(GST compensation News: सरकार ने चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून अवधि के लिए शेष जीएसटी मुआवजे (GST compensation) के लिए 17,000 करोड़ रुपये जारी किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक राज्यों को अब तक जारी मुआवजे की कुल राशि 1,15,662 करोड़ रुपये है, जिसमें 2022-23 के दौरान 17,000 करोड़ रुपये की राशि शामिल है.
दिल्ली : दिल्ली एम्स के ऑनलाइन सिस्टम पर बड़े साइबर अटैक का खुलासा हुआ है। एम्स के सिस्टम से करीब चार करोड़ मरीजों का डाटा चोरी हुआ है। यह देश के मेडिकल सेक्टर में अब तक की सबसे बड़ी हैकिंग है। आठ साल पहले एम्स का डाटा पूरी तरह से डिजिटल हुआ था। उसके बाद एम्स में अटल बिहार सहित कई पूर्व प्रधानमंत्रियों, राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का इलाज हो चुका है। इन सभी का पर्सनल डाटा एम्स के सर्वर से हैक हो चुका है।
सूत्रों के अनुसार, डाटा हैक में इंटरनेशनल साइबर क्राइम का कनेक्शन होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कि ये साइबर टेरर से जुड़ा मामला है। इस संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। दिल्ली एम्स का सर्वर बुधवार सुबह सात बजे से डाउन है, जिसे करीब 48 घंटे बाद भी रिकवर नहीं किया जा सका है। इसके चलते अस्पताल में मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन में दिक्कतें आ रही हैं। जांच एजेंसियां एम्स में ऑनलाइन सेंट्रलाइज्ड सिस्टम से जुड़े सभी कम्प्यूटर्स को खंगाल रही हैं। साइबर एक्सपर्ट और सॉफ्टवेयर इंजीनियर डाटा हैक के सोर्स और रिसीवर की तलाश में जुटी है। साथ ही साइबर अटैक के संभावित खतरे से निपटने के उपाय भी किए जा रहे हैं।
इंटरनेट बंद, सभी काम मैन्युअली हो रहे
एम्स में इंटरनेट बंद कर दिया है। ई-हॉस्पिटल डाटाबेस और लैब इन्फॉर्मेशन सिस्टम के डाटा बेस को एक्सटर्नल हार्ड ड्राइव में लिया गया है। चार एक्सट्रा सर्वर लगाए गए हैं। ओपीडी और आईपीडी में सभी काम मैन्युअली हो रहे हैं।
दिल्ली पुलिस रैनसमवेयर अटैक की आशंका जता रही
पुलिस शुरूआती जांच में रैनसमवेयर अटैक मान रही है। जबरन वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
फार्मा कंपनियां, सर्जिकल इंस्टूमेंट कंपनियां और अन्य मेडिकल कंपनियां इस डेटा का फायदा अपने हितों के लिए उठा सकती हैं।
नई दिल्ली। Today Gold Price : महंगी धातु सोने Gold ने आज भारी गिरावट दर्ज की है। वहीं चांदी भी नरमी की राह पर चल पड़ी है। सोना महिलाओं के सजने का प्रमुख साधन के साथ-साथ इनवेस्ट का भी अच्छा जरिया है। विवाह का सीजन होने के चलते सोने में इन दिनों अच्छी डिमांड देखी जा रही है। लंबे समय के उछाल के बाद सोने में आज गिरावट देखी जा रही है।

आपको बता दें कि अगर आप सोने के शाकिन हैंतो यह आपके लिए अच्छी खबर हो सकती है। चौबीस कैरेट सोना प्रति दस ग्राम आज 50290 रुपये में कारोबार कर रहा है। सोने ने आज 490 रुपये की गिरावट देखी जा रही है। यह निवेशको व शौकिनों के लिए अच्छी खबर है।
आपको बता दें कि प्रति एक ग्राम सोना 22 कैरेट आज 4610 रुपये में बिक रहा है। जिसमें 45 रुपये की गिरावट आयी है। वहीं प्रति 100 ग्राम सोना 22 कैरेट 461000 में बिक रहा है। इसमें 4500 की गिरावट देखी जा रही है।
अमृतसर। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दाओके गांव के पास पड़ने वाले क्षेत्र में पाकिस्तान से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहे ड्रोन (क्वाडकाप्टर) को मार गिराने में सफलता प्राप्त की है। जवानों ने जैसे ही ड्रोन की आवाज सुनी, उस पर फायरिंग कर उसे रोकने की कोशिश की। गोलियां लगने से ड्रोन जमीन पर गिर पड़ा।
