लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |
आज दिनांक 17 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 17 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

 आज 17 सितम्बर का राशिफल

 

मेष:

मेष राशि के जातक अपने परिवार के साथ भावनात्मक रूप से जुड़े रहेंगे। घर पर रहकर ही काम करने का प्रयास करेंगे। आपका रचनात्मक कौशल कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान देगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातक कार्यक्षेत्र में लंबे समय से चला आ रहा कोई विवाद को सुलझाने का प्रयास करेंगे और अपनी बातचीत से लोगों के साथ सहमति बनाने में कामयाब रहेंगे। अपनी पसंद-नापसंद बताने से मुश्किलें आसान होंगी। आर्थिक रूप से भी अच्छा समय है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक बौद्धिक व कलात्मक रुप से अपनी योजनाओं को क्रियान्वित करने में कामयाब रहेंगे। शुरुआती अवस्था में खर्चे बहुत अधिक होंगे परंतु यही खर्चे लाभ का साधन भी बनेंगे। इंटीरियर डिजाइनिंग आर्किटेक्ट के लिए अच्छा दिन है। भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए धन संचित करने पर ध्यान अधिक रहेगा।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों का व्यवहार सहयोगात्मक रहेगा। आने वाली परिस्थितियों के अनुकूल अपने आप को ढाल लेंगे और सभी बाधाओं का सामना पूर्ण आत्मविश्वास के साथ करेंगे। भविष्य में आर्थिक तंगी ना झेलनी पड़ी इसलिए धन संचित करना आपकी प्राथमिकता होगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों की अच्छी प्लानिंग की क्षमता आज उन्हें कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। कई बाधाएं आएंगी लेकिन वह अपने काम पर ही फोकस करेंगे। अपने काम के पूरा होने से पहले किसी से भी इस बात का जिक्र न करें। आज आर्थिक दृष्टिकोण से कमाई की अच्छी संभावना बनती है। खर्च नियंत्रण में रखें।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के सामाजिक रिश्ते आज उनके कामकाज में बहुत मदद करेंगे। अचानक से कुछ ऐसी परिस्थितियां बन जाएंगी जिसकी वजह से आपको दूसरों की मदद लेनी पड़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्चों की अधिकता तंग कर सकती है।

तुला:

तुला राशि के जातक बहुत ही व्यवस्थित रूप से अपने काम को पूरा करेंगे। काम की अधिकता की वजह से तनावग्रस्त भी रहेंगे। परंतु आत्मविश्वास तथा सही मैनेजमेंट से काम को समय पर पूरा कर पाएंगे और उच्च अधिकारियों से प्रशंसा तथा मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा दिन है।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों की सोच काफी परिष्कृत रहेगी। समाज में अपने रुतबे को लेकर चिंतित रहेंगे और इस तरह से काम करेंगे कि आपके सामाजिक स्तर में वृद्धि होगी। सभी ग्रह-नक्षत्रों का भी सहयोग आपको मिल रहा है। आर्थिक रूप से कमाई की अच्छी संभावना बन जाती है। महंगी चीजें खरीदने पर धन खर्च करेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातकों के अपने साझेदारों के साथ रिश्ते प्रगाढ़ होंगे। विवाद को हल करके आगे के काम पर फोकस करेंगे। आपकी परिपक्व और विस्तृत सोच कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाने में मदद करेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से कमाई की संभावना अच्छी है। जीवनसाथी से भी धन की प्राप्ति होगी।

मकर:

मकर राशि के जातक आज किसी भी विवाद में पडऩे से बचेंगे। जो पुराने विवाद है उन्हें भी सुलझाकर सबके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार करेंगे। सहयोगी आपको पूरी तरह से काम में मदद करेंगे और आसानी से सारे कार्य पूरे हो जाएंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। जोखिम लेना मददगार रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक कार्यक्षेत्र के माहौल को बेहतर बनाने के लिए काम करेंगे। आज सहयोगियों के साथ आपके संबंधों में सुधार होगा। आज का दिन बेहतर है। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करने के बारे में विचार कर रहे हैं तो बिना किसी लेट-लतीफी के काम शुरू कर सकते हैं। पारिवारिक मामलों में मन को शांत रखें। आज कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। खर्चे भी कम रहेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों का ज्यादा ध्यान आज कामकाज की बजाए मनोरंजन की तरफ रहेगा। कार्यक्षेत्र में किसी नई लव रिलेशनशिप की शुरुआत भी हो सकती है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। परंतु खर्चे बहुत अधिक रहने की संभावना बनती है।

 

 

आज दिनांक 16 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 16 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 16 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को आज कोई मुश्किल काम सौंपा जा सकता है, जिसे पूरा करने के लिए जोश से काम करेंगे परंतु मन मुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। दूसरों पर भी इसे पूरा करने के लिए ज्यादा दबाव ना डालें। धीरे और संयमित होकर ही सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य है। सोच-समझकर धन खर्च करेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में दृष्टिकोण संकुचित रहेगा। जोखिम लेने से डरेंगे और सुरक्षात्मक रूप से काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। कमाई के मामले में बहुत अच्छा दिन नहीं है, लाभ अवरुद्ध हो सकता है। खर्च भी जरूरत से ज्यादा होने की संभावना है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों में अपने काम को पूरा करने का जुनून रहेगा। कामकाज को विस्तार देना चाहेंगे लेकिन यह समय इस विस्तार के लिए उपयुक्त नहीं है। सही समय आने का इंतजार करें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभ की स्थितियां बनी हुई है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक के कामकाज में कमियां निकाली जा सकती है और उसकी वजह से आपके विरुद्ध कोई कंप्लेन भी हो सकती है। ध्यान पूर्वक काम की बारीकी को समझते हुए काम करेंगे तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातक नियम कायदे को ध्यान में रखते हुए काम करना पसंद करेंगे। अज्ञानता का अंधेरा दूर करने के लिए ज्ञान प्राप्ति की जरूरत हुई तो उसे भी प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अचानक लाभ होने की संभावना भी बन रही है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक को कार्यक्षेत्र में फालतू के विवाद से बचना चाहिए। चीजों को खोने का डर बना रहेगा। शांत मन से काम करना लाभदायक रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को निवेश से भी बहुत लाभ की संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातक साहसिक निर्णय लेते हुए कार्यक्षेत्र को विस्तारित करने में कामयाब रहेंगे। आपके कलात्मक कार्य को बहुत सराहा जाएगा। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, मान सम्मान में वृद्धि होगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को बातचीत में संयम बनाए रखना है। जल्दबाजी में दी हुई प्रतिक्रिया दूसरों के मन को घायल कर सकती है। दूसरों के प्रति अत्यधिक कठोरता आपके मान सम्मान को भी नुकसान पहुंचा सकती है। अच्छी कमाई निवेश का मार्ग प्रशस्त करेगी।

धनु:

धनु राशि के जातक कार्यक्षेत्र की परिस्थितियों को डिप्लोमेटिकली हैंडल करने का प्रयास करेंगे। स्वयं पर ध्यान ना देकर दूसरों पर आपका ध्यान ज्यादा रहेगा। जिससे कामकाज बिगडऩे की संभावना बन जाती है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्चे अधिक रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातक आज मानसिक अस्थिरता महसूस करेंगे। किसी भी चीज पर फोकस करना मुश्किल होगा। आध्यात्मिकता की तरफ ध्यान बढ़ेगा और दूसरों के साथ ज्यादा व्यवहार ना करके एकांत में रहना पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है, जोखिम लेना लाभदायक रहेगा।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है, वाकचातुर्यता लाभ देगी। दूसरों के प्रति आपका दृष्टिकोण सौहार्दपूर्ण रहेगा। सामाजिक रिश्ते मजबूत बनाने पर जोर देंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से कमाई के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। खर्चे भी नियंत्रित होंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों के मन में क्रिएटिव आइडिया चलते रहेंगे। पुरातन चीजों में आपका शौक बढ़ेगा और बहुत ज्यादा दूसरों के साथ बातचीत में पडऩे की बजाय एकांत में रहना पसंद करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।

 

आज दिनांक 15 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 15 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 15 सितम्बर का राशिफल

मेष:

आज किसी दोस्त या रिश्तेदार को छोटा-मोटा कर्ज दिया जा सकता है। वैसे आज आपको दिन के पहले हिस्से में दूसरों की आर्थिक मदद करने में ही समय गुजारना पड़ सकता है। आज आपकी किसी कठिन समस्या का हल बड़ी आसानी से निकल आएगा। जरूरी कार्यों में बड़ों से सलाह लेना आपके लिए बेहतर होगा। हालांकि आज किसी अपने से थोड़े समय के लिए दूर जाने की भी स्थिति आ सकती है। भाग्य स्कोर : 80 प्रतिशत

वृषभ:

आज दिन की शुरुआत नौकरी से जुड़ी समस्याओं को हल करने से होगी। हो सकता है कि आज आपको पदोन्नति संबंधी भी सुखद समाचार मिले। पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को आज किसी प्रतियोगिता में सफलता का समाचार मिलेगा। व्यवसाय में हैं तो आज आपको सफलता मिल सकती है लेकिन आपको मेहनत कुछ ज्यादा करनी होगी। लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपने संबंध को नेक्स्ट लेवल पर ले जाने के बारे में सोच सकते हैं। भाग्य स्कोर : 70 प्रतिशत

मिथुन:

अगर आज आप दूसरों के इमोशंस को पहचान करके उनके अनुसार चलेंगे तो आपको आत्मसंतोष होगा। ध्यान रखें कि कभी-कभार दूसरों की बात सुनने में कोई परहेज नहीं है। कार्यक्षेत्र में भी टीमवर्क के जरिए ही आप किसी कठिन प्रॉब्लम का हल निकालने में सफल हो पाएंगे। इसलिए सहयोगियों को कम आंकने की गलती न करें। परिवार में आज का दिन बच्चों के भविष्य को लेकर चर्चा-परिचर्चा में बीतने का योग है। भाग्य स्कोर : 61 प्रतिशत

कर्क:

आज आपके पास खुद को साबित करने के कईं मौके आएंगे। उन मौके को पहचान करके उन पर खरा उतरना आपकी जिम्मेदारी है। यह भी सोच लीजिए कि मौके बार-बार दरवाजे पर दस्तक नहीं देते। इसलिए बेहद जरूरी है कि आप आज के दिन आने वाली लाभ की संभावनाओं को बिना जांचे-परखे हां या नहीं कहने से बचें। परिवार में भी आज का दिन सुखद रहेगा। किसी अभिन्न मित्र से हुई मुलाकात से मन प्रसन्न रहेगा। भाग्य स्कोर : 89 प्रतिशत 

सिंह:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। किसी से वाद-विवाद या प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। बिजनस के सिलसिले में किसी की सलाह लेने की जरूरत पड़ सकती है। हर नए काम के कानूनी पहलुओं पर अच्छी तरह से गौर करके चलें। ध्यान रखें कि ऐसी सतर्कता बरतने से आपको लाभ ही लाभ होगा। आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का भी सहयोग मिलेगा। यानी कि आज का दिन आपके लिए अच्छा है। ससुराल पक्ष से उपहार मिलने का योग है। भाग्य स्कोर : 95 प्रतिशत

कन्या:

