नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, रेलवे इंजीनियर समेत 4 की मौत

कार ने ट्रक को पीछे से मारी टक्कर, रेलवे इंजीनियर समेत 4 की मौत

 मध्यप्रदेश बैतूल में नेशनल हाइवे 47 पर भीषण हादसे में रेलवे के सेक्शन इंजीनियर सहित चार की मौत हो गई। हाइवे पर चलते ट्रक के पीछे से कार घुसने से यह हादसा हुआ। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

हादसा बैतूल जिले के मुलताई थाना क्षेत्र में एनएच 47 पर हुआ। रेलवे के सेक्शन इंजीनियर संजीव कांत भगत और ट्रैक मैन राजकुमार सिसोदिया कार में बैतूल से नागपुर जा रहे थे। उनके साथ दो महिलाएं भी थी। कार ओवरटेक करते समय भिलाई गांव के पास एक ट्रक के पीछे घुस गई। इससे कार के परखच्चे उड़ गए। घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। एक की हालत गंभीर थी, उसे नागपुर रैफर किया गया था। इलाज के दौरान वहां उसकी मौत हो गई। मरने वालों में दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं।

पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक समेत बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी जख्मी

पुल से 30 फीट नीचे गिरी कार, भाजपा विधायक समेत बॉडीगार्ड और ड्राइवर भी जख्मी

 महाराष्ट्र। सतारा जिले में फलटन के पास भारतीय जनता पार्टी के विधायक जयकुमार गोरे की कार एक पुल से नीचे गिर जाने के कारण वह घायल हो गए। घटना सुबह शनिवार सुबह की है। हादसे में घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

कार में जयकुमार गोरे के अलावा उनके बॉडीगार्ड, ड्राइवर एवं एक अन्य भी सवार था और इस दुर्घटना में वे तीनों भी घायल हो गये। घटना शनिवार सुबह की है। कहा जा रहा है कि चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया, जिसके कारण कार लोनंद-फलटन मार्ग पर पुल से करीब 30 फुट नीचे नीचे गिर गई। हादसे में विधायक गोरे और तीन अन्य घायल हो गए। गोरे को पुणे के रूबी हॉल क्लिनिक में भर्ती कराया गया जबकि अन्य घायलों का दूसरे अस्पतालों में इलाज चल रहा है।

गोरे सतारा जिले में मान विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं। जयकुमार गोरे के फेसबुक अकाउंट से जानकरी दी गई कि विधायक जयकुमार गोरे (भाऊ) की कार फलटन में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्हें सुरक्षित बचा लिया गया। अब उनका स्वास्थ्य ठीक है। कार में सवार अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं। सभी का स्वास्थ्य अच्छा है। फिलहाल पुणे के रूबी हॉल में इलाज चल रहा है और सांसद रंजीत सिंह नाइक निंबालकर और उनका परिवार उनके साथ है।

तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का कत्ल, सात माह बाद खुला राज

तीन माह की गर्भवती लिव इन पार्टनर का कत्ल, सात माह बाद खुला राज

 उत्तरप्रदेश। गाजियाबाद की इंदिरापुरम पुलिस ने अपनी लिव-इन-पार्टनर की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 7 माह पहले अपनी तीन माह की गर्भवती प्रेमिका को कुल्लू ले जाकर उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी थी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया था।

वसुंधरा के भोपुरा में गाड़ी सर्विस का गैराज चलाने वाले रमन ने अपनी लिव इन पार्टनर दिव्या (35) की कुल्लू ले जाकर कार में चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को पहाड़ी से नीचे फेंक दिया। दूसरी प्रेमिका के साथ रहने के लिए ही उसने शादी के 15 दिन बाद ही तीन माह की गर्भवती दिव्या की जान ली। दिव्या और उसकी दो साल की बेटी भी है।

पुलिस और दिव्या के परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने न केवल इंदिरापुरम थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई बल्कि सात महीने तक उसे तलाश करने का नाटक भी करता रहा। पुलिस का कहना है कि उसके बदलते बयानों से दिव्या की मां बिट्टो को शक होने पर उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो उसकी साजिश से पर्दा उठ गया।

