रायपुर। क्या आप ‘सेकंड हैंड गाड़ी'( second hand car) खरीदने की सोच रहे है तो आपके लिए अच्छी खबर है।बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) की मंशा के अनुरूप परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा ऐसा नया नियम लाया जा रहा है, जिसकी मदद से अब डीलर और गाड़ी की पहचान आसान होगी, साथ ही चोरी की गाड़ियों को फर्जी तरीके से खरीद तथा बिक्री पर लगाम लगाने में सहायता मिलेगी।
सेकंड हैंड गाड़ी विक्रेता को भी डीलर( dealer) के रूप में अधिकृत करने हेतु लेख
सेकेंड हैंड गाड़ी की खरीद-बिक्री के फायदे को दृष्टिगत रखते हुए और इसे पारदर्शी बनाने के लिए ही परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा केंद्र सरकार को सेकंड हैंड गाड़ी विक्रेता को भी डीलर के रूप में अधिकृत करने हेतु लेख किया गया था।



























