नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |
यात्रीगण ध्यान दें, नॉन इंटरकनेक्टिविटी कार्य के चलते देर से चलेंगीं ये गाड़ियां, देखें लिस्ट

यात्रीगण ध्यान दें, नॉन इंटरकनेक्टिविटी कार्य के चलते देर से चलेंगीं ये गाड़ियां, देखें लिस्ट

 बिलासपुर। राजनांदगांव से कलमना के बीच तीसरी लाइन का कार्य किया जा रहा है। इसके  अंतर्गत राजनांदगांव-कलमना सेक्शन के चाचेर रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए नॉन इंटर लॉकिंग का कार्य किया जाएगा।

इस दौरान कुछ ट्रेनों को 20 मिनट से लेकर 2 घंटे 30 मिनट तक नियत्रित किया जाएगा।

ये ट्रेन रहेंगी प्रभावित ( train) 

31 जनवरी को टाटानगर से चलने वाली 18109 टाटानगर – इतवारी एक्सप्रेस को गोंदिया एवं भंडारा रोड़ स्टेशनों के बीच 2 घंटे 30 मिनिट नियत्रित की जायेगी।

1 फरवरी को इतवारी से चलने वाली 18110 इतवारी – टाटानगर एक्सप्रेस को 2 घंटे 30 मिनिट देरी से रवाना की जायेगी।

वहीं 31 जनवरी को इतवारी से चलने वाली 18239 इतवारी-बिलासपुर शिवनाथ एक्सप्रेस 2 घंटे 30 मिनिट देरी रवाना की जायेगी।

2 फरवरी को निजामुद्दीन से चलने वाली 12808 निजामुद्दीन – विशाखापटनम एक्सप्रेस को नागपुर एवं कामटी रोड़ स्टेशनों के बीच 1 घंटे 45 मिनिट नियत्रित की जायेगी।

Bank Holidays List February 2023: आ गई बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट, फरवरी में सिर्फ इतने दिन खुलेंगे बैंक, फटाफट करें चेक

Bank Holidays List February 2023: आ गई बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट, फरवरी में सिर्फ इतने दिन खुलेंगे बैंक, फटाफट करें चेक

 जनवरी का महीना अब बस कुछ ही दिन में खत्म होने वाला है. ऐसे में RBI ने फरवरी में पड़ने वाले बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट जारी कर दी है. फरवरी इकलौता ऐसा महीना है, जिसमें 30 या 31 नहीं केवल 28 दिन होते हैं।

आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, फरवरी में 10 दिन बैंक बंद रहेंगे।

ये दिन रहेंगे बंद ( close) 

5 फरवरी 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे

11 फरवरी 2023 – दूसरे शनिवार की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे

12 फरवरी 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे

15 फरवरी 2023 – Lui-Ngai-Ni की वजह से इंफाल के बैक बंद रहेंगे

18 फरवरी 2023 – महाशिवरात्रि की वजह से अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, हैदराबाद, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, रायपुर, रांची, शिमला, तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे.

19 फरवरी, 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे

20 फरवरी, 2023 – स्टेट डे की वजह से आइजॉल में बैंक बंद रहेंगे

21 फरवरी, 2023 – लोसार की वजह से गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे

25 फरवरी, 2023 – चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश के बैंक बंद रहेंगे

26 फरवरी, 2023 – रविवार की वजह से पूरे भारत के बैंक बंद रहेंगे

School Closed : इस वायरस से 19 छात्र संक्रमित, स्कूल किया गया सील, मचा हड़कंप…..

School Closed : इस वायरस से 19 छात्र संक्रमित, स्कूल किया गया सील, मचा हड़कंप…..

 एर्नाकुलम। School Closed : कोरोना वायरस के बाद अब नए वायरस ने तहलका मचाना शुरू कर दिया हैं। केरल के एर्नाकुलम जिले में 19 छात्र नोरोवायरस से संक्रमित मिले हैं। ये सभी कक्कनाड इलाके में स्थित एक स्कूल में पढ़ते हैं। इनमें से कुछ के पेरेंट्स के भी संक्रमित होने की आशंका को लेकर जांच की गई है। इन्फेक्शन के बढ़ते खतरे को देखते हुए स्टूडेंट्स की ऑनलाइन क्लास शुरू कर दी गई है। कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के छात्रों के लिए ऑफलाइन स्कूल बंद कर दिया गया है। नोरोवायरस दूषित पानी, दूषित भोजन और संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है।

