नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

हैवान पिता ने 12 दिन के नवजात की गला दबाकर की हत्या...पत्नी से विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम

हैवान पिता ने 12 दिन के नवजात की गला दबाकर की हत्या...पत्नी से विवाद के बाद वारदात को दिया अंजाम
Share

 बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां शराबी पिता ने महज 12 दिन के नवजात बच्चे की गला दबाकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। आरोपी पिता फरार है। फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के बजारवाड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि शराबी पति और पत्नी के बीच घरेलू विवाद हुआ था। जिसके बाद गुस्से में आकर आरोपी ने अपने नवजात बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

इधर, घटना की जानकारी मिलते ही डायल 100 मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर जिला अस्पताल लाया गया। जहां शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। इस घटना के बाद से महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस ने आराेपी पिता के खिलाफ हत्या की धारा के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।


Share

Leave a Reply