नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में लगी नेताओं की लाइन, मेयर भी हुए शामिल, शुरू हुआ नया विवाद

राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में लगी नेताओं की लाइन, मेयर भी हुए शामिल, शुरू हुआ नया विवाद

 हरियाणा मर्डर और यौन शोषण के मामले में जेल की सजा काट रहे गुरमीत राम रहीम ने जेल से पैरोल पर बाहर आते ही ऑनलाइन सत्संग शुरू कर दिया है। ऑनलाइन सत्संग में करनाल पंचायती चुनाव में खड़े उम्मीदवारों और बीजेपी के कई नेताओं ने हिस्सा लिया, जो अब चर्चा में का विषय बना हुआ है।

गुरमीत राम रहीम के ऑनलाइन सत्संग में करनाल जिले के लोगों ने इकट्ठे होकर सत्संग सुना। इस दौरान जिले के पंचायती चुनाव में खड़े होने वाले उम्मीदवारों ने भी राम रहीम का आशीर्वाद लिया। यहीं नहीं, सत्संग में भाजपा के बड़े नेता भी शामिल हुए। इनमें नगर निगम मेयर रेणु बाला गुप्ता, जिला अध्यक्ष योगेंद्र राणा, डिप्टी मेयर नवीन कुमार और सीनियर डिप्टी मेयर राजेश ने भी गुरमीत राम रहीम के संबोधन से अपनी हाजिरी लगाई। इसके साथ ही उन्होंने राम रहीम को करनाल में आने का न्योता भी दिया।

नेताओं ने राम रहीम से आशीर्वाद लेने पर दी सफाई

सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि बाबा जी का सत्संग था और हमें साध संगत ने सत्संग में बुलाया था। यूपी से ऑनलाइन सत्संग किया गया और बुलावे पर पहुंचकर संगत के साथ मिलना जुलना हुआ। मेरे वार्ड के काफी लोग बाबा के साथ जुड़े हुए हैं। हम सामाजिक नाते से कार्यक्रम में पहुंचे थेय़ इसमें भारतीय जनता पार्टी और चुनाव का कोई संबंध नहीं है।

पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, इमारत के मलबे में दबे कई लोग, पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर

पटाखा गोदाम में जोरदार धमाका, इमारत के मलबे में दबे कई लोग, पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर

 मध्यप्रदेश मुरैना में पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। हादसे में पूरा मकान ध्वस्त हो गया। बताया जा रहा है कि इमारत के मलबे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग दबे हैं। मुरैना के बानमौर नगर में जैतपुर रोड की घटना है।

यहां अचानक पटाखों के गोदाम में विस्फोट हो गया। इसके बाद ये पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। गोदाम के मालिक बानमौर निवासी व्यवसायी निर्मल जैन हैं। इस मकान में किराएदार भी रह रहे थे। विस्फोट की सूचना मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने की कोशिश में जुट गया है। बताया जा रहा है कि बिल्डिंग में पटाखों के गोदाम के अलावा किराएदार भी रहते थे।

पैसों की तंगी झेल रहे है तो, आज ही घर- दुकान में रखें ऊंट का स्टेच्यू, फिर देखें कमाल

पैसों की तंगी झेल रहे है तो, आज ही घर- दुकान में रखें ऊंट का स्टेच्यू, फिर देखें कमाल

 हमारे जीवन में होने वाली घटनाओं पर हमारे घर के वास्तु का गहरा प्रभाव होता है. अगर घर में चीजें वास्तु शास्त्र के हिसाब से न रखी जाएं तो अर्थ का अनर्थ होते देर नहीं लगती।आज हम ऊंट के स्टेच्यू( statue) से जुड़ा ऐसा ही वास्तु उपाय आपको बताते हैं. फेंगशुई शास्त्र की बात करें तो उसमें उसमें घर और दफ्तर( office) में ऊंट का स्टेच्यू (Camel Statue) रखना शुभ बताया गया है।

धार्मिक विद्वानों के मुताबिक परिवार( family) को धन-संपन्न बनाने के लिए ऊंट की मूर्ति को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखना बेहतर माना जाता है. जिन लोगों को पढ़ाई या करियर में असफलता मिल रही हो, परिवार में कलह की स्थिति रहती है, पैसा हाथ में न टिकता हो. ऐसे मामलों के हल के लिए घर में ऊंट की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है।

सभी बाधाएं अपने आप दूर होती चली जाती हैं

जिन घरों में ऊंट के स्टेच्यू (Camel Statue) को सही दिशा में रखा जाता है, वहां पर सफलता की राह में आ रही सभी बाधाएं अपने आप दूर होती चली जाती हैं. ऊंट की मूर्ति न केवल सकारात्मक ऊर्जा( positive energy) की वाहक मानी जाती है बल्कि यह घर के सदस्यों को आगे बढ़ने का हौंसला भी प्रदान करती है।

इस मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा

इस मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर और फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा

 Income Tax Raid: आयकर विभाग (IT) ने फिल्म उद्योग (Film Industry) से जुड़े कुछ निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंसरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और जब्ती का अभियान चलाया है. आयकर विभाग (Income Tax) के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उसने तमिल फिल्म निर्माता जी एन अंबू चेझियां के आवासीय परिसर से 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा जिसमें 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी भी शामिल है, जब्त की है. हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चेझियां के परिसर से कैश बरामद हुआ या नहीं या अघोषित आय भी उन्हीं की है या नहीं.