इसके शुरुआती लक्षणों उलटी और दस्त शामिल हैं। वायरस के संपर्क में आने के एक या दो दिन बाद ही संक्रमित व्यक्ति को उलटी और दस्त की परेशानी शुरू हो जाती है। मरीज को उलटी जैसा अहसास होता और पेट में दर्द, बुखार, सिरदर्द और बदन दर्द महसूस होता है। नोरोवायरस संक्रमण जानलेवा नहीं होता है, लेकिन फिर भी बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है क्योंकि संक्रमित होने और ज्यादा उल्टी-दस्त होने से उनकी स्थिति गंभीर हो सकती है।

नोरोवायरस सीवेज से फैलता है और संक्रामक भी है। ऐसे में इसे हल्के में लेना भारी पड़ सकता है. केरल सरकार की ओर से राज्य में मिले मामलों पर नजर रखी जा रही है। साथ ही इस बात का पूरा प्रयास किया जा रहा है कि संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। नोरोवायरस काफी संक्रामक वायरस है जिसे ‘स्टमक फ्लू’ या ‘विंटर वोमिटिंग बग’ के रूप में भी जाना जाता है। क्रूज जहाजों, नर्सिंग होम, शयनगृह और अन्य बंद जगहों पर इस बीमारी का प्रकोप सबसे आम माना जाता है

आंकड़ों से पता चलता है कि नोरोवायरस संक्रमण आंतों की सूजन, कुपोषण से संबंधित है। साथ ही यह दीर्घकालिक रुग्णता का कारण बन सकता है। साफ-सफाई रखकर काफी हद तक नोरोवायरस से सुरक्षित रहा जा सकता है। नोरावायरस का संक्रमण खाने-पीने की चीजों से भी फैल सकता है। इस बीमारी से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि कुछ भी छूने के बाद, बाहर से आने पर और कुछ खाने से पहले हमेशा अपने हाथों को ठीक से धोएं।

दो पत्नियों के बीच हुआ पति का बंटवारा, दोनों रहेंगी एक ही आंगन में लेकिन…

दो पत्नियों के बीच हुआ पति का बंटवारा, दोनों रहेंगी एक ही आंगन में लेकिन…

 Ajab-Gajab :  उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से एक पति के बंटवारे की हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां ठाकुरद्वारा के जेवर इलाके में एक शख्स ने चोरी-छिपे दो शादियां कर लीं. पोल खुलने पर समझौते के दौरान दोनों पत्नियों के बीच उसका हैरान कर देने वाला बंटवारा हुआ. गौरतलब है कि एक महिला ने दो महीने पहले SSP ऑफिस पहुंचकर पति के खिलाफ शिकायत दी थी. इसमें उनसे पति पर आरोप लगाया था कि निकाह करने के बाद पति उसे ससुराल ले जाने के बजाय किराए के घर में रखता है. इसी बीच उसे पता चला कि उसकी पहले से एक पत्नी और तीन बच्चे हैं. ये बातें कहते हुए महिला ने न्याय की गुहार लगाई.

इस मामले में एसएसपी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग के लिए नारी उत्थान केंद्र लिए भेजा और काउंसलर एमपी सिंह ने मामले के हल करने के प्रयास शुरू किए. काउंसलर एमपी सिंह ने बताया, “इस शख्स का पहला निकाह चार-पांच साल पहले हुआ था. इसको छिपाते हुए उसने शिकायत करने वाली महिला से लव मैरिज कर ली. उसको खर्चा भी देता रहा. लेकिन विवाद तब बढ़ा जब दूसरी पत्नी को पता चला कि वो पहले से शादीशुदा है और 3 बच्चे हैं.”

दोनों पत्नियों के साथ पति की काउंसलिंग की गई. काउंसलर एमपी सिंह ने बताया कि इस मामले में दूसरी पत्नी का कहना है कि उसके साथ धोखा हुआ. इसके चलते समझौता हुआ है कि दोनों पत्नियां ससुराल में ही अलग-अलग रहेंगी. इतना ही नहीं, दोनों को पति बराबर खर्चा और बराबर समय देगा. इस हिसाब से वो दोनों को तीन-तीन का समय देगा. एक दिन वो अपनी मर्जी से जिस भी पत्नी के साथ रहना चाहेगा, उसके साथ रहेगा.

