नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

लाखों रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुआ बंदर, और पेड़ में चढ़ कर करने लगा ये.....

लाखों रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हुआ बंदर, और पेड़ में चढ़ कर करने लगा ये.....
Share

यूपी उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक बंदर ने उस समय कोहराम मचा दिया जब तीन लाख रुपयों से भरा एक बैग लेकर वह पेड़ पर चढ़ गया। यह सब तब हुआ जब पुलिस थाने में आए एक शख्स की बाइक में बंदर को थैला मिल गया। इस बैग में तीन लाख रुपये रखे हुए थे, इसके बाद बंदर बाइक उड़ा ले गया। 

दरअसल, यह घटना हरदोई के एक पुलिस थाने की है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हरदोई का ही रहने वाला एक शख्स किसी काम से जा रहा था, इस दौरान उसने बाइक की डिक्की में तीन लाख रुपये रखे हुए थे। इसी दौरान रास्ते में उसने बाइक को थाने के बाहर रोका और किसी से मिलने चला गया। 

 

ठीक इसी दौरान एक बंदर ने थैला निकाला और वहां से चलता बना, वह सीधा जाकर पेड़ पर चढ़ गया। इसके बाद हड़कंप मच गया। पेड़ पर चढ़े बंदर ने करतब दिखाना शुरू कर दिया। कभी इस डाल तो कभी उस डाल, ऐसा लग रहा था जैसे कभी भी नोटों की बारिश हो सकती है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। थाने पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों ने बंदर को देख लिया। इसके बाद दोनों ने बंदरों का पीछा किया और बंदर के हाथ से थैला छीन लिया।

जानकारी के मुताबिक, जिस शख्स की बाइक से यह पैसा बंदर ने निकाला उसका नाम बबलू है।  उसने बाइक खड़ी ही की थी कि अचनाक बंदर उसको उठा ले गया। दो पुलिसकर्मियों ने बंदर को पकड़ा, उनके नाम विकास अग्निहोत्री और अखिलेंद्र अग्निहोत्री है।  दोनों ने कड़ी मशक्कत के बाद रुपए भरा थैला बंदरों से वापस छीन लिया।

बंदर से पकड़े गए रुपये लेकर दोनों थाने पहुंचे। इसके बाद बब्लू भी वहीं पहुंच गया। उस शख्स को पैसा वापस कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह तोमर की मौजूदगी में रुपये उनको सौंप दिए गए हैं। पूरे इलाके में लोग इस घटना की चर्चा कर रहे हैं और दोनों पुलिसकर्मियों की प्रशंसा भी कर रहे हैं।


Share

Leave a Reply