नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम अलर्ट: छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में भारी बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना
Share

  नई दिल्ली: मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में 14 और 15 सितंबर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में भी अगले दो दिनों तक बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, उसके बाद के लगातार तीन दिनों के लिए उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश और राजस्थान में भी हल्की से ज्यादा बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। वहीं पंजाब में बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़, विदर्भ और पूर्वी मध्य प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना जताई गई है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक,अगले 48 घंटों में महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पुणे और अहमदनगर जिले में अगले 4 दिनों तक व्यापक बारिश का अनुमान है।


Share

Leave a Reply