इनकम टैक्स की रेड में अहम दस्तावेज बरामद

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म फाइनेंसरों पर छापामारी में बेहिसाब कैश लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स जैसे अहम दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं, जो विभिन्न फिल्म निर्माण कंपनियों और अन्य के लिए पहले से चुकता किए गए थे. अब तक छापामारी अभियान में 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 3 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं.’

40 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

आईटी की इस रेड में चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर स्थित करीब 40 परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है. वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और वित्त प्रदाताओं के खिलाफ यह छापामारी और जब्ती अभियान दो अगस्त को चलाया गया था. इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बेहिसाब कैश लेन-देन और इन्वेस्टमेंट से संबंधित कई दोषी ठहराने योग्य दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य आदि जब्त किए गए हैं. इसके अलावा गोपनीय और छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है.

एजेंसी का बयान

बयान में कहा गया है, ‘फिल्म निर्माण कंपनियों के मामलों में प्राप्त सबूतों से टैक्स की चोरी का पता चलता है, क्योंकि फिल्मों की रिलीज से प्राप्त वास्तविक धनराशि नियमित खाता-बही में दिखाई गई धनराशि से कहीं अधिक है. कंपनियों ने इस तरह प्राप्त बेहिसाब आय को अघोषित निवेशों के साथ-साथ विभिन्न अघोषित भुगतानों के लिए उपयोग किया है.’

इसी तरह फिल्म वितरकों के मामलों में जब्त किए गए साक्ष्य थिएटर से बेहिसाब नकदी प्राप्त करने का संकेत देते हैं. साक्ष्यों के अनुसार वितरकों ने सिंडिकेट बनाए हैं और थिएटर से प्राप्त धनराशि को व्यवस्थित रूप से छिपाया है, जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक आय का कम दिखाया गया है.

दो मॉल, एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

दो मॉल, एक होटल को बम से उड़ाने की धमकी, हाई अलर्ट पर पुलिस

 मुंबई पुलिस को बुधवार( wednesday) को एक अज्ञात व्यक्ति ने शहर में कई जगह बम धमाकों की धमकी दी। उसने पुलिस के हेल्पलाइन नंबर 112 पर फोन कहा कि समूचे मुंबई महानगर में कई महत्वपूर्ण स्थानों पर बम( bomb) फिट कर दिए हैं।

पुलिस के अनुसार फोन ( phone)करने वाले ने दावा किया कि इनफिनिटी मॉल अंधेरी, पीवीआर मॉल जुहू और सहारा होटल एयरपोर्ट में बम लगा दिए गए हैं। इसके तत्काल बाद पुलिस ने तीनों जगह सुरक्षा बढ़ा दी और इन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया।

जारी हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बम धमाकों की धमकी

अप्रैल में कर्नाटक में जारी हिजाब विवाद के बीच बेंगलुरु के कुछ स्कूलों में बम धमाकों की धमकी दी गई थी। इसके बाद कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई ने कहा था कि वे मामले की जांच करें, क्योंकि यह राज्य की शांति भंग करने की साजिश हो सकती है।

राजधानी में पटाखा फोड़ने वालों की खैर नहीं...6 महीने की सजा के साथ लगेगा जुर्माना

राजधानी में पटाखा फोड़ने वालों की खैर नहीं...6 महीने की सजा के साथ लगेगा जुर्माना

 नई दिल्ली। दीवाली त्योहार आने में कुछ ही दिन बचे हैं। वहीं दिवाली पर पटाखों की बिक्री से पर्यावरण को नुकसान न पहुंचे इसके लिए दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार ने नए दिशा निर्देश जारी कर दिया है। त्योहार पर पटाखे फोड़ने वाले को 200 रुपये जुर्माने के साथ 6 महीने की जेल भी काटनी पड़ सकती है। इसके साथ ही पटाखे बनाए या बेचने की स्थिति में 3 साल सजा के साथ 5 हजार का जुर्माना भरना पड़ सकता है। दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि प्रशासन सख्ती से काम करेगा जिससे हवा खराब न हो।

