नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

UPSC की नई अध्यक्ष बनीं प्रीति सूदन...मनोज सोनी की जगह संभालेंगी पदभार

UPSC की नई अध्यक्ष बनीं प्रीति सूदन...मनोज सोनी की जगह संभालेंगी पदभार
Share

 दिल्ली :-  संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC के अध्यक्ष डॉ मनोज सोनी ने इस्तीफा दे दिया है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया. व्यक्तिगत कर्म के आधार पर मनोज सोनी ने इस्तीफा दिया है. उनकी जगह नई नियुक्ति कर दी गई है और प्रीति सूदन को UPSC की नया अध्यक्ष बनाया गया है

IAS प्रीति सुदन को बनाया गया नया अध्यक्ष

डॉ मनोज सोनी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए पिछले दिनों संघ लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया. उनका इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया. अब उनकी जगह पर संघ लोक सेवा आयोग की नई अध्यक्ष प्रीति सुदन होंगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनकी नियुक्ति की है. भारत सरकार के कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग के अपर सचिव मनोज कुमार द्विवेदी ने इस संबंध में अधिसूचना जारी की है.

डॉ मनोज सोनी अंतरराष्ट्रीय और राजनीति विज्ञान के विद्वान माने जाते रहे थे. पिछले साल हुए यूपीएससी के अध्यक्ष बने थे अभी 5 साल उनका कार्यकाल बचा हुआ था. लेकिन इस बीच उन्होंने इस्तीफा दे दिया. प्रोबेशनरी आईएएस अधिकारी पूजा खेड़कर मामले के बीच उन्होंने इस्तीफा दिया है. वैसे उनके बारे में कहा जा रहा है कि व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने यह निर्णय लिया है.


Share

Leave a Reply