नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
युवती को बीच सड़क मारी गोली, मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिवार वाले कर रहे थे परेशान

युवती को बीच सड़क मारी गोली, मुस्लिम युवक से शादी के बाद परिवार वाले कर रहे थे परेशान

  राजस्थान। जयपुर में बाइक सवार दो युवकों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली लगने से घायल युवती सड़क पर ही बेहोश होकर गिर गई। लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। ट्रोमा सेंटर में युवती का इलाज किया जा रहा है। घटना मुरलीपुरा थाना इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, युवती अंजली रोड नंबर 5 पर स्थित आयुर्वेदिक शॉप पर काफी समय से नौकरी कर रही थी। रोड नंबर 5 पर ही उसे गोली मारी गई। विद्याधर नगर की रहने वाली अंजलि ने कुछ समय पहले ही इंटरकास्ट शादी की थी। अंजली के पति अब्दुल लतीफ ने बताया कि उसके परिवार के लोग काफी समय से परेशान कर रहे थे। उसके रिश्तेदार रियाज खान ने पीठ पर गोली मारी है। अंजलि ने भी रियाज की आवाज सुनी। उसे पहचाना था।

शादी के बाद से ही उसे जान को लेकर डर था। कोर्ट में भी सुरक्षा को लेकर मांग की थी। संदिग्धों की तलाश के लिए विशेष टीमों का गठन कर लिया गया है। पुलिस आसपास लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

छोटी सी बात पर पत्नी ने पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान आप…

छोटी सी बात पर पत्नी ने पति का काट डाला प्राइवेट पार्ट, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान आप…

 बाड़मेर। आए दिन पति -पत्नी के बीच के झगड़ों के खबर सामने आती रहती है। अनबन के चलते कई लोग थाने पहुंच जाते है इनमें से कई लोग तो खौफनाक कदम भी उठा चुके है। पति-पत्नी के कभी-कभी झगड़े इतने बढ़ जाते है कि फिर उन्हे संभाल पाना मुश्किल हो जाता है। कभी-कभी तो छोटी सी बात को लेकर जान तक चली जाती है। इनमें से ज्यादातर मामले चरित्र पर संका क चलते होते है। ऐसा ही एक खौफनाख मामला राजस्थान के बाड़मेर से सामने आया है। जिसे जानकर हर कोई हैरान है।

बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना भलीसर गांव में एक पत्नी ने अपने ही पति का सोते समय प्राइवेट पार्ट काट दिया। जानकारी के मुताबिक पत्नी अपने पति से पीछा छुड़ाना चाहती थी जिसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। दरअसल, पति रात में खोत की ढाणी में सोने के लिए गया हुआ था। इस दौरान पत्नी फोन पर काफी देर से किसी से बात कर रही थी। ये बात पति को ना-गबार गुजरी जिसके बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पति खेत में सोने चला गया। जिसके बाद गुस्से में पत्नी ने ब्लेड से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से दर्द से करहाने लगा। जिसके बाद उसे आनन-फानन में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। गनीमत रही कि कट ज्यादा गहरा नहीं लगा था जिसके चलते अब पति का घाव भर चुका है। मामला 1 अक्टूबर का बताया जा रहा है।

 
श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब को मिली परिवार से मिलने की इजाजत, 4 दिन बढ़ाई गई रिमांड

श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब को मिली परिवार से मिलने की इजाजत, 4 दिन बढ़ाई गई रिमांड

 नई दिल्ली। श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस के आरोपी आफताब पूनावाला को साकेत कोर्ट ने अपने परिजनों से मिलने की इजाजत दे दी है। जानकारी के मुताबिक आफताब के वकील ने कोर्ट से परमिशन मांगी थी कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए। वहीं साकेत कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी है।

आफताब को आज दिल्ली की साकेत कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने आफताब की चार दिन की पुलिस कस्टडी और बढ़ा दी है। इससे पहले पुलिस ने कोर्ट से आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट की इजाजत मांगी थी। आफताब के पॉलीग्राफी टेस्ट के बाद ही उसका नार्को टेस्ट किया जाएगा।

आफताब के वकील अविनाश ने बड़ा दावा किया था कि उसका परिवार लापता नहीं है। उन्होंने कहा कि वे एक या दो दिन में परिवार से संपर्क करेंगे। वहीं, वकील अविनाश ने कोर्ट से मांग की थी कि आफताब को उसके परिजनों से मिलने दिया जाए। जिसे कोर्ट ने मंजूर कर लिया है।