रमन एक साथ दो युवतियों के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था। दिव्या के साथ वसुंधरा के सेक्टर पांच में किराए के फ्लैट में और दूसरी के साथ दूसरी जगह। दिव्या को जब पता चला कि उसने दूसरी के साथ शादी कर ली है, तो उसने विरोध करना शुरू कर दिया। दोनों में झगड़ा होने लगा। इस पर उसने साजिश के तहत दिव्या से शिमला चलने के लिए कहा। वह दिव्या और दो साल की बेटी को लेकर कार से शिमला के लिए गया।

रमन शिमला से कुमारसेन थाना क्षेत्र के कुल्लू ले गया था। वहां हत्या कर अगले दिन ही घर लौट आया था और इंदिरापुरम थाने में दिव्या की गुमशुदगी की तहरीर दी। इंदिरापुरम पुलिस ने रमन की कार भी बरामद कर उसे सीज कर दिया। शनिवार को कुमारसेन थाना पुलिस इंदिरापुरम थाने पहुंचेगी और मामले की अग्रिम कार्रवाई के लिए आरोपी को अपने कब्जे में लेगी।

पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, गुप्त तहखाना से निकली 26 लड़कियां, जिस्म के 4 सौदागर गिरफ्तार…

पुलिस ने सैक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, गुप्त तहखाना से निकली 26 लड़कियां, जिस्म के 4 सौदागर गिरफ्तार…

 मुंबई।  पुलिस ने एक और सेक्‍स रैकेट का भंडाफोड़ दिया है. पुल‍िस ने एक घर में विशेष रूप से बनाए गए तहखाने में रखी गई 26 महिलाओं को मुक्त कराया है. जहां से देह व्यापार गिरोह संचालित किया जा रहा था. मामल में 3 महिला समेत एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारी के अनुसार, मुंबई पुलिस की समाज सेवा शाखा (एसएसबी) ने भरोसेमंद सूचना के आधार पर मंगलवार को लेमिंगटन रोड इलाके स्थित एक इमारत में नकली ग्राहकों को भेजने के बाद छापा मारा. अधिकारी ने बताया कि छापे के दौरान तीन महिलाओं सहित चार व्यक्तियों को पकड़ायें है. जो कथित रूप से गिरोह चलाने में लिप्त थे, लेकिन उनके दस साथी मौके से फरार हो गए.

उन्होंने कहा कि परिसर की गहन तलाशी के बाद, पुलिस को वहां एक विशेष रूप से बनाया गया तहखाना मिला, जहां 26 महिलाओं को रखा गया था. अधिकारी ने कहा कि छुड़ाए जाने के बाद अलग-अलग राज्यों की रहने वाली महिलाओं ने पुलिस को बताया कि उन्हें जबरन देह व्यापार में धकेला गया. एसएसबी ने बाद में गिरफ्तार किए गए लोगों और बचाई गई महिलाओं को आगे की जांच के लिए डीबी मार्ग पुलिस थाने को सौंप दिया. उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

Accident Breaking : बड़ा हादसा, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

Accident Breaking : बड़ा हादसा, दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार 40 फुट गहरी खाई में गिरी, 8 की दर्दनाक मौत

 सबरीमाला से लौट रहे आठ श्रद्धालुओं की शुक्रवार को थेनी जिले के कुमिली माउंटेन पास( mountain) पर एक कार के 40 फुट गहरे गड्ढे में गिरने से मौत हो गई।वाहन में सवार सभी यात्री थेनी-एंडिपेट्टी के रहने वाले थे।

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को बचाने के लिए केरल और तमिलनाडु( tamilnadu) के पुलिसकर्मियों ( police)को सेवा में लगाया गया. पुलिस ने बताया कि वाहन में सवार 10 यात्रियों( passenger ) में से सात की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य यात्री की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई. बाकी दो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर

मौजूदा समय में, हजारों तीर्थयात्री प्रतिदिन केरल में भगवान सबरीमाला मंदिर में दर्शन कर रहे हैं। सबरीमाला मंदिर वार्षिक मंडलम-मकरविलक्कू तीर्थयात्रा के मौसम के साथ अपने चरम समय पर है. पीक सीजन के दौरान हर साल सबरीमाला में 10 से 15 मिलियन दर्शन होते हैं।

Corona : दुनिया में तबाही लेकर लौटा कोरोना, 24 घंटे में 3.7 करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

Corona : दुनिया में तबाही लेकर लौटा कोरोना, 24 घंटे में 3.7 करोड़ लोग हो सकते हैं संक्रमित