आज कार्यक्षेत्र में आपके ऊपर तमाम जिम्मेदारियां निभाने का दायित्व होगा। आप परेशान होने के बजाए एक-एक को निपटाने की शुरुआत करें। शाम तक आपके सारी जिम्मेदारियां आराम से पूरी हो जाएंगी। आपके इस हुनर की सभी तारीफ करेंगे। आज घर के सभी पुराने लटके हुए कार्यों को पूरा करने का भी अवसर मिलेगा। ध्यान रखें कि अगर इन्हें पूरा करना चाहेंगे तो दिन आपके फेवर में हैं, प्रयासों को पूरी सफलता मिलने का योग है। शाम में किसी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। व्यवसाय में आज जोखिम उठाने से लाभ का योग है। भाग्य स्कोर : 98 प्रतिशत

तुला:

आज आप अपनी पुरानी देनदारी चुकाने में कामयाब हो जाएंगे। आज आपको कुछ जरूरी सामान की खरीदारी करनी पड़ सकती है। बच्चों को लेकर भी कुछ अधिक खर्चें हो सकते हैं। लेकिन अपनी जेब का खास ख्याल रखें। इसीलिए ऐसी चीजें कतई न खरीदें जो फिलहाल आपके जरूरत की नहीं हैं। आज आपके व्यवसाय को विस्तार मिलेगा। इसके अलावा काम में परिवर्तन भी कर सकते हैं। लव लाइफ की बात करें तो आज का दिन आपके लिए शुभ नहीं है। भाग्य स्कोर : 69प्रतिशत

वृश्चिक:

आज का दिन काफी व्यस्तता भरा रहेगा। दिन के पहले हिस्से में कुछ जरूरी फोन कॉल्स और ई-मेल का जवाब देना जरूरी होगा। व्यवसाय करते हैं तो आज का दिन बहुत ही अच्छा बीतेगा। आज आप नए कार्यों को शुरू करने की चर्चा-परिचर्चा में व्यस्त रहेंगे। आज हर कार्य में आपको साझेदारों का भरपूर सहयोग मिलेगा। पैसों के मामले में सतर्कता बरतें। ध्यान रखें कि आज अगर आपसे कोई उधार मांगे तो अपनी सेविंग्स देखकर ही उधार दें। भाग्य स्कोर : 73 प्रतिशत

धनु:

आज आपको आपके कर्मक्षेत्र यानी ऑफिस में कुछ नए अधिकार दिए जा सकते हैं। किसी क्रिऐटिव काम में भी आपकी रूचि बढ़ेगी। जरूरी सामान की खरीदारी में शाम का समय बीतेगा। घर में बड़े-बुजुर्गों से बहसबाजी में न उलझें तो अच्छा है। उनकी राय भी सुन लें क्या पता कभी वक्त पडऩे पर काम जा जाएं। आज किसी के साथ नए संबंध स्थापित करने से पहले एक बार विचार जरूर कर लें। ताकि भविष्य में किसी तरह की तल्खी से बच सकें। भाग्य स्कोर : 55 प्रतिशत

मकर:

आज आप काफी ऊर्जावान रहेंगे। इससे आपकी कार्यक्षमता बढ़ी हुई रहेगी। इसके चलते आप कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करेंगे। ऑफिस में आपके प्रमोशन या सैलरी बढ़ाने की बात चल रही है। इस दौरान आप अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें अन्यथा यह बनते कार्यों को भी बिगाड़ कर रख देगा। आज अपने प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी एक्साइटेड रहेंगे। लेकिन बेहतर यह होगा कि आप अपने दिल की बात उनसे कह दें। वरना देर हो सकती है। ध्यान रखें कि आज जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करने से पहले जानकारों की राय जरूर ले लें। भाग्य स्कोर : 67 प्रतिशत

कुंभ:

आज दिन के पहले हिस्से में आपको छुटपुट धन लाभ होने की संभावना है। हालांकि संतान को कोई शारीरिक कष्ट हो सकता है जो आपके तनाव का कारण बनेगा। परिवार में वार्ता करते समय अपनी वाणी पर संयम रखें। अन्यथा रिश्तों में दरार पड़ सकती है। व्यवसाय की बात करें तो आज आपको नई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन आज आप व्यावसायिक यात्रा के दौरान अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सफल हो सकते हैं। ईश्वर का ध्यान करके ही यात्रा पर ही निकलें। भाग्य स्कोर : 58 प्रतिशत

मीन:

आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी विरोधी की आलोचना पर बिल्कुल ध्यान न दें, केवल अपना काम करते रहें। सफलता जरूर मिलेगी। जमीन-जायदाद से संबंधित क्षेत्र में आपको लाभ हो सकता है। सामाजिक कार्यों में आप बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। लेकिन लवलाइफ में आज आपको निराशा हाथ लग सकती है। परिवार के किसी सदस्य की छोटी से छोटी बीमारी को अनदेखा न करें, स्वास्थ्य जांच जरूर करवाएं। ताकि बड़ी समस्या से बच सकें। भाग्य स्कोर : 83 प्रतिशत 

 
आज दिनांक 14 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 14 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 14 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक जो लेखन क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लेख प्रकाशित होने की अच्छी संभावना है। बिना किसी तनाव के सारे काम आसानी से पूरे होंगे। सहयोग की भावना रहेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है, आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों का ध्यान साझेदारी के कामों की तरफ रहेगा, जिससे ज्यादा से ज्यादा लाभ हो सके। दूसरों की गलत बातों पर भी आप ज्यादा प्रतिक्रिया देने से बचेंगे। रुपए-पैसों के मामले में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आय बढऩे की भी संभावना है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज अपने काम को विज्ञापन के द्वारा विस्तार देने का प्रयास करेंगे। छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करते हुए बड़ी सोच के साथ काम करेंगे। लोगों के साथ अच्छे संपर्क बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आज आप पर बनी हुई है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपनी सेहत की बेहतरी के लिए पोषक खाना खाने पर ध्यान देंगे तथा डॉक्टर से कंसल्ट करने का योग भी बन रहा है। खराब सेहत कामकाज को भी प्रभावित कर रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। स्वयं पर धन खर्च का योग बन रहा है।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज अपने क्षेत्र से संबंधित ज्ञान अर्जन कर उसमें उसमें प्रवीणता हासिल करेंगे। अपनी ऊर्जा को पुनर्जीवित करने के लिए आप मनोरंजन की तरफ आकर्षित होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातक आज आराम के मूड में रहेंगे। कामकाज को लेकर नई योजनाएं बनेंगी। छुट्टी के दिन का उपयोग परिवार के साथ संबंधों को मजबूत बनाने में करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

तुला:

तुला राशि के जातकों के कई काम यात्रा ना कर पाने की वजह से अटके हुए हैं परंतु कोविड-19 की परिस्थिति में घर से बाहर ना निकल कर ऑनलाइन काम को पूरा करने का प्रयास करें तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय बहुत अच्छा है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों की रूढि़वादी मानसिकता रहेगी। जिसके लिए वह अपने परिवार की व्यवसायिक प्रथा को कायम रखते हुए कार्य करेंगे। कुटुंब जनों का पूर्ण सहयोग भी आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लोगों से संपर्क से लाभ के अवसर बढ़ेंगे।

धनु:

धनु राशि के जातक अपने परिवार के सदस्यों को प्रसन्न रखने के लिए उनकी इच्छाओं की पूर्ति का प्रयास करेंगे। छुट्टी के दिन का सही उपयोग मनोरंजन व आराम के लिए करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च को नियंत्रण में रखें।

मकर:

मकर राशि के जातक अपने कार्यक्षेत्र को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। अनावश्यक सामान को हटाकर कार्यस्थल को व्यवस्थित करेंगे। रूटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। धन-लाभ के अच्छे अवसर आपको मिलेंगे। अनावश्यक खर्चों से इस समय बचें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक वरिष्ठ जनों की सहायता से कार्यक्षेत्र से संबंधित निर्णय लेने में कामयाब रहेंगे। परिजनों के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे, जिससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धन लाभ की अच्छी संभावना बन रही है। उदार मन से दूसरों की मदद भी करेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातक के कार्यक्षेत्र के लिए बहुत अच्छा दिन है, प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी। मान सम्मान मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा, जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जिससे धन लाभ की संभावना भी आपके लिए बन जाती है। खर्च नियंत्रण में रहेंगे।

 

आज दिनांक 13 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 13 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 13 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक छोटी-मोटी मुश्किलों पर ध्यान नहीं देंगे। अपनी फील्ड के विशेषज्ञ लोगों से संपर्क बनाएंगे, जिससे अपने व्यवसाय को और विस्तार दे सकें। अध्यापन क्षेत्र से जुड़े हुए जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। खर्च नियंत्रित रहेंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातक आज अपने मित्रों व सहयोगियों की परेशानियों को हल करने में मदद करेंगे। कामकाज से संबंधित गहन शोध काम को विस्तार देने में मदद करेगी। मन शांत रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से भी धन प्राप्ति की अच्छी संभावना है। इन्वेस्ट करने के नए तरीके खोजने का प्रयास करेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों के कामकाज से संबंधित किसी एग्रीमेंट के साइन होने की संभावना बन रही है। पुराना कोई विवाद हल होगा। सलाहकार के रूप में आप अच्छी तरीके से काम कर पाएंगे। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति का योग बन रहा है।

कर्क:

कर्क राशि के जातक आज अपने ऑफिस के माहौल को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। उसके लिए बेकार चीजों को हटाएंगे। रूटीन के काम को बेहतर ढंग से करने के लिए भी प्लानिंग करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन को संचित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों में नए विचारों का सृजन होगा। जिससे आपको एक नई पहचान मिलेगी और उसके बदले में धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना है। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। अपने विचारों को सही ढंग से दूसरों को बताने में कामयाब रहेंगे। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च का योग बन रहा है।

 

 

कन्या:

कन्या राशि के जातकों को अपने कामकाज के साथ-साथ घर से संबंधित मरम्मत पर भी ध्यान फोकस करना पड़ेगा। आपके बुद्धिमत्ता पूर्ण निर्णय अपने कामकाज तथा परिवार के हित में होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

तुला:

तुला राशि के जातकों का सोशल मीडिया पर इंवॉल्वमेंट बढ़ेगा। इसकी वजह से समय व्यर्थ जाने का योग भी बन रहा है। परंतु अगर इसका प्रयोग अपने कामकाज को बढ़ाने में करें तो लाभ होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। पुरानी मेहनत का फल आज आपको मिलेगा।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज उदार मन से दूसरों का सहयोग करने की प्रवृत्ति रहेगी। हालांकि आप अपने नफे नुकसान को समझकर ही व्यवहार करेंगे। धार्मिक क्रियाकलापों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च भी आपके नियंत्रण में रहेगा।

धनु:

धनु राशि के जातक आत्मसंशय से परिस्थितियों को खराब कर सकते हैं। अपनी क्षमताओं पर पूर्ण विश्वास रखें, सफलता आपको जरूर मिलेगी लोगों का सहयोग मिलेगा धन प्राप्ति की राह में कुछ मुश्किल हो सकती है। परंतु बाद में एक साथ धन मिलने की संभावना है।

मकर:

मकर राशि के जातक आज आत्मकेंद्रित रहेंगे। दूसरों की बातों पर अधिक ध्यान ना देते हुए शांति से अपने काम में लगे रहेंगे। विरोधियों को परास्त करने के लिए सही समय का इंतजार करना आपके लिए बेहतर रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक आज अपने सभी कामों को तेजी से पूरा करने का प्रयास करेंगे। जल्दीबाजी में गलती ना हो इस बात का जरूर ध्यान रखें। जरूरत से ज्यादा दूसरों को नसीहत देना आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। मनोवांछित लाभ होगा।

