लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |    प्रदेशवासियों को बड़ा झटका, बिजली दरों में हुई बढ़ोतरी, जाने प्रति युनिट कितने की लगेगी चपत    |    छत्तीसगढ़ में बढ़ा कोरोना का खतरा: 20 दिनों में 3 मौतों के बाद प्रशासन अलर्ट मोड पर    |

आज दिनांक 25 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन

आज दिनांक 25 जनवरी का राशिफल, जाने कैसा रहेगा आज आपका दिन
Share

आज दिनांक 25 जनवरी का राशिफल

मेष

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मार्गदर्शन प्राप्त होगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। प्रमाद न करें। अध्ययन में मन लगेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। मित्रों का साथ अच्छा मिलेगा।

वृष

बेकार की बातों पर ध्यान न दें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगे। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी नाराज रह सकते हैं, धैर्य रखें। चोट, चोरी व विवादादि से गंभीर हानि हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।

मिथुन

संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं, प्रयास करें। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भ्रम की स्थिति बन सकती है। विवेक से कार्य करें। लाभ होगा। व्ययवृद्धि होगी। दूर से अच्छी खबर नहीं मिलेगी। जल्दबाजी न करें।

कर्क

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। विरोधी सक्रिय रहेंगे। फालतू बातों पर ध्यान न दें। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

सिंह

घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कोई बड़ा काम करने का मन बनेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। सुखमय जीवन गुजरेगा। दूसरों की जवाबदारी न लें।

कन्या

तंत्र-मंत्र में रुचि बढ़ेगी। वरिष्ठ व्यक्ति सहयोग करेंगे। व्यवसाय-व्यापार मनोनुकूल लाभ देगा। तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। राजकीय बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। जल्दबाजी न करें। आलस्य हावी रहेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

तुला

मेहनत का फल पूरा-पूरा मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रभावशाली व्यक्तियों का मार्गदर्शन व सहयोग प्राप्त होगा। कोई बड़ा काम होने से प्रसन्नता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक

नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। फालतू बातों पर ध्यान न दें। मेहनत अधिक होगी। बेचैनी रहेगी। समय पर काम नहीं होने से तनाव रहेगा। बुरी खबर मिल सकती है, धैर्य रखें। व्यवसाय धीमा चलेगा। जोखिम व जमानत के कार्य टालें।

धनु

भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है। यात्रा लाभदायक रहेगी। चोट व रोग से बचें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। रोजगार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकार तथा प्रभाव बढ़ सकता है। समय की अनुकूलता का लाभ लें। प्रमाद न करें। राजकीय सहयोग मिलेगा। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा।

मकर

पुराना रुका हुआ पैसा हल्के प्रयास से ही मिल सकता है। यात्रा लाभदायक रहेगी। सभी कार्य समय पर होने से आत्मसंतुष्टि रहेगी। आय में वृद्धि होगी। व्यस्तता के चलते थकान हो सकती है। परिवार के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय गुजरेगा। किसी बड़ी समस्या से सामना हो सकता है। जल्दबाजी न करें।

कुंभ

घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। नए काम प्रारंभ करने का मन बनेगा। योजना फलीभूत होगी। ऐश्वर्य पर व्यय होगा। कार्यस्थल पर सुधार होगा। तत्काल लाभ नहीं मिलेगा। किसी परेशान व्यक्ति की सहायता करने का अवसर मिल सकता है। चोट व दुर्घटना से बचें। थकान रहेगी। धनार्जन सुगम होगा।

मीन

 

कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें। व्यवसाय धीमा चलेगा। कार्य पर अधिक ध्यान देना पड़ेगा। लापरवाही न करें। काम का दबाव बढ़ेगा। आलस्य हावी रह सकता है। लाभ में कमी होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यय होगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे।

 

Share

Leave a Reply