पटाखे फोड़ने पर 6 महीने की सजा

गोपाल राय ने जानकारी देते हुए बताया कि पटाखा खरीदने और उन्हें फोड़ने पर 200 रुपये का जुर्माना लगेगा, 6 महीने की जेल की सजा भी होगी। वहीं जो भी पटाखों की स्टोरेज करेगा, उनकी बिक्री में शामिल होगा, उन पर भी 5000 रुपये तक का जुर्माना और तीन साल की जेल होगी। अभी के लिए ये प्रतिबंध प्रभावी रूप से काम कर सके, इसलिए 408 टीमें बना दी गई हैं। असिस्टेंट कमिश्नर की अध्यक्षता में दिल्ली पुलिस ने 210 टीमें बना दी हैं, आयकर विभाग ने भी 165 टीमें बनाई हैं और दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति की भी 33 टीमें तैनात रहेंगी।

मंत्री गोपाल राय ने बतया कि दिल्ली में लोगों के बीच जागरूकता बढ़े, इसलिए ‘दिये जलाओ पटाखे नहीं’ मुहिम छेड़ी जाएगी। सरकार खुद कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में 51 हजार दिये प्रज्वलित करने वाली है। गोपाल राय ने ये भी बताया कि अभी तक दिल्ली पुलिस द्वारा 2,917 किलो पटाखे जब्त किए जा चुके हैं।बता दें कि सितंबर में सरकार ने एक बार फिर पटाखों पर पूर्ण बैन लगा दिया था। पटाखा बेंचने से लेकर फोड़ने पर प्रतिबंध लगाया गया। ये आदेश अगले साल जनवरी 1 तक जारी रहने वाला है। पिछले दो साल से लगातार प्रदूषण पर काबू पाने के लिए केजरीवाल सरकार द्वारा ये कदम उठाया जा रहा है।

सुप्रीम कोर्ट ने भी अपनी तरफ से पटाखों पर कोई नरमी नहीं दिखाई है। भाजपा नेता मनोज तिवारी इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंचे थे। याचिका में पटाखों पर लगे बैन को संस्कृति के खिलाफ बताया गया था। लेकिन कोर्ट ने पटाखों पर लगाया गया बैन हटाने से मना कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि हमने प्रदूषण को लेकर दिल्ली-एनसीआर के लिए विशेष आदेश जारी किए थे। हमारा आदेश बहुत स्पष्ट है। इस पर से रोक नहीं हटेगी।

दो दिन तक गैंगरेप, भाई के यहां आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घटना के बाद बोरी में भरकर सड़क पर फेंका... प्राइवेट पार्ट में डाली...

दो दिन तक गैंगरेप, भाई के यहां आई महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घटना के बाद बोरी में भरकर सड़क पर फेंका... प्राइवेट पार्ट में डाली...

 दिल्ली की एक महिला क साथ पांच दरिंदो ने निर्भया जैसी हैवानियत की। महिला को अगवा कर आरोपियों ने गाजियाबाद में 2 दिनों तक रेप किया। आरोप है कि घटना के दौरान आरोपियों ने महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड घुसा दी। इसके बाद बोरी में भरकर सड़क किनारे फेंककर भाग गए। युवती सड़क किनारे बोरी में मिली।

दरअसल, 18 अक्टूबर की सुबह साढ़े 3 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड के पास एक महिला पड़ी हुई है। पुलिस वहां पहुंची और महिला को अस्पताल लेकर गई।

एसपी सिटी का कहना है कि महिला दिल्ली की रहने वाली है। वह नंदग्राम क्षेत्र में अपने भाई के यहां आई थी। वापस लौटते समय कुछ लोगों ने उन्हें उठा लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी महिला के पूर्व से ही परिचित हैं और दोनों पक्षों के

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करते हुए दावा किया कि दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे जबरन गाड़ी में उठा ले गए। पांच लोगों ने दो दिन सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके गुप्तांगों में रॉड डाली गई। जिस वक्त वह सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। वह अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रही है। एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।

बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस पटवारी सिस्टम को खत्म करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में बंद हुई सुनवाई

पुलिस पटवारी सिस्टम को खत्म करेगी सरकार, सुप्रीम कोर्ट में बंद हुई सुनवाई

नई दिल्ली। उत्तराखंड सरकार अब प्रदेश में पुलिस पटवारी सिस्टम को खत्म करने को तैयार है। अब हत्या, रेप जैसे जघन्य अपराधों की जांच नियमित पुलिस ही करेगी। सब केसों की फाइल तुरंत पुलिस को दी जाएगी। अन्य अपराधों को भी चरणबद्ध तरीके से पुलिस के पास भेजा जाएगे। उत्तराखंड सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में कैबिनेट मीटिंग का ब्योरा पेश करते हुए कहा कि वो पुलिस पटवारी सिस्टम फेज तरीके से खत्म करेगी और उत्तराखंड हाईकोर्ट के 2018 के फैसले को लागू करेगी। जिसके साथ ही अब सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सुनवाई बंद कर दी है।