मीन:

मीन राशि के जातकों के कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव चलता रहेगा। बीच-बीच में काम ना करने का विचार मन में आएगा। परंतु व्यर्थ सोच को त्याग कर फोकस होकर काम करें तभी सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेगा।

 

आज दिनांक 12 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 12 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 12 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों को बातचीत में पारदर्शिता रखना चाहिए। उनकी कही गई बात को गलत ढंग से समझा जा सकता है। अपने सभी रूटीन कामों की रूपरेखा बनाकर काम करेंगे और उन्हें समय से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में दिन बहुत अच्छा है। कमाई की अच्छी संभावना है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के मन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का कोई क्लियर प्लान नहीं होगा। मन में भ्रम की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि बातचीत से कुछ हल निकल आएगा। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य समय है। कमीशन के रूप में या परिवार से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को बड़ी-बड़ी बातें करने से बचना चाहिए। बोलने के बजाय कुछ काम कर दिखाने का प्रयास करेंगे तो लोगों का आपके प्रति मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन लाभ की बहुत अच्छी संभावना बन रही है।हर सुबह कर लीजिए बस ये 5 काम, पितर होंगे खुश और देवी लक्ष्मी मेहरबान

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को अपने बातचीत कौशल का लाभ मिलेगा। मार्केटिंग तथा कंसल्टेंसी से जुड़े हुए जातकों को नई डील फाइनल करने का मौका मिलेगा। कमाई के मामले में अच्छा दिन है। खर्चों की अधिकता आज आपको तंग कर सकती है।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। नई अपॉर्चुनिटी आपको मिलेंगी मन में भ्रम कन्फ्यूजन ना रखें और फोकस होकर काम करें। सफलता मिलने की अच्छी संभावना है। कुछ जातकों के विदेश से संबंध भी बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को निवेश कर पाएंगे।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों में अपने काम को तेजी से पूरी करने का जुनून रहेगा। आपकी कैलकुलेशन बहुत फास्ट रहेगी। जिससे परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझ पाएंगे। फाइनेंशियल सेक्टर से जुड़े जातकों के लिए अच्छा दिन है। लाभ की भी अच्छी संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातक जो पर्यटन या टूरिज्म से जुड़े हुए हैं, उनके लिए कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं बन रही है। आज रूढि़वादी मानसिकता को छोड़कर कुछ नए तरीके से काम को करने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय अच्छा है। लाभ की अच्छी संभावना बन रही है।घर में इन 5 चीजों का आना शुभ, धन लाभ का संकेत

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के मन में भय रहेगा और फालतू के विचार चलते रहेंगे परंतु अपनी सूझबूझ से परिस्थितियों को नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे। अपनी ताकत का प्रयोग अपने से कमजोर पर करना आपके लिए मुसीबत खड़ा कर सकता है। रुपए-पैसों के मामले में अच्छा दिन है। आपकी इच्छाएं पूरी होने की संभावना है।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में अचानक बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही है। लोगों से मिलने-जुलने व बातचीत से काम का प्रसार होगा। आज किसी को भी धन उधार देने से बचें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातकों को अपने आपको कंपटीशन में बनाए रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। गुप्त शत्रु सक्रिय रहेंगे। बातचीत से समस्याओं को सुलझाने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चों की अधिकता रहेगी।

कुंभ:

कुंभ राशि जातकों में अपने कामकाज को लेकर स्पष्टता नहीं रहेगी। जैसी परिस्थितियां आएंगी उसके अनुरूप कार्य करते रहेंगे। मन में बेचैनी रहेगी। अपने विचारों की अभिव्यक्ति ना कर पाने का मन मलाल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चे अधिक रहेंगे।मरकर तो सब जाते हैं यमलोक, ये तो जिंदा ही पहुंच गए

मीन:

मीन राशि के जातक अनिर्णय की स्थिति में रहेंगे छोटी सी भी नकारात्मक बात उनके मन में भय पैदा करेगी और वह कोई भी जोखिम पूर्ण निर्णय लेने से बचेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से उम्मीद से कम धन प्राप्ति का योग बनता है परंतु सही प्लानिंग से निवेश से लाभ होगा।

 

आज है पितृ पक्ष का नवमी श्राद्ध, इस दिन विवाहित महिलाओं का किया जाता है श्राद्ध

आज है पितृ पक्ष का नवमी श्राद्ध, इस दिन विवाहित महिलाओं का किया जाता है श्राद्ध

आश्विन मास की कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि को पंचांग के अनुसार नवमी श्राद्ध है. नवमी श्राद्ध को बहुत ही विशेष माना गया है. इस दिन विवाहित महिलाओ का श्राद्ध करने का विधान है. मान्यता है कि पिृत पक्ष की नवमी तिथि को विवाहित महिलाओं का श्राद्ध करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और अपना आर्शीवाद प्रदान करती हैं. इसलिए इसे मातृ नवमीं भी कहा जाता है

पितृ पक्ष में तिथि के अनुसार श्राद्ध कर्म करने का विधान है लेकिन नवमी की तिथि को माता और विवाहित महिलाओं का श्राद्ध करने का विधान बताया गया है. विवाहित महिला की मृत्यु किसी भी तिथि को क्यों न हुई हो, श्राद्ध की प्रक्रिया इस दिन पूर्ण की जा सकती है. पितृ पक्ष की नवमी तिथि को इस कार्य के अति शुभ माना गया है. ऐसा माना जाता है कि विवाहित स्त्री का श्राद्ध सदैव नवमी की तिथि में ही किया जाना ही श्रेष्ठ है. नवमी श्राद्ध को मातृ नवमी और सौभाग्यवती श्राद्ध के नाम से भी जाना जाता है.


नवमी श्राद्ध की विधि
नवमी श्राद्ध पर घर की महिलाओं को व्रत रखना चाहिए. प्रात: काल स्नान करने के बाद श्राद्ध की प्रक्रिया को आरंभ करना चाहिए. इस दिन मन में किसी प्रकार की बुरी कामना नहीं करनी चाहिए, मन को शुद्ध रखते हुए श्राद्ध कर्म को करना चाहिए. नवमी श्राद्ध जीवन में धन, संपत्ति और ऐश्वर्य प्रदान करने वाला माना गया है. श्राद्ध करने के बाद दान भी करना चाहिए.


नवमी श्राद्ध से परेशानी दूर होती हैं
पितृ पक्ष में श्राद्ध कर्म करने से पितृदोष दूर होता है. विधि पूर्वक श्राद्ध करने से पृूर्वज प्रसन्न होते हैं और अपना आर्शीवाद प्रदान करते हैं. मान्यता कि पितृ पक्ष में हमारे पूर्वज पृथ्वी पर भ्रमण करते हैं. वे किसी भी रूप में हमसे मिलने आ सकते हैं. इसलिए पितृ पक्ष के दौरान किसी से बुरा बर्ताव नहीं करना चाहिए. सभी का आदर करना चाहिए. इस दिन आटे से बना बड़ा दीपक जलाएं और पितरों की तस्वीर पर तुलसी की पत्तियां अर्पित करें. ऐसा करने से पितरों का आर्शीवाद प्राप्त होता है.

 

आज दिनांक 11 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 11 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 11 सितम्बर का राशिफल
मेष-
आज आत्ममथंन से कई मुश्किलों से बाहर निकालने में आपकी मदद करेगा. ऑफिशियल कार्यों में भी जल्दबाजी के चलते गलती होने की प्रबल आशंका बनी हुई है, हो सकता है पिछला कार्य पुनः करना पड़ जाए. कारोबार को बढ़ाने के लिए अपनी क्षमता व योग्यता का पूरा प्रदर्शन करेंगे जिसमें सफलता भी मिलेगी.


वृष-

आज के दिन मन में द्वंद की स्थिति रहेगी जो कार्यों में अनेक अवरोध डाल सकती है. जिस पर आप सबसे ज्यादा विश्वास करते हैं, वहीं अविश्वास का कारण बन सकता है. कर्मक्षेत्र में सहकर्मियों से संपर्क को कमजोर न होने दें, वर्तमान समय में यह बेहद जरूरी है. व्यावसायिक गतिविधियाँ सामान्य रूप से चलती रहेंगी, साथ ही छोटे-मोटे निवेश करने के लिए दिन उपयुक्त है.

मिथुन-
आज के दिन किसी दिव्यांग की मदद कर परमार्थ का काम करें उनका आशीर्वाद लाभकारी होगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को काम में पूरा फोकस करना चाहिए, इसके साथ ही वर्क की क्वालिटी को भी मेन्टेन रखना होगा. पार्टनरशिप में काम करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा है, उन्हें अपने पार्टनर का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा.


कर्क-
आज के दिन बुद्धि का पूर्ण प्रयोग कर विचार करेंगे तो स्थितियाँ सामान्य होती नजर आएंगी, वास्तव में जो है नहीं उसको लेकर दिमाग में कई सवाल उठ रहें हैं. ऑफिस के पेंडिंग कार्यों को पूरा करने की कोशिश करें बॉस की निगाह आप पर है.

सिंह-
आज के दिन आध्यात्मिकता की तरफ भी थोड़ा रूझान बढ़ाना चाहिए, जिससे आप प्रसन्नता व आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे. ऑफिशियल कार्य समय रहते पूर्ण होंगे जिससे अन्य कार्यों के लिए भी पर्याप्त समय मिलेगा.

कन्या-
आज के दिन सामाजिक दायरे को और मजबूत करने के लिए नए अवसरों की तलाश करनी चाहिए. कर्मक्षेत्र में व्यर्थ की बहसबाजी में समय बर्बाद न करें कार्य पर ध्यान दे कहीं ऐसा न हो बॉस नाराज होने के कारण स्थान परिवर्तन कर दें.


तुला-

आज के दिन सोचे गए कार्य व इच्छा पूरी हो सकती है जिसकी वजह से दिन आनन्ददायी रहेगा. नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को धन संबंधी मामलों में अधीनस्थ कर्मचारियों के प्रति कड़ा रुख अपनाना पड़ सकता है.


वृश्चिक-
आज के दिन पुराने ऋण को धीरे-धीरे उतारने की प्लानिंग करनी चाहिए, साथ ही अनावश्यक ख़रीददारी करने से भी बचना होगा. ऑफिशियल स्थितियों की बात करें तो ऑफिस के प्रति समर्पण भाव और मजबूत नेतृत्व के गुणों से आपके बॉस प्रभावित रहेंगे.


धनु-
आज के दिन सही निर्णय लेने में गुरु व वरिष्ठों की कृपा साथ देगी जो कि आप पर बनी हुयी है. हो सकता है ऑफिस का वातावरण आपको ठीक न लगे, इसकी एक वजह मन में लोगों के प्रति कोई शंका हो सकती है. जो लोग पैतृक व्यापार करते हैं उनको लाभ होने की संभावना दिखाई दे रही है

मकर-
आज के दिन पूरा दिमाग इसी बात कर लगाना चाहिए कि कार्य की गुणवत्ता को और अच्छा कैसे किया जाएं. सभी कार्यों को बारीकता के साथ करना चाहिए. सहकर्मियों की मदद करनी पड़ेगी इसलिए आज किसी को मना न करते हुए उनकी मदद को तत्पर रहें.


