नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

युवती को बर्थडे पार्टी में बुलाया फिर नशीला पदार्थ पिला कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किए वायरल

युवती को बर्थडे पार्टी में बुलाया फिर नशीला पदार्थ पिला कर किया दुष्कर्म, अश्लील वीडियो बनाकर किए वायरल
Share

उदयपुर. राजस्थान के उदयपुर शहर के सुखेर थाना इलाके से रेप का मामला सामने आया है, एक युवती ने अपने दोस्त पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है. युवती के आरोपों पर पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है. युवती का आरोप है कि उसे जन्मदिन के बहाने घर बुलाया गया और रेप करने के बाद उसके फोटो और वीडियो वायरल किए गए. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है.


पुलिस को दी गई रिपोर्ट के आधार पर युवती ने बताया कि उसकी विनोद नाम के युवक के साथ जान पहचान थी. अप्रैल महीने में युवती विनोद के जन्मदिन पर भी गई थी, जहां विनोद ने उसकी पहचान कपिल नागदा नाम के युवक से करवाई. युवती से पहचान होने के बाद कपिल लगातार उसके संपर्क में रहने लगा और कुछ दिनों बाद उसे अपने जन्मदिन की पार्टी के लिए उदयपुर बुलाया. युवती जन्मदिन की पार्टी में शामिल होने के लिए उदयपुर आ गई, जहां से कपिल उसे एक रेस्टोरेंट में लेकर गया. युवती का आरोप है कि कपिल ने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया. उसके बाद हाईवे स्थित एक होटल में ले जाकर उसके साथ रेप किया गया. आरोपियों ने फोटो और अश्लील वीडियो बना लिए.

युवती के पुराने परिचित विनोद ने कपिल के मोबाइल से अश्लील फोटो और वीडियो के स्क्रीनशॉट ले लिए. युवती ने पुलिस को बताया कि कपिल नागदा और विनोद के बीच विवाद हो गया. बाद में विनोद ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर दिए. ऐसे में वायरल फोटो और वीडियो युवती के परिजनों तक भी पहुंच गए. युवती ने सुखेर थाना पुलिस को रिपोर्ट दी. रिपोर्ट पर पुलिस ने मीठा नीम निवासी कपिल नागदा को गिरफ्तार कर लिया है और विनोद की तलाश की जा रही है.


Share

Leave a Reply