मंगलवार को CJI यू यू ललित और जस्टिस बेला एम त्रिवेदी की बेंच ने कहा कि चूंकि सरकार ने 12 अक्तूबर को हुई कैबिनेट मीटिंग का ब्योरा दिया है। जिसमें वो हाईकोर्ट के फैसले को लागू करने को तैयार हो गई है। इसलिए अब मामले में दखल देने की जरूरत नहीं है। कोर्ट ने सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है।

संबंधित अर्जी सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हुई, उत्तराखंड में पुलिस पटवारी सिस्टम खत्म करने की मांग की गई थी। हस्तक्षेप की अर्जी लगाते हुए देहरादून स्थित एक पत्रकार ने अपनी याचिका में कहा है कि पूरे कांड के लिए पटवारी सिस्टम जिम्मेदार है। क्योंकि इस सिस्टम के जरिए शिकायतें दर्ज होने और फिर उस पर कार्रवाई में काफी समय लग जाता है। नैनीताल में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने इस सिस्टम को 6 महीने में खत्म करने के आदेश दिया था। उत्तराखंड सरकार ने हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए याचिका 2019 में दाखिल की थी। लेकिन वो सुनवाई के लिए सूचीबद्ध ही नहीं की गई थी। उसी याचिका के साथ इस नई अर्जी को जोडने की मांग करते हुए कहा गया था कि अंकिता के पिता अपनी शिकायत दर्ज कराने पुलिस के पास गए थे। लेकिन उनको पटवारी के पास शिकायत की तस्दीक यानी संस्तुति के लिए भेज दिया गया। अंकिता के परिजन शिकायत दर्ज कराने को लेकर पुलिस और पटवारी के बीच दौड़ते रहे।

याचिका में कहा गया है कि उत्तराखंड राज्य में सदियों पुरानी राजस्व पुलिस व्यवस्था प्रचलित है। कानूनगो, लेखपाल और पटवारी जैसे राजस्व अधिकारियों को अपराध दर्ज करने और जांच करने के लिए पुलिस अधिकारी की शक्ति और कार्य दिया गया है। उत्तराखंड राज्य को तीन क्षेत्रों में वर्गीकृत किया जा सकता है, जिसमें तीन अलग-अलग अधिनियम लागू होते हैं जो राजस्व अधिकारियों को गिरफ्तार करने और जांच करने आदि की पुलिस की शक्तियां देते हैं।

Himachal Election 2022: भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची

Himachal Election 2022: भाजपा ने जारी की 62 उम्मीदवारों की पहली सूची

 हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 62 प्रत्‍याशियों की लिस्‍ट जारी कर दी है। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर सहित अन्‍य कई नेताओं के नाम इसमें शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। सरकार के सबसे वरिष्ठ मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का नाम सूची से गायब है। हालांकि उनके बेटे को धर्मपुर हलके से टिकट दी गई है।

वहीं, भाजपा की तरफ से पहली सूची में दूसरा सबसे बड़ा फेरबदल नूरपुर विधानसभा क्षेत्र में किया गया है। वहां से मौजूदा विधायक और जयराम ठाकुर सरकार में मंत्री रहे राकेश पठानिया का चुनावी हल्का बदला गया है। उन्हें नूरपुर के बजाय इस बार फतेहपुर से चुनावी मैदान में उतारा जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र नूरपुर से इस बार रणबीर सिंह निक्का पर भाजपा ने दांव खेला है।

BREAKING : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, पक्ष में मिले इतने वोट…

BREAKING : कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने मल्लिकार्जुन खड़गे, पक्ष में मिले इतने वोट…

 Congress President Election Result : कांग्रेस के नए अध्यक्ष का फैसला आ गया है। कांग्रेस पार्टी के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बनाए गए हैं। कांग्रेस पार्टी में 40 साल बाद गांधी परिवार से बाहर का कोई व्यक्ति पार्टी की कमान संभालेगा। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने-सामने थे। चुनाव के इस परिणाम में मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले हैं। जबकि शशि थरुर 1072 हजार के आसपास वोट मिले हैं।

बता दें कि मतगणना में मल्लिकार्जुन खड़गे शानदार बढ़त बनाए हुए थे। और रुझानों में पहले खड़गे की जीत तय बताई जा रही थी, क्योंकि यह माना जा रहा है कि उन्हें गांधी परिवार का समर्थन हासिल है।

बता दें कि वोटों की गिनती आज सुबह 10 बजे एआईसीसी मुख्यालय में शुरू हो गई है। उसके बाद नए अध्यक्ष केे नाम का ऐलान होगा। कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में अध्यक्ष पद के लिए इस बार छठी बार चुनाव हुआ है और 24 साल बाद पहली बार ऐसा होगा जब कांग्रेस को गांधी परिवार से बाहर का अध्यक्ष मिलेगा। इसके लिए 9,915 में से 9,500 से ज्यादा निवार्चक मंडल सदस्यों ने सोमवार को अध्यक्ष पद के लिए मतदान किया था। देश भर में स्थापित 68 मतदान केंद्रों से सभी सीलबंद मतपेटियों को पार्टी मुख्यालय के स्ट्रॉन्ग रूम में पहुंचा दिया गया है। जिसकी गिनती जारी है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में अभी तक अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ 6 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस में 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए थे और अब 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इस चुनाव में 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर कोई नेता कांग्रेस पार्टी की कमान संभालेगा।

