे सैनिकों के हथियार से लेकर कपड़ों तक की जरूरतें पूरी हो सकें

समारोह में राजनाथ( rajnath) सिंह ने कहा- 1962 के जंग में राष्ट्र के आह्वान पर देश की जनता ने दिल खोल कर दान किया था, ताकि हमारे सैनिकों के हथियार से लेकर कपड़ों तक की जरूरतें पूरी हो सकें।

इस पर विजिट करके शहीद या जख्मी जवानों की मदद

 वेबसाइट के जरिए कोई भी इस पर विजिट करके शहीद या जख्मी जवानों की मदद के लिए आगे आ सकता हैं। वह अपनी क्षमता के अनुसार इसमें सहयोग दे सकता है. यह मदद भारत सरकार द्वारा शहीद या जख्मी सैनिक को मिलने वाली मदद के अतिरिक्त होगी।

दशहरे की रात हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा...टोनही के शक में 6 लोगों ने की थी दंपत्ति और बेटी की हत्या, गिरफ्तार

दशहरे की रात हुए ट्रिपल मर्डर का खुलासा...टोनही के शक में 6 लोगों ने की थी दंपत्ति और बेटी की हत्या, गिरफ्तार

 जशपुरनगर। जमीन विवाद में अपने ही रिश्तेदार के तीन लोगों की हत्या करने वाले एक ही परिवार के 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्तार( arrest) कर न्यायिक रिमांड में जेल भी दाखिल कर दिया गया है।

जशपुर के एसएसपी डी. रविशंकर का कहना है कि जमीन विवाद और अंधविश्वास की शंका में परिवार के सदस्यों ने ही पति-पत्नी और उनकी एक बेटी कुल 3 लोगों की निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के सभी 6 आरोपियों को पुलिस ( police)ने गिरफ्तार लिया है।

हत्या करने की वजह जमीन विवाद और अंधविश्वास रहा

जशपुर एसएसपी डी. रविशंकर ने बताया कि सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम घोलेंग कदमटोली में दशहरा की रात 5 अक्टूबर को दंपत्ति और एक 19 वर्षीय युवती की उनके घर में ही घुसकर रात में हत्या कर दी गई थी। हत्या करने की वजह जमीन विवाद और अंधविश्वास रहा है। हत्या ( murder)करने वाले मृतक के रिश्तेदार ही हैं। हत्या की वारदात को अंजाम देने में तीन सगे भाई और एक उनका जीजा के साथ ही दो साले शामिल थे।

पीएम मोदी 16 को करेंगे 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ

पीएम मोदी 16 को करेंगे 75 जिलों में 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयों का शुभारंभ

 नई दिल्ली। वित्तीय समावेशन को और ज्‍यादा व्‍यापक बनाने के एक अन्‍य उपाय के रूप में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 16 अक्टूबर को सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 75 डिजिटल बैंकिंग इकाइयां (डीबीयू) राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस मौके पर वह अपने उद्गार भी प्रकट  करेंगे।
वर्ष 2022-23 के केंद्रीय बजट भाषण के अंतर्गत वित्त मंत्री ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में देश के 75 जिलों में 75 डीबीयू की स्थापना किए जाने की घोषणा की थी। डीबीयू की स्थापना डिजिटल बैंकिंग का लाभ देश के कोने-कोने तक पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है और इनके अंतर्गत सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कवर किया जाएगा। सार्वजनिक क्षेत्र के 11 बैंक, 12 निजी बैंक और एक लघु वित्त बैंक इस प्रयास में भाग ले रहे हैं।

ये डीबीयू ब्रिक एंड मोर्टार आउटलेट्स से संचालित की जाएंगी, जहां लोगों को बचत खाता खोलने, बैलेंस-चेक करने, पासबुक प्रिंट करने, राशि अंतरित करने, फिक्स्ड डिपॉजिट में निवेश करने, ऋण के लिए आवेदन करने, जारी किए गए चेक के लिए स्टॉप-पेमेंट निर्देश देने, क्रेडिट/डेबिट कार्ड के लिए आवेदन करने, खाते का विवरण देखने, करों का भुगतान करने, बिलों का भुगतान करने, नामांकन करने, आदि जैसी विभिन्न डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Jio ने दिया यूजर्स को झटका, 5G आते ही बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान, अब नहीं मिल रहा ये ऑफर

