नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

आठवीं की छात्र ने दिया बच्चे को जन्म, अपने ही चाचा से था नाजायज संबंध, प्रेग्नेंसी छिपाने मोटे कपडे और शॉल का लेती थी सहारा, जानें पूरा मामला…

आठवीं की छात्र ने दिया बच्चे को जन्म, अपने ही चाचा से था नाजायज संबंध, प्रेग्नेंसी छिपाने मोटे कपडे और शॉल का लेती थी सहारा, जानें पूरा मामला…
Share

 Shocking : झारखंड के गुमला जिले से चौंका देने वाली खबर सामने आई हैं। दरअसल आठवीं कक्षा की छात्रा जिसकी उम्र केवल 16 साल है, उसने अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। छात्रा कस्तूरबा गांधी विद्यालय में पढ़ती थी। इस हैरान कर देने वाली घटना के बाद महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई। इस मामले को लेकर जो बात सामने आई है वो मानवता को शर्मसार कर देने वाली है। दरअसल कहा जा रहा है कि 16 साल की बच्ची का उसके चाचा के साथ अफेयर था। इस मामले को लेकर गाँव में बैठक भी हुई थी। इस जाँच के दौरान पता चला कि वो छात्रा प्रेग्नेंट हैं।

वहीं, बच्ची की जांच-पड़ताल के दौरान डॉक्टर को पता चला कि नाबालिग छात्रा गर्भवती है, इसके बाद डॉक्टर ने स्कूल प्रबंधन को जानकारी देने के बाद नाबालिग छात्रा की नॉर्मल डिलीवरी करवाई. बता दें कि छात्रा और उसका नवजात बच्चा दोनों स्वस्थ है. फिलहाल वे सदर अस्पताल में ही भर्ती है. इस मामले में डीईओ सुनील शेखर ने कहा कि जो भी दोषी होंगे, उन पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. हालांकि,मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

क्या है मामला?
दरअसल, पीड़ित नाबालिग छात्रा ने अपने परिजनों को बताया है कि उसके सगे चाचा ने ही उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है. चूंकि, पीड़िता की मां नहीं है. वहीं, पिता गरीब परिवार से आते हैं. इसी का फायदा उठा कर बगल में रहने वाले चाचा ने उसे डराकर धमका कर कई बार उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए.

बता दें कि, जब घर वालों को चाचा की करतूत की भनक लगी तो गांव और परिवार के लोगों ने बैठक करके मामले को सुलझाने की कोशिश की, जिसके बाद बच्ची का एडमिशन कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में करवा दिया. इसके बाद बच्ची पिछले 5 महीनों से इसी स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रही थी.

नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को दिया जन्म
इस दौरान पीड़िता ने बताया है कि उसे भी लंबे समय तक नहीं पता चला कि वह गर्भवती है, जब पेट बाहर आने लगा तब वह हमेशा स्वेटर और शॉल ओढ़कर रहती थी. हालांकि,कुछ महीनों पहले महसूस हुआ कि वह गर्भवती है, लेकिन डर के कारण यह बात किसी से भी शेयर नहीं की.

ऐसे में कल रात जब अचानक पेट में दर्द हुआ और स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया. तब उसके गर्भवती होने की जानकारी हुई. उधर, अस्पताल के डॉक्टरों ने पीड़िता की नार्मल डिलीवरी करवाई है. जहां नाबालिग छात्रा ने एक बच्चे को जन्म दिया है

पीड़िता की शिकायत पर चाचा के खिलाफ FIR दर्ज
वहीं, नाबालिग छात्रा के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने वाला चाचा पहले से शादी शुदा है. जहां उसका एक बच्चा भी है. जोकि पिछले कई महीनों से वह पीड़िता के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे रहा था. हालांकि, नाबालिग छात्रा के बयान पर महिला थाना में आरोपी चाचा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.


Share

Leave a Reply