सूटकेस में मिली युवती की लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्यारे की तलाश

सूटकेस में मिली युवती की लाश, शरीर पर चोट के निशान, हत्यारे की तलाश

 हरियाणा। साइबर सिटी गुरुग्राम के इफको चौक पर एक लावारिस सूटकेस में लड़की की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया, हत्यारे ने बेरहमी से महिला की हत्या की है। टैटू को खुरचकर महिला के साथ टॉर्चर, रेप और शरीर पर जलाने के निशान दिखाई पड़े हैं। उसकी हत्या गला दबाकर की गई।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जिस महिला की लाश एक सूटकेस में मिली थी, उसकी हत्या गला दबाकर की गई। साथ ही, उसका पोस्टमॉर्टम करने वाले मेडिकल बोर्ड के एक डॉक्टर ने कहा कि महिला के बलात्कार की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा, ‘मृतका के कूल्हे पर कुछ निशान मिले हैं जो जलने के निशान लग रहे हैं। इसके अलावा गुप्तांगों पर भी चोट के निशान हैं।’ अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने घटनाओं के क्रम का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से फुटेज का विश्लेषण भी शुरू कर दिया है।

बता दें कि मृतक महिला का शव बीते सोमवार इफको चौक के पास शाम करीब चार बजे एक ऑटोरिक्शा चालक ने देखा था जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मृतका की उम्र करीब 25 साल बताई जा रही है। महिला के शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। सूचना के बाद एफएसएल और क्राइम टीमों ने जांच शुरू कर दी है।

महिला से गैंगरेप के बाद बर्बरता, 5 लोगों ने रेप कर गुप्तांग में डाला रॉड, फिर सड़क किनारे फेंका

महिला से गैंगरेप के बाद बर्बरता, 5 लोगों ने रेप कर गुप्तांग में डाला रॉड, फिर सड़क किनारे फेंका

 उत्तर प्रदेश। गाजियाबाद में एक महिला के साथ कथित तौर पर गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल के अनुसार महिला के साथ दुष्कर्म के बाद गुप्तांग में रॉड डालने की घटना भी सामने आई है। वहीं गाजियाबाद के एसपी ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच की बात कही है।

DCW की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘दिल्ली की लड़की ग़ाज़ियाबाद से रात में वापिस आ रही थी जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए। 5 लोगों ने 2 दिन बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई। सड़क किनारे बोरी में मिली तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है। SSP गाजियाबाद को नोटिस इशू किया है।’

गाजियाबाद के नंदग्राम थाने में पांचों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गाजियाबाद पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को पहले से जानते हैं और आपस में प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। महिला दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में ऐडमिट है। फिलहाल गाजियाबाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि महिला का सुसराल दुर्गा पूरी शाहदरा मे है। वहीं की प्रॉपर्टी है, जिसको लेकर विवाद है। आरोपी भी दिल्ली के हैं। दिल्ली में कोर्ट के जरिये महिला ने मुकदमा दर्ज कराने की कोशिश की थी।

Congress Presidential Election: खड़गे की जीत लगभग तय, कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, आज आएंगे नतीजे

Congress Presidential Election: खड़गे की जीत लगभग तय, कौन बनेगा कांग्रेस का नया अध्यक्ष, आज आएंगे नतीजे

 कांग्रेस को बुधवार (19 अक्टूबर) को नया अध्यक्ष मिल जाएगा. पार्टी प्रमुख के लिए सोमवार (17 अक्टूबर) को मतदान हुआ था जिसमें करीब 96 प्रतिशत वोट पड़े थे. कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मुकाबला पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) और शशि थरूर (Shashi Tharoor) के बीच है.।

देशभर में बनाए गए 68 मतदान केंद्रों से सभी मतपेटियों को लाने की प्रक्रिया मंगलवार तक पूरी कर ली गई. सीलबंद बक्सों को पार्टी मुख्यालय में एक “स्ट्रांग रूम” में रखा जाएगा।

सीलबंद बैलेट बाक्स के आने का सिलसिला शुरू

थरूर को कई राज्यों में एजेंट नहीं मिलने के सवाल पर कहा कि वह कैसे यह सुनिश्चित कर सकते हैं। यह तो प्रत्याशी की पसंद या नापसंद का मामला है। एक सवाल के जवाब में कहा कि राज्यों से सीलबंद बैलेट बाक्स के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। मतों की गिनती आज सुबह 10 बजे शुरू होगी।