 ब्लूमबर्ग ने चीन की नेशनल हेल्थ कमीशन के हवाले से बताया है कि मंगलवार को यहां एक दिन में 3 करोड़ 70 लाख केसेस सामने आए थे।

आपको बता दे सरकारी आंकड़ों में इस दिन सिर्फ 3 हजार केस ही बताए गए। रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने के शुरुआती 20 दिनों में 24 करोड़ 80 लाख लोग संक्रमित हो चुके हैं। इसके पहले जनवरी में एक दिन में 40 लाख कोरोना मरीज मिले थे।

बीजिंग के सबसे बड़े श्मशान में 24 घंटे अंतिम संस्कार

चीन में शवों को कंटेनर में स्टोर किया जा रहा है। बीजिंग के सबसे बड़े श्मशान में 24 घंटे अंतिम संस्कार हो रहे हैं। लोग गाड़ियों में शवों को लेकर श्मशानों के बाहर लंबी कतारों में खड़े हैं।

Loan Fraud Case : CBI की बड़ी कार्रवाई, ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO अरेस्ट

Loan Fraud Case : CBI की बड़ी कार्रवाई, ICICI बैंक की पूर्व MD और CEO अरेस्ट

 ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर और उनके पति दीपक कोचर को CBI ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।रिपोर्ट में अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि कोचर परिवार को एजेंसी हेडक्वार्टर बुलाया गया था और पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। CBI ने आरोप लगाया कि वे अपने जवाबों में टालमटोल कर रहे थे और जांच में सहयोग नहीं कर रहे थे।

2016 में शुरू हुई थी मामले की जांच

इस मामले की जांच 2016 में शुरू हुई थी जब दोनों फर्मों, वीडियोकॉन ग्रुप और ICICI बैंक में एक निवेशक अरविंद गुप्ता ने लोन अनियमितताओं के बारे में चिंता जताई थी। गुप्ता ने RBI और यहां तक ​​कि प्रधानमंत्री को इस बारे में लिखा था, लेकिन उनकी शिकायत पर उस समय कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Breaking News : चिमनी में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोग मलबे में दबे

Breaking News : चिमनी में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, 25 से अधिक लोग मलबे में दबे

 बिहार के मोतिहारी में आज शाम एक ईंट-भट्‌ठे की चिमनी में ब्लास्ट हो गया। चिमनी का ऊपरी हिस्सा टूटकर वहां काम कर रहे मजदूरों पर गिर गया। मलबे में 25 लोग दब गए।

घटना रामगढ़वा थाना क्षेत्र के चंपापुर गांव के पास की है।शुक्रवार शाम अचानक से चिमनी( chimni) का ऊपरी हिस्सा फट कर गिर गया। जैसे ही बामा टूट कर गिरा वैसे ही वहां भगदड़ मच गया, आनन फानन में लोगों को रक्सौल एसआरपी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां 5 लोगों की मौत( death) हो गई।

BIG NEWS : सभी प्राइवेट स्कूलों को लेकर गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना अनिवार्य, इन बच्चों को स्कूल ना भेजने की अपील

BIG NEWS : सभी प्राइवेट स्कूलों को लेकर गाइडलाइन जारी, मास्क लगाना अनिवार्य, इन बच्चों को स्कूल ना भेजने की अपील

 BIG NEWS : कोरोनावायरस के नए वेरिएंट को देखते हुए लोगों ने सतर्कता बरतना शुरू कर दिया है। गुजरात के राजकोट में प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लिया है। शहर के सभी प्राइवेट स्कूलों को लेकर एक गाइडलाइन जारी की गई है, जिसमें बच्चों को स्कूल में मास्क लगाकर आना अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही बच्चों को सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में स्कूल ना भेजने की अपील की है।

बता दें कि देश में BF.7 सब-वेरिएंट के अब तक 5 केस पाए गए हैं. इनमें से तीन मामले गुजरात और दो केस ओडिशा के हैं. गुजरात में संक्रमित पाए गए मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और होम आइसोलेशन में हैं. राजकोट के प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने अभिभावकों से भी कहा है कि अगर बच्चे को बुखार या सर्दी-जुकाम के लक्षण हैं तो उसे स्कूल ना भेजें और आइसोलेशन में रखें. स्वस्थ होने के बाद ही स्कूल में भेजा जाए. बता दें कि ये फैसला राजकोट स्कूल एसोसिएशन का है. हालांकि अभी तक सरकार की ओर से ऐसी कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है. एसोसिएशन का कहना है कि कोरोना के बढ़ते केसों के चलते एहतियात बरतना शुरू कर दिया है. बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लिया है।

