नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

इस दिन लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण, इस एक राशि पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें Timings

इस दिन लगेगा साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण, इस एक राशि पर पड़ेगा बुरा प्रभाव, जानें Timings
Share

26 मई 2021 को साल 2021 का पहला चंद्रग्रहण लगा था. अब साल का दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को शुक्रवार के दिन लगने जा रहा है. चंद्र ग्रहण तब होता है जब पृथ्वी की छाया सूर्य से आने वाले प्रकाश को अवरुद्ध कर देती है. इससे चंद्रमा पृथ्वी के उपछाया के नीचे आ जाता है, जिसके परिणामस्वरूप आंशिक या पूर्ण चंद्र ग्रहण होता है. भारत में यह चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण के तौर पर दिखाई देगा, जिस कारण सूतक काल मान्य नहीं होगा. यह चन्द्र ग्रहण (Lunar Eclipse) मुख्यतः पूर्वी एशिया, ऑस्ट्रेलिया, पैसिफिक, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका से दर्शनीय होगा. साल के इस आखिरी चंद्र ग्रहण का राशियों पर भी प्रभाव देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं किस राशि पर इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ेगा.
राशि पर पड़ेगा चंद्र ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव
साल का आखिरी चंद्र ग्रहण वृषभ और कृतिका नक्षत्र में लगेगा. ऐसे में इस राशि और इस नक्षत्र में जन्मे लोगों को इस दिन सावधानी बरतने की खास जरूरत है. वृषभ राशि के लोग इस दौरान किसी भी वाद-विवाद में पड़ने से बचें. साछ ही कोई भी कार्य शुरू करने से पहले उसपर अच्छी तरह से सोच-विचार करें. इस दौरान वृषभ राशि के लोग यात्रा करने से भी बचें.
साल के आखिरी चंद्र ग्रहण का समय
उपच्छाया से पहला स्पर्श – 02:18 पी एम
प्रच्छाया से पहला स्पर्श – 03:15 पी एम
खग्रास प्रारम्भ – 04:43 पी एम
परमग्रास चन्द्र ग्रहण – 04:48 पी एम
खग्रास समाप्त – 04:54 पी एम
प्रच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 06:21 पी एम
उपच्छाया से अन्तिम स्पर्श – 07:19 पी एम
खग्रास की अवधि – 00 घण्टे 11 मिनट्स 16 सेकण्ड्स
खण्डग्रास की अवधि – 03 घण्टे 06 मिनट्स 22 सेकण्ड्स
उपच्छाया की अवधि – 05 घण्टे 00 मिनट्स 39 सेकण्ड्स
चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 1.01
उपच्छाया चन्द्र ग्रहण का परिमाण – 1.95

 


Share

Leave a Reply