नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इस बार रक्षाबंधन पर सुबह से ही 11 घंटे तक रहेंगे कई शुभ मुहूर्त, जानिए विस्तार से

इस बार रक्षाबंधन पर सुबह से ही 11 घंटे तक रहेंगे कई शुभ मुहूर्त, जानिए विस्तार से
Share

भोपाल: रक्षाबंधन पर्व 22 अगस्त को मनाया जाएगा। सुबह 7.45 बजे से बाद से ही दिन में 11 घंटे 16 मिनट तक कई शुभ मुहूर्त है जिसमें बहनें भाइयों की कलाई पर राखियां बांधेेंगी। शोभन योग-घनिष्ठता नक्षत्र का संयो गंभीर बनेगा। बहनों की ओर से भाई को रक्षासूत्र पूर्णत: सफल एवं शुभ फलप्रद रहेगा।


इस मुहूर्त में पीले एवं सफेद धागे से बना रक्षा सूत्र बांधने से स्वास्थ्य में लाभ, शिक्षा में प्रगति, संतान सुख, गुरुजन से सहयोग आदि शुभ फल में वृद्धि होगी। पंडित रामजीवन दुबे और ज्योतिष विनोद रावत ने बताया 22 अगस्त को रक्षाबंधन एवं श्रावणों कर्म किया जाएगा। भद्रा सुबह 6.17 बजे तक रहेगी। सुबह 7.56 से गुरु-चंद्र योग प्रारंभ हो जाएगा। यह युति गजकेसरी योग बनाने के साथ शुभ कार्यों के लिए फलदायक रहती है।


ज्योतिषविद् अंजना गुप्ता के मुताबिक 22 अगस्त को ऋषि तर्पण, गायत्री जयंती और संस्कृत दिवस भी है। राखी बांधने के मुहूर्त - चर - सुबह 7.45 से 9.20 बजे तक, लाभ सुबह 9.20 से 10.55 बजे, अमृत सुबह 10.56 से दोपहर 12.10 बजे तथा शुभ दोपहर 2.05 से 3.40 बजे तक रहेगा।


Share

Leave a Reply