Ajab-Gajab : 50 साल के टीचर के प्यार में पागल हुई 20 साल की स्टूडेंट, मंदिर में रचाई शादी, देखें फोटो…

Ajab-Gajab : 50 साल के टीचर के प्यार में पागल हुई 20 साल की स्टूडेंट, मंदिर में रचाई शादी, देखें फोटो…

 रोसड़ा । बिहार के समस्तीपुर में 50 साल के एक टीचर (teacher) ने 20 साल की अपनी ही छात्रा (Student) से शादी (wedding) रचा ली जिसके बाद लोगों को जूली-मटुकनाथ की लव स्टोरी (love story) याद आ गई. 2006 में बिहार की राजधानी पटना में जूली-मुटकनाथ की लव स्टोरी ने खूब हंगामा बरपाया था और अब इस टीचर की शादी सुर्खियों में हैं.

समस्तीपुर मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर रोसड़ा में संगीत कुमार नाम के इंग्लिश टीचर ने 20 साल की छात्रा से शादी कर ली है. 50 साल के संगीत कुमार आधी उम्र से भी कम अपनी छात्रा श्वेता कुमारी को दिल दे बैठे थे. दोनों के बीच प्यार ऐसा परवान चढ़ा की मंदिर में जाकर शादी रचा ली.

बताया जा रहा है कि 20 साल की श्वेता अपने घर से करीब 800 मीटर की दूरी पर इंग्लिश टीचर संगीत कुमार के यहां पढ़ने जाती थी. इसी दौरान उसे अपने टीचर से प्यार हो गया और बाद में शिक्षक भी उसे पसंद करने लगे. शिक्षक संगीत कुमार की पत्नी का देहांत काफी पहले हो चुका था और उसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नहीं की थी. अब यह शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.

शिक्षक और छात्रा की शादी को जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे हैं. इस पर अभी तक छात्रा के परिजनों का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है.

अपहरण कर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

अपहरण कर 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म, महिला आयोग ने पुलिस को जारी किया नोटिस

 नई दिल्ली। देश की राजधानी से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां भलस्वा डेयरी इलाके में 5 साल की बच्ची को अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। अब मामले में दिल्ली महिला आयोग ने मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। इस संबंध में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शुक्रवार सुबह एक ट्वीट किया।

स्वाति मालीवाल ने लिखा कि 5 साल की बच्ची का दिल्ली में रेप किया गया है। उसको भलस्वा डेरी में घर के सामने से उठा के ले गए और बच्ची झील के पास पायी गयी। अभी अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई है। मेरी टीम उसके साथ है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस इशू किया है और मांग की है कि अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।

 

बता दें कि उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में बुधवार शाम को 5 साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी तभी से लापता हो गई। लड़की के माता-पिता ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुरुवार सुबह करीब 7 बजे बच्ची एक पार्क के पास पड़ी मिली था। उसके प्राइवेट पार्ट से ब्लीडिंग हो रही थी। लड़की को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने कहा कि उसके साथ यौन उत्पीड़न किया गया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी फरार है। बच्ची के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर गुरुवार की शाम सड़क जाम कर दिया और विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने अपहरण की प्राथमिकी में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम के अलावा बलात्कार से संबंधित आईपीसी की अन्य धाराओं को जोड़ा है।

बहुओं ने सास के शव को दिया कंधा, भरे-पूरे परिवार की बुजुर्ग की ऐसी निकली अंतिम यात्रा, जानिए क्या थी वजह

बहुओं ने सास के शव को दिया कंधा, भरे-पूरे परिवार की बुजुर्ग की ऐसी निकली अंतिम यात्रा, जानिए क्या थी वजह

 सोनीपत। सोनीपत में कुछ ऐसा देखने को मिला जिसकी सब तरफ चर्चा हो रही है। सोनीपत के बौद्ध विहार में 105 वर्षीय फूलपती को उसकी पुत्रवधुओं ने कंधा दिया है। फूलपती के पांच बेटे, तीन बेटियां, नौ पोते व नौ पोतियां हैं लेकिन उनकी अंतिम इच्छा को पूरा करने पुत्रवधुओं ने कंधा दिया।