वहीं, आफताब ने कोर्ट ने कहा कि वह जांच में सहयोग कर रहा है। उसने जहां शव के टुकड़े फेंके, उसने उन जगहों की जानकारी दी। आफताब ने कहा कि वह सब कुछ बताएगा, लेकिन घटना को ज्यादा दिन हो जाने की वजह से वह कई चीजों को याद नहीं कर पा रहा है। आफताब के वकील के मुताबिक, उसे यह सही तरीके से याद नहीं है कि उसने आरी कहा से खरीदी। आफताब ने तालाब का भी मैप बनाया है, जहां उसने श्रद्धा का सिर फेंका था।

उधर, आफताब के एडवोकेट अविनाश ने बताया कि आफताब ने कोर्ट में यह भी नहीं माना कि उसने ही श्रद्धा की हत्या की है। आफताब के वकील ने दावा किया कि आफताब ने कोर्ट में ड्रग्स के नशे में होने की बात भी स्वीकार नहीं की। आफताब ने कोर्ट में कहा कि जो हुआ, वह गुस्से में हुआ। हीट ऑफ द मोमेंट का मतलब ये भी हो सकता है कि उसे किसी ने बहकाया हो या फिर इस पूरे मामले में तीसरा भी कोई शामिल हो।

IT Raid: फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा

IT Raid: फाइनेंसर के यहां इनकम टैक्स की रेड, 200 करोड़ से ज्यादा ब्लैक मनी का खुलासा

 Income Tax Raid: आयकर विभाग (IT) ने फिल्म उद्योग (Film Industry) से जुड़े कुछ निर्माताओं, डिस्ट्रीब्यूटर्स और फाइनेंसरों के खिलाफ बड़े पैमाने पर छापेमारी और जब्ती का अभियान चलाया है. आयकर विभाग (Income Tax) के अधिकारियों ने शनिवार को दावा किया कि उसने तमिल फिल्म निर्माता जी एन अंबू चेझियां के आवासीय परिसर से 200 करोड़ रुपयों से ज्यादा जिसमें 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी भी शामिल है, जब्त की है. हालांकि, विभागीय अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि चेझियां के परिसर से कैश बरामद हुआ या नहीं या अघोषित आय भी उन्हीं की है या नहीं.

इनकम टैक्स की रेड में अहम दस्तावेज बरामद

आयकर विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘फिल्म फाइनेंसरों पर छापामारी में बेहिसाब कैश लोन से संबंधित प्रॉमिसरी नोट्स जैसे अहम दस्तावेज प्राप्त किए गए हैं, जो विभिन्न फिल्म निर्माण कंपनियों और अन्य के लिए पहले से चुकता किए गए थे. अब तक छापामारी अभियान में 200 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला है. 26 करोड़ रुपये की अघोषित नकदी और 3 करोड़ रुपये से अधिक के बेहिसाब सोने के आभूषण जब्त किए गए हैं.’

40 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी

आईटी की इस रेड में चेन्नई, मदुरै, कोयंबटूर और वेल्लोर स्थित करीब 40 परिसरों में छापेमारी की कार्रवाई की गई है. वहीं दूसरी ओर आयकर विभाग ने एक आधिकारिक बयान में बताया है कि फिल्म उद्योग से जुड़े कुछ निर्माताओं, वितरकों और वित्त प्रदाताओं के खिलाफ यह छापामारी और जब्ती अभियान दो अगस्त को चलाया गया था. इस छापेमारी की कार्रवाई के दौरान बेहिसाब कैश लेन-देन और इन्वेस्टमेंट से संबंधित कई दोषी ठहराने योग्य दस्तावेज और डिजिटल साक्ष्य आदि जब्त किए गए हैं. इसके अलावा गोपनीय और छिपे हुए परिसरों का भी पता चला है.

एजेंसी का बयान

बयान में कहा गया है, ‘फिल्म निर्माण कंपनियों के मामलों में प्राप्त सबूतों से टैक्स की चोरी का पता चलता है, क्योंकि फिल्मों की रिलीज से प्राप्त वास्तविक धनराशि नियमित खाता-बही में दिखाई गई धनराशि से कहीं अधिक है. कंपनियों ने इस तरह प्राप्त बेहिसाब आय को अघोषित निवेशों के साथ-साथ विभिन्न अघोषित भुगतानों के लिए उपयोग किया है.’