कुंभ-
आज का दिन प्रभु की अराधना से प्रारम्भ करें, उनकी साज-सज्जा और सेवा की जिम्मेदारी लेनी चाहिए. नौकरी की तलाश कर रहें लोगों के लिए दिन अच्छा है, अच्छे ऑफर मिल सकते हैं. ऑफिस में पूरी मेहनत और ईमानदारी से अपना काम करते रहें.


मीन-
आज के दिन दूसरे क्या कर रहें हैं इसकी चिन्ता न करें कभी-कभी हम दूसरों को देखने के कारण लक्ष्य से भटक जाते हैं. आजीविका के क्षेत्र में आ रही गिरावट को देखते हुए आप परेशान रहेंगे, लेकिन धैर्य रखें भविष्य में स्थितियाँ ठीक हो जाएंगी.

 

आज दिनांक 10 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 10 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 10 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का मनोबल उच्च रहेगा। अपने सहयोगियों से सही मार्गदर्शन और स्नेह पूर्ण सहयोग मिलने से आप लक्ष्य प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आज आपकी बातचीत में एक चुंबकीय आकर्षण रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। प्राप्त धन को लंबे समय के लिए निवेश करने का प्लान बनाएंगे।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। निर्धारित लक्ष्य को पाने में कामयाब रहेंगे। सौंदर्य बोध और कलात्मक क्षमता का विस्तार होगा। कला क्षेत्र से संबंधित जातकों को बहुत तरक्की मिलने की संभावना है। रुपयों-पैसों के मामले में दिन अच्छा है। खर्चों को भी नियंत्रित करने में कामयाब रहेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातकों को भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचना चाहिए। हालांकि एक बार जो निश्चित कर लेंगे उसे आसानी से परिवर्तित करने से बचेंगे। जोकि उनके लिए ही मुश्किल का कारण बन सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। परंतु फालतू के खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को मान-सम्मान व समृद्धि दिलाने वाला दिन है। पूरे दिल से समर्पण भाव से काम करेंगे। कुछ नए प्रयोग भी करेंगे जिससे प्रतिभा निखर कर आएगी। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों का फैसला आपके हक में आने का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहेगी।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों के विदेश के साथ संबंध अच्छे बनने की संभावना बन जाती है। धार्मिक क्रियाकलापों की तरफ ज्यादा आकर्षित रहेंगे और ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करेंगे आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्चों की अधिकता रहने वाली है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा दिन है। ईमानदारी से बिना किसी तिकड़म के काम को करने का प्रयास करेंगे। उच्च सलाहकार एजुकेशन से जुड़े हुए लोगों के लिए अच्छा समय है। मां लक्ष्मी की विशेष कृपा आप पर रहेगी। सरकारी खर्च तंग कर सकते हैं।

तुला:

तुला राशि के जातक अपने कामकाज से संबंधित परेशानियां दूसरों के साथ शेयर करने से बचेंगे। स्वचिंतन से परेशानियों से निपटने के लिए गुप्त योजनाएं बनाने का योग भी बन रहा है। रुपए-पैसों के मामले में सामान्य दिन है। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातक आज अपने काम को परफेक्शन से पूरा करने में कामयाब रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास काफी बढ़ा हुआ रहेगा। अभिमान आपकी छवि नकारात्मक बना सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बनती हैं।

धनु:

धनु राशि के जातकों को आज अपने कामकाज के लिए दौड़भाग करनी पड़ सकती है। विपरीत परिस्थितियां आपके लिए सहायक बनेंगी और जो भी जिम्मेदारी आप पर सौंपी जाएगी आप उसको पूरा करने में कामयाब रहेंगे। कमाई के लिहाज से दिन अच्छा है। उम्मीद के अनुसार धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।मकर:मकर राशि के जातक को साझेदारी से लाभ मिलेगा। बौद्धिक क्षमता अच्छी रहेगी जिसकी वजह से सभी चैलेंज का सामना करते हुए अपने लक्ष्य प्राप्ति में सफल रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। अच्छा धन लाभ होगा खर्चों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का ध्यान भोग विलास की वस्तु एकत्रित करने पर रहेगा। शीघ्रता से अपने काम को निपटाने का प्रयास करेंगे। लोगों के साथ कम्युनिकेट करना और अपने काम के विज्ञापन से आपको लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मीन:

मीन राशि के जातकों की कल्पना शक्ति उन्हें भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उस योजना को क्रियान्वित करने के लिए पूरे जोश के साथ काम करेंगे और सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत अच्छा समय है। मन मुताबिक लाभ होगा।

आज दिनांक 9 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 9 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 9 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातकों का कार्यक्षेत्र में मर्यादित शिष्ट आचरण में सफलता दिलाने में सहायक होगा। अधिकृत रूप से अपने सहयोगियों की गलतियों को समझकर उनका निवारण करने का प्रयास करेंगे। लोगों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। लाभ की अच्छी संभावना बन जाती है।जानिए क्या पितृपक्ष में दाढ़ी व बाल काटने से पूर्वज कष्ट होता है या नहीं

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के कार्य क्षेत्र में कुछ वरिष्ठ सदस्य का दखल परेशानी खड़ी कर सकता है। आपके प्रयासों के व्यर्थ जाने से और इच्छा के अनुरूप परिणाम ना मिलने से निराशा की भावना रहेगी। रुपये-पैसों के मामले में दिन कुछ खास नहीं है। खर्चों को लेकर चिंताग्रस्त रहेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज अपने प्रयासों से सफलता पाने में कामयाब रहेंगे। उनके काम के प्रति समर्पण तथा कठोर परिश्रम को लोगों के द्वारा सराहा जाएगा। मान-सम्मान दिलाने वाला दिन है। आर्थिक रूप से भी दिन बहुत अच्छा है। आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होने की संभावना है।

कर्क:

कर्क राशि के जातकों को कुटुंबजनों का सहयोग कामकाज में मिलेगा। पारिवारिक संस्कारों का उपयोग करते हुए कार्यक्षेत्र को विस्तार देने में कामयाब रहेंगे। फाइनेंस के मामले में दिन अच्छा रहेगा। धन की बचत से भविष्य को सुरक्षित कर पाएंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातकों का स्वाभिमान उन्हें दूसरों से मदद लेने से रोकेगा। स्वयं के प्रयास के द्वारा सफलता पाने की संभावना भी बहुत अच्छी है। स्वाभिमान अहंकार में ना बदले इस बात का ध्यान रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। अचानक लाभ की संभावना है।

कन्या:

कन्या राशि के जातक जो विदेश में बसना चाहते हैं या जिनका कामकाज विदेश से संबंधित है उनके लिए बहुत अच्छा दिन है। आपके संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। आसानी से धन प्राप्ति की संभावना बन रही है। धन का निवेश लाभदायक रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातकों को मित्र या बड़े भाई के सहयोग से नए अवसर प्राप्त होंगे। सामाजिक रिश्ते मजबूत होंगे। जिस से बड़ी मात्रा में धन लाभ की संभावना बन जाती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय से दबी हुई इच्छापूर्ति की संभावना भी बन रही है।जानिए कितने प्रकार के होते हैं श्राद्ध और पितृपक्ष के अलावा इन दिनों में भी करें

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मान-सम्मान की बढ़ोतरी कराने वाला दिन है। कार्यक्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन रहेगा। अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने में कामयाब रहेंगे। प्रमोशन के लिए भी आज का दिन बहुत उपयुक्त है। आर्थिक दृष्टिकोण से समृद्धि देने वाला दिन है।

धनु:

धनु राशि के जातकों के लिए भाग्यशाली दिन है। लंबे समय से चले आ रहे अवरोध दूर होंगे। परिस्थितियों के सही आंकलन से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। आपके प्रयास के द्वारा धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही है।

मकर:

मकर राशि के जातक यह जानते हुए भी कि कुछ भी गलत नहीं होने वाला है फिर भी डर और नकारात्मक विचारों से ग्रस्त रहेंगे। रिसर्च फील्ड से जुड़े हुए जातकों के लिए अच्छा समय है। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा समय है। आपके द्वारा किए गए पूर्व प्रयास फलदायक रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों को अपने जीवन साथी के साथ खटपट होने की वजह से कार्यक्षेत्र में भी तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार करने वाले लोगों का प्रगति का योग बनता है। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। खर्च को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मीन:

मीन राशि के जातकों की व्यवसायिक जिंदगी के लिए बहुत अच्छा समय है। ना केवल काम के पूरा होने की खुशी रहेगी बल्कि अपने उच्च अधिकारियों तथा अधीनस्थ कर्मचारियों से आपके संबंध अच्छे बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा समय है। निवेश के लिए धन खर्च करेंगे।

 

आज दिनांक 8 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 8 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 8 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज अपने सभी कार्यों को कलात्मक रूप से करने का प्रयास करेंगे। आपकी कर्तव्य निष्ठा की वजह से तनावग्रस्त भी रह सकते हैं। लक्ष्य निर्धारित करके अपने कार्य को करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन प्राप्ति की भी अच्छी संभावना बन रही है।

वृषभ:

वृष राशि के जातक अपनी विनम्रता शिष्टता और सौम्यता से दूसरों को आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। कार्यक्षेत्र में अपने उच्च अधिकारियों की अपेक्षा के अनुरूप कार्य करके उन्हें प्रभावित कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। खर्चों को नियंत्रित करने का प्रयास करें।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक अपने सभी काम को खुश होकर करेंगे। आसानी से काम पूरे भी होने का योग बन रहा है। लॉटरी या शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आज आपके लिए बहुत लाभदायक रहेगा। आर्थिक रूप से बहुत ही अच्छा दिन है। थोड़े से प्रयास से अधिक सफलता मिलने की संभावना है।

कर्क:

कर्क राशि के के जातकों का विशेष ध्यान धन एकत्रित करने तथा भोग विलास के संसाधन जुटाने की तरफ रहेगा। आपके कठोर परिश्रम और मैनेजमेंट स्किल से आप उसे पाने में सक्षम भी रहेंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन जा रही है, जिसे संचित करने में कामयाब रहेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातक जोखिम उठाकर साहसिक पहल करते हुए अपने दम पर कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। अपने मन के डर को काबू में रखते हुए बाहर से शांत नजर आएंगे, सफलता मिलने की पूरी संभावना बन रही है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी अच्छा समय है। भाग्य का सहयोग धन प्राप्ति में सहायक बनेगा।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों का सौंदर्य बोध व कला की अच्छी समझ कामकाज में सहायक बनेगी। आईटी व सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। धन प्राप्ति की अच्छी संभावना बन रही है। कुछ जातकों को लॉटरी से भी लाभ होने की संभावना है।

तुला:

तुला राशि के जातकों के लंबे समय से अटके हुए कार्य आज पूरा होने की संभावना बन रही है। कार्यक्षेत्र में सही प्लानिंग के साथ काम करके हर तरह की परिस्थितियों को मैनेज करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा दिन है। मान-सम्मान तथा धन दोनों की प्राप्ति होगी।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ेगी। भाग्य का पूरा सहयोग आज आपको मिल रहा है। कामकाज से संबंधित लंबी यात्रा की योजनाएं भी बनने की संभावना है। बौद्धिक क्षमता धन प्राप्ति कराने में सहायक रहेगी। खर्च को नियंत्रण में रखने का प्रयास करें।

धनु:

धनु राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। जिसकी वजह से आप मुश्किल में फंस सकते हैं। क्रोध पर नियंत्रण रखें और जल्दबाजी में कोई भी फैसला ना करें। धन प्राप्ति के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है या उम्मीद से कुछ काम मिलने की संभावना है।

मकर:

मकर राशि के जातकों पर कामकाज का प्रेशर अत्यधिक रहेगा, जिसे मैनेज करने का प्रयास असफल रहेगा। जिसकी वजह से करीब जनों से रिश्ते भी खराब हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक समय है। काम के चक्कर में परिवार को इग्नोर ना करें।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों का ध्यान कामकाज की तरफ नहीं रहेगा। व्यर्थ की चीजों में समय और एनर्जी खर्च होने का योग बन रहा है। सफलता प्राप्ति के लिए फोकस होकर काम करें तो अच्छा रहेगा। विरोधी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है।

मीन:

मीन राशि के जातकों की कल्पना शक्ति कमाल की रहेगी, जिससे वह नए सृजन पर फोकस कर सकेंगे। कलाकारों के लिए बेहतरीन दिन है। वाणी पर संयम रखेंगे तो दूसरों का सहयोग भी आपको अच्छे से मिलेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से लाभदायक दिन है।

आज दिनांक 7 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 7 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 7 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज बहुत ऊर्जावान व सक्रिय रहेंगे। किसी भी चीज को बहुत जल्दी से समझ कर सही निर्णय लेने की आपकी क्षमता बड़े काम करने में मददगार रहेगी। आप की निडरता व साहस देखकर दूसरे प्रभावित होंगे। धन संपत्ति के मामले में अच्छा समय है। अच्छे कामों में धन खर्च कर का योग है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों के मन में आज कोई भी बात आएगी तो तुरंत उसे कार्य रूप में परिणत करने का प्रयास करेंगे। दूसरे के प्रभाव में आकर आप अपने फैसलों को नहीं बदलेंगे। कामकाज व कमाई की दृष्टि से अच्छा दिन है परंतु खर्च भी अधिक रहेंगे।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक आज बहुत तेजी के साथ अपने सभी कामों को पूरा करने में अदम्य साहस का प्रदर्शन करेंगे। तुनक मिजाजी से आज आपको बचना चाहिए। रक्षा सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए बहुत अच्छा समय है। आर्थिक दृष्टिकोण से भी समय आपके अनुकूल है। समृद्धि बढऩे का योग हैं।

कर्क:

कर्क राशि के जातक फुर्ती से काम निपटाते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों को परास्त कर पाएंगे और इस वजह से वह अपने उच्च अधिकारियों की कृपा प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। कामकाज के बीच में आपको बेवजह की टेंशन से बचना चाहिए। अन्यथा आप बड़ी मुश्किल में पड़ सकते हैं। आर्थिक रूप से बहुत अच्छा समय है।विभीषण ने यहीं किया था गणेशजी पर वार, जानें कैसा है रावण के वध से इसका संबंध

सिंह:

सिंह राशि के जातक नई योजनाओं के क्रियान्वयन पर फुर्ती से काम करेंगे। एक साथ कई काम को आज आपको पूरा करना पड़ सकता है। दुश्मनों को पराजित करने के तरीके की अच्छी समझ सहायक बनेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा वक्त है बुद्धिमानी से समय का उपयोग करें।

कन्या:

कन्या राशि के जातक कामकाज से जुड़ी हुई बातों को दूसरों से शेयर नहीं करेंगे। लेकिन तेजी से काम पूरा करते हुए बड़ी योजनाओं की रूपरेखा तैयार करने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य दिन है। कमाई की अपेक्षा खर्चे अधिक रहेंगे। आज एकांतवास आपके लिए लाभदायक रहेगा।

तुला:

तुला राशि के जातक आज कार्यक्षेत्र में बहुत सक्रिय रहेंगे एक से ज्यादा काम पूरा करने की जिम्मेदारी उन पर रहेगी और उसे वह बखूबी निभा लेंगे। बौद्धिक क्षमता कमाल की रहेगी। धन लाभ की अच्छी संभावनाएं बनती है। खर्चे नियंत्रित रहेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के जातकों को अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है। किसी भी बात पर तुरंत नकारात्मक प्रतिक्रिया देना आपको मुसीबत में डाल सकता है। छोटी-छोटी बातों से विचलित हुए बिना अपने काम पर फोकस करें। आज का दिन अच्छा बीतेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

धनु:

धनु राशि के जातक स्व चिंतन पर अधिक ध्यान केंद्रित करेंगे। धर्म और अध्यात्म की तरफ रुचि बढ़ेगी। छुट्टी के दिन का सही रूप से उपयोग करने और काफी समय से लंबित कार्य को पूरा करने का दिन है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन सामान्य है। खर्च को लेकर चिंतित रहेंगे।

मकर:

मकर राशि के जातक आज बड़े और महत्वपूर्ण कार्यों पर ज्यादा फोकस करेंगे। फुर्ती और सक्रियता के साथ काम करेंगे। दूसरे आपके ऊपर दबाव डालने का प्रयास करेंगे। परंतु आप अपने फैसलों को नहीं बदलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत ही अच्छा समय है। आपके प्रयास सार्थक रहेंगे।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातक अपने सामाजिक रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे परंतु सफलता नहीं मिलेगी। कुछ पुरानी बातें निकल कर विवाद की स्थिति बन सकती है। इस समय में जितना ज्यादा शांत रहेंगे उतना बेहतर है। लाभ प्राप्ति के लिए दिन अनुकूल नहीं है।सृष्टि में 3 अंक का यह महत्व, फिर भी क्यों मानते हैं अशुभ 

मीन:

मीन राशि के जातकों का कामकाज में मन नहीं लगेगा। वैसे भी छुट्टी का दिन है इसलिए आराम करने में ज्यादा समय व्यतीत करेंगे। क्रोध से बचना अच्छा रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से सामान्य समय है। लाभ की संभावना कम है। खर्चे अधिक रहेंगे।

 

आज दिनांक 6 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 6 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 6 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि के जातक आज अपने उसूलों के अनुसार काम करना पसंद करेंगे। दूसरे आपके काम में टांग अड़ाने की कोशिश करेंगे परंतु आपका कठोर रुख देखकर हिम्मत नहीं कर पाएंगे। धन प्राप्ति की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं, परंतु परिवार पर धन खर्च का योग भी है।

वृषभ:

वृष राशि के जातकों को आज किसी पर भी कामकाज के लिए अत्यधिक विश्वास करने से बचना चाहिए। आपको धोखा मिल सकता है। अपने कामों को तेजी से पूरा करने से बाधाओं को पार करते हुए सफलता मिलेगी। कमाई के लिए अपने प्रयास जारी रखें। हालांकि उम्मीद से कम धन मिलने की संभावना है।

मिथुन:

मिथुन राशि के जातक परंपरावादी सोच के साथ-साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपने काम को पूरा करने का प्रयास करेंगे। बातचीत के कौशल की वजह से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी बहुत लाभदायक समय है। ग्रह नक्षत्र पूरी तरह सहायक बने हुए हैं।

कर्क:

कर्क राशि के जातक जो सलाहकार लेखन अकाउंटेंट या टैक्सेशन से संबंधित कार्य करते हैं। उनके लिए विशेष फलदाई दिन है। छोटी यात्रा का योग भी बन रहा है। कमाई के लिहाज से दिन बहुत अच्छा है। धन का निवेश कर पाएंगे फिजूल खर्च से बचने का प्रयास करेंगे।

सिंह:

सिंह राशि के जातक आज प्रभावशाली व्यक्तित्व के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। दूसरों से अपने अनुरूप कार्य करवाने में सक्षम रहेंगे। रुपये पैसों के मामले में भी कमाई की अच्छी संभावना बन रही है। परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखना बहुत जरूरी है।

कन्या:

कन्या राशि के जातकों का हसमुख व चंचल स्वभाव कार्यक्षेत्र के माहौल को हल्का बनाने में कामयाब रहेगा। सभी काम आसानी से पूरे होंगे। कमाई के मामले में शुरुआती बाधाओं को पार करते हुए अच्छी मात्रा में धन एकत्रित करने में कामयाब होंगे।

तुला:

तुला राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र संबंधित बातों को दूसरे लोगों के साथ शेयर करने से बचना चाहिए। पहले ही मन मुताबिक कार्य ना होने से आप परेशान हैं और इससे आपकी परेशानियां और बढ़ जाएंगी। अपने आपको जितना रिलैक्स रखेंगे उतना आप फायदे में रहेंगे। सोचसमझकर धन खर्च करेंगे।

वृश्चिक:

वृश्चिक राशि के वे सभी जातक जो उच्च पदों पर आसीन हैं। उनके मैनेजमेंट क्षमता और व्यवहारिक कौशल दोनों ही सफलता दिलाने में सहायक होंगे। कुछ जातकों को नई सरकारी नौकरी मिलने का योग भी बन रहा है। आर्थिक दृष्टिकोण से बेहतरीन समय है। इच्छा पूर्ति होने की संभावना है।पितृपक्ष विशेष : क्या मृत्यु के बाद सभी बनते हैं प्रेत, कैसा होता है आत्मा सफर

धनु:

धनु राशि के जातक कार्य क्षेत्र की परिस्थितियों का पूर्व आकलन करने में कामयाब रहेंगे। जिसकी वजह से उन्हें सफलता मिलने की संभावना बहुत अधिक रहेगी। योजना के मुताबिक सभी काम पूरे होंगे। धन लाभ के लिए कुछ इंतजार करना पड़ सकता है। परंतु एक साथ बड़ी मात्रा में बाद में धन प्राप्ति की संभावना बन रही है।

मकर:

मकर राशि के जातकों को भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही किसी इच्छा के पूर्ण होने का योग बन रहा है। जमीन जायदाद से संबंधित कामकाज आगे बढऩे का योग है।

कुंभ:

कुंभ राशि के जातकों के कामकाज में मुश्किलें आने की संभावना बन रही है। आलस्य से बचें और अपने कागजात व हिसाब किताब को सही रखें। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। लाभ में कुछ कटौती हो सकती है। अनावश्यक खर्चे भी तंग करेंगे।

मीन:

मीन राशि के जातकों की परिस्थितियों के अच्छे व बुरे प्रभाव को समझने की समझ व्यापार में सफलता दिलाएगी। बौद्धिक क्षमता प्रदर्शित करने का बेहतरीन समय है। आप के कामकाज से अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेगा। लाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही हैं।

 

आज दिनांक 5 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 5 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 5 सितम्बर का राशिफल
मेष
भाग्य की अनुकूलता का लाभ लें। योजना फलीभूत होगी। नए व्यापारिक अनुबंध हो सकते हैं। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। मान-सम्मान मिलेगा। भरपूर प्रयास करें। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी।
वृष
डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। यात्रा लाभदायक रहेगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं, प्रयास करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। प्रसन्नता रहेगी।
मिथुन
फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। आय बनी रहेगी। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। धैर्य रखें
कर्क
यात्रा लाभदायक रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छाा चलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। भरपूर प्रयास करें। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा। प्रमाद न करें।
सिंह
भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। पारिवारिक चिंता में वृद्धि हो सकती है। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा
कन्या
मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। शत्रुओं का पराभव होगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। नए काम मिलेंगे। मित्रों तथा रिश्तेदारों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे।
तुला
काम में मन नहीं लगेगा। निवेश व यात्रा इत्यादि में हानि की आशंका है। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। भागदौड़ रहेगी। कोई बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से चिंता तथा तनाव बने रहेंगे।
वृश्चिक
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्जन के मौके मिलेंगे। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य में सफलता प्राप्त करेगा। संगीत इत्यादि कार्यों में रुचि रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। किसी आशंका के चलते निर्णय लेने में दिक्कत हो सकती है।
धनु
स्थायी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। भूमि व भवन इत्यादि की खरीद-फरोख्त लाभदायक रहेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नए संपर्क बनेंगे। शत्रु पस्त होंगे। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। जोखिम न उठाएं।
मकर
चोट व दुर्घटना से हानि से हानि की आशंका है। कार्य करते समय लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। आय में निश्चितता रहेगी। निवेश व यात्रा आदि में जल्दबाजी न करें। आलस्य रहेगा।
कुंभ
प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट, उपहार व यात्रा आदि पर व्यय होगा। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। विवाद से दूर रहें। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी।
मीन
अध्यात्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ की स्थिति बनेगी। कुसंगति से बचें। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छाग चलेगा। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से लाभ होगा।
 