बताया गया कि बौद्ध विहार की रहने वाली फूलपती पांच साल से बेड पर थी तब पुत्रवधुएं ही फूलपती की सेवा कर रही थीं। इसी से खुश होकर फूलपती की अंतिम इच्छा थी कि जब बहुएं हर पल साथ रही और पूरी सेवा की तो मेरी अंतिम रस्में भी बहुएं भी करेंगी। फूलपती की अंतिम इच्छा को बेटों व पुत्रवधुओं ने स्वीकार किया और पुत्रवधू शकुंतला (51) और बबीता (40) ने फूलपती को कंधा देकर सभी रस्में निभाई। मुरथल रोड स्थित बौद्ध विहार कालोनी निवासी फूलपती के दो बेटे हरियाणा सरकार व दो बेटे केंद्र सरकार में अधिकारी रहे हैं, जबकि छोटा बेटा खेती संभालता है।

बुधवार देर रात फुलपती ने घर पर ही अंतिम सांस ली। हरियाणा रोडवेज में मुख्य निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त उनके मझले बेटे रोहतास कुमार ने अपनी माता की अंतिम इच्छा को पूरा करते हुए बहुओं के कंधों पर अर्थी रखते हुए समाज में एक नई पहल की शुरुआत की। सेक्टर-15 श्मशान घाट में फूलपती को मुखाग्नि दी गई।

BIG BREAKING : नए साल के जश्न पर छाया कोरोना का साया ! केंद्र ने राज्यों को दिए ये अहम निर्देश

BIG BREAKING : नए साल के जश्न पर छाया कोरोना का साया ! केंद्र ने राज्यों को दिए ये अहम निर्देश

  BIG BREAKING : चीन, अमेरिका, दक्षिण कोरिया समेत कई देशों में कोरोना केसों के बढ़ने के साथ अब भारत में भी संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी सिलसिले में शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ स्थिति की समीक्षा के लिए बैठक बुलाई है। इस बीच सूत्रों ने दावा किया है कि स्वास्थ्य मंत्रालय न्यू ईयर और आगामी त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए कोरोना संबंधी नई एडवायजरी जारी कर सकता है।

त्योहारों और नए साल के जश्न से पहले केंद्र ने दिए अहम निर्देश

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को आने वाले त्योहारों और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए ‘टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट एंड वैक्सीनेशन’ और मास्क पहनने एवं सोशल डिस्टेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने राज्यों को सतर्क रहने और कोविड-19 प्रबंधन के लिए सभी तैयारियां रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्यों को सहयोगात्मक भावना से काम करने की जरूरत है, जैसा कि हमने पिछली बार उछाल के दौरान किया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट-टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार का पालन करना कोविड प्रबंधन के लिए परीक्षित रणनीति बनी हुई है। राज्यों को निगरानी प्रणाली मजबूत करने की सलाह दी गई है। उनसे परीक्षण बढ़ाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

सरकार को कोरोना से नहीं राहुल गांधी से भय: बघेल

छत्तीसगढ़ CM भूपेश बघेल ने कहा कि सबसे ज्यादा कोरोना चीन में हैं, वहां से आने वाले प्लेन को प्रतिबंधित करने की व्यवस्था पहले करनी चाहिए… केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के लिए राहुल गांधी को पत्र लिखा, इससे पता चलता है कि उन्हें कोरोना से नहीं राहुल गांधी से भय है।

मंडाविया ने की अहम बैठक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मंडाविया ने कोविड-19 की स्थिति और तैयारियों पर राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की।

विशेषज्ञों ने दी राहत भरी जानकारी- भारत में कोरोना का खतरा अधिक नहीं

महामारी विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल हम इस वैरिएंट की विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा कर रहे हैं, पर जिस तरह से रिपोर्ट्स में पता चलता है कि  BF.7, ओमिक्रॉन का ही एक सब-वैरिएंट है तो ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इसके कारण ज्यादा गंभीर लक्षण नहीं होंगे, जैसा कि ओमिक्रॉन के पहले के वैरिएंट्स में भी देखा गया है।

देश में सप्ताह-दर-सप्ताह कम हो रहे कोरोना मामले

दुनियाभर में कोरोना के मामलों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में सप्ताह-दर-सप्ताह गिरावट जारी है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट जारी है और 22 दिसंबर को साप्ताहिक संक्रमण दर 0.14 प्रतिशत दर्ज की गई थी।