इसी तरह फिल्म वितरकों के मामलों में जब्त किए गए साक्ष्य थिएटर से बेहिसाब नकदी प्राप्त करने का संकेत देते हैं. साक्ष्यों के अनुसार वितरकों ने सिंडिकेट बनाए हैं और थिएटर से प्राप्त धनराशि को व्यवस्थित रूप से छिपाया है, जिसके परिणामस्वरूप वास्तविक आय का कम दिखाया गया है.

युवक ने माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

युवक ने माता-पिता समेत परिवार के 4 सदस्यों को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

 नई दिल्ली। दिल्ली के पालम इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी घर का ही सदस्य है। आरोपी ने अपनी मां, दादी, पिता और बहन की चाकू गोदकर हत्या की है। इन चारों को युवक ने एक-एक कर चाकुओं से गोद डाला और इसके बाद शव के पास ही बैठा रहा।

पूरी घटना पालम थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले राजनगर पार्ट-2 की बताई जा रही है। मृतकों में 75 साल की दीवानो देवी (दादी), दिनेश (पिता), दर्शन (मां) और उर्वशी सैनी (बहन) शामिल हैं, जबकि आरोपित का नाम केशव (25) है। बताया जा रहा है कि आरोपी केशव कुछ समय पहले तक नौकरी कर रहा था, लेकिन किन्हीं कारणों से उसकी नौकरी छूट गई। वह नशा भी करता था जिसे लेकर परिवार के सदस्यों से उसका झगड़ा भी होता था। मंगवलार रात को उसने वारदात को अंजाम दिया है। जानकारी के मुताबिक, केशव ने एक-एक करके परिवार के सदस्यों को मारा था। आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

1 रूपए का ये नोट बना देगा आपको लखपति...इस नंबर पर कॉल कर तुरंत उठाये मौके का फायदा

1 रूपए का ये नोट बना देगा आपको लखपति...इस नंबर पर कॉल कर तुरंत उठाये मौके का फायदा

 नई दिल्ली, Sell Old Note : दुनिया में लोगों को एंटीक चीजों (antique things) को कलेक्ट ने का एक अलग ही शौक होता हैं। जिसके लिए लोग मोटी रकम देने के लिए तैयार रहते हैं। दुनिया में ऐसे लोगों की कमी नहीं हैं। ऐसे लोगों के पास पहले से एंटीक चीजों (antique things) का कलेक्शन होता हैं। लोगों पुराने चीजों को कलेक्ट करते है और कलेक्शन बढ़ाते है। इस अनूठी चीज में अगर यह बहुत पुराना सिक्का है, तो आप उचित मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। ऑनलाइन के जरिए कई वेबसाइट पर सिक्कों (पुराने सिक्के) और नोटों की बिक्री खुलेआम चलती है। जहां से आपको लाखों रुपए कमाने का सुनहरा मौका मिल सकता है. दुनिया में इस तरह के सिक्के और नोट की भारी मांग है, जिसके लिए लाखों रुपये मिलते हैं।

वैसे तो यह नोट काफी पुराना है लेकिन इसकी डिमांड पुराने नोट के बाजार में काफी है, यह नोट अगर आपके पास है तो इसे बेचकर आप लाखों कमा सकते हैं इसे बेचने के लिए आप दिए गए लिंक का इस्तेमाल कर सकते हैं बहुत सारे वेबसाइट में इसके उचित मूल्य दिए जा रहे हैं

पुराने सिक्के बेचने के लिए करें

बहुत से लोग ऐसे होते हैं जिन्हें पुराने नोट या सिक्के खरीदने या बेचने का शौक होता है। अगर आपके पास भी पुराने नोट या सिक्के हैं और आप उन्हें बेचना चाहते हैं तो हम आपको ऑनलाइन तरीका बता रहे हैं। इसे आप Olx, Quikr, eBay पर बेच सकते हैं। या आप इंटरनेट में उपलब्ध जानकारी के अनुसार सिक्के बेचने के लिए इस पर 6239255403 पर संपर्क कर सकते हैं

बता दे खबर में दी गई जानकारी अलग-अलग वेबसाइट के माध्यम से जुटाई गई है, just36 news इसकी किसी भी तरह से पुष्टि नहीं करता…