आठवीं की छात्र ने दिया बच्चे को जन्म, अपने ही चाचा से था नाजायज संबंध, प्रेग्नेंसी छिपाने मोटे कपडे और शॉल का लेती थी सहारा, जानें पूरा मामला…

आठवीं की छात्र ने दिया बच्चे को जन्म, अपने ही चाचा से था नाजायज संबंध, प्रेग्नेंसी छिपाने मोटे कपडे और शॉल का लेती थी सहारा, जानें पूरा मामला…

 Shocking : झारखंड के गुमला जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल आठवीं कक्षा की छात्रा जिसकी उम्र केवल 16 साल है, उसने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। छात्रा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ती थी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले को लेकर जो बात सामने आई है वो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। दरअसल कहा जा रहा है कि 16 साल की बच्ची का उसके चाचा के साथ अफेयर था। इस मामले को लेकर गाँव में बैठक भी हुई थी। इस जाँच के दौरान पता चला कि वो छात्रा प्रेग्नेंट हैं।

वहीं, बच्ची की जांच-पड़ताल के दौरान डॉक्टर को पता चला कि नाबालिग छात्रा गर्भवती है, इसके बाद डॉक्टर ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी देने के बाद नाबालिग छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई. बता दें कि छात्रा और उसका नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ है. फिलहाल वे सदर अस्पताल में ही भर्ती है. इस मामले में डीईओ सुनील शेखर ने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि,मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

क्या है मामला?
दरअसल, पीड़ित नाबालिग छात्रा ने अपने परिजनों को बताया है कि उसके सगे चाचा ने ही उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. चूंकि, पीड़िता की मां नहीं है. वहीं, पिता गरीब परिवार से आते हैं. इसी का फायदा उठा कर बगल में रहने वाले चाचा ने उसे डराकर धमका कर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.

बता दें कि, जब घर वालों को चाचा की करतूत की भनक लगी तो गांव और परिवार के लोगों ने बैठक करके मामले को सुलझाने की कोशिश की, जिसके बाद बच्ची का एडमिशन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करवा दिया. इसके बाद बच्ची पिछले 5 महीनों से इसी स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को दिया जन्म
इस दौरान पीड़िता ने बताया है कि उसे भी लंबे समय तक नहीं पता चला कि वह गर्भवती है, जब पेट बाहर आने लगा तब वह हमेशा स्वेटर और शॉल ओढ़कर रहती थी. हालांकि,कुछ महीनों पहले महसूस हुआ कि वह गर्भवती है, लेकिन डर के कारण यह बात किसी से भी शेयर नहीं की.

ऐसे में कल रात जब अचानक पेट में दर्द हुआ और स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. तब उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई. उधर, अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़िता की नार्मल डिलीवरी करवाई है. जहां नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है

पीड़िता की शिकायत पर चाचा के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं, नाबालिग छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने वाला चाचा पहले से शादी शुदा है. जहां उसका एक बच्चा भी है. जोकि पिछले कई महीनों से वह पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था. हालांकि, नाबालिग छात्रा के बयान पर महिला थाना में आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने मांगी गुलाम नबी आजाद से माफी, 370 के सवाल पर भी दिया जवाब

Bharat Jodo Yatra: राहुल ने मांगी गुलाम नबी आजाद से माफी, 370 के सवाल पर भी दिया जवाब

 पूर्व मुख्यमंत्री गुलाम नबी आजाद, पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह व अन्य क्षेत्रीय दलों को भारत जोड़ो यात्रा में अधिक महत्व न देने के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा, वह पूर्व मंत्री लाल सिंह की भावनाओं की सराहना करते हैं। उन्होंने यात्रा का स्वागत किया। गुलाम नबी आजाद के 90 प्रतिशत नेता उनकी पार्टी में ही हैं। बस उस तरफ सिर्फ गुलाम नबी आजाद रह गए हैं। अगर उन्होंने किसी तरह से उन्हें कोई दुख पहुंचाया हो, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं।

वहीं, अनुच्छेद 370 के सवाल पर राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस की वर्किंग कमेटी के रेजोल्यूशन को पढ़ लिजिए। पार्टी का अब भी यही पक्ष है। वहीं, एक अन्य सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा, हम समझते हैं कि जम्मू कश्मीर मुश्किल समय से निकल रहा है। जम्मू और कश्मीर के बीच में भाजपा ने खाई बनाई है। उसे दूर करना चाहते हैं। यहां पर युवा बेरोजगारी से परेशान है। किसान को की समर्थन नहीं मिला रहा।

कांग्रेस की यात्रा का लक्ष्य लोगों की आवाज सुनने का है और जो लोगों के दिल में उस आवाज को ऊंचा उठाने का है। मोहब्बत की एक नहीं बल्कि बहुत सी दुकानें खोली जानी चाहिए। हिंसा से कुछ हासिल नहीं हो सकता है। मोहब्बत और सद्भावना से आगे बढ़ा जा सकता है। कश्मीरी पंडित के सवाल पर कहा कि उनका समर्थन करते हैं और उनके मुद्दों को सांसद में उठाएंगे और यहां भी उन्हें मौके मिला वह उनकी समस्याओं को उजागर करेंगे।

भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को नगरोटा से चलकर झज्जर कोटली पहुंची। यहां राहुल गांधी ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बाते कहीं। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से शुरू हुई यात्रा अब जम्मू कश्मीर पहुंची है। इसका लक्ष्य देश को जोड़ने का है। जो नफरत का माहौल भाजपा और आरएसएस के लोगों ने देश में बनाया है, यह उसके खिलाफ खड़े होने का लक्ष्य है।

चुने लोगों के हाथों में जा रहा देश का धन
आगे उन्होंने कहा कि देश का धन चुने हुए लोगों के हाथ में जा रहा है। इससे कारण महंगाई और बेरोजगारी बढ़ रही है। इन मुद्दों को लेकर वे चले हैं। जम्मू कश्मीर में पूर्ण राज्य का मुद्दा है।

भाजपा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की, देखें सूची…

भाजपा ने अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला अध्यक्षों की घोषणा की, देखें सूची…

 रायपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव एवं प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से विकास मरकाम प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है।

देखिए सूची –

नवजात को जबड़े में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों ने छुड़ा कर अस्पताल में करवाया भर्ती

नवजात को जबड़े में दबाकर घूम रहा था कुत्ता, लोगों ने छुड़ा कर अस्पताल में करवाया भर्ती

 मध्यप्रदेश। बैतूल में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक कुत्ता नवजात को जबड़े में दबाकर घूम रहा था। कुत्ते ने उसके पैर की एक उंगली भी कुतर दी। खून से लथपथ नवजात को लोगों ने कुत्ते से छुड़ाया और अस्पताल पहुंचाया। उसे जिला अस्पताल के एसएनसीयू में रखा गया है। बच्चे की हालत गंभीर है।

मामला बैतूल जिले के आठनेर में ग्राम सातनेर गांव का है। सोमवार शाम गांव के ही बीच नदी की झाड़ियों में नवजात को कोई छोड़ गया था, जिसे आवारा कुत्ते ने उठा लिया। कुत्ता झाड़ियों से निकालकर उसे गांव में लेकर घूम रहा था, जिसे तुरंत छुड़ाकर एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा गया। यहां से बच्चे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बच्चे की हालत अभी नाजुक बनी हुई है।

डॉक्टर्स के मुताबिक बच्चा लगभग 12 घंटे का है। उसे सांस लेने में दिक्कत हो रही है। कंटीली झाड़ियों में फेंकने की वजह से उसे पीठ, पेट और छाती में चोट लगी है। उसके उल्टे पैर की तीसरी उंगली कुत्ते ने खा ली है, जिससे बहुत खून बह गया है। बच्चे के दिल की धड़कन न के बराबर चल रही है। वहीं मामले में पुलिस अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर रही है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Big Breaking : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज…

Big Breaking : बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को मिली जान से मारने की धमकी, एफआईआर दर्ज…

 भोपाल। Big Breaking : मध्यप्रदेश से एक बड़ी खबर निकलकर आई है। यहां बागेश्वर धाम के धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने की धमकी दी गई है। यह धमकी उन्हें फोन पर दी गई है। इस धमकी के बाद उनके अनुयायियों और समर्थकों में रोष व्याप्त है।

फोन पर दी धमकी

धमकी देने वाले ने अपने नाम का खुलासा नहीं किया है। सिर्फ जान से मारने की धमकी देकर फोन काट दिया। फिलहाल धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ बमीठा थाना में FIR दर्ज कराई गई है।

FIR दर्ज…

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम छतरपुर जिला के बमीठा थाने के अंतर्गत गढ़ा गांव में स्थित है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने फआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने बताया कि लोकेश गर्ग को फोन कर के धमकी दी गई है।

CRIME NEWS : नर्सिंग होम में मरीज की पत्नी से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

CRIME NEWS : नर्सिंग होम में मरीज की पत्नी से गैंगरेप, 4 आरोपी गिरफ्तार

  झारखंड। CRIME NEWS : जामताड़ा थाना क्षेत्र के बेना स्थित निजी नर्सिंग होम में भर्ती मरीज की पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले में जामताड़ा के एससी-एसटी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. दर्ज प्राथमिकी में नर्सिंग होम के दो स्टाफ शांति प्रसाद महतो व विनय को आरोपी बनाया गया है. पुलिस ने इन दोनों के अलावा एक नर्स व एक चिकित्सक को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार को नर्सिंग होम पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। वहीं गैंगरेप के बाद पीड़िता की हालत गंभीर होने के कारण उसे दूसरे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में एसडीपीओ आनंद ज्योति मिंज ने बताया कि पूरी घटना की जांच-पड़ताल पुलिस कर रही है. जिसमें नर्सिंग होम का एक कर्मी घायल हो गया.