दुष्कर्म की 2 वारदातों से दहली राजधानी, पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर दिया वारदात को अंजाम

दुष्कर्म की 2 वारदातों से दहली राजधानी, पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर दिया वारदात को अंजाम

 लखनऊ। उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 72 घंटे के अंदर दुष्कर्म की दूसरी घटना सामने आई है। वारदात लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में हुई है। इलाके के लोहिया पार्क में नाबालिग के साथ रेप किया गया  (Rapr In Capital) है।

आरोपी ने पीड़िता से इंस्टाग्राम के जरिए दोस्ती की थी। उसने पीड़िता को पार्क में मिलने के बहाने बुलाया और रेप की वारदात को अंजाम दे दिया।

डीसीपी ईस्ट प्राची सिंह ने बताया कि मामले में धारा 376 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही (Rapr In Capital) है।

इससे पहले रविवार को लखनऊ में दिनदहाड़े छात्रा के साथ दो दरिंदों के रेप करने का मामला सामने आया था। आरोपी छात्रा के सिर पर वार कर फरार हो गए थे। घटना विभूतिखंड थानाक्षेत्र में (Rapr In Capital) हुई।

पीड़ित छात्रा ट्यूशन से लौट रही थी। तभी ऑटो ड्राइवर और उसके साथी ने छात्रा के साथ दरिंदगी की। हैवानों ने छात्रा पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद ऑटो ड्राइवर और उसका साथी छात्रा को हुसडिया चौराहे पर फेंककर फरार हो गए।

पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है। आरोपियों की तलाश जारी है। वारदात के बाद ये बात भी सामने आई थी कि करीब 18 घंटे बीतने के बाद पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा था।

इससे पहले बीते महीने राजधानी लखनऊ में 8 साल की मासूम बच्ची के साथ एक युवक ने रेप किया था। वारदात का पता तब चला जब बच्ची की हालत खराब हो गई और परिजन उसे लेकर डॉक्टर के पास गए। इसके साथ ही बच्ची के परिजनों ने मामले की शिकायत गुडंबा थाना पुलिस से की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया था।

स्कूल के टॉयलेट में लगा था कैमरा, लड़कियों के 137 वीडियो हुए बरामद

स्कूल के टॉयलेट में लगा था कैमरा, लड़कियों के 137 वीडियो हुए बरामद

 अमेरिका। अमेरिका से एमएमएस कांड का मामला सामने आया है। स्‍कूल कर्मचारी ने टॉयलेट रूम में कैमरा लगाकर लड़कियों के 137 वीडियो रिकॉर्ड कर लिए।

कर्मचारी ये हरकत करीब एक दशक से कर रहा (Hidden Camera In School) था। हाल में कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया गया। इससे पहले आरोपी स्‍कूल कर्मचारी खुद ही पुलिस के सामने सरेंडर करने चला गया था। ये मामला अमेरिका का है।

वैंकुवर के अल्‍की मिडिल स्‍कूल में कर्मचारी जेम्‍स मैटसन एक दशक से भी ज्‍यादा समय से कार्यरत था। आरोप है कि 38 साल के जेम्‍स ने लड़कियों के टॉयलेट रूम में कैमरा इंस्‍टॉल कर दिया (Hidden Camera In School) था।

जांच में सामने आया है कि जेम्‍स ने स्‍कूल में एक दशक के दौरान 137 वीडियो रिकॉर्ड किए। वह 2013 से ऐसा कर रहा था।

जेम्‍स के पास ये फुटेज पिछले सप्‍ताह उसकी गर्लफ्रेंड ने देख ली थीं। जेम्‍स की गर्लफ्रेंड उसके साथ ही रहती है, उसने देखा कि फुटेज में लड़कियां कपड़े बदल (Hidden Camera In School) रही हैं।

गर्लफ्रेंड ने जब इस बारे में पूछा तो उसने वीडियो रिकॉर्ड करने की बात कबूल कर ली। जेम्‍स ने कहा उसने कैमरा टॉयलेट रूम में लगा दिया था, उसने तर्क दिया कि ऐसा इसलिए किया क्‍योंकि स्‍कूल में सेंधमारी की घटनाएं लगातार बढ़ रही थीं।

पुलिस ने जब सर्च वारंट के आधार पर जेम्‍स के घर की तलाश की तो उसके कंप्‍यूटर और इलैक्‍ट्रॉनिक डिवाइस से लड़कियों के 137 वीडियो मिले। अधिकारियों ने बताया कि इसके अलावा पूरे स्‍कूल में कोई और दूसरा कैमरा नहीं था।

13 अक्‍टूबर को स्‍कूल डिस्ट्रिक्‍ट ऑफिशियल की ओर से बयान जारी किया गया, उन्‍होंने पैरेंट्स और स्‍कूल के स्‍टाफ से जांच में सहयोग करने के लिए मदद मांगी है।