आज दिनांक 4 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 4 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 4 सितम्बर का राशिफल

मेष:

मेष राशि वाले महत्वाकांक्षी लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक रहेगा। पहले पहर में लाभदायक यात्रा हो सकती है। दोपहर बाद किसी उच्च अधिकारी से वाद-विवाद होने की आशंका है। सायंकाल के समय योजनापूर्ति से लाभ होगा। अकस्मात् अतिथि आगमन से खर्च बढ़ सकता है, मगर आपको खुशी होगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

वृषभ:

आज रुपये-पैसे और जमीन जायदाद के मामलों में आपको किसी प्रकार का नुकसान हो सकता है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आज आप जरूरी सामान की खरीदारी करने निकल सकते हैं। लोगों के सामने अपनी बात कह पाने में सफल रहेंगे। रात्रि का समय सैर सपाटे तथा मौजमस्ती में बीतेगा। नज़दीक की यात्रा भी सावधानीपूर्वक करें। आज भाग्य 89 फीसदी साथ देगा। बेहद खर्चीले होते हैं इन राशियों के लोग, रखते हैं शाही शौक

मिथुन:

आज बिजनस को लेकर कुछ नया प्रयोग कर सकते हैं और यह आपको लाभ भी देगा। ऋण भार में कमी होगी। संतान पक्ष का पूर्ण सुख व सहयोग प्राप्त होगा। भौतिक साधनों पर व्यय होने का योग है, जिससे आराम आपको ही मिलेगी। विपरीत लिंग के मित्र से कटुता उत्पन्न होगी। व्यर्थ व्यय से बचें और धन को भविष्य के लिए बचाकर रखें। आज भाग्य 69 फीसदी साथ देगा।

कर्क:

आज आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति अनुकूल है। आज भौतिक सुख समृद्धि में बढ़त होगी और परिवार के लोग आपसे खुश रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहयोगियों के साथ सामंजस्य बैठाने में सफल रहेंगे। सायंकाल से रात्रि तक का समय आध्यात्मिक व धार्मिक कार्यों पर व्यतीत होगा। मन पूजापाठ में लगेगा। शुभ व्यय होगा और आपकी कीर्ति बढ़ेगी। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

सिंह:

आज पुराने मित्रों के सहयोग से कार्यक्षेत्र में अनुकूलता रहेगी और बॉस के साथ आपका तालमेल सही बैठेगा। बुद्धि विवेक से लिए गए निर्णय लाभप्रद रहेंगे। आपके पुरुषार्थ एवं आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सायंकाल से रात्रि का समय किसी राजनीतिक समारोह में व्यतीत होगा। शाम के वक्त दोस्तों के साथ आपकी मुलाकात होने से मन प्रसन्न रहेगा और गपशप होगी। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।

कन्या:

आज आपके ग्रह अनुकूल हैं और साथ ही शत्रुओं व विवादों से मुक्ति मिलेगी। आपके खर्चे कम हो जाने से आपकी अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी। अच्छे वाहन का सुख प्राप्त होगा। परिवार के लोगों से किसी वजह से मनोमालिन्य बढ़ सकता है। बेहतर होगा कि विवाद की बातों को अधिक तूल न दें और सब कुछ समय पर छोड़ दें। ईश्वर सब सही करेंगे। आज भाग्य 65 फीसदी साथ देगा।

तुला:

आज का दिन आपके भाग्य के अनुकूल होने से धन प्राप्ति से कोष वृद्धि होगी। नौकरी वाले जातकों के अधिकारों में वृद्धि होगी। प्रतियोगी परीक्षा या राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में आपको विजय प्राप्त होगी। सायंकाल से लेकर रात्रि का समय किसी मांगलिक समारोह में व्यतीत होगा। कोई आपके घर भी आपसे मिलने आ सकता है। अतिथियों का स्वागत करने को तैयार रहें। आज भाग्य 87 फीसदी साथ देगा।

वृश्चिक:

आज आपकी राशि में ग्रहों की स्थिति शुभ होने से आज अकस्मात् किसी महान अधिकारी या नेता से भेंटवार्ता हो सकती है। यह मुलाकात आपके कई काम करवा सकती है और आगे भी आपको लाभ प्राप्त होगा। खाने को उत्तम प्रकार के व्यंजन मिलेंगे। खान-पान पर विशेष नियंत्रण भी रखें अन्यथा पेट खराब हो सकता है। निकट या दूर की यात्रा का योग सायंकाल तक बनेगा। आज भाग्य 90 फीसदी साथ देगा।

धनु:

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला है। आध्यात्मिक गूढ़ ज्ञान में आई बाधाएं दूर होंगी। पूजा पाठ सत्संग में रुचि बढ़ेगी। नवीन व्यापार के लिए नई योजनाएं बनेंगी जो आगे चलकर धन लाभ कराएंगी। आज आपको भाई बहनों का सुख व सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आज भाग्य 70 फीसदी साथ देगा।

मकर:

आज आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। आज मानसिक चिंता आपको बहुत परेशान करेगी और आपकी रात की नींद और दिन का चैन छीन सकती है। अपनी वाक्पटुता व कला कौशल से शत्रु के षडय़ंत्र को विफल करने का प्रयास करेंगे। लेनदेन में सावधानी बरतें। धन के मारे जाने की संभावना है। आज दांपत्य जीवन में भी कलह होने से आपके घर का माहौल बिगड़ सकता है। आज भाग्य 69 फीसदी साथ देगा।700 साल पुराना चमत्कारिक मंदिर, धोनी का है इससे पुराना नाता

कुंभ:

आज आपके पुराने रुके हुए कार्य किसी प्रकार से पूरे हो सकते हैं। सामाजिक शास्त्र पढऩे में मन लगाएं। आज आप अपनी बात को सत्य सिद्ध कर देंगे। शत्रु पक्ष आपके आगे हार मान लेगा। सायंकाल किसी धार्मिक समारोह में जाने का अवसर मिले तो लाभ उठाएंगे। परिवार के लोग आपका साथ देंगे तो आपका मन काम में लगेगा और योजनाएं सफल होंगी। आज भाग्य 80 फीसदी साथ देगा।

मीन:

आज चन्द्रमा आपको शुभ फल प्राप्त करवाने के साथ ही धन लाभ भी करवाएगा। आज धार्मिक कार्यों में अधिक रुचि रहेगी। व्यापार की दृष्टि से आज का दिन अनुकूल रहेगा। गुरु ब्राह्मण की सेवा करने से पुण्य मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य में शीतोष्ण विकार होने से जुकाम और खांसी हो सकती है। आज भाग्य 60 फीसदी साथ देगा।

 

आज दिनांक 3 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 3 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 3 सितम्बर का राशिफल
मेष:
मेष राशि के जातक जोखिम उठाकर भी काम करने को तैयार रहेंगे। परिस्थिति के अनुसार अपने आप को ढाल लेने की प्रवृत्ति सहायक बनेगी। गुरु समान व्यक्ति की सलाह लाभदायक होगी। रुपए-पैसों के मामले में बहुत ही अच्छा दिन है। सभी तरह की इच्छाओं की पूर्ति होगी।
वृषभ:
वृष राशि के जातकों को कामकाज के लिए दूसरों के ऊपर निर्भर रहना पड़ सकता है और अगर वह सहयोग नहीं करते तो काम में रुकावट आ सकती है। इसलिए आज आत्मनिर्भरता ही श्रेष्ठ नीति रहेगी। रुपए-पैसों के मामले में संचित धन ही सहायक बनेगा।
मिथुन:
मिथुन राशि के जातकों में आज परोपकार की भावना रहेगी कार्यक्षेत्र में निष्पक्ष व्यवहार करेंगे और दूसरों की सहायता के लिए भी आगे आएंगे । मिलजुल कर कार्य करने से काम बहुत आसान हो जाएगा और सौहार्दपूर्ण माहौल रहेगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। लाभ की अच्छी संभावना बनती है।2 सितंबर से शुरू हो रहा है पितृ पक्ष, अपना लें ये उपाय दूर हो जाएगा पितृ दोष
कर्क:
कर्क राशि के जातक ईमानदारी से अपने कार्य को पूरा करने का प्रयास करेंगे। हालांकि विरोधी छल-कपट से कॉम्पीटिशन में आपसे आगे रहने में सफल रहेंगे। लेकिन आपका आशावादी व आध्यात्मिक स्वभाव आज आपके लिए सहायक बनेगा। धन लाभ के लिए अच्छा समय है। परंतु खर्चे भी अनियंत्रित रहेंगे।
सिंह:
सिंह राशि के जातकों का व्यवहारकुशल व मिलनसार स्वभाव नए संपर्क में वृद्धि कराएगा। सभी रिश्तों को ईमानदारी से निभाने का प्रयास करेंगे जो कि कार्यक्षेत्र में नई उपलब्धियां दिलाने वाला होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। धन समृद्धि बढऩे का योग है।
कन्या:
कन्या राशि के जातकों का व्यवहार शांतिप्रिय व सद्भावना पूर्ण रहेगा। दूसरों के झमेले में पडऩा आपको पसंद नहीं है। लेकिन सहायता मांगने पर आप निष्पक्ष रूप से अपने विचारों को रखेंगे और मान-सम्मान प्राप्त करेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। आपका साहस लक्ष्य प्राप्ति कराने में सहायक होगा।
तुला:
तुला राशि के सभी जातक अगर कोई नया व्यवसाय शुरू करना चाहते हैं या व्यवसाय में विस्तार करना चाहते हैं तो उनके लिए शुभ समय है। आज ग्रह-नक्षत्र आपके ऊपर पूरी तरह मेहरबान हैं। आर्थिक दृष्टिकोण से भी लाभ की बहुत अच्छी संभावना बनती है। निवेश से समृद्धि बढ़ाने में कामयाब रहेंगे।
वृश्चिक:
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। परोपकार की भावना के साथ ईमानदारी से काम करेंगे। जरूरत पडऩे पर अपने विरोधी की मदद के लिए भी आप तैयार हो जाएंगे। रुपए-पैसों के मामले में बहुत अच्छा समय है। जितना प्रयास करेंगे उतना लाभ होगा।
धनु:
धनु राशि के जातक अपने सादे व निष्पक्ष व्यवहार से दूसरों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। ईमानदारी से नियम-कायदे के अनुसार अपने काम करेंगे। आपका व्यवहारकुशल व मिलनसार व्यक्तित्व लोगों के साथ व्यावसायिक संबंध बनाने में मददगार साबित होगा। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।
मकर:
मकर राशि के जातक अवसाद ग्रस्त रहेंगे । ईमानदारी से काम करने के बाद भी मन मुताबिक परिणाम ना मिलने से मन में हताशा होगी। आर्थिक रूप से अच्छा समय है। लेकिन बढ़े हुए खर्चे तंग कर सकते हैं। मानसिक शांति के लिए हनुमान चालीसा का पाठ करें।आपको पता है चेहरे के शेप से ही जाना जा सकता है कि दिल में छिपा है कौन सा राज?
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों का रुझान धार्मिक व आध्यात्मिक कार्यक्रमों की तरफ अधिक रहेगा। वैचारिक समृद्धि व निष्पक्ष व्यवहार के द्वारा समाज में मान-सम्मान पाने में कामयाब रहेंगे।आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। सभी प्रयास सार्थक रहेंगे।
मीन:
मीन राशि के जातकों की तार्किक व परिस्थितियों का पूर्वाभास कर लेने की क्षमता की वजह से सभी काम योजना के अनुरूप पूरा करने में कामयाब रहेंगे। रुपए-पैसों के मामले में उम्मीद से कम धन प्राप्ति की संभावना बनती है और खर्च भी अधिक रहेंगे।