ड्रोन मार गिराए जाने के बाद पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। इसके बाद, पुलिस और संबंधित एजेंसियों को सूचित कर दिया गया। यह ड्रोन क्वाडकाप्टर डीजेआई मैट्रिस 300 आरटीके (चीनी ड्रोन) है। अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हलांकि यह आशंका जताई जा रही है कि ड्रोन के जरिए नशीले पदार्थ या हेरोइन की खेप सीमा के इस पार पहुंचाई गई है। बीएसएफ की ओर से फिलहाल मौके पर सर्च अभियान चलाया गया है। डीआइजी प्रभाकर जोशी स्वयं इसमें भाग ले रहे हैं।
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपकी हंसी छूट जाएगी! दरअसल, एक सांप को अपनी तरफ आता देख महिला ने उसे चप्पल फेंककर मारी, जिसके बाद सांप ने चप्पल को मुंह में दबाया और भाग निकाला। भागने के दौरान उसका फन हवा में था और चप्पल मुंह में। है। यह देखकर महिलाएं हंसने लगती है और कहती है कि चप्पल कहां लेकर जा रहा है। यह वीडियो एक आईएफएस अधिकारी ने ट्विटर पर शेयर किया। फिलहाल, इसकी पुष्टी नहीं हुई है कि वीडियो कब और कहां का है।
यह वीडियो ट्विटर पर IFS अधिकारी परवीन कासवान ने शेयर किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा- मैं इस बात से हैरान हूं कि आखिर यह सांप उस चप्पल के साथ क्या करेगा? उसके तो पैर भी नहीं है। वीडियो कहा का है इसकी जानकारी नहीं है। अबतक इस वीडियो को 6 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।
नई दिल्ली : दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को एक अंतरिम आदेश पारित करके अभिनेता अमिताभ बच्चन की आवाज, छवि, नाम या उनकी खास खूबियों आदि के अनधिकृत इस्तेमाल पर रोक लगा दी. अदालत का अंतरिम आदेश अमिताभ बच्चन की उस याचिका पर आया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि ‘‘एक नामचीन हस्ती होने के नाते उनके प्रचार के अधिकार” का उल्लंघन किया जा रहा है और इसमें ‘केबीसी लॉटरी’ चलाने वालों सहित कई व्यक्ति शामिल हैं. बच्चन एक मशहूर रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (केबीसी) के ‘प्रस्तोता’हैं. जस्टिस नवीन चावला ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं है कि बच्चन एक लोकप्रिय शख्सियत हैं और यदि उन्हें इस स्तर पर राहत नहीं दी गई तो उन्हें एक अपूरणीय क्षति और बदनामी का सामना करना पड़ सकता है.
Amitabh Bachchan : जस्टिस चावला ने कहा कि उनका मानना है कि वादी ने एक पक्षीय अंतरिम राहत हासिल करने के लिए प्रथम दृष्टया पर्याप्त दलील पेश की है. अदालत ने आदेश दिया, ‘‘एकपक्षीय अंतरिम रोक आदेश जारी रहेगा.”अदालत ने कहा, ‘‘प्रतिवादी अपनी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए उनकी (बच्चन की) अनुमति के बगैर उनके रुतबे का इस्तेमाल करते प्रतीत होते हैं. इसलिए वादी की प्रतिष्ठा को गंभीर अपूरणीय क्षति या नुकसान होने की संभावना है. वास्तव में, शिकायत की गई कुछ गतिविधियों से बदनामी भी हो सकती है.”अदालत ने दूरसंचार अधिकारियों को उन वेबसाइट के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया, जिन पर बच्चन के अधिकारों का उल्लंघन करने वाली सामग्री मौजूद हैं. दूरसंचार सेवा प्रदाताओं को ऐसे संदेशों को प्रसारित करने वाले टेलीफोन नंबर को भी ‘ब्लॉक’ करने का निर्देश दिया गया.
वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे ने कहा कि राहत न केवल मुकदमे में नामित लोगों के खिलाफ है, बल्कि उन अनाम या अज्ञात पक्षों के खिलाफ भी है जो बच्चन के प्रचार अधिकारों का उल्लंघन करते हैं. उन्होंने कहा कि लॉटरी के अलावा कई अन्य काम भी उनके नाम पर चलाए जा रहे हैं. ऐसी टी-शर्ट भी बेची जा रही हैं, जिन पर उनकी तस्वीर छपी है.अधिवक्ता अमित नाइक और प्रवीण आनंद भी उच्च न्यायालय के समक्ष बच्चन की ओर से पेश हुए.साल्वे ने दलील दी कि लॉटरी के अलावा, अभिनेता के नाम पर डोमेन नाम पंजीकृत किए गए थे; जहां ‘‘अमिताभ बच्चन वीडियो कॉल” सेवा और यहां तक कि उनकी तस्वीरों वाली टी-शर्ट भी थी.याचिका में कहा गया है कि एक अन्य प्रतिवादी, टेलीविजन क्विज शो में भाग लेने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए बच्चन की छवि के साथ एक सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक बेच रहा है.याचिका में कहा गया है, ‘‘वादी के नाम, आवाज, छवि, समानता और वादी के व्यक्तित्व के अन्य सभी तत्वों की रक्षा के लिए वर्तमान मुकदमा दायर किया जा रहा है, जो विशिष्ट हैं और तीसरे पक्ष द्वारा अनधिकृत उपयोग से जनता के बीच भ्रम और धोखे पैदा होने की संभावना है.” मामले की अगली सुनवाई मार्च में होगी.
नई दिल्ली। LED Bulb 2022 सरकार ग्रामीण उजाला योजना के तहत केंद्र सरकार अब गावो में शहरो में और कस्बाई इलाको में काफी सस्ते दामो पर अब बल्ब उपलब्ध करा रहे है। भारत देश के कोने-कोने में इन दिनों एलईडी बल्ब का इस्तेमाल किया जा रहा है। इनके इस्तेमाल से बिजली बिल में कटौती जरूर होती है। इनकी कीमत मार्केट में ज्यादा होने के कारण इस बल्ब को बहुत से लोग ख़रीद नहीं पाते है।
बता दे की 7 और 12 वॉट तक का एलईडी बल्ब 10 रुपये में मिल रहा है। सस्ते एलईडी बल्ब की योजना सरकार ने शुरू की है और इन बल्बों पर 3 साल की गारंटी भी दी जा रही है।
सीईएसएल ने इस साल मार्च से कई गांवों में सस्ती कीमत यानी कि 10 रुपये में एलईडी बल्ब वितरित करने की योजना शुरू की थी। राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस, 2021 के अवसर पर सीईएसएल ने एक दिन में ही 10 लाख एलईडी बल्ब वितरित करने का महत्वपूर्ण लक्ष्य हासिल किया था। वही 2022 में भी इस लक्ष्य को पूरा किया जा रहा है। खुले बाजार में बल्ब की कीमत 100 रुपये के करीब आएगी।
नई दिल्ली। बजट पूर्व बैठक में शामिल होने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल दिल्ली के मानेक शॉ सेन्टर पहुंचे। जहाँ बजट 2023 को लेकर वित्त मंत्री से अहम मुद्दों पर चर्चा शुरू है। इस दौरान बजट पूर्व बैठक में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से एनपीएस की 17240 करोड़ रुपये की राशि लौटाने को कहा। उन्होंने कहा कि राज्य का हिस्सा अलग से पेंशन फंड में जमा होगा।