लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

वैलेंटाइन्स डे: रवियोग का शुभ संयोग, प्यार के अलावा इन मामलों में भी शुभ

वैलेंटाइन्स डे:  रवियोग का शुभ संयोग, प्यार के अलावा इन मामलों में भी शुभ
Share

वैलेंटाइन्स डे 14 फरवरी को इस बार कई ऐसे संयोग बने हैं जो ना केवल प्रेमियों के लिए शुभ हैं बल्कि अन्य कार्यों के लिए भी ये योग शुभ फलदायी रहने वाले हैं। इस शुभ योगों की वजह से 14 फरवरी ना सिर्फ प्रेमियों के लिए खास है बल्कि अन्य लोगों के लिए भी इस दिन का अपना विशेष महत्व बन गया है। दरअसल 14 फरवरी वैलेंटाइन्स डे को प्यार और भौतिक सुखों को प्रभावित करने वाले ग्रह गुरु का उदय हो रहा है। गुरु का उदय ना सिर्फ प्रेम के मामले में अनुकूल फलदायी होगा बल्कि सात्विक और धार्मिक भाव को भी बढ़ाने वाला रहेगा। ऐसे में जो लोग प्यार को मजाक में ले रहे हैं उन्हें संभल जाना चाहिए नहीं तो आपका पोल खुल सकता है। आइए जानें वैलेंटाइन्स डे के दिन और कौन-कौन से संयोग बन रहे हैं।


बुध का उदय
इस वैलेंटाइन्स डे पर शाम 6 बजकर 20 मिनट पर मकर राशि में बुध भी उदित हो रहे हैं। बुध का उदित होना बिजनस और कारोबार से जुड़े लोगों के लिए शुभ फलदायी रहेगा। रुठे हुए प्रेमियों को मनाने में भी बुध प्रेमियों के मददगार बनेंगे। मिथुन और कन्या राशि के प्रेमी अगर प्यार का इजहार करने में हिचक रहे हैं तो उनका आत्मबल बढ़ेगा और साथी के सामने प्यार का इजहार कर पाएंगे।


वैलेंटाइन्स डे पर रवियोग का शुभ संयोग
अबकी बार वैलेंटाइन्स डे रविवार को है और इस दिन रवि योग बना है जो कई अशुभ योगों के प्रभाव को दूर कर देता है। ऐसे में इस दिन कुछ नया काम शुरू करना चाह रहे हैं या किसी नए रिश्ते की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो यह शुभ फलदायी रहेगा। इस योग में कोई बड़ी ख़रीददारी भी वैलेंटाइन्स डे पर कर सकते हैं। जो लोग वाहन खरीदने की सोच रहे हैं उनके लिए भी दिन अच्छा है।


सर्वार्थ सिद्धि योग भी वैलेंटाइन्स डे के साथ

14 फरवरी को इस बार सर्वार्थ सिद्धि योग भी बना हुआ है। इसके अलावा सिद्धि योग भी इस दिन बना रहेगा। ऐसे में वैलेंटाइन्स डे की शाम इस बार खास रह सकती है सभी के लिए। जो लोग प्यार का इजहार करना चाह रहे हैं वह शाम 6 बजे के बाद साथी से दिल की बात करें। 4 बजकर 30 मिनट से 6 बजे तक का समय अनुकूल नहीं रहेगा। 


Share

Leave a Reply