नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खा लिया जहर

पत्नी ने पति की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, फिर खा लिया जहर
Share

 उत्तरप्रदेश। अंबेडकरनगर जिले के इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र मीरानपुर सदर अली गांव में एक महिला ने कुल्हाड़ी से काटकर अपने पति की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पत्नी ने खुद जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक राम पदारथ वर्मा का पत्नी शांति देवी से विवाद चल रहा था। इसे लेकर शुक्रवार रात दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद महिला ने कुल्हाड़ी उठाकर पति पर हमला कर दिया। इससे सेवानिवृत्त शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद वृद्ध महिला ने खुद भी खुदकुशी करने के लिए जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि शांति देवी इस बात से नाराज थी कि राम पदारथ को जो पेंशन मिलती है वह उसे अपनी बहू को दे देते हैं। राम पदारथ का घटना से पहले तक लगातार कहना था कि सेवानिवृत्ति के बाद जो धनराशि मिली थी, उसे शांति देवी ने अपने मायके पक्ष को दे दिया था। इसी को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चला रहा था। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। महिला की हालत गंभीर है।


Share

Leave a Reply