 
Plane Crash : टेकआफ के दौरान विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, आठ लोगों की दर्दनाक मौत…

Plane Crash : टेकआफ के दौरान विमान हुआ दुर्घटना का शिकार, आठ लोगों की दर्दनाक मौत…

 मेडेलिन । कोलंबिया के मेडेलिन शहर के पड़ोस में सोमवार को एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें सवार आठ लोगों की मौत हो गयी। हवाईअड्डा के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कोलंबिया के उड्डयन अधिकारियों ने एक बयान में कहा कि ओलाया हेरेरा हवाईअड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। मृतकों की पहचान छह यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों के रूप में हुई है। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि विमान में आठ से अधिक लोग सवार थे या नहीं।

Big Breaking : मजदूरों से भरी कार पलटी, 5 लोगो की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी…

Big Breaking : मजदूरों से भरी कार पलटी, 5 लोगो की दर्दनाक मौत, मची अफरा-तफरी…

 लखीमपुर खीरी: लखीमपुर खीरी जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है. यहां मंगलवार की सुबह पलिया थाना क्षेत्र में रेलवे क्रॉसिंग के पास 11 मजदूरों से भरी Xylo कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई. जिसके चलके कार सवार 5 मजदूरों की मौके पर मौत हो गई. जबकि, 7 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं.

Big News : घर के अंदर मिली एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस…

Big News : घर के अंदर मिली एक ही परिवार के 6 लोगों की लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल, मामले की जाँच में जुटी पुलिस…

 राजस्थान। उदयपुर के गोगुंदा में एक ही परिवार के छह लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली के पास गोल नेड़ी गांव में पुलिस को छह लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में 4 बच्चे और एक दंपती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

गोगुंदा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर पुलिस जब पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल, पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

Birthday बना Deathday, जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप…

Birthday बना Deathday, जन्मदिन की पार्टी मना रहे युवक की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, मचा हड़कंप…

 गाजियाबाद : गाजियाबाद के मोदीनगर इलाके में जन्मदिन की पार्टी मनाने गए एक युवक की रविवार रात ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबाड़ा रोड के पास की है। गाजियाबाद के मोदीनगर इंद्रा पुरी तिबड़ा रोड पर रहने वाले दीपक पासी नाम के व्यक्ति की रविवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी।

मिली जानकारी के अनुसार दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। दीपक की इस दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। जिसके बाद विवाद बढ गया। दूसरे पक्ष ने दीपक और उसके साथियों पर पथराव कर दिया और फिर अंधाधुन्ध गोलिया चला दी।

एसपी देहात इराज रजा ने बताया कि दीपक अपने कुछ दोस्तों के साथ घर के पास खाली पड़े प्लाट में रात के समय मोनिका नाम की एक लड़की की जन्मदिन की पार्टी मना रहा था। जहां पर मौजूद कुछ और लोगों से दीपक का विवाद हो गया। दूसरे पक्ष ने पहले पथराव किया फिर उसके बाद ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। जिसमें 1 गोली दीपक की पीठ में जा लगी और वह भागते हुए जमीन पर गिर गया।

फिर हमलावरों ने दीपक के सिर में एक और गोली दाग दी। जिससे दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। दीपक का एक दोस्त सिर में चोट लगने से घायल हो गया जिसको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में कुछ लोगो को हिरासत में लिया गया है।

Shraddha murder case Update : नहीं होगा आफताब का नार्को टेस्ट, पहले कराया जाएगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

Shraddha murder case Update : नहीं होगा आफताब का नार्को टेस्ट, पहले कराया जाएगा पॉलीग्राफ टेस्ट…

 नई दिल्ली : श्रद्धा मर्डर केस में आरोपी आफताब का आज नार्को टेस्ट नहीं होगा. बताया जा रहा है कि नार्को टेस्ट से पहले आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट कराया जाएगा. इसके लिए पहले कोर्ट से अनुमति ली जाएगी. कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद 10 दिन में पॉलीग्राफ टेस्ट और नार्को टेस्ट की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. आफताब लगातार पुलिस को गुमराह कर रहा है और अपने बयान बदल रहा है, ऐसे में उसके खिलाफ सबूत जुटाने में नार्को टेस्ट को काफी अहम माना जा रहा है. इससे पहले रविवार को दिल्ली पुलिस साउथ दिल्ली के मैदानगढ़ी में एक तालाब को खाली कराने पहुंची. दरअसल, आफताब ने पूछताछ में बताया कि उसने श्रद्धा का सिर इसी तालाब में फेंका था. उधर, दिल्ली पुलिस लगातार तीसरे दिन महरौली के जंगल में जांच करने पहुंची, यहां से अब तक शव के 17 टुकड़े बरामद हुए हैं. हालांकि, ये सभी हड्डियों के रूप में ही मिले हैं. पुलिस ने इन्हें फॉरेसिंक जांच के लिए भेज दिया है.