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने 2023-24 के बजट पूर्व चर्चा को लेकर नई दिल्ली में चल रही राज्यों के वित्त मंत्रियों की बैठक में केंद्र से की माँग। बैठक नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर में चल रही है। केन्द्र सरकार द्वारा ऐसे अनेक राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान दिया जा रहा है, जो विगत कई वर्षों से लगातार बड़े राजस्व घाटे में चल रहे हैं, जबकि छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के प्रारंभ से ही बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं कड़े वित्तीय अनुशासन के फलस्वरूप केवल 4 वर्षों को छोड़कर लगातार राजस्व आधिक्य की स्थिति में रहा है। हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ जैसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों को प्रोत्साहन अनुदान दिया जाये, ताकि अन्य राज्य भी वित्तीय अनुशासन हेतु प्रेरित हो सकें।
कोविड-19 आपदा से प्रभावित 2 वित्तीय वर्षो 2019-20 एवं 2020-21 में केन्द्र सरकार से अपेक्षित आर्थिक सहायता प्राप्त नहीं होने के कारण राजस्व घाटे के उपरांत छत्तीसगढ़ में वर्ष 2021-22 के दौरान बेहतर वित्तीय प्रबंधन एवं कड़े वित्तीय अनुशासन के फलस्वरूप 4,642 करोड़ का राजस्व आधिक्य रहा है। राज्य ने गत वर्ष मात्र 1,243 करोड़ का शुद्ध ऋण लिया था तथा इस वर्ष भी राज्य द्वारा अभी तक कोई ऋण नहीं लिया गया है। हमारी मांग है कि छत्तीसगढ़ जैसे बेहतर वित्तीय प्रबंधन वाले राज्यों को प्रोत्साहन अनुदान दिया जाये, ताकि अन्य राज्य भी वित्तीय अनुशासन हेतु प्रेरित हो सकें।
गत वर्ष राज्य द्वारा जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान की व्यवस्था को जून 2022 के पश्चात् आगामी 05 वर्षों के लिये और जारी रखे जाने का अनुरोध किया गया था, किन्तु केन्द्र द्वारा इस समयावधि में वृद्धि नहीं की गई है। इससे राज्य को इस वित्तीय वर्ष में लगभग 4,500 करोड़ की राजस्व में कमी अनुमानित है। वित्तीय वर्ष 2022-23 की प्रथम तिमाही (अप्रैल-जून, 2022) की जीएसटी क्षतिपूर्ति राशि रूपये 1,875 करोड़ का प्रस्ताव केन्द्र सरकार को प्रेषित किया गया है, किन्तु आज दिनांक तक क्षतिपूर्ति की राशि अप्राप्त है। अतः उक्त क्षतिपूर्ति की राशि तत्काल राज्य को प्रदाय की जाये ।
नई दिल्ली। पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक इलाके के भगीरथ पैलेस की इलेक्ट्रॉनिक मार्केट में गुरूवार रात भीषण आग लग गई। रात 9.19 बजे फायर ब्रिगेड की आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद शुरुआत में 18 फायर टेंडर भेजे गए। लेकिन, जब स्थिति कंट्रोल में नहीं आई तो मौके पर अन्य टेंडर और टीमें भेजी गईं। यहां 40 दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
जानकारों का कहना है कि रास्ते संकरे होने से आग पर काबू पाने में परेशानी हो रही है। दमकल की 40 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग आग बुझाने के लिए रिमोट कंट्रोल से चलने वाली अग्निशमन मशीन का इस्तेमाल कर रहा है। मौके पर देर रात पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन भी पहुंचे। उन्होंने बताया था कि चांदनी चौक में आग लगने वाली मुख्य इमारत धीरे-धीरे गिर रही है। दो मंजिलें पूरी तरह से डैमेज हो गई हैं। दमकल की गाड़ियां और पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है। आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
भगीरथ पैलेस मार्केट में आग बुझाने का काम शुक्रवार सुबह भी जारी है। काफी हद तक आग काबू में आ चुकी है मगर कुछ दुकानें अब भी धधक रही हैं।