देश में जिस नेजल वैक्सीन को मंजूरी दी गई है, उसे भारत बायोटेक द्वारा तैयार किया गया है। इसी कंपनी ने कोवाक्सिन का भी निर्माण किया है। भारत बायोटेक द्वारा तैयार यह नेजल वैक्सीन iNCOVACC, कोविड के लिए दुनिया की पहली इंट्रानैसल वैक्सीन भी है। फिलहाल इसे 18 साल से ऊपर के लोगों के इस्तेमाल की मंजूरी मिली है। कई मामलों में यह वैक्सीन अलग है।

BIG BREAKING : देश को एक और क्षति, सिक्किम में जवानों से भरी बस खाई में गिरी,16 जवान शहीद…

BIG BREAKING : देश को एक और क्षति, सिक्किम में जवानों से भरी बस खाई में गिरी,16 जवान शहीद…

 सिक्किम। सिक्किम में बड़ा हादसा हो गया है, बस के खाई में गिरने से सेना के 16 जवान शहीद हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक ये हादसा लाचेन से करीब 15 किलोमीटर दूर जेमा में सुबह करीब 8 बजे हुआ. दरअसल, शुक्रवार की सुबह भारत-चीन सीमा के पास उत्तरी सिक्किम में सेना की गाड़ी सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी. इस हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए. वहीं, 4 जवान घायल हो गए.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, घायलों को उत्तरी बंगाल के एक सैन्य अस्पताल में हवाई मार्ग से ले जाया गया है. दुर्घटना राज्य की राजधानी गंगटोक से लगभग 130 किमी की दूरी पर स्थित लाचेन से लगभग 15 किमी दूर ज़ेमा में सुबह लगभग 8 बजे हुई.

चुंगथांग उप-विभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अरुण थाटल ने बताया कि सेना की गाड़ी 20 लोगों के साथ सीमा पर मौजूद चौकियों की ओर जा रही थी. जेमा पहुंचते ही गाड़ी एक मोड़ पर सड़क से उतर गई और सैकड़ों फीट नीचे गिर खाई में गिर गई.

बेरहमी की हद : पति-पत्नी ने कुत्ते के 9 पिल्लों को तालाब फेंका, पशु प्रेमियों ने दर्ज करवाई शिकायत

बेरहमी की हद : पति-पत्नी ने कुत्ते के 9 पिल्लों को तालाब फेंका, पशु प्रेमियों ने दर्ज करवाई शिकायत

उत्तर प्रदेश  बदायूं में कोतवाली क्षेत्र के गांव बसई में पति-पत्नी ने मिलकर कुत्ते के नौ नवजात पिल्लों को तालाब में फेंककर उनकी जान ले ली। पशुप्रेमी विभोर शर्मा की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों के परिजनों का कहना है कि उनके खिलाफ षडयंत्र के तहत मुकदमा लिखवाया गया है।

विभोर शर्मा ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बसई निवासी सूर्यकांत व उनकी पत्नी अनीता ने नौ नवजात पिल्लों को गांव के एक तालाब में फेंक दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। विभोर के मुताबिक, उन्होंने मौके पर जाकर तालाब से पांच पिल्लों के शवों को बाहर निकाला और कोतवाली ले आए। इसके बाद पुलिस ने मामले को लेकर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया।

इधर, आरोपियों के परिजनों के मुताबिक, उनके खिलाफ गांव के ही एक व्यक्ति ने षड़यंत्र कर उन्हें फंसाया है। गांव में चर्चा है कि आरोपियों के किसी परिजन ने लगभग 15 दिनों पूर्व गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा अपनी गाय को बेरहमी से पीटते हुए वीडियो वायरल कर दिया था। आरोप है कि इसी रंजिश में गाय को पीटने वाले ग्रामीण ने उसके परिवार को फंसाने के लिए यह षडयंत्र रचा है। उनका कहना है कि वह व्यक्ति पिल्लों को तालाब से निकाल रहा है। इंस्पेक्टर विजेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी दंपती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने दर्ज किए 105 मामले, 36 आरोपी गिरफ्तार