नार्को टेस्ट में देना होगा इन 51 सवालों का जवाब!

श्रद्धा हत्याकांड की कई कड़ियां अभी तक उलझी हुई हैं. जैसे उसकी डेडबॉडी का सिर अभी तक नहीं मिला है. इसके अलावा आरोपी आफताब पुलिस को कई सवालों के जवाब गोलमोल दे रहा है. आफताब से राज उगलवाने के लिए पुलिस ने अब उसके नार्को टेस्ट की पूरी तैयारी कर ली है. आफताब से टेस्ट के दौरान 51 सवाल पूछे जा सकते हैं.

सीएम बघेल ने की किसानों को 7 करोड़ की राशि की वितरित, मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश में लगातार बढ़ रहा गोबर खरीदी का आंकड़ा…

सीएम बघेल ने की किसानों को 7 करोड़ की राशि की वितरित, मुख्यमंत्री बोले- प्रदेश में लगातार बढ़ रहा गोबर खरीदी का आंकड़ा…

 रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में हितग्राहियों को 56वीं किश्त के रूप में हितग्राहियों को ऑनलाइन कुल 7 करोड़ 14 लाख रूपए की राशि का अंतरण किया। इसमें गोबर विक्रेताओं को 4.55 करोड़ रूपए, गौठान समितियों को 1.17 करोड़ रूपए तथा स्व-सहायता समूहों को 1.42 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल है।

मुख्यमंत्री बघेल ने गोधन न्याय योजना के तहत राशि का वितरण करते हुए खुशी व्यक्त किया कि राज्य में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत संचालित 9 हजार गौठानों में से अब तक 4 हजार से अधिक गौठान पूरी तरह से स्वावलंबी बन गए हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर खरीदने में सक्षम हो गए हैं, यह योजना का उल्लेखनीय और एक महत्वपूर्ण परिणाम है।

मुख्यमंत्री बघेल ने गौ-पालक किसानों और गोबर विक्रेताओं तथा स्व-सहायता समूहों को सम्बोधित करते हुए आगे कहा कि प्रदेश में राज्य सरकार द्वारा संचालित गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। इससे हितग्राहियों को काफी तदाद में लाभ होने लगा है और वे आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से कदम बढ़ा रहे हैं। साथ ही इससे गांवों की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने लगी है। ये आंकड़े और परिणाम गोधन न्याय योजना की सफलता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है। जिसकी चर्चा अब देशभर में होने लगी है और इसके परिणाम को देखते हुए अन्य राज्य भी गोधन न्याय योजना को अपनाने के लिए उत्सुक हैं। कभी किसी ने सोचा नहीं था कि गोबर से भी पैसा कमाया जा सकता है पर गोधन न्याय योजना का क्रियान्वयन कर छत्तीसगढ़ में राज्य सरकार ने इसे साबित कर दिखाया है।

मुख्यमंत्री बघेल ने आगे गौ पालक किसानों को अधिक से अधिक पैरादान करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि आप अपने गांव के गौठान में जो पैरादान करेंगे, उससे गांव के पशुओं के लिए चारे का बेहतर इंतजाम होगा। साथ ही जैविक खाद भी बनाया जा सकेगा। पैरा दान का फायदा पूरे गांव को होगा और इससे गांव का वातावरण भी साफ-सुथरा तथा शुद्ध रहेगा। मुझे इस बात की खुशी है कि छत्तीसगढ़ के किसानों ने पैरादान को लेकर भी जागरूकता आई है। पिछले 4 वर्षों के दौरान हमारे प्रदेश के किसानों ने खेती-किसानी के क्षेत्र में देश में कई मिसालें प्रस्तुत की हैं। निश्चित तौर पर पैरादान अभियान को लेकर भी वे नई मिसाल प्रस्तुत करेंगे।

BREAKING : एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मिली लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

BREAKING : एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मिली लाश, मृतकों में 4 बच्चे भी शामिल

