Karnataka CM Siddaramaiah: बेंगलुरु: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों पर बड़ा फैसला आज राज्यपाल थावरचंद गहलोत द्वारा लिया जा सकता है। इस निर्णय का संबंध मुख्यमंत्री पर मुकदमा चलाने से है।
बांग्लादेश :- बांग्लादेश में पिछले कुछ समय से बवाल मचा हुआ है. नतीजा ये हुआ कि देश में तख्तापलट हो गया है. शेख हसीना प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है. जिसके बाद अब सवाल उठ रहा है कि हसीना के बाद देश का पीएम कौन होगा.
यूनुस और ग्रामीण बैंक को एक साथ माइक्रो क्रेडिट के माध्यम से नीचे से आर्थिक और सामाजिक विकास करने के उनके प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार दिया गया था. साल 2009 में उन्हें यूनाइटेड स्टेट्स प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम से सम्मानित किया गया था. 2010 में उन्हें कांग्रेसनल गोल्ड मेडल दिया गया. इसके साथ ही उन्हें कई और भी अवॉर्ड मिल चुके हैं.1961 से 1965 तक उन्होंने बांग्लादेश के चटगांव विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र की पढ़ाई की. उन्होंने वेंडरबिल्ट विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की डिग्री हासिल की. बांग्लादेश में उन्होंने ग्रामीण बैंक की स्थापना की और माइक्रो ऋण कार्यक्रम भी शुरू किया था. साल 18 फरवरी 2007 को मोहम्मद यूनुस ने नागरिक शक्ति नाम से एक राजनीतिक पार्टी बनाई थी. मोहम्मद यूनुस को श्रम कानून के उल्लंघन के आरोप में बांग्लादेश की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा भी सुनाई थी.-
ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय के चांसलर रहे
2011 में उन्होंने सास्किया ब्रुइस्टेन, सोफी ईसेनमैन और हंस रीट्ज के साथ मिलकर यूनुस सोशल बिजनेस – ग्लोबल इनिशिएटिव्स की सह-स्थापना की. साल 2012 में उन्हें स्कॉटलैंड के ग्लासगो कैलेडोनियन विश्वविद्यालय का चांसलर बनाया गया. 2018 तक वह इस पद पर रहे. 1998 से 2021 तक उन्होंने संयुक्त राष्ट्र फाउंडेशन के निदेशक मंडल के सदस्य के तौर पर भी काम किया.
ढाका : बांग्लादेश में बवाल के बीच एक बड़ी खबर सामने आ रही है, राष्ट्रपति ने जेल में बंद पूर्व PM और विपक्षी नेता खालिदा जिया को रिहा करने का आदेश दिया है, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सेना ने कहा है कि बांग्लादेश में मंगलवार सुबह कर्फ्यू खत्म हो जाएगा. स्कूल और व्यवसाय फिर से खुलेंगे.
बता दें बांग्लादेश में शेख हसीना का तख्तापलट होने के बाद अब वहां के राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने पूर्व पीएम और प्रमुख विपक्षी नेता खालिदा जिया (Khaleda Zia) को जेल से रिहा करने का आदेश दिया है. राष्ट्रपति ने एक आदेश जारी कर उन्हें तत्काल जेल से निकालने का आदेश दिया है
अनूपपुर :- जिले में वैसे तो अनूपपुर स्वास्थ विभाग अपनी कामयाबी के डींगे हाक खुद की पीठ थपथपाते थकता नहीं है ! लेकिन शायद ही बीते कुछ वर्षो में जिले के बैगा जनजातीय क्षेत्रों में डायरिया की वजह से दर्जनों मौते न हुई हो ! चाहे ग्राम महोरा, कालाडाही, आमटोला, गढ़ीददार, चौरादादर,चारकुमार जैसे गांवो मे पहले देखने को मिला है। उसी क्रम में इस वर्ष की पहली चपेट ग्राम सालार गोंडी में दिखाई दी। जहाँ एक ही परिवार के गर्भवती महिला समेत 4 लोगो की मौत हो गई।
वही बचे अन्य 4 गंभीर रूप से डायरिया ग्रसित होने पर रेफर किया गया है।
अनूपपुर जिले के पुष्पराजगढ़ तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत करपा के समुदायिक स्वास्थ केंद्र में आने वाले ग्राम सालारगोंदी में डायरिया का प्रकोप तबाही मचा रहा है बीते दिन दो दिनों में एक ही परिवार के 4 लोग काल के गाल में समा गए। जिसमे मां,बेटा,बहु और पेट में पल रहा 8 माह का नाती सामिल है ! जिसने अभी आंखे भी नही खोली थी वह स्वास्थ विभाग व लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की लापरवाही से दुनिया झोड़ गया । इसी परिवार के बचे 4 लोग गंभीर पीड़ित पाए गए है जिन्हे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
