नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इस उद्योगपति ने अपनी ही पत्नी को दे डाली उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, जबरदस्ती खीचता था पत्नी का न्यूड फोटो और विडियो

इस उद्योगपति ने अपनी ही पत्नी को दे डाली उसकी न्यूड फोटो वायरल करने की धमकी, जबरदस्ती खीचता था पत्नी का न्यूड फोटो और विडियो
Share

बेंगलुरुएक उद्योगपति ने संपत्ति के लिए अपनी ही पत्नी को उसके न्यूड और अंतरंग पलों के फ़ोटोज़ वायरल करने की धमकी दी. जब इन धमकियों से पत्नी तंग आ गई तो उसने पुलिस की शरण ली. पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामला कर्नाटक का है. 25 वर्षीय महिला की शिकायत के बाद बसवनगुडी महिला पुलिस स्टेशन ने उसके पति प्रगथ पुरुषोत्तम (32) के खिलाफ शिकायत दर्ज की, जो बेंगलुरु के हनुमंतनगर इलाके का एक उद्योगपति है. पुलिस के मुताबिक पीड़िता की सात साल पहले आरोपी से शादी हुई थी. शादी के वक्त पीड़ित परिवार ने आधा किलो सोने के जेवर और 15 किलो चांदी दहेज के रूप में भेंट किए थे. शुरूआत में दोनों के बीच संबंध अच्छे थे.

बाद में आरोपी ने अपनी पत्नी को उसके माता-पिता से अधिक दहेज लाने के लिए मजबूर करना शुरू कर दिया. उसने पुलिस को बताया कि उसके माता-पिता ने उसके पति को दहेज के रूप में 40 लाख रुपये दिए थे. हालांकि आरोपी उससे खुश नहीं था. महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में घर आ जाता था और जबरन उसकी न्यूड फोटो खींच लेता था. उसने उसे धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसे नहीं बख्शेगा. उसने उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी.

पति ने पत्नी से मांग की थी कि वह अपने पिता की आधी संपत्ति उसके नाम दर्ज कराए. आरोपी ने कहा कि बाद में वह उसे तलाक दे देगा और धमकी दी कि वह उसकी नग्न तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देगा.


Share

Leave a Reply