नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

वट सावित्री व्रत 29 या 30 मई को? न हों कंफ्यूज, यहां से जानें कंफर्म डेट, पूजा मुहूर्त

वट सावित्री व्रत 29 या 30 मई को? न हों कंफ्यूज, यहां से जानें कंफर्म डेट, पूजा मुहूर्त
Share

वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस साल यानी 2022 में वट सावित्री व्रत की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है. व्रत रखने वाली महिलाओं को यह नहीं समझ में आ रहा है कि वट सावित्री व्रत 29 मई को रखें या फिर 30 मई को. मान्यता है कि वट सावित्री व्रत रखने और भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी का विधि विधान पूजन से अखंड सौभाग्य, सुखी वैवाहिक जीवन और पति की लंबी आयु की प्राप्ति का वरदान मिलता है. इसके साथ ही इस दिन सुहागिन महिलाओं द्वारा सावित्री, सत्यवान और वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ की पूजा करने की भी परंपरा है. वट वृक्ष के साथ विष्णु भगवान और मां लक्ष्मी की पूजा के समय वट सावित्री व्रत कथा भी सुनने की परंपरा है.
वट सावित्री व्रत 2022 की कंफर्म तारीख
हिंदी पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि की शुरुआत 29 मई दिन रविवार समय दोपहर 02:54 बजे से हो रही है. ज्येष्ठ अमावस्या तिथि का समापन 30 मई दिन सोमवार समय शाम 04:59 बजे है. धर्म शास्त्र के अनुसार व्रत में उदया तिथि पर ही विचार किया जाता है. इस लिए वट सावित्री व्रत के लिए अमावस्या की उदयातिथि देखी जाएगी. चूंकि सूर्योदय के समय अमावस्या तिथि 30 मई को पड़ रही है तथा यह तिथि 30 मई को शाम 04:59 बजे समाप्त हो रही है. ऐसे में वट सावित्री व्रत 30 मई को रखा जाएगा. इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग भी प्रात: 07:12 बजे से लग जा रहा है, जो पूरे दिन है. ऐसे में इस दिन व्रत पूजन अति पुण्य फलदायी होगा.
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि just36news.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
 


Share

Leave a Reply