लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

'रोज डे' से वैलेंटाइन वीक की हो गयी शुरुआत, गुलाब के अलग-अलग रंगों का क्या है खास महत्व जाने

'रोज डे' से वैलेंटाइन वीक की हो गयी शुरुआत, गुलाब के अलग-अलग रंगों का क्या है खास महत्व जाने
Share

प्यार के हफ्ते की शुरुआत आज से हो चुकी है। युवाओं को इस हफ्ते का खासतौर पर इंतजार रहता है। वैलेंटाइन डे वीक की शुरुआत के साथ ही युवा इस मस्ती भरे हफ्ते में खो जाते हैं। इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे के साथ होती है। इस दिन एक-दूसरे को युवा गुलाब देते हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सोचा है कि आखिर इस हफ्ते की शुरुआत रोज डे से ही क्यों होती है। शायद नहीं, तो चलिए आपको इसकी वजह बताते हैं। दरअसल, इसके पीछे जो बड़ी वजह मानी जाती है वो ये कि प्राचीन काल में विक्टोरियाई लोग अपनी भावनाएं जताने के लिए एक-दूसरे को गुलाब का फूल देते थे। वैसे तो गुलाब कई रंगों का होता है, लेकिन लाल रंग के गुलाब का इस्तेमाल सबसे ज्यादा प्यार का इजहार करने के लिए किया जाता था। ऐसे में प्यार की शुरुआत गुलाब का देकर ही की जाती है। वहीं लाल गुलाब को देना सबसे ज्यादा सही माना जाता है।
रेड रोज यानि लाल गुलाब को प्यार का प्रतीक माना जाता है। उदाहरण के लिए अगर किसी से प्यार का इजहार करना है, तो आप रेड रोज देकर इस बात को बोल सकते हैं।
पिंक रोज ये किसी का आभार, कृपा या फिर उसके महत्व को मानने के रूप में पिंक रोज दिया जाता है। इस फूल के जरिए एक तरह का खुशी का इजहार किया जा सकता है।
वहीं येलो रोज को दोस्ती का प्रतीक माना जाता है। पीले रंग के रोज का इस्तेमाल दोस्ती कायम रखने या दोस्ती जताने के लिए भी किया जाता है।

 


Share

Leave a Reply