राजस्थान। बाड़मेर जिले में 20 साल की मूक-बधिर दलित युवती के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला आया है। पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। घटना धोरीमन्ना थाना क्षेत्र की है।
जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम करीब 7 बजे युवती पास ही के खेत में बकरियां चरा रही थी। इस दौरान बोलेरो सवार बदमाश आए, जिन्होंने दलित युवती के साथ दुष्कर्म किया। ग्रामीणों को आता देख सभी मौके से भाग खड़े हुए। इसके बाद युवती को धोरीमन्ना के अस्पताल ले गए। साथ ही पुलिस को घटना की सूचना दी।
एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश
घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने धोरीमन्ना अस्पताल पहुंचकर पीड़िता और उसके परिजनों से जानकारी ली। साथ ही एसएचओ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया गया है। पुलिस के अनुसार युवती के मूक-बधिर होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पा रही है।
China : चीन के उरुमकी में एक 21 मंजिला आवासीय बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 9 लोग घायल भी बताए जा रहे हैं।
चीन के शिनजियांग उइगर में बड़ा हादसा हो गया। यहां की राजधानी उरुमकी में एक 21 मंजिला आवासीय इमारत में भीषण आग लग गई। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस दर्दनाक हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, वहीं नौ अन्य घायल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह आग बीती रात गुरुवार को लगी है। वहीं अभी आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर आप अक्सर तरह-तरह के क्विज और गेम्स खेलते होंगे. आज हम आपके लिए एक ऐसा ही गेम लेकर आए हैं, जिसमें आपको तस्वीर में छिपा एक चूहा ढूंढना है. चूहा ठीक आपकी नजरों के सामने ही है, फिर भी बड़े-बड़े लोग उसे ढूंढने में फेल हो गए।
क्या है तस्वीर
आप इस तस्वीर में देखेंगे कि कमरे में एक माता-पिता और बच्ची मौजूद है. जिसमें आदमी सोफे पर बैठे हुए अखबार पढ़ रहा है और महिला उसके सामने कुर्सी पर बैठी है. दोनों के बीच में मेज है और छोटी बच्ची फर्श पर बैठी हुई खेल रही है. लेकिन इस तस्वीर में दो बिल्लियां भी है. क्या आप इन्हें देख पा रहे हैं ? ये दो बिल्लियां आपके सामने हैं लेकिन ज्यादातर लोग इन्हें आसानी से नहीं देख पाते.लेकिन अगर आप इन दो बिल्लियों को देख प रहे हैं तो आप वाकई मास्टरमाइंड हैं. लेकिन अगर आप इन्हें नहीं ढूंढ पा रहे हैं तो हम आपको बता देते हैं.

इस तस्वीर में एक काली और एक सफेद रंग बिल्ली है. लेकिन ये रंग में इस तरह मिल गई हैं कि इन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा है. सफेद रंग की बल्ली लेडी की गोद में बैठी है और काली बिल्ली आदमी के पैरों के नीचे है. अब आपको दोनों बिल्लियां मिल गई होंगी.
Bank Closed In December: कुछ ही दिनों बाद दिसंबर माह की शुरुआत हो जाएगी। ऐसे में अगर बैंक से जुड़ा आपका कोई भी काम पेंडिंग है, तो उसे फटाफट निपटा लीजिये क्योंकि दिसंबर में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर में अगर दिसंबर महीने पर नजर डालें तो 3,12,19,24,26,26,29,30,31 को छुट्टी रहेगी. ध्यान रहे ये छुट्टियां अलग-अलग राज्यों और शहरों के लिए अलग-अलग होंगी.