 राजस्थान। उदयपुर के गोगुंदा में एक ही परिवार के छह लोगों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली के पास गोल नेड़ी गांव में पुलिस को छह लोगों की लाश मिली है। मरने वालों में 4 बच्चे और एक दंपती है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

गोगुंदा पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची। घर का दरवाजा खोलकर पुलिस जब पुलिस अंदर पहुंची तो कमरे के अंदर चारों तरफ लाशें थीं। पुलिस ने सभी शवों को राजकीय अस्पताल के मॉर्च्यूरी में रखवाया है। पुलिस ने घर को सील कर दिया है। मौके पर फॉरेसिंक की टीमें और डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है।

फिलहाल, पुलिस ने परिवार की पहचान उजागर नहीं की है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों एंगल से जांच में जुट गई है।

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, 10 की मौत, पीएम ने जताया शोक

बड़ा हादसा : तेज रफ्तार ट्रक ने लोगों को रौंदा, 10 की मौत, पीएम ने जताया शोक

  बिहार। वैशाली में रविवार की रात बड़ा हादसा हो गया। यहां महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक अनियंत्रित ट्रक चालक ने सड़क किनारे पूजा कर रहे करीब एक दर्जन लोगों को रौंद दिया। हादसे में करीब 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि, कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार की रात कुछ लोग महनार हाजीपुर मुख्य मार्ग पर देसरी थाना क्षेत्र के नयागांव टोला के नजदीक एक पेड़ के नीचे पूजा कर रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से एक ट्रक आया और सभी को रौंद दिया। कुचलने के बाद ट्रक पास के पीपल के पेड़ से टकरा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। घायलों में 8 और 6 साल की बच्ची भी शामिल है।

पीएम ने जताया शोक

इस बीच, बिहार में हुए हादसे पर प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘बिहार के वैशाली में हुआ हादसा दु:खद है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों। PMNRF से मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। वहीं, घायलों को 50, 000 रुपये दिए जाएंगे।’

इस योजना के तहत दिए जा रहे हैं हर महीने 5 हजार रुपये, आप भी ले सकते है लाभ, जानें क्या है प्रक्रिया

इस योजना के तहत दिए जा रहे हैं हर महीने 5 हजार रुपये, आप भी ले सकते है लाभ, जानें क्या है प्रक्रिया

 Atal Pension Yojana: सरकार समय-समय पर नागरिकों के लिए तरह-तरह की स्कीम लेकर आती है। किसी स्कीम के तहत लोगों को राशन दिया जाता है तो किसी स्कीम के तहत पैसे।

आज हम भी आपके लिए एक ऐसी ही योजना की जानकारी लेकर आए हैं। इस स्कीम के तहत हर महीने पूरे 5 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं अटल पेंशन योजना के बारे में।

अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana)

अटल पेंशन योजना केंद्र सरकार की एक सोशल सिक्योरिटी स्कीम (social security scheme) है जिसकी शुरुआत 2015 में हुई थी। इस योजना के अंतर्गत आपको 60 साल की उम्र तक निवेश करना होता है जिसके बाद हर महीने 5 हजार रुपये की पेंशन प्राप्त होती है।

Atal Pension Yojana : कौन करा सकता है रजिस्ट्रेशन :

इस स्कीम के निवेश करने के लिए इच्छुक लोगों की एक उम्र सीमा निर्धारित है। 18 से 40 साल तक के लोग ही इस स्कीम में निवेश कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana : ऐसे करें रजिस्ट्रेशन :

अटल पेंशन योजना से जुड़ी किसी भी तरह की अन्य जानकारी के लिए आप बैंक या पोस्ट ऑफिस से जानकारी ले सकते हैं। वहीं आप चाहें तो इसका रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन या ऑफलाइन भी कर सकते हैं।

Atal Pension Yojana : कितना करना होगा निवेश :

अगर आप 18 साल की उम्र में इस स्कीम में निवेश कर रहे हैं तो आपको हर महीने 210 रुपये का निवेश करना होगा। वहीं अगर आप 3 महीने में 1 बार निवेश करना चाहते हैं तो आपको कुछ 626 रुपये निवेश करने होंगे। वहीं साल भर में 2 बार निवेश के लिए 1239 रुपये निवेश कर होंगे। ऐसा करने पर आपको 60 साल की उम्र के बाद हर महीने 5 हजार रुपये दिए जाएंगे।

