नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

शादी की खुशियां मातम में बदली, 20 फीट गहरे खाई में गिरी कार फिर....

शादी की खुशियां मातम में बदली, 20 फीट गहरे खाई में गिरी कार फिर....
Share

रांची : धनबाद के टुंडी इलाके में गिरिडीह से अपने भाई की शादी में शामिल होने झरिया आ रही एक महिला की कार खाई में गिर गयी. जिले के टुंडी( इलाके में मंगलवार दोपहर गिरिडीह से अपने भाई की शादी में शामिल होने झरिया आ रही एक महिला की कार खाई में गिर गयी जिससे उसमें सवार महिला, उसके पति और बेटी की मौत हो गयी. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि यह हादसा टुंडी थाना क्षेत्र के गादी टुंडी के पास हुआ. उन्होंने बताया कि महिला की कार अनियंत्रित होकर पुलिया से करीब 20 फीट नीचे जा गिरी. शादी समारोह में शामिल होने की खुशी मातम में बदल गया.

एक तरफ डोली उठी तो एक तरफ अर्थी. मौत की ख़बर मिलते ही पूरा क्षेत्र गमगीन हो गया. उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार बच्ची समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी. जबकि महिला को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. उन्होंने बताया कि मरने वालों की पहचान 52 वर्षीय सरयू चौरसिया, 5 वर्षीय दीप्ति कुमारी और उसकी मां पायल चौरसिया के रूप में हुई है. वहीं ड्राइवर ऐनुल अंसारी समेत एक अन्य बच्ची रिया कुमारी की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और वह अस्पताल में भर्ती हैं.
 


Share

Leave a Reply