बैगा जनजाति निवास वाले स्थानों में न तो शुद्ध पेय जल की व्यवस्था है और ना ही इन्हें सुगमता से इलाज मुहैया होता है यही वजह है की प्रति वर्ष 50 से अधिक जाने डायरिया,मलेरिया हैजा जैसी बीमारियों से जाति है विभाग तो अपना पल्ला झाड़ा लेते है लेकिन पीड़ित परिवार सदमे से कभी नही उभर पता, जहां अभी दो दिन के अंदर 4 मौतें हुई है वहा दर्जनों डायरिया से पीड़ित लोग बिना इलाज व गंदे पानी के साथ जीना और मरना के बीच फसे हुए है।जब इस पूरे मामले पर हमारी टीम ने पीड़ित परिवार से बात की तब उन्होंने बताया की मरने वालो को उल्टी दस्त की समस्या रही है लेकिन स्वास्थ विभाग अपना पल्ला झाड़ा रहा है।
दिल्ली : हाई कोर्ट ने जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल (Chief Minister Arvind Kejriwal) को बड़ा झटका दिया है, दिल्ली हाई कोर्ट ने शराब नीति घोटाला मामले में उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दी है।बता दें सीबीआई मामले में गिरफ्तारी को अवैध बताने वाली याचिका को भी कोर्ट ने खारिज कर दिया है। इसके साथ ही कोर्ट ने केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका भी खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने जमानत के लिए निचली अदालत जाने को कहा है।
न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह नहीं कहा जा सकता कि यह बिना किसी उचित कारण के किया गया था। हाई कोर्ट ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल की जमानत याचिका का भी निस्तारण कर दिया था और उन्हें राहत के लिए निचली अदालत में जाने की स्वतंत्रता दी थी।
HC फैसला सुरक्षित रखा था
हाई कोर्ट ने सीबीआई द्वारा की गई केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर अपना आदेश 17 जुलाई को सुरक्षित रखा था। आप ने कहा, “केजरीवाल इस फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें आबकारी नीति से जुड़े ईडी के धनशोधन मामले में पहले ही अंतरिम जमानत दे दी है।”
ढाका: बांग्लादेश में हालात लगातार बिगड़ते जा रहे है। बांग्लादेश में जारी हिंसा के बीच प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका छोड़ दिया है। हसीना ने किसी सुरक्षित स्थान के लिए निकली हैं। इस बीच ढाका में बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। शेख हसीना ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। प्रदर्शनकारियों ने कई अहम रास्तों पर भी कब्जा कर लिया है। इंटरनेट को पूरी तरह बंद दिया गया है। इस बीच मुख्य विपक्षी पार्टी BNP के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सड़कों पर उतर आए हैं, जो सत्तारूढ़ अवामी लीग के कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं।
ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील
बांग्लादेश के प्रधानमंत्री कार्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने नाम ना बताने की शर्त पर एएनआई से कहा "हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ढाका में अपना सरकारी आवास छोड़ दिया है। वर्तमान में उनका ठिकाना अज्ञात है। ढाका में स्थिति अत्यधिक संवेदनशील है और प्रधानमंत्री के आवास पर भीड़ ने कब्जा कर लिया है।"
साथ हैं छोटी बहन
बांग्लादेश मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना सोमवार को दोपहर करीब 2:30 बजे एक सैन्य हेलीकॉप्टर से बंगाभवन से अपनी छोटी बहन शेख रेहाना के साथ "सुरक्षित स्थान" के लिए रवाना हुई हैं।
भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी
बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी कर दिया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बीएसएफ के डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं।
अंतरिम सरकार चलाएगी देश
रॉयटर्स के अनुसार बांग्लादेश के सेना प्रमुख ने कहा, "प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। देश को अंतरिम सरकार चलाएगी।" आर्मी चीफ ने कहा, 'आपकी मांगें हम पूरी करेंगे, तोड़फोड़ से दूर रहें। आप लोग हमारे साथ चलेंगे तो हम स्थिति बदल देंगे। मारपीट अराजकता संघर्ष से दूर रहिए। हमने सभी पार्टी के नेताओं से बात की है।