Atal Pension Yojana : कैसे लाभदायक है यह पेंशन :

60 साल की उम्र के बाद आपको किसी पर भी निर्भर ना रहने पड़े इस लिए जरूरी है कि आप इस स्कीम में निवेश करें और इसका लाभ लें। इस स्कीम का मकसद आपको सक्षम बनाना है।

दिल्ली में दिखी प्रदेश की कला और संस्कृति, छत्तीसगढ़ पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ बना आकर्षण का केंद्र

दिल्ली में दिखी प्रदेश की कला और संस्कृति, छत्तीसगढ़ पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ बना आकर्षण का केंद्र

 देश की राजधानी दिल्ली ( delhi) के प्रगति मैदान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में लगाए गए छत्तीसगढ़ पवेलियन वर्तमान में देश व विदेश के लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना है। छत्तीसगढ़ पवेलियन में ‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़’ की झलक देखने को मिल रही है।

मेले में छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम (सीएसआईडीसी) के मुख्य महाप्रबन्धक  एसके सिन्हा ने ज्यूरी के सदस्यों को छत्तीसगढ़ के पवेलियन का अवलोकन कराया। उन्होने ज्यूरी के सदस्यों को नरवा, गरवा, घुरवा और बाड़ी के साथ ही ग्रामीण औद्योगिक पार्क के संबंध में विशेष जानकारी प्रदान की।

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल ग्रामीण औद्योगिक पार्क को प्रस्तुत किया गया

मॉडल के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल ग्रामीण औद्योगिक पार्क ( park)को प्रस्तुत किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के नये अवसर प्रदान कर रहा है। इस योजना के माध्यम से चयनित गौठानों को ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रूप में विकसित किया गया है। जहां केंचुआ खाद उत्पादन के अलावा मुर्गी पालन, मत्स्य पालन, खाद्य प्रसंस्करण जैसी गतिविधियां चल रही है।

सुनहरा मौका, बिजली विभाग में 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

सुनहरा मौका, बिजली विभाग में 661 पदों पर निकली भर्ती, जानिए तारीख से लेकर सबकुछ

 महाराष्ट्र स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (MAHAGENCO) ने जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं।

वैकेंसी डिटेल्स( details) 

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 661 पदों (MAHAGENCO Recruitment 2022) को भरा जाएगा। इसमें 339 पद JE के लिए और 322 पद AE के पदों के लिए हैं।

खास तारीखें( important dates) 

आवेदन की शुरुआती तारीख : 18 नवंबर 2022

आवेदन की आखिरी तारीख : 17 दिसंबर 2022

आयु सीमा( age limit) 

अधिकतम 38 वर्ष।

आयु सीमा( age limit) 

अधिकतम 38 वर्ष।

आवेदन शुल्क( application fees) 

जूनियर इंजीनियर- 800 + GST रुपये

असिस्टेंट इंजीनियर- 500 + GST रुपये

आधिकारिक वेबसाइट( official website) 

योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे MAHAGENCO की आधिकारिक वेबसाइट mahagenco.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब, एक बोतल की कीमत 28 लाख रुपए से भी ज्यादा

ये है दुनिया की सबसे महंगी शराब, एक बोतल की कीमत 28 लाख रुपए से भी ज्यादा

 यूरोप के देश हंगरी के प्रमुख पर्यटन स्थल टोकज के शराब( wine) उत्पादकों ने दुनिया की सबसे महंगी वाइन तैयार की है। डेढ़ लीटर की एक बोतल की कीमत( price) करीब 28.41 लाख है।

शराब कंपनी के जनरल मैनेजर जोल्टन कोवाक्स ने   बताया, ‘‘इसेंसिया-2008 वाइन( wine) के तैयार होने के 8 साल बाद यह बोतल में पैक ( pack)होने के लिए सही मानी जाती है। इसे साल के खास मौसम में ही बनाया जाता है।

प्रत्येक बोतल को विशेष रूप से तैयार किया गया

डिसेंटर की प्रत्येक बोतल को एक चमकदार ब्लैक बॉक्स में रखा गया है। इसमें एक स्विच होता है, जो बोतल को रोशन करता है। कमाल की बात है कि इस शराब ( wine)की कोई भी दो बोतल एक जैसी नहीं हैं, क्योंकि उनमें से प्रत्येक बोतल को विशेष रूप से तैयार किया गया है।