 

रोहिनीपुरम निवासी व्यास परिवार के घर  साल भर विराजित रहते है गणपति जी

रोहिनीपुरम निवासी व्यास परिवार के घर साल भर विराजित रहते है गणपति जी

रायपुर, रोहिनीपुरम निवासी व्यास परिवार (सदर बाजार वाले) पिछले कई वर्षों की परम्परा चली आ रही है गणेश जी को पूरे वर्ष घर मे विराजमान रखने की जो आज भी चली आ रही है। और पूरे 10 दिन गणेश जी की पूजा पूरे विधि विधान से की जाती है अनंत चौदस के दिन 56 को लगा कर विसर्जन किया पुरानी प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है और जो नै प्रतिमा है उसकी अगले साल तक विधि विधान से पूजा कि जाती है , साथ ही हर साल अलग तरह का पंडाल सजाया जाता है जिसमे हर साल अलग अलग झाकी दिकाई जाती है । इस वर्ष भी गणेश जी का विवाह का दृश्य दिखाया गया है। 

 

पितरों के स्मृति का पर्व पितृपक्ष आज से प्रारंभ

पितरों के स्मृति का पर्व पितृपक्ष आज से प्रारंभ

रायपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आश्विन मास की प्रथम तिथि से पूर्वजों को स्मरण करने का पर्व पितृपक्ष श्राद्ध आज से प्रारंभ हो गया है। राजधानी रायपुर सहित पूरे प्रदेश भर में हिंदू परिवारों के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा तालाब, नदी आदि पहुंचकर विधिवत पूजन के साथ जल एवं कुश लेकर प्रथम तर्पण किया गया। पौराणिक मान्यता के अनुसार हिंदू परिवारों में पितृपक्ष में 15 दिन पूर्वज पृथ्वी लोक में पहुंचकर अपने परिजनों से अप्रत्यक्ष रूप से मिलते है इस दौरान वंशज अधिक से अधिक आशीर्वाद पाने के लिए पितरों के पसंद का भोज एवं तिथि अनुसार सगे संबंधियों को अपने आवास में बुलाकर सामूहिक रूप से पितरों का स्मरण करते हैं। पितरों के आशीर्वाद से वंशजों के बिगड़े काम बनते हैं हर शुभ कार्य में पितृपक्ष में किया गया कृत्य परिवार में अक्षय सुखों की वर्षा करता है। आज सुबह से ही खारून नदी एवं शहर के तालाबों में पहुंचकर लोगों ने अपने पितरों के स्मरण विधिवत पिंडदान किया। 

मान्यता के अनुसार पितरों का आशीर्वाद सूक्ष्मलोक से परिवार जनों को मिलता रहता है।  पितृपक्ष में पितृ धरती पर आकर लोगों को आशीर्वाद देते हैं और उनकी समस्याएं दूर करते हैं. इस बार पितृपक्ष 02 सितम्बर से 17 सितंबर तक रहेगा। पहला पितृपक्ष श्राद्ध आज पहला पितृपक्ष श्राद्ध आज से शुरू 
 
विधिवत पितृ तर्पण कैसे किया जाता है इस वणर््ान शास्त्रानुसार यह है कि पितरों को हल्की सुगंध वाले सफेद पुष्प अर्पित करें परिवार के जिन पूर्वजों का देहांत हो चुका है, उन्हें पितृ कहा जाता है. जब तक कोई व्यक्ति मृत्यु के बाद पुनर्जन्म नहीं ले लेता, तब तक वह सूक्ष्मलोक में रहता है. ऐसा मानते हैं कि इन पितरों का आशीर्वाद सूक्ष्मलोक से परिवार जनों को मिलता रहता है|

पितृपक्ष में कैसे करें पितरों को याद?
पितृपक्ष में हम अपने पितरों को नियमित रूप से जल अर्पित करें. यह जल दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके दोपहर के समय दिया जाता है. जल में काला तिल मिलाया जाता है और हाथ में कुश रखा जाता है. जिस दिन पूर्वज की देहांत की तिथि होती है, उस दिन अन्न और वस्त्र का दान किया जाता है. उसी दिन किसी निर्धन को भोजन भी कराया जाता है. इसके बाद पितृपक्ष के कार्य समाप्त हो जाते हैं|

कौन पितरों के लिए श्राद्ध कर सकता है?
घर का वरिष्ठ पुरुष सदस्य नित्य तर्पण कर सकता है. उसके अभाव में घर को कोई भी पुरुष सदस्य कर सकता है. पौत्र और नाती को भी तर्पण और श्राद्ध का अधिकार होता है. वर्तमान में स्त्रियां भी तर्पण और श्राद्ध कर सकती हैं. इस अवधि में दोनों वेला स्नान करके पितरों को याद करना चाहिए. कुतप वेला में पितरों को तर्पण दें. इसी वेला में तर्पण का विशेष महत्व है। पितरों का श्राद्ध उनकी मृत्यु तिथि पर ही किया जाना चाहिए. श्राद्ध को लेकर कुछ विशेष मान्यताएं भी बताई गईं हैं. जैसे पिता का श्राद्ध अष्टमी और माता का श्राद्ध नवमी के दिन ही किया जाता है. अगर के किसी सदस्य की अकाल मृत्यु हुई है तो उनका श्राद्ध चतुर्दशी के दिन किया जाता है. साधु और संन्यासियों का श्राद्ध द्वादशी के दिन किया जाना चाहिए. जिन पितरों की मृत्यु तिथि याद नहीं हो, उनका श्राद्ध अमावस्या के दिन किया जाना चाहिए|

पिंड दान की विधि-
श्राद्ध में पिंडदान, तर्पण और ब्राह्मण भोज कराया जाता है. इसमें चावल, गाय का दूध, घी, शक्कर और शहद को मिलाकर बने पिंडों को पितरों को अर्पित किया जाता है. जल में काले तिल, जौ, कुशा यानि हरी घास और सफेद फूल मिलाकर उससे विधिपूर्वक तर्पण किया जाता है. इसके बाद ब्राह्मण भोज कराया जाता है. कहा जाता है कि इन दिनों में आपके पूर्वज किसी भी रूप में आपके द्वार पर आ सकते हैं इसलिए घर आए किसी भी व्यक्ति का निरादर नहीं करना चाहिए। 
आज दिनांक 2 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 2 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 2 सितम्बर का राशिफल

मेष-
आज के दिन ऊर्जा व्यर्थ की चिंताओं में लगाने के बजाएं, सकारात्मक कार्यों में लगाना उचित रहेगा. ऑफिस में अनचाहे कार्य करने पड़ेंगे जिसको लेकर कुछ परेशान भी हो सकते हैं. व्यापारियों को निर्णय लेने में जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि विपरीत परिस्थितियों में लिए गए फैसले गलत भी हो सकते हैं. विद्यार्थियो को लक्ष्य तक पहुंचने के लिए कठिन परिश्रम करना चाहिए, मेहनत के बल पर अच्छा परिणाम पाने में सफल रहेंगे. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो आज कान से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, इसको लेकर सचेत रहें. घर के सदस्यों से चिंडचिड़ा स्वभाव उनको कष्ट पहुंचाने वाला होगा.


वृष-
आज के दिन वाणी व क्रोध को नियंत्रण करके रखें अन्यथा कार्य बनते-बनते बिगड़ जाएंगे. नौकरी पेशा से जुड़े लोग कार्यों में पूरा फोकस करें, छोटी सी चूक बड़ी ग़लतियाँ करा सकती है, कार्य करने के पश्चात् उसे रिचेक भी करते चलें. जो व्यापारी प्रोडेक्ट मेनेफैक्चिरिग का कार्य कर रहें उनको प्रोडेक्ट से संबंधित प्रेंजेटेशन भी देना पड़ करता है, इसके लिए आज तैयार रहना होगा. सेहत में चेस्ट इंफेक्शन होने की आशंका है, इसलिए ठंडी चीजों के सेवन से बचना चाहिए. परिवार में सभी सदस्य अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे, जिसके चलते घर की महिलाएं अपनी रूचि से संबंधित कार्यों को भी कर सकती है.


मिथुन-
आज का दिन अनेक चुनौतियों से भरा रहेगा. कार्यों में अनचाही रुकावटों का भी सामना करना पड़ सकता है. ऑफिस में कार्यों की अधिकता के कारण चितिंत रहेंगे, लेकिन ध्यान रहें सहकर्मियों पर बेवजह क्रोध करने से बचना चाहिए. जो व्यापारी एजेंसी या डीलरशिप लेना चाहते हैं, उनके लिए समय उपयुक्त है. इंटरनेट से संबंधित व्यवसाय करने वालों को लाभ मिलने की संभावना है. हेल्थ में कल की भांति आज भी पीठ का विशेष ध्यान रखें, बैकपेन सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस जैसी दिक्कतें परेशान करना पड़ सकता है. सदस्यों के बीच अचानक किसी बात को लेकर विवाद होने की आशंका है, ऐसे में समझदारी के साथ मामले को सुलझाए.


कर्क-
आज के दिन आदर्शवादी व्यवहार आपकी समाजिक छवि और यश में वृद्ध करेगा. ऑफिशियल स्थिति की बात करें तो जहां एक ओर अवकाश के बाद कार्यभार अधिक रहेगा तो वहीं दूसरी ओर बॉस की ओर से सराहना भी मिलेगी. इंश्योरेंस व पॉलिसी से संबंधित व्यापारियों को लाभ मिलने की संभावना दिखाई दे रही है. युवा वर्ग नकारात्मक सोच रखने वाले मित्रों से दूरी बनाएं रखें. स्वास्थ्य को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है कि वर्तमान समय में अनावश्यक यात्रा करने से बचना चाहिए, यदि बहुत आवश्यक हो तो पूरी सुरक्षा के साथ जाएं. बहन के साथ समय व्यतीत करें उन्हें उपहार दें.


सिंह-
आज के दिन की शुरुआत पूजा-पाठ के साथ आरम्भ करें, सुन्दर कांड व हनुमान चालीसा का पाठ मानसिक शांति का अनुभव कराएगा. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोगों को आज भी जूनियर्स एवं सीनियर्स दोनों का सहयोग मिलने से मनोबल ऊंचा बना रहेगा, कार्यों में भी तेजी आएंगी. जो लोग कारोबार करते हैं उनकी मार्केट वेल्यू बढ़ेगी. राजनीति में सक्रिय लोगों का यह समय संपर्कों को बढ़ाने वाला चल रहा है, अधिक से अधिक लोगों की मदद करें. यदि वजन लगातार बढ़ रहा है, तो इसे कम करने की प्लानिंग करें वहीं बनाएं गए नियम जल्द ही लागू हो यह भी जरूरी है. सदस्यों के साथ पुरानी यादें ताजा होंगी.