पीड़िता के अनुसार उसने चिल्लाने की भी कोशिश की लेकिन दोनों युवकों ने मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। यही नहीं दोनों ने घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी देते हुए गाली गलोच की। घटना को लेकर जामताड़ा पुलिस ने एक नर्स, एक चिकित्सक सहित अन्य दो कर्मियों को हिरासत में लिया है। घटना के बाद पीड़िता की स्थिति खराब रहने के कारण एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा है।

गोलीबारी की घटनाओं से दहला देश, 2 छात्रों समेत 11 की मौत

गोलीबारी की घटनाओं से दहला देश, 2 छात्रों समेत 11 की मौत

 अमेरिका एक बार फिर गोलीबारी की घटना से हिल गया है। यहां 12 घंटे के भीतर तीन फायरिंग की घटनाएं हुई हैं। इनमें 2 छात्रों समेत 11 लोगों की मौत हुई। 2 दिन पहले लॉस एंजिल्स में हुई गोलीबारी में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया में गोलीबारी की दो घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। यहां हाफ मून बे इलाके में शूटिंग की घटना हुई है। पुलिस का कहना है कि हाफ मून बे इलाके में हुई घटना में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। बीते सप्ताह भी कैलिफोर्निया के गोशेन में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिसमें एक बच्चा भी शामिल था। पुलिस ने इसे टारगेट किलिंग करारा दिया था।

स्कूल में फायरिंग

अमेरिका के आयोवा स्थित एक स्कूल में भी गोलीबारी की घटना सामने आई है। आयोवा के डेस मोइनेस में एक स्कूल में हुई गोलीबारी में दो छात्रों की मौत हो गई, जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है। गोलीबारी की घटना के बाद कई संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। घटना के एक अधिकारी ने बताया कि हमले को सोच समझकर अंजाम दिया गया था। ये टारगेट किलिंग है। हालांकि इसके पीछे क्या मकसद था इसका अभी पता नहीं चल पाया है। फायरिंग की तीसरी घटना देर रात शिकागो के एक अपार्टमेंट में हुई। इसमें 2 लोगों की जान चली गई जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया की घटना को अंजाम देने में कई लोग शामिल थे। हालांकि, अभी तक किसी को पकड़ा नहीं गया है।

संदिग्ध हालत में मिली 8 बंदरों की लाश, ग्रामीणों जताई हत्या की आशंका

संदिग्ध हालत में मिली 8 बंदरों की लाश, ग्रामीणों जताई हत्या की आशंका

 राजस्थान। भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके में मंगलवार सुबह एक साथ 8 बंदरों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। लोगों का कहना है कि बंदरों को मारकर यहां फेंका गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से बंदरों का पोस्टमॉर्टम कराने की बात कही है।

बंदरों के शव पहाड़ी कस्बे के गाजुका इलाके में सड़क के किनारे झाड़ियों में मिले हैं। मंगलवार सुबह कुछ ग्रामीण सुबह जंगल की तरफ गए तो उन्हें मरे हुए बंदर दिखाई दिए। लोगों ने गाजुका गांव जाकर लोगों को सूचना दी। इसके बाद मौके पर गांव वाले बड़ी तादाद में जमा हो गए। पुलिस को इसकी जानकारी दी तो पुलिस मौके पर पहुंची।

पहाड़ी थाना अधिकारी ने कहा कि व्यस्क बंदरों के शव नहीं हैं, ये बंदर के बच्चे हैं। पहली नजर में लगता है कि बंदरों को या तो सड़ा गला खाना दिया गया है, इससे ये फ़ूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए या फिर बंदरों से परेशान होकर किसी ने जहरीला खाना खिलाया है, इससे इनकी मौत हो गई। फिलहाल मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। उसके बाद ही पूरी स्थिति साफ होगी।

‘गर्भपात कराना है या नहीं, यह चुनना महिला का अधिकार’, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

‘गर्भपात कराना है या नहीं, यह चुनना महिला का अधिकार’, हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी

  महाराष्ट्र। बॉम्बे हाईकोर्ट ने महिला को 32 हफ्ते के गर्भ का अबॉर्शन करवाने की अनुमति दे दी है। कोर्ट ने कहा कि यह अधिकार महिला का है कि उसे अपनी गर्भावस्था को जारी रखना है या फिर इसे खत्म करना है। ये फैसला मेडिकल बोर्ड नहीं ले सकता है। हाईकोर्ट ने बताया कि याचिकाकर्ता गर्भावस्था के 33 सप्ताह तक अबॉर्शन करवा सकती है। गर्भ में रहा बच्चा अगर गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है, जैसे छोटा सिर, दिमाग के जुड़ी दिक्कतें हैं तो महिला अपनी मर्जी से इसका फैसला कर सकती है।

जस्टिस गौतम पटेल और एसजी डिगे की बेंच ने कहा, याचिकाकर्ता के अधिकारों को कानून के दायरे में आने के बाद कैंसिल करना अदालत का अधिकार नहीं है। कोर्ट ने अपने फैसले में मेडिकल बोर्ड के विचारों को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। मेडिकल बोर्ड की तरफ से कहा गया था कि भले ही गर्भावस्था में गंभीर असामान्यताएं हैं, लेकिन तब भी महिला अबॉर्शन नहीं करवा सकती है।

बोर्ड ने पक्ष रखते हुए कहा कि ऐसे समय में गर्भावस्था लास्ट स्टेज पर होती है, जिसके बाद कोर्ट ने अपना फैसला 20 जनवरी को दिया। एक मां और महिला के रूप में सभी याचिकाकर्ता के लिए महत्त्वपूर्ण बात यह है कि इंसान को गर्भधारण करने में सक्षम होना चाहिए और आत्मनिर्णय लेना चाहिए।

अबॉर्शन के लिए की थी मांग

महिला ने 29 सप्ताह में सोनोग्राफी के बाद गर्भ में पल रहे बच्चे के माइक्रोसेफली (असामान्य रूप से छोटा सिर और मस्तिष्क) और लिसेंसेफली (चिकना मस्तिष्क) सहित कई दिक्कतें पाई थीं। महिला ने इन दिक्कतों के कारण अस्पताल में अबॉर्शन के लिए कहा था, जिसपर मेडिकल बोर्ड ने देर से गर्भधारण की अवस्था का हवाला देते हुए अनुरोध को अस्वीकार कर लिया और कहा कि यह सरकारी अस्पतालों में मुफ्त में ठीक किया जा सकता है।

मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी एक्ट के तहत 30 दिसंबर को उसे ससून जनरल अस्पताल, पुणे में भर्ती कराया गया, जिसने विसंगतियों की पुष्टि की, जहां एक मेडिकल बोर्ड ने देर से चरण का हवाला देते हुए उसके एमटीपी अनुरोध को अस्वीकार कर दिया। इसके बाद महिला ने कोर्ट ने याचिका दायर की थी।

TECHNOLOGY : जल्द लांच होगी Honda City, जाने इसके नए फीचर के बारे में

TECHNOLOGY : जल्द लांच होगी Honda City, जाने इसके नए फीचर के बारे में

 भारतीय बाजार में होंडा सिटी लोकप्रिय कार में से एक रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कंपनी अपने इस पॉपुलर कार को इस साल फेसलिफ्ट वर्जन में उतारने के लिए तैयार है। इससे पहले पहले होंडा सिटी का हाइब्रिड वर्जन भी पिछले साल लॉन्च किया गया था, जो इस समय बिक्री पर उपलब्ध है।आइये जानते हैं 2023 Honda City सेडान के बारे में।

कयास लगाया जा रहा है कि कार निर्माता अपडेटेड लाइनअप में कुछ नए वेरिएंट को घटा या बढ़ा सकती है। कुछ समय पर टेस्टिंग के दौरान इस सेडान को स्पॉट किया गया था। जिसमें मामूली बदलाव देखने को मिलते हैं। इस सेडान के बदलावों में नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स और ट्वीक्ड टेललैंप्स शामिल हैं।

इसमें थोड़ा बदला हुआ बम्पर, बड़े पैमाने पर एयर डैम और अपडेटेड फॉग लैंप असेंबली भी मिलेगी। इसके इंटीरियर लेआउट में कोई बदलाव किए जाने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, सेडान में वायरलेस चार्जर और वैटिलेटेड सीटें हो सकती हैं।

दरवाजे के किनारों के आसपास साइड स्कर्ट भी दिखाई दे रही हैं। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि कार का पिछला हिस्सा नए स्टाइल वाले रियर बंपर के साथ आएगा। उम्मीद की जा रही है कि 2023 Honda City फेसलिफ्ट में केबिन के अंदर कुछ बदलाव होंगे।