300 से अधिक लोगों की मौत
बांग्लादेश में प्रदर्शनकारियों और हसीना के समर्थकों के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में झड़पें हुई हैं। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री आवास में दाखिल हो गए हैं। इन झड़पों में 300 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। झड़पें रविवार की सुबह हुईं जब प्रदर्शनकारी ‘स्टूडेंट्स अगेंस्ट डिस्क्रिमिनेशन’ के परचम तले आयोजित ‘असहयोग कार्यक्रम’ में भाग लेने पहुंचे। अवामी लीग, छात्र लीग और जुबो लीग के कार्यकर्ताओं ने उनका विरोध किया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प हुई।
सेना को किया गया तैनात
इस बीच राजधानी ढाका सहित देशभर में सेना तैनात कर दी गई है। सड़कों से पुलिस को हटा दिया गया है।
सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग हैरानी जाहिर कर रहे हैं। वीडियो में देखा जा सका है कि एक बाइक पर तीन लोग सवार हैं- दो युवक और एक युवती। बाइक चला रहा युवक अपनी गति बनाए रखे हुए है, जबकि बीच में बैठा युवक वीडियो बना रहा है। यह सब कुछ बिना हेलमेट के हो रहा है। अचानक युवक ने पीछे मुड़कर युवती की ओर चेहरा करता है। युवती ने भी उसकी ओर अपना चेहरा किया और दोनों ने चलती बाइक पर एक-दूसरे के होठों पर किस कर लिया।
इंस्टाग्राम पर 'राजा इंस्टा 5464' के नाम से जाने जाने वाले युवक ने अपने चैनल पर कई ऐसे वीडियो पोस्ट किए हैं, जहां वह और उसकी गर्लफ्रेंड चलती बाइक पर एक ही पोजीशन में किस करते हुए नजर आ रहे हैं। ये वीडियो उनके फॉलोअर्स के बीच में चर्चा का विषय बन गए हैं।
वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग इसे रोमांटिक और साहसी मान रहे हैं, जबकि दूसरों ने चलती बाइक पर हेलमेट के बिना इस तरह के व्यवहार को खतरनाक और असावधान बताया है। कई लोगों का कहना है कि चलती बाइक पर इस तरह का व्यवहार न केवल खुद को बल्कि अन्य सवारियों को भी जोखिम में डाल सकता है। हेलमेट न पहनने और ऐसी हरकतें करने से सड़क पर दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ सकती हैं।
कई कमेंट्स में लोग युवक की इस हरकत की आलोचना कर रहे हैं। बावजूद इसके कि यह न केवल खतरनाक है, बल्कि सड़क पर अन्य चालकों और सवारियों की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। इसके विपरीत, कुछ लोग इसे एक मजेदार और शानदार वीडियो के रूप में देख रहे हैं।
यहां देखें वायरल वीडियो
साभार
livehindustan.com
भोपाल : मध्य प्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 10 अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किया है, शासन ने इसमें अपर मुख्य सचिव से लेकर सचिव स्तर तक के अधिकारियों को इधर से उधर किया है। GAD द्वारा जारी आदेश में शासन में 1989 बैच के IAS अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान को कृषि उत्पादन आयुक्त नियुक्त किया है वहीं 1990 बैच के एस एन मिश्रा कृषि उत्पादन आयुक्त की जगह अपर मुख्य सचिव गृह विभाग नियुक्त किया है।
इन IAS अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव
इसके अतिरिक्त शासन ने IAS केसी गुप्ता, संजय दुबे, अनिरुद्ध मुकर्जी, दीपाली रस्तोगी, डीपी आहूजा, विवेक कुमार पोरवाल संदीप यादव और सुदाम खांडे के प्रभार में भी परिवर्तन किया है और अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे हैं, शासन के आदेश में कहा गया है जिन IAS अधिकारियों की नियुक्ति जिस पद पर हुई है उस पद का अतिरिक्त प्रभार सँभालने वाले अधिकारी अब से उस प्रभार से मुक्त होंगे।
देखें आदेश –


![]()


भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि चारधाम की यात्रा के दौरान केदारनाथ में फंसे म.प्र. के 61 यात्रियों में से 51 यात्रियों को आज एयरलिफ्ट कर सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है। शेष 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित स्थान पर है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे, जो भूस्खलन के कारण वहां फंस गए। राज्य सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया और 51 यात्रियों को हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू कर रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया हैं। शेष यात्री केदारनाथ क्षेत्र में ही हैं और सुरक्षित है। राज्य सरकार उत्तराखंड सरकार के सतत संपर्क में है।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार का प्रयास है कि किसी यात्री को कोई कष्ट न हो। हमारी धार्मिक यात्रा के दौरान वर्षाजनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है। सभी यात्री कुशलक्षेम है।
दिल्ली : कांग्रेस ने हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड और जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए स्क्रीनिंग समितियों का गठन किया।

सावन की शिवरात्रि हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और खास मानी जाती है. यह पर्व श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. यह अवसर भगवान शिव की आराधना के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय होता है. इस दिन, भक्तगण उपवास रखकर शिवलिंग पर गंगाजल, दूध, दही, शहद, और बेलपत्र चढ़ाते हैं, और पूर्ण श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा अर्चना करते हैं.
श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का आरंभ 2 अगस्त 2024 की दोपहर 3 बजकर 26 मिनट पर होगा और इसका समापन अगले दिन, 3 अगस्त को दोपहर के 3 बजकर 50 मिनट पर होगा. शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा अर्चना निशिता काल में करना सबसे शुभ और उत्तम माना जाता है. मान्यता है कि निशिता काल के दौरान भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.
ये 42 मिनट हैं सबसे ज्यादा शुभ
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सावन शिवरात्रि के दिन निशिता काल में भोलेनाथ की पूजा का शुभ समय शिवरात्रि के दिन देर रात 12 बजकर 6 मिनट से लेकर रात के 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा. इसलिए इस शिवरात्रि पर भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने के लिए भक्तों को 42 मिनट का शुभ समय मिलेगा. जिसमें पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होगी.
सावन शिवरात्रि व्रत पारण का समय
सावन शिवरात्रि के व्रत का पारण शिवरात्रि के अगले दिन 3 अगस्त 2024 को किया जाएगा. व्रत का पारण करने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर के 3 बजकर 48 मिनट तक रहेगा.
भगवान शिव की पूजा अर्चना और जलाभिषेक करने की विधि
शिवरात्रि पर शिवलिंग का अभिषेक करने के लिए सबसे पहले गंगाजल से भगवान शिव का अभिषेक करें. भगवान शिव का अभिषेक लोटे से ही करना चाहिए. इसके बाद कच्चे दूध से अभिषेक करें. अब सामान्य जल से अभिषेक करें. आप अपनी इच्छा के अनुसार, पीतल के लोटे में दूध, दही, शहद, गंगाजल और जल मिलकर पंचामृत बना सकते हैं और इस पंचामृत से भगवान शिव का अभिषेक कर सकते हैं.
अभिषेक करने के दौरान ॐ नमः शिवाय मंत्र या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें. शिवलिंग का अभिषेक करने के बाद शिवलिंग पर भांग, धतूरा, बेलपत्र, शमी के पत्ते, पुष्प और फल आदि अर्पित करें. अब भगवान शिव के सामने धूप और दीपक जलाएं. इस दौरान भी मंत्र जाप या शिव चालीसा का पाठ करना चाहिए. पूजा का समापन भोलेनाथ की आरती के साथ करें.
दिल्ली :- संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. व्यक्तिगत कर्म के आधार पर मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया है. उनकी जगह नई नियुक्ति कर दी गई है और प्रीति सूदन को UPSC की नया अध्यक्ष बनाया गया है
IAS प्रीति सुदन को बनाया गया नया अध्यक्ष
डॉ मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया. अब उनकी जगह पर संघ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष प्रीति सुदन होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की है. भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.