चाइल्ड पोर्नोग्राफी के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने दर्ज किए 105 मामले, 36 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की IFSO यूनिट (Intelligence Fusion & Strategic Operations) ने नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) से मिले इनपुट पर गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और पीडोफिलिया नेटवर्क के खिलाफ ऑपरेशन मासूम (MASOOM- Mitigation of Adolescent Sexually Offensive Online Material) चलाया। पूरी दिल्ली में छापेमारी के बाद पुलिस ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी से जुड़े 105 केस दर्ज किए और 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी व्हाट्सएप और अन्य प्लेटफॉर्म के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री (Child Sexual Abuse Material) साझा करते पाए गए।

पुलिस की यह कार्रवाई अमेरिका स्थित एजेंसी नेशनल सेंटर फॉर मिसिंग एंड एक्सप्लॉइटेड चिल्ड्रन (NCMEC) से मिली जानकारी के आधार पर की गई है। NCMEC ने राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं, जो दिल्ली पुलिस के साइबर सेल के साथ समन्वय करता है और सूचना साझा करने में मदद करता है। एनसीईएमसी का फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्मों के साथ भी टाइअप है। यह एजेंसी विभिन्न उपकरणों का उपयोग करके इन सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर शेयर किए जा रहे कॉन्टेंट की निगरानी करती है, और बच्चों से संबंधित किसी भी अश्लील सामग्री के मिलने पर संबंधित सुरक्षा एजेंसियों को अवगत कराती है।

Govt Job News : टाटा मेमोरियल सेंटर में 360 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर सबकुछ

Govt Job News : टाटा मेमोरियल सेंटर में 360 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन की प्रक्रिया से लेकर सबकुछ

टाटा मेमोरियल सेंटर एक ऑटोनॉमस बॉडी है जो डिपार्टमेंट ऑफ एटॉमिक एनर्जी, गवर्नमेंट ऑफ इंडिया द्वारा फंडेड और कंट्रोल की जाती है। टीएमसी ने एलडीसी, अटेंडेंट, नर्स आदि पदों पर भर्ती निकाली है।

वैकेंसी डिटेल्स( vacancy details) 

लोअर डिवीजन क्लर्क – 18 पद

अटेंडेंट – 20 पद

ट्रेड हेल्पर – 70 पद

नर्स – ए – 212 पद

नर्स – बी – 30 पद

नर्स – सी – 55 पद

सैलरी( salary) 

सिलेक्टेड कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार अलग-अलग है। लोअर डिवीजन क्लर्क की सैलरी 18,000 रुपये है।

कैसे करें आवेदन( how to apply) 

 

इन पदों के लिए आवेदन ऑनलाइन( online) होंगे। आवेदन करने के लिए आपको टीएमसी की ऑफिशियल वेबसाइट tmc.gov.in पर जाना होगा।

एजुकेशनल क्वालिफिकेशन( educational qualification) 

  • लोअर डिवीजन क्लर्क : ग्रेजुएट कैंडिडेट जिन्हें एमएस ऑफिस का नॉलेज हो।
  • अटेंडेंट और ट्रेड हेल्पर : एसएससी या समकक्ष पास।

नर्स : नर्सिंग में डिप्लोमा।

COVID एडवाइजरी : विदेश यात्रा से बचें लोग, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क

COVID एडवाइजरी : विदेश यात्रा से बचें लोग, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पहनें मास्क

 नई दिल्ली देश के शीर्ष डॉक्टरों के निकाय, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जनता से अपील की है कि वे तत्काल प्रभाव से कोविड से संबंधित उचित व्यवहार का पालन करें। एक एडवाइजरी में आईएमए (IMA) ने संभावित कोविड के प्रकोप को दूर करने के लिए आवश्यक कदमों को सूचीबद्ध किया है, जिसमें सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना, सामाजिक दूरी बनाए रखना, साबुन और पानी या सैनिटाइज़र से नियमित रूप से हाथ धोना शामिल है।

IMA ने सार्वजनिक समारोहों जैसे विवाह, राजनीतिक या सामाजिक बैठकों और अंतर्राष्ट्रीय यात्रा से बचने की भी सलाह दी। इसने लोगों से बुखार, गले में खराश, खांसी, लूज मोशन आदि जैसे किसी भी लक्षण के मामले में डॉक्टरों से परामर्श करने और जल्द से जल्द एहतियाती खुराक सहित कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है।

 