Jio ने दिया यूजर्स को झटका, 5G आते ही बंद कर दिए 12 रिचार्ज प्लान, अब नहीं मिल रहा ये ऑफर

 नई दिल्ली। 5जी इंटरनेट सर्विस शुरू होते ही रिलायंस जियो ने अपने 12 रिचार्ज प्लान को हटा दिया है। इन सभी डाटा प्लान में यूजर्स को डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन भी मिल रहा था। अब जियो के ऐसे 2 ही रिचार्ज प्लान बाकी रह गए हैं, जिनके साथ यूजर्स को डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। जियो के 28, 56 और 84 दिन वाले कई डाटा प्लान अब भी पहले की तरह काम कर रहे हैं।
एक अक्टूबर से भारत में 5जी इंटरनेट सर्विस शुरू होते ही जियो ने भी अपने यूजर्स को 5जी सर्विस देना शुरू कर दिया। 5जी इंटरनेट फिलहाल टेस्टिंग फेज में है इसलिए उन्होंने 5जी डाटा प्लान नहीं निकाले। टेस्टिंग पूरी होते ही जियो अपने 5जी प्लान भी रिवील कर देगा।
इन 12 प्लान को किया बंद
डाटा एड ऑन के 151, 555 और 659 रुपए के प्लान बंद किए गए हैं। 333, 499, 583, 601, 783, 799, 1066, 2999 और 3119 रुपए के रेगुलर रिचार्ज प्लान को भी बंद कर दिया गया है। इन सभी प्लान के साथ यूजर्स को एक और तीन महीने से लेकर एक साल तक डिजनी+हॉटस्टार का सबस्क्रिप्शन मिल रहा था।
क्यों बंद कर दिए ये प्लान
रिलायंस जियो ने रेगुलर और डाटा एड ऑन प्लान को बंद करने के पीछे कोई भी कारण नहीं बताया है। जिन प्लान में डिजनी+हॉटस्टार मिल रहा था, उन्हें ही बंद किया। 16 अक्टूबर से शुरू हो रहा ग्लोबल क्रिकेट टूर्नामेंट टी-20 वल्र्ड कप डिजनी+हॉटस्टार पर ही आएगा। माना जा रहा है कि वल्र्ड कप को देखते हुए इन प्लान को बंद किया गया। हालांकि, जियो के 1499 और 4199 रुपए के प्लान में अब भी डिजनी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिल रहा है। 1499 के प्लान में 84 दिन और 4199 के प्लान में एक साल की वैलिडिटी मिलती है।

गेहूं-चावल के साथ अब राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा लाभ

गेहूं-चावल के साथ अब राशन की दुकान से मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, जानें किसे मिलेगा लाभ

 गैस सिलेंडर की बड़ी कीमतों के बीच लोगों को बड़ी राहत देने वाली खबर सामने आई है। इस खबर से सबसे ज्यादा फायदा गृहणियों को होगा। दरअसल राशन की दुकानों पर गेहूं-चावल के अलावा अब एलपीजी सिलेंडर भी मिलेगा। एलपीजी गैस सिलेंडर देने को लेकर यूपी के पीलीभीत जिले में प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार राशन की दुकानों से अब पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर बिक्री किए जाएंगे। इसके लिए पूर्ति विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। उचित दर विक्रेताओं से एलपीजी के सेल्स आफीसर से संपर्क करने के लिए कहा गया है।