डॉ मनोज सोनी अंतरराष्ट्रीय और राजनीति विज्ञान के विद्वान माने जाते रहे थे. पिछले साल हुए यूपीएससी के अध्यक्ष बने थे अभी 5 साल उनका कार्यकाल बचा हुआ था. लेकिन इस बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया. प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर मामले के बीच उन्होंने इस्तीफा दिया है. वैसे उनके बारे में कहा जा रहा है कि व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने यह निर्णय लिया है.
नई दिल्ली | सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि व्हाट्सएप और इसकी मूल कंपनी मेटा ने भारत सरकार को देश में अपनी सेवाएं बंद करने की किसी योजना के बारे में सूचित नहीं किया है. यह कांग्रेस सदस्य विवेक तन्खा के एक सवाल के जवाब में राज्यसभा में लिखित जवाब के रूप में था. क्या व्हाट्सएप उपयोगकर्ता विवरण साझा करने के सरकारी निर्देशों के कारण भारत में परिचालन बंद करने की योजना बना रहा है.
एन्क्रिप्शन तोड़ने पर सेवा बंद
यह सवाल व्हाट्सएप के पिछले बयानों के बाद आया है जिसमें कंपनी ने नए आईटी नियमों के बारे में चिंता व्यक्त की थी. जिसके बारे में कंपनी ने कहा था कि इससे एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन टूट सकता है. इस साल की शुरुआत में, व्हाट्सएप ने दिल्ली उच्च न्यायालय को सूचित किया था कि अगर उसे संदेशों पर एन्क्रिप्शन तोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो वह भारत में काम करना बंद कर देगा.
एन्क्रिप्शन तोड़ने से क्या होगा?
व्हाट्सएप के वकील तेजस करिया ने कहा कि एन्क्रिप्शन तोड़ने से यूजर की प्राइवेसी कमजोर होगी. भरोसा कम होगा और लाखों मैसेज को लंबे समय तक स्टोर करना पड़ेगा. व्हाट्सएप और मेटा ने संशोधित आईटी नियमों को चुनौती दी है और कहा है कि वे निजता के अधिकार का उल्लंघन करते हैं.
अश्विनी वैष्णव ने संसद में अपने जवाब में बताया कि सरकार भारत की संप्रभुता, अखंडता, रक्षा, सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था की रक्षा के लिए सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत निर्देश जारी करती है.
दिल्ली :- वजन घटाने वाले अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में मंजूरी मिल गई है. अमेरिकी कंपनी एली लिली के बनाए गए माउंजारो ((Mounjaro) नाम का यह इंजेक्शन अगले कुछ महीनों में भारतीय बाजार में आ सकता है. इस इंजेक्शन में तिर्जेपेटाइड (Tirzepatide) ड्रग यूज किया गया है. यह इंजेक्शन टाइप-2 डायबिटीज के इलाज के लिए बनाया गया है और यह वेट लॉस में असरदार हो रहा है.
केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) की और दूसरी ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) की मंजूरी लेनी पड़ती है. वजन घटाने वाले इस अमेरिकी इंजेक्शन को भारत में CDSCO की मंजूरी मिल गई है. संभावना है कि जल्द ही ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया से भी मंजूरी मिल जाएगी. उम्मीद है कि अगले पांच-छह महीने में वजन घटाने वाले इंजेक्शन मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध होंगे. बताया जा रहा है कि यह इंजेक्शन दिसंबर-2024 से पहले भारत में उपलब्ध हो जाएगा.
डॉक्टर की सलाह के बिना लोग यह इंजेक्शन नहीं लगवा पाएंगे
सवाल है कि यह इंजेक्शन कौन लगवा सकता है? मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डॉक्टर की सलाह के बिना लोग यह इंजेक्शन नहीं लगवा पाएंगे. सीडीएससीओ के पैनल ने डॉक्टर्स को बेहद सोच-समझकर यह इंजेक्शन लिखने की सलाह दी है. पैनल ने कहा कि यह इंजेक्शन उन लोगों को नहीं दिया जा सकता है, जिन्हें पहले पैंक्रियाज की बीमारी, थायरायड, मतली, उल्टी आदि की परेशानी है. अगर कोई डॉक्टर इस दवा को लिखता है उसे मरीज को एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट लेने की भी सलाह देनी होगी.