कन्या-
आज के दिन कुछ नया सीखना व पढ़ना चाहिए. ऑफिस की महत्वपूर्ण फाईल मिस प्लेस होने की आशंका है, जिसको लेकर बॉस आपकी क्लास भी तक ले सकते हैं. जो लोग कारोबार कर रहें हैं उनको दिन के अंत में व्यापारिक मामलों को लेकर सचेत रहना चाहिए क्योंकि आज आर्थिक हानि हो सकती है. विद्यार्थी वर्ग महत्वपूर्ण विषयों पर फोकस करें, यदि परीक्षा नज़दीक है तो स्वास्थ्य का ध्यान रखें. हेल्थ में एसिडिटी की समस्या हो सकती है खान-पान में ध्यान देते हुए ज्यादा ऑयली फूड खाने से बचना होगा. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें. ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलने पर मन प्रसन्न रहेगा.


तुला-
आज के दिन समानता का भाव रखना होगा, किसी एक पक्ष कि बात सुनकर फैसला न करें, अन्यथा अनजाने में ही गलत निर्णय लें सकते हैं. कर्मक्षेत्र में दूसरों की बातों में न उलझें अन्यथा कार्य बाधित होगें और उच्चाधिकारियों से डांट भी पड़ सकती है. व्यापारियों को अचानक से कोई बड़ा आर्डर मिलने संभावनाएं बनी हुई है, तो वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों की मदद से पहले के आर्डर भी पूर्ण हो जाएंगे. सेहत में आज प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए एक्सरसाइज, योग को दिनचर्या में शामिल करना होगा. ड्राई फ्रूट और फलो को भी शामिल करें. संतान की संगति पर ध्यान देना चाहिए.


वृश्चिक-
आज के दिन आर्थिक दृष्टि कोण से लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है. ऑफिश्यल कार्यों में आपका आइडिया सराहनीय साबित होगा लेकिन थोड़ा और प्रैक्टिकल वर्क करने की भी आवश्यकता है. जो लोग व्यापार करते हैं उनको कर्मचारियों पर पैनी निगाह बना कर रखनी होगी क्योंकि वह मामूली सी बात को लेकर आपस में विवाद कर सकते हैं. विद्यार्थी वर्ग अगामी परिक्षाओं को लेकर तैयार रहें और पढ़ाई में बिल्कुल भी आलस्य न करें. स्वास्थ्य की दृष्टि से देखें तो आज बासी भोजन के सेवन से बचना चाहिए, डिहाड्रेशन जैसी समस्या हो सकती है. पारिवारिक बिगड़े संबंधों को सुधारने का प्रयास करना चाहिए.


धनु-
आज के दिन पिछले चल रहें तनावों में कुछ राहत मिलेगी, तो वहीं दूसरी ओर आपको भी इससे बचने के लिए रास्ते खोजने चाहिए. आजीविका के क्षेत्र में रुके हुए प्रोमोशन की बात पुनः चल सकती है. यदि आप नौकरी की तलाश में हैं, तो पैकेज से ज्यादा नौकरी को महत्व दें. प्रॉपर्टी खरीदने व बेचने से संबंधित व्यापार करने वालों के लिए समय शुभ चल रहा है, अच्छी डील हाथ लग सकती है. ग्रहों की स्थिति को देखते हुए आपको सलाह दी जाती है की वर्तमान समय में महामारी (कोरोना) को लेकर सजग रहें. पारिवारिक फैसलों में सोच-समझ कर राय दें, भावुक होकर निर्णय लेना ठीक नहीं है.


मकर-
आज के दिन सेवा भाव को महत्व दें, यदि संभव हो तो समाजिक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए. कर्मक्षेत्र से जुड़े लोग आज भी पेन्डिंग कार्यों को निपटाने पर जोर दें, क्योंकि उच्चाधिकारी नयी जिम्मेदारीयां सौंप सकते हैं. व्यापार को लेकर कोई नया एग्रीमेंट साईन हो सकता है लेकिन ध्यान रहें सामने वाले की शर्तों को धैर्य पूर्वक सुनने के बाद ही फैसला लें, तो वहीं दूसरी ओर पार्टनरशिप में कारोबार करने वालों के बीच विवादों का समाधान होगा. सेहत की बात करें तो दाँतों में दिक्कत होने की आशंका है. पारिवारिक मामलों में सजगता रखें, ग्रहों की स्थिति घर में कलह करा सकती हैं.


कुम्भ-
आज के दिन एकाग्र रहना होगा, ग्रहों की चाल मन में भटकाव को जन्म देगी जिससे आप हाथ लगे अवसर को गवा तक सकते हैं. योग्यता की कमी नहीं हैं, बस प्रयास करने की आवश्यकता है. ऑफिशियल स्थिति सामान्य रहेगी. फर्नीचर से संबंधित कारोबार करने वालों को समान की क्वालिटी पर ध्यान देना चाहिए, अन्यथा कोई बड़ी डील कैंसिल हो सकती है. जिन लोगों को अल्सर की समस्या है उनको खान-पान में मिर्च-मसाले का अधिक उपयोग करने से बचना चाहिए. आपको यदि बुजुर्गों की सेवा करने का अवसर मिले तो उसे हाथ से न जाने दें, क्योंकि वर्तमान समय में उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे बड़ी पूँजी है.


मीन-
आज के दिन स्थितियों यदि आपके पक्ष में न हो तो मौन रहना उत्तम होगा. संबंध बिगड़ने न पाएं इस बात का भी ध्यान रखें. कर्मक्षेत्र की बात करें तो जिन लोगों का आज इंटरव्यू है, उनको अच्छी तैयारी करनी चाहिए शुभ समाचार मिल सकता है. जो लोग हार्ड वेयर से संबंधित कारोबार करते हैं, उनको अधिक मुनाफ़े के बारे सोच कर माल डंप नहीं करना चाहिए अन्यथा माल फँस सकता है. सेहत में तत्कालीन रोगों से छुटकारा मिलेगा साथ ही जटिल एवं पुराने रोगों में भी सुधार होने की संभावना दिखाई दे रही है. गार्डनिंग की ज़िम्मेदारी आपको लेनी चाहिए. छोटे बच्चों का ध्यान रखें.

 

आज दिनांक 1 सितम्बर  का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 1 सितम्बर का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज 1 सितम्बर का राशिफल

 मेष:

मेष राशि के जातकों के लिए निराशा भरा दिन है। कार्यक्षेत्र में मन मुताबिक परिणाम ना मिलने की वजह से परेशान रहेंगे। आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने पूरे जोश के साथ कार्य करें। सफलता जरूर मिलेगी। रुपए पैसों के मामले में दिन सामान्य है।

 

वृषभ:

 

 

 

 

वृष राशि के जातकों के मन में कामकाज को लेकर नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। काम करने से बचेंगे परंतु यह क्षणिक ही रहेगा। सोच को सकारात्मक बनाए रखें। आपकी मेहनत का फल बाद में नजर आएगा। खर्च को जरूर नियंत्रित रखने का प्रयास करें।

 

 

मिथुन:

 

 

 

 

मिथुन राशि के जातक दूसरों से बातचीत करने से बचेंगे, कामकाज को लेकर मंथन व चिंतन चलता रहेगा। रिसर्च अथवा माइनिंग से जुड़े जातकों के लिए अच्छा समय है। रुपयों पैसों के मामले में दिन सामान्य है। सामान खरीदने को लेकर को लेकर दुविधा हो सकती है। परंतु इस समय जरूरी सामान पर ही खर्च करें।

 

 

कर्क:

 

 

 

 

कर्क राशि के जातकों के पार्टनर के साथ रिश्ते सुधरेंगे और उनकी मदद से सभी काम आसानी से पूरे होंगे। मन में बेवजह की बेचैनी रह सकती है। परंतु आप अपने काम पर ध्यान दें। धन कमाने के लिए बेहतरीन समय है। इसका पूरा उपयोग करें खर्च भी नियंत्रण में रहेगा।

 

 

सिंह:

 

 

 

 

सिंह राशि के जातकों को आज आलस्य से बचना चाहिए। सफलता तथा उच्चाधिकारियों का विश्वास प्राप्त करने के लिए थोड़ी मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। क्षणिक असफलता से घबराए नहीं, जो भी मुश्किलें सामने आए उनका डटकर मुकाबला करें। आर्थिक रूप से अच्छा समय है।

 

 

कन्या:

 

 

 

 

कन्या राशि के जातकों का कामकाज आज धीमी गति से आगे बढ़ेगा। आज आप अपनी एनर्जी को मनोरंजन तथा रीक्रिएशन में लगाएंगे। एक सामान्य दिन है। रूटीन के काम आसानी से पूरे हो जाएंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से भी कुछ खास दिन नहीं है। धन को खर्च करने से बचेंगे।

 

 

तुला:

 

 

 

 

तुला राशि के जातक आज कामकाज से ब्रेक लेकर बाहर यात्रा का प्लान बनाएंगे। हालांकि कोविड-19 की परिस्थिति में बाहर जाना मुश्किलें बढ़ा सकता है इसलिए हर तरह की सावधानी जरूर बरतें। रुपए पैसों के मामले में बेहतरीन दिन है। पुरानी मेहनत का फल आपको मिलेगा।

 

 

वृश्चिक:

 

 

 

 

वृश्चिक राशि के जातक स्वनिर्मित नकारात्मक विचारों से परेशान रहेंगे। हालांकि कामकाज की परिस्थितियां सब अच्छी हैं। आत्मविश्वास को बनाए रखें। ग्रह नक्षत्र भी आपकी सफलता में सहायक बनेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है। मितव्ययिता की प्रवृत्ति सहायक होगी।

 

 

धनु:

 

 

 

 

धनु राशि के जातक आज बहुत ज्यादा बातचीत करने से बचेंगे। संचित धन को संरक्षित करने के प्रयास में बहुत ज्यादा सफलता ना मिल पाने से मन व्याकुल रह सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से समय सामान्य है। बहुत प्रयास के बाद ही कुछ हाथ लग पाएगा।

 

 

मकर:

 

 

 

 

मकर राशि के जातकों के मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। अपनी सोच को पॉजिटिव रखें और स्वयं को व्यस्त रखें। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। रूपए पैसे की किल्लत आपकी बहुत बड़ी चिंता बनी हुई है। लेकिन सब्र रख कर ही इसका समाधान खोज सकते हैं।

 

 

कुंभ:

 

 

 

 

कुंभ राशि के जातक आज एकांत में समय बिताना चाहेंगे। अपनी ऊर्जा के पुनर्जागरण के लिए किए गए प्रयास सार्थक रहेंगे। छुट्टी का दिन कार्यक्षेत्र से संबंधित योजना बनाने में सहायक होगा। रुपए पैसों के मामले में सामान्य दिन है। खर्च भी नियंत्रण में रहेंगे।

 

 

मीन:

 

 

 

 

मीन राशि के जातकों के मन में नकारात्मक विचार चलते रहेंगे। मौजूदा परिस्थितियों का सही रूप से आकलन करें और जहां कमी हो उसे दूर करने का प्रयास करें। जरूरत हो तो एक्सपर्ट की सलाह भी लेना अच्छा है तभी आपको सफलता मिलेगी। आर्थिक रूप से दिन सामान्य है।