नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कॉल से मचा हड़कंप

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को मिली जान से मारने की धमकी, फोन कॉल से मचा हड़कंप
Share

 नई दिल्ली देश के केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। मंगलवार को सुबह दो बार फोन पर जान से मारने की धमकी आने की जानकारी सामने आई है। यह धमकी भरे फोन नितिन गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में आए हैं। इसके एक महीने पहले 14 जनवरी नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी आई थी। पिछली बार बेलगांव की जेल से धमकी भरा फोन कॉल आया था।

उस समय जयेश पुजारी नाम के आरोपी ने कार्यालय के नंबर पर धमकी दी थी। आज फिर उसी जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा के नाम से फिर धमकी दी गई है। यह धमकी आते ही नितिन गडकरी के जनसंपर्क ऑफिस में काम करने वाले कर्मचारी ने इसकी सूचना पुलिस स्टेशन को दी है। पुलिस विभाग ने भी मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। फिलहाल यह कॉल करने वाले व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पाई है।


Share

Leave a Reply