कहा गया है, “विभिन्न देशों में COVID मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने जनता को तत्काल प्रभाव से COVID उचित व्यवहार का पालन करने के लिए अलर्ट और अपील की है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, दक्षिण कोरिया, फ्रांस और ब्राजील जैसे प्रमुख देशों में लगभग 5.37 लाख नए मामले सामने आए हैं। भारत ने पिछले 24 घंटों में 145 नए मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से चार मामले चीन के नए संस्करण BF.7 हैं।”

 

एडवाइजरी में सरकार से अपील की गई है कि वह संबंधित मंत्रालयों और विभागों को आपातकालीन दवाएं, ऑक्सीजन आपूर्ति और एम्बुलेंस सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक निर्देश जारी करे। साथ ही 2020-21 में देखी गई ऐसी किसी भी स्थिति के लिए तैयारियों को बढ़ाए। इसमें कहा गया है, “फिलहाल, स्थिति चिंताजनक नहीं है और इसलिए घबराने की जरूरत नहीं है। रोकथाम इलाज से बेहतर है।”

जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा- पहले आरोप…

जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ली, कोर्ट ने कहा- पहले आरोप…

 नई दिल्ली। महाठग सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसी जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन गुरुवार को पटियाला हाउस कोर्ट ने सुनवाई के दौरान उन्हें परमिशन देने से मना कर दिया है। कोर्ट का कहना है कि पहले आरोप तय होने दीजिए। इसके बाद जैकलीन फर्नांडिस ने विदेश जाने वाली याचिका वापस ले ली।

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने बहरीन का वीजा लिया है। इस पर जैकलीन के वकील ने बताया कि वीजा पहले से ही था। वकील ने कहा कि मेरी तरफ से कोई कमी नहीं रही है। मैंने कभी भी नियम नही तोड़ा। जमानत की शर्तों को भी हमने स्वीकार किया है। वहीं, ईडी ने कहा कि मैटर बहुत ही क्रुशियल स्टेज पर है। ये विदेशी नागरिक है।कोर्ट ने पूछा कि जांच अहम मोड़ पर है, तो इस सूरत में जाने की जरूरत क्या है। हम समझ रहे है कि आपके लिए इमोशनल मामला है। आप अपनी बीमार मां से मिलना चाहते है। पहले चार्जेस फ्रेम हो जाने दीजिए। कोर्ट ने जैकलीन के वकील से कहा कि आप पहले जैकलीन से बात कर लीजिए। आप याचिका वापस ले सकते है। इसके बाद बहरीन जाने की इजाजत की मांग वाली अर्जी जैकलीन फर्नाडिस ने वापस ली।

क्या है पूरा मामला?
दरअसल, पिछले एक साल से जैकलीन फर्नांडिस का नाम कॉनमैन सुकेश चंद्रशेखर के साथ जुड़ा था। दोनों की पर्सनल तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। इसके बाद जबरन वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश चंद्रशेखर को गिरफ्तार करके जेल में बंद कर दिया गया था। उस पर आरोप है कि उसने रसूखदार लोगों सहित कई लोगों के साथ ठगी की है। प्रवर्तन निदेशालय ने 17 अगस्त को दायर किए आरोप पत्र में सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े मामले में जैकलीन फर्नांडिस को आरोपी बनाया था।

जेल से बाहर नहीं आना चाहता श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड का आरोपी आफताब, वापस ली जमानत याचिका

जेल से बाहर नहीं आना चाहता श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड का आरोपी आफताब, वापस ली जमानत याचिका

 नई दिल्ली। श्रद्धा वॉलकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने साकेत कोर्ट से अपनी जमानत याचिका वापस ले ली है। आफताब की जमानत याचिका पर सुनवाई 11 बजे शुरू हुई। इससे पहले 17 दिसंबर को साकेत कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश वृंदा कुमारी के समक्ष आफताब को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया था।

आफताब ने कोर्ट में बताया कि वह जमानत याचिका दायर नहीं करना चाहता है। बता दें कि आफताब की जमानत याचिका उसके वकील की तरफ से दायर की गई थी, जिसके बाद कोर्ट ने कहा था कि इसके लिए पहले आफताब की सहमति जरूरी है। अपने वकील से बात करने के बाद आफताब ने जमानत याचिका को वापस ले लिया। इसके बाद कोर्ट ने याचिका वापस लेने की इजाजत दे दी और मामले की सुनवाई को खारीज कर दिया।