केरल : केरल के वायनाड में भारी बारिश के बीच भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है. अब तक 116 लोगों की मौत हो गई है और सेंकड़ों लोग घायल हो गए हैं. वही अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है.
बताया गया है कि मंगलवार तड़के करीब एक बजे मुंडक्कई टाउन में पहला भूस्खलन हुआ. मुंडक्कई में बचाव अभियान चल ही रहा था कि सुबह करीब 4 बजे चूरल माला में एक स्कूल के पास दूसरे भूस्खलन की सूचना मिली. एक शिविर के रूप में चल रहे स्कूल और आस-पास के घरों और दुकानों में भूस्खलन के चलते पानी और कीचड़ भर गया. फिलहाल दोनों जगहों पर रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है.
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा
इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख जताया है. पीएम मोदी ने भूस्खलन में मारे गए प्रत्येक व्यक्ति के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है. पीएम मोदी ने खुद राहत कार्यों पर नजर रख रहे हैं. उन्होंने केरल के सीएम पिनारई विजयन से बात की और केंद्र से हर संभव मदद का आश्वासन दिया. पीएम ने राहत कार्यों की स्थिति जानने के लिए केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी बात की है
वर्तमान में केरल में मौसम विभाग की तरफ से भारी बारिश का अलर्ट भी जारी कर दिया गया है. इसकी वजह से राहत एवं बचाव कार्य में बाधा पैदा हो रही है. नीचे दिए गए कार्ड्स में आप केरल के वायनाड में हुए भूस्खलन से जुड़े सभी अपडेट्स पढ़ सकते हैं.
केरल सरकार ने घोषित किया राजकीय शोक
केरल में आधिकारिक शोक की घोषणा की गई है. आज और कल शोक रहेगा. राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा. राज्य सरकार के आधिकारिक कार्यक्रम और समारोह आज और कल स्थगित कर दिए गए हैं.
भोपाल : रक्षा बंधन से पहले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश की 40 लाख लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात दे दी है, कैबिनेट की मीटिंग में प्रदेश की लाडली बहनों के लिए सरकार ने बड़ी घोषणा है। कैबिनेट की मीटिंग के बाद सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश की 40 लाख लाडली बहनों को 450 रुपए में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसके साथ ही उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा है कि कोई भी जनहितैषी योजना बंद नहीं होगी। सीएम मोहन यादव ने कहा कि बल्कि योजनाओं की समीक्षा करके और उसमें जनता का हित कैसे बढ़े उस दिशा में काम करेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने सभी विभाग के मंत्रियों और पीएस को कहा है कि सारी योजनाओं को रिव्यू करें और जनता के हित की और योजना जो चालू कर सकते है। वो प्रत्येक योजना चालू करें ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग को मिले।
नई दिल्ली। तीन दिन बाद हम अगस्त महीने में प्रवेश करने वाले है। ऐसे में अगस्त में अगर आपको बैंक संबंधित कोई कार्य है तो आपके लिए यह काम की खबर हो सकती है। अगले महीने से त्योहार का सीजन शुरू हो रहा है। अगस्त में स्वतंत्रता दिवस से लेकर रक्षाबंधन और जन्माष्टमी सहित कई त्योहार हैं। जिसके चलते अगस्त माह में 13 दिन बैंक बंद रहेंगे। इनमें शनिवार और रविवार साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल हैं। तो आइए जानतें हैं अगस्त में कब-कब बैंक बंद रहेंगे।
नई दिल्ली: आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात कर प्रधानमंत्री को भगवान राम के ननिहाल छत्तीसगढ़ की ओर से रामचरित मानस ग्रंथ भेंट किए। प्रधानमंत्री जी ने छत्तीसगढ़ के विकास और विभागीय कार्यों की जानकारी लिए।प्रगति और जनहित से जुड़ी विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा कर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।
जनकल्याण की सभी योजनाओं के लाभार्थियों का 100 प्रतिशत आच्छादन का निर्देश दिये।
