नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने नए साल के जश्न को लेकर जारी की नयी गाइडलाइन, जाने क्या है नए गाइडलाइन में

BIG BREAKING : राज्य सरकार ने नए साल के जश्न को लेकर जारी की नयी गाइडलाइन, जाने क्या है नए गाइडलाइन में
Share

महाराष्ट्र | देश में कोरोना के नए ‘ओमिक्रॉन’ वेरिएंट के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. भारत में अब तक कोरोना के इस नए वेरिएंट के लगभग 800 मामले सामने आ चुके हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों और नए साल को देखते हुए केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकारें भी अलर्ट मोड में आ गई हैं. दिल्ली, यूपी, एमपी, गुजरात, महाराष्ट्र और हरियाणा समेत देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दी गई हैं. कई राज्यों में नए साल के जश्न को लेकर भी गाइडलाइंस जारी की जा रही हैं. इन सबके बीच महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग की तरफ से 31 दिसंबर को लेकर गाइडलाइंस जारी की गई है|

सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार, नए साल के जश्न को लेकर किसी भी तरह के कार्यक्रम आयोजित करने पर पाबंदी रहेगी. इसके साथ-साथ आतिशबाजी पर भी रोक लगा दी गई है. नए साल पर सड़कों पर भीड़ जुटने पर रोक रहेगी. समुद्र तट, गार्डन, सड़कों पर भीड़भाड़ ना हो इसके लिए भी पुलिस का बंदोबस्त किया जाएगा. वहीं, गेट-वे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, गिरगांव चौपाटी,जुहू चौपाटी पर भीड़ जमा न हो और 60 वर्ष से ज्यादा उम्र के और 10 साल से कम उम्र के लोगों को 31st की रात को घरों से बाहर नहीं निकलने की सलाह दी गई है. ओपन ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रमों में 25 फीसदी क्षमता तक की ही इजाजत दी गई है, साथ ही हॉल या बंद सभागृह में 50 फीसदी क्षमता की अनुमति है.

उधर, महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 2,172 नये मामले सामने आए जो पिछले दिन के 1,426 मामलों की तुलना में 50 प्रतिशत अधिक थे. स्वास्थ्य विभाग के मताबिक 22 मरीजों की मौत भी हुई थी. इन आंकड़ों के साथ ही राज्य में कोविड-19 के मामले बढ़कर 66,61,486 हो गए जबकि मृतक संख्या बढ़कर 1,41,476 पर पहुंच गई है |

महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने लोगों से सावधानी बरतने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि पिछले आठ-दस दिन में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या पांच हजार से छह हजार के बीच रही है. टोपे ने कहा कि मंगलवार को राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 11,492 थी. बुधवार को, यह संख्या 20,000 तक पहुंच सकती है. मंत्री ने कहा, ‘राज्य में एक्टिव मामलों में वृद्धि डराने वाली है.’ उन्होंने राज्य में मामलों की दर तेजी से दोगुनी होने और मुंबई में संक्रमण के मामले बढ़ने पर भी चिंता जताई है.


Share

Leave a Reply