जनपद भर में पूर्ति विभाग की 781 उचित दर विक्रेता की दुकानें हैं, जहां पर खाद्यान्न को उपभोक्ताओं को निर्धारित दर पर बिक्री किया जाता है। उचित दर विक्रेता (राशन दुकानों) की आर्थिक दशा सुधारने के उद्देश्य से राशन दुकानों से पांच किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर आसानी से खरीदे जा सकेंगे।

एलपीजी सिलेंडर की पहुंच प्रत्येक परिवार तक हो जाएगी। जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि राशन दुकानों पर पांच किग्रा के एलपीजी सिलेंडर उपलब्ध होंगे, जो कोई भी व्यक्ति खरीद सकता है। अगर उचित दर विर्क्रेता सिलेंडर बिक्री कार्य करना चाहता है तो डीएसओ कार्यालय अथवा जिला समन्वयक/सेल्स आफीसर (एलपीजी) अमित सिंह के मोबाइल नंबर 8874077770 से संपर्क किया जा सकता है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

आवश्यक वस्तुएं 14 अक्टूबर से बंटेगी आवश्यक वस्तुओं का वितरण 14 से 20 अक्टूबर तक किया जाएगा। अंत्योदय और पात्र गृहस्थी में पांच किग्रा प्रति यूनिट की दर से चावल निशुल्क दिया जाएगा।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान, 12 नवंबर को वोटिंग; 8 दिसंबर को आएंगे नतीजे

 Himachal Election 2022: केंद्रीय चुनाव आयोग ने हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव आयोग ने दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आगामी विधानसभा चुनावों की घोषणा कर दी है. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा. वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

पहले इतने चरणों में हुए थे चुनाव

गौरतलब है कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश दोनों ही राज्यों में फिलहाल बीजेपी की सरकार है. इस साल गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी भी मैदान में है. सभी पार्टियों ने विधानसभा चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली हैं. पिछली बार गुजरात में दो चरणों में चुनाव हुए थे. वहीं, हिमाचल प्रदेश में केवल एक ही चरण में चुनाव हुआ था. हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव 12 नवंबर को होगा. वहीं 8 दिसंबर को नतीजे आएंगे.

 

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में नवंबर 2017 में 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव हुए थे. इसमें बीजेपी को 44 सीटों पर जीत मिली थी, जबकि कांग्रेस के खाते में 21 सीटें आईं थीं. तीन सीटों पर अन्य दलों का कब्जा रहा था. वोट पर्सेंटेज की बात करें तो बीजेपी को कुल 48.8 फीसदी वोट मिले ते, जबकि कांग्रेस को राज्य में 41.7 प्रतिशत वोट मिले थे. तब कांग्रेस ने सवर्ण मतों को अपने पाले में लाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के परिवार का सहारा लिया था.

गुजरात में 2017 के चुनाव में क्या थी स्थिति

2017 में गुजरात विधानसभा चुनाव की 198 सीटों के लिए 2 चरणों में हुए थे. औसतन 68.41 फीसदी मतदान हुआ था. इन चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 99 सीटों पर तो कांग्रेस ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की थी. एनसीपी को 1, भारतीय ट्राइबल पार्टी को 2 और निर्दलीय उम्मीदवारों को तीन सीटों पर जीत मिली थी. इससे पहले 2012 में हुए चुनाव में बीजेपी को 115 सीटें मिली थीं, जबकि कांग्रेस को 61 सीटों पर जीत मिली थी.

नहीं होगी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग,वाराणसी कोर्ट ने खारिज की मांग

नहीं होगी शिवलिंग की कार्बन डेटिंग,वाराणसी कोर्ट ने खारिज की मांग

 उत्तर प्रदेश : वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद में मिले कथित शिवलिंग की कार्बन डेटिंग की मांग को वाराणसी जिला कोर्ट ने ठुकरा दिया है। जिला जज वाराणसी ए.के विश्वेश ने कार्बन डेटिंग की मांग वाली याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। बता दे की हिन्दू पक्ष के द्वारा शिवलिंग मिलने के बाद कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका में कहा गया था की शिवलिंग को बिना क्षति पहुंचाए कार्बन डेटिंग करवाई की जाए,जिसे आज खारिजकर दिया गया है।