संसद भवन स्थित कार्यालय में गृहमंत्री माननीय अमित शाह से केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने सौजन्य मुलाकात कर कवि-राजनेता और पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की बहुचर्चित कविता-संग्रह " मेरी इक्यावन कविताएं" भेंट की। साथ ही विभिन्न विषयों पर चर्चा करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के पिताजी के स्वास्थ्य लाभ एवं अन्य परिवारजनों को मंगल कामना प्रेषित की।आज 29 जुलाई को तोखन साहू, केंद्रीय राज्य मंत्री, आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय, भारत सरकार ने संसद के मानसून सत्र में भाग लिया और राज्यसभा में मौजूदगी दर्ज की। तोखन साहू ने अपने मंत्रालय से संबंधित 17 प्रश्नों के उत्तर राज्य सभा के पटल पर प्रस्तुत किया। इन प्रश्नों में जैसे विभिन्न राज्यों में चल रही प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित हाउसिंग सब्सिडी स्कीम, आर्थिक रूप से कमजोर वर्गो के लिए, एम्पलीफाई योजना 2.0, स्मार्ट सिटीज मिशन (तेलंगाना में) , मदुरई , त्रिची और कोयंबटूर मेट्रो से संबंधित प्रश्नों के उत्तर पटल पर प्रस्तुत किए। इलेक्ट्रिक वाहनों से संबंधित सब्सिडी, अमृत मिशन के अंतर्गत नगर निगम, पालिका परिषद और नगर पंचायत की रिपोर्ट, शहरों में ट्रांसपोर्ट/यातायात को दुरुस्त करने की कार्ययोजना एवं शहरों में जलभराव की समस्या से संबंधित प्रश्नों के उत्तर भी राज्य सभा के पटल पर प्रस्तुत किए गए।
केरल :- केरल के वायनाड जिले में लैंडस्लाइड की कई घटनाओं में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वालों में दो बच्चे भी शामिल हैं। इसके अलावा सैकड़ों लोगों के फंसे होने की भी आशंका जताई गई है। यह लैंडस्लाइड वायनाड स्थित मेपड्डी के कुछ पहाड़ी इलाकों में हुई है। केरल सरकार इस मामले को लेकर ऐक्शन में आ गई है।
मुख्यमंत्री पी विजयन ने कहा कि सभी सरकारी एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में लगा दी गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक हालात और खराब हो सकते हैं। वहीं, लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बचाव कार्य में जुटी टीमों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके बावजूद टीमें लोगों को बचाने के लिए जी-जान से जुटी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक लैंडस्लाइड की सबसे पहली घटना मेपड्डी में रात करीब दो बजे हुई। भोर में 4 बजकर 10 मिनट पर फिर से लैंडस्लाइड हुई।
रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एयरफोर्स के दो हेलीकॉप्टर, एक एमआई-17 और एलएच को सुलूर के लिए रवाना किया गया है। बताया जाता है कि मेपड्डी के एक अस्पताल में 16 लोगों का इलाज चल रहा है।
केरल के स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी (केएसडीएमए) ने बताया कि प्रभावित इलाकों में फायरफोर्स और नेशनल डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स टीमें तैनात कर दी गई हैं।
इसके अलावा लोगों को निकालने के लिए एक एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम लगाई गई है। वहीं, कन्नूर डिफेंस कोर की दो टीमों को भी निर्देश दिए गए हैं। इन टीमों से कहा गया है कि वह वायनाड की तरफ बढ़ें और बचाव कार्य में मदद करें। केएसडीएमए द्वारा इस बारे में फेसबुक पर भी पोस्ट किया गया है।
दिल्ली :- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जेल में बिगड़ती सेहत को लेकर आज इंडिया गठबंधन के नेता जंतर-मंतर पर एक रैली में हिस्सा लेंगे. यह रैली दोपहर एक बजे से शाम 5 बजे तक होगी. जिसमें केजरीवाल की सेहत को लेकर चर्चा की जाएगी. साथ ही दिल्ली CM की गिरफ्तारी का भी विरोध किया जाएगा. आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्सयभा सांसद संजय सिंह ने सोमवार को बताया कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, TMC, DMK और अन्य पार्टियों ने केजरीवाल के साथ किए गए व्यवहार और शासन पर इसके प्रभाव को लेकर चिंता जाहिर की.
