जेम्‍स को पहले अनपेड लीव पर भेजा गया, जब वह गिरफ्तार हुआ तो उसे स्‍कूल ने निकाल दिया। अब उसके खिलाफ कोर्ट में केस चलेगा. मामले की जांच जारी है।

मंदिर में दफन महिला की कब्र खोदकर कराया अंतिम संस्कार, जानिए क्या है मामला

मंदिर में दफन महिला की कब्र खोदकर कराया अंतिम संस्कार, जानिए क्या है मामला

 छतरपुर। शहर में मृत महिला की कब्र खोद और शव निकालकर अंतिम संस्कार कराने का मामला सामने आया है। यह मामला शहर की आस्था के केंद्र मोटे के महावीर मंदिर का है। मंदिर के पुजारी कमलेश गुप्ता ने अपनी मां की मौत के बाद हिंदू रिवाज से दाह संस्कार करने के बदले मंदिर कैंपस में ही समाधि बना दी धी। शहर के हिंदू संगठन के लोग पुजारी कमलेश गुप्ता की इस हरकत पर नाराज हो गये और सड़क पर उतरकर नाराजगी व्यक्त की। लोगों ने जिला प्रशासन से उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की।विरोध को देखते हुए पुलिस और जिला प्रशासन ने 24 घंटे के भीतर ही दफन शव को मंदिर परिसर से बाहर निकलवाया और विधि विधान से अंतिम संस्कार की प्रक्रिया अपनाई। उधर इस पूरे मामले में मंदिर के पुजारी कमलेश का कहना है कि यहां पर महाराज की समाधि बनी हुई थी।

जिसकी हमारी माताजी ने बहुत सेवा की और उनकी अंतिम इच्छा थी कि मृत्यु के बाद उन्हें यहीं पर दफन किया जाए। उनकी इच्छा के अनुसार यहां पर समाधि बनाई गई थी। समाधि को लेकर कुछ हिंदू संगठनों को आपत्ति हुई। प्रशासन द्वारा मुझे अल्टीमेटम दिया गया और आज ही प्रशासन ने यहां पर यह कार्रवाई की। मैं मां की अंतिम इच्छा को पूरी नहीं कर पाया जिसका अफसोस मुझे हमेशा रहेगा।

दामाद की शर्मनाक करतूत, पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया

दामाद की शर्मनाक करतूत, पत्नी, दो बच्चों और सास-ससुर को जिंदा जलाया

 पंजाब। जालंधर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां महितपुर में एक शख्स ने पत्नी उससे झगड़कर मायके आ जाने के बाद अपने ससुराल पहुंच कर पूरे घर में आग लगी दी और बाहर से दरवाजे बंद करके भाग गया। आग की चपेट में आने से शख्स के सास-ससुर, पत्नी और दो बच्चों को जिंदा जलकर मौत हो गई। आरोपी शख्स फरार है। घटना के बाद पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी गई है और आरोपी की तलाश चल रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

खुरशैदपुरा गांव के रहने वाले काली सिंह की शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। दोनों के एक बेटा अर्शदीप कौर और बेटा गुरमोहल सिंह थे, जिनकी उम्र 5 और 7 साल थी। बताया जा रहा है कि काली सिंह ड्रग्स के नशे का लती है। जिसके चलते उसकी परमजीत से आए दिन लड़ाई होती थी। बीते दिनों भी दोनों के बीच ड्रग्स पीने को लेकर झगड़ा हुआ, उसके बाद परमजीत अपने दोनों बच्चों को लेकर मायके आ गई। काली सिंह उसे वापस आने को कहा रहा था लेकिन वह राजी नहीं थी।

सोमवार की रात को वह अपनी ससुराल बीटला पहुंचा और पत्नी से वापस चलने को कहा। लेकिन वह राजी नहीं हुई। दोनों के बीच झगड़ा हुआ। देर रात तक झगड़ा होता रहा। बताया जा रहा है कि सास-ससुर ने रात होने के हवाला देकर उन लोगों से सोने को कहा और बाकी बातें अगले दिन करने को कहा। सभी लोग कमरों में सोने चले गए। काली सिंह आधी रात को उठा और उसने अपने सास-ससुर के कमरे को बाहर से बंद किया। वहीं दूसरे कमरे को भी बंद कर दिया, जहां उसकी पत्नी और बच्चे सो रहे थे। उसने पूरे घर में पेट्रोल छिड़क आग लगा दी। जब काली सिंह इस बात को लेकर आश्वस्त हो गया कि अब कोई नहीं बचेगा तो वह वहां से भाग निकला। मारे गए लोगों में काली सिंह की सास जोगिंदरो, ससुर सुरजन सिंह, पत्नी परमजीत और बेटा-बेटी शामिल हैं।

RBI ने इन 2 बड़े सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं?