शराब को बनाने के लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत5

शराब की एक छोटी चम्मच मात्रा बनाने में करीब एक किलोग्राम पके हुए अंगूर का इस्तेमाल( use) होता है। एक बोतल शराब को बनाने के लिए करीब 20 किलोग्राम अंगूर की जरूरत होती है। इसकी 37.5 सेंटीमीटर की एक बोतल में 3% अल्कोहल होता है।

Gyanvapi Mosque : ज्ञानवापी में शिवलिंग आकृति के पूजा अधिकार की अर्जी पर सुनवाई आज, इस अदालत में होगा फैसला

Gyanvapi Mosque : ज्ञानवापी में शिवलिंग आकृति के पूजा अधिकार की अर्जी पर सुनवाई आज, इस अदालत में होगा फैसला

 नई दिल्ली। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद विवाद लगातार एक के बाद एक नए मोड़ ले रहा है। शिवलिंग की पूजा की अनुमति मिलेगी या नमाज अदा की जाएगी ? वाराणसी की फास्टट्रैक कोर्ट ज्ञानवापी केस में आज इस सवाल पर अपना फैसला सुनाएगी। आज यानी शुक्रवार को इस मामले पर सिविल जज सीनियर डिविजन कुमुदलता त्रिपाठी की अदालत में मामले पर फैसला सुनाया जाएगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश के वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर के समीप बनी ज्ञानवापी मस्जिद के बारे में हिंदू पक्ष का दावा है कि मस्जिद परिसर के अंदर शिवलिंग पाया गया है, ऐसे में उन्हें शिवलिंग की पूजा करने की अनुमति मिलनी चाहिए। दूसरी ओर मुस्लिम पक्षकारों का मानना है कि शिवलिंग बरामद होने का दावा सही नहीं है।

इससे पहले आपको बता दें कि ज्ञानवापी केस में सिविल जज महेंद्र पांडे गत 14 नवंबर को ही फैसला सुनाने वाले थे, लेकिन उन्होंने इस फैसले को 17 नवंबर के लिए मुल्तवी कर दिया था। कोर्ट ने अपना फैसला 8 नवंबर तक के लिए सुरक्षित रखा था, लेकिन सिविल जज के छुट्टी पर होने के कारण फैसले की तारीख एक सप्ताह आगे खिसक गई। अब आज यानी 18 नवंबर को फैसला सुनाए जाने की पूरी उम्मीद है।

घर में लगी भीषण आग, 7 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया शोक का ऐलान…

घर में लगी भीषण आग, 7 बच्चों सहित 21 लोगों की मौत, राष्ट्रपति ने किया शोक का ऐलान…

 गाजा : फिलिस्तीन के गाजा शहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक ईमारत में भीषण आग लग गई। इस घटना में 7 बच्चों समेत 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया है कि फिलिस्तीन के गाजा शहर के उत्तर में एक घर में भीषण आग लगने से सात बच्चों सहित कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना को लेकर हमास इस्लामवादी, जो इजरायल-नाकाबंदी वाले फिलिस्तीनी एन्क्लेव को नियंत्रित करते हैं। उन्होंने बताया कि अग्निशामकों ने जाबालिया में आग पर काबू पा लिया है। वहीं गाजा की नागरिक सुरक्षा इकाई ने एक बयान में 21 लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है। जाबालिया में इंडोनेशियाई अस्पताल के प्रमुख सालेह अबू लैला ने एएफपी को बताया कि अस्पताल में कम से कम सात बच्चों के शव आए हैं।

शुक्रवार को शोक का दिन घोषित

बड़ी बात ये है कि अब तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नागरिक सुरक्षा इकाई के एक प्रवक्ता ने एएफपी को बताया कि घर में ईंधन जमा था। फिलिस्तीनी राष्ट्रपति महमूद अब्बास के प्रवक्ता ने कहा कि इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में स्थित (एक अलग फिलिस्तीनी क्षेत्र) ने आग को “एक राष्ट्रीय त्रासदी” माना है। प्रवक्ता नबील अबू रुदीनेह ने एक बयान में कहा कि राष्ट्रपति अब्बास ने शुक्रवार को शोक का दिन घोषित किया है। जिसमें झंडे आधे झुके रहेंगे और पीड़ितों के परिवारों को “उनकी पीड़ा कम करने” के लिए सहायता भेजने की पेशकश की।