हमारा मानना ​​है कि नए मॉडल में वायरलेस कनेक्टिविटी के साथ एक संशोधित इंफोटेनमेंट सिस्टम और नई कनेक्टेड कार तकनीक मिल सकती है। इसी तरह के बदलाव भारत-स्पेक मॉडल पर भी पेश किए जा सकते हैं, जो 2023-24 में किसी समय आने की संभावना है।

BIG NEWS : राज्यपाल दे सकते हैं इस्तीफा ! जिम्मेदारियों से मुक्त होने की जताई इच्छा, पीएम मोदी से की बात

BIG NEWS : राज्यपाल दे सकते हैं इस्तीफा ! जिम्मेदारियों से मुक्त होने की जताई इच्छा, पीएम मोदी से की बात

  मुंबई। BIG NEWS : महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सोमवार को कहा कि वह राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होना चाहते हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की मुंबई यात्रा के दौरान मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त होने और पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना बाकी बचा जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की है।”

सभी प्रकार की राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने की जताई इच्छा

उन्होंने कहा, “संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए सम्मान और सौभाग्य की बात रही है।” उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल साल से अधिक समय के दौरान महाराष्ट्र की जनता से जो प्यार और स्नेह मिला है, मैं उसको कभी नहीं भूल सकता हूं। उन्होंने आगे कहा कि मुझे हमेशा पीएम मोदी से प्यार और स्नेह मिला है और इस बारे में भी मुझे इसी प्रकार की उम्मीद है। मालूम हो कि पीएम मोदी 19 जनवरी को कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करने के लिए मुंबई में थे।

राज्यपाल बनने के बाद नाखुश- कोश्यारी

इस महीने की शुरुआत में राज्यपाल कोश्यारी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि वह राज्यपाल बनने के बाद नाखुश हैं और उन्हें लगता है कि वह सही जगह पर नहीं हैं। उन्होंने आगे कहा था कि उन्हें खुशी तभी महसूस होती है, जब संन्यासी राजभवन में आते हैं। मालूम हो कि कोश्यारी को सितंबर 2019 में महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी

Ration Card Update: फ्री राशन लेने वालों को लगा झटका, सामने आई नई मुसीबत, सभी कार्ड धारकों के लिए है जरुरी

 मुफ्त राशन योजना का फायदा लेने वालो के लिए जुड़ा नया अपडेट आया है।इस अपडेट( update) को सुनकर आप परेशान हो सकते हैं. हर महीने का राशन व‍ितरण 15 तारीख तक होना होता है। लेकिन कुछ ज‍िलों में अभी तक भी राशन का व‍ितरण नहीं  हो पाया है। ऐसा मीडिया रिपोर्ट ( media repott)का कहना है

चावल पहुंचने को लेकर अध‍िकार‍ियों ने इस संबंध में कहा क‍ि जल्‍द दुकानों पर चावल पहुंचने वाला है। चावल राशन की दुकानों पर पहुंचने के बाद व‍ितरण शुरू कर द‍िया जाएगा।व‍ितरण व्‍यस्‍था में गड़बड़ी के चलते जनवरी में कार्ड धारकों को राशन ( ration)म‍िलने में पहले भी देरी हुई है।

दुकानों पर चावल ( rice)का कोटा मौजूद नहीं

बताया जा रहा है कि दुकानों ( shop)पर चावल  ( rice)का कोटा मौजूद नहीं होने से प्‍वाइंट ऑफ सेल्‍स मशीन (PoS) राशन व‍ितरण की अनुमत‍ि नहीं दे रही। ऐसे में राशन कार्ड धारक न चाहकर भी इंतजार ( wait) के ल‍िए मजबूर हैं।

BIG NEWS : 25 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, सीएम फ्री में देने जा रहे है घर बनाने के लिए जमीन

BIG NEWS : 25 हजार से ज्यादा हितग्राहियों को मिलेगा लाभ, सीएम फ्री में देने जा रहे है घर बनाने के लिए जमीन

 सिंगरौली। मध्य प्रदेश MP की जनता को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान का आज सिंगरौली दौरा है। इस दौरान वे जनता को बड़े तोहफे देने जा रहे है। एक तरफ जहां सीएम किसानों के खातों में राशि अंतरित करेंगे तो दूसरी तरफ बेघर गरीबों को भूखंड आवंटित किए जाएंगे। 25 हजार से अधिक हितग्राहियों को इसका लाभ मिलेगा।