वहीं, 4,10,11,24,25 दिसंबर को दूसरे और चौथे शनिवार और रविवार की साप्ताहिक छुट्टी है. बता दें, कि बैंकों में होने वाली छुट्टियां राज्यों और शहरों में अलग-अलग होती हैं. दरअसल, बैंक छुट्टियां विभिन्न राज्यों में मनाए जाने त्योहारों पर निर्भर करती हैं. हालांकि इस दौरान भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप बैकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन घर बैठे कर सकते हैं.ये सर्विस 24 घंटे चालू रहेगी.
कब कौन सी है छुट्टी-
3 दिसंबर – सेंट फ्रांसिस जेवियर का पर्व पणजी (गोआ) में बैंक बंद रहेंगे
4 दिसंबर – साप्ताहिक अवकाश
10 दिसंबर – दूसरा शनिवार (साप्ताहिक अवकाश, सभी जगह)
11 दिसंबर – ( रविवार साप्ताहिक अवकाश सभी जगह)
12 दिसंबर (पा-तोगन नेंगमिंजा संगमा शिलांग में अवकाश)
18 दिसंबर – रविवार (साप्ताहिक अवकाश सभी जगह)
19 दिसंबर – गोआ लिब्रेशन डे (पणजी, गोआ)
24 दिसंबर – क्रिसमस पर्व ( शिलांग)
25 दिसंबर – रविवार/क्रिसमस पर्व (अवकाश, सभी जगह)
26 दिसंबर – क्रिसमस सेलिब्रेशन/लोसूंग/नामसूंग एजावल, गंगटोक, शिलांग
29 दिसंबर – गुरु गोविंद सिंह जी का जन्मदिवस (चंडीगढ़)
30 दिसंबर -यू कियांग नांगबाह (शिलांग)
31 दिसंबर न्यू ईयर ईव एजावल
भोपाल। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा लगातार जारी है. आज यात्रा का 79वां दिन है. सुबह खरगोन से राहुल और प्रियंका गांधी पदयात्रा पर निकले। बता दें कि कल कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर एक और तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि जब पूरा देश अंग्रेजों के खिलाफ लड़ रहा था, दक्षिणपंथी अंग्रेजों का समर्थन कर रहे थे। राहुल गांधी ने राज्य में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे दिन मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में आदिवासियों की एक बड़ी सभा को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की।
कर्नाटक। बीते सप्ताह बेंगलुरु में एक शख्स का शव जेपी नगर इलाके में सड़क के किनारे मिला था. 67 वर्षीय शख्स की मौत को लेकर अब पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस का कहना है कि 17 नवंबर को जिस शख्स का शव मिला था, उसकी मौत का राज सामने आ गया है. पुलिस ने कहा कि 67 साल के कारोबारी की सेक्स के दौरान एपिलेप्टिक (मिर्गी) अटैक यानी ब्रेन स्ट्रोक के चलते मौत हो गई थी. इसके बाद उसकी गर्लफ्रेंड और उसके पति ने कारोबारी की लाश को ठिकाने लगाते हुए एक प्लास्टिक बैग में भऱकर सड़क पर फेंक दिया था. पुलिस ने कारोबारी की फोन कॉल की जांच के आधार पर यह खुलासा किया है.
इसके बाद शाम को बुजुर्ग के घर न लौटने पर बेटे-बहू ने उनसे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनका मोबाइल नंबर स्विच ऑफ मिला. देर रात तक उनका घर पर इंतजार होता रहा. आखिरकार बेटे ने सुब्रमण्य नगर थाने जाकर अपने बुजुर्ग पिता की गुमशुदगी दर्ज कराई. उधर, दूसरे दिन यानी 17 नवंबर को जेपी नगर 6 फेज के पास पुलिस को एक शव मिला. शव संदिग्ध हालत में प्लास्टिक कवर और बेडशीट में लिपटा हुआ था. पड़ताल करने पर शव की शिनाख्त गुमशुदा बाला सुब्रमण्यन के रूप में हुई. परिवार को भी मौके पर बुलाकर मृतक की पहचान कराई गई. फिर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पीएम रिपोर्ट में पता चला कि दिल का दौरा पड़ने से बुजुर्ग की मौत हुई है.
