नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

मुठभेड़ में 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद

मुठभेड़ में 28 लाख की इनामी दो महिला नक्सली ढेर, हथियार बरामद
Share

 मध्य प्रदेश। बालाघाट जिले में गढ़ी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ में पुलिस ने दलम में एरिया कमांडर और गार्ड रही दो बड़ी महिला नक्सलियों को शूट कर दिया है। दोनों महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के गढ़ी थाना अंतर्गत कदला के जंगल में हॉकफोर्स और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान जवानों ने 2 महिला नक्सलियों को मार गिराया है। इन दोनों महिला नक्सलियों के नाम सुनीता और सरिता हैं। सुनीता भोरम देव में एरिया कमांडर थी, वहीं वर्तमान में वह एसीएम थी और टांडा दलम व विस्तार दलम में काम कर रही थी।

इसके अलावा सरिता नक्सली कबीर की गार्ड रही है, वह खटिया मोचा दलम में एसीएम थी और वर्तमान में विस्तार दलम में सक्रिय थी। इन दोनों के पास से बंदूकें, कारतूस, बड़ी मात्रा में नक्सली असलहे और सामग्री बरामद की गई है। दोनों ही महिला नक्सलियों पर 14-14 लाख रुपये का इनाम घोषित था।


Share

Leave a Reply