नेपाल-तिब्बत सीमा की बाढ़ में भाजपा नेता की बेटी समेत छत्तीसगढ़ की तीन महिलाएं लापता    |    बहनों का स्नेह और आशीर्वाद मेरे लिए अनमोल : मुख्यमंत्री साय    |    लोकतंत्र सेनानियों का त्याग नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय    |    BREAKING : बंगाल का नया CM- शुभेंदु अधिकारी होंगे प. बंगाल के नए सीएम- अमित शाह ने किया सीएम का एलान    |    BREAKING NEWS : देखिए लाल किले के पास हुए बम धमाके की खौफनाक तस्वीरें, 8 लोगों की मौत    |    Breaking : 1 नवंबर को सभी स्कूल – कॉलेजों में रहेगी छुट्टी, आदेश जारी    |    BIG BREAKING : सी.पी. राधाकृष्णन होंगे भारत के नए उपराष्ट्रपति    |    साय कैबिनेट की बैठक खत्म, लिए गए कई अहम निर्णय    |    CG Accident : अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक-युवती की मौके पर ही मौत, 3 की हालत गंभीर    |    Corona Update : छत्तीसगढ़ में फिर डराने लगा कोरोना, इस जिले में एक ही दिन में मिले इतने पॉजिटिव मरीज    |

रक्षाबंधन पर 50 साल बाद बन रहा है ऐसा योग, जाने राखी बांधने का शुभ समय

रक्षाबंधन पर 50 साल बाद बन रहा है ऐसा योग, जाने राखी बांधने का शुभ समय
Share

Raksha Bandhan 2021 : हर साल सावन मास की पूर्णिमा तिथि पर रक्षाबंधन का पावन पर्व मनया जाता है। इस साल 22 अगस्त, रविवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में रक्षाबंधन का बहुत अधिक महत्व होता है। इस दिन बहन भाई को राखी बांधती हैं और भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है। इस साल रक्षाबंधन का दिन बेहद शुभ है। इस बार 50 साल बाद शुभ योग का निर्माण हो रहा है।
रक्षाबंधन का पर्व इस वर्ष चार विशिष्ट योगों से परिपूर्ण है। पूरे 50 वर्ष बाद सर्वार्थसिद्धि, कल्याणक, महामंगल और प्रीति योग एक साथ बनेंगे। इससे पूर्व वर्ष 1981 में ये चारों योग एक साथ बने थे। इन चारों योगों से रक्षाबंधन का महात्म्य बढ़ गया है। इस मध्य भाई और बहन के लिए रक्षा बंधन की रस्म विशेष कल्याणकारी होगी।
इस साल नहीं है भद्रा का साया
• इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा का साया नहीं पड़ रहा है। सूर्योदय से लेकर सायंकाल 05:33 बजे तक कभी भी रक्षा बंधन की रस्म निभाई जा सकती है।
शुभ मुहूर्त
• ब्रह्म मुहूर्त- 04:26 ए एम से 05:10 ए एम
• अभिजित मुहूर्त- 11:58 ए एम से 12:50 पी एम
• विजय मुहूर्त- 02:34 पी एम से 03:26 पी एम
• गोधूलि मुहूर्त- 06:40 पी एम से 07:05 पी एम
• अमृत काल- 09:34 ए एम से 11:07 ए एम

 


Share

Leave a Reply