LIC Policy: भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी (LIC) भारत की सबसे बड़ी सरकारी बीमा कंपनी है. LIC की ओर से समय समय पर कई तरह के लाइफ इंश्योरेंस प्लान उपबल्ध करवाई जाती है. हालांकि, कुछ कारणों से कई बार ऐसा भी होता है कंपनी अपने प्लान को वापस ले लेती है. अब खबर है कि एलआईसी ने अपने मशहूर प्लान को बंद कर दिया है।
अब एलआईसी ने ऐसा क्यों किया इस बात की कोई जानकारी नहीं है लेकिन कंपनियां अक्सर नए प्लान लाने की वजह से पुराने प्लान्स को बंद करती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि मौजूदा प्लान में कुछ नए फीचर को जोड़ कर निवेशकों के सामने पेश किया जाता है. हालांकि ऐसी खबर मिली है कि LIC रि-इंश्योरेंस रेट में बढ़ोतरी के कारण यह फैसला लिया गया है.
जानिए इस प्लान के बारे में डिटेल
पॉलिसी खरीद चुके लोग क्या करें?
नई दिल्ली। PM Kisan Yojana Refund : हालांकि राज्य सरकारें अपने-अपने राज्यों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं, ताकि राज्य की जनता को इसका लाभ मिल सके. लेकिन इसके अलावा केंद्र सरकार देशवासियों के लिए कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं भी चलाती है। इसमें लगभग हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजनाएं हैं।
PM Kisan Yojana Refund : उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना किसानों के लिए चलाई जाती है। इस योजना के तहत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये यानि कुल 6 हजार रुपये सालाना का भुगतान किया जाता है। वहीं कई लोग इस प्रोजेक्ट का गलत तरीके से फायदा उठा रहे हैं।
PM Kisan Yojana Refund :यही कारण है कि सरकार धोखाधड़ी पर नकेल कस रही है, और गलत तरीके से फायदा उठाने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। यही कारण है कि आपके लिए यह जांचना महत्वपूर्ण है कि आपको किश्तों का भुगतान भी नहीं करना है। तो आइए जानते हैं कि आप इसे कैसे चेक कर सकते हैं।
- यदि आप जानना चाहते हैं कि क्या आपको योजना की किस्त का भी रिफंड तो नहीं करने, तो आपको आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
- यहां जाने पर आपको सबसे नीचे दाईं ओर ‘Refed online’ का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें। फिर आपके सामने दो विकल्प होंगे।
- पहले विकल्प में आपको इस पर क्लिक करना होगा कि आप कब स्कीम रिफंड करेंगे। फिर आपको अपना आधार नंबर, मोबाइल नंबर या बैंक खाता नंबर दर्ज करना होगा।
- इसके बाद आपको स्क्रीन पर दिए गए टेक्स्ट को एंटर करना है और गाइड डेटा पर क्लिक करना है। फिर अगर आपको स्क्रीन पर ‘You are not eligible for any refund Amount‘ संदेश मिलता है, तो इसका मतलब है कि आप योजना के लिए पात्र हैं। लेकिन यदि धनवापसी राशि यहां दिखाई गई है, तो इसका मतलब है कि आपको यह राशि वापस करनी होगी क्योंकि आप अपात्र हैं।
नई दिल्ली : Indian Railways : पश्चिम मध्य रेलवे ने 2521 अप्रेंटिस पदों पर सीधी भर्ती निकली है। जिसमें 10th Pass + Trade Certificate, अभ्यर्थी 17 दिसंबर तक अप्रेंटिस के पदों पर आवेदन जमा कर सकते है।
Indian Railways : आयु सीमा (Age Range)
उम्मीदवार की अधिकतम आयु 24 वर्ष के अंदर होनी चाहिए। इस सरकारी नौकरी में मेरिट लिस्ट के अनुसार कैंडिडेट का सिलेक्शन किया जायेगा।
Indian Railways : वेतन (salary)
वेतनमान नियमानुसार रहेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन (Online) आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फीस Gen/OBC/EWS: 100/- & SC/ST/PWD/Women: 0/- है।
Ration Card : राशन कार्डधारकों के लिए जरूरी खबर है. अगर आप भी राशन कार्डहोल्डर (Ration Cardholder) हैं तो जल्द ही आपका कार्ड भी रद्द (Ration card cencellation) होने वाला है. केंद्र सरकार की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, देशभर में लाखों लोगों के राशन कार्ड को कैंसिल किया जाएगा. अब देश के लाखों लोगों को फ्री राशन की सुविधा नहीं मिलेगी.