RBI ने इन 2 बड़े सहकारी बैंकों पर लगाया जुर्माना, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं?

 RBI Imposes Restrictions on Two Cooperative Banks: आजकल सभी के एकाउंट्स किसी न किसी बैंक में होते ही है. ऐसे में बैंक ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है. भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) ने 2 सहकारी बैंकों पर जुर्माना लगाया. इनमें से एक पुणे स्थित राजगुरुनगर सहकारी बैंक और दूसरा गुजरात का को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट है. राजगुरुनगर सहकारी बैंक पर 4 लाख रुपये और दूसरे को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट पर 2 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

आरबीआई ने दी जानकारी 

आरबीआई की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, राजगुरुनगर सहकारी को ब्याज दरों व डिपॉजिट संबंधी केंद्रीय बैंक के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है. वहीं, को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट ने जागरुकता योजना संबंधी नियमों की अवहेलना की है. ऐसे में, केंद्रीय बैंक को ये कदम उठाना पड़ा है.

जांच में रिपोर्ट आई सामने 

आरबीआई ने इसके लिए जांच के आदेश दिए थे. जांच रिपोर्ट में सामने आया कि राजगुरुनगर सहकारी बैंक ने मृत खाताधारकों के चालू खातों में पड़ी राशि को उसके दावेदारों को नहीं सौंपा. ऐसे में दावेदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था. आरबीआई ने बैंक को इससे पहले नोटिस जारी किया था, लेकिन आरबीआई बैंक के लिखित जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ और उस पर दिशा-निर्देशों को उल्लंघन को लेकर पेनल्टी लगा दी.

जानिए आरबीआई ने क्या कहा

केंद्रीय बैंक ने बयान जारी कर बताया कि यह जुर्माना बैंक को बैंकिंग रेग्युलेशन एक्ट 1949 की धारा 56, धारा 46 (4) और धारा 47ए (1) (सी) के अंतर्गत दोषी पाए जाने के कारण लगाया है. हालांकि इस कदम पर आरबीआई ने कहा कि इस आदेश से बैंक के किसी लेनदेन या ग्राहकों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट

अब बात करते हैं को-ऑपरेटिव बैंक ऑफ राजकोट की तो इसे लेकर आरबीआई ने बताया कि बैंक के वित्तीय दस्तावेजों की जांच में पता चला कि उसने जमाकर्ता एजुकेशन व अवेयरनेस फंड में करीब 10 साल से अधिक समय से रखी राशि को ट्रांसफर नहीं किया था. दरअसल, यह भी उपरोक्त सेक्शंस की अवहेलना है. इस पर केंद्रीय बैंक ने बैंक को नोटिस जारी किया. बैंक से लिखित व मौखित जवाब मिलने के बाद आरबीआई ने तय किया कि बैंक पर जुर्माना लगाया जाना चाहिए. हालांकि आपको बता दें कि इस फैसले से भी बैंक के ग्राहकों या किसी ट्रांजेक्शन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

केदारनाथ में बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश में 7 लोगों की मौत

 केदारनाथ उत्तराखंड के केदारनाथ में मंगलवार को एक हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया है। हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का बताया जा रहा है, जिसमें 7 लोग सवार थे। हादसे में सभी लोगों के मारे जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि खराब मौसम की वजह से यह हादसा गरुड़चट्टी के पास हुआ है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। श्रद्धालु केदारनाथ में दर्शन करने के बाद वापस लौट रहे थे, जब यह हादसा हो गया। रुद्रप्रयाग से 2 किलोमीटर की दूरी पर हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की जगह पर घना कोहरा है। एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम बचाव अभियान में जुट गई है।

90वीं इंटरपोल महासभा को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

90वीं इंटरपोल महासभा को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी, 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी( PM modi) आज प्रगति मैदान में 90वीं इंटरपोल महासभा को संबोधित करेंगे। इंटरपोल महासभा का आयोजन 18 से 21 अक्तूबर तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी बयान में कहा गया कि बैठक में इंटरपोल के 195 सदस्य देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक दो सदस्यीय पाकिस्तानी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व संघीय जांच एजेंसी के महानिदेशक स्तर के अधिकारी( officers) करेंगे।इंटरपोल के महासचिव जर्गेन स्टॉक ने सोमवार ( monday)को कहा कि राज्य प्रायोजित आतंकवाद को रोकने में इंटरपोल की कोई भूमिका नहीं है। इसका ध्यान साइबर अपराधियों, मादक पदार्थ के सौदागरों और बाल शोषण करने वालों पर अंकुश लगाने पर रहता है। इंटरपोल( interpol) साधारण कानूनी अपराध पर केंद्रित है जो कि दुनियाभर में होने वाले अपराध का बहुसंख्य हिस्सा है। स्टॉक मंगलवार से शुरू हो रही इंटरपोल महासभा की चार दिवसीय बैठक के सिलसिले में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।