नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

क्या अप्रैल में साल के पहले सूर्य ग्रहण का लगेगा सूतक काल?

क्या अप्रैल में साल के पहले सूर्य ग्रहण का लगेगा सूतक काल?
Share

surya grahan 2022: अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण लगेगा।30 अप्रैल शनिश्चरी अमावस्या के दिन लगने जा रहे है इस सूर्य ग्रहण का सूतक काल पता होना बहुत जरूरी है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए इस ग्रहण का कोई धार्मिक महत्व नहीं है, इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस दिन मंदिरों के पट भी बंद नहीं किए जाएंगे। लेकिन इस दिन अमावस्या का पूजन आदि कार्य किया जाएगा।
आपको बता दें कि अप्रैल में पड़ने वाला ग्रहण नहीं बल्कि अक्टूबर में लगने वाला साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा। इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भारत में प्रभावी माना जाएगा। दरअसल सूतक काल ग्रहण लगने से 9 घंटे पहले लग जाता है और इस दौरान भगवान का पूजा पाठ आदि किया जाता है।
इस समय मंदिर के पट बंद होते हैं और भगवान की मूर्ति आदि का स्पर्श नहीं किया जाता है। इसके अलावा खाने-पीने की चीजों में तुलसी दल आदि डाले जाते हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2022 को सूर्य ग्रहण वृषभ राशि में लगेगा। इसलिए इस ग्रहण का प्रभाव कई राशियों पर भी पड़ेगा।
जानें कहां-कहां दिखेगा ग्रहण
ग्रहण 30 अप्रैल और 1 मई के बीच लगेगा। भारत के किसी भी क्षेत्र में ये ग्रहण नहीं दिखेगा। यह ग्रहण दक्षिण अमेरिका, दक्षिण प्रशांत महासागर आदि जगहों पर दिखाई देगा।
सूर्यग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगेगा। सूर्यग्रहण का समय दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से शाम 04 बजकर 07 मिनट तक रहेगा।

 


Share

Leave a Reply