निशुल्क भूमि खंड का होगा आवंटन

Hitgrahiyo ko milegi jameen: इसके अलावा जिन परिवारों के पास रहने के लिए पर्याप्त आवास नहीं है,उनकी स्वयं की भूमि नहीं है ऐसे हितग्राहियों को निशुल्क भूमि खंड का आवंटन किया जाएगा। सीएम शिवराज आवासीय भू अधिकार योजना के तहत 25,412 हितग्राहियों को आवास के लिए निशुल्क भूखंड आवंटित करेंगे। सभी परिवार को 60 वर्ग मीटर जमीन निशुल्क आवंटित की जाएगी। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे।

आज कई कार्यों का होगा शिलान्यास

Hitgrahiyo ko milegi jameen: सीएम शिवराज कई कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। जिसमें 35 करोड़ 7 लख रुपए की राशि बरगवां बैढन मार्ग लेवल क्रॉसिंग के लिए दी जाएगी। इसके अलावा 248 करोड़ 27 लाख रुपए की लागत से शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय भवन का निर्माण होगा। 60 करोड़ 30 लाख रुपए की लागत से खनन प्रौद्योगिकी संस्थान तैयार होंगे।33 करोड़ रुपए से बैढन में जबकि चकरिया में 31 करोड़ रुपए की लागत से सीएम राइज स्कूल का शिलान्यास होगा।

12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने Google ने किया ऐलान, इस वजह से लिया गया फैसला…

12 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने Google ने किया ऐलान, इस वजह से लिया गया फैसला…

 नई दिल्ली : गूगल की मूल कंपनी (अल्फाबेट) Alphabet ने शुक्रवार को बदलती आर्थिक वास्तविकता का हवाला देते हुए वैश्विक स्तर पर करीब 12,000 नौकरियों में कटौती की घोषणा की। जो बड़े पैमाने पर पुनर्गठन करने वाली लेटेस्ट अमेरिकी तकनीकी दिग्गज बन गई। अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने कर्मचारियों को एक ईमेल में कहा कि पिछले दो वर्षों में हमने नाटकीय डवलपमेंट की अवधि देखी है।

उस डवलपमेंट से मेल खाने और उसे बढ़ावा देने के लिए हमने आज की तुलना में एक अलग इकॉनोमिक रियलिटी के लिए काम पर रखा है। पिचाई ने कहा कि हमने यह सुनिश्चित करने के लिए उत्पाद क्षेत्रों और कार्यों में एक कठोर समीक्षा की है कि हमारे लोग और भूमिकाएं एक कंपनी के रूप में हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताओं के अनुरूप हों। हम जिन भूमिकाओं को खत्म कर रहे हैं, वे उस समीक्षा के परिणाम को दर्शाती हैं।

सितंबर 2022 के अंत में अल्फाबेट ने दुनिया भर में करीब 187,000 श्रमिकों को रोजगार दिया। कुल वर्कफोर्स का 6 प्रतिशत से थोड़ा अधिक कर रही है। पिचाई ने कहा कि अमेरिकी कर्मचारियों को कटौती के बारे में पहले ही सूचित कर दिया गया है जबकि स्थानीय श्रम कानूनों के कारण अन्य देशों में कटौती में अधिक समय लगेगा। पिचाई ने कहा कि कटौती विभागों, कार्यों, जिम्मेदारी के स्तरों और क्षेत्रों में होगी। तथ्य यह है कि ये परिवर्तन Googlers के जीवन को प्रभावित करेंगे, मुझ पर भारी है, और हम उन निर्णयों के लिए पूरी जिम्मेदारी लेते हैं जो हमें यहां ले आए।

 

Transfer Breaking : IAS, IPS सहित 16 अधिकारियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

Transfer Breaking : IAS, IPS सहित 16 अधिकारियों का तबादला, आदेश हुआ जारी, देखें लिस्ट…

 हिमाचल। हिमाचल प्रदेश सरकार ने 16 अधिकारियों का तबादला किया है, जिनमें 4 IAS अधिकारी, 4 IPS अधिकारी और 8 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी शामिल हैं। ये आदेश शनिवार को जारी किए गए थे।

CG Accident Breaking : भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग जिंदा जले

CG Accident Breaking : भीषण हादसा, अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, दो लोग जिंदा जले

 गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां सड़क हादसे( road accident) में कार सवार दो लोगों की जलकर मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई। जिसके बाद कार में आग लग गई। आग इतना भयानक था कि दो कार सवार लोगों की जलकर मौत ( death)हो गई। घटना रतनपुर रोड( ratanpur) का है।