बता दे की 16 मई को ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे के दौरान मिले कथित शिवलिंग के मुद्दे पर चार वादी महिलाओं ने बिना क्षति पहुंचाए जांच की मांग की है। इसके साथ ही उसके आस-पास की कार्बन डेटिंग की मांग की है। वहीं इस मामले में जवाब देने के लिए अंजुमन इंतजमिया मस्जिद कमेटी ने समय मांगा था। मुस्लिम पक्ष ने कहा कि कार्बन डेटिंग नहीं की जानी चाहिए। यह शिवलिंग नहीं एक फव्वारा है। इसका पता नहीं लगाया जा सकता है।

वहीं कोर्ट ने दोनों की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। मंगलवार को कोर्ट ने कहा कि 14 अक्टूबर को अगली सुनवाई की जाएगी। बता दें कि बीते 22 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विष्णुशंकर जैन ने समेत अन्य ने कोर्ट में शिवलिंग की आकृति की एएसआई विशेषज्ञ से कार्बन डेटिंग कराने का अनुरोध किया था।

हिंदू और मुस्लिम पक्ष का दावा?
इस मामले में हिंदू पक्ष का दावा है कि ज्ञानवापी परिसर हिंदुओं को सौंपा जाए। उनका ये भी कहना है कि सर्वे के दौरान वजू खाने में शिवलिंग मिला था, इसलिए ज्ञानवापी में मुसलमानों की एंट्री बैन हो और हिंदुओं को पूजा का अधिकार मिले। वहीं मुस्लिम पक्ष का दावा है कि हिंदू पक्ष की सारी बातें बेबुनियाद है। उनका दावा है कि ज्ञानवापी में जिसको शिवलिंग कहा जा रहा है वह फव्वारा है। बता दें कि साल 1991 में पहली बार मुकदमा दायर कर श्रृंगार गौरी के पूजा की इजाजत मांगी गई थी। फिर साल 1993 में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने यथास्थिति रखने का आदेश दिया था।

 

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

गुरमीत राम रहीम को फिर मिली 40 दिन की पैरोल

 चंडीगढ़। हरियाणा रोहतक की सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को एक बार फिर पैरोल मिल गई है। अभी यह तय किया जा रहा है कि पैरोल की अवधि कहां बीतेगी। वैसे राम रहीम कभी भी जेल से बाहर आ सकता है। इसके लिए पुलिस ने जहां सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तैयारी कर ली है। इस बार गुरमीत राम रहीम को जेल से एयरलिफ्ट करके ले जाया जाएगा। खुफिया रिपोर्ट के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेल प्रशासन ने यह फैसला लिया है। राजस्थान के किसी डेरे के अलावा बागपत में भी विचार किया जा रहा है, जहां पिछली पैरोल की अवधि व्यतीत की गई थी।

बिजली के खंभे पर जूते के फीते से लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

बिजली के खंभे पर जूते के फीते से लटकी मिली युवक की लाश, जांच में जुटी पुलिस

 उत्तर प्रदेश। कानपुर में एक संदिग्ध मौत ने सनसनी फैला दी। शहर के एक इलाके में बिजली के खंभे से एक युवक की लाश जूते के फीते से लटकी हुई मिली। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने जूते के फीते के जरिए फांसी लगा ली। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। उसकी जेब से तीन नेपाली नोट मिले है।

युवक की डेथबॉडी खंभे के पास बैठे मुद्रा में है। उसके गले में जूते का फीता खंभे से बंधा हुआ है। कैंट पुलिस जांच में जुटी है। साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला फांसी का ही लग रहा है, क्योंकि शरीर में कहीं पर चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। युवक जूता पहने हुए हैं, लेकिन उसका फीता गले में कसा हुआ है। पूरे मामले की तफ्तीश की जा रही है।