10 लाख कार्ड होंगे रद्द
सरकार ने बताया है कि देश में करीब 10 लाख लोग फर्जी तरीके से फ्री राशन वाली सुविधा का फायदा ले रहे हैं. इन सभी लोगों के राशन कार्ड को कैंसिल कर दिया जाएगा. करीब 10 लाख लोगों के राशन कार्ड को चिन्हित किया गया है. इन कार्ड को जल्द ही रद्द कर दिया जाएगा. सरकार ने इसकी लिस्ट तैयार कर ली है.
आपको बता दें जिन भी लोगों का कार्ड फर्जी मिला है उन लोगों से सरकार की तरफ से वसूली भी की जाएगी. देशभर में इस समय करीब 80 करोड़ लोग फ्री राशन वाली सुविधा का फायदा ले रहे हैं. अपात्र राशन कार्ड धारकों को फ्री गेहूं, चावल और चने नहीं मिलेगा.
डीलर के पास भेजी जाएगी लिस्ट
सरकार ने बताया है कि जो भी अपात्र लोग हैं उनकी पूरी लिस्ट डीलर के पास भेज दी जाएगी. इसके बाद में डीलर इन लोगों को राशन नहीं देंगे. डीलर नाम चिंहित कर ऐसे कार्ड धारकों की रिपोर्ट जिला मुख्यालयों को भेजेंगे. जिसके बाद इनके कार्ड रद्द कर दिये जाएंगे.
किन लोगों के कार्ड होंगे कैंसिल
NFSA से मिली जानकारी के मुताबिक, जो भी कार्ड धारक इनकम टैक्स भरते हैं या फिर जिनके पास में 10 बीघा से ज्यादा जमीन है उन लोगों के नाम लिस्ट से काट दिए जाएंगे. ऐसे लोगों को फ्री राशन नहीं मिलेगा. वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो फ्री राशन लेकर व्यापार करते हैं. ऐसे लोगों को भी चिंहित किया है. इन लोगों के कार्ड को भी कैंसिल किया जाएगा.
उत्तर प्रदेश। संभल जिले में बदमाशों ने गनपॉइंट पर सर्राफा व्यापारी से 70 हजार कैश समेत 12 लाख के जेवरात लूट लिए। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस बदमाशों को तलाश रही है।
मामला बनिया ठेर थाना इलाके के गुमथल गांव का का है। सर्राफा व्यापारी दीपक रस्तोगी बुधवार की देर शाम गुमथल गांव में अपनी सर्राफ की दुकान बंद कर बाइक से अपने घर चंदौसी आ रहा था। दीपक कुछ दूर ही निकले थे कि बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने अचानक उनके सामने अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। बाइक रोकने के बाद बदमाशों ने व्यापरी की कनपटी से तमंचा सटा कर जान से मारने की धमकी दी। व्यापारी से 70,000 रुपये कैश और लगभग 12 लाख की कीमत के सोने-चांदी के जेवरात से भरा थैला, मोबाइल फोन और जेब में रखा पर्स लूट लिया।
लूटपाट के बाद बदमाश व्यापारी को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। व्यापारी ने वापस गुमथल गांव पहुंचकर किसी ग्रामीण के फोन से पुलिस को अपने साथ हुई लूटपाट की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
























